City Media - Page 1243 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1243

संजय गांधी वार्ड निवासियों के लिए आवास बना गले की हड्डी क्या बचा पाएगी भाजपा, कब तक कांग्रेसी बनायेगी दूरी

0

जगदलपुर। संजय गांधी वार्ड के निवासियों के लिए आवास अब गले की हड्डी बनते जा रही है क्योंकि सर्वप्रथम पार्षद द्वारा आवास दिलाने के नाम पर की गई कथित ठगी के बाद रेलवे प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे प्रशासनिक डंडे की ज़ोर जी का जंजाल बना हुआ है तो भाजपा व कांग्रेसी भी राजनीतिक स्टंटबाजी के सिवाय कुछ नहीं कर रही है। कुल मिलाकर नुकसान अब वार्डवासियों का होना तय है फिर भी एक उम्मीद प्रशासन की ओर से दिखाई दे रहा है किंतु आवास आवंटन होगा या नहीं वह भविष्य की गर्त में है।

विगत एक माह से संजय गांधी वार्ड सुर्खियों में हैं, इसकी धमक रायपुर से लेकर दिल्ली तक पहुंच गया है। खेमें में बंटी भाजपाई भले ही आंदोलन किए किंतु केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी सरकार के रेलवे प्रशासन द्वारा वार्डवासियों पर चाबुक चलाने को आमदा है और तो और भाजपाईयों की बातों को रेल मंत्री अश्विनी कुमार वैष्णव ने भी हल्के में लिया है जिसके कारण वाल्टेयर रेल मंडल के डीआरएम सतपति द्वारा वार्डवासियों को प्रताड़ित करने से भी नहीं चूक रहे हैं जिसके कारण कभी भी बड़ा कदम प्रशासन उठा सकती है। भाजपा का भी रेलवे प्रबंधन के खिलाफ स्टंट स्पष्ट रूप से सामने नहीं आ रहा है। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी शुरू से ही सोशल मीडिया में ब्यानबाजी के अलावा कुछ नहीं कर रही है किंतु वह भी कब तक रहस्यमई चुप्पी साधेगी क्योंकि रेल्वे के लोग वोट बैंक है यदि कोई बड़ा कदम नहीं उठाती है तो राजनीतिक दृष्टि से नुकसान संभव है।

जिला प्रशासन क्या उठाती है ठोस कदम

कथित पार्षद कोमल सेना और रेलवे पीड़ित इन लोगों को इंसाफ मिलने की आस केवल और केवल जिला प्रशासन से है क्योंकि राज्यपाल ने स्वयं पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए कलेक्टर रजत बंसल को कहा है। इस मामले में पहली दौर की बातचीत हो गई है और मंगलवार से नियमित सुनवाई की बातें कही जा रही है। दो दिनों बाद कलेक्टर क्या फैसला लेते हैं वह देखने वाली बात होगी।

रमकू बाई साहू को मिला स्वास्थ्य लाभ

0

दल्लीराजहरा – वार्ड नंबर 2 गणेश चौक पंडर दल्ली निवासी रमकुबाई साहू चर्चा में रही । रमकु बाई साहू जिनको वार्ड नंबर 2 के साहसी युवाओं ने दल्ली राजहरा के आम जनता के सहयोग से “हमर सुघर पंडर दल्ली सेवा समिति” के माध्यम से एक सर्व सुविधा युक्त मकान  4 सितंबर 2021 को विधिवत मकान सौपे पर थे । रमकु बाई साहू शुक्रवार को अस्वस्थ हो गई थी । उन्हें बुखार आ गया था पैरासीटामोल देने के बाद भी स्वास्थ्य लाभ नहीं मिला, कुछ भी लाभ ना होते देख समिति के अध्यक्ष जीवन लाल साहू ने आरोग्य हॉस्पिटल के  डॉक्टर अमित कुमार तिवारी से बात किया। उन्होंने माता जी को हॉस्पिटल बुलाए , स्थिति को देखकर माताजी को भर्ती कर लिया गया ।भर्ती उपरांत निगरानी कक्ष में रखा गया संध्या 5:00 बजे बतलाए की इनको अत्यधिक कमजोरी है तथा एक यूनिट ब्लड की आवश्यकता है कमेटी

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

के सदस्यों ने अपनी परेशानी तथा आर्थिक समस्या तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के अध्यक्ष तोरन लाल साहू जी को बतलाए उन्होंने अपनी ओर से ₹1000 तथा समाजसेवी तरुण कुमार जी ने भी अपनी ओर से ₹1000 माताजी के इलाज के लिए दिए। रात्रि में माता को ब्लड दिया गया माताजी आज दोपहर 2:00 बजे पूर्ण स्वस्थ होकर घर वापस लौटी। तहसील साहू संघ राजहरा के अध्यक्ष तोरण लाल साहू जी शनिवार रात्रि से माता जी के स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे तथा आज सुबह माताजी से मिलने भी आए तथा उनकी स्वास्थ्य की जानकारी  लिए ।माताजी रमकु बाई साहू के इलाज एवं दवाई का खर्च आरोग्य हॉस्पिटल के डॉक्टर अमित कुमार तिवारी ने पूर्णता निशुल्क कर दिया तथा राजाहरा पैथोलॉजी लैब के संचालक नितिन राम एवं न्यूटन जी ने अपनी ओर से पैथोलॉजी जांच भी निशुल्क किया । समिति की ओर से कार्यकर्ता जीवन लाल साहू, भोज राम साहू एवं शिव प्रसाद साहू तीनों पूरी तत्परता से माताजी के इलाज के लिए हॉस्पिटल में सहयोग करते रहे। समिति के सदस्य द्रोपति साहू ने सभी सहयोग कर्ताओं डॉ अमित तिवारी जी, तोरण लाल साहू जी, तरुण कुमार जी, आरोग्य हॉस्पिटल  नर्स बहने समिति के कार्यकर्ता जीवन लाल साहू ,भोज राम साहू एवं शिव प्रसाद साहू सभी को माताजी की सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

अवैध प्लाटिंग पर निगम की कार्यवाही, चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के पास 70 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर जमीन की खरीदी-बिक्री पर लगाई रोक

0

भिलाई – नगर पालिका निगम भिलाई द्वारा पिछले 2-3 दिनों से चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के पास अवैध कब्जा को लेकर लगातार कार्यवाही जारी है इसके साथ ही अवैध प्लॉटिंग को रोकने निगम आयुक्त द्वारा अवैध कब्जे वाली जमीन की खरीदी बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। कुरुद के वार्ड 16 क्षेत्र में वृहद स्तर पर 30-40 कालोनाइजर के द्वारा अवैध प्लाटिंग व निर्माण किया जा रहा है। इस पर रोक लगाने के लिए यहां लगभग 60-70 एकड़ की जमीन की खरीदी बिक्री पर रोक लगाने कलेक्टर दुर्ग और उप पंजीयक को पत्र लिखा गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इस क्षेत्र में पिछले 3 दिनों से चल रही कार्रवाई के दौरान 60 हाईवा मुरुम की जब्ती की गई है। वहीं जेसीबी, हाइवा के साथ मौके पर निगम की टीम जोन क्रमांक 2 क्षेत्र अंतर्गत चंदूलाल चंद्राकर हास्पिटल जाने वाले प्रमुख मार्ग के आगे और कौशल गार्डन के पीछे करीब 20 एकड़ भूखंड में अनाधिकृत रूप से बनाए जा रहे मार्ग संरचना को ध्वस्त किया गया।

अवैध प्लाटिंग पर लगाम लगाने के लिए निगम आयुक्त ने कुरुद क्षेत्र के खसरा क्रमांक 38/3, 89/1, 388/2, 384, 385, 386, 387 भूखण्डों की खरीदी बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। इसके बाद निगम ने इसके लिए उप पंजीयक को पत्र लिखकर उक्त भूखंडों की रजिस्ट्री पर रोक लगाने के लिए कहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

वनांचलों में भूपेश सरकार की योजनाओं का कर रहे प्रचार प्रसार

0

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार की विभिन्न योजना एवं उपलब्धियों को आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के राजनांदगांव जिलाअध्यक्ष उत्तम सिंह ठाकुर के द्वारा अपने कार्यकर्ताओं के साथ एकजुट होकर खैरागढ़ विधानसभा अंतर्गत के सुदूर वनांचल क्षेत्र , सराईपतेरा, नचनिया, भाजी डोंगरी, साल्हेवारा में रोजाना नाचा पार्टी के माध्यम से सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सरकार के योजनाओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रस्तुति करके जन-जन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। जहां कांग्रेस पार्टी के ज़फर उल्लाह खान , डॉक्टर दिनेश सारथी , सुरजीत ठाकुर, रिंकू महोबिया, मोहित भांडेकर, मनोहर सेन, टब्बू खान, समीर कुरैशी , वेदराम साहू, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खुद को नायब तहसीलदार बता शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

धमतरी – खुद को नायब तहसीलदार राहुल वर्मा बता शासकीय नौकरी लगाने के नाम लाखों रुपये की ठगी करने वाले को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया है | कई लोगों से फर्जी नायब तहसीलदार के नाम पर लाखों रुपये लुट लिया है | शासकीय नौकरी के लालच में कई लोग इस ठग के बारे में बिना कुछ जांच परख किये लाखों रुपये उसके हवाले कर दिया किन्तु जब नौकरी नहीं लगी तब वास्तविकता सामने आई जिसके बाद पीड़ितों द्वारा आरोपी राहुल वर्मा के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराइ गई जिसके पश्चात् पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को धर दबोचा |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

प्रार्थी के दिए जानकारी के अनुसार आज से करीब डेढ साल पहले रोजगार कार्यालय धमतरी में राहुल वर्मा से जान पहचान हुआ, राहुल वर्मा रत्नाबांधा धमतरी में किराये के मकान में रहता था। जिससे अक्सर बातचीत होने लगा। उसने बताया कि मै नायाब तहसीलदार हूं। यदि  कही नौकरी करना हो तो बताना मेरी बहुत जान पहचान है तुम्हारा नौकरी लगवा दुंगा। दुर्ग में खाद्य विभाग में वैकेंसी निकलना बताने पर क्लर्क पद के लिए 16,50,000 रूपये दिनांक 05.12.2020  को वर्षा किराना स्टोर रत्नाबांधा धमतरी किराये के मकान में दिया था । उसी समय आधा एकड जमीन बिक्री किया था उसी का पैसा दिया था। पैसे देने के करीबन 02  03 माह बाद UPSC. का परीक्षा रायपुर में दिया था।  जिसमें  राहुल वर्मा ने कहा था कि तुम्हारा सलेक्शन हो जायेगा मैने बात कर लिया है। तुम SDM बन जाओगे साढे आठ लाख रूपये लगेगा कहने पर तत्काल राहुल वर्मा को साढे आठ लाख रूपये ले जाकर दिया हूं। साथ ही मेरी बहन त्रिवेणी साहू के स्टाफ नर्स भर्ती के लिए पांच लाख रूपये दिया था। मेरे पिता जी और बडे पिता के मध्य हाईकोर्ट बिलासपुर में जमीन संबंधी विवाद चल रहा है जिसके संबंध में चर्चा करने पर बताया कि हाईकोर्ट के मजिस्ट्रेड से मेरा घरेलु संबंध है  दो दिन में तुम्हारा मामला

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

तुम्हारा पक्ष में करवा दुंगा, मेरी मजिस्ट्रेड साहब से बात हो गयी है।  30लाख रूपया मांग रहा है तब मै अपने पिता जी के साथ  जाकर 30लाख रूपये उसे दिया था  इसी तरह तेंदुकोन्हा निवासी शैलेश साहू ने मेरे समक्ष खाद्य विभाग में सहायक ग्रेड 3 के लिए 6,20,000 रूपये दिया है। इसी तरह कमलेश ग्राम जुनवानी ने तहसील कार्यालय भृत्य एवं उच्च न्यायालय में भृत्य के पद के लिए 7,50,000 रूपये रेख राम साहू के समक्ष दिया है। ग्राम जुनवानी निवासी यशवंत साहू ने  दुर्ग न्यायालय में भृत्य पद के लिए 01 लाख रूपये, ग्राम पेंडरवानी निवासी हरिवंश कुमार साहू ने तहसील कार्यालय राजनांदगांव में वाहन चालक पद के लिए 03लाख रूपये,रायपुर निवासी तरूण यादव से मंत्रालय में क्लर्क  पद के लिए 03 लाख 50 हजार रूपये लिया है। ग्राम दर्रीपार (गुजरा)निवासी रघुवीर साहू से पुत्री पूजा साहू को न्यायालय में भृत्य पद के लिए ,इसी तरह रजोली निवासी दीपक साहू से तहसील कार्यालय चारामा में सहायक ग्रेड 3 के लिए एक लाख पचास हजार रूपये लिया है, जगतरा (झलमला)निवासी रूपाली कौशिक से क्लर्क पद के लिए 90 हजार, ग्राम अरौद (लाटाबोड) निवासी गजानंद यादव से सहायक ग्रेड 3 कलेक्टर कार्यालय जगदलपुर में नौकरी लगाने के लिए एक लाख 30 हजार रूपये लिया है। मैने राहुल वर्मा को अपना जमीन बिक्री कर साठ लाख रूपये दिया हूं। इस प्रकार राहुल वर्मा के द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर मुझसे तथा मेरे अन्य परिचितों से 84,90,000 रूपये की राशी प्राप्त कर धोखाधडी किया है।

अवैध गांजा के तस्करी पर बस्तर पुलिस की बडी कार्यवाही, बस में सवारी के तौर पर सफर कर गांजा की तस्करी के दौरान पुलिस की कार्यवाही।

0

🔅 10 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद ।

🔅 अनुमानित कीमत 50,000/- रूपये।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों पर कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज अवैध गांजा तस्करी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को एक बार पुनः सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना नगरनार को सूचना प्राप्त हुआ था कि किसी व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से गांजा की तस्करी उडीसा से छत्तीसगढ की ओर किया जा रहा हैं। सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नगरनार बुधराम नाग के नेतृत्व में महिला पुलिस अधिकारियों सहित टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था।

उक्त टीम के द्वारा छत्तीसगढ-उडीसा के सीमाक्षेत्र धनपुंजी में मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था दौरान चेकिंग के एक बस को रोककर चेक किया गया जिसमें 01 महिला मिली जिसमें संदेह के आधार पर एक महिला को पकडा गया। जिसससे पूछताछ करने पर अपना नाम अनिशा शीषा निवासी सिमलीगुडा जिला कोरापुट, उडीसा का होना बताया। जिसकी महिला पुलिस अधिकारी के द्वारा विधिवत् तलाशी लेने पर 10 किलोग्राम गांजा मिला जिसके संबंध में पूछताछ करने पर वैधानिक प्रत्युत्तर प्रस्तुत नही किया गया। आरोपिया का उक्त कृत्य एन.डी.पी.एस. एक्ट की परिधी में आने पर आरोपिया अनिशा शीषा के विरूद्ध थाना नगरनार में 20 (बी)एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपिया के कब्जे से 10 किलोग्राम गांजा, 01 नग मोबाईल जप्त किया गया है। जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमती 50,000/-रूपये आंकी गई है। मामले में आरोपियाॅ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

🔅 आरोपिया कोरापुट उडीसा की निवासी ।

🔅 नाम आरोपी:-

अनिशा शीशा पिता अक्षय कुमार शीषा उम्र 19 वर्ष, निवासी सिमलीगुडा, थाना पडवा, जिला कोरापुट (उडीसा)

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:-
निरीक्षक – बुधराम नाग
सउनि. – सुजता डोरा,
प्र.आर. – रविन्द्र केरकेट्टा
आरक्षक – प्रतिमा रावटे, ललिता यादव, झुमकी कश्यप, वंदना झाडी

आदिवासी समाज का संस्कृति शराब नहीं है पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम का बयान गलत है और घोर निंदनीय है वोट की राजनीति छोड़ें: शंकरलाल नेताम राष्ट्रीय प्रवक्ता राजपा

0

कोण्डागांव राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शंकरलाल नेताम ने दैनिक भास्कर अखबार में छपी खबर का घोर आपत्ति जताते हुए कहा है कि मोहन मरकाम प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी का बयान घोर निंदनीय है सरासर गलत है, इससे पूरे आदिवासी समाज को गहरा आघात पहुंचा है। मोहन मरकाम ने पत्रकारों को सवाल के जवाब में यह कहना कि शराब आदिवासी की संस्कृति है और शराब आदिवासी समाज में रची बसी व्यवस्था है उक्त बयान एक जिम्मेदार कांग्रेस नेता का कहना अशोभनीय है सरासर गलत है। आदिवासी समाज में शराब किसी भी प्रकार का संस्कृति नहीं है ऐसे घटिया बयानबाजी पर मोहन मरकाम को माफी मांगना चाहिए। आदिवासी समाज जो सैकड़ों वर्षाे से गलत परंपरा रीति रिवाज के कारण देश की मुख्य विकास की धारा में नहीं जुड़ा है पीछे है उसे बढ़ावा दिया जा रहा है।

आदिवासी समाज सदियों से दारु शराब के नशे में लत रहे हैं इस के बयान से आदिवासी समाज के महिलाओ,ं पुरुषों, युवाओं में नशा पान नशाखोरी को आदिवासी संस्कृत में जोड़ना चाहता है। यह सभ्य समाज की सोच नहीं है। आदिवासी समाज में शराब की संस्कृति है उन्हें पिलाओ और इन्हीं के ऊपर राज करो कि नीति कांग्रेस पार्टी की परंपरा राजनीति को आदिवासी समाज में जोडना चाहते हैं जिससे आज का युवा पीढ़ी बर्दाष्त नहीं करेगा और न हीं किसी प्रकार के शराब जैसे बुरी चीज को बढ़ावा दिया जाएगा। बल्कि पूरे जन जागरण लाकर शराबबंदी की ओर सोच बदलना होगा नहीं तो यह दारू संस्कृति आदिवासी समाज को गर्त में गड्ढे में धकेल देगा फिर यह समाज कभी आगे नहीं बढ़ पाएगा। हम मोहन मरकाम से पूछना चाहते हैं कि यह बताएं कि शराब दारु नशा पानी पीने से आदिवासी समाज का क्या भलाई या विकास होगा क्या शराब की संस्कृति में भविष्य में यह आदिवासी जनजाति समुदाय देश की मुख्य धारा में जुड़ पाएगा सदियों से नशे में चूर महिला बच्चे बूढ़े जवान सब नशा पान के कारण हमारा समाज देश की मुख्यधारा से कोसों दूर है।

राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आगे राष्ट्रीय प्रवक्ता शंकर लाल नेताम ने कहा कि हमारी पार्टी शराब बंदी के पक्ष में है पूरे छत्तीसगढ़ में शराबबंदी होना चाहिए लेकिन जिस प्रकार कांग्रेश सरकार के द्वारा अपने घोषणापत्र में पूर्ण शराबबंदी की बात कहना पूरे छत्तीसगढ़ को अंधेरे में रखा गया है जिसे पूरा समाज प्रदेष कभी माफ नहीं करेगा। मरकाम वोट की राजनीतिक बयान देना बंद करना चाहिए नहीं तो आदिवासी समाज कभी भी माफ नहीं करेगी। शराब जैसे बुरी आदत से आज के युवा पीढ़ी बड़े पैमाने पर विकास की गति से कोसों दूर हैं नशा ही नाश का जड़ है जिसको छोडने पर ही समाज तरक्की करेगा। लेकिन आरक्षित सीट से जीत कर आदिवासी समाज को नशा से दूर करने की पाठ पढ़ाने के बजाय पूरे आदिवासी समाज की महिलाओं युवाओं पुरुषों को पूरे छत्तीसगढ़ के 60 प्रतिषत अनुसूचित क्षेत्रों के आदिवासियों को शराब संस्कृति बताकर उनका रचा रचा इतिहास है कहकर, गलत परंपरा को जोड़ कर पूरे समाज को गलत दिषा देना यह बयान घोर निंदनीय है। जबकि 21वीं सदी में समाज को शिक्षा के क्षेत्र में ,राजनीति के क्षेत्र में, व्यवसायिक सोच बढ़ाने का समय है। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाकर युवाओं को आईएएस आईपीएस, आईएफएस, डॉक्टर ,इंजीनियर बनाने की दिशा निर्देश की जरूरत है उन्हें यह कहना कि अनुचित क्षेत्र की आदिवासी समाज की शराब संस्कृति है कहना मोहन मरकाम द्वारा आदिवासी समाज को हजारों साल पीछे धकेलना चाहता है इन्हें बर्बाद करना चाहता है या वोट की राजनीति करना चाहता है। दारू पिलाकर जीत हासिल करना कांग्रेस पार्टी नीति रहा है जब शराब आदिवासी संस्कृति है तो फिर चुनावी घोषणा पत्र में 60 प्रतिषत अनुसूचित अनुसूचित क्षेत्रों में शराब खोला जाएगा और 40 प्रतिषत क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ में शराबबंदी करने की बात घोषणा करना चाहिए था, कांग्रेस सरकार कभी भी आदिवासी समाज को आगे बढ़ाना नहीं चाहता है विकास नहीं करना चाहता है हमेशा इन्हें गलत परंपरा की आड़ में वोट की राजनीति रोटी सेक रहे हैं आगे श्री शंकर नेताम ने कहा कि पूरे आदिवासी समाज को ऐसे बयान बाजी पर घोर विरोध करना चाहिए और मोहन मरकाम को आदिवासी समाज से माफी मांगनी चाहिए शराब जैसे बुरी आदत से कोई भी समाज तरक्की या विकास नहीं करेगा।

एकलव्य विद्यालय बेसौली में पालक बालक सम्मेलन हुआ मासिक बैठक आयोजित की गई

0

भानपुरी .. बस्तर ब्लॉक के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बेसौली के प्रचार्य के अध्यक्षता में पालक बालक मासिक बैठक आयोजित की गई एकलव्य विद्यालय वही बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता छात्र -छात्राओं की बौद्धिक क्षमता खेलकूद व अन्य गतिविधियां पर विस्तार से जानकारी दी गई सम्मिलित हुए बोर्ड परीक्षा के तैयारी के विषय में पालक को जानकारी दी गई तथा छात्रावास व स्कूल भवन में सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे तथा विशेष कोचिंग के माध्यम से विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को परीक्षा पूर्व तैयारी के विषय में चर्चा की गई जिसमें कॉविड19 का पालन करते हुए पालक उपस्थित हुए और अपनी जानकारी प्रेषित की गई एकलव्य विद्यालय के प्रभारी के द्वारा इस सत्र में विद्यालय के विशेष उपलब्धियों पर चर्चा किया गया।

जिसमें विद्यालय स्तर से जिला स्तर के लिए 285 बच्चों ने भाग लिया तथा जिला से संभाग के लिए 187 बच्चों ने भाग लिया तथा राज्य स्तर में 10स्वर्ण पदक तथा 27 रजत पदक व 6 कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम छात्रों द्वारा गौरवान्वित किया गया | पेयजल संबंधी समस्याओं का निराकरण पहले की तुलना में सुधार लिया गया है डाई जोन है इसके बावजूद भी प्राचार्य के द्वारा पेयजल के लिए विशेष व्यवस्था किया जा रहा है तथा छात्र छात्राओं के द्वारा लंबित मांग ध्यान में रखते हुए प्रैक्टिकल सामग्री भी उपलब्ध कराया गया पालको के द्वारा प्रशंसा जाहिर किया गया समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है कुछ पालकों द्वारा विचार भी रखा गया जो कि अनुकरणीय था। विद्यालय दूरी 5 किलोमीटर अस्पताल होने के कारण विद्यालय के लिए एक वाहन व्यवस्था करने का सुझाव भी पालक द्वारा दिया गया ।धीरे-धीरे विद्यालय की स्थिति सुधार होने पर पालकों ने प्राचार्य व स्टाफ को बधाई दी और ऐसे ही कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया । मासिक बैठक में मौजूद एकलव्य विद्यालय प्राचार्य, गजेंद्र पानी ग्राही, बालक छात्रावास अधीक्षक ,अरविंद भोयर, बालिका छात्रावास, अधीक्षका सुनीता मंडावी, एवं समस्त शिक्षक स्टॉप ,पालकगण-डोमन लाल सिन्हा, दीपक बघेल, मनोबोध बघेल, सुरेश कश्यप, मोतीराम, जुगसाय, संजय कुमार मौजूद रहे।

पांच तश्करों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत् कार्यवाही, दुर्लभ कछुआ, पैंगोलिन छाल व नाखून जप्त

0

जगदलपुर – दिनांक 11 फरवरी 2022 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की कुछ व्यक्ति वन्यजीवों के अवशेषों को जगदलपुर में बेचने की फिराक में है। जगदलपुर वन विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान के लिए टीम रवाना हुई. जगदलपुर में हाता ग्राउंड के नजदीक दो संदिग्ध व्यक्तियों को एक मोटरसाइकिल पर सवार देखा गया जिनके पास एक प्लास्टिक बैग में कुछ भरा हुआ था. उन्हें रोका गया किंतु वे इसका विरोध करने लगे और भागने की फिराक में थे तभी, संयुक्त टीम द्वारा धेराबंदी करके दोनों संदिग्ध को पकड़ लिया गया. पूछताछ करने पर उस प्लास्टिक बैग से लगभग 12 केजी पैंगोलिन स्केल जप्त किए गए।

इस कार्यवाही में वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया और कंजर्वेशन कोर सोसायटी की महत्वपूर्ण रही. संयुक्त टीम का नेतृत्व देवेंद्र सिंह वर्मा, रेंजर जगदलपुर द्वारा किया गया।

दोनों व्यक्तियों को आवश्यक कार्यवाही के बाद पूछताछ के लिए जगदलपुर परिक्षेत्र कार्यालय लाया गया जहां पर उनसे अलग-अलग और भी सूचनाएं प्राप्त हुई उन सूचनाओं पर ध्यान देते हुए टीम ने 11 फरवरी और 12 फरवरी को लगातार 4 छापेमारी की जिसमें दूसरी छापेमारी में लगभग 6.9 केजी पेंगलीन स्केल और तीसरी छापेमारी में 6 तेंदुए के नाखून तीनों जगदलपुर में और चौथी कार्यवाही दंतेवाड़ा में 4 स्टार कटुए, कुल मिलाकर लगभग 19 केजी पैगोलिन स्केल 6 तेंदुए के नाखून जोकि वन्यजीव अनुसूची प्रथम में आते हैं, 4 स्टार ए चीयी अनुसूची में आते हैं, एक बोलेरो, दो मोटरसाइकिल जप्त किए गए. कुल मिलाकर 5 अपराधी गिरफ्तार किए गए और आगे की कार्यवाही हेतु जगदलपुर परीक्षेत्र कार्यालय लाए गए, अभी वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

इस कार्रवाई में संयुक्त टीम में डब्लू सी सी बी टीम जबलपुर, वन विभाग से निर्मल देवांगन, अभिषेक श्रीवास्तव, अमित कुमार झा, ललन तिवारी, गोपाल नाग, कमल, उमरदेव कोरोम पुलिस विभाग से उप निरीक्षक पीयूष बघेल चौवा दास गेंदले, गायत्री प्रसाद तारम, युवराज सिंह ठाकुर शामिल थे।

बूथ के सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर रहें, प्रियन्का गाँधी द्वारा जारी प्रतिज्ञा पत्र को घर घर तक पहुंचाए – कहा केंद्रीय पर्यवेक्षक रेख चंद जैन ने

0

उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में प्रयागराज उत्तरी विधानसभा के कॉंग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक़ जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव छ. ग़. शासन रेख चंद जैन ने,शहर जिलाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन ने कॉंग्रेस प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह के साथ कर्नल गंज वार्ड, बंद रास्ता, मंगोलिया कॉलोनी,एवं राजापुर वार्ड में वार्ड वासियों की बैठक लेकर एक बूथ 20यूथ का मूल मंत्र देते हुए लोगों को प्रियन्का गाँधी जी के घोषणा पत्र में बीस लाख युवाओं को रोजगार देने एवं किसानों का कर्ज माफ़ी करके उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की बात कहते हुए लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का नारा लगाते हुए महिलाओं के उत्थान सहित अन्य जनकल्याण कारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचा कर अनुग्रह नारायण सिंह को रिकार्ड मतों से जीत दिलाने की अपील की |

प्रचार कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचंद जैन जी के साथ उत्तर विधान सभा के प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह जी, शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमान,सुभाष पांडेय जी, अनूप त्रिपाठी, रघुनाथ द्विवेदी, राजकुमार शुक्ला, श्याम जी, निशांत रस्तोगी,अक्षय यादव, अशोक सिंह, कंचन देवी,राजकुमार शुक्ला, सत्त्यम कुशवाहा, अंकित पांडेय, ऋषभ पांडेय, मीरा देवी, सुस्मिता यादव,सहदाब अहमद, सारिका शुक्ला, नैनेश यादव आंनद घड़ियाल, रिंकू गुप्ता,शुशील कुमार,तरुण सोनकर, रचना पांडे, बैजंत मिश्रा, कामेश्वर सोनकर, अक्षय गुप्ता, अजेंद्र गौड़, राजेंद्र मिश्रा, रघवेंद्र सिंह, मनोज तिवारी, शिवसेवक सिंह, कमलेश सिंह, उत्कर्ष पांडे, जगदलपुर जिला महामंत्री हेमू उपाध्याय, छ. ग. इंटक कॉंग्रेस महासचिव विजय सिंह एवं अन्य कॉंग्रेसी कार्यकर्त्ता उपस्थित थे !

MOST POPULAR

HOT NEWS