रायपुर 27 जनवरी । प्रदेश कांग्रेस ने डिजिटल सदस्यता अभियान संभागीय प्रशिक्षण शिविर के लिये तारीखों की घोषणा कर दी है।
पार्टी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नियुक्त चीफ एनरोलर, जोन अध्यक्षों का संभागीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम संभागवार निर्धारित की गयी है जिसमें 30 जनवरी बस्तर संभाग राजीव भवन जगदलपुर में दोपहर 12 बजे, 31 जनवरी को दुर्ग संभाग राजीव भवन दुर्ग में दोपहर 12 बजे, 1 फरवरी को बिलासपुर संभाग कांग्रेस भवन बिलासपुर में दोपहर 12 बजे, 2 फरवरी को सरगुजा संभाग राजीव भवन अंबिकापुर में दोपहर 12 बजे, 3 फरवरी रायपुर संभाग राजीव भवन रायपुर में दोपहर 12 बजे होगी।
प्रशिक्षण शिविर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारीद्वय डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, डिजिटल मेंबरशिप के ट्रेनर विशाल मीणा, डिजिटल सदस्यता अभियान के प्रदेश समन्वयक पीयुष कोसरे, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री डॉ. थानेश्वर पाटिला, प्रदेश सेवादल के मुख्यसंगठक अरूण ताम्रकार, प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी, प्रदेश कांग्रेस आई.टी. सेल के अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा तथा एनएसयुआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
आज गोदावरी प्लांट प्रभावित सरपंच संघ SDM से मुलाकात पर अपनी समस्या पर चर्चा किये चर्चा के दौरान जनपद सदस्य संजय बैस राजा राम तारम राजेश चुरेन्द्र ने सरपंच संघ और प्रशासन के बीच मध्यस्ता किये | आवेदन के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराया गोदावरी पावर प्लांट अनापत्ति प्रमाण पत्र लेते समय हमें प्रत्येक ग्राम पंचायत में विकास की राशि एवम रोजगार देने की बात कही गयी थी जो कि माइनिंग अधिनियम में भी है किन्तु आज पर्यन्तक तक सिर्फ हमे आश्वासन ही मिला है | हम सरपंच संघ और क्षेत्र के लोगो के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार ये प्लांट करते आ रही है सरपंच संघ के लोगो ने चेतावनी दिए है कि हमारी मांगो को शीघ्र नही मानने पर प्लांट का घेराव 3 फरवरी को और 4 फरवरी को चक्काजाम करने की चेतावनी दिए है |
आवेदन देने के समय सरपंच संघ के अध्यक्ष गणेश स्वेता सरपंच , शिवराम सिन्द्रामे, गौतम कोराम, बसन्ती ठाकुर, हरीश चन्द भंडारी, सुंदर सिंग यामले, गोकुल प्रसाद भुआर्य, धनश्याम सिंग, गुनेन्द्र, कुमारी बाई भुआर्य, सावित्री जगनायक, टिकेंद्री ठाकुर, महेशरी आलेंद्र उपस्थिति रहे |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
बस्तर पुलिस का जनता के प्रति समर्पित जिम्मेदारी फिर सामने आई है। नए बस स्टैंड परिसर में कल एक महिलायात्री का पर्स टिकिट बुकिंग एजेंट डमरू को मिला जिसमे 2हजार नगद के साथ एक चांदी का झुमका था। डमरू द्वारा इसे चौकी प्रभारी बस स्टैंड के पास जमा करा दिया गया।चौकी प्रभारी ने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को देकर मामले की पतासाजी प्रारम्भ की। दूसरे दिन साधना नेताम नामक नर्स जो बिश्रामपूरी केशकाल में कार्यरत है। उन्होंने चौकी पहुंच कर अपने गुम पर्स के बारे में बताया। चौकी के अधिकारी ने समान की पुष्टि उस महिला के सामने कर उस पर्स को महिला के सुपुर्द कर दिया। सारे मामले को सुलझाने में चौकी प्रभारी कान्तोपाणी और सभी स्टाफ़ की भूमिका सराहनीय रही।
26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व के दिन शुष्क दिवस मनाया जाता है. इस दिन मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध होता है | आम दिनों में शराब की जो कीमत होती है, उससे दोगुने दाम पर मदिरा प्रेमियों को शराब मुहैया कराई जाती है .
दिनांक 26.01.2022 को आरोपी-रविप्रकाश, पिता-देवसिंग अमादिया, जाति-महार, उम्र-32 वर्ष, साकिन-मानपुर चौक, खम्हारटोला, वार्ड क्र. 01, दल्लीराजहरा, थाना – दल्लीराजहरा, द्वारा अवैध रूप से मदिरा धारण एवं विक्रय तथा परिवहन की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 208 पाव देशी मदिरा प्लेन का अवैध धारण करते हुये पाए जाने पर विधिवत रूप से कार्यवाही करते हुए जप्त मदिरा कब्जे में लेकर आरोपी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 34 (2), 59–क के तहत गैरजमानती अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल निरूद्ध किया गया।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए.पी. त्रिपाठी सर उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता एस.एल.पवार तथा कलेक्टर बालोद मार्गदर्शन में जिला बालोद के टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये एस. आर भाण्डेकर आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त- दल्लीराजहरा तथा नेहा सिंह परिवीक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक बालोद एवं अतुल देवांगन परिवीक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा अवैध मदिरा धारण, विक्रय एवं परिवहन पर सतत् कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 26.01.2022 को जिला बालोद (छ.ग.) में अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में भोजराम रत्नाकर आबकारी मुख्य आरक्षक, हरिशंकर मिश्रा आबकारी मुख्य आरक्षक, रामधीन सार्वा, मिलाप मण्डावी, देवप्रसाद पटेल, तथा ताम्रध्वज ठाकुर, आबकारी आरक्षक, एवं कुलदीप ठाकुर वाहन चालक उपस्थित रहे।
नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण संपन्न – गोपी साहू अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा
लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने समस्त नगर वासियों क्षेत्र वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी |
लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडी लोहारा के कर कमलो से नगर पंचायत डौंडीलोहारा में ध्वजारोहण संपन्न, गणतंत्र दिवस नगर पंचायत डौंडीलोहारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया |
महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया मंत्री कार्यालय में विद्या शर्मा उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के मुख्य अतिथि एवं लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा की अध्यक्षता और हस्तीमल जी सांखला महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद गोपाल प्रजापति अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा अनीता साहू उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा प्रकाश राव शर्मा अध्यक्ष जनभागीदारी एकलव्य महाविद्यालय डौंडीलोहारा सम्मानित पार्षद साथी झुमुक कोसमा, अशोक चनाप, शोहदरा देवांगन, ममता शर्मा, कान्हा सिंह टाक युवा नेता मंत्री कार्यालय सचिव नेताम सर धर्मेंद्र नायक एवं अन्य कर्मचारी जनप्रतिनिधि आम नागरिक गण की उपस्थिति में ध्वजारोहण संपन्न |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
विवेकानंद चौक में किरण देवी लोढा के मुख्य अतिथि और लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा की अध्यक्षता एवं हस्तीमल जी सांखला महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद संयुक्त महामंत्री ताराचंद जी लोढा के उपस्थिति में ध्वजारोहण संपन्न इस कार्यक्रम में पार्षद साथी ममता शर्मा, अंबिका निषाद, अनीता साहू, यूथ कांग्रेस के तिलोक सोनी, कमलेश सिंह टाक, उत्तम जैन, मिश्री लाल लोढा, मोनू लोढा, विकास जैन, शैल टाक और नगर के गणमान्य नागरिक एवं व्यापारी बंधु विवेकानंद चौक में सम्मिलित हुए |
राष्ट्रगान समिति द्वारा इकबाल अरोरा के मुख्य अतिथि में अध्यक्षता नरेंद्र कुमार लूकंड़ व लोकेश्वरी साहू के विशेष आतिथ्य में राष्ट्रगान समिति के सभी सदस्यों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में काली मंदिर चौक पर ध्वजारोहण संपन्न |
लोकेश्वरी गोपी साहू के मुख्य अतिथि में कार्यक्रम की अध्यक्षता शोभा सिंह राजपूत वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद एवं अशोक चनाप पार्षद वार्ड क्रमांक 1 के उपस्थिति और टिकरापारा के समस्त माता बहने आम नागरिक बंधुओं की उपस्थिति में लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण संपन्न |
कार्यालय नगर पंचायत डौंडीलोहारा में अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू ध्वजारोहण की इस गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्या शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा एवं विशेष अतिथि हस्तीमल जी सांखला महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद ,गोपाल प्रजापति जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा गुलाब भंसाली मीडिया प्रभारी और मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान एवं सभी पार्षद साथियों व एल्डरमेन और नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी स्वच्छता दीदियों के उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया इस कार्यक्रम में पूरे 15 वार्ड के सभी सम्माननीय पार्षद साथी अशोक चनाप, शोभा राजपूत अंबिका निषाद ममता शर्मा मनी बघेल माया ठाकुर शोहदरा देवांगन रहमत कोसमा झुमुक कोसमा सुभद्रा टांडेकर, नगर पंचायत स्टॉप सब इंजीनियर भानु प्रकाश घोष पंकज चंद्राकर अमित श्रीवास्तव राम यश पटेल महेंद्र साहू पुरुषोत्तम चंद्राकर गोविंद उइके सुभाष श्रीवास्तव राम गुलाल सिन्हा महेंद्र बघेल नीलकंठ ठाकुर प्रकाश ठाकुर दीपक यादव लक्ष्मी तिवारी और हमारे स्वच्छता समूह के दीदी बहने एवं आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता साहिका ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित रही |
बाजार चौक डौंडीलोहारा मे लोकेश्वरी गोपी साहू और विद्या शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा एवं समस्त पार्षद साथियों अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न कराया गया उक्त जानकारी नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपी साहू जी ने दी डौंडीलोहारा नगर के गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न चौक चौराहों में ध्वजारोहण कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ गणमान्य नागरिक तमाम जनप्रतिनिधि गण माताएं बहने के उपस्थिति में पूर्ण श्रद्धा के साथ गणतंत्र दिवस सौहार्दपूर्ण खुशनुमा माहौल में मनाया गया |
इसके साथ ही कार्यालय नगर पंचायत डौंडीलोहारा, माननीय मंत्री अनिला भेड़िया कार्यालय, विवेकानंद चौक, टिकरापारा गांधी चौक, बाजार चौक, काली मंदिर चौक एवं स्कूलों शासकीय प्राथमिक, मिडिल इंग्लिश, हिंदी मीडियम स्कूल में ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ |
दल्लीराजहरा के वार्ड क्र 3 पटेल कॉलोनी में निवास करने वाले होनहार युवक उपेन्द्र कुमार साह जो कि वर्तमान में नारायणपुर में उप निरीक्षक के पद कार्यरत थे | पुलिस विभाग द्वारा 6 सूबेदार को रक्षित निरीक्षक और 80 एसआई को इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति दी गई | इसी सूची में दल्लीराजहरा में निवासरत उपेन्द्र कुमार साह जिनकी प्राथमिक शिक्षा नगर के निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं महाविद्यालय की पढाई शासकीय नेमीचंद जैन कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय दल्लीराजहरा से बी कॉम की शिक्षा ग्रहण की थी, नक्सली क्षेत्र में 2007 से अब तक अपनी सेवाएँ दे रहे है |
उन्होंने जिला नारायणपुर से पुलिस विभाग में अपनी सेवाएँ प्रारंभ की थी इसके बाद गोलापल्ली, दोरनापाल, सुकमा तथा डीआरजी में पदस्थापना के दौरान नक्सल विरोधी अभियान हिस्सा लिया। बस्तर में लगभग 15 साल अपनी सेवाएँ दे चुके है | सुकमा में पदस्थापना के दौरान कई महत्वपूर्ण नक्सल विरोधी अभियान शामिल रह चुके है | दल्लीराजहरा के युवक के निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने से परिजनों एवं मित्रों में हर्ष का वातावरण है |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
36 क्वार्टर्स रिडेवलपेंट के तहत 138 आवासों के निर्माण की रखी आधारशिला
जगदलपुर, 25 जनवरी 2022/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर के फुटबाल मैदान सिटी ग्राउंड में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने 36 क्वाटर्स रिडेवलेपमेंट के तहत 138 आवासों के निर्माण की आधारशिला रखी। जर्जर हो चुके 36 क्वार्टर्स को ध्वस्त कर हाउसिंग बोर्ड द्वारा यहां भव्य बहुमंजिला इमारत खड़ी की जाएगी। जिसमें भूतल के अलावा 6 मंजिलों का निर्माण किया जाएगा। इसमें 48 आवास 3 बेडरुम, हाल किचन युक्त तथा 90 आवास 2 बेडरुम हाल किचन युक्त बनाए जाएंगे। 6937 वर्गमीटर के क्षेत्रफल में निर्मित यह बहुमंजिला इमारत का भवन 13446़0 वर्गफुट में तैयार होगा। इनमें आधे आवास शासकीय कर्मचारियों को आबंटित किए जाएंगे तथा आधे आवास निजी तौर पर विक्रय के लिए उपलब्ध होगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नेहरु स्मृति उद्यान तथा झीरम स्मृति उद्यान की प्रस्तावित रुपरेखा का अवलोकन भी किया। कलेक्टर रजत बंसल ने सिटी ग्राउंड में दो चरणों में किए जा रहे विकास कार्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में यहां लगभग पांच करोड़ रुपए से अधिक राशि की लागत से मैदान के उन्नयन का कार्य किया गया है। इनमें मुख्य फुटबाल मैदान, प्रैक्टिस फुटबाल मैदान, सिटिंग गैलरी, प्रसाधन कक्ष, चेंजिंग रुम, पार्किंग, हाईमास्ट फ्लड लाईट और इलेक्ट्रिक पैनल कंट्रोल रुम का निर्माण किया गया है।
दूसरे चरण में लगभग 1 करोड़ 16 लाख रुपए की राशि से काॅम्पलेक्स, भव्य द्वार, बाउंड्री वाल निर्माण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां निर्मित काॅम्पलेक्स से प्राप्त होने वाली राशि से मैदान का रखरखाव किया जाएगा। इस अवसर पर बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम सभापति कविता साहू सहित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने फुटबाल में दिखाया जौहर
यहां इस अवसर पर प्रशिक्षु बच्चों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने फुटबाल में अपना जौहर दिखाया। लगभग तीस फीट के दूरी से फुटबाल को उन्होंने पहले ही प्रयास में किक लगाकर गोल पोस्ट में दाग दिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बच्चों को फुटबाल तथा क्याकिंग व केनोईंग के खिलाड़ियों को पतवार भेंट किया। उन्होंने इस अवसर पर यहां वरिष्ठ खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों से भी भेंट की।
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रशासन रवि घोष ने आज गणतंत्रता दिवस पर क्षेत्रिय जन सूचना कार्यालय, सूचना एवं प्रसारण विभाग भारत सरकार के कोरोना जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया |
कोरोना जागरूकता रथ पांच दिनों तक शहर के विभिन्न भागों में पहुंच कर कोरोनावायरस संक्रमण के संबंध में लोगों को जागरूक करेगी |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण महामारी के समय में लोगों की जागरूकता से ही इस महामारी से बचा जा सकता है लोगों को अपनी कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के वैक्सीन के दोनों डोज लेने की आवश्यकता है जिससे की इस बिमारी की भयावहता से बचा जा सके |
चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने कहा की शहरी क्षेत्रों की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस तरह के जागरूकता रथ को चलाने की आवश्यकता है जिससे की ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस बिमारी के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके |
छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने कहा की वर्तमान में कोरोनावायरस संक्रमण की तीसरी लहर आ गई है और दूसरी लहर में हम सबने इसकी भयावहता को देखा है अतः हम सभी को अपने मुंह और नाक को ढंक कर रखने , शारीरिक दूरी बनाए रखने तथा भीड़ भाड़ से बचने की आवश्यकता है |
छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रशासन रवि घोष ने इस अवसर पर कहा की जनता में जागरूकता से कोरोनावायरस संक्रमण की महामारी से बचा जा सकता है तथा क्षेत्रीय जन सूचना कार्यालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का यह प्रयास सराहनीय है |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रशासन रवि घोष के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, विधायक प्रतिनिधि गणेश कावरे, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, इंटक जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव प्रवीण जैन युवा कांग्रेस के विक्रांत सिंह,शुभम नायडू, सहित क्षेत्रिय जन सूचना कार्यालय , सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारी बी एस ध्रुव उपस्थित रहे |
करुणा फाउंडेशन द्वारा गोद ग्राम गुडरीपारा में बुजर्ग महिलायों ने फहराया तिरंगा :
जिला मुख्यालय नारायणपुर में गणतंत्र दिवस की 73 वर्षगाँठ पर करुणा फाउंडेशन संस्था द्वारा गोद ग्राम गुडरीपारा में गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व के शुअवसर में नक्सल पीड़ित परिवारों एवं बच्चों के साथ मिलकर गुडरी पारा के बुज़ुर्ग महिलाओं ने ध्वजारोहण किया।
लाल आतंक के साये भय से जीवन यापन करने वाले परीवारों के साथ करुणा फाउंडेशन टीम ने गणतंत्र दिवस पर्व मानते हुए उन्हें इस राष्ट्रीय पर्व की महत्वता बताई।महिलायों बच्चों एवं पुरूषों ने ध्वजारोहण में सम्मिलित होकर राष्टगान गीत गायन कर तिरंगे को सलामी दी ततपश्चात महिला ने बताया की माड़ में पहले कभी राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी नही मनाया गया जबसे करुणा फाउंडेशन द्वारा गुडरिपारा में तीसरी बार गणतंत्र दिवस के अवसर में गणतंत्र दिवस में झंडा फहराया जा रहा है तब से राष्ट्रीय पर्व के बारे में जाना है, गुडरिपारा के नक्सली पीड़ित परिवारों ने हर वर्ष राष्ट्रीय पर्व धूम धाम से मनाने का संकल्प लिया है,भय के शाये में जीवन यापन कर रहा नक्सली पीड़ित परिवार जो आज अपनी जीवन को अपने ढंग से यापन करने में स्वतंत्र है एवं इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर ख़ुसी जाहिर किया साथ ही बच्चों में भी उत्साह दिखा प्रशाद वितरण किया गया बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत गाया गया, हर साल राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाने की बात कही गयी। मुख्य रूप से कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस विभाग एवं करुणा फाउंडेशन संस्था के संरक्षक दीपक साव (रक्षित निरक्षक) गजेंद्र साहू, चमन, विजय साहू (अध्यक्ष) डॉ. वली आज़ाद,(सचिव) बिन्देश पात्र वंदना,शैलेश, हरि, सोभी राम, इस आयोजन में उपस्थित ग्रामीणों बच्चों का आभार व्यक्त किया।