City Media - Page 1559 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1559

देर शाम शहर के वार्डो मे तो तपती दोपहर मे ग्रामीण क्षेत्रो मे विधायक रेखचंद जैन पहुचा रहे राहत सामग्री

0

कोई भूखा ना सोए के मिशन पर निकल रहे विधायक

जगदलपुर/संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन द्वारा लॉकडाउन के मद्देनजर गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारो के समक्ष उपजे संकट के समाधान हेतु शहर के विभिन वार्डो मे देर शाम और ग्रामीण क्षेत्रो मे भरी दोपहर राशन सामग्री एवं मच्छर दानी का लगातार वितरण किया जा रहा है |

आज इसी कड़ी मे जैन द्वारा आसना,हल्वा कचौरा,बुरँद वाडा सेमरा, बाबू सेमरा,धुरगुडा,गारावँड खुर्द मे तथा शहर मे हवाई पट्टी से लगे विवेकानंद वार्ड व अनुकूल देव वार्ड के रहवासियों के बीच जाकर राहत सामग्री पहुंचाई।

जैन द्वारा लगातार लोगो से कोरोना प्रोटोकॉल को मानने एवं वैक्सीन लगवाने की अपील भी कर रहे है |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

आज वितरण कार्यो जनपद सदस्य जीशान कुरैशी, विक्की नायडू, सूर्य नारायण राव, महेंद्र नागवंशी ,अप्पाराव,रितु पाढ़ी रामेश्वर बिसाई, रोहित पानीग्राही, हेमंत कश्यप हेमंत देवांगन,,इंदिरा राव, सरपंचप्रवीण देहारी, सरिता कश्यप ,उषा नाग, प्रकाश कश्यप, महादेव बघेल, दुर्गा उद्दे,सचिव- सीताराम याद

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

छत्तीसगढ़ बीजेपी नेता सांसद केंद्र से कोरोना वैक्सीन के लिए पहल क्यो नही कर रहे हैं – लखन बघेल

0

रायपुर – प्रदेश कांग्रेस आई टी सेल के लोकसभा सचिव और संभाग सहसंयोजक रायपुर कांग्रेस सेवादल सोशल मीडिया लखन बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा में नेता इतना राजनीति कर रहे हैं । छत्तीसगढ़ ने बीजेपी को 9 सांसद दिये है , और 2 राज्यसभा सांसद दिये है। इन सभी लोग केन्द्र को बोलकर छत्तीसगढ़ के लिए कोरोना टीका दिलवाने का पहल क्यो नही करते हैं। जबकि छत्तीसगढ़ ने जितने टीके की मांग किया था। उतना टीका आया ही नहीं है। राज्य के जनता ने इन्हें चुना है।इनको भी कंपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए, केंद्र के सामने इनकी बोलती क्यो हो जाता है। छत्तीसगढ़ सरकार ने पहले चरण में 50 लाख टीका डोज खरीदने का आर्डर दिया है। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा मांगे गए 50 लाख डोज के बदले टीका 1कंपनी 3 लाख डोज देने का आश्वासन दिया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

