City Media - Page 943 of 1868 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 943

नाबालिग के अपहरण और रेप का आरोपी युवक गिरफ्तार

0
  • बस्तर की नाबालिग बालिका को आंध्रप्रदेश से किया गया बरामद
  • घटना के बाद से फरार आरोपी को राजस्थान से किया गया गिरफ्तार

जगदलपुर बस्तर की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने वाले आरोपी युवक को राजस्थान से गिरफ्तार करने में स्थानीय पुलिस को सफलता मिली है। वहीं पीड़ित बालिका को भी आंध्रप्रदेश से बरामद कर लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। आरोपी युवक बालिका को आंध्रप्रदेश में छोड़कर वहां से भी रफूचक्कर हो गया था। आरोपी को राजस्थान के नागौर जिले से गिरफ्तार किया गया है।आरोपी का नाम शाहरूख खान पिता हाकम अली खान उम्र 19 वर्ष बताया गया है। वह मूलतः राजस्थान के नागौर जिले के जसवंत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम रोडू का निवासी है। जगदलपुर शहर की एक महिला ने सिटी कोतवाली थाने में बीते 24 अगस्त को अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में गुम इंसान कायम कर बालिका की तलाश की जा रही थी।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में बालिका की पतासाजी हेतु टीम गठित की गई थी। इस दौरान पता चला कि बच्ची आंध्रप्रदेश में है। पुलिस टीम l गुम बालिका को आंध्रप्रदेश से बरामद कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई और बताया कि उसे राजस्थान निवासी युवक शाहरुख़ खान भगा ले गया था और दुराचार भी किया। पुलिस ने मामले में आरोपी शाहरूख खान के खिलाफ धारा 363, 366, 376 के साथ ही 6 पाक्सो एक्ट का मामला भी दर्ज किया गया था। इस दौरान फरार आरोपी शाहरूख खान की तलाश पुलिस टीम द्वारा लगातार की जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि शाहरुख़ खान अपने गृहग्राम रोडू में है। बस्तर पुलिस की टीम ने आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले को सुलझाने में नगर निरीक्षक एमन साहू, जितेंद्र कोसले, मोहम्मद तारीक, हरीश, सहायक उप निरीक्षक मीना यादव, लंबोदर कश्यप, आरक्षक थनेंद्र सिन्हा, गौतम सिन्हा का योगदान रहा।

केंद्र सरकार के नए फैसले का भाजपा प्रदेश मंत्री ओजस्वी जी ने किया स्वागत

0
  • कर्मचारियों ने लापरवाही या गंभीर दोष किया तो रिटायरमेंट पर पेंशन और ग्रेच्युटी खत्म:–ओजस्वी भीमा मंडावी

दंतेवाड़ा/छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा ओजस्वी भीमा मंडावी जी ने केंद्र सरकार के फैसलों का खुलकर किया स्वागत। ओजस्वी जी ने कहा अगर कर्मचारियों ने इसे अनदेखा किया तो उन्हें अपने रिटायरमेंट के बाद पेंशन व ग्रेच्युटी से वंचित होना पड़ेगा ।
ओजस्वी जी ने कहा की सरकार ने कर्मचारियों के काम को लेकर चेतावनी जारी की है। अगर कोई कर्मचारी काम में लापरवाही करता है तो सरकार के नए नियम एक अनुसार, रिटायरमेंट के बाद उसके पेंशन व ग्रेच्युटी रोकने का निर्देश दिया गया है। यह आदेश केंद्रीय कर्मचारियों पर लागू रहेगा, लेकिन आगे जाकर इस पर राज्य भी अमल कर सकते हैं।
केंद्र सरकार ने हाल में सेंट्रल सिविल सर्विसेज (पेंशन) रूल 2021 के तहत एक नोटिफिकेशन जारी किया है। केंद्र सरकार ने हाल में ही सीसीएस (पेंशन) नियम 2021 के रूल 8 में बदलाव किया था, जिसमें नए प्रावधान जोड़े गए हैं। इस नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अगर केंद्रीय कर्मचारी अपने सेवाकाल के दौरान किसी गंभीर अपराध या लापरवाही में दोषी पाए जाएंगे तो रिटायरमेंट के बाद उनकी ग्रेच्युटी और पेंशन रोक दी जाएगी। गौरतलब है कि केंद्र की तरफ से बदले नियम में की जानकारी सभी संबंधित प्राधिकरणों को भेज दी गई है। इतना ही नहीं, इसमें यह भी साफ कर दिया गया है कि दोषी कर्मचारियों की जानकारी मिलती है तो उनकी पैशन और ग्रेच्युटी रोकने को कार्रवाई शुरू की जाए यानी सरकार इस बार इस आधार पर किया जाएगा। नियम को लेकर सख्त है। ओजस्वी जी ने आगे कहा कि ऐसे प्रेसिडेंट जो रिटायर्ड कर्मचारी के अप्वाइंटिंग अथॉरिटी में शामिल रहे हैं, उन्हें ग्रेच्युटी या पेंशन सकता है रोकने का अधिकार दिया गया है।
ऐसे सचिव जो सम्बंधित मंत्रालय या विभाग से जुड़े हों जिसके तहत रिटायर होने वाले कर्मचारी को नियुक्ति की गई हो, उन्हें भी पेंशन और ग्रेच्युटी रोकने का अधिकार दिया गया है।अगर कोई कर्मचारी ऑडिट और अकाउंट विभाग से रिटायर हुआ है तो को कर्मचारियों के रिटायर होने के बाद पेंशन और ग्रेच्युटी रोकने का अधिकार दिया गया है।जारी नियम के अनुसार, नौकरी के दौरान अगर इन कर्मचारियों के खिलाफ कोई विभागीय या न्यायिक कार्रवाई हुई तो इसकी जानकारी भी संबंधित अधिकारियों को देना जरूरी होगा।अगर कोई कर्मचारी रिटायर होने के बाद फिर से नियुक्त हुआ है तो उस पर भी यही नियम लागू होंगे। अगर कोई कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद पेंशन और ग्रेच्युटी का भुगतान ले चुका है और फिर दोषी पाया जाता है तो उससे पेंशन या ग्रेच्युटी की पूरी अथवा आंशिक राशि वसूली जा सकती है।इस नियम के अनुसार, ऐसे स्थिति में किसी भी अथॉरिटी को अंतिम आदेश देने से पहले यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन से सुझाव लेना होगा। इसमें यह भी प्रावधान है कि किसी भी मामले में जहां पेंशन को रोका या निकाला जाता है, उसमें न्यूनतम राशि 9000 रुपये प्रति माह से कम नहीं होनी चाहिए, जो 44 के तहत पहले से निर्धारित है।

मितानिन दिवस पर मितानिन ओ को साड़ि श्रीफल देकर सम्मानित किया गया

0

भानपरी – विकासखंड बस्तर के ग्राम पंचायत कुंगारपाल में मितानिन दिवस पर मितानिनों को साड़ी और श्रीफल दे कर सम्मानित किया गया । ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के जनपद सदस्य खुलेश्वर कश्यप ने सभी मितानिनों का सम्मान किया और कहा कि मितानिन का कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वाथ सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बच्चों को टीका लगने से लेकर, गर्भवती महिलाओं की देखरेख करना, अस्पताल ले जाना, जच्चा-बच्चा को स्वस्थ रखने के लिए पोषण आहार संबंधी जानकारी देने का काम जिम्मेदारी से किया जाता है।इस अवसर पर सरपंच शंकर बघेल, उपसरपंच, पंच सहित सभी ग्रामीण जन उपस्थित थे।

सुख दुख में हमेशा साथ देने वाले को ही मितानिन हैं :- हेमराज बघेल

0

जगदलपुर :- जनपद पंचायत बस्तर के ग्राम पंचायत आड़ावाल में छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद के सदस्य हेमराज बघेल एवं सरपंच सोमारू राम मौर्य ने ग्राम पंचायत भवन आड़ावाल में मितानिनों का शाल और श्रीफल से सम्मान किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद के सदस्य हेमराज बघेल ने कहा कि मितानिन के हाथों में एक बड़ी जिम्मेदारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में हमेशा सुख दुख में साथ देने वाले ही मितानिन है। जो हमेशा मीत की तरह सेवा देते हैं। गर्भवती महिलाओं को एक नया जीवन देने के साथ उनके बेहतर स्वास्थ्य और बच्चों में कुपोषण दूर करने के अलावा बीमारियों से बचाने में मितानिनों की एक बड़ी भागीदारी है। आपकी कामों से ही आपकी पहचान है।बच्चों में कुपोषण, गर्भवती महिलाओं में खून की कमी है। इसे दूर करने के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं चलाई है। इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंद को अवश्य मिले, इस दिशा में मितानिनों का प्रयास होना चाहिए। कुपोषण मुक्त रहेगा तो स्वस्थ रहेंगे तब हम बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे ।साथ ही खुद का विकास गड़ेंगे और गांव और देश का विकास होगा । सरपंच सोमारू राम मौर्य ने ने कहा कि गांव में जो भी समस्या स्वास्थ्य संबंधित आ रही है उसकी निदान गांव पर ही हो रही है क्योंकि आज गांव में मितानिन नहीं होता तो कई तरह का दिक्कत का सामना करना पड़ता । सर्दी खासी बुखार के लिए हमें शहरों में जाना पड़ता कई घंटे इंतजार के बाद हम दवाई ले पाते । लेकिन आज हमें गांव पर ही मितानिन लोग दवाई उपलब्ध करा रहे हैं।इस दौरान छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी के परिषद सदस्य हेमराज बघेल , जनपद पंचायत सदस्य शक्ति बघेल, सरपंच सोमारू राम मौर्य , कोटवार समलू मौर्य , महारु बघेल , सोनो बघेल, रेयमती बघेल, बलराम बघेल , बलदेव मौर्य , मुना मौर्य , लछूं बघेल , लक्ष्मण ठाकुर , सहादेव बघेल ,गोवर्धन बघेल, सुकालू बघेल, लिबरु बघेल , बुधसन कश्यप , गागरा बघेल , रुकमणी बघेल , धनाय बघेल ,क्रांति ठाकुर, देवती मौर्य , अनुसूइया कश्यप ,पद्मनी ठाकुर आदि अन्य ग्रामीणों उपस्थित थे ।

पुलिस के हत्थे चढ़ा लुटेरा बाईकर गिरोह, लूट का माल बरामद

0
  • राह चलते लोगों से लूटपाट करते आ थे गिरोह में शामिल चार युवक
  • लूट के ताजा मामले को चौबीस घंटे के भीतर सुलझा लिया गया

जगदलपुर राह चलते लोगों से लूटपाट करने वाले एक बाईकर गैंग को पकड़ने में बस्तर पुलिस को कामयाबी मिली है। फिलहाल गिरोह के दो सदस्य पकड़े गए हैं। दो फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।यह गिरोह शहर व आसपास के इलाकों में वारदातें करता था। मोटर सायकल पर सवार चार आरोपी अचानक पहुंचते थे और राहगीरों से मोबाइल फोन, चेन, नगदी आदि लूटकर भाग जाते थे। आरोपी अपने शिकार को डराते धमकाते भी थे। दो दिन पहले धरमपुरा कालीपुर रोड में इसी तरह एक व्यक्ति से लूटपाट की गई थे। इस वारदात के आरोपियों को महज 24 घंटे के भीतर पकड़ने में बस्तर पुलिस को सफलता मिल गई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल ने बताया कि आरोपियों ने शरद साहा नामक व्यक्ति को डरा धमका कर उससे मोबाईल फोन लूट लिया था। शरद सायकल चलाते हुए जा रहा था, तभी एक मोटर साइकल पर सवार चार युवक उसके सामने आ डटे। आरोपियों ने शरद से 17 हजार रु. मूल्य का एक मोबाइल फोन छीन लिया और भाग निकले। शरद की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु की गई। इस दौरान पुलिस को चारों संदेहियों के बारे में पता चला और पुलिस ने उनमें से दो को दबोच लिया।आरोपियों से लूट का मोबाईल फोन भी बरामद कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों के नाम भूषण कश्यप उर्फ राहुल पिता बेन कश्यप उम्र 22 साल आडावाल नयापारा जगदलपुर व सोनू बघेल पिता नारायण बघेल उम्र 19 साल गांधीनगर वार्ड जगदलपुर बताया गया है। बस्तर के उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रही है। इसी के चलते यह कामयाबी मिली है। इस मामले को सुलझाने में सीएसपी विकास कुमार, थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू, उप निरीक्षक होरीलाल नाविक, प्रधान आरक्षक राकेश सिन्हा, आरक्षक युवराज सिंह ठाकुर, रवि सरदार, रविंद्र कुमार ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई। पकड़े दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है तथा दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ग्राम पंडरीपनी के मृत ग्रामीणों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की एवं ढांढस बंधाया कहा दुख की इस घड़ी में कांग्रेस सरकार उनके साथ खड़ी है

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार को साथ लेकर पहुंचे संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मृतकों के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि के 1 लाख 25 हजार रुपए का चेक प्रदान किया

विदित हो की जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंडरीपानी के एक ही परिवार के 8 लोगों की मृत्यु आंध्र प्रदेश के चिंतूर में एक सड़क दुर्घटना में हो गई थी जिसकी जानकारी मिलते ही विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं कलेक्टर बस्तर एवं सुकमा को जानकारी देकर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम एवं जगदलपुर लाने की व्यवस्था करवाई थी विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से रात को ही पोस्टमार्टम कर आज सुबह जैसे ही शव ग्राम पंडरीपानी पहुंचा तो गमगीन माहौल में विधायक जगदलपुर भी शवयात्रा में शामिल हुए

पुलिस को चकमा देकर भाजुयमों भानपुरी ने फूंका मोहन मरकाम का पुतला

0
  • भानुप्रतापपुर विधानसभा उप चुनाव भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मांद नेताम को कांग्रेस पार्टी ने बदनाम कर राजनितिक नुकसान पहुंचाने की रची षड्यंत्र

भानपुरी :- भानुप्रतापुर विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर षडयंत्रपूर्वक बदनाम करने और झूठे आरोपों में दर्ज एफआईआर में नाम जुड़वाकर राजनितिक नुकसान पहुंचाने के विरोध में आज भारतीय जानता युवा मोर्चा मंडल भानपुरी ने भानपुरी मुख्य चौराहे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मोहन मरकाम का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

पुतला दहन में मंडल अध्यक्ष सन्तोष बघेल, किसन सेन, सीजर दिवान, भगत सिंह ठाकुर, गौरव कश्यप, रामप्रसाद मौर्य, साधु बघेल, हीरा कश्यप, रमेश दीवान,घनश्याम पाणिग्रही,ओमप्रकाश कश्यप, लक्ष्मी सिंहा, भागरथी, भवानी सोनी, लोकेश कश्यप,जागेश्वर कश्यप, भूपेन्द्र दिवान, रोमू ,नीरज दीवान, रफीक खान सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

अब जिप्सी से पर्यटकों को सैर कराएंगे कोटमसर के युवक

0
  • वन विभाग ने स्थानीय युवकों को उपलब्ध कराए हैं वाहन
  • रोजगार के साथ ग्रामीणों की आस्था को भी अहमियत दी है सीएम भूपेश बघेल ने -रेखचंद जैन


जगदलपुर बस्तर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कोटमसर के युवक अब वहां पहुंचने वाले पर्यटकों को जिप्सी वाहन से सैर कराएंगे। स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने की मंशा से ये वाहन वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। युवकों को वाहनों की चाबियां संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सौंपी।

