City Media - Page 1396 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1396

आदिवासी क्षेत्रों में चलेगा टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान, मोर जिम्मेदारी जागरूकता रथ को कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

0

बालोद। राज्य शासन, यूनिसेफ, एकता परिषद व मीडिया कलेक्टिव फॉर चाइल्ड राइट (एमसीसीआर) के संयुक्त तत्वाधान में छत्तीसगढ़ के वनांचल आदिवासी क्षेत्रों में लोगों को टीकाकरण के दोनों डोज के प्रति जागरूक करने के लिए मोर जिम्मेदारी अभियान शुरू किया गया है। सभी जिले में यह जागरूकता अभियान क्रमबद्ध चल रहा है। इस अभियान के तहत 20 जिलों का चयन हुआ है। जिसमें बालोद जिला भी शामिल है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के द्वारा उक्त अभियान को लॉन्च किया गया है। इस अभियान के तहत मोर जिम्मेदारी जागरूकता रथ शुक्रवार को बालोद जिला पहुंची। जहां जिला अस्पताल परिसर में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर जिले में प्रचार प्रसार के लिए रवाना किया।

इस दौरान कलेक्टर ने बताया कि 82% वैक्सीनेशन बालोद जिले में हो चुका है। बचे हुए लोगों को जागरूक करने में यह अभियान मददगार साबित होगा। जानकारी के अनुसार यह अभियान खासतौर से डौंडीलोहारा के आदिवासी क्षेत्रों में संचालित होगा और विगत चार-पांच दिनों में 30 गांव में पहुंच कर लोगों को छत्तीसगढ़ी गीतों व स्लोगन के जरिए टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करेगा। इस मोर जिम्मेदारी अभियान के तहत टीकाकरण के साथ-साथ लोगों को कोरोना के प्रति सजग रहने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। जिला अस्पताल परिसर में जागरूकता रथ को रवाना करने के दौरान कलेक्टर जन्मेजय महोबे सहित प्रमुख रूप से सीएमएचओ जयप्रकाश मेश्राम, सिविल सर्जन डॉक्टर एस एस देवदास, जिला टीकाकरण अधिकारी एसके सोनी, जिला अस्पताल के व्यवस्थापक ओ पी वर्मा, एमसीसीआर के सदस्य दीपक यादव सहित एकता परिषद टीम से आए हुए सदस्य मौजूद रहे।

बस्तर साँसद दीपक बैज ने निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को किया सायकल का वितरण…

0

लोहंडीगुड़ा 24/09/21

आज विकासखंड लोहंडीगुड़ा के ग्राम पंचायत धाराउर के शासकीय हाई स्कूल में बस्तर साँसद दीपक बैज के द्वारा निशुल्क सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को सायकल का वितरण किया गया।इस दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मारडूम,कोठियागुड़ा,बड़ाजी, शासकीय हाई स्कूल धाराउर,मारिकोडेट के छात्राओं को कुल 122 सायकल का वितरण किया गया।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मालती बैज,जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश कश्यप,उपाध्यक्ष योगेश बैज,गोमती बघेल,जनपद रामप्रसाद पांडेय,प्रेमलाल पटेल जनभागीदारी सदस्य,बी ई ओ लोहडीगुड़ा चन्द्रशेखर यादव, बी आर सी इन्दर सिंह कश्यप, प्रचार्य-शा उ मा वि धाराउर, मारडूम,बड़ाजी,कोठियागुड़ा, बी एल निषाद,अशोक खापर्डे, समस्त शिक्षक,छात्रायें, पालकगण उपस्थित थे।

निधन – शांतिनगर वार्ड निवासी निमरोध हाबिल का आज सुबह रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया

0

जगदलपुर । शांतिनगर वार्ड निवासी निमरोध हाबिल का आज सुबह रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। स्टेट बैंक आफ इंडिया जगदलपुर के सेवानिवृत्त कर्मचारी स्व. निमरोध हाबिल उम्र 68 वर्ष का आज सुबह लगभग 11.30 बजे रायपुर के एक निजी अस्पताल में देहांत हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उपचार के लिए उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्व. हाबिल काफी मिलनसार व मृदभाषी थे। वे अपने पीछे पत्नि, पुत्र-पुत्री व नाति-पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गये। उनका अंतिमसंस्कार शांति नगर स्थित मसीह कब्रिस्तान जगदलपुर में आज सुबह 9 बजे किया जायेगा।

राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगत सिंह स्कूल में साफ सफाई अभियान चलाया गया

0

आज एनएसएस राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगत सिंह के एनएसएस के विद्यार्थियों के द्वारा सिविल लाइन वार्ड में साफ सफाई की गई ,कचरा उठाया गया, सड़क किनारे के सारे कचरे उठाए गए तथा लोगों को समझाइश भी दी गई कि कचरा यहां वहां ना फेके ।प्लास्टिक का उपयोग ना करें ,डस्टबिन में कचरा डालें तथा निगम के द्वारा कचरा गाड़ी आने पर उसमें सारे कचरो को फेंके ।शाला के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ पहली बार इस सेवा कार्य में अपनी भागीदारी दी ।शाला की प्राचार्य विनीता बेंजामिन ने बताया कि यह शुरुआत है आगे और भी बहुत से सेवा के कार्य एनएसएस के द्वारा किए जाने हैं। एनएसएस प्रभारी श्रीमती अंजू रावटे, उन्होंने बच्चों को पूरे समर्पण के साथ सेवा में जुटे रहने को कहा तथा अपने परिसर को, मोहल्ले को साफ सुथरा रखने के लिए प्रोत्साहित किया ।इस अवसर पर एनएसएस दल नायिका रिया कश्यप तथा चिराग साहू ,सिमरन ,सुनिधि ,नंदिनी, मयंक ,तौफीक ,हेमलाल तथा सभी विद्यार्थीयों ने भाग लिया। शाला के अनिल शुक्ला व्याख्याता ,चंद्र प्रकाश देवांगन ,सतपाल शर्मा, अभी राम पटेल, नीतू शर्मा ,सुजाता राणा ने विद्यार्थियों के साथ सफाई करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा सेवा कार्य हेतु प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने प्रण किया की अपने मोहल्ले को साफ रखेंगे । एनएसएस के द्वारा पथरागुडा एवं सिविल लाइन वार्ड को गोद लिया गया है ।इस अवसर पर श्री हेमंत का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

डौंडी ब्लॉक से दो छात्रा का राज्य स्तरीय बालिका क्रिकेट टीम में चयन

0

गुजरा विद्यालय से 2 छात्रा का राज्य स्तरीय बालिका क्रिकेट टीम में चयन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा विकासखंड डौंडी जिला बालोद के व्यायाम शिक्षक आदिला खान के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय की दो छात्रा कुमारी कामिनी कक्षा बारहवीं अंडर-19 में एवं कुमारी पायल कक्षा बारहवीं अंडर-17 में दुर्ग संभाग से राज्य स्तरीय बालिका क्रिकेट टीम में चयन हुआ है।

छात्राओं की इस उपलब्धि पर ग्राम के सरपंच पंच एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा के प्राचार्य चित्रा भट्टाचार्य व्याख्याता लीना थॉमस अनीता सिंह समस्त स्टाफ व ग्राम वासियों ने शुभकामनाएं दी |

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों को 50 हजार रूपए मिलेगी अनुदान सहायता राशि, जिला प्रशासन अनुदान सहायता हेतु प्रक्रिया 30 दिन में करेेगा पूर्ण

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर, 24 सितम्बर 2021

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग कोविड-19 के कारण जिलों में मृत व्यक्तियों के परिजनों, आश्रितों को अनुदान सहायता प्रदान करने माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के 30 जून 2021 के निर्णय अनुसार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देशों के अनुसार शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। प्रेषित पत्र में कहा गया है कि कोविड-19 एक अभूतपूर्व आपदा है. पिछले डेढ वर्षों से वायरस के नए वेरिएंट के प्रभाव से मृतकों की संख्या में वृद्धि जारी है। यह महत्वपूर्ण है कि राज्य में विशिष्ट आपदाओं के लिए समय पर और प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए राज्य आपदा मोचन निधि के तहत पर्याप्त निधि उपलब्ध हो। यद्यपि कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों को अनुदान सहायता राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में निहित प्रावधान के अनुसार प्रदान नहीं की जाएगी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा कोविड-19 से मृत प्रति व्यक्ति के लिए 50,000 रुपये (पचास हजार) निर्धारित किए हैं जो अनुदान सहायता राशि राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत प्रदान की जाएगी। संबंधित परिवार द्वारा निर्धारित आवेदन पत्र के माध्यम से अपने दावे प्रस्तुत करेंगे। आवेदक के पास सीडीएसी द्वारा जारी कोविड-19 से मृत्यु के संबंधित आधिकारिक प्रमाण-पत्र होना अनिवार्य है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वे मृत व्यक्तियों के निकटतम संबंधी/आवेदक को अनुदान राशि आधार लिंक्ड प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) की प्रक्रिया के माध्यम से भुगतान करें। अनुदान सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया सरल तथा आवश्यक दस्तावेज जमा करने के 30 दिनों के भीतर पूरी की जानी चाहिए। इसके लिए आवेदन पत्र कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नारायणपुर में कार्यालयीन दिवसों में प्राप्त किये जायेंगे।

कोचियों के माध्यम से अवैध शराब की बिक्री, प्रोत्साहन देने वाले आबकारी सिपाही की सीनाजोरी, पुलिस का भय भी दिखाया, न्यायालय में जाने की धमकी भी दी

0

जगदलपुर
आबकारी वृत्त (जगदलपुर) में पदस्थ एक आबकारी सिपाही से विभाग से सम्बंधित नियमित समाचार की जानकारी मांगने पर उक्त आबकारी सिपाही को काफी नागवार गुजरा और उसने जानकारी चाहने वाले पत्रकार के खिलाफ जिला पुलिस अधीक्षक के नाम एक पत्र लिखकर उक्त पत्रकार पर कार्यवाई करने की मांग कर डाली. अमूमन, पत्रकार एवं विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी के बीच किसी गंभीर समाचार अथवा किसी अन्य मामले को लेकर नोकझोंक की खबरें सामने आती रहती है लेकिन, आबकारी विभाग में वर्षों से पदस्थ उक्त सिपाही को आखिरकार नियमित जानकारी देने में क्या परेशानी हुई कि उसने इस मामले का हौव्वा खड़ा करते हुए, कई स्थानीय पत्रकारों को पुलिस प्रशासन के सामने, अपने कई चाहिते मित्रों के माध्यम से कटघरे में खड़े करने का प्रयास किया है |

गौरतलब है कि जगदलपुर शहर के ही मूल निवासी, उक्त आबकारी सिपाही, वर्षों से शराब की दुकान में सेल्समेन का कार्य करते हुए आबकारी सिपाही के पद पर पदस्थ हुए. इनके बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग जब शराब की दुकानों का सञ्चालन स्वयं कर रहा था, तब उक्त सेल्समेन/सिपाही द्वारा अपने विभिन्न कोचियों के माध्यम से जमकर उगाही की गयी थी. बताया जा रहा है कि इसी उगाही की रकम से उनके द्वारा नया बस स्टैंड रोड पर एक पक्का मकान, अपने परिवार के नाम पर भी ख़रीदा गया. कालांतर में पिछले सरकार के अंतिम कार्यकाल के दौरान आबकारी सिपाही द्वारा अपने चाहितों के माध्यम से प्रयास कर इस मकान को आबकारी दुकान के रूप में परिवर्तित कर दिया गया. निश्चित ही इसके माध्यम से आने वाले वार्षिक लाखों रुपयों की आय उक्त आबकारी सिपाही के संबंधितों को प्राप्त होता है |

सरकार बदलने के बाद भी उक्त आबकारी सिपाही ने अपने दिव्यांग होने का फायदा उठाकर अपने कुछ चाहिते अधिकारियों के माध्यम से आबकारी दुकान की दुकानदारी बरक़रार रखी. स्थानीय होने का फायदा उठाकर उन्होंने यहाँ के स्थानीय दोनों दल के नेताओं एवं शहर के कुछ प्रबुद्धजनों के साथ ऐन-केन-प्रकरेण अच्छे सम्बन्ध बनाकर, अपनी दुकानदारी विभाग में भी चलानी प्रारंभ कर दी.

आबकारी विभाग से सम्बंधित शहर के सभी दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें विभाग के अधिकारियों से कभी किसी प्रकार से परेशानी नहीं हुई, किन्तु उक्त आबकारी सिपाही द्वारा उन्हें प्रतिदिन अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है. पिछले 10 वर्षों के दौरान पदस्थ आबकारी निरीक्षक के अलावा आबकारी अधिकारी से भी मिली जानकारी के अनुसार, उक्त सिपाही द्वारा विभाग के कई मामलों में अपने ओहदे से बाहर हटकर अनावश्यक रूप से हस्तक्षेप किया जाता है, जिससे हमें कार्य करने में परेशानी होती थी. उक्त सिपाही से सम्बंधित कई मामले जब सामने आने लगे तब स्थानीय लोगों में उक्त सिपाही के प्रति रोष और बढ़ता गया. शहर में अवैध शराब की बिक्री को प्रोत्साहन देने, कोचियों से सांठ-गाँठ कर सभी शराब की दुकानदारों पर दबाव डालकर थोक मात्रा में शराब उपलब्ध कराना, इसकी नियमित दिनचर्या में शामिल हो गया.

कई बार, स्थानीय पत्रकारों ने भी इस मामले पर आबकारी विभाग के बड़े अधिकारियों से जानकारी चाही गयी किन्तु उनके द्वारा कोई न कोई बहाना बनाकर टाल दिया जाता रहा. लेकिन, इस शेखी बघारने वाले सिपाही से जब सीधे-सीधे पत्रकारों ने कुछ मामलों पर जानकारी प्राप्त करनी चाही तो उसके द्वारा जानकारी नहीं देने के साथ ही साथ दुर्व्यवहार किया गया.

चोरी ऊपर से सीनाजोरी की कहावत को चरितार्थ करते हुए उक्त आबकारी सिपाही द्वारा अब जानकारी मांगने वाले पत्रकारों के खिलाफ एक षड्यंत्र के तहत अपने कुछ साथियों के माध्यम से पुलिस का भय दिखाकर दबाव बनाया जा रहा है ताकि ऐसे सवाल-जवाब करने वाले पत्रकारों को अपने से दूर रखा जा सके. राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार, अवैध रूप से शराब व्यवसाय करने वाले कोचियों पर कठोर कार्यवाई की जाए के निर्देश पुलिस एवं आबकारी विभाग को दिए गए हैं जहाँ पुलिस विभाग अपने उच्च-अधिकारियों के दिशा-निर्देश का पालन करते हुए ऐसे अवैध शराब की बिक्री करने वाले कोचियों के खिलाफ कार्यवाई कर रही है वहीँ, आबकारी विभाग का एक अमला ऐसे लोगों को प्रोत्साहन देने में जुटा है जिससे राज्य शासन की छवि जनता के सामने धूमिल होती हुई दिख रही है.

सोने चांदी के जेवरात को साफ करने का झांसा देकर किया गया था ठगी, आरोपी को कलकत्ता से किया गया गिरफ्तार

0

➡️ दो दिन पूर्व सुभाष वार्ड में हुये ठगी के मामले में बस्तर पुलिस की बड़ी सफलता

➡️ आरोपियों द्वारा सोने चांदी के जेवरात को साफ करने का झांसा देकर किया गया था ठगी

➡️ आरोपी अंर्तराज्यीय ठग जो पश्चिम बंगाल क्षेत्र के निवासी

➡️ कलकत्ता में टीम भेजकर किया गया मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी

➡️ जप्त संपत्ति- एक जोड़ी सोने का कंगन, एक चैन, एक मोटर सायकल – अनुमानित कीमत 2,00,000 ₹

➡️ आरोपियों के पहचान एवं धरपकड़ में मिशन सिक्योर सिटी के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका

➡️ उक्त गिरोह का संबंध बिहार के खगड़िया जिले से संबंधित है

जगदलपुर स्थित सुभाष वार्ड के एक घर में सोने चांदी के आभुषण को साफ सुथरा कर चमकाने का झांसा देकर ठगी करने वाले अंर्तराज्यीय ठग पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता हासिल हुई है। ज्ञात हो कि दिनांक 20.09.2021 के सुबह सुभाष वार्ड के एक घर में दो व्यक्तियों के द्वारा तांबा का बर्तन,चांदी एवं सोने के आभुषणों को साफ करने की बात कहकर, तांबे के बर्तन एवं चांदी के आभुषण को साफ किया गया और , पीड़िता को यह कहकर झांसा दिया गया कि उसके सोने के जेवरात को कुकर में रासायनिक पानी में डालकर उबालने से सोना चमकने लगेगा और आरोपियों द्वारा पीड़िता के जेवरात को कुकर में डाल दिया गया है कहकर ले जाकर गरम करने कहा गया। जब पीड़िता कुकर को गर्म करने गयी तब आरोपी मौके से फरार हो गये। बाद में कुकर गर्म करने के पश्चात् खोलने पर सोने के उक्त आभुषण कुकर अंदर नहीं थे। मामले में प्रार्थिया कृष्णा देवांगन के रिपोर्ट पर दो अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 420,34 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया गया। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर, अनुसंधान किया जा रहा था।

मामले में तकनीकी साक्ष्य, आसपास के चश्मदीद साक्षियों और मिशन सिक्योर सिटी के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से आरोपियों और वाहनों के पहचान कार्यवाही के आधार पर ज्ञात हुआ कि आरोपी पश्चिम बंगाल क्षेत्र में उपस्थित है सूचना पर माल मुल्जिम पतासाजी एवं कार्यवाही हेतु उपनिरीक्षक पीयुष बघेल एवं प्रमोद ठाकुर के नेतृत्व में टीम गठित कर, पश्चिम बंगाल की ओर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा कलकत्ता में निगाह रखकर एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर घेराबंदी कर, पकड़ा गया। जिससे पुछताछ करने पर अपना नाम अनिल गुप्ता निवासी कलकत्ता पश्चिम बंगाल का होना बताया एवं पुछताछ पर बताया गया कि इसके द्वारा एवं एक अन्य व्यक्ति के द्वारा मोटर सायकल से जगदलपुर आकर सुभाष वार्ड में कृष्णा देवांगन के घर में सोने चांदी के आभुषणों को साथ कर चमकाने का झांसा देकर ठगी करना स्वीकार किया गया है। आरोपी अनिल गुप्ता के कब्जे से दो नग कंगन और एक चैन एवं घटना कारित मोटर सायकल क्रमांक- डब्लू.बी. -01/ ए.एस. -8734 को बरामद कर जप्त किया गया। जप्तशुदा संपत्ति की अनुमानित कीमत 2,00,000 ₹ आंकी गई है! मामले में आरोपी अनिल गुप्ता को कलकत्ता से गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है। एक अन्य आरोपी की पता तलाश की जा रही है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:-

निरीक्षक- एमन साहू, उपनिरीक्षक – पीयुष बघेल, प्रमोद ठाकुर, संजय वट्टी, होरीलाल नाविक,
प्रआर0 – दिनेश जस्कर,
आरक्षक- रवि सरदार, नकुल नुरेटी, मौसम गुप्ता, सोनु गौतम,भुपेन्द्र नेताम,गायत्री प्रसाद तारम एवं दीपक कुमार, हिमांशु यादव, ईश्वर बघेल।

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ के प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष का बस्तर जिला आगमन पर भव्य स्वागत किया गया

0

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी प्रताप नारायण मिश्र जी प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष अरुण ताम्रकार जी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडेय जी का बस्तर संभाग दौरे के तहत बस्तर जिला आगमन हुआ बस्तर की सीमा में जिला महिला संगठक तंतिपा कश्यप के नेतृत्व में बस्तर नगर पंचायत में भव्य स्वागत किया गया |

जगदलपुर शहर के प्रवेश द्वार में संभागीय सम्मेलन के संयोजक उपेंद्र बांधे के नेतृत्व में सेवादल के साथियों ने प्रताप नारायण मिश्रा जी अरुण ताम्रकार जी संतोष पांडेय जी का व प्रदेश पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया |

रात्रि विश्राम के पश्चात प्रातः सेवादल नेताओं का काफिला दंतेवाड़ा की ओर प्रस्थान किया दंतेवाड़ा पहुंचने पर जिला मुख्य संगठक मुकुंद ठाकुर जिला महिला संगठन सरस्वती नाग व यंग ब्रिगेड के संयोजक विक्की दंतेवाड़ा जिला प्रभारी अनीस अशरफी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के दर्शन कर पूजा अर्चना की गई एवं प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा गया |

स्थानीय सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया गया तथा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई दंतेवाड़ा से से प्रस्थान कर जगदलपुर के कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंचे जहां पर शहर मुख्य संगठक पूरण ठाकुर के नेतृत्व में स्वागत किया गया तत्पश्चात संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की |

सम्मेलन का शुभारंभ वंदे मातरम गीत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छाया चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया कर किया गया |

संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में विशेष अतिथि के रुप में रेखचंद जैन जी संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन ने संबोधित करते हुए सेवादल संगठन को कांग्रेस पार्टी में अहम हिस्सा बताते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की बात कही शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा जी ने सेवादल के कार्यों की तारीफ करते हुए अनुशासित संगठन बताया |

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव पर छत्तीसगढ़ प्रभारी प्रताप नारायण मिश्र जी ने बस्तर संभाग के दौरे को सफल बताते हुए सेवादल कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया मिश्रा जी ने राष्ट्र निर्माण संगठन निर्माण के क्षेत्र में सेवादल कार्यकर्ताओं को और अधिक परिश्रम करने व प्रशिक्षण कार्यक्रम पर जोर दिया छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार जी ने सेवादल के संगठनात्मक ढांचा पर चर्चा करते हुए बूथ स्तर पर सेवादल संगठन तैयार करने की बात कही ताम्रकार जी ने केंद्र की भाजपा सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए सेवादल कार्यकर्ताओं का आह्वान किया छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष पांडे जी ने आगामी संगठनात्मक कार्यों के बारे में बताया |

इस सम्मेलन को प्रदेश महासचिव संभागीय प्रभारी प्रदीप ताम्रकार महासचिव संगठन राजेश प्रसाद गुप्ता जोनल कोऑर्डिनेटर उत्तर मेहता प्रदेश महिला संगठन श्रीमती मंजू लता आनंद स्टेट कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर प्रियंका श्रीवास्तव ने संबोधित किया स्वागत संबोधन वह आभार प्रदर्शन संभागीय कार्यक्रम संयोजक उपेंद्र बांधे ने किया कार्यक्रम का संचालन प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडेय ने किया सम्मेलन में संभाग के सभी जिला अध्यक्ष महिला अध्यक्ष यंग ब्रिगेड अध्यक्ष जिला कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर अपने-अपने जिलों की रिपोर्ट पेश की कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया इस अवसर पर प्रदेश सचिव बस्तर जिला प्रभारी अनिल सिंह बस्तर ग्रामीण वेणुगोपाल प्रदेश सचिव अनीश अशरफी वह जिला बस्तर के ग्रामीण अध्यक्ष संतोष दास जी जिला दंतेवाड़ा अध्यक्ष मुकुंद ठाकुर जी दंतेवाड़ा महिला अध्यक्ष सरस्वती नाग जी जिला सुकमा अध्यक्ष मुकेश ठाकुर जी अजय श्रीवास जी जिला बीजापुर से मो. अनिफ अंसारी व पदाधिकारी जिला कोंडागाँव अध्यक्ष यम डी बघेल जी जिला नरायणपुर अध्यक्ष सनवा पोटाई जी जिला कांकेर रमेश गौतम जी यंगब्रीगेड जिला बस्तर अध्यक्ष सुखराम नाग जी ग्रामीण अध्यक्ष यंगब्रीगेड राजेंद्र मानीकपुरी जी महिला ग्रामीण अध्यक्ष तंतीपा कशयप जी जिला सचिव रामदास बघेल जी सचिव पुरण दास जी सचिव ललीत जी सचिव माथेस जी ,जिला महासचिव मीतर नाथ जी जिला महिला कोषाध्यक्ष दीनमनी जी जिला महिला सचिव मेरी नाग जी सारन दास, कमली,तारा बजरंगी, और भारी संख्या मे सदस्य उपस्थित रहे

क्षेत्रीय समाज के प्रतिनिधि मण्डल संसदीय सचिव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से सौंजन्य मुलाकात करने रायपुर रवाना

0

सुंडी समाज, कलार समाज ,धाकड़ समाज,साहू समाज,यादव समाज,कुम्हार समाज का प्रतिनिधि मण्डल संसदीय सचिव विधायक रेखचन्द जैन ,छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी से सौंजन्य मुलाकात करने रायपुर रवाना |

MOST POPULAR

HOT NEWS