छत्तीसगढ को कोरोना टीके दिलवाने के लिए भाजपा नेता क्यो पहल नही कर रहे – कोसमा

0

रायपुर/06 मई 2021। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओ से पूछा कि राज्य को कोरोना की वैक्सीन दिलवाने के लिए वे लोग क्यो पहल नही कर रहे है ? बालोद जिला कांग्रेस के महामंत्री रतीराम कोसमा ने कहा कि राज्य की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के 9 लोकसभा सांसदों को चुन कर अपने प्रतिनधि के रूप में दिल्ली भेजा है ।राज्य से भाजपा के 2 राज्य सभा मे भी सांसद है ।रमन सिंह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है ।रेणुका सिंह राज्य से केंद्र सरकार में मंत्री है लेकिन किसी ने भी राज्य की जनता के हित में केंद्र सरकार से कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध करवाने के लिए न कोई पत्राचार किया न कोई फोन किया और न ही कभी सार्वजनिक मांग किया ।यह भारतीय जनता पार्टी के नेताओ का राज्य की जनता के स्वास्थ्य के प्रति गैरजिम्मेदाराना रवैय्ये को दर्शाता है। राज्य की जनता ने इन भाजपा के सांसदों को क्या सिर्फ वेतन भत्ते और रुतबे के लिए चुन कर भेजा है ।मोदी के सामने इनकी बोलती क्यो बन्द हो जाती है ? एक भी भाजपाई सांसद ने राज्य के वैक्सीन के सम्बंध में केंद्र के समक्ष कोई पहल की हो तो पत्र सार्वजनिक करे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बालोद जिला कांग्रेस के महामंत्री रतिराम कोसमा ने कहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की है कि राज्य के 18 वर्ष से अधिक आयु के हर नागरिक को मुफ्त वैक्सीन लगाई जाएगी ।राज्य सरकार ने इस हेतु प्रथम चरण में 50 लाख वैक्सीन डोज खरीदने का ऑर्डर दोनों कम्पनियों को दिया है ।राज्य सरकार के द्वारा मांगे गए 50 लाख डोज के बदले वैक्सीन एक कम्पनी ने 3 लाख डोज ही पहले देने का आश्वासन दिया है ।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को भी पत्र लिख कर राज्य सरकार को वैक्सीन दिलवाने के आग्रह किया है ।केंद्र सरकार के द्वारा कोई जबाब नही दिया गया ।केंद्र के इस असहयोगात्मक रवैय्ये के कारण राज्य सरकार को वैक्सीन लगवाने में प्राथमिकता तय करनी पड़ी ।कम टीको की उपलब्धता के कारण पहले गरीब वर्ग के लोगो को टीके लगवाए जा रहे है तो भारतीय जनता पार्टी के नेता इसमे भी भ्रम फैला रहे है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

जिला कांग्रेस महामंत्री रतिराम कोसमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 से अधिक उम्र के लोगो को वैक्सीन लगाने की घोषणा मात्र को ही अपना कर्तब्य समझा ।प्रधानमंत्री की इस घोषणा के बाद केंद्र सरकार के द्वारा वैक्सीन को ले कर कोई कार्ययोजना नही बनाई गई ।राज्यो को कैसे वैक्सीन मिलेगा ।कैसे टीकाकरण किया जाएगा इस सम्बंध में केंद्र सरकार चुप्पी साधे बैठी है ।1 मई से टीकाकरण की घोषणा के बाद भी देश की लगभग सभी राज्य सरकार टीकाकरण को शुरू नही करवा पाई है।भाजपा के नेता और पदाधिकारी सोशल मीडिया में पोस्ट कर के मोदी को टीका के लिए धन्यवाद के पोस्टर पोस्ट करते नजर आते है लेकिन देश को वैक्सीन कब मिलेगी यह सवाल पूछने का साहस कोई नही दिखाता।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

एनएसयूआई छात्र संगठन का महाअभियान -मोदी टीका दो

0

छत्तीसगढ़ के प्रदेश एनएसयूआई के अध्यक्ष आकाश शर्मा जी के निर्देश पर छतीसगढ़ में एनएसयूआई कार्यकर्ताओ द्वारा एक अनोखा अभियान चलाया गया जिसमे तख्ती पर मोदी टिका दो लिख कर सोशल मीडिया ट्विटर ,फेसबुक ,इंस्टाग्राम में #modi tika do कर के डाला गया इसी तारतम्य में डोंडी लोहारा विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन के नेतृत्व दल्ली राजहरा,डोंडी, लोहारा , चिखलाकसा ग्राम करुतोल ,पथरतोल में कार्यकर्ताओ आम जनो ने इस अभियान में हिस्सा लिया एवं इस अभियान की तारीफ की |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

एनएसयुआई विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है ढाई करोड़ आबादी वाले राज्य में केवल 1 लाख 30 वेक्सीन उपलब्ध कराई गई जबकि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 50 लाख वैक्सीन के आर्डर दिए गए थे देवांगन ने आरोप भी लगाया कि इस मुसीबत की घड़ी में जनता की सेवा के बजाए डरकर छत्तीसगढ़ के 9 भाजपा सांसद मौन धारण किये हुए है और घरो पर दुबककर बैठे हुए है चुनाव जीतने के पहले ये गली मोहलो में दिखाई पड़ते है और जितने के बाद मुड़कर भी उस गांवो मोहल्लों में मुड़कर नही देखते |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

