City Media - Page 1709 of 1843 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1709

दल्ली राजहरा की खदानों में रही शत प्रतिशत हड़ताल ।

0

दल्ली राजहरा – केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानून में किए गए संशोधन के खिलाफ एवं सेल कर्मियों के वेज रिवीजन तथा कृषि संसोधन के विरोध में केंद्रित ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर दल्ली राजहरा की सभी खदानों में शत प्रतिशत हड़ताल रही। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनो द्वारा बुलाई गई हड़ताल का समर्थन करते हुए स्थानीय ट्रेड यूनियन एसकेएमएस, सीटू ,इंटक एवं सीएमएसएस यूनियन ने स्थानीय स्तर पर भी 26 नवंबर को पूर्ण हड़ताल की घोषणा की थी। घोषणा के अनुसार सभी ट्रेड यूनियन पदाधिकारियों ने राजहरा दल्ली, झरनदल्ली एवं महामाया खदानों में हड़ताल को सफल करने के लिए पुरजोर प्रचार प्रसार किया तथा 26 नवंबर को सभी खदानों के प्रमुख द्वारों पर मोर्चाबंदी की ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

सभी खदानों के मुख्य द्वार पर उपस्थित हड़ताली कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की जन विरोधी एवं मजदूर विरोधी नीति तथा सेल प्रबंधन द्वारा वेज रिवीजन नहीं किए जाने के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा सभी खदानों में पूर्ण रुप से कामकाज ठप कर दिया । इसी दौरान शहीद वीर नारायण चौक में एकत्र आसपास क्षेत्र के किसानों एवं खदान के मजदूरों ने संयुक्त

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

रुप से एक विशाल आम सभा का आयोजन किया इस आम सभा में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कामरेड जनक लाल ठाकुर, राजेंद्र बेहरा, प्रकाश क्षत्रिय, तिलक मानकर ,नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर, व्यापारी संघ के शांतिलाल जैन ने सभा को संबोधित किया। उसके बाद लगभग 1 घंटे तक मुख्य मार्ग पर चक्काजाम करके सरकार को चेतावनी दी गई कि केंद्र सरकार की जन विरोधी एवं मजदूर विरोधी नीतियों को देश के मजदूर और किसान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेंगे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is shankar-1024x682.jpg

इस बीच दल्ली राजहरा के विकास से हेतू 100 बिस्तर अस्पताल, केंद्रीय विद्यालय एवं बाईपास रोड की मांग को भी पुरजोर तरीके से उठाया गया , तथा कहा गया कि राजहरा के विकास के लिए सभी मजदूर संगठन एवं व्यापारी संघ मिलकर एक साथ आंदोलन करेंगे । आज की हड़ताल में खदान कर्मचारियों ने बेहद उत्साह के साथ हिस्सेदारी कर स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि केंद्र सरकार ने श्रम कानून में संशोधन से श्रमिक विरोधी प्रावधानों को नहीं हटाया और कृषि कानून को वापस नहीं लिया तथा प्रबंधन द्वारा जल्द वेज रिवीजन नहीं किया

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

गया तो आगे खदान कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने के लिए तैयार हैं। हड़ताल के दौरान प्रबंधन द्वारा यूनियनों की बैठक बुलाकर बार-बार हड़ताल समाप्त करने की अपील की गई, लेकिन सभी यूनियनों ने हड़ताल के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रबंधन की अपील को खारिज कर दिया । आज की इस हड़ताल में दल्ली राजहरा की खदानों मे शत प्रतिशत

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

उत्पादन प्रभावित हुआ । हड़ताल को सफल बनाने में एसकेएमएस से राजेंद्र बेहरा, कमलजीत सिंह मान, गौतम बेहरा, तोरन लाल साहू, मनोज परीरा,अनिल यादव, सीटू से प्रकाश क्षत्रिय, पुरुषोत्तम सिमैया, ज्ञानेंद्र सिंह, विजय शर्मा, विनोद मिश्रा, मानसिंह कनवर, सुजीत मुखर्जी, राम कुमार साहू, चार्ली, इंटक से तिलक मानकर ,अभय सिंह, दिनेश, तेजेंद्र प्रसाद सीएमएसएस से गणेश राम चौधरी, राजाराम बरगड,शैलेश कुमार, सहित सभी यूनियनों के सैकड़ों साथियों ने सक्रिय भूमिका निभाई ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png


ज्ञानेन्द्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष, सीटू राजहरा ।

करुणा फाउंडेशन द्वारा बिंजली बांध का किया सौंदर्यकरण : जर्जर अवस्था में पड़े बिंजली बांध को दिया नया रूप करुणा फाउंडेशन

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूरी पर अबूझमाड़ प्रवेश सीमा पर स्थित बिंजली बांध की स्थिति जर्जर हालात में तबदील साथ ही साथ बांध के कुछ हिस्सो में मिट्टी धसक रही है एवं छेद के माध्यम से पानी का निकास हो रहा है जिससे आस पास के खेतों को नुकसान हो रहा है, व विभाग द्वारा मुरुम से छेद को भर कर लीपा पोती कार्य किया गया था कई वर्षों से पुराना बिंजली बांध मिट्टी लगभग 40 वर्ष पूर्व में बना नारायणपुर जिले के बिंजली खैराभाट में स्थित है इसका जलाशय बांध का निर्माण 1980 में किया था जो 1984 में पूर्ण किया गया इस बांध की लंबाई 2130 मीटर और उचाई 13.23 मीटर हैं। इसकी सिंचाई क्षमता लगभग 810 हेक्टेयर और रबी 283 हेक्टेयर को मिलाकर कुल 1093 हेक्टेयर है।ज्ञातव्य नारायणपुर और ओरछा दो विकासखंड वाले जिले में सिंचाई की 13.69 फीसद है।

नारायणपुर जिले में पर्यटन की दृष्टि से प्राकृतिक सौन्दर्य से घिरा बिंजली बांध शहरी एवं ग्रामीण वासियों के लिय एक मात्र पिकनिक मनोरंजन करने व घूमने का स्थान है जो कई सालों से वीरान बिना किसी देखरेख रखरखाव के विलुप्त होता जा रहा था,लोग परिवार के साथ समय व्यतीत करने घूमने फिरने मझली पकड़ने एवं परिवार के साथ मनोरंजन के लिय जलाशय बांध देखने आया करते हैं।

करुणा फाउंडेशन संस्था के विशेष पहल से जिला प्रशासन जिला पुलिस विभाग एवं खैराभाट पंचायत के ग्राम वासियों युवाओं महिलाओं के सहयोग व मार्गदर्शन से करुणा फाउंडेशन संस्था द्वारा बिंजली बांध में जीर्णोद्धार कर 7 दिवस में निःस्वार्थ भाव से मेहनत लगन से मार्ग, पिकनिक स्पॉट, सेल्फी पॉइंट,बैठक कूड़ा दान,स्माल स्विमिंग पुल,बोटिंग,हमर नारायणपुर शाइन बोर्ड,सोलर लाइट, आकर्षित पेंटिंग कर रमणीय व खूबसूरत बनाया गया, जहाँ लोग शहर वासी एवं ग्रामवासी लोग अपने अपने परिवार के साथ पिकनिक कर बांध घूमने का

आनंद उठा सकें। कुछ दिन पहले करुणा फाउंडेशन संस्था द्वारा जीर्णोद्धार कर पहाड़ी मंदिर का कायाकल्प किया था, ठीक उसी प्रकार पूरे समय और मेहनत लगन के साथ बिंजली बांध को सवार दिया मुख्य रूप से जिला कलेक्टर अभिजीत सिंग, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल देव एवं दीपक साव (आर.आई) के मार्गदर्शन एवं सहयोग से करुणा फाउंडेशन संस्था ने इस कार्य का बीड़ा उठाया जिसमें की खैराभाट ग्राम पंचायत के युवाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया साथ ही साथ गाँव के युवाओं के लिए रोजगार के साधन का जरिया भी बन सकता है यह बिंजली बांध जो की सराहनीय है।
करुणा फाउंडेशन संस्था हर बार जिले में अपने अनोखे कार्यों से लोगों के दिलों में जगह बनाये हुए सोसिल मीडिया में आशीर्वाद स्नेह बटोर रहे हैं।

फैक्ट्री में केमिकल से भरे ड्रम में आग लगने से हुआ विस्फोट, दो जेसीबी हुआ जलकर ख़ाक

0

भिलाई – भिलाई के लाइट इंडस्ट्रियल एरिया जामुल थाना क्षेत्र में उत्कल हाइड्रोकार्बन फैक्ट्री में आज दोपहर केमिकल से भरे ड्रम में अचानक आग लगने से हुआ विस्फोट और आग तेजी से फ़ैल गई और पास में खड़ी दो जेसीबी भी आग के चपेट में आने से जलकर ख़ाक हो गई | आग की लपटें इतनी भयावह है कि धुंए का गुबार 4-5 किमी की दुरी से भी देखा जा सकता है | आग लगने की सुचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है एक साथ चार दमकल गाड़ी आने के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका है |

तेज हवा के कारण आग की लपटें और फैलते जा रही है | आग जिस स्थान पर लगी वहां पर डामर टेबलेट बनाने का कार्य किया जा रहा था और उसी स्थान पर केमिकल से भरे ड्रम रखे हुए थे एक के बाद एक चार ब्लास्ट हुए और धमाकों की आवाज इतनी जबरदस्त थी कि आसपास का इलाका गूंज उठा | आग कैसे लगी अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है अभी फ़िलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png
This image has an empty alt attribute; its file name is shankar-1024x682.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

गुरुर कॉलेज में मनाया संविधान दिवस

0

गुरुर – शासकीय महाविद्यालय गुरुर में 26 नवम्बर 2020 को संविधान दिवस का आयोजन किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे. एल. के द्वारा महाविद्यालय के अधिकारी , कर्मचारी एवम् छात्र – छात्राओं को संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया गया ।
इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला गया ।

कार्यक्रम में प्रो. के. एल. रावटे, प्रो. एल. हिरवानी, डॉ. वाय. के. धुर्वे, प्रो. एस. जोशी , डी. के. सोनी, सविता गिलहरे, विनोद साहू, शेखर साहू, योगेश्वर सोनभद्र, राजन सिंह, हेमेंद्र चौधरी, भुवन ध्रुव, शत्रुघन यादव, डेमीन यादव, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों एवम् छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही ।

आम आदमी पार्टी ने सँविधान दिवस के साथ आम आदमी पार्टी के आठवें स्थापना दिवस मनाया गया–नरेंद्र नाग जिला अध्यक्ष

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर


आम आदमी पार्टी ने आज जिला मुख्यालय नारायणपुर में लोकतंत्र के महापर्व सँविधान दिवस मनाया गया ।
तथा सँविधान की प्रस्तावना का वाचन उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ के द्वारा किया गया।
वही आज आम आदमी पार्टी के 8वें स्थापना दिवस पर जिला अध्यक्ष नरेंद नाग ने कहा कि इतने कम समय मे आम आदमी पार्टी का विस्तार अपने आप मे इतिहास है। आम आदमी पार्टी का जन्म भष्ट्राचार के खिलाफ लड़ाई से हुआ है। पार्टी आंदोलन की गर्भ से निकली हुई पार्टी है।
आज पार्टी आम लोगो के शिक्षा, स्वाथ्य, पानी ,बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिये बेहतर काम कर रही है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुजीत ठाकुर ने नारायणपुर की जनता से अपील करते हुए कहा कि आप भी बेहतर मूलभूत सुविधाओं के लिये आम आदमी पार्टी से जुड़े , आम आदमी पार्टी व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई में आप सभी हिस्सा बने।
आम आदमी पार्टी के हर एक-एक कार्यकर्ता हर मुद्दे पर जनता के साथ खड़ी रहेगा।
इस अवसर पर नीलू समरथ लोकेश बसेरा योगेश गोटा रोहित नाग अमरसिंह कलाम दिलीप नाग महेन्द्र हिडको मनीष उयके योगेश दुग्गा शनि गावडे व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

युग बदला, गाथाएं बदलीं, पर बस्तर की पीर वही है…जोगी राज से जारी नौकरशाही आतंकवाद से कब मिलेगी मुक्ति

0

जगदलपुर। दशकों के पिछड़ेपन और सरकारी उपेक्षा के साथ ही नौकरशाही के आतंक के साए में अभिशप्त जीवन जीने वाले भोले भाले आदिवासियों के हक में चाहे सरकारें और राजनीतिक दल कितनी भी जुबानी उदारता दिखाते रहे हों लेकिन तस्वीर आज भी नहीं बदली है। शोषण से मुक्ति दिलाने के नाम पर नक्सलवाद सिर्फ इसीलिए पनपा क्योंकि सरकार की नौकरशाही जनता को यह भरोसा नहीं दिला सकी की वह उसके साथ है।

यही वजह है कि लाल आतंक ने लगातार अपना दायरा बढ़ाया। सरकारी स्तर पर विकास के दावे के साथ ही नक्सली उन्मूलन को लेकर ढेर सारे वादे और दावे देखे जा चुके हैं लेकिन जिन कारणों से बस्तर विकास की राह पर आगे नहीं बढ़ सका और जिस वजह से नक्सलवाद को उसके पनपने के लिए उपजाऊ खाद मिलता रहा है उन विसंगतियों को तब तक दूर नहीं किया जा सकता जब तक कि नौकरशाही के कान खींच कर उसे जनता के काम पर न लगा दिया जाए। विडंबना यह है कि छत्तीसगढ़ निर्माण के साथ राज्य की पहली अजीत जोगी सरकार के समय जिस तरह से प्रशासनिक आतंकवाद की संस्कृति का जन्म हुआ वह 15 साल के रमन राज के बाद अब कांग्रेस राज में भी बदस्तूर जारी है। कांग्रेस ने 15 साल का वनवास भोगने के बाद नारा दिया था वक्त है बदलाव का। जनता ने इस नारे का समर्थन किया और बस्तर में पूरा का पूरा बदलाव कर डाला। लेकिन बस्तर के प्रशासनिक आतंकवाद की स्थिति में बदलाव करना जनता के हाथ में नहीं बल्कि उस सरकार के हाथ में है, जिसे बस्तर ने संपूर्ण समर्थन दिया है।

रमन सरकार के कार्यकाल में प्रशासनिक आतंकवाद का रोना रोने वाले कांग्रेसियों को भूपेश बघेल सरकार के प्रशासनिक आतंकवाद के नजारे नज़र नहीं आ रहे। जिसके कारण जनता की नजर में कांग्रेसियों की कद्र पर असर पड़ रहा है। जनता कांग्रेस राज के प्रशासनिक आतंकवाद से त्रस्त है। जिन नौकरशाहों पर कानून पालन की जिम्मेदारी है, वे ही प्रशासनिक आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। हालात सत्ता पक्ष के लोगों से छिपे नहीं हैं, लेकिन वे भी यह लीला देखकर वह मौन हैं। विपक्षी भाजपा इस स्थिति में नहीं है कि इस आतंक के खिलाफ आवाज उठा सके। चर्चा आम है कि बस्तर जिले के जगदलपुर अनुविभागीय अधिकारी जी.आर.मरकाम की कारगुज़ारियों से आम जनता के साथ पत्रकार और वकील भी भय खा रहे हैं और इनके मातहत दबी जुबान से इनके किस्से सुनाते हुए जिला कलेक्ट्रोरेट में कहीं भी मिल जाएंगे। एसडीएम तबसे सुर्खियों में हैं जब उन्होंने कोविड-19 के दौरान एक वकील के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया और उसके बावजूद उन पर तत्कालीन कलेक्टर द्वारा कार्यवाही नहीं करने से उनके हौसले बुलंद हो गये।

इन सबके बीच जब कोई व्यक्ति एसडीएम से टेलीफोन या व्यक्तिगत तौर पर अपनी समस्याओं को सामने रखता है तो उसका निपटारा करने की बजाय वह धमकाते हुए देखे जा सकते हैं।इसी प्रकार कई अन्य मामलों की जानकारी भी कलेक्टर रजत बंसल को लगी है किंतु इन पर कार्रवाई न होने से एसडीएम के हौसले बुलंद हैं। एसडीएम की कारगुज़ारियों की जानकारी सत्तारूढ़ कांग्रेस कमेटी के जिम्मेदारों को भी है किंतु वह सब खामोशी की चादर ओढ़े हुए है तो भाजपाई हार के मातम से अभी तक उबर नहीं पा रहे हैं या फिर जनसरोकार से मुंह मोड़ लिया है। प्रशासनिक आतंकवाद का बोलबाला फिर हिलोरें मार रहा है। यदि अभी सरकार या उच्च प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो फिर से यह चिंगारी कहीं दावानल न बन जाए। पिछली सरकार के समय प्रशासनिक आतंकवाद को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा ठप्प कराई गई थी लेकिन अब कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के समय भी यही आतंक फैला हुआ है, तब भाजपा हाथ पर हाथ रख कर बैठी है।

चौदह भाजपाई पार्षद कांग्रेस पार्षदों पर पड़े भारी, कांग्रेस भवन की रणनीति धर्राशाही तो भाजपाईयों में नई ऊर्जा का संचार, नगर निगम के महापौर के प्रथम बजट भाषण में खुली पोल

0

जगदलपुर। अप्रत्यक्ष प्रणाली से नगर निगम में सफीरा साहू महापौर बनने व कोविड-19 के झंझावातों के बीच अपना बजट नगर पालिका निगम की सामान्य सभा की बैठक में रखा किंतु कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी ने भाजपा को संबल प्रदान किया तथा पार्षदगण सभा में भारी पड़ गये। वर्तमान में भाजपा के पास 13से 14 पार्षद ही है और कांग्रेस के बहुमत होने के बावजूद उनका प्रतिकार नहीं कर पाए जिससे कांग्रेस की भद्द जमकर पिटी। वहीं दुसरी तरफ शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा ने पार्षदों को बारीकी से रणनीति बताई थी किन्तु

महापौर श्रीमती सफीरा साहू व निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू के अपने-अपने समर्थक पार्षद इस दौरान कांग्रेस की ओर से दमदारी से प्रदर्शन नहीं कर पाए। इन सबके बीच यह चर्चा का बाजार गर्म है कि कांग्रेस भवन की बंद कमरे की राजनीति धर्राशाही हो गई।बस्तर जिले के नगर निगम में कांग्रेस पार्टी बड़े बहुमत में हैं और इनके पास पर्याप्त बहुमत होने के बावजूद महापौर श्रीमती सफीरा साहू के बजट भाषण के दौरान नेताप्रतिपक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में जो हंगामेदार रुख भाजपा के लोग अख्तियार करते रहे उसके बावजूद कांग्रेसी पार्षदों द्वारा अपने स्थान पर खड़े न होना सिधे-सिधे गुटबाजी प्रत्यक्ष रूप से झलक रही है।इसी प्रकार की स्थिति यही और निर्मित होती रही तो कांग्रेस के लिए यह जटील समस्या बन सकता है।

59लाख 27 हजार रुपए घाटे का बजट


नगर पालिका निगम में भारी शोर -शराबों के बीच सफीरा साहू ने अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू की अनुमति से शहर के विकास कार्यों के लिए 24अरब1करोड़ 71 लाख रुपए का बजट पेश किया। इस दौरान 24अरब 1करोड़ 12 लाख रुपए निगम को आय प्राप्त होगी और 24अरब 1करोड़ 71 लाख रुपए से खर्च होगा। इस बजट से 59 लाख27हजार रुपये घाटे का बजट है। इस बजट से गढ़बो नवा जगदलपुर अंतर्गत कई प्रकार के कार्यों को कराने की प्रतिबद्धता जताई गई थी। महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कोरोना काल को लेकर भी भावुक हो गए और उन्होंने कोरोना काल के दौरान सभी वर्गों के किये गये कार्यों के लिए तारीफ भी है।

दल्ली राजहरा केंद्र सरकार के श्रमिक विरोधी एवं जन विरोधी नीतियों के खिलाफ हड़ताल में एकजुट हुए श्रमिक, देखें विडियो

0

दल्लीराजहरा – देश की केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों एवं तमाम फेडरेशनों ने केंद्र सरकार के श्रमिक विरोधी एवं जन विरोधी नीतियों के खिलाफ राजहरा कुंवारी मैंन ऑफिस चौक, दल्ली क्वारी में झरण दल्ली में श्रमिकों का प्रदर्शन  जोर शोर से चल रहा है | राजहरा माइंस के इंडस्ट्रियल मेन गेट पर हड़ताल को नेतागण व कर्मचारी एकजुट हो समर्थन दे रहे है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png
This image has an empty alt attribute; its file name is shankar-1024x682.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

भाजपाई राज के प्रशासनिक आतंकवाद से कांग्रेस राज में नहीं मिला मुक्ति, विपक्ष में हल्ला मचाने वाले कांग्रेसियों की मौन, विपक्षी नेताओं के मुकदर्शक बनने पर सवालिया निशान

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के तत्तकालीन रमनसिंह सरकार के कार्यकाल में प्रशासनिक आतंकवाद का ढ़ोल पिटने वाले कांग्रेसियों को भूपेश बघेल सरकार के प्रशासनिक आतंकवाद नजर नहीं आ रहें हैं जिसके कारण कांग्रेसियों की किरकिरी हो रही है और तो और यह जनता भी भयाक्रांत है।जिन अधिकारियों पर कानून पालना की जिम्मेदारी है वह ही प्रशासनिक आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। इस मामले की जानकारी सत्ता पक्ष के लोगों को भी है किंतु वह मौन है तथा विपक्षी दलों को भी इसका भान है किंतु इनकी रहस्यमय चुप्पी कई सवालों को जन्म दे रही है।


बस्तर जिले के जगदलपुर अनुविभागीय अधिकारी जी.आर.मरकाम की कारगुज़ारियों से आम जनता के साथ पत्रकार व वकील भी भय खा रहें हैं और इनके मातहतों द्वारा दबी जुबान से इनके किस्से सुनाते हुए जिला कलेक्ट्रोरेट में कहीं भी मिल जाएंगे। एसडीएम जी.आर.मरकाम तबसे सुर्खियों में हैं जबसे वह कोविड-19 के दौरान एक वकील के साथ मारपीट की घटनाओं को अंजाम दिया और उसके बावजूद उन पर तत्तकालीन कलेक्टर अयाज तंबोली द्वारा कार्यवाही नहीं करने से उनके हौसले बुलंद हो गये।इन सबके बीच जब कोई व्यक्ति एसडीएम जीआर मरकाम से टेलीफोन या व्यक्तिगत तौर पर अपनी समस्याओं को सामने रखता है तो उसका निपटारा करने की बजाय वह सिधे तौर पर धमकाते हुए देखे जा सकते हैं।

इसी प्रकार कई अन्य मामलों की जानकारी भी कलेक्टर रजत बंसल को लगी है किंतु इन पर कार्रवाई न होने से एसडीएम के हौसले बुलंद हैं। एसडीएम की कारगुज़ारियों की जानकारी सत्तारूढ़ कांग्रेस कमेटी के जिम्मेदारों को भी है किंतु वह सब खामोशी की चादर ओढ़े हुए है तो भाजपाई हार के भंवर से अभी तक बाहर नहीं निकल पा रहें हैं या फिर जनसरोकार से मुंह मोड़ लिया है।कुल मिलाकर प्रशासनिक आतंकवाद का बोलबाला फिर हिलोरें मार रहा है यदि अभी सरकार या उच्च प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं देते हैं तो फिर से यह चिंगारी कहीं दावानल न बन जाए। यहां उल्लेखनीय है कि प्रशासनिक आतंकवाद को लेकर छत्तीसगढ़ की विधानसभा पिछले रमनसिंह कार्यकाल में ठप्प कराई गई थी अब फिर यह भूपेश बघेल सरकार के लिए लेने के देने न पड़ जाए।

पाटेश्वर धाम प्रबोधनी एकादशी पर्व की महिमा का विधान

0

प्रतिदिन की भांति ऑनलाइन सत्संग का आयोजन सीता रसोई संचालन ग्रुप में पाटेश्वर धाम के बालयोगेश्वर संत श्री राम बालक दास जी के द्वारा किया गया, सभी भक्तगण जुड़कर प्रबोधनी एकादशी पर्व की महिमा का विधान एवम महिमा श्रवण किये पाठक परदेसी जी ने प्रश्न किया कि प्रबोधिनी एकादशी पर्व की कथा विशेष एवं महत्व को उद्धृत करने की कृपा करें इस पर्व के

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

महत्व को बताते हुए बाबा जी ने कहा कि, यह पर्व महासती माता वृंदा के चरित्र से संबंधित है जिनका विवाह जालंधर नाम के राजा के साथ हुआ था, जालंधर राजा भगवान शिव के अंश पुत्र हैं, जो कि महान एवं वीर राजा हुए परंतु समय के साथ में राक्षसी प्रवृत्ति को प्राप्त हुए एवं दुष्ट प्रवृत्ति के हो गए, महा सती माता वृंदा, जो कि देव दानवो की वैद्य भी थी औषधीय गुणों की

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

महा ज्ञानी थी जिनका चरक सहिता व सुश्रुत संहिता पतंजलि में अपना विशेष योगदान रहा है उनका जीवन सत्व तेज आयुष औषधियों के रूप से प्रभावित रहा जिसके कारण जालंधर की सेना का कोई भी सैनिक कभी नहीं मरता था तब शिव भोले को जालंधर के वध हेतु स्वयं प्रकट होना पड़ा क्योंकि जालंधर अब पूरे ब्रह्मांड का शत्रु बन चुका था, परंतु जालंधर के वध हेतु माता सती वृंदा का सतीत्व भंग करना आवश्यक था जिसके लिए भगवान विष्णु ने उनका सतीत्व

This image has an empty alt attribute; its file name is shankar-1024x682.jpg

भंग किया तब माता वृंदा ने क्रोध से भगवान विष्णु को श्राप दिया कि तुमने मेरा शीलभंग किया है इसलिए तुम भी शीला रूप को धारण करोगे तब भगवान विष्णु शालिग्राम रूप में प्रकट हुए, माता वृंदा भी सतीत्व को प्राप्त हुई और भगवान विष्णु के प्रभाव से उन्हें तुलसी रूप प्राप्त हुआ यह दिन प्रबोधिनी एकादशी का हुआ इसीलिए आज के दिन माता तुलसी का विवाह शालिग्राम के साथ किया जाता है, और भोलेनाथ ने धरती को जालंधर के दानवता से मुक्त

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

कराया सत्संग को आगे बढ़ाते हुए डुबोवति यादव जी ने रहिमन जी के दोहे ” बिगरी बात बने नहीं…के भाव को स्पष्ट करने की विनती बाबाजी से की रहीम जी के दोहे के भाव को स्पष्ट करते हुए बाबा जी ने बताया कि भारतवर्ष ऐसा महान देश है जहां जाती पाती से उठकर प्रभु राम को माना गया जहां पर रहीम और रसखान जैसे मुस्लिम कवियों ने यह सिद्ध किया कि राम हृदय की वस्तु है ना की जाति पाति की राम मजहब नहीं वे तो रोम रोम में बसने वाले श्री राम है,इस दोहे में रहिमन जी ने उन बातों की ओर इशारा किया है जो हमारे लिए बहुत जरूरी है

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

जिन्हें अपने जीवन में हमें अवश्य निभाना चाहिए हमारे रहीमन जी ने समाज के उन चीजों की और प्रकाश डाला जो हमारे समाज को तोड़ता है क्योंकि 500 वर्ष पहले जिस समय रहीम कबीर तुलसीदास जी हुए उस समय पर भी समाज की स्थिति उतनी अच्छी नहीं थी समाज कई खंडों में बटा हुआ था सामाजिक सद्भावना नहीं थी उसी सामाजिक सद्भावना को बनाने के लिए उन्होंने हिंदू मुस्लिम ब्राह्मण बनिया बड़ा छोटा को तोड़कर मानव धर्म को स्थापित करने का खूब प्रयास किया, इसीलिए इस दोहैं में उन्होंने कहा है कि प्रेम जो बना हुआ है उसे तोड़िए मत शूद्र मानसिकता और निजी स्वार्थ के कारण आपस के प्रेम को नहीं त्यागना चाहिए

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

क्योंकि समाज में जो प्रेम सद्भावना है वह आप खो देंगे तो उसे प्राप्त करना बहुत कठिन होता है क्योंकि बिगाड़ना तो आसान होता है बनाना बहुत कठिन होता है जिस प्रकार यदि दूध को बहुत ज्यादा फाड़ दिया जाए तो उससे मक्खन निकालना कठिन होता है
बाबा जी के मधुर भजन
” तेरा नाम गाऊ तो ये एहसास होता है….. सभी को आनंदित करते हुए आज का सत्संग पूर्ण हुआ जय गौ माता जय गोपाल जय सियाराम

MOST POPULAR

HOT NEWS