City Media - Page 1720 of 1842 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1720

फेडरेशन-मोहला की ब्लॉक स्तरीय बैठक में समस्याओं की निराकरण हेतु बनाई रणनीति

0

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लाक इकाई- मोहला की ब्लॉक स्तरीय बैठक फेडरेशन के जिलाध्यक्ष-शंकर साहू की अध्यक्षता में हाई स्कूल मैदान- गोटाटोला में संपन्न हुआ।

बैठक के प्रमुख विषय निम्नलिखित है-

01. नॉन डी. एड./बी.एड. की कटौती राशि को प्राप्त करने हेतु दीपावली के बाद एक दिवसीय जिला पंचायत कार्यालय का घेराव व तालाबंदी में सभी साथी शामिल होकर साथ देने पर सहमति बनी।

02. समयमान वेतनमान के एरियर्स राशि की प्राप्ति हेतु रणनीति तैयार किया गया।

03. निम्न पद से उच्च पद व समान पद से समान पद  की एरियर्स राशि प्राप्ति के संबंध में भी रणनीति तैयार किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

04. स्व.जितेन्द्र मंडावी जी के लिए ब्लॉक टीम मोहला के द्वारा सहयोग राशि एकत्रित किया गया है उसे फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा उनके परिवार के बीच जाकर सौंपने पर सहमति बनी।

05. ब्लाक स्तरीय शिक्षक राहत कोष के संबंध में संकुल स्तर पर बैठक का आयोजन कर प्रति सदस्य प्रतिमाह 50/- रुपये की सहयोग राशि हेतु सहमति पत्र पर हस्ताक्षर अभियान चलाये जाने पर आम सहमति बनाया गया,इसमे जुड़े सदस्यों को ही इसका लाभ प्राप्त होगा।

06. संकुल स्तरीय पदाधिकारियों की गठन व ब्लॉक कार्यकारिणी तथा महिला प्रकोष्ठ की विस्तार करने पर आम सहमति बनाई गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

07. ब्लाक स्तरीय व्यक्तिगत समस्याओं के संबंध में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी से मिलकर निराकरण हेतु सहमति बनाई गई।

08. ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन समय समय पर ज़ोन क्षेत्र जैसे-भोजटोला, रेंगाकठेरा,मोहला व गोटाटोला  में आयोजित किये जाने पर सहमति बनी।

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन की ब्लॉक स्तरीय बैठक में प्रमुख रूप से फेडरेशन राजनांदगांव के जिलाध्यक्ष-शंकर साहू, सुनील शर्मा ब्लाक अध्यक्ष-मोहला,शिवशंकर कोर्राम जिला महासचिव, मितेन्द्र बघेल जिला संयुक्त महामंत्री,सुशील कुमार शांडिल्य (कोषाध्यक्ष), श्रवण कुमार डहरे,उमाशंकर दिल्लीवार (ब्लॉक उपाध्यक्ष), अमित बाम्बेश्वर जिला मीडिया प्रभारी,गायत्री ठाकुर जिला महामंत्री महिला प्रकोष्ठ,पवन चंद्रवंशी जिला संगठन मंत्री, भुनेश्वरी सहारे,ब्लॉक सचिव महिला प्रकोष्ठ,आलोक मसीह जिला अनुशासन समिति सदस्य, रामप्रसाद

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

धृतलहरे जिला कार्यकारिणी सदस्य,ज़ोन प्रभारी गोटाटोला-छबिलाल कोरेटी, ज़ोन प्रभारी रेंगाकठेरा- गजेंद्र यादव,युगल किशोर सिन्हा, टी.एस.नायक,कृष्ण कुमार साहू,पेमेंद्र कुमार साहू,रमेश कुमार मंडावी,श्री राजेन्द्र कुमार पाटिल,राजकुमार भुवार्य, ओमप्रकाश साहू,छेरकू राम यादव,नरेन्द्र देवांगन,दीपक राजपूत, कन्हैया लाल पिस्दा, देवल सिंह मंडावी,रेश कुमार धलेंद्र,लीलाधर कोलियारे,श्रीमती पिलेश्वरी देशमुख,श्रीमती अनुराधा साहू,श्रीमती संगीता साहू,श्रीमती रेणुका सलामे, सुश्री जिज्ञासा विश्वकर्मा,चेतन धनकर,जैसू राम कोरेटी,राहुल

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

कुमार रंगारी,डोमेन्द्र कुमार अलेन्द्र,मुकेश कुमार पड़ौती,गैंद लाल वर्मा,चरण सिंह खुड़श्याम, संतोष कुमार वर्मा, मोहन लाल साहू,राजकुमार उसेंडी,मालिक राम पुरामें, श्यामु राम भुवार्य,पवन कुमार चंद्रवंशी,फगवा राम भुवार्य,टेमन लाल गांवरे,धर्मेन्द्र कुमार कौशिक,महेश कुमार पिस्दा, लेखराम साहू,भरत भेापलेे, यशवंत साहू,यशवंत माहले आदि साथी उपस्थित रहे।

उपरोक्त जानकारी मीडिया में सुनील शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष-मोहला ने दी है।

डौंडी ब्लाक में उपद्रवी गजराजों से प्रभावित किसानों को मुआवजा एवं शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने पहुंचे “सांसद” मोहन मंडावी

0

डौंडी – डौंडी ब्लाक में उपद्रवी गजराजों से प्रभावित किसानों को मुआवजा एवं शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने पहुंचे “सांसद” मोहन मंडावी एवं उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार, जिला महामंत्री प्रमोद जैन एवं डौंडी मण्डल अध्यक्ष मनीष झा द्वारा दौरा किया गया |

देखें विडियो डीएफओ ने किसान प्रभावितों के साथ क्या जानकारी साझा की –

डीएफओ के माध्यम से प्रभावित हुए किसानों को बताया गया कि शासन द्वारा किस प्रकार उनके नुकसान की भरपाई और समस्या का निराकरण किया जायेगा जब यह जानकारी दे रहे थे उस समय वन विभाग के रेंजर और नायब तहसीलदार भी उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png

डौंडी ब्लाक के हाथियों के उपद्रव से ग्राम सुरडोंगर, जपकसा, खुर्सीटिकुर एवं लिमहूडीह के लगभग 67 किसान प्रभावित हुए है और करीब 50 एकड़ से अधिक कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है | छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 9000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से अनुदान देने की बात

कही गई थी जिसे लेकर किसान असंतुष्ट लगे | इसी बीच विधायक अनिला भेड़िया द्वारा भी प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया गया था जहाँ उन्होंने 15000 रुपये प्रति किसान को देने की बात कही थी |  

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

हाथी Schedule 1 के अंतर्गत आता है जिसे मारा भी नहीं जा सकता प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथी अभी लिमहूडीह जंगल के पीछे है |    

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

Breaking कोरोना अलर्ट – जाने ! आज दल्लीराजहरा में कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा –आज दल्लीराजहरा में 05 कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 01  से 02, वार्ड क्र 02  से 01, वार्ड क्र 18  से 01 और  वार्ड क्र 25  से 01  मरीजों की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस प्रकार एंटीजन से 04  और RTPCR से 01  की रिपोर्ट के आधार पर आज कुल 05  लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

CGPSC में व्यवहार न्यायाधीश के लिए दल्लीराजहरा के युवक का चयन, नगरवासियों ने दी बधाई

0

दल्ली राजहरा – लौह नगरी राजहरा माइंस में महाप्रबंधक (आई ओ सी )राजहरा श्री  मयाराम ठाकुर के पुत्र  मनीष कुमार ने  सी जी पी एस सी  व्यवहार न्यायाधीश 2019 परीक्षा में  संपूर्ण छत्तीसगढ़ में 26 स्थान प्राप्तकर लौह नगरी राजहरा को गौरान्वित किया इन्होंने अपनी विधि की पढ़ाई हिदातुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय रायपुर से किया है।

फेडरेशन की जिला बैठक में सदस्यता अभियान व विभिन्न समस्याओं को हल करने पर बनाई ठोस रणनीति : शंकर साहू

0

राजनांदगांव – छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष- शंकर साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संगठन की सदस्यता अभियान की शुरुआत जिलाध्यक्ष-शंकर साहू,प्रदेश महामंत्री-राजकुमार यादव,जिला संयोजक-मंजू देवांगन,माला गौतम,जिला सचिव रामलाल साहू,महिला प्रकोष्ठ जिला सचिव-अंजुषा वैष्णव,जिला महासचिव-शिवशंकर कोर्राम,सुषमा चौरे सहित बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सदस्यता शुल्क जमा कर रशीद प्रदान कर किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png

फेडरेशन की जिला बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर हल करने हेतु विशेष रणनीति तैयार किया गया है, जिसमें दीपावली त्यौहार के बाद जिले के सभी 09 विकासखण्ड में सदस्यता अभियान हेतु संकुल चलो अभियान किया जाना तय किया गया एवं सभी ब्लॉक में ब्लॉक स्तर पर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जाना तय किया गया तथा जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश दिनांक 19/08/2019 को 04 सूत्रीय मांगों को पूरा कराने हेतु सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को आदेशित किया गया था,लेकिन आज पर्यंत तक कुछ

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा आदेश का पालन नहीं किया गया है,इस हेतु ब्लॉक स्तर पर ज्ञापन सौंपकर स्मरण कराया जाएगा और 10 दिन में मांगों को पूरा नही करने पर एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन व विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी किया जाएगा इस पर भी सहमति बनाया गया। पूर्व में रोके गए वार्षिक वेतन वृद्धि व लंबित डी.ए. पर भी चर्चा किया गया।यदि किसी शिक्षक साथी की अचानक दुर्घटना या मृत्यु होने पर ब्लॉक स्तर पर शिक्षक राहत फंड बनाया जाएगा ताकि तत्काल सहयोग की राशि संगठन की ओर से उस शिक्षक को प्रदान किया जा सके तथा फेडरेशन शिक्षक साख समिति का निर्माण किया जाएगा,जिसमे शिक्षक गण एक दिन के भीतर ही बहुत कम ब्याज दर पर लोन प्रदान किया जा सकें,इस पर भी जिला बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन-राजनांदगांव की जिला बैठक में प्रमुख रूप से संगठन के जिला अध्यक्ष- शंकर साहू,प्रदेश महामंत्री-राजकुमार यादव, जिला सचिव- राम लाल साहू,जिला कोषाध्यक्ष-शैलेंद्र साहू, जिला संयोजक मंजू देवांगन, माला गौतम,जिला प्रवक्ता-मिलन साहू, जिला उपाध्यक्ष- रमेश साहू,तरुणा मेश्राम,जिला सचिव महिला प्रकोष्ठ-अंजुषा

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

वैष्णव,जिला महासचिव-शिवशंकर कोर्राम,सुषमा चौरे, जान्हवी साहू,जिला महामंत्री-उत्तम ठाकुर,मितेन्द्र बघेल,जिला संयुक्त महामंत्री-रामेश्वर साहू,शशि साहू,जिला संगठन सचिव-विद्या श्रीरंगे,डोंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष-हीरालाल मौर्य, ब्लॉक संयोजक-ओम प्रकाश साहू,छुरिया ब्लॉक अध्यक्ष कीरत कुमार गणवीर, राजनांदगांव ब्लॉक अध्यक्ष-रोशन साहू, खैरागढ़ के कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष- नंदकिशोर सिमकर, डोंगरगाँव के ब्लॉक अध्यक्ष-पारख प्रकाश साहू,जिला कार्यकारिणी सदस्य-मनीष पाली आदि उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

उपरोक्त जानकारी मीडिया में शंकर साहू जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगाँव ने दी है।

विलुप्त होती सामूहिक कृषि संस्कृति का दामन आज भी थामे रखा है जन मुक्ति मोर्चा संघर्ष और निर्माण में बढ़ते कदम…

0

दल्लीराजहरा – जन मुक्ति मोर्चा के कृषि कार्यालय में लगाये गये धान की फसल की कटाई 9 नवंबर को किया गया। जिसमे जन मुक्ति मोर्चा के साथीगण एवम क्षेत्र मजदूर किसानों खासकर महिलाओं की भागीदारी से सामूहिक खेती के मिशाल को पेश करते हुए केंद्र सरकार की किसान विरोधी कृषि कानून 2020 एवम कारपोरेट खेती को मुह तोड़ जवाब दिया है। आज जहाँ लोग आधुनिकी करन के होड़ में अपनी संस्कृति को भूलकर कारपोरेट जगत के हाथों

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png

जल, जंगल, जमीन का निजीकरण कर और वही दूसरी ओर केंद्र सरकार भी अन्नदाता कहलाने वाले किसानों को पूंजीपतियों के हाथों गुलाम बनाने का कार्य कर रही है जिसका वर्तमान उदाहरण केंद्र सरकार की नई कृषि अधिनियम कानून 2020 है। इनके सबके बावजूद जन मुक्ति मोर्चा के साथियों द्वारा अपनी संस्कृति को बचाने लगातार कोशिश की जा रही है। जिसका उदाहरण यह जुल मिल सामूहिक कृषि संस्कृति और नियोगी जी स्कूल पर लगे छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मूर्ति है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस समूहिक कृषि से होने वाले आय का जन मुक्ति मोर्चा अपने आंदोलन, (रैली, जुलूस, धरना प्रदर्शन, कोट-कचहरी के खर्च आदि में), पूर्णता निःशुल्क संचालित शहीद शंकर गुहा उच्च.माध्य. विद्यालय कोंडेकसा-धोबेदण्ड के संचालन पर, शहीद हॉस्पिटल में दूर दराज के आने वाले मरीजो (खाने) के ऊपर और इस कोरोना काल जैसे आपदाओं संगठन द्वारा

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

जरूरतमन्द तक राशन दाल चावल जैसी राहत सामग्री निशुल्क वितरण किया जा रहा है। जन मुक्ति मोर्चा के कृषि कार्यालय दल्ली राझहरा वार्ड नं 13, जिला बालोद (छत्तीसगढ़) में लगभग पांच एकड़ जमीन पर धान की फसल के साथ साथ सब्जी का भी फसल लिया जाता है जिसमे लौकी, भिंडी, कुम्हड़ा, तोरई, बरबट्टी, सेमहि, और लाल भज्जी, लाली चेज भाजी, खट्टा

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

भाजी सामिल है, और आने वाले वर्ष में गर्मी के दिनों में एक एकड़ पर गेंहू की फसल का भी उत्पादन किया जाना है…जन मुक्ति मोर्चा के साथी इस फसल पर रासायनिक खाद के बजाय जैविक खाद का उपयोग ज्यादा करते है…इस समूहिक कृषि में जन मुक्ति मोर्चा के सभी ब्लाक से साथी आ कर अपना अपना श्रम दान करते हुए जिस तरह एक दिन में धान रोपाई किया गया था ठीक उसी तरह एक ही दिन में पांच एकड़ धान की फसल का कटाई किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

सूचना का अधिकार अधिनियम का करपावंड़ वन परिक्षेत्र में बना मजाक। 6 माह से आवेदक काट रहा चक्कर डीएफओ के आदेश को दिखाया ठेंगा।

0

बस्तर/बकावंड – केंद्र सरकार द्वारा जनहित के सारे दस्तावेज लोगों के पहुंच में हो इसीलिए सूचना के अधिकार अधिनियम कानून लागू किया है और छत्तीसगढ़ राज्य सरकार इसको अक्षरशः पालन कर रही है किंतु ऐसा प्रतित होता है कि करपावंड़ वन परिक्षेत्र कार्यालय में सूचना के अधिकार अधिनियम कानून लागू करने में दिलचस्पी नहीं है जिसके फलस्वरूप जनता को किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल रहा है और बेवजह आवेदक भटकने को मजबूर हैं। वहीं आवेदक डीएफओ कार्यालय से भी मायूस है क्योंकि संबंधित डीएफओ के आदेश को ठेंगा दिखाया जा रहा है।

बकावंड ब्लाक के नेगानार निवासी सामाजिक कार्यकर्ता डमरु कश्यप द्वारा करपावंड़ वन परिक्षेत्र अधिकारी व सूचना अधिकारी से सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत् 15 नवम्बर 2019 को पत्र लिखकर वांछित जानकारी चाही गई थी जिसके फलस्वरूप विधिवत शुल्क भी जमा किया तथा उसके फलस्वरूप करपावंड़ कार्यालय से पत्र क्रमांक 1068 दिनांक 21नवंबर 2020 के तहत् पत्र भेजा जिसमें 100 पन्ने से अधिक होने पर अवलोकन करने को कहा।
इसी तारतम्य में सामाजिक कार्यकर्ता डमरु कश्यप ने करपावंड़ वन परिक्षेत्र के पत्र के परिपालन में 11-12-2019 को पत्र लिखकर स्पष्टतौर पर कहा कि वह अवलोकन नहीं करना चाहते बल्कि दस्तावेजों के लिए शुल्क अदा करने को तैयार हैं जिसके बावजूद करपावंड़ कार्यालय द्वारा 28-12-2019 तक जानकारी नहीं मिलने पर भी पत्राचार किया गया जिसके बाद 13 मार्च 2020 को घुमावदार पत्र लिखकर बेवजह गुमराह किया गया और इस तरह सूचना के अधिकार अधिनियम कानून की धज्जियां उड़ाई गई जबकि निर्धारित 30 दिवस के भीतर नि: शुल्क जानकारी देने का प्रावधान है।

