City Media - Page 840 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 840

नौकरी दिलाने के नाम पर 21 लाख रु. की ठगी, 9 गिरफ्तार

0
  • लेबर यूनियन मजदूर संघ में भृत्य और कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का झांसा
  • फर्जी नियुक्ति पत्र देकर कई माह तक कराया काम, नहीं दिया वेतन

जगदलपुर भृत्य और कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवकों से 21 लाख रु. की ठगी करने वाले एक गिरोह को पकड़ने में बस्तर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गिरोह के सभी नौ सदस्यों को जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के ठिकानों से आठ नग कम्प्यूटर सेट और प्रिंटर बरामद किए गए हैं।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नारायण बघेल निवासी अघनपुर छत्रपति शिवाजी वार्ड जगदलपुर, धर्मेंद्र पाण्डेय नयामुंडा रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड जगदलपुर, पूरन सिंह ठाकुर निवासी ग्राम डोगाम बस्तर, प्रेमनाथ पाण्डेय मैत्रीसंघ जगदलपुर, चुम्मन सिंह ठाकुर पल्लीभांठा बस्तर, जोगेंद्र ठाकुर मावलीगुड़ा बस्तर, सुनील चेट्टी मेटगुड़ा जगदलपुर, महेंद्र सिंह ठाकुर बनियागांव पल्लीभांठा बस्तर और वीणा पाण्डेय आसना बनवापारा बस्तर शामिल हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक ठगी के शिकार रोहित कुमार साहू ने पुलिस में शिकायत की थी कि मार्च 2022 में आरोपियों ने अपने तथाकथित लेबर यूनियन मजदूर कल्याण संघ के कार्यालयों में कम्प्यूटर ऑपरेटर और भृत्य पद की वेकेंसी होने की जानकारी दी और कहा कि कम्प्यूटर ऑपरेटर के लिए डेढ़ लाख रुपए लगेंगे। उनके झांसे में आकर रोहित ने आरोपियों को रकम दे दी। इसी तरह आरोपियों ने तीस से अधिक लोगों को झांसे में लेकर उनसे 21 लाख रुपए ऐंठ लिए। आरोपियों ने बस्तर जिले के विभिन्न विकासखंडों में अपने कार्यालय खोल रखे थे। बेरोजगारों को फर्जी ज्वाईनिंग लेटर देकर इन कार्यालयों में नियुक्ति दी थी। पीड़ित बेरोजगारों से 8 – 9 माह तक काम कराया गया, लेकिन उन्हें वेतन नहीं दिया गया। ठगे जाने का अहसास होने पर पीड़ितों ने पुलिस की शरण ली। मामला गंभीर था, इसलिए बस्तर के उप महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के सुपरविजन बारीकी से जांच शुरू की गई। कोतवाली थाना के टीआई अमित शुक्ला को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई। नगर निरीक्षक अमित शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक द्वय नीलांबर नाग व लंबोदर कश्यप, प्रधान आरक्षक नकुल कश्यप, संजीव मिंज, सुदू कश्यप, आरक्षक प्रकाश नायक, युवराज सिंह ठाकुर, विनोद खेस, उत्तम ध्रुव, इंद्रजीत सिंह पोर्ते, महिला आरक्षक इंदु मौर्य व धनमति कश्यप तथा सैनिक शिव यादव ने अलग अलग जगहों पर दबिश देकर सभी आरोपियों को पकड़ लिया।*फर्जी नियुक्ति पत्र देकर कराई ज्वाईनिंग*पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बस्तर जिले के अनेक जगहों पर लेबर यूनियन मजदूर कल्याण संघ के कार्यालय खोल रखे थे। बेरोजगारों से कुल 21 लाख रुपए वसूलने के बाद उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर इन कार्यालयों में ज्वाईनिंग भी दिला दी। इन कार्यालयों में कम्प्यूटर सेट और प्रिंटर रखे गए थे। बेरोजगारों से लगातार 8- 9 माह तक काम कराया जाता रहा, मगर उन्हें एक माह का भी वेतन नहीं दिया गया।

बाड़ी विकास में भ्रष्टाचार, और कितने अफसर हैं दागदार

0
  • विधायक बघेल के हस्तक्षेप के बाद भी नहीं हुई अब तक कोई कार्रवाई

बकावंड बाड़ी विकास कार्यक्रम में हुए भ्रष्टाचार के मामले में विधायक की दखल के बाद भी बकावंड जनपद पंचायत के दोषी कर्मियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इससे सवाल उठने लगा है कि वरिष्ठ अधिकारी भी कहीं इस मामले में भागीदार तो नहीं हैं ?छत्तीसगढ़ सरकार ने परंपरागत आदिवासी कृषि प्रणालियों को पुनर्जिवित करने तथा कोदो, कुटकी, कुल्थी, मक्का आदि मिलेट फूड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने के लिए बस्तर संभाग में विशेष बाड़ी विकास कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शुरू की गई नरवा, गरवा, घुरवा, बारी योजना से जोड़ा गया था। इसके लिए आदिम जाति विकास परियोजना को केंद्रीय मद की राशि आवंटित की गई थी। बकावंड जनपद पंचायत के कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने इस खास कार्यक्रम को भी अवैध कमाई का जरिया बना लिया। कार्यक्रम के तहत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले आदिवासी किसानों को उनकी बाड़ियों के विकास तथा उनकी बाड़ियों में सब्जियों व मक्का की फसल लेने और अन्य भूमि पर कोदो, कुटकी, कुल्थी की खेती करने के लिए अनुदान, कृषि उपकरण एवं बीजों के किट्स उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया था। मगर कर्मियों और जनपद पंचायत के कुछ सदस्यों ने मिलीभगत कर चंद किसानों को इक्का दुक्का बीज किट और फावड़ा, कुदाल जैसे मामूली औजार देकर उनके नाम से लाखों रु. का चूना सरकार को लगा दिया। बीज किट आपूर्ति का काम ऐसे जनप्रतिनिधियों को दे दिया गया, जो मेडिकल स्टोर, कॉपी, पुस्तक दुकान, जनरल स्टोर्स आदि के संचालक हैं। कृषि बीज खाद आदि व्यवसाय से उनका दूर दूर का भी नाता नहीं है। जनप्रतिनिधियों ने किसानों को बीज के एक दो पैकेट दे दिए और फर्जी बिल और किसानों से फर्जी पावती लेकर पूरी रकम आहरित कर ली।बस्तर जिले के विभिन्न विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में कोदो, कुटकी, मक्का, रागी की खेती के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। बस्तर जिले की बकावंड जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कोसमी, उड़ियापाल, मोंगरापाल में फर्जी बिल, पावती आदि जमा कर फर्जी हितग्राहियों के नाम से बड़ी रकम का आहरण कर लिया गया है। कोसमी ग्राम पंचायत में ही 16 हितग्राही आदिवासी किसानों को कोदो, कुटकी, मक्का बीज किट तथा बाड़ी सुधार के नाम से फावड़ा, कुदाल, तगाड़ी जैसे मामूली औजारों का वितरण कर हर हितग्राही के नाम पर 16 हजार 500 रु. का आहरण जनपद पंचायत के कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने कर लिया है। जबकि संबंधित किसानों को जो बीज किट और औजार उपलब्ध कराए गए हैं, उनकी कुल कीमत बमुश्किल आठ – नौ सौ रु. से ज्यादा नहीं है।

विधायक बघेल ने लिया संज्ञान

बकावंड जनपद में हुई इस गड़बड़ी के मामले पर बस्तर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने संज्ञान लिया था, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों ने किसी भी कर्मी के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है और न ही फर्जीवाड़ा करने वाले जनप्रतिनिधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। इस मामले की जानकारी दो माह पहले ही विधायक बघेल को मिल गई थी। तब बघेल ने जनपद पंचायत बकावंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र लिखकर मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों, संबंधित कर्मियों और हितग्राहियों की सूची के साथ उपस्थित होने के लिए कहा था। इसके बावजूद दो माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

सांसद दीपक बैज ने किसानों के हक में संसद में उठाई आवाज

0
  • न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर हुई पहल के संबंध में मांगी जानकारी
  • किसानों की मांगों पर उठाए गए कदमों के बारे में भी पूछा बैज ने

बस्तर अपने निर्वाचन क्षेत्र और प्रदेश के लोगों तथा किसानों के हितों को लेकर संसद में हमेशा मुखर रहने वाले बस्तर के सांसद दीपक बैज ने लोकसभा के मौजूदा सत्र के दौरान किसानों के हक में जोरदार ढंग से आवाज उठाई। बैज ने कृषि उपजों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी और किसानों की मांगों के संबंध में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी चाही। संसद के जारी सत्र में अडानी समूह के लोन एक्सपोजर को लेकर सरकार को घेर चुके बस्तर के शेर कहे जाने वाले सांसद दीपक बैज के तेवर किसानों से जुड़े मसलों को लेकर 14 मार्च को बेहद तल्ख नजर आए। उन्होंने तारांकित प्रश्न के जरिए सरकार से पूछा कि सरकार द्वारा गठित किसान कल्याण समिति की अब तक कितनी बैठकें हुई हैं, इस समिति ने कृषि उपजों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी सहित कृषक हितों से जुड़े क्या क्या परिणाम दिए हैं, समिति की बैठकों में न्यूनतम समर्थन मूल्य और फाइबर रीइन्फ़ोर्सड पालिमर संबंधी किसानों की मांगों पर क्या निर्णय हुए हैं, क्या सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने से बच रही है? इसके जवाब में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, देश की बदलती खाद्यान्न जरूरतों और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए फसल पद्धति में बदलाव के दृष्टिगत ही समिति और उप समितियों का गठन किया गया है। अब तक समिति की दो बैठकें हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप सरकार कृषि को जीरो बजट वाली बनाने की दिशा में काम कर रही है। तोमर ने किसान कल्याण समिति में शामिल सदस्यों का ब्यौरा भी दिया। उन्होंने बताया कि समिति और उप समितियों में कृषि विशेषज्ञ, किसान नेता, प्रगतिशील किसान और राज्यों के प्रतिनिधि शामिल किए गए हैं। कृषि मंत्री तोमर ने सदन को भरोसा दिलाया कि समिति के सुझावों पर अमल करने सरकार प्रतिबद्ध है।

सांसद दीपक बैज ने किसानों के हक में संसद में उठाई आवाज

0
  • न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर हुई पहल के संबंध में मांगी जानकारी
  • किसानों की मांगों पर उठाए गए कदमों के बारे में भी पूछा बैज ने

बस्तर अपने निर्वाचन क्षेत्र और प्रदेश के लोगों तथा किसानों के हितों को लेकर संसद में हमेशा मुखर रहने वाले बस्तर के सांसद दीपक बैज ने लोकसभा के मौजूदा सत्र के दौरान किसानों के हक में जोरदार ढंग से आवाज उठाई। श्री बैज ने कृषि उपजों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी और किसानों की मांगों के संबंध में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी चाही। संसद के जारी सत्र में अडानी समूह के लोन एक्सपोजर को लेकर सरकार को घेर चुके बस्तर के शेर कहे जाने वाले सांसद दीपक बैज के तेवर किसानों से जुड़े मसलों को लेकर 14 मार्च को बेहद तलख नजर आए। उन्होंने तारांकित प्रश्न के जरिए सरकार से पूछा कि सरकार द्वारा गठित किसान कल्याण समिति की अब तक कितनी बैठकें हुई हैं, इस समिति ने कृषि उपजों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी सहित कृषक हितों से जुड़े क्या क्या परिणाम दिए हैं, समिति की बैठकों में न्यूनतम समर्थन मूल्य और फाइबर रीइन्फ़ोर्सड पालिमर संबंधी किसानों की मांगों पर क्या निर्णय हुए हैं, क्या सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने से बच रही है? इसके जवाब में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, देश की बदलती खाद्यान्न जरूरतों और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए फसल पद्धति में बदलाव के दृष्टिगत ही समिति और उप समितियों का गठन किया गया है। अब तक समिति की दो बैठकें हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप सरकार कृषि को जीरो बजट वाली बनाने की दिशा में काम कर रही है। तोमर ने किसान कल्याण समिति में शामिल सदस्यों का ब्यौरा भी दिया। उन्होंने बताया कि समिति और उप समितियों में कृषि विशेषज्ञ, किसान नेता, प्रगतिशील किसान और राज्यों के प्रतिनिधि शामिल किए गए हैं। कृषि मंत्री तोमर ने सदन को भरोसा दिलाया कि समिति के सुझावों पर अमल करने सरकार प्रतिबद्ध है।

सामाजिक संवैधानिक जन जागृति यात्रा बस्तर में बन रहा है ऐतिहासिक

0

जगदलपुर :- बस्तर संभाग में ऐतिहासिक में पहली बार सामाजिक संवैधानिक जन जागृति यात्रा निकाला गया । जिसमें पेसा एक्ट, वनाधिकार अधिनियम, ग्राम सभा सशक्तिकरण पर सामाजिक संवैधानिक जन जागृति यात्रा के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है। सामाजिक संवैधानिक जन जागृति यात्रा जनपद पंचायत बस्तर के ग्राम पंचायत पिपलावंड बागमोहलइ, ईच्छापुर, मावलीगुडा, खोरखोसा, सितलावंड, चपका, फाफनी, कुम्हली,मूरकुची, विश्रामपुरी फरसागुडा, भानपुरी, सोनारपाल, देवड़ा, अलनार, सिवनी, आमाबाल, मुण्डागांव, राजपुर, घोटिया, कुरुषपाल, नारायणपाल आदि गांवों सामाजिक संवैधानिक जन जागृति यात्रा को इन गॉवों में जन जनसमर्थन मिल रहा है। सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग अध्यक्ष सन्तु मौर्य ने बताया कि बस्तर संभाग के मांग पेशा नियम 2022 मे संशोधन कर ग्राम सभा को पूर्ण अधिकार दे, वन अधिकार मान्यता कानून के तहत सामुदायिक वन प्रबंधन ग्राम सभा को अधिकार दे, स्थानीय आरक्षण बहाल करे, स्थानीय क्षेत्र मे निजीकरण पर रोक, भू राजस्व संहिता की धारा 165 (6)को संशोधित कर आंध्र प्रदेश के तर्ज़ पर विधेयक लाया जाए, अनुसूचित क्षेत्रो मे आदिवासियों की भूमि को लीज मे लेना बंद हो, आदिवासी महिला को गैर आदिवासी विवाह कर जमीन व राजनीतिक लाभ लेने पर रोक एवं अन्य विषयो को लेकर यह जन जाग्रति यात्रा पूरे बस्तर जिले मे निकाली जा रहीं है। सामाजिक संवैधानिक यात्रा की जगह जगह स्वागत हुआ। इस दौरान सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष गंगा नाग , सन्तु मौर्य , बसंत कश्यप , लखेश्वर कश्यप , लंबोधर मौर्य , पूरन सिंह कश्यप , चेरगु भगत, विजय कश्यप , भुनेश्वर बघेल ,सोमारू बघेल ,डमरू मड़ावी , डमरू कश्यप , कमलेश कश्यप , लक्ष्मण बघेल , करन बघेल आदि उपस्थित थे।।

आयुष्मान भारत हेल्थ एवम वेलनेस सेंटर केशरपाल अस्पताल में हो रहा है लगातार प्रसव

0

भानपुरी – प्राथमिक स्वास्थ्य केंद् केशरपाल में सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना के तहत अस्पताल स्टाफ की द्वारा 1 ही दिन में 4 गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया गया, ।आयुष्मान भारत हेल्थ एवम वेलनेस सेंटर केशरपाल अस्पताल में सभी गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराने के साथ साथ , जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम योजना के तहत सभी प्रसव हितग्राहियों को मुफ्त पोषक आहार 3 दिन तक प्रदान किया जा रहा है जिससे आसपास के अधिक से अधिक लोग प्रसव हेतु केशरपाल अस्पताल को पसंद करने लगे हैं ।जन्म के तुरंत बाद बच्चे का टीकाकरण भी किया जा रहा हैडॉ हेमन्त यादव आयुष चिकित्सा अधिकारी , गौतम बघेल प्रभारी चिकित्सा अधिकारी , स्टाफ नर्स अनिता मौर्य, गीता ध्रुव, फूलमती, भारती ,अनीता , फार्मासिस्ट रामानंद, होमेश, डिजेन्द्र, सरला , नरेंद्र , लेखन, पदमनी के साथ क्षेत्र के समस्त मितानिनों एवम मितानिन प्रशिसको आंगन वाड़ी दीदियों का भी विशेष सहयोग मिल रहा है।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने थाना पुरूर क्षेत्रांतर्गत एन.एच.30 रोड ग्राम जगतरा में चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान

0

दिनांक 14.03.2023 40 लापरवाह वाहन चालक के विरूद्व कार्यवाही कर 14800 रू. वसूला गया जुर्माना।▪ वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप रेडियम लगाने तथा यातायात नियमों के पालन करने नियंत्रित गति से वाहन चलाने बालोद पुलिस की अपील। पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के मार्गदर्शन में समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में थाना पुरूर के एन.एच.30 रोड ग्राम जगतरा में चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस मोटर वाहन चेकिंग का मुख्य उदे्श्य सड़क दुर्घटनाआंे में कमी लाना एवं लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना है साथ ही आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की भावना पैदा करना है।दिनांक 14.03.2023 को कुल 40 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 14800 रू. समन शुल्क वसूल किया गया। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील है कि वाहन चेकिंग में पुलिस का सहयोग करे वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप रेडियम लगावें,रान्ग साइड से वाहन न चलाये, मालवाहक वाहनों में यात्री बैठाकर परिवहन न करे, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे अथवा मोबाईल में साफ्ट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रख सकते है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

14 मार्च 2023 विश्व हिंदू परिषद व श्री राम जन्मोत्सव समिति ने माँ दंतेश्वरी को प्रथम ध्वज किया अर्पित

0
  • विगत वर्ष के समान होगा बस्तर भगवामय, हर्षोल्लास से मनाया जायेगा राम जन्मोत्सव

जगदलपुर : आगामी हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत २०८० चैत्र नवरात्र के सुअवसर पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम होनी है,जिसके पूर्व शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तोरण, भगवा ध्वज सह साज सज्जा किया जाना है । जिस हेतु आज विहिप व श्री राम जन्मोत्सव समिति के सदस्यगण जगदलपुर स्थित माँ दंतेश्वरी मंदिर पहुँच पहला ध्वज अर्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया । शहर सहित ग्राम को भगवा मय बनाने पश्चात नवरात्र के पहले दिन 22 मार्च को मातृशक्तिया जगदलपुर शहर में भव्य स्कूटी रैली का आयोजन करेंगीl शहीद पार्क चौक में बजरंगदल गौ रक्षा विभाग मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की शोभायात्रा के साथ प्रतिमा स्थापना करेंगे । बस्तर जिले के सभी प्रखंडों व जगदलपुर नगर में भव्य बाईक रैली होगी । नवरात्र के नवमी के दिन 30 मार्च को जगदलपुर नगर में भव्य शोभायात्रा होगी , जिसे भव्य बनाने नगर से ग्राम स्तर तक बैठक कर सभी वार्डों के मंदिरों में साफ सफाई एवं भजन कीर्तन,सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने अपील की जा रही है ।

उपस्तिथ बजरंगदल प्रांत सुरक्षा प्रमुख कमलेश विश्वकर्मा,विहिप विभाग मंत्री रवि ब्रहमचारि,विभाग अर्चक् पुरोहित पंकज मिश्रा, विभाग धर्म प्रसार अनिल अग्रवाल, जिला सह मंत्री सिकंदर कश्यप,जिला धर्म प्रसार आशीष कोटक,जिला गौ रक्षा मुन्ना बजरंगी,नगर अर्चक पुरोहित रूपू त्रिपाठी, नगर मंत्री विष्णु ठाकुर,सह संयोजक भवानी चौहान, साप्ताहिक मिलन प्रमुख योगेश रैली, गौ रक्षा योगेश ठाकुर, सुरक्षा प्रमुख शुभम सिंह, सामाजिक जनप्रमुख राजाराम तोडेम,अरुण नेताम,दशरथ कश्यप,नील बघेल,विनोद पांडे,व बजरंगी,अंशु नाग, पवन राजा व श्री राम जन्मोत्सव समिति के सदस्य सहित हिंदू समाज जन उपस्थित रहे ।

महतारी दुलार योजना के तहत जमा की गई बच्चों की फीस

0
  • बेसहारा बच्चों के लिए सहारा बन गई है महतारी दुलार योजना

जगदलपुर महतारी दुलार योजनांतर्गत अशासकीय शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को उनके शाला शुल्क का भुगतान जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया।योजना के तहत अशासकीय शालाओं में अध्ययनरत कुल 28 विद्यार्थियों के शैक्षणिक सत्र 2021-22 एवं 2022-23 के शाला शुल्क का भुगतान किया गया है। जिन विद्यार्थियों द्वारा शुल्क शाला भुगतान कर दिया गया था, वह राशि विद्यार्थी या उनके अभिभावक के खातों में जमा कर दिया गया है। जिन विद्यार्थियों ने शाला शुल्क का भुगतान नही किया था, उनके शाला शुल्का का भुगतान संबंधित अशासकीय शालाओं को कर दिया गया। साथ ही शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कुल 51 पात्र शासकीय एवं अशासकीय शालाओं के विद्यार्थियों को महतारी दुलार योजना के तहत छात्रवृत्ति की राशि भी प्रदान कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महतारी दुलार योजना शुरू की है। इस योजना के तहत ऐसे बच्चों की शिक्षा में आर्थिक मदद की जाती है, जिनके माता पिता कोरोना काल के दौरान या फिर किसी प्राकृतिक आपदा में चल बसे हैं। बस्तर जिले में जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान महतारी दुलार योजना पर बेहतर अमल कर रही हैं। जिले के पचासों बेसहारा बच्चों की पढ़ाई इस योजना के तहत सुनिश्चित की जा चुकी है। जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन भी इन बेसहारा बच्चों के लिए अभिभावक की भूमिका निभा रहे हैं। जैन और उनकी धर्मपत्नी संगीता जैन ने ऐसे बेसहारा बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा की थीं। बच्चों को रेखचंद और संगीता जैन ने मिठाई, कपड़े, पटाखे भेंट किए थे। अरसे बाद उस दिन इन बच्चों के चेहरों पर खुशियों की चमक साफ दिखाई दे रही थी। इस मर्मस्पर्शी पल के साक्षी जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान और अनेक कांग्रेस नेता बने थे।

छ.ग श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा जिला स्तरीय होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

0

दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ इकाई दल्ली राजहरा के तत्वावधान में जिला स्तरीय होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन बी एस पी सिटिजन क्लब में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर थे,अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष विवेक वैष्णव ने की,विशेष अतिथि नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार ऊके,ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, मुश्लिम समाज सदर नईयुम खान,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रतिराम कोसमा,समाज सेवी आशुतोष माथुर,छालीवुड के कलाकार पवन गाँधी,वरिष्ठ पत्रकार कमल शर्मा थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंचस्थ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के छाया चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत टी.ज्योति एवं कलाकारों द्वारा अरपा पैरी के धार प्रस्तुत कर किया गया।स्वागत की कड़ी में आयोजन समिति द्वारा मंचस्थ अतिथियों को पुष्प हार पहना कर किया गया। इसके पश्चात विस्टा टेक्नालाजी द्वारा संचालित मुख्य मंत्री कौशल विकास योजना के छात्र छात्राओं छत्तीसगढ़ी नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति ने दर्शक दीर्घा को मंत्रमुग्ध कर दिया,वही गायक कलाकारों दीपक सोना, श्रीनिवास राव,रुकैया बेगम,राम रेड्डी,दशरथ राव द्वारा एक से बढ़ कर एक गीत प्रस्तुत किया।

मुख्य अथिति शीबू नायर ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा इस तरह के कार्यक्रम से एक दुसरे को जानने का मौका मिलाता है।और ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। नगर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि होली के अवसर पर हमारी पुलिस टीम द्वारा जो मेहनत की गई जिसके कारण उस दिन कोई अपराध पुलिस थाने में नही आया जिसके लिए मै हमारी पुलिस टीम और नगर के लोगो ने जो हमें सहयोग प्रदान किया उसके लिए मै उन्हें धन्यवाद कहना चाहता हूँ। और इस पत्रकार संगठन ने यह कार्यक्रम आयोजित किया उसके लिए भी मै इन्हें बधाई देता हूँ। नगर में नि:स्वार्थ भाव से रक्त दान के क्षेत्र में विगत 7 वर्षो से कार्य कर रही संस्था डोनेट ब्लड ग्रुप के दीपक साहू एवं क्षितिज हुमने का सम्मान किया गया।सभी अतिथियों को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी संघ द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मनित किया गया।इस अवसर पर संगठन के संरक्षक झुनमुन गुप्ता,अजयन पिल्ले,वीरेन्द्र भारद्वाज,नरेन्द्र खोब्रगाड़े,राघवेन्द्र शर्मा,शेखर गुप्ता,किशोर साहू,दिलीप क्षीर सागर,रमेश मित्तल,शेख नबी,इमरान खान,कमल साहू,प्रकाश बक्शी,बाबी छतवाल,गुंडरदेही से परस साहू,डौंडी से तेज राम साहू,आलोक गुप्ता,दीपक राजभोज सहित साहू समाज अध्यक्ष युराज साहू,उपाध्यक्ष रेखु राम साहू,पूर्व अध्यक्ष तोरण साहू, श्रमिक संगठन सीटू से प्रकाश क्षत्री,बी एम् एस से एम् पी सिंग,मुश्ताक अहमद,मदन मैती,श्याम लाल साहू,सत्या साहू,नंदा पसीने, द्रोपती साहू,अनुराधा सिंग,हितेश जैन,डॉ.ज्योति जैन,सुरेन्द्र कुमार साहू, राजा,भूपेंद्र सोमकुवर,रामु शर्मा,राजेन्द्र भारद्वाज,विजय बोरकर,विलिंगटन जोसेफ(बाबू भाई) सहित अन्य लोग उपस्थित थे,कार्यक्रम का संचालग दुर्ग संभाग अध्यक्ष छगन साहू व आभार दीपक राजाभोज ने किया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS