जगदलपुर।कोविड वैक्सीन टीकाकरण का कार्य जो कि 16 जनवरी से आरम्भ होना है ,बस्तर ब्लॉक में 7 केन्द्र बनाए गए थे । किंतु टीकाकरण का कार्य 16 जनवरी को शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय कन्या बस्तर में कोविड वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा ।पूर्व में शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय बालक बस्तर को वैक्सीन सेंटर के रूप में चयनित किया गया था। किंतु परिवार व्यवस्था के अभाव में उक्त केंद्र को बदलकर नजदीक की शाला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या बस्तर को नए केंद्र के रूप में चयन किया गया है।
वैक्सीन सेंटर का अवलोकन करने के लिए उप संचालक स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ डॉ एसके पामभोई के द्वारा जहां अवलोकन करके केंद्र को वैक्सीन टीकाकरण के लिए उपयुक्त माना एवं आवश्यक निर्देश देते हुए सभी कार्य पूर्ण कर लेने का निर्देश भी दिया। इस अवसर पर बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर,बीई डी पी पांडेय, नेहरू सिंह ठाकुर, शैलेन्द्र तिवारी उपस्थित थे।
जगदलपुर ।राज्य सरकार द्वारा नरवा घुरवा बाड़ी के अंतर्गत गाय गोठान का निर्माण सभी ग्राम पंचायतों में किया जाना था, किंतु बस्तर जिले के अधिकांश गाय गोठान आज भी अपूर्ण है। पंचायत सचिवों द्वारा गाय गोठान का निर्माण कराया जाना था लेकिन सचिवों की लापरवाही के चलते अधिकांश गाय गोठा ने अपूर्ण है जिसका खामियाजा कृषकों को भुगतना पड़ रहा है। इसके अधूरे निर्माण के चलते कई स्थानों पर आज भी गायों को नहीं रखा जाता है जिसके चलते आवारा मवेशी कृषकों द्वारा लगाए गए रबि के फसलों को चट कर जा रहे हैं।
ग्राम पंचाय कोलचूर,आड़ावाल, जोनधरागुड़ा, चपटगड़ा, नारायण पाल, परचन पाल, बाघ पाल, टकरा गुड़ा के आसपास के कृषकों ने बताया कि इन दिनों वे सब्जी की खेती कर रहे हैं, लेकिन आवारा मवेशी रात के समय इन फसलों को चट कर जाते हैं जबकि सरकार द्वारा सभी ग्राम पंचायतों में गोठान का निर्माण किया गया है किंतु इन आवारा मवेशियों को इन गाय गोठानो में नहीं नहीं रखा जाता है और कई गाय गोठान आज भी अधूरे हैं जिसके चलते रवि फसल लगाने वाले किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। सरकार की यह योजना कर्मचारियों की अनदेखी के चलते पूरी तरह से विफल होती जा रही है जहां एक और इस योजना के माध्यम से गोबर खरीदी कर स्व सहायता समूह द्वारा खाद बनाकर स्वालंबन की योजना भी जुड़ी हुई है कुछ स्थानों पर खाद बनाया जा रहा है किंतु महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि चारह दीवारी व पानी की व्यवस्था नहीं होने के चलते खाद बनाने में काफी परेशानी होती है, इस संबंध में कई बार जनपद पंचायत में शिकायत की गई है पर इस ओर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
जगदलपुर/बकावण्ड:- बस्तर विधान सभा स्तरीय छ०ग० सरकार की धान खरीदी की अव्यवस्था व किसानों के वादाखिलाफी के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व रैली निकालकर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम ज्ञापन बकावण्ड तहसीलदार को सौपें
वहीं भारतीय जनता पार्टी के दिग्ज नेताओं व किसानो ने छत्तीसगढ़ राज्य सरकार को जमकर निशाना साधा।
आपको बता दे कि बारदाना कि कमी के कारण हो रही परेशानी से निजात पाने हेतु 28 फरवरी तक धान खरीदि करने , खरीदि गई धान की रकम जल्दी भुगतान करने, गिरदावरी मे रकबा कम नही कर वास्तविक रकबा के आधार पर खरीदि करने तथा 2018 मे वादानुसार 300रू/क्विंटल दर से दो वर्षो का वोनस देने जैसे मुद्दो को ले कर धरना प्रदर्शन एवं रैली आयोजन किया गया।
