City Media - Page 1616 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1616

खनिज विभाग के संरक्षण में मुरुम का अवैध खनन जारी

0

शासन को लाखों के राजस्व का घाटा

ठेकेदारों से सांठगांठ कर रायल्टी में हो रही सेंधमारी

जगदलपुर – बस्तर जिले में लगभग आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इन स्थलों पर मुरूम का अवैध उत्खनन से शासन को लाखों के राजस्व को चपत लगाई जा रही है। माईनिंग विभाग से सांठगांठ कर ठेकेदार कर रहे अवैध उत्खनन। एक दो ठेकेदार को छोड़ देतो अधिकांश ठेकेदार बिना किसी अनुमति के ही उत्खनन कार्य कर रहे है और खनिज विभाग अनजान बना हुआ है। ऐसे ही कई नजारे बस्तर विकासखंड एवं बास्तानार इलाके में देखे जा सकते है।

ज्ञातव्य हो कि बस्तर जिले में एक भी मुरूम की खदान को स्वीकृति शासन के द्वारा नहीं दी गई है। खनिज विभाग के संरक्षण में ही मुरूम का अवैध उत्खनन का कार्य जिलेभर में चल रहा है और खनिज विभाग बेखबर है। कई वर्षों से माईनिंग अधिकारी का पद रिक्त है प्रभारी के भरोसे ही चल रहा है।

लाखों के राजस्व का घाटा: बस्तर जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,लोक निर्माण विभाग, वन विभाग सहित कई विभागों द्वारा सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमें सैकड़ों ट्रक मुरूम का उपयोग किया जा रहा है। उत्खनन के पूर्व खनिज विभाग से इसको काई अनुमति नहीं ली गई है। जिले के तुरपुरा पल्लीभाटा, मुसकोंटा, बेलबुटी, दरभा इलाके में कई स्थानों में मुरूम का अवैध उत्खनन कार्य बेधड़क किया जा रहा है। स्थानों पर मुरूम का अवैध उत्खनन कर तालाब का आकार सड़को के किनारे दिया जा चुका है जो बारिश के दौरान ग्रामीणों के लिए मीत का कारण भी बन सकता है। ऐस कई घटनाएं घटित होने के बाद भी प्रशसन नहीं जागा। खनिज विभाग की उदासिनता के कारण शासन को लाखों के राजस्व का घाटा उठान पड़ रहा है।

सेटिंग में चल रहा काम: विशेष सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि ठेकेदार खनिज विभाग से सांठगांठ कर अवैध उत्खनन को बढ़ावा दे रहे है। सड़कों में उपयोग किये गये मुरूम का 25 फिसदी रायल्टी जमा कर खानापूर्ति कर शासन को चपत लगाई जा रही है। शासन को मिलने वाली रायल्टी का कुछ हिस्सा खनिज विभाग के जेब में पहुंच रहा है

जो ठेकेदार खनिज विभाग के फरमान को नहीं मान रहे उन ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई कर अफसरों के केनजर में बेहतर बनने का ढोंग भी कर रहे है। सही मायने में मुरूम के अवैध उत्खनन पर नकेल कसी जाये तो शासन को लाखों का राजस्व मिल सकता है।

विभाग के अधिकारी से उत्खनन को लेकर पूछे जाने पर गोलमोल जवाब देकर अपना बचाव करते दिखते है। सड़क निर्माण कार्यों में जुटे कई ठेकेदारों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मुरूम का अवैध उत्खनन खनिज विभाग के इशारों पर हही होता आ रहहा है इसके एवज में वसूली गई राशि का विभाग आपस में बंटवारा करती है

दल्लीराजहरा कोविड – 19 संक्रामक बीमारी में हो रही वृद्धि को देखते हुए बिना मास्क पहने हुए लोगों पर कार्रवाई

0

दल्लीराजहरा – देश एवं प्रदेश में फैले कोविड – 19 संक्रामक बीमारी में हो रही वृद्धि को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रसारित अधिसूचना अनुसार भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों में मास्क/फेस कवर लगाकर जायें, शारीरिक दुरी का पालन करें, समय-समय पर शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें | सार्वजनिक स्थलों में मास्क/फेस कवर नहीं पहनने की स्थिति में 200.00 रुपये जुर्माना की राशि वसूली जाएगी |  

नगर के चौक-चौराहों जैन भवन चौक, गुप्ता चौक, पुराना बाज़ार व न्यू बस स्टैंड चौक पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, नगर पालिका, थाना की टीम के द्वारा बिना मास्क पहने हुए लोगों पर कार्रवाई की गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

अलग-अलग मामले में बोधघाट पुलिस ने किया तीन को गिरफ्तार

0

जगदलपर । बोधघाट थाना क्षेत्रो में पेट्रोलिंग के दौरान असामाजिक तत्व शराबियो / नशेडियो व जुवाड़ियों के विरूद्ध धर पकड अभियान के तहत पुलिस ने बुधवार को अलग अलग क्षेत्र से आरोपियों को पकड़ कर पुलिस ने प्रतिबंधात्मक करवाई की।

बोधघाट थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने बताया कि थाना क्षेत्रो में पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली की एक व्यक्ति सट्टा पट्टीं पर रूपये पैसा का दांव लगाकर हारजीत का जुआ खिला रहा है कि सूचना पर मेटगुड़ा,जगदलपुर से आरोपी प्रेम सिंह परिहार उम्र 56 वर्ष को पकड़ा गया, जिसके पास से सट्टा पट्टी पर्ची , नगद रकम 3600 / -रूपये व एक पेन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 4 ( क ) जुआ एक्ट एवं धारा 151,107,116 जा.फौ. तहत प्रतिबंधात्क कार्यवाही की गई है ।

पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली की एक व्यक्ति न्यू बस स्टैण्ड जगदलपुर में लोहे का बंण्डा रखा हुआ है व आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा की सूचना पर मौके पर पहूँचकर आरोपी सूरज मंण्डावी उर्फ गडरा 21 वर्ष जगदलपुर को एक लोहे के बंण्डा के साथ पकड़ा जिसके विरूद्ध धारा 25,25 आर्स एक्ट की कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांण्ड पर पेश किया गया ।

पेट्रोलिंग के दौरान असामाजिक शराबियो / नशेडियो के विरूद्ध धर पकड़ अभियान के तहत बबलू कश्यप उम्र 27 वर्ष निवासी कुम्हारपारा, जगदलपुर के विरूद्ध धारा 151,107,116 जा.फौ. तहत प्रतिबंधात्क कार्यवाही की गई है । साथ ही उन्होंने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

परपा पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया 5 घंटे में गिरफ्तार

0

जगदलपुर। परपा थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्या का मामला सामने आया है, जिसमे जमीन बटवारे को लेकर हुई आपसी झड़प में अपने रिश्तेदार को ही मौत के घाट उतार दिया। जिसके पाँच घंटे के भीतर ही पुलिस नेआरोपी को धर दबोचा।

परपा थाना प्रभारी बी.आर.नाग ने जानकारी देते हुए बताया की प्रार्थी लखमी मण्डावी उम्र 42 निवासी दोंदरगुड़ा पखनारचा थाना परपा ने रिपोर्ट दर्ज कराया था, कि पण्डरू मण्डावी, बेलकू व बोजो कशयप के बीच जमीन बटवारा को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था।मृतक पण्डरू मण्डावी जो आरोपी के यहा घर जमाई था जिसे जीवनयापन करने के लिये आरोपी द्वारा अपने हक की भूमि कमाने के लिए दिया गया था। लेकिन मृतक पण्डरू के द्वारा सम्पूर्ण जमीन के बटवारे में हिस्सा मॉंगा जा रहा था।हिस्सा न देने के लिये आरोपी ने पूरी प्लानिंग के साथ 16 मार्च की रात्रि को मृतक पण्डु मंडावी को मौत के घाट उतार दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के निर्देशानुसार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशलूर ऐश्वर्य चंद्राकर व थाना प्रभारी बी.आर. नाग के नेतृत्व में टीम गठित कर फरार आरोपीयों की तलाश लगातार इलाके मे की जा रही थी। लगभग 05 घण्टे के अंदर पुलिस ने दोनो आरोपी को ढूंढ निकाला व आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दोनो आरोपी बेलकू उर्फ भेलक कश्यप उम्र 31 वर्ष, बोंजो कश्यप उम्र 45 वर्ष निवासी दोंदरगुड़ा से बुधवार को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 58/21 धारा 302 , 201 , 34 के तहत न्यायालय के समक्ष पेश कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा दिया गया।

वर्षगांठ पर सीआरपीएफ ने किया वृहद योगाभ्यास

0

बीजापुर। गुरूवार को जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा मिनी स्टेडियम में सीआरपीएफ के 82 वर्षगांठ के अवसर पर योगाभ्यास का आयोजन किया गया था। सीआरपीएफ द्वारा आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में सीआरपीएफ के जवानों के अलावा बड़ी संख्या में स्पोर्टस एकेडमी के बच्चों ने हिस्सा लिया। यहां डीआईजी कोमल सिंह की मौजूदगी में बीजापुर जिले में तैनात सीआरपीएफ की 85, 153, 165,168,196,222,229 एवं 210 कोबरा बटालियन के जवान और जिला पुलिस बल के अधिकारी योगाभ्यास के लिए पहुंचे थे। जहां पर सभी बटालियन के जवानों एवं अधिकारियों द्वारा एक साथ एक मंच में एकत्रित होकर योगाभ्यास कर अनेकता में एकता एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेष देने की कोषिष की गई। जहां स्थानीय लोग भी शामिल होकर स्वस्थ्य समाज के निर्माण में आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया।

चेरामंगी को परास्त कर पुतकेल ने जीता व्हॉलीबाल, डीआईजी और सीईओ जिला पंचायत ने किया सम्मानित

0

बीजापुर। सीआरपीएफ 229 बटालियन द्वारा सिविक एक्षन प्रोग्राम के तहत् नुकनपाल और चेरामंगी में बाॅलीव्हाल स्पर्धा का आयोजन किया गया था। तीन दिवसीय बाॅलीव्हाल स्पर्धा में कुल 14 टीमों ने हिस्सा लिया था। जिसका खिताबी मुकाबला गुरूवार को नुकनपाल और फूतकेल के मध्य खेला गया। जिसमें फूतकेल की टीम ने चेरामंगी को 3-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। समापन समारोह के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी कोमल सिंह और सीईओ जिपं पोषण चंद्राकर द्वारा विजेता टीम को 10 हजार , उप विजेता टीम को 6 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 2 हजार रूपए नकद के साथ टाॅफी प्रदान किया गया। इस दौरान 229 बटालियन के कमांडेंट विवेक भंडराल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमांे का उद्देष्य समाज के सभी लोगों को एकजुट करने एवं उनको उन्नति के पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि आज के युवा खुद को अच्छी षिक्षा एवं सेवाओं से जुड़ना चाहते हैं और यही वजह है कि अब समाज तेजी से उन्नति की ओर अग्रसर है। समापन अवसर पर डीआईजी , सीईओ जिपं और कमांडेंट समेत किषोर कुमार, पे्रम माकन, बेंजामीन सेव, गौरव सिंह समेत ग्रामीण उपस्थित थे।

माओवादी नेता मोहन ने सरकार और पुलिस पर लगाये गम्भीर आरोप, पश्चिम बस्तर डिवीजनल कमेटी ने जारी किया प्रेस नोट

0

बीजापुर। माओवादियों के पष्चिम बस्तर डिवीजनल कमेटी के सचिव मोहन ने एक प्रेसनोट जारी कर केंद्र और राज्य सरकार समेत पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। माओवादी नेता ने आरोप लगाया है कि राज्य में भुपेष सरकार और पुलिस प्रषासन द्वारा मजदूरों को गिरफतार कर उन्हें लापता करते हुए दहषत फैलाया जा रहा है। जबकि बस्तर के मूल आदिवासी और बेरोजगार ग्रामीण पड़ोसी राज्य आंध्र और तेलंगाना में पलायन कर रोजी रोटी की तलाष में लगे हुए हैं। संगठन के सचिव मोहन ने प्रेसनोट में बताया है कि तेलंगाना गए मजदूरों में पेद्दाकोरमा, बोडला पुसनार, पालनार, तोड़का, सावनार, कमकानार, पुसनार के 12 ग्रामीणों को आत्मसमर्पित नक्सलियों और डीआरजी के जवानों द्वारा तेलंगाना के अलग-अलग शहरों से गिरफतार कर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। साथ ही पुसनार के निर्दोष ग्रामीण पुनेम रीना, पुनेम मासे, पुनेम बदरू को गिरफतार कर मीडिया में मिलिषिया कमांडर की गिरफतारी का झूठा प्रचार किया जा रहा है, इसके अलावा 8 मार्च को बेच्चापाल से भी कुछ ग्रामीणों को नक्सलियों के नाम पर गिरफतार कर जेल भेज दिया गया है। वही 11 और 12 फरवरी को पुसनार, मेटापाल , बुरजी, हिरोली, हुर्रेपाल, तिमेनार, डूंगरीपालनार जैसे गांवों में पुलिस द्वारा गोलीबारी की गई। जिसमें एक ग्रामीण घायल है, जबकि गांव में जवानों द्वारा लूटपाट भी किया गया।

असम विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के निर्देश पर गुवाहाटी पहुँचे विधायक

0

असम विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के निर्देश पर गुवाहाटी पहुँचे विधायक, जगदलपुर मान. रेखचंद जैन जी ने आज माता कामाख्या देवी के दर्शन किये। उसके बाद गुवाहाटी में राजीव भवन पहुच कर विनोद वर्मा जी एवम अरुण भद्रा जी से मिलकर दिशानिर्देश लेकर अपने पूरी टीम के साथ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 47 चेंगा से कांग्रेस से अधिकृत प्रत्यासी सुकुर अली अहमद जो वर्तमान में भी उसी क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं उनके प्रचार प्रसार करने के लिए साथ मे टीम जिसमे हेमू उपाध्याय, संजू जैन,विजय सिंह, विनोद कुकड़े, कुलदीप भदौरिया, जालंधर नाग के साथ रवाना हुए।

असम प्रदेश कांग्रेस की ओर से उन्हें लोअर असम के सेंगा विधान सभा क्षेत्र क्रमांक- 47 की महती ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। श्री जैन अपनी टीम के साथ तृतीय चरण में यहाँ होने जा रहे चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।

भारतीय जनता पार्टी अफवाह झूठ भ्रम फैलाना में माहिर, पहले नाम बदलने को लेकर तो अब कोविड वैक्सीन के नाम ओछी राजनीति कर रही भाजपा। नाम बदलने की ओछी हरकत बस भाजपा ही कर सकती है :-अमित भद्र

0

“कर्मा – कश्यप” जैसे महापुरुषों के नाम राजनीति कर जनता को कर रहे गुमराह भाजपा युवा मोर्चा:- अमित भद्र

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

कोरोना वैक्सीन को लेकर भी भाजपाई युवा मोर्चा द्वारा भ्रम अफवाह फैलाई जा रही , इन नेताओं को इतना तो समझ लेना चाहिए था कि पूरे देश मे छग एक ऐसा राज्य हैं जहाँ वैक्सीन ज्यादा % आमनागरिको तक पहुँच रहा और लोग बढ़ चढ़ कर सरकार की मदद भी कर रहीं है।

शहीद महेंद्र कर्मा के नाम पर अस्पताल का नामकरण होने पर राजनीति गर्मा चुकी है। जहाँ एक और भाजपाई और युवा मोर्चा बीजेपी राज्य शासन पर आरोप लगा रहे और जिले भर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं इनके इन विरोध प्रदर्शन का तो कटाक्ष युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित भद्र ने कहा कि यह नाम अदला बदला करने की प्रथा में भाजपाई ही माहिर है । कांग्रेस शासन ने हमेशा ज़मीनी विकास पर ध्यान दिया है ।युंका जिलाध्यक्ष अमित भद्र ने अपने जारी बयान में कहा कि भाजपाईयो युवा मोर्चा के नए नवाले को जिस तरह से छत्तीसगढ़ और बस्तर की जनता ने नकारा है तो यह बात भाजपाइयों के गले नहीं उतर पा रही है कांग्रेस की सरकार ने 2 साल में ही जो विकास और वादे किए थे उसे पूरे निभाए हैं अब भाजपाइयों के पास मुद्दे नहीं रह गए |

इसलिए उल जलूल बयान व विरोध प्रदर्शन कर सिर्फ जनता को गुमराह कर रही है भाजपा ।
भाजपा के प्रदेश नेतृत्व को भी आड़े हाँथ लेते हुए जवाब दिया है मोदी सरकार ने अपने दोनों कार्यकाल में जनता को सिर्फ जुमला ही दिया है और एक भी विकासकारी योजना लाने के बजाए सिर्फ पूर्व के कांग्रेस की सरकार की योजनाओं को बदल कर वाह वाही बटोर की कोशिश करते रहे जिसका हाल ही में उदाहरण रहा है गुजरात का क्रिकेट स्टेडियम जिसका नाम प्रधानमंत्री ने आपने नाम पर रख दिया है । “कर्मा – कश्यप ” की राजनीति को सहारा बना कर भाजपाई जो विरोध प्रदर्शन और बयान बाजी कर दोनों हाथ रहे है वो सिर्फ उनका ढोंग मात्र है । अगर भाजपाईयो ने जनता की समस्याओं का इतना ही ख्याल किया होता तो आज बस्तर से उनका सूपड़ा साफ नही हुआ होता ।

अध्यक्ष अमित भद्र ने आगे कहा कि बस्तर नारायणपुर की जनता को गुमराह कर भ्रामक खबर फैलख कर राजनीति रोटी सेकना चाहती हैं भाजपा जब की सत्य कुछ और हैं राज्य शासन द्वारा डीमरापाल में स्थित मेडिकल कॉलेज का नाम “स्व.बलिराम कश्यप जी नाम से रखा था वह आज भी स्व.बलिराम कश्यप से ही जाना जा रहा हैं उसमें कोई भी फेर बदल नहीं किया गया हैं तथा बस्तर डिमरापाल में संचालित सह अस्पताल का नामकरण बस्तर के विकास में अपना उल्लेखनीय/अतुलनीय योगदान देने वाले बस्तर के टाइगर “शहीद महेन्द्र कर्मा” के नाम पर प्रस्ताव के कार्यवाही पूर्ण कर किया गया है
स्वर्गीय बलीराम कश्यप मेडिकल कॉलेज व शहीद महेंद्र कर्मा सह अस्पताल आज दोनों महापुरषो के नाम से एक ही परिसर में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से बस्तर की जनता को सेवा दि जा रही हैं भाजपाई अगर अपना राजनीतिक चश्मा उतार कर देखेंगे तो जरूर ही इसमें उन्हें बस्तर के हित और अंतर समझ आएगा ।

महामाया – बहला फुसला कर नाबालिग से किया दुष्कर्म, बच्चे के जन्म के बाद पुलिस में हुई शिकायत

0

महामाया – महामाया थाना क्षेत्र एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है जिसमे बच्चे के जन्म के बाद पुलिस में शिकायत हुई | प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँव के ही एक युवक युगेश कुमार पिता रतनलाल मेश्राम ने पहले युवती को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया उसके बाद युवती गर्भवती हो गई और जब युवती ने बच्चे को जन्म दिया आरोपी युवक शादी से मुकर गया | जिसके बाद पीडिता द्वारा थाने जाकर आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई और पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(n)-IPC, 4-CHL, 363-IPC, 5l-CHL,के तहत अपराध दर्ज कर तलाश में जुट गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS