दल्लीराजहरा – लगातार दुसरे दिन दल्लीराजहरा एवं आसपास के गांवों में कोरोना का रफ़्तार थमने का नाम नहीं ले रहा है | कोरोना संक्रमितों के साथ साथ मौतों का सिलसिला भी लगातार बढ़ते ही जा रहा है | अस्पतालों में टीकाकरण किया जा रहा है |
दल्लीराजहरा एवं डौंडी ब्लॉक में कोरोना संक्रमितों कि स्थिति इस प्रकार रही
|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||
गुण्डरदेही: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुण्डरदेही में कोरोना आपदाकाल के लिए शासन द्वारा स्वीकृत की गई राशि से खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा टेबल एवं कुर्सीयों की खरीदी पर स्वास्थ्य एवं बहुउददेशीय कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष घनश्याम पुरी द्वारा बीएमओ के खिलाफ मद अनुरूप सामाग्री खरीदी न करते हुए कमीशन के चक्कर में अन्य सामानो की खरीदी कर गबन करने व उनके कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए पद मुक्त करने की मांग की |
घनश्याम पुरी ने बताया कि कोरोना आपदाकाल के लिए शासन द्वारा राशि जारी की गई थी इसके तहत स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए मास्क, सेनेटाईजर व ग्लब्स सहित अन्य जरूरी सामाग्री खरीदी किया जाना था परंतु उक्त सामग्री खरीदी न करते हुए अन्य अनावश्यक सामग्री की खरीदी की जिसके कारण कर्मचारियों एवं मरीजों को अपनी जान गवांना पड़ रहा है। करोनाकाल में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सामग्री की कमी के कारण गुण्डरदेही स्वास्थ्य केन्द्र के ही कौशल देशमुख फार्मासिस्ट सहित उनका परिवार एव ंकेशव सोनी वार्डबाय को अपनी जान गवांनी पड़ी थी ।
संघ के अध्यक्ष द्वारा आरोप लगाया गया कि कोरोना आपदाकाल में 10 लाख रूपये का राज्य शासन से आबंटित राशि का सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 10 आक्सिजन सिलेण्डर, उपस्वास्थ्य केन्द्र में 2 आक्सीजन सिलेण्डर , 10 पल्स आॅक्सीमीटर उपलब्ध कराया जाना था जिससे जनता की जान की सुरक्षा हो सके। किन्तु अधिकारी के मनमानी करते हुए उक्त सामग्री न खरीदी कर टेबल कुर्सीयों की खरीदी की गई। जिलाध्यक्ष घनश्याम पूरी द्वारा ज्ञापन सौंप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बालोद से मांग की, कि उक्त मामले की तत्काल जांच की जाये एवं बीएमओ को पद से हटाया जाए एवं कौशल देशमुख फार्मासिस्ट के परिवार तथा केशव सोनी वार्डबाय को 50 लाख रूपये मुआवजा के साथ अनुकम्पा नियुक्ति दिया जाए।
वार्ड नंबर 4 भारतीय जनता पार्टी की महिला पार्षद परमिला पारकर वार्ड के युवा नेता निलेश श्रीवास्तव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका वार्ड पार्षद वार्ड मितानिन सभी द्वारा covid19 टीकाकरण का प्रचार किया जा रहा है जिसमें सभी वार्ड के 45 वर्ष से अधिक स्त्री या पुरुष को टीका लगवाना अनिवार्य है अभी वर्तमान में चिखला कसा हॉस्पिटल बीएसपी हॉस्पिटल सभी में मुफ्त में टीकाकरण किया जा रहा है आप सभी से अनुरोध टीका अवश्य लगवाएं वार्ड भ्रमण कर सभी से निवेदन कर करते हुए युवा नेता पार्षद ने अपील की इस वैश्विक महामारी से अगर बचना है तो टीका अवश्य लगवाएं पहला टीका लगने के उपरांत 42 दिन बाद वैक्सीन की दूसरी dos अवश्य लेना है जब भी घर से बाहर जाएं फेस कवर अवश्य करें मार्क्स लगाएं |
उक्त प्रचार कार्य में वार्ड पार्षद परमिला पारकर, वार्ड 4 के युवा नेता निलेश श्रीवास्तव, शशि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रुकमणी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रोमा जी आंगनबाड़ी सहायिका, सोनिया सिंह वार्ड मितानिन एवं भुनेश्वरी सोनवानी वार्ड मितानिन उपस्थित रहे |
जगदलपुर:- संसदीय सचिव एवं क्षेत्र विधायक रेखचंद जैन ने आज शहर के विभिन्न वार्डों में कार्यरत स्वच्छता दीदी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना एवं वैश्विक महामारी कोरोना काल में भी दिए जा रहे अपनी सेवाओं को लेकर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके अलावा उन्होंने सभी लोगों को फेस मास्क शिल्ड, पूरे परिवार जनों के लिए रोग प्रतिरोधक आयुष काढ़ा एवं शीतल पेय पीलाकर उनका मनोबल बढ़ाया। इसके पश्चात श्री जैन ने शहर में लगे विभिन्न चौक चौराहों पर चेक पोस्ट में जाकर पुलिस जवानों का भी मनोबल बढ़ाया एवं उन्हें भी आयुष काढ़ा एवं शीतल पेय प्रदान किया। चांदनी चौक एवं अनुपमा चौक में कोरोना जांच करवाने पहुंचे लोगों को भी फेस शिल्ड एवं शीतल पेय पिलाकर उनका स्वागत किया। एवं सब से विनम्र अपील की परिवार के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जिन्हें भी कोरोना जैसे लक्षण लग रहे हैं वे जांच केंद्रों पर जाकर अपना परीक्षण जरूर कराएं।
विधायक जैन ने शहरवासियों से अपील की है कि 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र वाले जिन्होंने अभी तक वेक्सीन नहीं लगाया है वह भी जल्द से जल्द टीकाकरण केंद्रों में जाकर वैक्सीन लगाएं। क्योंकि इस महामारी से लड़ने के लिए सब की सहभागित जरूरी है। इसके पश्चात श्री जैन ने आड़ावाल में तैयार हो रहे कोविड सेंटर का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आने वाले परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से लगा हुआ है। कहीं किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत शहरवासियों को ना हो इसके लिए हम लगातार प्रयास
कर रहे हैं। अभी डिमरापाल में गंभीर मरीजों के लिए 250 बिस्तर उपलब्ध है इसके अलावा धरमपुरा कोविद सेंटर में 250 बिस्तर की व्यवस्था है। साथ ही बकावंड में 450 बेड की व्यवस्था की गई है। लेकिन भविष्य में होने वाली दिक्कतों को से आड़ावाल में स्थित आदिवासी विकास विभाग के छात्रावास में 50 बेड की व्यवस्था एवं उसी से लगे आदिम जाति कल्याण विभाग के 2 भवन में 80 बेड की व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान एसडीएम जीआर मरकाम, शरद चंद्र गौड़ मौजूद रहे |
जगदलपुर। जिला प्रशासन द्वारा कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज के लिए की गई बेहतर व्यवस्था के कारण 19 अप्रैल तक जिले के 10 हजार से अधिक मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ जीवन का आनंद ले रहे हैं।
सोमवार को जिले के 94 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी। इनमें 89 आइसोलेशन तथा 05 मरीज हॉस्पिटल में भर्ती मरीज हैं। इसे मिलाकर जिले में अब तक 10 हजार 88 मरीज कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज हुए और वे स्वास्थ्य होकर सामान्य जीवन जी रहे है। जिले में अभी एक हजार 11 एक्टिव प्रकरण है। उन्होंने बताया कि जिले में सोमवार को 162 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजो की पहचान की गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशा निर्देश तथा कलेक्टर बस्तर रजत बंसल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा
आइसोलेशन सेंटर और कोविड हॉस्पिटल में मरीजों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क दवाई का वितरण, गुणवत्तायुक्त पौष्टिक भोजन, पेयजल और साफ सफाई की नियमित व्यवस्था की गई है, जिसके फलस्वरूप आइसोलेशन में रहने वाले तथा कोविड हॉस्पिटल के मरीजो ने कोरोना के विरुद्ध जंग जीत कर स्वस्थ हो रहे हैं।
जिनके पूरे परिवार को दो-दो बार कोरोना ने अपनी चपेट में लिया है और स्वयं कोविड़ की चपेट में आए वह योद्धा हैं संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन जोकि कोरोना वारियरों की मदद के लिए उनके साथ कदमताल करते हुए नजर आ रहें हैं। पिछले वर्ष जब कोविड का संक्रमण काल पूरी तरह पीक था, उस दौरान भी वह शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक बिना रुके -बिना थके सेवा भाव से