देवांगन ने यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ता झूटी अफवाह फैला रहे कि छत्तीसगढ़ सरकार वैक्सीनेशन में आरक्षण लाघु कर रही है जबकि यह सरासर गलत है छत्तीसगढ़ में गरीब से गरीब पिछड़े से पिछड़े लोगो तक इस लाभ को पहुचाने के लिए ये आदेश छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी किया गया है और यह भी कहा है कि अगर भाजपा नेताओ कार्यकर्ताओं को छत्तीसगढ़ की चिंता है तो वो केंद्र सरकार से यह अनुरोध करे कि छतीसगढ़ को पर्याप्त मात्रा में वेक्सीन दिलवाए । इस अभियान में हिस्सा लेने वालों में प्रमुख रूप से NSUI विधानसभा उपाध्यक्ष दिनेश यादव ,महासचिव भानु सलामे , NSUI ब्लॉक अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ,डोंडी ब्लॉक अध्यक्ष कादिर खान ,संभाग सहसंयोजक एस निशा ,जिला संयोजक सूर्या ठाकुर अभय ,आकाश सिंघ ,हेमंत पटेल ,निखिल कड़पति , विक्रम निर्मलकर , राहुल कड़पति , सिद्दार्थ ,NSUI जिला संयोजक तुषार कुर्रे ,रवि रंगारी ,कुलदीप साहू , तोमु ,देव साहू ,अमन जायसवाल ,मुस्ताक,रवि राजपूत ,प्रवीण सेन एवं छेत्र की महिलाओं ने भी हिस्सा लिया !

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नए स्ट्रेन को लेकर बस्तर जिला प्रशासन सतर्क,अधिकारी कर रहे सीमा चौकी का लगातार निरीक्षण

0

जगदलपुर । कोरोना वायरस के घातक आंध्र प्रदेश स्ट्रेन को बस्तर जिले में प्रवेश से पहले ही रोकथाम के लिए बस्तर जिले की सभी सीमाओं में चौकसी बढ़ा दी गई है ।कलेक्टर रजत बंसल द्वारा सीमाओं में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देशों के बाद जिले के अधिकारी सभी सीमाओं का निरीक्षण कर सभी यात्री वाहन और मालवाहक वाहनों को रोककर उनमें बैठे यात्रियों, वाहन चालक और उनके सहयोगियों की कोरोना जांच के कार्यवाही लगातार जारी रखने के निर्देश दे रहे है । गुरुवार को सहायक कलेक्टर सुरुचि सिंह ने कोड़ेनार पहुँच कर सीमा चौकी का निरीक्षण किया। ज्ञात हो कि नए आंध्र प्रदेश स्ट्रेन को रोकने के जिला प्रशासन ने बाहर से आने वाले सभी यात्रियों की जांच के निर्देश दिए है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

मालवाहक वाहनों के वाहन चालक और क्लीनर को भी कोरोना जांच के बाद ही जिले में प्रवेश दिया जा रहा है। इसके अलावा यात्री बसों के सवारियों से कोरोना टेस्ट रिपोर्ट की माँग की जा रही है, रिपोर्ट नहीं होने की स्थिति में स्वास्थ्य जाँच दल द्वारा कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। यहां सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ी कर दी गई है। यहां जांच के बाद पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर कोविड केयर सेंटर और बस्तर जिले के प्रवासी लोंगों का नेगेटिव रिपोर्ट आने पर क्वारन्टीन सेंटर भेजा जा रहा है। जिले के भानपुरी जांच चौकी, दरभा जांच चौकी ,धनपुंजी जांच चौकी, कोडेनार और मारडूम जांच चौकी सहित एयरपोर्ट, बस स्टैंड और जगदलपुर रेलवे स्टेशन में कोरोना जाँच किया जा रहा है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

मीडियाकर्मियों को कोरोना की लड़ाई में फ्रंट लाइन वर्कर माना जाए -नरेन्द्र नाग

0

मीडिया कर्मियों को भी फ्रंट लाइन वर्कर की तरह पहले वैक्सीनेशन किया जाए- सुरजीत ठाकुर

जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी करके सभी मीडिया कर्मियों को फ़ण्ट लाइन वर्कर मानते हुए कोरोना में किसी भी मीडिया साथी की मृत्यु होने पर 1 करोड़ की सहयोग राशि की मांग सरकार से की है।

आज पूरे देश के अंदर जिस प्रकार से कोरोना अपने पैर पसार रहा है ।कोई भी जिला अछूता नही है ।पिछले साल की पहली लहर से लेकर आज की दूसरी लहर तक लगातार छोटे बड़े मीडिया कर्मी फ़ण्ट लाइन वर्कर की तरह काम कर रहे हैं। कोरोना की इस भीषण परिस्थिति में अपनी जान की परवाह किये बिना लोगों के बीच पहुँच कर उनकी समस्याओ की जानकारी लेकर मीडिया के माध्यम से सरकार तक पहुँचने का काम कर रहे हैं।जिससे शासन अपनी कमियों को दूर कर बेहतर काम करने की कोशिश करती है ।सरकार को सुचारू रूप से चलाने में मीडिया का बहुत बड़ा हांथ होता है।

जिला उपाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि भारत मे अब तक इस महामारी से लगभग 2 लाख लोगों की जाने जा चुकी है।वन्ही अप्रैल 2020 से अबतक लगभग 200 से ज्यादा पत्रकार साथी इस कोरोना के समय मे अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जान गवां चुके हैं।उनके बाद उनके परिवार का भरण पोषण और आर्थिक स्तिथि पर बहुत बड़ा प्रश्न उठता है। इनमें से कई पत्रकार फ्रीलांसर भी थे जिनका जीवन बीमा भी नही हो पाया था।फिर भी तमाम चुनौतीयो के बावजूद देश के पत्रकार सही समाचार आम जन तक पहुचाने के लिए फील्ड से लेकर न्यूज़ रूम तक डंटे हुए हैं।

नरेन्द्र नाग ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस विज्ञप्ति के माध्यम से सरकार से मांग करती है कि सभी मीडिया कर्मियों को फ़ण्ट लाइन वर्कर मानते हुए सभी का पहले वैक्सीनेशन किया जाए।साथ ही साथ कोरोना के समय सेवा देते हुए अगर किसी की मृत्यु हो जाये तो उनके परिवार को 1 करोड़ की सहायता राशि दी जाए।हम जानते हैं कि पत्रकार साथियों के द्वारा समाज़ के लिए किए गए कार्यो की तुलना इस राशि से नही कर सकते पर यह सम्मान राशि उनके परिवार के लिए राहत हो सकता है।

बिरींगपाल में ब्लाइंड मर्डर का मामला सामने आया, परपा थाने में अपराध कायम

0

जगदलपुर। बीते 24घंटा पूर्व परपा थाना क्षेत्र के बिरींगपाल के डुमरपारा में अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। परपा पुलिस अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद कर हत्या का मामला दर्ज किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 4-5 मई की दरमियानी रात बिरींगपाल के डुमरपारा में अज्ञात व्यक्ति की कथित धारदार हथियार से हत्या कर शव को फेंके जाने की जानकारी सामने थी।इस मामले में परपा थाना प्रभारी बुधराम नाग दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और बिरींगपाल के ग्रामीणों के पंचनामा बनाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ले लिया भेज दिया। घटना के कई घंटों बाद भी इस मामले में अपराधियों की पतासाजी नहीं हो पाई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

लीपापोती का दूसरा प्रयास, ठेकेदार को बताया फरार, वारदात में प्रयुक्त गाड़ी नहीं हुई जप्त

0

जगदलपुर।एक झूठ को छुपाने कई झूठ का साहरा लेना पड़ता है ,इस वाक्य को बस्तर जिले के बडांजी थाने के प्रभारी व स्टाफ सिद्ध कर रहें हैं। जिस मामले को गुमशुदगी के मामले बताकर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर पी शर्मा को गुमराह किया जा रहा था,अब उस मामले में अपहरण का मामला दर्ज किया गया है किंतु फिर भी एक बात सामने आई है कि इस मामले में प्रयुक्त वाहन को जप्त नहीं किया गया है जिसके कारण ऐसा प्रतीत हो रहा है कि लीपापोती के दूसरे प्रयास जारी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार को गुच्चागुड़ा के बच्चे का कथित तौर पर अपहरण किये जाने के मामले में बडांजी पुलिस लीपापोती में जुटी थी और थाना प्रभारी राजेंद्र सिंहा स्वयं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर पी शर्मा तक को गुमराह किया किन्तु ग्रामीणों का इतना विरोध हुआ कि भिलाई के ठेकेदार पांडेय के खिलाफ अंततः कार्रवाई किया गया। फिर भी सबसे बड़ा सवाल है कि अपहरण में प्रयुक्त होने वाले कार को जप्त नहीं किया। बस्तर पुलिस के जिम्मेदार बड़े राजपत्रित अधिकारी जनता से जुड़ने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है किंतु थाना स्तर के अधिकारियों के रवैए के कारण पुलिस की छवि धुमिल हो रही है। ज्ञात हो कि बडांजी थाना क्षेत्र राजनीतिक मामलों में संवेदनशील क्षेत्र है और यहां कई बड़ी-बड़ी घटनाएं सामने आती हैं , इसीलिए इस क्षेत्र के आदिवासियों के दिल जीतने का प्रयास किया जाना चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कांग्रेस विधायक देवती कर्मा के बेटे का कोरोना से निधन

0

विधायक देवती कर्मा के बेटे कांग्रेस नेता एवं नगर पालिका अध्यक्ष दीपक कर्मा का गुरुवार रायपुर के निजी अस्पताल में निधन हो गया. उन्होंने 3:30 बजे अंतिम सांस ली. दीपक दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा और महेंद्र कर्मा के बड़े बेटे थे. उन्हें लगातार वेंटिलेटर पर रखा गया था. दीपक कर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया.

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg



दीपक कर्मा के निधन के बाद बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में शोक की लहर है. जानकारी के मुताबिक, दीपक कर्मा को करीब 15 दिन पहले कोरोना संक्रमण हुआ. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गय था. कुछ दिनों बाद से उनकी हालत गंभीर रहने लगी और फेफड़ों में संक्रमण बढ़ता गया.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

प्रदेश कांग्रेस महासचिव दीपक कर्मा ने 12 अप्रैल को फेसबुक पोस्ट के जरिए कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था कि ‘कोविड एंटीजन टेस्ट में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

वैक्सीन की अनुपलब्धता के कारण 18-44 वर्ष के लोगों का आज टीकाकरण स्थगित

0
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भारत सरकार की अनुमति के आधार पर छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा वैक्सीन के दोनों उत्पादकों को 75 लाख वैक्सीन की खुराक की मांग प्रेषित की गयी, परन्तु राज्य को इस मांग के विरुध्द 30 अप्रैल 2021 तक कोई वैक्सीन नहीं मिली। 30 अप्रैल की देर शाम को राज्य को सूचित किया गया कि 1 मई 2021 को 1.5 लाख डोसेज रायपुर पहुंचेगी। इसलिए इस हेतु विस्तृत कार्ययोजना बनाने के लिए समय नहीं बचा था । इस बात के मद्देनजर कि 18-44 वर्ष आयु वर्ग में अनुमानित जनसंख्या कुल 1.34 करोड़ है और राज्य के पास उपलब्ध वैक्सीन डोसेज केवल 1.5 लाख थीं, यह निर्धारित किया गया कि यदि टीकाकरण को इस आयुवर्ग के समस्त लोगों के लिए खोला जाता है तो इससे अराजकता तथा कानून और व्यवस्था संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। भारी भीड़ रहने से कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन भी संभव नहीं हो पाता, इसलिए, इस आयुवर्ग में एक समूह विशेष को प्राथमिकता देना आवश्यक हो गया था।

उपरोक्त कारण को देखते हुए 18-44 उम्र के लोगों का टीकाकरण स्थगित किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS