बालोद–ग्राम बोरिदकला में कोविड -19 जाँच शिविर का आयोजन किया गया । जिसमे 70 लोगो ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया जिसमे 70लोगो की रिपोर्ट नेगेटिव आया है अर्थात किसी का रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आया है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए गांव -गांव में शिविर लगा कर जाँच किया जा रहा है । प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र पुरूर से ग्रामीण स्वाथ्य संयोजक श्रीमती अहिल्या देवांगन ,नीलकमल सिन्हा ,गजेंद्र मेश्राम ,लैब तकनीशियन भुआर्य सेक्टर परिवेक्षक के. नागवंशी व
ग्राम के सरपंच ,पंच व मितानिन व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे । शिविर का आयोजन खंड चिकित्सा अधिकारी जी .आर .रावटे व बी. ई .टी. ओ. के .आर. उर्वसा के नेतृत्व में किया गया ।
ग्राम बोरिदकला में कोविड -19 जाँच शिविर का आयोजन
मेंहगाई से जनता को दे रहे राहत : बाज़ार में 90 रु. शिवसेना ने बेची 60 रु. में प्याज़, घंटो में ही शिवसेना ने बेची 6 क्विंटल प्याज़ व 2 क्विंटल आलू
जगदलपुर । प्याज की बढ़ती कीमत और जमाखोरी के ख़िलाफ़ का सामाजिक पहल रंग लाया। आज स्थानीय संजय बाज़ार में शिवसेना द्वारा शिविर लगाकर थोक दाम में ही आम जनता के लिए सस्ते आलू प्याज़ की दुकान लगाई गई।
हालांकि शिवसेना ने कलेक्टर से इसकी शिकायत करते हुए बढ़े हुए प्याज़ और आलू की क़ीमत पर प्रशासन द्वारा लगाम लगाने की मांग की थी, लेकिन बाज़ार में प्याज की अनुपलब्धता के चलते सामान्य बाज़ार में मुनाफाखोरी जारी है और आम नागरिकों को 80 रु. से 90 रु. तक प्याज़ मिल रही है। इस समस्या से आम नागरिकों को राहत दिलाने शिवसेना कि सामाजिक पहल रंग लाया रही है।
प्रदेश अध्यक्ष धनंजय सिंह परिहार के निर्देश पर शिवसैनिक शिविर लगाकर सस्ते दाम में आलू प्याज़ नागरिकों को उपलब्ध करा रहे हैं। आज जगदलपुर के स्थानीय संजय बाज़ार में ही शिवसैनिकों ने 6 क्विंटल प्याज़ और 2 क्विंटल आलू होलसेल दाम में आम नागरिकों को उपलब्ध कराया। कार्यक्रम की शुरुआत शिवसेना के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा के हाथों हुई।
युवासेना के प्रदेश सचिव अरुण पाण्डेय् ने बताया कि केंद्र की विफल आयात निर्यात योजना और किसानों के साथ भेदभाव पूर्व रवैय्या के कारण सामान्य बाज़ार में प्याज़ की आवक कम हुई है। हांलाकि शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने अब इस समस्या से देशभर की जनता को राहत देने के उद्देश्य से महाराष्ट्र के नासिक की सबसे बड़ी मंडी में प्याज की नीलामी की है, जिससेजल्द सामान्य बाज़ार में प्याज उपलब्ध होने के आसार हैं।
शिवसेना द्वारा तब तक इस तरह की शिविर नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर लगातार लगाई जाएगी। कल शिवसेना की सस्ते दाम की दुकान धरमपुरा स्तिथ सब्जी मार्केट में लगाई जाएगी।
उक्त सस्ते दाम की दुकान में युवासेना प्रदेश सचिव अरुण पाण्डेय्, पंकज कुर्रे, अंकित मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह, चंचलमल जैन, देवेंद्र शर्मा, सन्नी यदु, खेमलाल माहला समेत अन्य शिवसैनिकों ने अपनी सेवा दिया।
जगदलपुर शहर के अतिथी होटल को पेड कोविड केयर सेंटर के रूप में किया गया अधिकृत, भर्ती मरीजों को निर्धारित दर पर करना होगा भुगतान
जगदलपुर, 02 नवम्बर 2020/ जिला प्रशासन द्वारा जगदलपुर शहर के रेलवे स्टेशन चैक बोधघाट में स्थित होटल अतिथी को 28 बेड का पेड कोविड केयर सेंटर के रूप में अधिकृत किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा होटल अतिथी के संचालक से प्राप्त आवेदन पत्र पर स्वास्थ्य विभाग के जांच समिति के अनुशंसा के आधार पर इस हाॅटल को निर्धारित शर्तों के अधीन कोविड केयर सेंटर के रूप में संचालित करने की अनुमति प्रदान की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आरके चतुर्वेदी ने बताया कि इस कोविड केयर सेंटर में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों को निर्धारित दर पर शुल्क का भुगतान करना होगा।
डाॅ. चतुर्वेदी ने बताया कि कोविड केयर सेंटर को समय-समय पर भारत सरकार एवं राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी कोविड नियंत्रण संबंधित निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। इस कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों के लिए निर्धारित शुल्क के अंतर्गत एसी रूम के लिए 07 हजार रूपए, एसी रूम मल्टी पैरामीटर के साथ 08 हजार रूपए तथा नाॅन एसी रूम 05 हजार रूपए एवं नाॅन एसी रूम 04 हजार 500 सौ रूपए प्रतिदिन के हिसाब से शुल्क निर्धारित की गई है। इसके अलावा मरीजों को जीएसटी की शुल्क अलग से जमा करना होगा।
बालोद – अस्पताल स्टाफ की लापरवाही के चलते गई गर्भवती महिला की जान
बालोद – जिला अस्पताल बालोद में मेडिकल स्टाफ की लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत हो गई | मौत के बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों द्वारा इलाज के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में नर्स व डॉक्टर पर कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन शुक्रवार को गर्भवती महिला बिटान बाई निवासी ग्राम पारागांव प्रसव जांच करवाने के लिए जिला अस्पताल गए थे जहाँ डॉक्टर ने चेकअप और सोनोग्राफी रिपोर्ट के बाद बताया कि पेट में पानी कम है जिसके लिए महिला को भर्ती कर रविवार को ही ऑपरेशन करने की बात कही | लेकिन अस्पताल स्टाफ की लापरवाही के चलते रविवार को ऑपरेशन नहीं किया गया और महिला ने सोमवार की सुबह दम तोड़ दिया | इस बात से गुस्साए परिजन व ग्रामीण अस्पताल के बाहर हंगामा कर रहे कि अस्पताल स्टाफ की लापरवाही के कारण महिला व जुड़वाँ बच्चे एक साथ तीन लोगों की जान चली गई अब तो अस्पताल स्टाफ पर कारवाई के बाद ही हम शव लेकर जायेंगे |

महिला के पति के अनुसार – रविवार की रात्रि प्रसव पीड़ा के दौरान स्टाफ नर्स को इस बात की जानकारी दी गई लेकिन महिला की चेकअप की बात तो दूर देखने के लिए भी बत्तमीजी से बात की गई उनका कहना यह था कि क्या हम एक ही मरीज को देखने के लिए ही बैठे है क्या उसके लिए रात भर जागते रहे | उसके बाद दुसरे अस्पताल भी ले जाने की बात कही गई लेकिन अस्पताल स्टाफ उसके लिए भी राजी नहीं हुए |

यह पहला केस नहीं जिला अस्पताल में स्टाफ की लापरवाही के चलते कई और ऐसे अनगिनत मामले आ चुके है लेकिन प्रशासन को इस बात की जरा भी फिक्र नहीं है | कारवाई के नाम पर कुछ दिनों के लिए सस्पेंड या कहीं और ट्रांसफर |

इस प्रकार परिजनों और ग्रामीणों के हंगामे को देखते हुए तहसीलदार, सीएमएचओ एवं अन्य पुलिस अधिकारी परिजनों से बात कर मामले को शांत कराने की कोशिश में लगे हुए है |


Breaking कोरोना के विषय में आज की विशेष जानकारी
दल्लीराजहरा – प्रदेश में स्वास्थ्यकर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल की वजह से कोरोना संक्रमितों की सम्पूर्ण जानकारी नहीं मिल पाई है एंटीजन रिपोर्ट के आधार पर आज दल्लीराजहरा से 10 संक्रमित मिले है किन्तु ट्रू नॉट और RTPCR की रिपोर्ट के आधार पर कुल 41 संक्रमितों की पुष्टि हुई है |

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें | आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 02 से 01, वार्ड क्र 08 से 02, वार्ड क्र 19 से 01, वार्ड क्र 22 से 01, वार्ड क्र 25 से 01, वार्ड क्र 27 से 01, थाना वार्ड से 01, बालोद से 01 और चोरापड़ाव से 01 मरीजों की पुष्टि हुई है |

इस प्रकार एंटीजन से 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

सहज एवं सरल स्वभाव के व्यक्तित्व वाले दल्लीराजहरा थाने के सहायक उपनिरीक्षक हेमंत ठाकुर का आकस्मिक निधन
दल्लीराजहरा – सहज एवं सरल स्वभाव के व्यक्तित्व वाले दल्लीराजहरा थाने के सहायक उपनिरीक्षक हेमंत ठाकुर का आकस्मिक निधन हो जाने से थाना राजहरा के अलावा नगरवासी स्तब्ध है | प्राप्त जानकारी के अनुसार उनकी कुछ दिनों से स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी के चलते ज्योति अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था किन्तु कल उनकी तबियत कुछ ज्यादा ख़राब हो जाने से उन्हें रायपुर ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया | उनका पार्थिव शारीर उनके गृहग्राम ककरेल ले जाया गया है जहाँ उनका अंतिम क्रियाकर्म किया जायेगा |




Breaking डौंडी थाना क्षेत्र में लाख रुपये के आभूषण चोरी करने वाले चोर को डौंडी पुलिस ने 6 घंटे के अन्दर धरदबोचा
डौंडी – डौंडी थाना क्षेत्र ग्राम गुदुम में लाखों रुपये का आभूषण चोरी करने वाले चोर को डौंडी पुलिस ने 6 घंटे के अन्दर धरदबोचा | प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गुदूम के निवासी प्यारी राम पिता स्व. मेहर सिंग बेलोदिया 01.11.2020 के रात्रि खाना खाकर अपने घर के कमरा में तथा इसकी पत्नी दूसरे कमरा में सोयी थी कि रात्रि 11.50 बजे प्यारी राम शौच करने उठा तो उसके कमरे के आलमारी में रखे अपनी पत्नि व दोनो बहु के सोना चादी के नये पुराने

आभूषण के डिब्बा व कागजात रसीद नीचे जमीन में तितर बितर बिखेर दिये थे जिसे प्यारी राम द्वारा चेक करने पर 1) 4 जोडी चादी का पायल 2) 4 जोडी चांदी की बिछया 3.)1 जोडी चादी का चूडा 4.) 1 नग चांदी की चाबी गुच्छा 5.) 6 नग सोने का गेहूदाना 6.) 7 नग सोने का लाकेट पत्ती 7.) 1 नग सोने की रानी हार 8.) नगदी रकम 13 हजार कुल रकम 1,28,780.00 के आभूषण अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है |

घटना के दुसरे दिन प्यारी राम द्वारा थाना डौण्डी में जाकर अज्ञात चोर के खिलाफ घर में आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिसके पश्चात् पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 157/20 धारा 457,380 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया | उसके बाद वरिष्ट पुलिस अधीक्षक महोदय , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय व नगर पुलिस अधीक्षक दल्लीराजहरा को सूचित कर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में थाना डौण्डी के थाना प्रभारी अनिल ठाकुर, सउनि अरविंद साह, आर. दमन वर्मा, खिलावन सिन्हा, राकेश यादव को टीम गठित कर प्यारी राम के द्वारा बताये अनुसार यह 5-6 माह से नवनिर्मित भवन निर्माण कराये जा

रहा है तथा प्लास्टर के कार्य चल रहा है जिसमें ठेकेदार रमतु व मिस्त्री पवन दोनों ग्राम ढोरीठेमा थाना डौण्डी जो ठेके पर काम लिया था जो कल दिनांक 01.11.2020 को काम खत्म होने के बाद ठेकेदार रमतु अपने घर चला गया पर दूसरा व्यक्ति पवन कोसमा पिता नरेश कोसमा उम्र 29 साल खाना खाकर ग्राम गुदुम में देर रात तक घुम रहा था कि संदेह के आधार पर जब उससे पुछताछ की गई तो उसने जुर्म करना स्वीकार किया आरोपी पवन कोसमा पिता नरेश कोसमा उम्र 29 साल ढोरीठेमा से धारा 27 साक्ष्य अधिनियम का मेमोरेण्डम कथन

लिया गया जिन्होंने घटना दिनांक 01.11.20 के दरम्थिानी रात्रि में प्यारी राम के घर से 1) 4 जोडी चांदी का पायल 2) 4 जोडी चांदी की बिछ्या 3.) 1 जोडी चांदी का चूडा 4) 1 नग चांदी की चाबी गुच्छा 5) 6 नग सोने का गेहूदाना 6.) 7 नग सोने का लाकेट पत्ती 7.) 1 नग सोने की रानी हार 8.) नगदी रकम 13 हजार कुल रकम 1,28,780.00 को चोरी कर प्यारी राम के घर के सामने ही रेत के ढेर में छिपा कर रख दिया था जिसे आरोपी द्वारा बताये जाने पर उक्त आभूषण को बरामद किया गया आरोपी को दिनांक 02.11.20 के 3.20 बजे गिर. कर ज्युडिसियल रिमांड पर जेल भेजा गया है।
इस प्रकरण को सुलझाने में थाना प्रभारी अनिल ठाकुर, सउनि अरविंद साहू आर. दमन वर्मा, खिलावन सिन्हा, राकेश यादव का सहराहनीय योगदान रहा।
फेडरेशन ने संविलियन के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित कर जताया आभार। छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में “शिक्षाकर्मी” रूपी काला अध्याय हुआ समाप्त।
राजनांदगांव – छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के राजनांदगांव जिलाध्यक्ष-शंकर साहू में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि वर्ष- 1995 से अविभाजित मध्यप्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षाकर्मी व्यवस्था के रूप में जो काला अध्याय प्रारंभ हुआ था, वह आज 1 नवंबर 2020 से छत्तीसगढ़ में समाप्त हो गया |

फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष-मनीष मिश्रा,प्रदेश प्रवक्ता-विकास मानिकपुरी, प्रदेश महामंत्री-राजकुमार यादव ने कहा कि संविलियन के लिए प्रदेश के शिक्षकों को एक लंबा संघर्ष करना पड़ा, प्रदेश के अंतिम शिक्षक ने संविलियन प्राप्त करने के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया, जिसमें सभी का योगदान अमूल्य रहा, वर्ष-1995 से संविलियन के लिए बड़े-बड़े ऐतिहासिक आंदोलन किए गए, इसमें हमारे कई शिक्षक साथी शहीद हुए, कर्मचारियों के ऊपर एस्मा लगाने, जेल भेजने , बर्खास्तगी, निलंबन जैसी कड़ी कार्रवाई की गई.. इसके बाद भी सभी शिक्षक एक जुट रहे |

अंततः 1 नवंबर 2020 को इस काले अध्याय का सुखद समापन हो गया और यह हम सभी के लिए एक संतोष का विषय है।
प्रदेश अध्यक्ष-मनीष मिश्रा व राजनांदगांव जिलाध्यक्ष-शंकर साहू,प्रदेश महासचिव-प्रेमलता शर्मा, कौशल अवस्थी, दिलीप पटेल में आगे कहा कि विगत 23 वर्षों से प्रदेश की 1,09,000 सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति, क्रमोन्नत/समयमान वेतनमान की समस्याएं अभी भी शेष हैं, उसके लिए भी फेडरेशन के द्वारा लगातार नई ऊर्जा के साथ संघर्ष किया जा रहा है,और जब तक लक्ष्य की प्राप्ति नही हो जाता है,तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन, प्रदेश के मुख्यमंत्री कैबिनेट के सभी सदस्य, सभी विधायक गण, पूर्ववर्ती डॉ. रमन सिंह की सरकार, समस्त अधिकारीगण, पुलिस प्रशासन, मीडिया के हमारे साथी, विभिन्न कर्मचारी संगठन और समाज जिनके सहयोग के बिना यह संभव नही था, उन सभी का आभार व्यक्त करता है। साथ ही हमें आशा एवं पूर्ण विश्वास भी है कि आगे भी हमें इसी तरह से सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता रहेगा।

01 नवंबर 2020 को संविलियन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री-भूपेश बघेल जी को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यस्त करने वालों में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा, फेडरेशन के राजनांदगांव जिलाध्यक्ष-शंकर साहू,प्रदेश प्रवक्ता विकास मानिकपुरी, प्रदेश महामंत्री राजकुमार यादव, प्रदेश सचिव सुखनंदन यादव, प्रदेश महासचिव प्रेमलता शर्मा, कौशल अवस्थी, दिलीप पटेल, फेडरेशन के दुर्ग जिलाध्यक्ष-कृष्णा वर्मा, बीजापुर जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम झाड़ी, जिला सचिव राम लाल साहू, जिला महासचिव

राजेंद्र साहू,भजन साहू,राजनांदगांव जिले के 09 ब्लॉक अध्यक्ष देव कुमार यादव, रोशन साहू,कौशल श्रीवास्तव, नंदकिशोर सिमकर, हीरालाल मौर्य, ओम प्रकाश साहू, किरत कुमार गणवीर,पारख प्रकाश साहू, सुनील शर्मा, यशवंत देशमुख,अजय ठाकुर,भक्ता राम मण्डावी दोदेश्वर चंदेल,मोहन कोमरे,ज्ञानचंद साहू, मोमन साहू,कीर्तन मंडावी,राजकुमार ठाकुर, उत्तम ठाकुर, रामेश्वर साहू,अतुल यदु,शिवशंकर कोर्राम,मितेन्द्र बघेल, राजकुमार सरजारे, विनोद कुमार भावे, मंजू देवांगन,माला गौतम, सरिता खान,नेहा खंडेलवाल,ममता बघेल, द्रोपती चनाप,अंजू साहू,सुषमा चौरे, तरुणा मेश्राम, श्वेता श्रीवास्तव, चित्रा सोनवानी, अंजूषा वैष्णव, अनीता वर्मा, शशि साहू, विद्या श्रीरंगे, लक्ष्मी गेडाम,प्रणिता साहू, रागिनी यदु, सपना भारद्वाज,लता पटवा आदि प्रमुख रूप से शामिल है।
उपरोक्त जानकारी मीडिया में राजकुमार ठाकुर जिला महामंत्री ने दी है।
नक्सल अभियान में पुलिस को फिर सफलता, चार नक्सली गिरफ्तार, बाइक, विस्फोटक सामग्री जप्त
बीजापुर@ माओवादी विरोधी अभियान के तहत् सोमवार को जांगला थाना अंतर्गत चार नक्सलियों को गिरफ्तके लिया गया है। मुखबीर से मिली सूचना पर माटवाड़ा-फुल्लोड़ के बीच घेराबंदी कर इन्हें पकड़ा गया। इनमें कोसा पाडि़यामी, मड़काम, राजेश कवासी ,
इंद्रजीत ठाकुर शामिल है।
मौके से दो मोटरसायकल पांच मोबाईल, एक नग बंण्डा, डेटोनेटर, टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर जप्त किया गया ।
पकड़े गये आरोपी पुलिस पार्टी को जान से मारने की नीयत से आईईडी ब्लास्ट करने की घटना में शामिल थे ।कोसा पोडियामी मतदान केन्द्र में घुसकर मशीन लूटने एवं जान से मारने की घटना, भैरमगढ़ बाजार में प्रधान आरक्षके सत्यम कडि़यल की हत्या एवं रिवाल्वर लूट, माटवाड़ा से भैरमगढ़ आ रहे जीप को बेलचर तिराहा के पास रोककर आगजनी की घटना, घुडासकल में सरपंच सुखदेव नेगी की हत्या में शामिल था, इसके अलावा इसके विरूद्ध थाना में छ स्थाई वारंट भी लंबित है । थाना जांगला में विधिवत कार्यवाही उपरान्त न्यायालय बीजापुर पेश किया गया ।
रिश्तेदारी निभाकर मानवीय रिश्तों को कर सकते है मजबूत, बीजापुर के वासम परिवार ने पेश की ऐसी ही मिसाल, वर्षों बाद एक छत के नीचे जुट रिश्तों की महत्ता से भावी पीढ़ी को कराया अवगत
बीजापुर। रिश्तेदारी सबसे सर्वभौमिक और सभी मानवीय रिश्तों की बुनियाद है। व्यस्ततम जीवन शैली और एकांकी परिवार की अवधारणा के चलते वर्तमान में ना सिर्फ संयुक्त परिवार बल्कि रिश्तेदारी की डोर भी कमजोर हो चली है, इसके बाद भी हमें ऐसे कई उदाहरण देखने को मिल जाते हैं जो संयुक्त परिवार और रिश्तों की पक्की डोर की मिसाल पेश करते समाज को संदेश भी दे रहे हैं। इसे चरितार्थ कर दिखाया है बीजापुर के वासम परिवार ने। जिनकी रिश्तेदारियां बीजापुर, भोपालपट्नम, संकनपल्ली, यापला, चिन्नामाटूर से लेकर चंदूर गांव तक हैं। रविवार का दिन वासम परिवार के लिए यादगार रहा।
परिवार की छठवी पीढ़ी भोपालपट्नम के एक पुस्तैनी मकान की एक ही छत के मौजूद थे। इस पीढ़ी के 65 सदस्य जिसमें दादा-दादी, नाना-नानी, चाचा-चाची, मामा-मामी से लेकर पुत्र, पौत्र, नाती-पोते सभी मौजूद थे। अलग-अलग गांव-कस्बों में बसे रिष्तेदारों का यह मिलन समारोह शिक्षा विभाग में कार्यरत् अभियंता शैलेश वासम के पिता गोपाल वासम की पहल और रिश्तेदारियों की महत्ता को सार्थक करती सोच की बदौलत संभव हो पाया। मिलन समारोह के पीछे श्री वासम की सोच थी कि भावी पीढ़ी अपनी रिश्तेदारियां और रिश्तेदारों को जाने-पहचाने और उनसे परस्पर संपर्क में रहें। ताकि आवश्यकता पड़ने पर सुख और दुख दोनों ही क्षणों में वे अपनों के पास खड़े रहे। बीजापुर का वासम परिवार की पुरखे वारंगल से बस्तर पहुंचे काकतीय राजवंष के साथ यहां पहुंचे थे और काकतीय राजपाठ की स्थापना के साथ वे भी यही बस गए और पीढ़ी आगे बढ़ते चली गई।
पुस्तैनी मकान में जुटे परिवार के सदस्यों का अनुभव रहा कि वे अपने अधिकांश रिश्तेदारों से भलीभांति अवगत नहीं थे। भावी पीढ़ी के लिए यह क्षण तो और भी सुखद था। खासकर बच्चों के लिए जिन्हें ज्ञात हुआ कि इनमें से कोई उनका चाचा या चाची, मामा-मामी, बुआ है। उनका उनसे क्या रिश्ता है यह जान वे बेहद खुश हुए। इस यादगार क्षण में सभी सदस्य आपस में मिले और एक-दूजे का हाल-चाल जाना। इतना ही नहीं बराबर संपर्क बनाए रखने मोबाइल नंबर भी एक-दूसरे को दिए। एक छत के नीचे भोजन और फिर लम्बी बातें रिश्तेदारों में हुई। यह मिलन समारोह पूरे दिन चलता रहा। अंत में रिश्तेदारों ने विदा लेते एक दूसरे से यह वादा भी किया कि हर बरस एक नबंवर को वे पुनः एक छत के नीचे जुटेंगे ।