डटे रहे। संसदीय सचिव रेखचंद जैन विधायक हैं, वह प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश देकर भी वह काम करा सकते थे किन्तु वह स्वयं खड़े रहकर सेवा करते हुए देखे जा सकते हैं। मल्टी स्टारर अमिताभ बच्चन की फिल्म कालिया की मशहूर डायलॉग जहां से हम खड़े होते हैं लाईन वहीं से शुरू होती है की पंक्ति ठीक बैठती है।
रेल्वे कालोनी जगदलपुर में आई0पी0एल0 2021 के मैच में सट्टे का दाॅव लगाकर खेलाने वाले सटोरिये पर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करने में सफलता हासिल की गई है । ज्ञात हो कि सूचना प्राप्त हुआ था कि रेल्वे कालोनी जगदलपुर में किसी व्यक्ति के द्वारा चेन्नई सुपर किंग और राजस्थान राॅयल के मध्य हो रहे आई0पी0एल0 20-20 मैच में मोबाईल फोन के आॅन लाईन तरीका से रूपये पैसे का दाॅव लगाकर सट्टा खेला रहा है । सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा, अति. पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में रेड कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के
नेतृत्व में टीम तैयार कर दर्शित स्थल पर रेड कार्यवाही किया गया । रेड कार्यवाही के दौरान शिवानंद सागर उर्फ शिवा को रेल्वे कालोनी जगदलपुर के एक मकान में चेन्नई सुपर किंग और राजस्थान राॅयल के मध्य हो रहे आई0पी0एल0 20-20 मैच में मोबाईल फोन के माध्यम से दाॅव लगाकर सट्टा खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया । जिसके पास से मौके पर 20,200/- रूपये नगद, 02 नग मोबाईल, 01 एलईडी टीवी, 02 रिमोट, एक रजिस्टर जिसमें मैच के लेन देन का हिसाब किताब, सट्टा पट्टी 19,68,000/- रूपये लेख है मौके से बरामद कर जप्त किया गया । आरोपी शिवानंद सागर के विरूद्व धारा – 4 (क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर मामले में गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है ।
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बस्तर के युवा अनुराग महतो को युवक कांग्रेस सोशल मीडिया का जिला संयोजक बनाया गया है। अनुराग महतो वर्तमान में बस्तर साँसद सोशल मीडिया प्रतिनिधि अनुराग महतो हैं साथ ही बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी में भी पद की शोभा बढ़ा रहें हैं।
कोरोना कोविड का पालन करते हुए दुर्गा मां के पूजा की गई |
इस आपदाओं में भी श्रद्धालुओं ने अपने आस्था और विश्वास का दीप प्रज्वलित कर मां दुर्गा से कोरोना कोविड महामारी आपदाओं से सुरक्षित रखे ऐसी मां दुर्गा से कामना की गई और जल्द से जल्द करोना महामारी आपदा की घड़ी टल जाए ऐसी भी कामना की गई । आज मां दुर्गा के अष्टमी एवं नवमी को भी श्रद्धालुओं ने चैत्र नवरात्र मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते हुए देखने को मिला माता हिंगलाजीन मंदिर गिरोला माता हिंगलाजीन मंदिर बेड़ागांव में भी श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भक्ति के साथ मां गौरी की पूजा की गई अष्टमी के दिन |
मोदी सरकार ने कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे चरण का ऐलान कर दिया है। 1 मई से शुरू होने वाले इस चरण में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण होगा। मोदी सरकार के इस फैसले का कांग्रेस पार्षद विजय सलाम ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर चौतरफा आवाज उठ रही थी और मैं इसके लिए मोदी सरकार के इस निर्णय का स्वागत करता हूं। यह पूरे देश की जीत है विजय सलाम ने कहा कोरोना महामारी को रोकने वैक्सीनेशन के अलावा और कोई कारगर उपाय नहीं दिख रहा है।
केन्द्र सरकार ने एक मई से कोरोना टीकाकरण अभियान के अपने तीसरे चरण में दाखिल होने के साथ ही 18 वर्ष के आयु के सभी को टीकाकरण की मंजूरी दे कर वैक्सीनेशन में तेज़ी लाने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसका दायरा जैसे बढ़ेगा हम आधी आबादी में पहुंचने के बाद सुरक्षित हो जाएंगे। अभी तक 45 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों को ही वैक्सीन लेने की इजाज़त दी गई थी जिसकी बाध्यता अब नहीं रहेगी।