HDFC BANK PARIVARTAN व वृत्ति संस्था द्वारा डौडी ब्लाक में आज 19 नवम्बर महारानी लक्ष्मी बाई जयंती व गुरुनानक जयंती के सुअवसर पर ग्राम पंचायत मंगलतराई में रानी लक्ष्मी बाई जी गुरुनानक देव जी की छायाचित्र में माल्यार्पण किया और स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ मिलकर आज के दिन को यादगार बनाते विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे छात्रों को खेल खुद जैसे कुर्सी दौड़ , गोली चम्मच दौड़ , मटका फोड़ा खेल का आयोजन किया जिसमें प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरुस्कार वितरण किया गया और सभी छात्रों को बिस्किट चॉकलेट का भी वितरण किया गया । जिसमें मुख्य रूप से वृत्ति संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर ज्ञान दास जी, एग्रीकल्चर विशेषज्ञ राहुल राजपूत जी, MIS प्रवीण साहू जी, एग्रीकल्चर मार्केटिंग मैनेजर स्वधीन स्वाइ व विलेज कॉर्डिनेटर देवेंद्र पटेल, दीपिका मसीहा, सरपंच ग्राम पंचायत मंगलतराई व ग्रामवासी उपस्थित थे।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली सोसायटी में अनाज(चांवल) चोरी करने वाले अंर्तजिला चोर गिरोह पर बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
साईबर सेल टीम बालोद एवं थाना डौण्डीलोहारा केे द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही।
घटना का मास्टर माइंड अजय जैन की अन्य जिलो की पुलिस भी कर रही थी पता तलाष।
तकनीकी टीम के द्वारा 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये, जिसके आधार पर हुई अज्ञात आरोपियो की षिनाख्ती।
बालोद जिला के रानाखुज्जी, बड़े जुंगेरा, केरी जुंगेरा, जंुगेरा, मंगचुवा जुन्नापानी ,रानीतराई, बरबसपुर, सहित दुर्ग के धमधा, राजनांदगांव के सुरगी अम्बागढ चौकी, डोगरगांव एवं रायपुर के सार्वजनिक वितरण प्रणाली सोसायटी को भी गिरोह ने बनाया निषाना।
आरोपी अजय जैन व राजेष निषाद पूर्व में पीडीएस चांवल चोरी के प्रकरण में काट चुके हैं जेल।
आरोपियो द्वारा चेहरा पहचान न आये करके चोरी कर ले जाते थे सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर।
अतुल राईसमिल सिंघोला राजनांदगांव मे खपाते थे चोरी का माल।
जिला बालोद के थाना/चौकी क्षेत्र में हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली सोसायटी में अनाज चोरी के मामले को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के द्वारा आरोपियो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया था। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद डी.आर. पोर्ते के मार्गदर्शन , उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) बालोद नवनीत कौर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी साईबर सेल बालोद निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में एक विषेष टीम तैयार किया गया। टीम द्वारा थाना डौण्डीलोहारा के ग्राम बडे़ जुंगेरा, केरी जुंगेरा, तथा थाना बालोद के जुंगेरा का घटना स्थल जाकर कर घटना स्थल का बारीकी से जांच कर, वहां पर उपस्थित ग्रामीणो से घटना के संबंध मे जानकारी प्राप्त कर, गांव से बाहर आने-जाने का समस्त मार्ग के घरों एवं दुकानो में लगे सीसीटीवी फुटेज को प्राप्तकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही गाड़ियो को टारगेट कर जिला बालोद होते हुए जिला राजनांदगाव तक का सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्य प्राप्त कर प्रकरण मे प्रयुक्त वाहन स्वराज माजदा सी.