समारोह को संबोधित करते हुए जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि प्रदेश में 15 साल तक सरकार चलाने के बाद भी भाजपा ने इस क्षेत्र के विकास, यहां के युवाओं को रोजगार दिलाने तथा आस्था स्थलों के जीर्णोद्धार पर ध्यान ही नहीं दिया। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रोजगार के साथ ग्रामीणों की आस्था को अहमियत दी है। बुधवार को दरभा विकासखंड के कोटमसर में देवगुड़ी निर्माण का भूमिपूजन करते हुए श्री जैन ने कहा कि भेंट- मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जब मुख्यमंत्री श्री बघेल मंगनपुर आए थे, तब उनसे इस क्षेत्र के युवाओं को रोजगार प्रदान करने तथा देवगुड़ी निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने का निवेदन किया गया था। मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर वन विभाग द्वारा जिप्सी सफारी वाहनों की व्यवस्था की गई है। श्री जैन ने कोटमसर के युवाओं को सफारी वाहनों की चाबी सौंपते हुए सीसीएफ अभय कुमार श्रीवास्तव व डीएफओ धम्मशील गणवीर से कहा कि स्थानीय युवाओं की मांग के अनुसार रोजगार की योजना बनाएं।
बॉक्स
सांसद बैज के साथ किया भूमिपूजन- लोकार्पण
बस्तर सांसद दीपक बैज व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने बुधवार को दरभा ब्लॉक के मावलीपदर में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन तथा कामानार में यात्री शेड प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सीता नाग, जनपद अध्यक्ष ए जानकी राव, जनपद सदस्य तुलाराम कश्यप, शान्ति बघेल, दीनमणि बेसरा, मानसिंग ठाकुर, सरपंच सविता बघेल, कुमारी बाई बघेल, समदुराम बघेल, लैखन बघेल, बुधरू बघेल, कमलसाय नाग, रीका कर्मा, महादेव नाग, जयदेव नाग, सहदेव नाग, सुमन नाग, कमलसाय, एमआइसी सदस्य राजेश राय, एल्डरमेन कौशल नागवंशी, शहर कांग्रेस महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, अवधेश झा आदि मौजूद थे।
बॉक्स
मितानिनों का किया सम्मान
बुधवार को कामानार में मितानिन दिवस पर दरभा ब्लॉक की सैकड़ों मितानिनों का स्वागत नेताद्वय ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर किया। इस मौके पर संबोधन में सांसद श्री बैज व विधायक श्री जैन ने मितानिनों के कार्य की जमकर सराहना की और उन्हें स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ बताया। बड़े जनप्रतिनिधियों के हाथों से सम्मान पाकर मितानिने काफी उत्साहित नजर आ रही थीं।

सभी मितानीन बहनों को मितानिन दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:–धुर्वे

0

मितानिन दिवस पर जिलाध्यक्ष धुर्वे के नेतृत्व में किया गया मितानिनो का सम्मान

मितानिनें छत्तीसगढ़ का गौरव हैं :–धुर्वे

शॉल और श्रीफल भेंट कर मनाया गया मितानिन दिवस:– धुर्वे

दल्लीराजहरा/डौंडीअनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे जी के नेतृत्व में नगर पंचायत चिकलाकसा के कार्यालय में मितानिन दिवस 23 नवंबर के अवसर पर मितानिनो का सम्मान किया गया धुर्वे जी ने कहा मितानिनें छत्तीसगढ़ का गौरव हैं व विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इस साल वैश्विक स्तर पर उनके योगदान को सराहा है। धुर्वे जी ने आगे कहा की प्रदेश में हर साल 23 नवम्बर का दिन मितानिन सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्री धुर्वे जी ने कहा कि मितानिन ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की सबसे निचली लेकिन वहां स्वास्थ्य ढांचा की नींव होती है,

जो लोगों तक पहुंचकर न सिर्फ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रखती है बल्कि स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करती है। प्रतिवर्ष 23 नवम्बर को मितानिन दिवस मनाया जाता है, जो उनके सेवा और सहयोग के लिए सामूहिक आभार प्रकट करने का अवसर होता है।मितानिन अपनी कर्तव्य निष्ठा व समर्पण से लोगों तक न केवल समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचायी बल्कि उनके लिए जीवन रक्षक भी साबित हुई। सम्मान पाने वाले प्रशिक्षक खेल सिंह ठाकुर मितानिन में सोहद्रीबाई, अहिल्याबाई, डीलेश्वरीबाई,लता गोरे व महेश्वरी कोर्राम रहे। इस दौरान नगर पंचायत चिखलाकसा अध्यक्ष श्रीमती भिखी मासिया, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैयद,विजय डरसेना, तिहारूराम आर्य, लीला डरसेना, सुनीता गुप्ता,विमला जैन व नूतन दास उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

युवक का हत्या खेत में मिला शव

0

दल्ली राजहरा के समीपस्थ ग्राम पथरा टोला में खेत में युवक शव मिला। शव की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फ़ैल गई कबाड़ी खरीदने वाले ने सुबह खेत में लाश पढ़ी देख गांव वालो को सूचना दिया गांव वाले ने पुलिस को सूचना दी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया। साथ ही फोरेंसिक टीम और डॉग स्काट टीम भी पहुंच कर छान बीन कर रही है। मृतक का नाम कामता प्रसाद रावटे पिता शत्रुघन रावटे उम्र 26 ग्राम रजही का रहने वाला बताया जा रहा है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS