City Media - Page 1167 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1167

अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखने वाली महिला सटोरिया को गुरूर पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

पुलिस अधीक्षक महोदय गोवर्धन राम ठाकुर के मार्गदर्षन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति प्रज्ञा मेश्राम के निर्देषन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजेष बागड़े के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी गुरूर निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में अवैध रूप से शराब बिक्री, सट्टा, जुआ की रोकथाम हेतु रेड कार्यवाही हेतु देहात एवं टाउन भ्रमण पर टीम रवाना किया गया था जो ग्राम भ्रमण के दौरान थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग स्थानों पर रेड कार्यवाही कर वार्ड क्र. 08 गुरूर में अवैध रूप सट्टा खेलाने वाले आरोपीया श्रीमति रामकुंवर साहू पति भागचंद साहू उम्र 46 साल सा0 शांति नगर वार्ड क्र. 8 गुरूर थाना गुरूर के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी, 01 डाट पेन एवं नगदी 500 रूपये जप्त कर आरोपीया के खिलाफ धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

जंगल में लगी आग से माथुर फार्म हाउस में भारी नुकसान जवाबदेही किसकी

0

वन कर्मियों के अनिश्चित कालीन हड़ताल के चलते जंगलों में लगी आग को बुझाने का कार्य नहीं हो पा रहा है पिछले कई दिनों से वन कर्मी अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश वन कर्मी संघ एवं वन विभाग के रेंजर भी उनके समर्थन में हड़ताल पर हैं जिस वजह से वन की सुरक्षा एवं अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं इसी प्रकार की एक घटना आड़ेझर जंगलों मे लगी आग से

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

माथुर फार्म हाऊस जो जंगल से लगकर है जंगल की आग फार्म हाउस के खेत में लग गई जिससे आम व पपीता व कई प्रकार के पेड़ जल गई व खेत में लगे ड्रीप सिस्टम जल कर खाक हो गई लगभग 3 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है सही स्थिति अधिकारियों के पहुंचने के बाद स्पष्ट हो पाएगी महत्वपूर्ण बात यह है कि जंगल में लगी आग की रोकथाम वन कर्मियों के हड़ताल में होने के बाद किस प्रकार हो पाएगी और इसी जंगल के आसपास और भी कई पोल्ट्री फॉर्म एवं फार्म हाउस स्थित है इनकी सुरक्षा की जवाबदेही किसकी होगी

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

सांसद बैज के साथ केंद्रीय मंत्री से मिला माहरा समाज, आरक्षण की मांग

0

जगदलपुर। माहरा समाज बस्तर संभाग का प्रतिनिधि मंडल छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री कवासी लखमा के मार्ग दर्शन एवं बस्तर सांसद दीपक बैज के नेतृत्व में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह से मिला तथा माहरा जाति को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल कर आरक्षण प्रदान करने हेतु चर्चा की। माहरा समाज के प्रतिनिधि मंडल ने आरजीआई आयुक्त विवेक जोशी तथा वरिष्ठ अधिकारी रजत कुमार से भी मुलाकात कर अपनी मांग रखी।

उल्लेखनीय है कि बस्तर सांसद दीपक बैज इस मामले को लोकसभा में उठा चुके हैं और बिल पर चर्चा के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की अनुसूचित जाति, जनजाति के मामले में जोरदार तरीके से पक्ष रखते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार सूची में इन जातियों को शामिल कर बिल पास किया जाय।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री तथा आयुक्त से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधि मंडल में माहरा समाज की ओर से शामू कश्यप संभागीय अध्यक्ष, रविन्द्र नागवंशी कर्मचारी प्रकोष्ठ संभागीय अध्यक्ष, राजेश नारा संभागीय उपाध्यक्ष शामिल थे।

केंद्रीय मंत्री का कांग्रेस पर निशाना : धान खरीदी पर प्रह्लाद पटेल बोले – राज्य को दिवालिया करने पर आमादा, कांग्रेस बोली-इसीलिए रमन सिंह किसानों का पैसा खा गए

0

राजनांदगांव छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय खाद्य, उद्योग एवं जल शक्ति राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। धान खरीदी के मुद्दे पर कहा कि कांग्रेस उसे 2500 से 2800 रुपए कर रही है। पहले तो रुपए केंद्र ने भेजे हैं, उसका सही इस्तेमाल करे। कहा कि छत्तीसगढ़ को कांग्रेस दिवालिया करने पर आमादा है। राज्य पर कर्ज बढ़ता जा रहा है, लेकिन थाली खाली है। फिलहाल धान बोनस पर दिए उनके बयान के बाद राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने भी इस पर पलटवार किया है।

खैरागढ़ के अमलीडीह में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र ने जल शक्ति मिशन में 1431 करोड़ रुपए दिए, लेकिन जनता पर उसकी छीटें तक नहीं पड़ी। कहा कि हम तो चौकीदार हैं। कांग्रेस का पाखंड बेनकाब करना ज्यादा जरूरी है। पिछले साढ़े 3 सालों में कांग्रेस ने ऐसा कोई भी काम नहीं किया, जिससे हर बार वह यहां वोट मांग पाए। मैं मानता हूं कि राज्य सरकार कि जो विफलता है उसका पैमाना तय होगा।

कांग्रेस ने डरकर खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा की

खैरागढ़ को नया जिला बनाने की घोषणा के बारे में केंद्रीय मंत्री ने कहा साढ़े 3 सालों में उन्हें किसने रोका था, यह जवाब उन्हें देना चाहिए। खैरागढ़ को जिला बनना चाहिए, लेकिन कांग्रेस ने भयभीत होकर घोषणा की है। वहीं धान खरीदी को लेकर बोले कि लगता है कि राज्य को दिवालिया करने पर कांग्रेस आमादा है। साथ ही कहा कि वह पार्टी के आभारी हैं जो उनको स्टार प्रचारक बनाकर यहां भेजा गया है।

केंद्रीय खाद्य, उद्योग एवं जल शक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल प्रत्याशी कोमल जंघेल के पक्ष में जनसंपर्क के लिए दो दिन के चुनावी दौरे पर खैरागढ़ पहुंचे हैं।

राजा देवव्रत के अपमान का बदला लेना है

इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे के साथ पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इससे पहले पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जनता को राजा देवव्रत सिंह के अपमान का बदला लेना है। उनकी मृत्यु पर यहां चुनाव हो रहा है। उन्होंने BJP प्रत्याशी को जिताने की अपील है।

कांग्रेस बोली- केंद्रीय मंत्री का बयान विवादित

कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री का बयान विवादित है। उन्होंने कहा है कि किसानों को 2800 रुपये प्रति क्विंटल धान का मूल्य देकर भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ को दिवालिया बना रहे हैं। पार्टी की ओर से कहा गया कि भाजपा ये सोचती है कि किसानों को ज्यादा पैसा देना प्रदेश को दिवालिया करना है। इसीलिए डॉ रमन सिंह की सरकार ने किसानों के साथ धोखाधड़ी की। कांग्रेस ने कहा कि 300 रुपये धान बोनस रमन सिंह सरकार ने नहीं दिया। दो साल का बोनस खा गए। किसानों का कर्जा माफ नहीं किया। खाद के दाम बढ़ा दिए। भाजपा कितनी बड़ी किसान विरोधी है ये बात प्रह्लाद पटेल ने कह कर भाजपाई मानसिकता को उजागर कर दिया है |

कांग्रेस ने झोंकी ताकत

राजनांदगांव जिले की खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए अब मतदान की तारीख नजदीक आ रही है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने पूरा जोर लगा दिया है। कांग्रेस की तरफ से खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मैदान में हैं। वहीं राज्य सरकार के मंत्री भी पूरा जोर लगा रहे हैं। इस बीच मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी बुधवार को खैरागढ़ विधानसभा में प्रचार किया। मंत्री सिंहदेव यहां जालबांधा में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के पक्ष में प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। मगर उनके प्रचार के दौरान जो खास बात रही कि वह मंच पर नहीं बैठे, बल्कि भरी भीड़ में कार्यकर्ताओं के बीच ही बैठ गए और उनसे बातचीत करने लगे। इसके अलावा उन्होंने लोगों से भी बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। काफी देर तक वह लोगों के बीच ही बैठ रहे। बताया जा रहा है कि सभा को लेकर मंच की व्यवस्था भी की गई थी। मगर सिंहदेव सीधे पंडाल में लगे कुर्सी में ही बैठ गए और लोगों से बात करने लगे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर चर्चा की और लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की है।

बोले-देवव्रत जी भी कांग्रेस में आना चाहते थे

यहां प्रचार के बाद सिंहदेव ने कहा कि मुझे भरोसा है कि कांग्रेस पार्टी ही चुनाव जीतेगी। अपने संकल्पों को पूरा करने के आधार पर, इस विधानसभा के लिए जो मुख्यमंत्री ने सोचा है उसके आधार पर और देवव्रत सिंह जी को सच्ची श्रद्धांजलि देने के आधार पर, जिनकी दिली इच्छा थी कि वह कांग्रेस में फिर से आ जाएं। पिछले ढाई सालों से हम संपर्क में थे। ये सारी बातों को ध्यान में रखते हुए मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस यहां से जरूर जीतेगी।

बैलाडीला कबड्डी कप का खिताब कांकेर के नाम, उपविजेता जावंगा की टीम रही आयोजक कलिंगा सोशल वेलफेयर किरंदुल

0

किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल के समाज सेवी संस्था कलिंगा सोशल वेलफेयर द्वारा आयोजित बैलाडीला कबड्डी कप का फाइनल मुकाबला कांकेर कबड्डी संघ एवं एकलव्य खेल परिसर जावंगा के मध्य खेला गया। बहुत ही रोमांचकारी और संघर्षपूर्ण मैच में कांकेर कबड्डी संघ ने ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। एवम जावंगा की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को ₹31000 नगद एवं शानदार ट्रॉफी प्रदान की गई। वही उपविजेता टीम को ₹21000 नगद एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। विदित हो कि 1 मार्च से नगर के फुटबॉल ग्राउंड में इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया था। जिसमें 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। जिसमे सेमी फाइनल मैच में कांकेर ने गामावाड़ा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वही दूसरे पुल से एकलव्य खेल परिसर जावंगा ने पालनार को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला कांकेर कबड्डी संघ व एकलव्य खेल परिसर जावंगा के मध्य खेला गया। जिसमें कांकेर कबड्डी संघ ने 33 में मुकाबले 43 अंक प्राप्त कर 10 अंको से इस प्रतियोगिता को जीतकर खिताब अपने नाम किया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण कुमार सोम (अनुविभागीय अधिकारी) वाई. वी. राघवेलु (महाप्रबंधक एएम/एनएस, तेज प्रकाश (सीएसआर हेड एएम/एनएस, जितेंद्र ताम्रकार (थाना प्रभारी किरंदुल) मधुकर सिताप राव (कार्यकारी अध्यक्ष एसकेएमएस) अनिल राजी मोल (पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष) के ए पापाचन (वरिष्ठ नागरिक) आजाद सक्सेना (अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ), राजेंद्र सक्सेना (अध्यक्ष किरंदुल प्रेस क्लब), डॉ चौधरी परियोजना अस्पताल) गौतम घर, रमेश देशमुख, किशोर जाल, रामकृष्ण बैरागी, अजहर, शेख आजाद, तनु क्षेत्रीय, राजेश आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस पूरे टूर्नामेंट को संपन्न कराने में रेफरी बोर्ड की अहम भूमिका रही। जिसमें नोमेश्वर राव (स्टेट रेफरी) जागेश्वर जुर्री, निर्मल बघेल, उमेश कुंजाम, दुर्गा साहू, मंगल करती, सरोज मांजी, शंकर चौधरी, रमेश निर्मलकर, का विशेष योगदान रहा। कलिंगा सोशल वेलफेयर के अध्यक्ष रवि दुर्गा ने कहां की हमारी संस्था की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता के सफल आयोजन का यह तीसरा वर्ष है। इस टूर्नामेंट को सफल बनाने लिए आप सभी अतिथिगण व नगरवासियों ने जो सहयोग प्रदान किया उसके लिये आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद।

छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के अनिशिचत कालीन हड़ताल को बस्तर जिला पंचायत सदस्यों ने समर्थन किया

0

बस्तर …।छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के अनिशिचत कालीन हड़ताल को समर्थन किया जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम के नेतृत्व में आज जगदलपुर कृषि उपज मंडी में छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारियों के द्वारा अपनी दो सूत्रीय मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे जिसका बस्तर जिला पंचायत सदस्यों ने जायज मांग बताते हुए उनका समर्थन किया।दो सूत्रीय मांग चुनावी जन घोषणा पत्र को आत्मसात करते हुए मनरेगा कर्मियों का नियमितीकरण किया जावे। 2.नियमितीकरण की प्रकिया पूर्ण होने तक ग्राम रोजगारों सहायकों का वेतनमान निर्धारण करते हुए समस्त मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1966 के साथ पंचायत कर्मी नियमावली लागू किया जावे ।

इन मांगों को लेकर मनरेगा कर्मी द्वारा अनिश्चित कालीन धरना कर रहे हैं। धरना को समर्थन करते हुए अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष ने कांग्रेश पर साधा निशाना कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी बड़े-बड़े जनघोषणा पत्र तैयार कर जैसे कांग्रेस की छत्तीसगढ़ में सरकार बनेगी हम पूरा करेंगे। लेकिन ऐसा नही हुआ उनका घोषणा पत्र सिर्फ सत्ता हासिल करना था। अध्यक्ष ने कहा कि हम आपके मांगों को छत्तीसगढ़ सरकार व संबंधित मंत्री के सामने रखेंगे। विगत बीते दिनों बस्तर संभाग पिछड़ा वर्ग द्वारा भी अपने दो सूत्रीय मांग को लेकर जगदलपुर लालबाग़ में महासम्मेलन रखा था,जिसमें छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल आये थे। मांग पूरा किये नहीं किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने आये सभी लोगों ने सभा छोड़कर चले गए,बहिष्कार किया गया कार्यक्रम का और छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी कीया गया था कांग्रेस पार्टी की सरकार। सिर्फ वादाखिलाफी है पूरे प्रदेश में माहौल बना हुआ है ।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य धरमू राम मण्डावी , पदमा कश्यप ,मालती मण्डावी ,सीता नाग ,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मोहन मौर्य मौजूद रहे।

विधायक चंदन कश्यप ने जल जीवन मिशन के तहत 5 करोड़ का भूमिपूजन किया

0

भानपुरी..।छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने  को अपने दौरा कार्यक्रम में दौरान विधान सभा क्षेत्र के ग्राम लखापूरी.147.11  हासेल 101.38 .मटवाल 147.11 बोटीकनेर  151.14 अंदरूनी क्षेत्र में करोड़ का भूमिपूजन किया।विधायक ने  5 करोड़ लागत से स्थापित होने वाले जल जीवन मिशन योजनांतर्गत रेट्रोफिटिंग कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया

विधायक ने कहा की प्रत्येक नागरिक को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता जीवन की मूलभूत आवश्यकता है, इसलिए प्रदेश सरकार जल जीवन मिशन के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत् वर्ष 2024 तक हर घर घर में नल से पानी पंहुचाने का लक्ष्य रखा गया है। विधायक कश्यप ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना से गांव के हर घर तक शुद्ध पीने का पानी पहुंचेगा।इससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा

इस दौरान मर्दापाल ब्लॉक अध्यक्ष सुखराम पोयम जनपद उपाध्यक्ष मनोज सेठिया विधायक प्रतिनिधि वरुण सेठिया अनूक मंडावी रतिराम नायक सालिक बेलसरिया धनीराम साहू कोर्राम, दुकारू कश्यप,विधायक सोसल मीडिया प्रतिनिधि धर्मा पाढ़ी विक्की कश्यप कांग्रेस कार्यकर्ता ग्रामीण उपस्थित थे

जनपद सदस्य निलय कश्यप पहुंचे गोंडियापाल के पुसगुड़ा पारा, ग्रामीणों की समस्या सुन जल्दी निराकरण का दिया आश्वासन

0

भानपुरी ..।जनपद सदस्य निलय कश्यप ने क्षेत्रीय दौरा के दौरान नारायणपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम गोंडियापाल के पुसगुड़ा पारा मे पहुंचे। किसी जनप्रतिनिधि को अपने बीच पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान निलय कश्यप ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। निलय कश्यप ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा है कि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्रों मे मिले सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ साथ ही मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से आज लगातार क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों की समस्या सुन रहे है आज गोंडियापाल के ग्रामीणों ने भी कुछ समस्याओं से अवगत करायी है जल्द ही इन समस्याओं का निराकरण करेंगे।

इस दौरान धनुर्जय नेताम सचिव बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी, सत्यकान्त कश्यप सोशल मीडिया प्रभारी , ज्ञान प्रकाश नाग, कृष्णा कश्यप, सहदेव कश्यप , सम्पत कश्यप एवं ग्रामवासी उपस्थित थे ।

घाटपदमुर सचिव की लापरवाही से ग्रामवासी परेशान… जिला पंचायत में शिकायत कर सरपंच ने रखी हटाने की मांग…

0

जगदलपुर : जगदलपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत घाटपदमुर इन दिनों पंचायत सचिव की लापरवाही के चलते सुर्खियां बटोर रहा है पंचायत सचिव ममता ध्रुव की लापरवाही के चलते गांव के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं जिससे पंचायत के जनप्रतिनिधियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है पंचायत के सरपंच ने जिला पंचायत में लिखित शिकायत कर बताया कि पंचायत सचिव पदस्थापना के बाद से ही लगातार लापरवाही बरत रही है पंचायत में नियमित उपस्थिति भी नहीं देती और कभी समय पर पंचायत में उपस्थित नहीं होती |

हमेशा दोपहर के बाद पंचायत में आती है साथ ही साथ पंचायत के विकास कार्यों को अपने पति के ठेकेदारी के माध्यम से करवाने की बात करती है इसके अलावा सरपंच ने आगे अपनी शिकायत में बताया कि हमेशा पंचायत सचिव विकास कार्यों के बदले अपने कमीशन की बात करती है गांव के प्रस्तावित निर्माण कार्यों को अगर समय रहते नहीं किया गया तो वर्षा काल में काम बंद करने की स्थिति निर्मित हो सकती है पंचायत सचिव की लापरवाही के चलते शासन के पेंशन योजनाओं का लाभ भी ग्राम वासियों को समय पर नहीं मिल पा रहा है इसके अलावा 15 वित्त की राशि में भी भ्रष्टाचार करने की बात पंचायत सचिव कहती है तथा जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्यों के भुगतान के लिए भी लगातार पंचायत सचिव आनाकानी कर रही है जिसके चलते गांव का विकास ठप पड़ा हुआ है सरपंच ने जिला पंचायत सीईओ से मांग करते हुए कहा है कि तत्काल इसे इस पंचायत से अन्यत्र ट्रांसफर कर जिम्मेदार पंचायत सचिव की ग्राम पंचायत घाटमपुर में पद स्थापना की जाए ताकि सभी विकास कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके |

रंग लायी दीपक की रोशनी…रोजाना चलेगी नाइट एक्सप्रेस

0

सड़क से सदन तक सांसद बैज के संघर्ष का बस्तर को मिलने लगा लाभ

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। बस्तर सांसद दीपक बैज द्वारा सड़क से संसद के सदन तक बस्तर के हक में किये जा रहे संघर्ष का लाभ बस्तर को मिलने लगा है। यह सांसद दीपक बैज की ही मेहनत का सुफल है कि किरंदूल विशाखापत्तनम नाइट एक्सप्रेस अब रोजाना चलेगी। इस बारे में वाल्टेयर डी.आर.एम.अनूप अवस्थी ने सांसद दीपक बैज को लिखित जानकारी दी है।

विदित है कि सांसद दीपक बैज के लगातार प्रयासों का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। सांसद बैज लगातार लोकसभा में रेल, सड़क, हवाई सेवा, एन एम डी सी जैसे मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष सक्रियता के साथ रखते आए हैं। चाहे वो रेलवे के बजट की बात हो, शून्यकाल की बात हो, नियम 377 की बात हो या प्रश्नकाल के माध्यम से जनहित के मामले उठाने की, बस्तर सांसद दीपक बैज लगातार बस्तर में रेल सुविधाओं के लिए लड़ते आ रहे हैं। विगत दिनों रेलवे स्टेशन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर बस्तर की प्रमुख मांग समलेश्वरी एक्सप्रेस, किरंदुल से विशाखापत्तनम नाइट एक्सप्रेस व इसी तरह से अन्य ट्रेन जो कि कोरोना काल में बंद हो चुकी थीं, जिसकी वजह से जनता को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। काफी मशक्कत के बाद जब यह ट्रेन प्रारंभ हुई तो मात्र 2 दिन के परिचालन की अनुमति दी गई थी। इस ट्रेन को नियमित करवाने हेतु सांसद दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन में बस्तर की विभिन्न रेल सुविधाओं की मांगों को लेकर धरना दिया। सांकेतिक सत्याग्रह के दौरान ही सांसद दीपक बैज ने स्पष्ट कर दिया था कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो वृहद आंदोलन किया जायेगा। आज उसका असर सामने है कि बुधवार शाम से किरंदुल विशाखापत्तनम नाइट एक्सप्रेस का नियमित परिचालन सुनिश्चित हो गया। साथ ही अप्रैल माह के अंत तक बस्तर को विस्टाडोम कोच की भी सौगात मिलेगी। ट्रेन के साथ यह कोच अटैच हो कर आएगा। इससे बस्तर के पर्यटन को नई रफ्तार मिलेगी। साथ ही मेडिकल सुविधाओं के लिए मरीजों को विशाखापट्टनम जाने आने में राहत होगी।

बस्तर में आम तौर पर चर्चा होती है कि जब से दीपक बैज सांसद बने हैं तब से पहली बार बस्तर की आवाज दिल्ली में उठ रही है। उसी का परिणाम है कि इसका फायदा बस्तर को मिलने लगा है। इससे पहले के सांसदों की उदासीनता की वजह से बस्तर को उसका हक नहीं मिल रहा था। सांसद दीपक बैज रेल, सड़क, हवाई सेवा, एन.एम.डी.सी.और बस्तर की छोटी से बड़ी मांगों को लेकर संसद में आवाज बुलंद कर रहे हैं। वे आने वाले समय में भी बस्तर के मुद्दों को जोर शोर के साथ उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS