City Media - Page 1679 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1679

नगरनार स्टील प्लांट के विनिवेशीकरण के विरुद्ध राज्य सरकार के शासकीय संकल्प पारित होने पर बस्तर के जनप्रतिनिधियों ने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया

0

केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा जिस तरह से बिना तैयार हुए नगरनार स्टील प्लांट को आनन-फानन में विनिवेशीकरण किया जा रहा है उसके विरुद्ध बस्तर की जनभावनाओं के अनुरूप प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने विधानसभा में जिस तरह से शासकीय संकल्प लाकर सर्व सम्मति से पारित करवाया गया वह बस्तर हित में महत्वपूर्ण साबित होगा

बस्तर के जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से मुलाकात कर उनके इस महत्वपूर्ण कदम के लिए आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी से मुलाकात करने वाले जनप्रतिनिधियों में आबकारी एवं उधोग मंत्री कवासी लखमा संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन संसदीय सचिव एवं विधायक कांकेर शिशुपाल सोरी राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार दन्तेवाडा विधायक श्रीमती देवती कर्मा बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष तथा केशकाल विधायक संतराम नेताम विधायक नारायणपुर तथा हस्त शिल्प विकास निगम के अध्यक्ष चंदन कश्यप विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम विधायक अंतागढ़ अनूप नाग विधायक सिहावा श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव दन्तेवाडा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अवधेश गौतम एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सत्तार अली मौजूद रहे

पंचायत सचिवों के अनिश्चितकालीन हड़ताल को मिल रहा व्यापक समर्थन

0

जगदलपुर… पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में इन दिनों पंचायत सचिव अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है कलम बंद काम बंद के नारे को लेकर पंचायत सचिव लगातार अपनी मांगो पर सरकार से सहमति की उम्मीद के साथ अपने अपने ब्लॉक एवं जिले में डटे हुए हैं पूर्व में सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में सचिवों को आश्वस्त किया था कि सरकार बनते ही उनकी मांगों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा परंतु आज पर्यंत तक की स्थिति में उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है अगर हम सचिवों की कार्यशैली की बात करें तो एक पंचायत सचिव ही वह इकलौता व्यक्ति होता है जो शासन की तमाम तरह की योजनाओं को अपने कंधे पर लेकर जन जन तक पहुंचाने का कार्य करता है शासन की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन किसी न किसी रूप से पंचायत सचिवों के माध्यम से ही संभव हो पाता है जिसे पंचायत सचिव पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ पूरा करते हैं और वाहवाही सरकार की होती है बावजूद इसके अगर हम इनके वेतन की बात करें तो पंचायत सचिव बहुत कम वेतन पर ही शासन की लगभग योजनाओं और शासन की पंचायत सचिवों से अपेक्षाओं को पूरा करते हैं यह उनका दुर्भाग्य ही है कि हमेशा से सरकारों ने इन पंचायत सचिवों की उपेक्षा की है तथा पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले पंचायत सचिवों की मांगों को आज पर्यंत तक नजरअंदाज किया है…

बस्तर जिले के जगदलपुर जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों के सचिव भी आड़ावल नाके के पास अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं वहीं पंचायत सचिवों को भी व्यापक समर्थन मिल रहा है आज पंचायत सचिवों के मांगों को सही ठहराते हुए समर्थन देने पूर्व विधायक संतोष बाफना, बस्तर संयुक्त मोर्चा के नवनीत चांद एवं उनकी टीम तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपाई प्रदीप देवांगन ने भी अपना समर्थन देते हुए हड़ताल स्थल पर उपस्थिति दर्ज कराई

अनुसूचित जनजाति/ अनुसूचित जाति मोर्चा ने खोला डीम्रपाल वाहन पार्किंग में अधिक रेट के खिलाफ

0

मेडिकल कॉलेज में वाहन पार्किंग में अधिक दर के लिए भाजपा अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा ने जताई नाराजगी

वाहन पार्किंग का दर कम नहीं हुआ तो आंदोलन करेगा अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा आंदोलन

भाजपा अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के साथ आज कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपकर डीम्रपाल मेडिकल कॉलेज में वाहन पार्किंग के नाम पर आदिवासी अनुसूचित जनजाति एवं अन्य वर्गों का हो रहा शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद किया, अरुण नेताम, राम कुमार मंडावी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री एवं राज्यपाल कशेर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने कलेक्टर महोदय को ज्ञापन देते हुए कहा कि डिमरापाल वाहन पार्किंग में Rs. 15 Rs 20 लिया जा रहा है और ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार तक किया जा रहा है ज्ञात हो कि संभाग में एकमात्र मेडिकल कॉलेज डीम्रपाल में है और बड़ी संख्या में बस्तर के आदिवासी और अनुसूचित जाति वर्ग के साथ-साथ अन्य वर्ग के गरीब लोग इलाज करवाने यहां आते हैं और मरीजों के साथ-साथ उनके परिजन और रिश्तेदार बड़ी संख्या में यहां आते हैं जिनका वाहन पार्किंग के नाम पर रोजाना शोषण होता है और जबरन पैसे वसूलने गाली गलौज करने व जलील भी किया जाता है ऐसे में वाहन पार्किंग के नाम पर अत्यधिक रुपए लिया जा कर इनका शोषण किया जा रहा है जिसे तत्काल बंद किया जाए !

जगदलपुर महारानी जिला अस्पताल में वाहन पार्किंग Rs 5 है डीम्रपाल में भी Rs 5 करने की मांग की और बड़े हुए दर को तत्काल निरस्त कर, मेडिकल कॉलेज प्रशासन के खिलाफ कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने के लिए पार्किंग की दर को बढ़ाई गई, जिससे मेडिकल कॉलेज प्रशासन की नियत पर शक होता है और, किन कारणवश इतना ज्यादा पैसा लिया जाने की सहमति दी गई इसकी भी जांच होनी चाहिए, और दोषियों पर कार्रवाई करने की भी मांग की ! ज्ञापन देने के दौरान कलेक्टर महोदय से सभी ने आग्रह किया की ईसे तत्काल प्रभाव से बंद कर वाहन पार्किंग का दर कम करते हुए बस्तर के आदिवासी अनुसूचित जाति और पिछड़े, सभी गरीब समाज को राहत दी जाए अन्यथा अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा भाजपा बाध्य होगा आंदोलन करने को ! इस अवसर पर शंभूनाथ नाग, त्रिवेणी रंगारी वीरेंद्र बहोते, संतोष गौर, खेम सिंह देवांगन, रवि कश्यप, भुवनेश्वर नाग ,उपस्थित थे

नए साल में पर्यटन स्थल तीरथगढ़ में दुर्घटना से बचाव हेतु यातायात एवं एसडीओपी केशलूर द्वारा संयुक्त कार्यवाही

0

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक झा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओपी शर्मा के मार्गदर्शन में केशलूर एसडीओपी श्री चंद्रशेखर परमा एवं यातायात उप पुलिस अधीक्षक श्री पंकज ठाकुर के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग में अत्यधिक पर्यटन वाले सड़कों पर यातायात सुधार वह दुर्घटना से बचाव हेतु कार्यवाही किया गया ।

कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुगम व बाधारहित आवागमन उपलब्ध कराना तथा दुर्घटना रोकने से है ।

कार्यवाही में मुख्यतः तीव्र गति से वाहन चलाना , तीन सवारी बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियां , मोबाइल का प्रयोग करना , शराब सेवन कर वाहन चलाना , गाड़ियों में अत्यधिक लोगों का होना , लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना इन सभी पर कार्यवाही किया गया कार्यवाही के साथ साथ राष्ट्रीय राज्य मार्ग से लगे गांवों को समझाइश व यातायात जागरूकता हेतु प्रेरित किया गया ।

पर्यटन स्थलों पर जाने वाले मार्ग में औचक चेकिंग से आम ग्रामीण वह लोगों ने इसे सफल कार्यवाही बतलाया जिससे उनके दुर्घटना से बचाव होती है तथा ऐसी कार्यवाही करते रहने की अपील की है।

नगरनार स्टील प्लांट पर मुख्यमंत्री की घोषणा ऐतिहासिक, स्वाभिमान छत्तीसगढ़ राज्य की संपत्ति को लेकर निजी करण का सपना देखना बंद करे केंद्र सरकार -बेनी फर्नाडीस

0

जगदलपुर। कांग्रेस के शहर जिला सचिव बेनी फर्नाडीस ने कहा है कि स्वाभिमान छत्तीसगढ़ राज्य के स्वाभिमान और संवेदनशील तथा जन जन के नेता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नगरनार स्टील प्लांट खरीदने का संकल्प जताकर केंद्र सरकार को यह संदेश दिया गया है कि राज्य की संपत्ति को लेकर मोदी सरकार कोई ख्वाब ना सजाए । विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नगरनार स्टील प्लांट को निजी हाथों में नहीं जाने देंगे राज्य सरकार इसे खरीद लेगी। बेनी फर्नाडिस ने आगे कहा कि यह ऐतिहासिक फैसला बस्तर के जन भावनाओं का सम्मान मात्र नहीं बल्कि एक दूरदर्शिता पूर्ण अत्यंत ही हर्ष पूर्ण फैसला है ।

जारी विज्ञप्ति में बेनी फर्नांडिस ने कहा कि राज्य में राज्य सरकार ने नगरनार स्टील प्लांट को निजी हाथों में नहीं जाने देने पर अपना एलान सामने रख दिया है, अब केंद्र सरकार भी जल्दी से छत्तीसगढ़ सरकार के इस फैसले को सबक की तरह लेते हुए उक्त संयंत्र के विनिवेशीकरण को रद्द करे ।संयंत्र के लिए बस्तर के आदिवासियों ने अपनी जमीन दी बहुत कुछ सहा और सपने देखें हैं इसलिए उनके हक का फैसला है जो उन्हें मिलकर रहेगा छत्तीसगढ़ सरकार ने यह साफ कर दिया है।

कोरोनाकाल में स्कूल बंद होने के कारण दल्ली के शिक्षकों की पहल

0

दल्लीराजहरा – शासन की महत्वाकांक्षी योजना पढ़ाई तुंहर दुआर के अंतर्गत बच्चों की पढ़ाई न बिगड़े इसलिए वर्चुअल कक्षाएं लगाई जा रही है। जहाँ वर्चुअल क्लास नहीं लग पा रहा है, वहां मोहल्ला क्लास लगाकर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। कुछ ऐसा ही दल्लीराजहरा में देखने को मिल रहा है।

मोहल्ला क्लास के अंतर्गत शा. प्रा. विद्यालय पंडरदल्ली संकुल केंद्र में राजहरा के शिक्षक धनसिंग यादव , तुमेंद्र कुमार साहू के द्वारा वार्ड 2 आजाद नगर गार्डन में बच्चों को पढ़ा रहे है | शिक्षक मोहल्ला क्लास लगाकर कक्षावार, विषयवार बच्चों को समूह में बांटकर अध्यापन करा रहे हैं। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते शिक्षा के मंदिरों में तालाबंदी है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए पढ़ाई तुंहर दुआर योजना लागू कर पढ़ाई करवाई जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

गुरुर कॉलेज के स्वयं सेवकों ने चलाया जन जागरूकता अभियान

0

गुरूर :- हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग जिला दुर्ग (छ.ग.) राष्ट्रीय सेवा योजना व ब्लू बिग्रेड यूनीसेफ जिला स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से स्वयं सेवको के द्वारा ग्रामों में जाकर जानकारी प्राप्त किया जन-जागरूकता रैली बच्चों को गुड टच बेड टच और त्वचा सम्बन्धी एवं साथ ही दीवाल पर नारा लेखन, टीकाकरण ,पोलियो के संबंध में जन जागरूकता जानकारी दिया गया । उक्त कार्यक्रम में जिला संगठक बालोद डॉ लीना साहू , जिला के प्रभारी रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नाजमा बेगम, साथ में बालोद जिला के महाविद्यालय के रासेयो कार्यक्रम
अधिकारी रोश्नी साहू, अविमान मिश्रा, डॉ अभिसेक पटेल, संजय शुक्ला ने अपने -अपने ब्लॉक श्रेत्रों में जाकर ।
विविध कार्यक्रम का आयोजन किया स्थान का नाम जो इस प्रकार से है:-

  1. मॉ बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरूर, जिला-बालोद (छ.ग.) – बोरतरा, कोलिहामार,
    दानीटोला, कन्हारपुरी, गुरूर ।
  2. माता कर्मा महाविद्यालय गुण्डरदेही जिला-बालोद (छ.ग.) – खलारी, बिरेतरा, नवागांव, चन्दनबिरही, बधमरा।
  3. शसकीय महाविद्यालय अर्जदा जिला-बालोद (छ.ग.) – परसवानी, कुरदी, मानकी, बोरगहन।
  4. शसकीय भारती उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अंर्जदा जिला-बालोद (छ.ग.) – डुडिया, रौना
    परसतरई फारतडीही।
  5. शसकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कचान्दुर जिला-बालोद (छ.ग.) – अर्जुनी ,देवरी, साजा, धरमी, कचान्दुरा
  6. शसकीय शहीद कौश्ल महाविद्यालय गुण्डरदेही जिला-बालोद (छ.ग.) – खर्रा ,गुण्डरदेही ।
    , खरबना,
    उक्त जानकारी जिला के प्रभारी रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नाजमा बेगम ने दी।

दल्लीराजहरा – शांति समिति की बैठक राजहरा थाने में संपन्न हुई, जाने किन विषयों पर चर्चा हुई

0

दल्लीराजहरा – नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए तथा वर्तमान में जिले में कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों की राख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। जिसे रोकने एवं नियंत्रण में रखने हेतु सभी संबंधित  उपाय अमल लाया जाना उचित एवं आवश्यक हो गया है। जिसे लेकर शांति समिति की बैठक दल्ली राजहरा थाने में की गई जिसमें तहसीलदार प्रतिमा ठाकरे नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर नगर पंचायत चिखलाकसा अध्यक्ष भिखी मसिया उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम थाना प्रभारी टी एस पट्टावी दल्ली राजहरा के समस्त पार्षद एल्डरमैन चिखलाकसा के पार्षद एल्डरमैन सांसद प्रतिनिधि अन्य जनप्रतिनिधि पत्रकार गण आदि लोग की उपस्थिति में संपन्न हुआ | जिसमे दिनांक 31/12/2020 को नववर्ष स्वागत कार्यकम एवं बालोद जिला में आगामी दिनों में आने वाले त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए निम्नानुसार निर्देश प्रसारित किए जाते है। –

1  कार्यक्रम का आयोजन खुले एवं सार्वजनिक स्थान में न किया जाये।

2. कार्यकम के दौरान किसी प्रकार के जुलूस, सभा, रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाये।

3. कार्यक्रम स्थल की क्षमता का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 200 व्यक्ति ही सम्मिलित हो सकेंगे।

4. कार्यकम स्थल में प्रवेश द्वार एवं निकासी द्वार पृथक-पृथक हो यह सुनिश्चित किया जावे एवं प्रवेश/निकासी द्वार टच मोड में हो।

5. श्वसन शिष्टाचार का कड़ाई से पालन रानिश्चित किया जाये। कार्यकम में उपस्थित व्यक्त्ति खांसते/छींकते समय टिशू पेपर/रुगाल/मुडी हुई कोहनी का अनिवार्यतः उपयोग करेंगे। कार्यकग के आयोजक यह सुनिश्चित करेग कि उपयोग में लाए सामग्री का ठीक से निपटारा किया जाये।

6. कार्यकम के दौरान आयोजन परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाया जाये तथा वीडियोग्राफी कराया जाये। ताकि कोई व्यक्ति  कोरोना संकगित होने पर कान्टेक्ट ट्रेसिंग किया जा सके।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

7. कार्यक्रम का आयोजन रात्रि 12.30 बजे तक समारा किया जाये।

8. बिना अनुमति के कार्यक्रम का आयोजना न किया जाये।

9. छोटे बच्चों एवं अधिक उम्र के बुजुर्ग व्ययित्तयों को आयोजन में शामिल किया जावे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

10.मुख्य सचिव छ0ग0 शासन के आदेश क्रमांक 625/सीएस/2020 दिनांक 09/11/2020 के अनुकम में रात्रि 11:55 से 12:30 बजे तक हरित पटाखों का उपयोग किया जा सकेगा।

11. प्रत्येक कार्यकम आयोजक समय पूर्व सोशल मीडिया में यह जानकारी दे कि कोविड -19 कोरोना के कारण कार्यका वृहद रूप से आयोजित नहीं किया जावेगा जिससे लोगों की भीड़ न हो।

12. कार्यक्रम आयोजन के दौरान किसी प्रकार के मंच/पंडालन लगाया जाये।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

13. आयोजन में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति को सोशल/फिजिकल डिस्टेसिंग Mask लगाना एवं समय-समय पर सेनेटाइजर का अनिवार्य रूप से उपयोग किया जावे |

14. कोलाहाल अधिनियम का पालन किया जाये।

15. कार्यक्रम स्थल पर सैनेटाइजर, थर्मल स्किनिंग, ऑक्सीमीटर, हेडपॉश एवं क्यू मैनेजमेंट सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी। थर्मल स्क्रीनिंग में बुखार पाए जाने पर अथवा कोरोना से संबंधित कोई भी सामान्य या विशेष लक्षण पाए जाने पर प्रवेश नहीं देने की जिम्मेदारी संबंधित कार्यक्रम के आयोजनकर्ता की होगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

16. कार्यक्रम स्थल पर पान, गुटखा, तम्बाकू इत्यादि उपयोग कर सार्वजनिक स्थान पर थूकना प्रतिबंधित है।

17. कार्यक्रम आयोजन के दौरान अग्नि शमन यंत्रों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित किया जावे |

18. कार्यक्रम आयोजन के दौरान यातायात नियमों का पालन किया जाये किसी प्रकार के यातायात बाधित न हो यह सुनिश्चित किया जावे।

19. कार्यक्रम स्थल पर किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन न किया जाये।

20. कार्यक्रम आयोजन स्थल पर एक रजिस्टर संधारित किया जायेगा, जिसमें उपस्थित होने वाले सभी व्यक्तियों का नाम, पता, गोबाइल नंबर दर्ज किया जायेगा। ताकि उनमें से कोई भी व्यक्ति कोरोना संकमित होने पर कान्टेक्ट किया जा सके।

21. आयोजन के दौरान एनजीटी एवं शासन के द्वारा प्रदूषण नियंत्रण के लिए निर्धारित मानकों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाना होगा, नियमों के उल्लघन पर समिति के सदस्य जिम्मेदार होंगे।

22. इस सभी शर्ता के अतिरिका कोविड -19 के संबंध में भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए आदेशों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाना होगा।

23. उपरोक्त दिए गए किसी भी शर्तों का उल्लंघन अथवा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था होने पर इसकी समस्त जिम्मेदारी कार्यक्रम के आयोजनकर्ता की होगी तथा उसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा तथा आदेश/निर्देश के उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 सह पठित एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1987 यथा संशोधित 2020 एवं भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धाराओं के अंतर्गत विधि अनुकुल कार्यवाही की जावेगी।

दल्लीराजहरा के ऐतिहासिक शंकर तालाब के सफाई अभियान में नगरपालिका अध्यक्ष ने मोर्चा संभाला

0

दल्लीराजहरा पालिका क्षेत्रान्तर्गत वार्ड क्रमांक-5 में स्थित ऐतिहासिक शंकर तालाब के सफाई  अभियान में मोर्चा संभालते हुए पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने स्वयं तालाब में उतरकर जलकुंभी की सफाई करने लगे जिससे प्रेरित होकर वार्ड पार्षद जनक निषाद,वार्ड क्र 9 पार्षद श्रुति यादव,वार्ड क्र 2 पार्षद ममता नेताम,युवा नेता सोमेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी तालाब में उतरकर श्रमदान किया और तालाब में भरे जलकुंभी और गंदगी की सफाई में सराहनीय योगदान दिया।

वार्ड 5 स्थित शंकर तालाब नगर का ऐतिहासिक धरोहर है और इसके स्वच्छता के लिये पिछले 10 वर्षों में पहली बार पालिका अध्यक्ष श्री शीबू नायर जी के नेतृत्व में वृहद सफाई अभियान चलाया गया, अध्यक्ष शीबू नायर जी ने कहा कि वार्डों के तालाबों को स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में प्रथम चरण में सफाई अभियान का आगाज किया गया है आगामी दिनों में तालाबों के मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण के लिये कार्ययोजना तैयार किया जाएगा और तालाबों के संरक्षण की दिशा में आवश्यक पहल किये जायेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

चौपाटी शहीद पार्क से मोबाईल चंपत कर महिनो से फरार चोर को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद किया गया

0

जगदलपुर – दिनांक 07.12.2019 को चौपाटी जे0एफ0सी0 सामने से किसी अज्ञात चोर द्वारा दिपांशु सिंह का Realme Pro-3 मोवाईल कीमती 15,999/- रूपये का मोबाइल चोरी हो गया था जिस पर दिपांशु सिंह ने थाने जाकर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई | उसके बाद पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 13/2020 धारा 379 भादवि0 दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के प्रआर0क0 1292 दिनेश जस्कर हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक-1103 रामसिंह कश्यप, आर0क0 1056 रैमल मौर्य एवं सायबर सेल के टीम द्वारा घटना दिनांक से चोरी कर अज्ञात चोर की पता तलाश हेतु टीम बनाकर, पता ताजी किया जा रहा था पता तलाश के दौरान शहर के संदिग्ध व्यक्तियो से पुछताछ की गई तथा उक्त मोबाईल का सी0डी0आर0/कैफ की जानकारी लिया जाकर पता तलाश किया गया।

जिस दौरान दिनांक 28.12.2020 को संदेही प्रवीण कुमार सोनी पिता श्यामलाल सोनी उम्र 30 साल निवासी सोनारपारा पंडरीपानी से पूछताछ करने पर घटना दिनांक को उक्त मोबाईल फोन को घटनास्थल से चोरी करना स्वीकार किया। जिसे मेमोरण्डम कथन के आधार पर चोरी गये सम्पत्ति को विधिवत् आरोपी के कब्जे से एक Realme Pro-3 मोबाईल कीमती 15,999/-रूपये को विधिवत जप्त किया गया एवं आरोपी के विरुद्ध उपरोक्त अपराध धारा कारित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

MOST POPULAR

HOT NEWS