इसी परिपेक्ष्य में सामाजिक कार्यकर्ता डमरु कश्यप ने दिनांक 14-10-2020 को करपावंड़ वन परिक्षेत्र अधिकारी व सूचना अधिकारी के खिलाफ अपील आवेदन प्रस्तुत किया और 27फरवरी 2020,30जून2020 व 18जून2020 को पेशी हेतु बुलाया गया और दो बार कोरोना के कारण पेशी स्थगित हो गई तथा तिसरी बार यह आदेश पारित हुआ कि आवेदक सामाजिक कार्यकर्ता डमरु कश्यप को दस्तावेज नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाए बकायदा 2 जुलाई 2020 को डीएफओ ने हस्ताक्षर आदेश पत्र में जानकारी 10 दिवस में देने को कहा है फिर भी 4माह गुजरने के बाद भी किसी प्रकार की जानकारी नहीं देकर करपावंड़ वन परिक्षेत्र कार्यालय के सूचना अधिकारी ने अपने आलाअधिकारी के आदेश की अवहेलना करने के साथ उनके आदेश को ठेंगा दिखाया जा रहा है।

ज्ञात हो कि सूचना के अधिकार अधिनियम कानून का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई नहीं करने से उनके हौसले बुलंद हो रहें हैं और जनता भटकने को मजबूर हैं तथा जनता के लिए बनी यह कानून दम तोड रही है।


लालबाग ग्राउंड में खुलेगा फटाखे की दुकान, निगम तैयारी में जुटी

0

जगदलपुर। देश के चार महानगरों में फटाखे फोड़ने की मनाही व विक्रय के बीच जगदलपुर के व्यापारियों के लिए राहत की खबर है। इस वर्ष लालबाग में इसकी व्यवस्था की जा रही है और संभवतः कल इसका आबंटन होगा।


जिला प्रशासन के एक जिम्मेदार अधिकारी ने बताया कि पूर्व में एनजीटी के निर्देश पर फटाखे फोड़ने व विक्रय पर पाबंदी थी किन्तु छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ फटाखा व्यवसायियों की बैठक के बाद व्यापारियों के लिए राहत की खबर है। सोमवार को फटाखे दुकानों का आवंटन किया जा सकता है। इस हेतु अपर कलेक्टर अरविंद एक्का ने निगम प्रशासन को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में अपर कलेक्टर से चर्चा करने की कोशिश की गई किंतु उनसे चर्चा नहीं हो पाया जिससे जिला प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आ पाया। वहीं एक पत्र के वायरल होने पर एक जिम्मेदार अधिकारी ने किसी भी प्रकार की टिप्पणी से इन्कार किया है‌।

Job Alert – बालोद में निकली भर्ती शिक्षक, भृत्य और चौकीदार पदों के लिए

0

बालोद – उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति जिला बालोद द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आमापारा बालोद जिला बालोद के लिए निम्नानुसार अस्थायी रूप से संविदा शिक्षकों की नुयुक्ति हेतु योग्यताधारी आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवम्बर 2020 है |

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें –

NICETEC COMPUTER EDUCATION, NEW BUS STAND, DALLI RAJHARA,
Call – 7879737001

इसके अलावा SSC भर्ती, नवोदय विद्यालय प्रवेश फार्म, आईटीआई, जीवन प्रमाण पत्र, स्कालरशिप, एवं अन्य ऑनलाइन फार्म  के लिए संपर्क करें |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

Breaking दल्लीराजहरा में कोरोना का कहर जारी, जाने आज कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा –त्यौहार सीजन के आरम्भ होते ही लोगों की बढती भीड़ और कोरोना के निर्देशों का पालन ना करना एक तरह से कोरोना महामारी को आमंत्रण देना है | दल्लीराजहरा में कोरोना के कहर के बीच आज 27 संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png

आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 01  से 04, वार्ड क्र 05  से 02, वार्ड क्र 06  से 01, वार्ड क्र 09  से 01, वार्ड क्र 11  से 02, वार्ड क्र 13  से 01, वार्ड क्र 15  से 01, वार्ड क्र 18   से 03, वार्ड क्र 19  से 05, वार्ड क्र 22  से 01, थाना वार्ड क्र 23  से 03, वार्ड क्र 25  से 02 और पखांजूर  से 01   मरीजों की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस प्रकार एंटीजन से 02  और RTPCR से 25  की रिपोर्ट के आधार पर आज कुल 27  लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

MOST POPULAR

HOT NEWS