City Media - Page 1471 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1471

जनपद सदस्य संजय बैस ने जन चौपाल लगाकर लोगो की समस्या को जानने का प्रयास किया

0

आज ग्राम पंचायत अरमुरकसा में जनपद सदस्य संजय बैस ने जन चौपाल लगाकर लोगो की समस्या को जानने का प्रयास किया चौपाल में लोगो से राशन की दुकान रोजगार गारंटी आवास योजना की जानकारी लिये कई लोगो ने राशन कार्ड बनाने के लिये आवेदन दिया जनपद सदस्य ने 15 दिनों के भीतर राशन कार्ड की समस्या का समाधान हो जाएगा कर आश्वस्त किये पेंशन का भी आवेदन को सामान्य सभा मे अनुमोदित कर पास करने की बात कही वही कई महिलाओं ने रोजगार गारंटी की मजदूरी प्राप्त नही होने की जानकारी दिए जनपद सदस्य संजय बैस ने फोन पर पी ओ देवांगन जी से बात कर मजदूरो को बताया शीघ्र पेमेंट कर दिया जाएगा कार्यक्रम के अंत मे शीतला मंदिर कला मंच पर अतिरिक्त कक्ष के लिये मांग किये जनपद सदस्य ने लोगो की मांग पर अपने निधि से एक लाख रुपये की घोषणा किये वहाँ उपस्तिथ जन समुदाय ने इस अतिरिक्त कमरे के निर्माण में बिना मजदूरी लिये जनसहयोग करने के लिये स्वम से तैयार हुए उपस्तिथ जन समुदाय को संजय बैस ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोगो की सेवा भाव देखकर मन गदगद हो गया हमे सब मिलजुलकर गांव की विकास की गाथा लिखना है इस आयोजन में गांधी सिन्हा देवराज जैन चैन सिंग नमकलाल पुरुषोत्तम गंगाधर जय रावटे उपस्तिथ रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

राजहरा के नागरिकों के सहयोग से बन रहे माताजी रमकु बाई के घर का निरीक्षण के लिए तहसील साहू संघ के पदाधिकारी पहुंचे

0

माताजी रमकु बाई का राजहरा की नागरिकों के सहयोग से बन रहे घर का निरीक्षण के लिए तहसील साहू संघ राजहरा के अध्यक्ष तोरणलाल साहू जी अपनी टीम के साथ आज उपस्थित थे । इनमें तहसील साहू संघ के सचिव राधेश्याम साहू सह सचिव राजेश कुमार साहू न्याय प्रकोष्ठ से निर्मल दास साहू जी एवम द्रोपति साहू उपस्थित थे इन्होंने हमारी टीम को इस जन सेवा के लिए बहुत-बहुत बधाई दी तथा कहा आप लोगों ने एक असहाय महिला का घर बनाकर बहुत पुण्य का काम कर रहे हैं तथा समाज की ओर से अति शीघ्र सहयोग राशि देने की बात कही उन्होंने कहा कि माता जी के घर की स्थिति दयनीय है तथा बारिश का मौसम है जितनी जल्दी हो सके उन्हें घर बनाकर सौंपने की कोशिश करो ताकि माताजी समस्याओं से मुक्त हो सके माता जी मति रमकु बाई,जीवन लाल साहू ,भोज राम साहू और अनुज साहू भी उपस्थित थे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

“हर किसी के जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल” महारत्न कंपनी सेल की यह स्लोगन इन दो कर्मवीरों पर सचमुच चरितार्थ होती है

0

“हर किसी के जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल” महारत्न कंपनी सेल की यह स्लोगन इन दो  कर्मवीर टेकराम पटेल लोको ऑपरेटर और ओम प्रकाश साहू डोजर ऑपरेटर के लिए सचमुच चरितार्थ होती है इन दोनों कर्मवीर ने अपने जीवन की 34 साल सेल की सेवा करने में लगा दिए महारत्न की सेवा में अपनी जिंदगी निछावर कर सेवानिवृत्त हुए । दोनों कर्मचारी राजहरा बाटम स्टेशन में कार्यरत थे  बॉटम के समस्त कर्मचारियों ने उपस्थित होकर इन कर्म वीरों को नम आंखों से भावभीनी विदाई दी इस समारोह में एक्शन इंचार्ज दिनेश कुमार सलाम ,वागीश  कुमार तिवारी ,मोतीलाल जार्ज ,बीपी अनिल कुमार, मुकुल वर्मा, संदीप कुमार यादव, संतोष कुमार सहारे ,जे गुरुवालिया , उपस्थित थे गिरवर कुट्टी और राजा राम ने स्मृति चिन्ह देकर इन्हें सम्मानित किया इस अवसर पर बांटाम स्टेशन के समस्त कर्मचारीयो ने  इनके साथ बिताए सुनहरे पल  और विचार व्यक्त किया बॉटम  स्टेशन इंचार्ज दिनेश कुमार सलाम ने कहा की दोनों कर्मचारी का सेवानिवृत्त होना हमारे लिए एक बज्र घात के बराबर है क्योंकि इनकी कार्य कुशल क्षमता बहुत बढ़िया है इन्होंने हमेशा हर काम समय पर हंसते हुए किया है तथा अपनी जिम्मेदारी बखूबी से निभाई है कभी हमें शिकायत का मौका नहीं दिया हमें इनके जैसे कर्मचारी मिलना मुश्किल है इनकी कमी हमें हमेशा खलेगी परंतु एक उम्र के पड़ाव पर अपने काम से सेवानिवृत्त होना ही पड़ता है इसे स्वीकार करना बहुत आवश्यक है  हम आज  इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं तथा यह उम्मीद करते हैं कि कभी भी हमें इनकी जरूरत पड़े वे हमें सहयोग दें।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने नगरनार क्षेत्र के सात पंचायतों में सत्तर लाख से अधिक के कार्यों का किया भूमिपूजन

0

नगरनार स्कूल की छात्राओं को साइकिल वितरण किया एवं छात्र छात्राओं को पाठयपुस्तक वितरित किए

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नगरनार क्षेत्र के सात पंचायतों नकटी सेमरा, नगरनार ,उपनपाल,करनपुर, रामपाल,माड़पाल तथा कलचा ग्राम पंचायतों में माता गुड़ी मरम्मत कार्य, आदिवासी भवन निर्माण कार्य, सीसी रोड निर्माण कार्य, सीसी नाली निर्माण कार्य, प्राथमिक शाला निर्माण कार्य, राजीव गांधी सेवा केन्द्र निर्माण कार्य,आर सी सी स्लैब पुलिया निर्माण कार्य तथा पंचायत भवन के जीर्णोद्धार के का भूमिपूजन तथा शिलान्यास किया

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज नगरनार क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकटी सेमरा में माता गुड़ी निर्माण कार्य लागत 5 लाख,ग्राम पंचायत नगरनार में आदिवासी भवन निर्माण कार्य लागत 7 लाख, सीसी रोड निर्माण कार्य महेश हार्डवेयर से लिटि घर तक 120 मीटर लागत 4 लाख 14 हजार,सी सी रोड निर्माण लिटि घर से आचार्य गुरुजी घर तक लागत 3 लाख 77 हजार , सीसी नाली निर्माण झंडा गुड़ी से राम मंदिर तक 200 मीटर नगरनार लागत 4 लाख 43 हजार , माता गुड़ी निर्माण कार्य ग्राम पंचायत उपनपाल लागत 6 लाख 23 हजार रुपए, ग्राम पंचायत करनपुर में प्राथमिक शाला निर्माण लागत 11 लाख 84 हजार रुपए, ग्राम पंचायत रामपाल में सीसी रोड निर्माण रामपाल के आंतरिक गली निर्माण 150 मीटर लागत 5 लाख 15 हजार , ग्राम पंचायत करनपुर में राजीव गांधी सेवा केन्द्र का निर्माण नवीन पंचायत भवन करनपुर लागत 13 लाख 3 हजार रुपए, आर सी सी स्लैब पुलिया निर्माण कार्य एक नग दुआर साहनी घर के पास माड़पाल लागत 2 लाख 50 हजार रुपए, आर सी सी स्लैब पुलिया निर्माण बड़े पारा माड़पाल लागत 2 लाख 50 हजार रुपए ग्राम पंचायत कलचा में सीसी रोड निर्माण कार्य बुदरु घर से खीरसिंधु घर तक कलचा लागत 3 लाख 42 हजार ग्राम पंचायत कलचा में पंचायत भवन जीर्णोद्धार का कार्य ग्राम पंचायत कलचा लागत 3 लाख 51 हजार रुपए

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप अंतिम छोर तक विकास की धारा को पहुंचाने के लिए हम सभी कृत संकल्पित हैं तथा वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण के कारण विकास के जो कार्य रुके हुए थे उन्हें पुनः आरंभ किया जा रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

उन्होंने सभी निर्माण कार्य में गुणवत्ता के विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए तथा चेतावनी देते हुए कहा की विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगरनार ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी जनपद पंचायत सदस्य जिशान कुरैशी शहर जिला कांग्रेस महामंत्री हेमु उपाध्याय वरिष्ठ कांग्रेसी विजय सिंह कुलदीप भदौरिया,जलन्धर नाग,घनपती सिरहा, नगरनार सरपंच लैखन बघेल उप सरपंच रवि शंकर दास , धनुर्जय दास,बुधसन कश्यप सरपंच, सियाराम नाग,टी पी नायडू, विजय दास , घनश्याम महापात्र , श्रीमती कामिनी नागेश सरपंच, वासूदेव गोयल उप सरपंच,त्रिपती नागेश सरपंच करनपुर, विनोद सेठिया उप सरपंच करनपुर, श्रीमती मंदना नाग सरपंच कैलाश नेताम उप सरपंच सहित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कर्मचारी सहित ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि गण एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

रियासत कालीन परंपरानुसार हुआ नेत्रोत्सव पूजा विधान

0

जगन्नाथ मंदिर के छ: खंडों में सात जोड़े कुल बाईस प्रतिमाओं को किया जायेगा रथारूढ़ विश्व के किसी भी जगन्नाथ मंदिर में एक साथ बाईस प्रतिमाओं की पूजा और रथयात्रा नहीं होती

जगदलपुर। बस्तर गोंचा पर्व 2021 में आज नेत्रोत्सव पूजा विधान शताब्दियों पुरानी मान्यताओं एवं बस्तर के रियासत कालीन परंपराओं के अनुसार विधि-विधान से 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के ब्राह्मणों के द्वारा संपन्न करवाया गया। इसके साथ ही 12 जुलाई को श्रीगोंचा रथयात्रा पूजा विधान में भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा एवं बलभद्र स्वामी के विग्रहों को रथारूढ़ कर गुडि़चा मंदिर सिरहासार भवन में सभी के दर्शनार्थ स्थापित किया जावेगा।

जगदलपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर के छ: खंडों में सात जोड़े (भगवान जगन्नाथ स्वामी, बलभद्र व सुभद्रा देवी के विग्रह) के अलावा एक प्रतिमा केवल जगन्नाथ भगवान के साथ कुल बाईस प्रतिमाओं का एक साथ एक ही मंदिर में स्थापित होना, पूजित होना तथा इन बाईस प्रतिमाओं की एक साथ रथयात्रा भी भारत के किसी भी क्षेत्र नहीं, बल्कि विश्व के किसी भी जगन्नाथ मंदिर में एक साथ बाईस प्रतिमाओं की पूजा नहीं होती, जैसी कि जगदलपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में देखा जा सकता है। मंदिर में 07 खंड हैं जिसे जगन्नाथ जी की बड़े गुड़ी, मलकानाथ, अमायत मंदिर, मरेठिया, भरतदेव तथा कालिकानाथ के नाम से जाना जाता है। जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा जी के साथ-साथ श्रीराम मंदिर के साथ सात खंडों में स्थापित हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ईश्वर खंबारी ने बताया कि चंदन जात्रा पूजा विधान के पश्चात जगन्नाथ स्वामी के अस्वस्थता कालावधि अर्थात अनसर काल के दौरान भगवान जगन्नाथ के दर्शन वर्जित अवधि में श्रीश्री जगन्नाथ मंदिर में स्थित मुक्तिमण्डप में स्थापित भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा एवं बलभद्र स्वामी के विग्रहों को श्रीमंदिर के गर्भगृह के सामने भक्तों के दर्शनार्थ स्थापित किसे जाने के बाद नेत्रोत्सव पूजा विधान संपन्न किया गया।

उन्होने बताया कि बस्तर अंचल में रथयात्रा उत्सव का श्रीगणेश चालुक्य राजवंश के महाराजा पुरूषोत्तम देव की जगन्नाथपुरी यात्रा के पश्चात् 1408 में हुआ। पौराणिक कथानुसार ओडि़सा के जगन्नाथ पुरी में सर्वप्रथम राजा इन्द्रद्युम्न ने रथयात्रा प्रारंभ की थी, ओडि़सा में गुण्डिचा कहा जाने वाला यह पर्व कालान्तर में परिवर्तन के साथ बस्तर में गोंचा कहलाया। लगभग 613 वर्ष पूर्व प्रारंभ की गयी रथयात्रा की यह परंपरा आज भी निर्बाध रूप से स्थापित है। बस्तर अंचल के जगदलपुर नगर में मनाये जाने वाले बस्तर गोंचा रथयात्रा पर्व में एक अलग ही परंपरा, विशेषता एवं छटा देखने को मिलती है। प्रथम तो यह कि विशाल रथों को परंपरागत तरीकों से फूलों तथा कपड़ों से सजाया जाता है, और भगवान जगान्नाथ, सुभद्रा एवं बलभद्र के विग्रहों को आरूढ़ कर बस्तर गोंचा रथयात्रा पर्व मनायी जाती है तथा दूसरा मुख्य आकर्षण यह कि भगवान के सम्मान में तुपकी चलाने की प्रथा (गार्ड ऑफ ऑनर) जो बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर के अलावा भारत में कहीं और प्रचलित नहीं है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

क्षेत्र का विकास हर जनप्रतिनिधि कि जिम्मेदारी – दीपक बैज

0

बस्तर साँसद दीपक बैज व विधायक राजमन बेंजांम ने आज”मुख्यमंत्री सुगम सड़क”योजना के तहत नवीन हाई स्कूल भवन कलेपाल में पहुँच मार्ग निर्माण कार्य लंबाई 600 मीटर लागत 39.00 लाख रुपये का भूमिपूजन किया।

बस्तर सांसद दीपक बैज ने भूमिपूजन के दौरान अपने उद्बोधन में कहा..यातायात के लिए पक्की सड़क का होना सबसे जरूरी है इससे विकास और खुशहाली आती है,सांसद ने कहा मुख्यमंत्री सुगम सड़क बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। जिसके अंर्तगत प्रदेश के सभी शासकीय भवनों एवँ सार्वजनिक स्थलों को मुख्य मार्ग से पक्की सड़कों तक जोड़ने का काम हमारी सरकार द्वारा लगातार किया जा रहा है।साथ ही इसकी जिम्मेदारी सभी जनप्रतिनिधि कि है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस कार्यक्रम के दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज,विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, जिलाध्यक्ष बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी बलराम मौर्य,जनपद अध्यक्ष मालती मौर्य, जनपद उपाध्यक्ष कामिनी ठाकुर,प्रदेश महासचिव रुक्मणी कर्मा,ब्लाक अध्यक्ष तोकापाल सहदेव नाग,जनपद सदस्य तुलसी राम मौर्य,विधायक प्रतिनिधि गणेश कावड़े, सरपंच सुगंधि बघेल,पटेल,राजेन्द्र बघेल,सुंदर सोढ़ी, रामधर,नरसिंह सोनकर,बंगो ग्रामीण एवँ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बस्तर साँसद दीपक बैज व विधायक राजमन बेंजांम ने किया लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन..

0

बस्तर साँसद दीपक बैज व विधायक राजमन बेंजांम ने आज”मुख्यमंत्री सुगम सड़क”योजना के तहत नवीन हाई स्कूल भवन एर्राकोट में पहुँच मार्ग निर्माण कार्य लंबाई 800 मीटर लागत 41.95 लाख रुपये का भूमिपूजन किया।

सडक नही होने पर ग्रामीण एवं छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।भूपेश बघेल सरकार मे ऐसे सभी सार्वजनिक स्थल तथा भवन को प्राथमिकता के आधार पर लोक निर्माण विभाग द्वारा बारहमासी पहुंच मार्ग का निर्माण कर जोड़ा जा रहा है। जिससे शासकीय भवनों और सार्वजनिक स्थलों तक पहुंचने में सभी लोगों को काफी सहुलियत मिलेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस कार्यक्रम के दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज,विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, जिलाध्यक्ष बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी बलराम मौर्य,जनपद अध्यक्ष मालती मौर्य, जनपद उपाध्यक्ष कामिनी ठाकुर,प्रदेश महासचिव रुक्मणी कर्मा,ब्लाक अध्यक्ष तोकापाल सहदेव नाग,विधायक प्रतिनिधि गणेश कावड़े,रामबती भडारी सरपंच कनेर,पटेल,राजेन्द्र बघेल,सुंदर सोढ़ी, रामधर,नरसिंह सोनकर,बंगो ग्रामीण एवँ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

आम जनता का झुकाव अब भी भाजपा की तरफ

0

कभी भाजपा के लिए सुरक्षित सीट कहीं जाने वाली गुंडरदेही विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को विगत 2 विधानसभा चुनावों से भारी भरकम हार का सामना करना पड़ रहा है। हर बार हार का वोट प्रतिशत बढ़ते जा रहा है। विगत विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश सहित बालोद जिला व गुंडरदेही विधानसभा में भारी-भरकम हार के बाद भी आम जनता का लगाव भाजपा से कम नहीं हुआ है। विधानसभा चुनाव उपरांत गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हुए नगरी निकाय ,ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत व जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा अपनी खोई जमीन की तरफ वापस लौटती नजर आई। वहीं विगत लोकसभा चुनाव में 12,000 से अधिक मतों की लीड भाजपा को मिली जिसके चलते कांकेर लोकसभा भाजपा जीत पायी।

गुंडरदेही विधानसभा अंतर्गत तीनों मंडलों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ताओं की फौज है, जनता का अच्छा खासा समर्थन है फिर भी विधानसभा चुनाव में यह समर्थन वोट के रूप में तब्दील क्यों नहीं हो पाता ??जनमानस में भारतीय जनता पार्टी की छवि अच्छी तो है परंतु भाजपा के कुछ शोषक प्रवृत्ति के चेहरों के चुनाव में सामने आ जाने से प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा के ऐसे चेहरे हैं जो कार्यकर्त्ताओं का विश्वास तो खो चुके हैं साथ ही जनता के अंदर इनकी छवि मात्र शोषक की बनकर रह गई है ।वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस विगत दो चुनावों में नए चेहरों के साथ भारी भरकम घोषणा पत्र के साथ मैदान में उतरी जिसके चलते उन्हें सफलता तो मिली पर विधायक अपनी छवि गढ़ नहीं पाए ।वहीं क्षेत्र की जनता का मत है कि भारतीय जनता पार्टी को स्वच्छ छवि के नए प्रत्याशी के साथ मैदान में उतरना चाहिए और सालों से पार्टी का शोषण कर रहे चेहरों को चुनाव से दूर रखना चाहिए ,निश्चित ही भाजपा गुंडरदेही में जीत का परचम लहराएगी व गुंडरदेही विधानसभा का जो पहचान भाजपा का सुरक्षित सीट था ,वह पहचान बना रहेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा प्यार में धोखा खाई युवती ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

0

दल्लीराजहरा – कल दिनांक 10 7 2021 को युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी युवक सूरज कुमार हरपाल पिता राजाराम हरपाल उम्र 31 निवासी वार्ड क्र 23 उड़िया दफाई द्वारा सन 2016 से तुमसे प्यार करता हु व शादी करूँगा कहकर युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा जून 2021 तक लगातार शारीरक सम्बन्ध बनाता रहा और जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो युवक ने शादी से इंकार कर दिया व प्रार्थिया के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया | प्रार्थीया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवम थाना प्रभारी एवम स्टाफ के द्वारा तत्काल आरोपी को धारा 376 366 2N 294 506 के तहत गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेजा गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

हथियार लेकर लोगो को डराने धमकाने वाले असामाजिक तत्वों पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

0

➡️ आरोपियों के कब्जे से धारदार, काटेंदार चाकू बरामद

➡️ मारूति सुजुकी में सवार होकर, मचाया जा रहा था उत्पात

➡️ जप्त कार क्रमांक- सीजी 20- सी 0119 एवं धारदार चाकू

➡️ आर्म्स एक्ट के तहत् चारों आरोपियों पर कार्यवाही

नाम आरोपी-
1.जोगा सिंह डांगी पिता बलवीर सिंह डांगी उम्र 26 साल नि0 गीदम रोड जगदलपुर।लक्की ग्वाले पिता रैदुलाल ग्वाले उम्र 24 साल नि0 हिकमीपारा जगदलपुर।

राम बघेल पिता परसुराम बघेल उम्र 25 साल नि0 हिकमीपारा जगदलपुर।

अवतार किशन धु्रव पिता संतोष धु्रव उम्र 38 साल नि0 अनुपमा चैक जगदलपुर।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में लगातार असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी परिपेक्ष्य में आज सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ आपराधिक तत्व के लोग जगदलपुर में अपने पास धारदार चाकू रखकर, वाहन में घुमकर लोगों को डरा धमका कर, उपद्रव का माहौल बना रहे है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जितेन्द्र सिंह मीणा व अति0 पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाष शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में में कार्यवाही हेतु टीम गठित कर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा एसबीआई0 चैक में घेराबंदी कर वाहन क्रमांक-CG 20 – C 0119 मारूति सुजुकी रिट्ज कार को रोका गया। जिसमें चार लोग सवार थे जिनसे पुछताछ पर अपना नाम जोगा सिंह डांगी,लक्की ग्वाले, राम बघेल और अवतार किशन धु्रव सभी निवासी जगदलपुर होना बताये जिनकी तलाशी लेने पर कार में एक धारदार चाकू मिला। जिनसे उक्त चाकू के संबंध में पुछताछ करने पर युक्तियुक्त जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। उक्त चारो संदेहियों का कृत्य आम्र्स एक्ट की परिधि में आने से चारो आरोपियों के विरूद्ध धारा 25 आम्र्स एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया गया एवं आरोपियों के कब्जे से उक्त धारदार चाकू, कार क्रमांक-सीजी20 सी 0119 एवं अन्य दस्तावेज जप्त कर, आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है।

महत्ववपूर्ण भुमिका अदा करने वाले अधिकारी/कर्मचारी-
निरीक्षक -एमन साहू
उपनिरीक्षक – संजय वट्टी, होरीलाल नाविक
सउनि0 – नीलाम्बर नाग
प्रआर0 – चोवादास गेंदले
आरक्षक- गायत्री प्रसाद तारम, सैनिक शिव यादव

MOST POPULAR

HOT NEWS