जी 07 सी 9969 को ढूढ़कर, मालिक अजय जैन को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी अजय जैन को अन्य जिलो की पुलिस भी तलाष कर रही थी। आरोपी अजय जैन ने अपने आप को उक्त घटना का मास्टर मांइड बताया और अपने 04 अन्य साथियों के साथ मिलकर शासकीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली सोसायटी ,उचित मूल्य की दुकान से चावल ,चना ,शक्कर को चोरी करना बताया। और पूर्व में चावल चोरी के प्रकरण में अपने साथी आरोपी के साथ दुर्ग, राजनांदगांव जेल काट चुका है। आरोपी अजय जैन ने बताया कि उसके द्वारा चोरी का चावल अतुल राईसमिल सिंघोला राजनांदगांव मे खपाते थे। आरोपी अजय जैन को अन्य जिलो की पुलिस भी तलाष कर रही थी। बालोद जिले के 07 प्रकरणों में कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है अन्य आरोपी गोलू उर्फ ऋषि निवासी डोगरगांव एवं मनोज उर्फ छोटू यादव निवासी बंसतपुर राजनांदगांव फरार है एवं अतुल राईस मिल की संलिप्ता के संदर्भ में विवेचना जारी है। जिला राजनांदगांव के 17 प्रकरण तथा जिला दुर्ग के 01 प्रकरण में आरोपियों की संलिप्तता के संबध में पूछताछ विवेचना जारी है।
प्रकरण क्र.01-
दिनांक 22/23.02.2021 की दरम्यिानी रात थाना मंगचुवा क्षेत्र के ग्राम जुन्नापानी में अज्ञात चोरो ने वहां स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली सोसायटी का दरवाजा का ताला तोड़कर उसमें रखे 05 क्विंटल चावल ,04 क्विंटल शक्कर, 04 क्विंटल चना को चोरी कर ले गया था। जिस पर थाना मंगचुवा में अपराध क्र- 11/2021 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण क्र.02-
दिनांक 20/21.08.2021 की दरम्यिानी रात थाना देवरी क्षेत्र के ग्राम राणाखुज्जी में अज्ञात चोरो ने वहां स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली सोसायटी का दरवाजा का ताला तोड़कर उसमें रखे 127 कटटा चावल, 45 किलो ग्राम शक्कर बोरी सहित दुकान में लगे सीसीटीवी व डीवीआर को चोरी कर ले गया था। जिस पर थाना देवरी में अपराध क्र -111 /2021 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण क्र.03-
दिनांक 10/11.10.2021 की दरम्यिानी रात थाना डौण्डीलोहारा क्षेत्र के ग्राम केरी जुंगेरा में अज्ञात चोरो ने वहां स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली सोसायटी का दरवाजा का ताला तोड़कर उसमें रखे 20 बोरी चावल सहित दुकान में लगे सीसीटीवी व डीवीआर को चोरी कर ले गया था। जिस पर थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्र – /2021 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण क्र.04-
दिनांक 10/11.10.2021 की दरम्यिानी रात थाना बालोद क्षेत्र के ग्राम जुंगेरा में अज्ञात चोरो ने वहां स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली सोसायटी का दरवाजा का ताला तोड़कर उसमें रखे 15 क्विंटल चावल सहित दुकान में लगे सीसीटीवी व डीवीआर को चोरी कर ले गया था। जिस पर थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्र- 334 /2021 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण क्र.05-
दिनांक 12/13.11.2021 की दरम्यिानी रात थाना डौण्डीलोहारा क्षेत्र के ग्राम बडे़ जुंगेरा में अज्ञात चोरो ने वहां स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली सोसायटी का दरवाजा का ताला तोड़कर उसमें रखे 127 कटटा चावल, 45 किलो ग्राम शक्कर बोरी सहित दुकान में लगे सीसीटीवी व डीवीआर को चोरी कर ले गया था। जिस पर थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्र- 226/2021 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण क्र.06-
दिनांक 03.09.2021 से 19.09.2021 की दौरान थाना सूरेगांव क्षेत्र के ग्राम बरबसपुर में अज्ञात चोरो ने वहां स्थित उचित मूल्य दुकान का दरवाजा का ताला तोड़कर उसमें रखे 45 क्विंटल चावल को चोरी कर ले गया था। जिस पर थाना सूरेगांव में अपराध क्र -60 /2021 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण क्र.07-
दिनांक 30.09.2021 से 05.10.2021 की दौरान थाना सूरेगांव क्षेत्र के ग्राम रानीतराई में अज्ञात चोरो ने वहां स्थित उचित मूल्य दुकान का दरवाजा का ताला तोड़कर उसमें रखे 17 क्विंटल चावल को चोरी कर ले गया था। जिस पर थाना सूरेगांव में अपराध क्र -66 /2021 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध किया गया।
जिला राजनांदगांव के प्रकरण –
1.थाना लालबाग के अपराध क्र 92/2021 धारा -457,380 भादवि में 08 कटटा चावल।
थाना लालबाग के अपराध क्र 326/2021 धारा -457,380 भादवि में 37 क्वींटल चावल,02 क्वींटल शक्कर।
थाना लालबाग के अपराध क्र 461/2021 धारा -457,380 भादवि में 17 क्वींटल चावल।
थाना लालबाग के अपराध क्र 465/2021 धारा -457,380 भादवि में 37 क्वींटल चावल
चौकी चिखली के अपराध क्र 279/2021 धारा -457,380 भादवि में 37 कटटा चावल।
थाना डोंगरगढ़ के अपराध क्र 477/2021 धारा -457,380 भादवि में 150 कि.ग्रा.चावल,20 कि.ग्रा शक्कर।
थाना डोंगरगढ़ के अपराध क्र 510/2021 धारा -457,380 भादवि में 55 बोरी चावल।
चौकी चिचोला के अपराध क्र 12/2021 धारा -457,380 भादवि में 38 कट्टा चावल, 07 कट्टा शक्कर।
चौकी जालबांधा के अपराध क्र 113/2021 धारा -457,380 भादवि में 09 कट्टा चना, 01 कट्टा राहर दाल।
चौकी जालबांधा के अपराध क्र 220/2021 धारा -457,380 भादवि में 21 कट्टा चावल।
चौकी जालबांधा के अपराध क्र 353/2021 धारा -457,380 भादवि में 24 कट्टा चावल।
थाना डोंगरगांव के अपराध क्र 51/2021 धारा -457,380 भादवि में 41 कट्टा चावल।
थाना डोंगरगांव के अपराध क्र 61/2021 धारा -457,380 भादवि में 41 कट्टा चावल।
थाना डोंगरगांव के अपराध क्र 93/2021 धारा -457,380 भादवि में 64 कट्टा चावल।
थाना डोंगरगांव के अपराध क्र 206/2021 धारा -457,380 भादवि में 14 कट्टा चावल, 01 कट्टा शक्कर।
चौकी सुरगी के अपराध क्र 413/2021 धारा -457,380 भादवि में 46 कट्टा चावल, 13 कट्टा शक्कर।
थाना अंम्बागढ चौकी के अपराध क्र 154/2021 धारा -457,380 भादवि में 58 कट्टा चावल।
जिला दुर्ग के प्रकरण –
थाना धमधा के अपराध क्र 39/2021 धारा -457,380 भादवि में 10 क्वींटल 25 कि.ग्रा ,01 क्वींटल 94 कि.ग्राम शक्कर।
विभिन्न थाना क्षेत्रों के चोरी के प्रकरणों को सुलझाने व 03 आरोपियों की गिरफ्तारी में प्रभारी साईबर सेल निरीक्षक श्री रोहित मालेकर ,थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा श्री अरूण नेताम, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक पूरन प्रसाद देवंागन, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक आकाष दुबे, आरक्षक मिथलेष यादव, आरक्षक योगेष पटेल की सराहनीय भूमिका रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता-
अजय जैन पिता सुरेश कुमार जैन उम्र 32 वर्ष पता-वर्धमान नगर राजनांदगांव थाना बंसतपुर जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
राकेश निषाद पिता रमेश निषाद उम्र 26 वर्ष पता राजीव नगर वार्ड न 38 थाना बंसतपुर जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
राजेश निषाद पिता रामा निषाद 30 वर्ष पता- षिकारी माहका थाना छूरिया जिला राजनांदगांव (छ.ग.) जप्त मशरुका –
जगदलपुर/लोहंडीगुडा लोहंडीगुडा क्षेत्र के ग्राम घोटिया में मामूली विवाद के चलते एक व्यक्ति ने दुसरे पर टंगिया से वार कर दिया. मामला सोमवार का है. आरोपी के विरुद्ध थाने में एफआईआर कर दी गयी है.
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि पिलाराम बघेल पिता बुधरू राम सोमवार को नहाने के लिए नदी की ओर गया हुआ था, इस बीच एक अन्य व्यक्ति पिलुराम बघेल के खेत में पीलाराम के घर का गाय चारा खा ली, जिसके बाद झगडा करते हुए पिलुराम बघेल के साथ उसके अन्य दो साथी फूलसिंह राम बघेल व लच्छुराम बघेल ने मिलकर पीलाराम पर टंगिया से वार कर दिया, जिससे उसके सर के पीछे चोट लग गया. घटना के बाद प्रार्थी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गयी है और विवेचना जारी है.
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में प्रार्थी के चोट के आधार पर धाराएं लगायी गयी है. सिटी स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद चोट की गंभीरता के आधार पर अन्य धाराएं जुड़ेंगी. मामले से जुड़े किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नही हो पाई है।
जगदलपुर प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया से मुलाकात की इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई विशेष कर केंद्र सरकार की महंगाई पर नियंत्रण नहीं करना तथा पेट्रोल और डीजल की लगातार कीमतों में
वृद्धि से आम जनता की परेशानी बढ़ने पर चर्चा हुई पुनिया ने कहा कि केंद्र सरकार की विफलताओं पर पूरे राज्य में कांग्रेस के कार्यकर्ता हल्ला बोल कर जन जागरण अभियान चलाएंगे चर्चा के दौरान सुशील ओझा मौजूद थे! सुरेश रावल मीडिया सलाहकार
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के नेतृत्व में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा आज दिनांक 18 नवम्बर दिन गुरुवार को बढ़ती मंहगाई एवं केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ जन जागरण अभियान पदयात्रा वार्ड नं 04,वार्ड नं 22 व वार्ड नं 25 में पदयात्रा निकाला गया और वार्डवासियों को केंद्र सरकार की नाकामियों बताया गया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस के भूपेश सरकार के 3 साल की उपलब्धियों को पाम्पलेट पुस्तक व पर्चा के माध्यम से बताया गया
जनजागरण अभियान पदयात्रा कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी,ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर ,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संगीता नायर ,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह,प्रदेश सेवादल कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडे , प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस रुकसाना बेगम,जिला प्रभारी महामंत्री रतिराम कोसमा,जिला प्रवक्ता दानी पटेल,जिला सचिव के ईश्वर राव,व रवि जायसवाल, युवराज साहू,एल्डरमेन प्रमोद तिवारी,जिला सयुक्त सचिव कांतिभूषण साहू,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हरिश साहू, एन एस यू आई विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष चंपा साहू, ने सभा को सम्बोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रभारी महामंत्री विवेक मसीह व आभार प्रदर्शन महामंत्री सुरेश ठाकुर ने किया।
कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी – प्रदीप बबलू,रामू शर्मा,काकू रंधावा विलियम भौरा,रूबी एंथोनी,सी चंद्रहास, फ्रांसिस कोलीन,विलसन मैथ्यू मुमताज कुरैशी |
एल्डरमैन – के वी अब्राहम, ममता पांडेय, जगदीश श्रीवास, अप्पू महेन्द्रन, जी ईश्वर राव | , पार्षदगण – रोशन पटेल,सूरज विभार, स्वप्निल तिवारी, श्रुति यादव,विजय लक्ष्मी, चंदू सिन्हा, जनक निषाद,बृजमोहन नेताम
युवक कांग्रेस से – नगर अध्यक्ष पी एम सुहैल,,परितोष हंसपाल, मनीष सेन,जावेद खान,अभिषेक राव,पी एम सुहैल, लुमेश रामटेके,राजू चौधरी, शुभम गुप्ता,भरत श्रीवास के आशीष दास दीपक सिंह |
एन एस यू आई से – नगर अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, दिनेश यादव, चंदन ठाकुर, अभय बाम्बेश्वर, निहाल उइके, तरुण देशमुख, आयुष दुबे,संदीप, रामअवतार,भानु सलामे, राजभर, सन्यासी हरपाल,अनिल हरपाल | , महिला कांग्रेस से – चंदा बाई, नर्मदा साहू, राधा शर्मा, मानकी साहू,तारामती, मधु,लता देशमुख, उर्वशी देवी
कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ से – अध्यक्ष नितेश बाम्बेश्वर, अजय बघेल,हिमालय, ताराचंद सहित स्थानीय प्रदेश व जिला कांग्रेस के पदाधिकारीगण, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस, सेवादल, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग /अ जा/अल्पसंख्यक विभाग/आदिवासी कांग्रेस,किसान कांग्रेस, समस्त विभाग/प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, नगरीय निकाय में कांग्रेस के अध्यक्ष/पार्षदगण/ एल्डरमैन, एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित थे।
दिनांक 18.11.2021 को जिला नारायणपुर में ‘‘बाल सुरक्षा सप्ताह‘‘ के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गिरिजाशंकर जायसवाल, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के निर्देशानुसार एवं नीरज चन्द्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर के मार्गदर्शन में नारायणपुर पुलिस द्वारा बच्चों के संरक्षण एवं सुरक्षा हेतु बालकों एवं उनके अभिभावकों और आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से मोनिका मरावी, उप पुलिस अधीक्षक नारायणपुर एवं थाना प्रभारी मनोज बंजारे एवं स्टॉप के बल के द्वारा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, सिंगोड़ीतराई के बच्चों को पुलिस थाना नारायणपुर का भ्रमण कराया गया तथा बच्चों के संरक्षण, सुरक्षा एवं उनके अधिकारो के विषयों पर जानकारी दिया गया एवं समझाया गया।
सर्व आदिवासी समाज पदाधिकारियो ने एसपी कलेक्टर के नाम सौपा ज्ञापन।
डॉ एस वली आज़ाद नारायणपुर, 18 नवंबर 2021
जिले में पुलिस विभाग के द्वारा बस्तर फाइटर्स के पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है जिसमें जिले के स्थानीय अभ्यार्थियों को विशेष प्राथमिकता दिया जाना है। परंतु नारायणपुर में अन्य जिलों से आकर यहां रहने वाले लोग बहुत कम समय में जिले में रहकर बड़ी आसानी से निवास प्रमाण पत्र बना ले रहे हैं, और अपने आप को मूल नारायणपुर निवासी बताते है। जिसका खामियाजा जिले के मूल निवासियों को उठाना पड़ रहा है। सर्व आदिवासी समाज जिला नारायणपुर मांग करती है कि नारायणपुर जिले के मूल निवासियों के आधार पर अभ्यर्थियों को विशेष लाभ देते हुए जाति प्रमाण पत्र में अंकित स्थानीय निवासी को आधार मानकर जिले के आरक्षित पदों में भर्ती की कार्यवाही करने सर्व आदिवासी समाज जिला नारायणपुर पदाधिकारियों के द्वारा गुरुवार को एसपी एवं कलेक्टर के नाम जिला कार्यालय में ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सोनुराम कोर्राम,मंगाऊ राम कावड़े,बुधराम वड्डे,संतनाथ उसेण्डी,सुकमन उइके,सोमजी कावड़े,मंगली कावड़े उपस्थित थे। जिससे शासन की मंशा के अनुरूप स्थानीय मूलनिवासी अभ्यर्थी को लाभ मिल सके। जिले में बस्तर फाइटर्स हेतु अनु जाति 12 पद,अनु जनजाति 213 पद,अन्य पिछड़ा वर्ग 42 पद,अनारक्षित 33 पद कुल 300 के लिए जिले के हजारों अभ्यार्थियों के द्वारा आवेदन जमा किया हुआ है।
जिला मुख्यालय नारायणपुर में राजीव युवा मितान क्लब द्वारा स्व. श्रीमती इंदिरा गाँधी के जन्मदिवस के अवसर पर आयरन लेडी इंदिरा गाँधी अवार्ड समारोह 2021 का आयोजन 19 नवम्बर को प्रातः 11 बजे ऑडिटोरियम बालक क्रीडा परिसर मैदान में किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड एवं विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष ष्यामबती नेताम, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री देवनाथ उसेण्डी, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी
करेंगी। विशिश्ट अतिथि के तौर पर कलेक्टर धर्मेश साहू , पुलिस अधीक्षक गिरजा शंकर जायसवाल , सचिव रामकृष्ण मिशन आश्रम, नारायणपुर स्वामी व्याप्तानंद महाराज और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि रजनू नेताम उपस्थित रहेंगे। राजीव गांधी युवा मितान संयोजक अमित भद्र, सह संयोजक बोधन देवांगन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा।
प्रत्येक व्यक्ति तक पानी पहुंचाना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता:-दीपक बैज..