जिसमे भा.ज.पा.जिला मंत्री डाँ.बी.एस.राजपुत,पुर्व विधायक डाँ.सुभाऊ कश्यप ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप के मौजुदगी मे धनुर्जय कश्यप,नारायण बिसाई,परिस बेसरा,वेद प्रकाश पाण्डे ,जितेन्द्र पानिग्राही,जोगेन्द्र चंद्राकर,मोहन जोशी,सुनी श्रीवास्तव,नरेन्द्र जोशी, पुरूषोत्म जोशी,सत्यप्रकाश गुप्ता,महेश कश्यप,हेमकांत ठाकुर,सुनील सेठिया,बलराम बेसरा, श्याम बघेल,खगेश्वर कर्मा, मधु,बैसाखू धनेश्वरी नाग,सालीना सेमसन,कृष्णमोहन साहनी, मोहन मौर्य,राकेश ठाकुर,अरुण परिहार,चुन्नुलाल ठाकुर,रमेश ठाकुर,रमेश बघेल,श्रीधर ओझा, रीमा बघेल,नरेंद सेठिया, जैसे नेता व ग्रामीण किसान उपस्थित थे
जगदलपुर ।वन विभाग द्वारा वार्षिक समय काल हेतु विभिन्न वस्तुओं के लिए निविदा आमंत्रण के दौरान अपने चहेतों को रेवड़ी बांटने का मामला सामने आया है । मिली जानकारी के अनुसार वन संरक्षक कार्यालय में पिछले दिनों विभिन्न कार्यों के लिए आमंत्रित निविदा खोली जानी थी, लेकिन समय बीत जाने के पश्चात भी निवेदन नहीं खोली जा रही थी। विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कुछ बोलने से कतराते फिर रहे थे ।इस निविदा में शामिल ठेकेदार भी कुछ बोलने से बच रहे थे, लेकिन रात्रि पर 9 बजे कुछ जिम्मेदार अधिकारी एवं कुछ चाहते ठेकेदार की उपस्थिति में उक्त निविदा को खोला गया और अपने चहेते ठेकेदार के नाम एवं उस कार्य का आबंटन कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार कांकेर के दो फर्म रमन एवं दीपिका एंटरप्राइजेस को उक्त कार्य का आबंटन करने हेतु रायपुर से बराबर दबाव बना हुआ था। इस कारण इस कार्य के लिए आमंत्रित निविदा करीब 5 से 6 बार बिना खुले ही निरस्त कर दी गई ।स्थानीय ठेकेदारों ने इस मामले में इस प्रतिनिधि को बताया कि वन विभाग के अधिकारी पूरी तरह से नियम कानून से परे ऊपरी आदेश का पालन कर उनके चाहतों को कार्य दिलाने हेतु प्रतिबद्द दिख रहे हैं। इस वार्षिक मटेरियल सप्लाई का ठेका कार्य जो कई करोड़ रुपए का होता है उसे अपनों को देकर इस मटेरियल प्रदाय कार्य में भ्रष्टाचार करने को प्रोत्साहित किया जा रहा है ।
इस मामले की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारी से कई बार इस मामले पर चर्चा करने का प्रयास किया गया किंतु उन से चर्चा नहीं हो पाई इस निविदा प्रकरण में कुछ जानकारों का कहना है कि स्थानीय ठेकेदारों की उपेक्षा कर जिस प्रकार से बाहरी लोगों को उपकृत करने का प्रयास वन विभाग के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है उससे यही साबित हो रहा है कि सत्ता बदलने के बाद भी भ्रष्ट अधिकारी की मिलीभगत से अपने अपनों को कमीशन के आधार पर नियम कानून की उपेक्षा कर करोड़ों के कार्य देकर उन्हें उपकृत किया जा रहा है।
जगदलपुर 13 जनवरी 2021/ बस्तर कमिश्नर श्री जीआर चुरेन्द्र द्वारा बस्तर जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में प्रस्तावित स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार प्रत्येक विद्यालय में शाला भवनों की मरम्मत, अतिरिक्त कक्षों के निर्माण, प्रयोगशाला निर्माण, शौचालय मरम्मत, कम्प्यूटर लैब, पुस्तकालय सहित खेल मैदानों के निर्माण के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को तय सीमा में कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिए साथ ही शाला
प्रांगण में बागवानी कर शाला प्रांगण को हरा-भरा रखने एवं प्रतिनियुक्ति एवं संविदा से शिक्षक व्यवस्था एवं प्रत्येक विकासखण्ड के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में बच्चों के प्रवेश के संबंध में निर्देश दिये, साथ ही उत्कृष्ट विद्यालय में शाला विकास समिति प्रबुद्ध नागरिकों से सहयोग लेकर अधोसंरचना विकसित करने में सहभागिता के संबंध में भी मार्गदर्शन दिये। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, सहायक संचालक श्री केके जोशी एवं संबंधित विकास खण्ड के खण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी व खण्ड स्त्रोत समन्वयक उपस्थित थे।
भाजपा का विधानसभा स्तरीय धरना,राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
जगदलपुर। धान खरीदी में गंभीर अनियमितता व कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में आज भाजपा ने हल्ला बोलते हुए प्रांतीय आह्वान पर विधानसभा स्तरीय विराट धरना प्रदर्शन किया। जगदलपुर विस में आडा़वाल,चित्रकोट विस में तोकापाल व बस्तर विधानसभा क्षेत्र में बकावंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। जिसमें बडी़ संख्या मे क्षेत्र के किसान मे सम्मिलित हुए। भाजपा नेताओं ने अपने संबोधन में कांग्रेस सरकार को झूठी सरकार करार दिया और अन्नदाता किसानों के साथ अन्याय बंद करने कहा। किसानों को उनका हक दिलाने भाजपा हर कदम में अन्नदाताओं के साथ है।
आज धरना प्रदर्शन स्थल में भाजपा कार्यकर्ता बैलगाडी़,ट्रेक्टर आदि में सवार होकर पहुँचे। आडा़वाल धरना कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री किरणदेव ने कहा कि कांग्रेस की झूठी सरकार अब प्रदेश के किसानों के साथ अन्याय करने में आमदा है। वायदा निभाना तो एक तरफ,सरकार किसानों का धान नहीं खरीद पा रही है। बारदाना तक किसानों को स्वयं खरीदना पड़ रहा है। अन्नदाता किसानों के साथ भाजपा कंधे से कंधा मिलाकर खडी़ है। भाजपा जिलाअध्यक्ष रुपसिंह मंडावी ने कहा कि किसानों के हक को छिनने वाली कांग्रेस सरकार को नींद से जगाने का समय आ गया है।किसानों का धान तक यह नाकाम सरकार खरीद नहीं पा रही है। हमारे किसान हताश-परेशान है। मेहनतकश किसान भाई आत्महत्या जैसे कदम उठाने विवश हो रहे है। जनता से किया वायदा तोड़ने वाली कांग्रेस सरकार का चेहरा उजागर हो गया है।
पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा कि किसानों को टोकन नहीं मिल रहा है,बारदाना भी यह सरकार किसानों को नहीं दे पा रही है। पहले 1नवंबर से धान खरीदी आरंभ होती थी,भाजपा शासन में कभी भी छग के किसानों को परेशान नहीं होना पडा़,मगर पिछले दो साल में प्रदेश के किसान दुखी व हताश हो चुके है। धान खरीदी का समय एक महीना और बढा़या जाये ताकि प्रत्येक किसान के धान का एक एक दाना खरीदा जा सके।
धरना कार्यक्रम को योगेन्द्र पांडे,रामाश्रय सिंह,रजनीश पाणिग्रही,सुरेश गुप्ता,सुब्रतो विश्वास,राजेन्द्र बाजपेयी,दीप्ति पांडे,राजेश शर्मा,बी जयराम,महेश कश्यप,धरमू मंडावी,शिवलाल सेठिया आदि ने भी संबोधित किया।
चार घंटे धरना प्रदर्शन के उपरांत भाजपा नेताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। कार्यक्रम का संचालन संग्राम सिंह राणा ने किया। धरना में प्रमुख रूप से श्रीनिवास राव मद्दी,अश्विन सरडे,संजय पांडे,आर्येन्द्र आर्य,मनोहर तिवारी,अविनाश श्रीवास्तव,दयावती देवांगन,भारती श्रीवास्तव,रोशन सिसोदिया,त्रिवेणी रंधारी,अभय दीक्षित,राजपाल कसेर,धनसिंह,निर्मल पाणिग्रही,दिगंबर राव,मनीष पारेख,संतोष त्रिपाठी,राकेश तिवारी,राधेश्याम पन्द्रे,विक्रम सिंह यादव,प्रकाश झा,सुधीर शर्मा,पी विनय,मयंक नत्थानी,अतुल सिम्हा,आशू आचार्य,रिंकू पांडे,योगेश ठाकुर,आलोक अवस्थी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
जगदलपुर में पिछले कुछ समय से अलग-अलग स्थानों से मोटर सायकल, चोरी होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी जिस पर थाना कोतवाली में वाहन चोरी करने के खिलाफ अभियान चला कर पुलिस अधीक्षक, दीपक झा, अति0 पुलिस अधीक्षक, श्री ओमप्रकाश शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में प्राप्त मुखबीर सूचना पर चोरी का मोटर सायकल HF डिलक्स आरोपी कैलास कुमार साहू पिता किशन लाल साहू जाति तेली उम्र 21 वर्ष सा0 राहटी पारा ग्राम पंचायत बालेंगा से पूछताछ करने पर बासकोट क्षेत्र से चोरी कर वाहन को बिक्री करने के लिए जगदलपुर में लाकर ग्राहक की तलाश कर रहा था जिसे कोतवाली पेट्रोलिंग के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया उक्त आरोपी के खिलाफ इस्त0क0-01/ 2021 धारा 41(1+4 ) जा0 फौ0, 379 भादवि कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
दल्लीराजहरा/कुसुमकसा – अज्ञात वाहन (कार) की ठोकर पुलिस कर्मी घायल हो गया है | घटना अभी शाम की है महाला पेट्रोल पंप कुसुमकसा के पास एक अज्ञात वाहन (कार) द्वारा ठोकर मारकर फरार हो गया जिससे उन्हें पैरों में गंभीर चोट लगी है | घायल पुलिस कर्मी
बाइक क्र सीजी 24 एन 7348 में सवार थे | दुर्घटना के पश्चात् आसपास के लोगों द्वारा घायल पुलिस कर्मी को कुसुमकसा के चिकित्सालय में ले गए थे किन्तु उनकी हालत को देखते हुए उन्हें ज्योति अस्पताल ले जाया जा रहा है | पुलिस कर्मी अर्जुन्दा थाना में हवलदार के पद पर पदस्थ है | उनका नाम बलराम मरकाम है | अज्ञात वाहन कार के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है उनकी खोजबीन की जा रही है |
छतीसगढ़ की जनता को भ्रमित कर कांग्रेस सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे है भाजपा के लोग, यदि भाजपाई किसानों के साथ है तो खुल के करे किसानो का समर्थन घड़ियाली आंसू बहाना बंद करे भाजपाई ये आरोप छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश सह संयोजक एवं नारायणपुर विधायक सोशल मीडिया प्रतिनिधि भुवनेश्वर बघेल ने लगाया है। भुवनेश्वर बघेल ने कहा कि भाजपा के नेता छत्तीसगढ़ के लोगों को केवल और केवल गुमराह करके सरकार को बदनाम कराने का काम कर रहे है। इनको सत्ता रहते किसानो का याद नहीं आया और आज बाजारो और गांवों मे जाकर लोगों को भ्रमित करके रहे है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने जो कहा था ओ किया किसानो का कर्जा माफ हुआ जिससे आज किसान खुश है, 25 सौ रुपये समर्थन मूल्य मे धान लेने की बात कही और पूरा किया उसमे राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत बोनस का 3 किस्त डला और चौथी किश्त भी डलेगी। उनके जैसे 3 सौ रुपये बोनस देने का वादा करके झूट नहीं बोलती। आज किसानो के साथ कौन है जनता सब जानती है। 15 साल सता मे रहकर कुछ कर नहीं पाए और लोगों के बीच जाकर किसान हितैषी का दिखावा करके स्थानीय कांग्रेस नेताओ के खिलाफ गलत बयानबाजी करके किसानो के साथ होने का दिखावा करना चाहते है। छत्तीसगढ़ मे बारदाना की कमी भी केंद्र सरकार का एक षड्यंत्र है ।
ग्राम पंचायत मुंडागांव के मैदान में नारंगी क्लब मुंडागांव 29वर्ष ट्राफी का आज दिनांक 13-01-2021 को धमाकेदार आगाज़ हुआ विधायक जी उद्धघाटन समारोह में उपस्थित होकर ग्राम देवी की पूजा अर्चना की साथ सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए क्रिकेट का शुभारंभ किया साथ ही खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने हेतु प्रोत्साहित करते हुए स्वयं बैटिंग कर विधायक जी ने खिलाड़ियों के बीच अपने खेल का प्रदर्शन किया।
♦️इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नारायणपुर हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चन्दन कश्यप, अध्यक्षता कर रहे सरपंच ललिता मौर्य दुबेश्वरी रतन दीवान गंगा सेठिया भोलाराम उपसरपंच मांकुराम दीवान कुंवर दीवान सोंधर दीवान राहुल टीकेश बुधमन गोलू जईत पटेल पुरन गुप्तेश्वर पांडे सोशल मीडिया विधायक प्रतिनिधि धर्मा पाढ़ी उपस्थित रहे