बस्तर साँसद दीपक बैज व चित्रकुट विधायक राजमन बेंजाम ने जीवन मिशन के तहत रेट्रोफिटिंग नलजल योजना के अंतर्गत लाखों रुपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया…
जिसमे जल जीवन मिशन के अंतर्गत आज:–रेट्रोफिटिंग नलजल प्रदाय योजना विकासखंड तोकापाल के ग्राम पंचायत पोटानार में लागत 57.54 लाख के कार्यों का भूमिपूजन एवं विकासखंड तोकापाल ग्राम पंचायत साकरगांव में लागत 40.86 लाख के कार्यों का भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक बेंजाम ने कहा हमारी सरकार किसानों की सरकार है किसानों का एक एक दाना धान 2500 रुपये समर्थन मूल्य में खरीद कर आपको फायदा पहुंचाने का कार्य कर रही है और साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार मैं ऐसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ किसानों को मिल रहा हैं।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए साँसद बैज ने कहा..गांव के प्रत्येक घर में पानी के साथ साथ सड़क, बिजली की व्यवस्था कराना हमारे सरकार की पहली प्राथमिकता है नलजल योजना का लाभ हमारी सभी माता बहनों को मिलेगा..हम रहे या ना रहे इसका लाभ आने वाले 25 साल तक प्रत्येक ग्राम वासियों को जरूर मिलता रहेगा…कोविड काल में लोगो को मुफ्त राशन का प्रबंधन भी हमारी सरकार द्वारा किया गया छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार बिजली बिल हाफ कर दूसरे राज्य को भी बिजली प्रदान कर रही है..जब मैं पहली बार विधायक के रूप में चुना गया तब विपक्ष में रहते हुए भी ग्रामीणों की माँगानुसार प्रत्येक ग्राम पंचायतों के हर घर में बिजली पहुँचाने का भी काम हमारे द्वारा किया गया…
जगदलपुर/लोहंडीगुडा लोहंडीगुडा क्षेत्र के ग्राम घोटिया में मामूली विवाद के चलते एक व्यक्ति ने दुसरे पर टंगिया से वार कर दिया. मामला सोमवार का है. आरोपी के विरुद्ध थाने में एफआईआर कर दी गयी है.
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि पिलाराम बघेल पिता बुधरू राम सोमवार को नहाने के लिए नदी की ओर गया हुआ था, इस बीच एक अन्य व्यक्ति पिलुराम बघेल के खेत में पीलाराम के घर का गाय चारा खा ली, जिसके बाद झगडा करते हुए पिलुराम बघेल के साथ उसके अन्य दो साथी फूलसिंह राम बघेल व लच्छुराम बघेल ने मिलकर पीलाराम पर टंगिया से वार कर दिया, जिससे उसके सर के पीछे चोट लग गया. घटना के बाद प्रार्थी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गयी है और विवेचना जारी है. आरोपी की गिरफ़्तारी की जा चुकी है.
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में प्रार्थी के चोट के आधार पर धाराएं लगायी गयी है. सिटी स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद चोट की गंभीरता के आधार पर अन्य धाराएं जुड़ेंगी.