City Media - Page 503 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 503

बढ़ते तापमान के मद्देनजर भार वाहक पशुओं का 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक उपयोग प्रतिबंधित

0

जगदलपुर जिले में माह मई व जून में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान भार वाहक पशुओं पर सामग्री रखकर या सवारी परिवहन करने से पशु बीमार हो सकते हैं अथवा उनकी मृत्यु हो सकती है। इसे मद्देनजर रखते हुए कलेक्टर विजय दयाराम के. द्वारा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण, परिवहन एवं कृषि उपयोगी पशुओं पर पशु क्रूरता निवारण नियम 1965 के अनुसार बस्तर जिले के सीमा अंतर्गत पशुओं की सहायता से चलने वाले समस्त साधन जिसमें भारवाहक या सवारी परिवहन का कार्य किया जाता है। ऐसे पशुओं का दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच तत्काल प्रभाव से आगामी 30 जून तक भारवाहन या सवारी परिवहन हेतु उपयोग पर प्रतिबंधित किया गया है। यह आदेश तत्त्काल प्रभावशील होगा ।

बादल अकादमी में जारी है ग्रीष्मकालीन शिविर

0

जगदलपुर बस्तर एकेडमी आफ डांस आर्ट एंड लिटरेचर (बादल) में 1 से 30 मई तक एक माह का ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया है। इस 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर में विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

शिविर में अलग-अलग विधाएं हल्बी भाषा, गोंडी भाषा, गायन, वादन, हस्तकला, डांस, चित्रकला और नाटक सिखाया जा रहा है। ग्रीष्मकालीन शिविर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अलग-अलग गतिविधियां सिखाई जा रही हैं। शिविर में प्रशिक्षणार्थी अलग-अलग गांव और शहर से बच्चे बड़े उत्साह से सीख रहे हैं और काफी लाभान्वित भी हो रहे हैं।

आ अब लौट चलें: बस्तर संभाग में जारी है नक्सलियों की घर वापसी का गजब दौर

0
  •  बस्तर में रोज बड़ी संख्या में जारी है आत्मसमर्पण
  • दंतेवाड़ा में एकसाथ 35 लोगों ने किया समर्पण

-अर्जुन झा-

जगदलपुर: बस्तर संभाग में नक्सलियों के ह्रदय परिवर्तन और आत्मसमर्पण का गजब दौर चल पड़ा है। रोज थोक के भाव में नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। इसी कड़ी में दंतेवाड़ा जिले में एकसाथ 35 नक्सलवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।इसके पहले सुकमा जिले में भी बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू (घर वापस आईए) अभियान से प्रभावित होकर 3 ईनामी सहित 35 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस की अपील का माओवादियों पर व्यापक असर पड़ रहा है। हिंसा की राह छोड़कर नक्सली अब लोकतंत्र और सविंधान पर विश्वास जताने लगे हैं। आत्मसमर्पित माओवादी भैरमगढ़, मलांगेर एवं कटेकल्याण एरिया कमेटी में थे सक्रिय रहे हैं। ये सभी माओवादी नक्सली बंद के दौरान रोड़ खोदने, पेड़ काटने एवं नक्सली बैनर पोस्टर लगाने की घटनाओं में शामिल थे। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन) सीआरपीएफ दंतेवाड़ा रेंज विकास कठेरिया, पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान तथा छग शासन की पुनर्वास नीति के तहत विगत कुछ माह से जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद किया जा रहा है। प्रशासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार- प्रसार भी किया जा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप यह बदलाव माओवादी कैडर में दिखाई दे रहा है और बड़ी संख्या में माओवादी कैडर का आत्मसमर्पण हो रहा है। इसी कड़ी में 35 माओवादियों ने आत्मसमर्पण की इच्छा के साथ लोन वार्राटू अभियान के तहत 5 मई को पुलिस उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ विकास कठेरिया, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, द्वितीय कमान अधिकारी सीआरपीएफ दंतेवाड़ा रेंज अनिल कुमार झा, द्वितीय कमान अधिकारी विवेक कुमार सिंह 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के समक्ष पुलिस कार्यालय दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया।

अब तक लौट चुके हैं 796

आत्मसमर्पित माओवादियों में से 25 माओवादियों को डीआरजी बल दंतेवाड़ा, 6 को आरएफटी सीआरपीएफ एवं 4 माओवादियों को 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा आत्मसमर्पण कराने में विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा द्वारा आत्मसमर्पित माओवादियों को छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास योजना के तहत 25- 25 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि दी। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक दंतेवाड़ा जिले में 180 ईनामी माओवादियों सहित कुल 796 माओवादी आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

ये हैं नए आत्मसमर्पित नक्सली

5 मई को आत्मसमर्पित 35 नक्सलियों में बामन करटाम 39 वर्ष जाति मुरिया निवासी ऐटेपाल पोनाड़पारा, .कुमारी कुम्मे लेकाम 35 वर्ष निवासी हुर्रेपाल नयापारा थाना मिरतुर बीजापुर, भीमा कुंजाम 28 वर्ष जाति मुरिया निवासी अरनपुर बंडीपारा थाना अरनपुर दंतेवाड़ा, देवा उर्फ काटुम मुचाकी 20 वर्ष निवासी एटेपाल थाना मिरतुर बीजापुर, जोगो बारसे पति मासो बारसे 35 वर्ष निवासी पोरोवाड़ा मुचाकी पारा थाना मिरतुर बीजापुर, बुदी उर्फ बुधरी हपका पति सीनू 40 वर्ष निवासी एटेपाल थाना मिरतुर बीजापुर, कुमारी पायके मुचाकी 26 वर्ष निवासी हुर्रेपाल पटेलपारा थाना मिरतुर बीजापुर, संतू उर्फ माडो वेट्टी 32 वर्ष निवासी एटेपाल थाना मिरतुर, मनकु उर्फ डेडा बारसा पिता 30 वर्ष हुर्रेपाल छिन्दपारा थाना मिरतुर, फुलसिंह उर्फ झिटका मडकाम 30 वर्ष निवासी हुर्रेपाल स्कूलपारा थाना मिरतुर, सुखराम उर्फ चिंड्रा कोरसा 30 वर्ष निवासी एटेपाल थाना मिरतुर, बोटी उर्फ मारो मुचाकी 25 वर्ष निवासी हुर्रेपाल स्कूलपारा थाना मिरतुर, राजेश उर्फ राजेन्द्र मुचाकी 25 वर्ष निवासी पोरोवाड़ा थाना मिरतुर, मासू बारसा 30 वर्ष निवासी पोरोवाड़ा मुचाकी पारा थाना मिरतुर, सुखराम उर्फ गुड़िया मुचाकी 30 वर्ष निवासी पोरोवाड़ा मुचाकी पारा, सन्नू उर्फ मड्डा मड़काम 59 वर्ष निवासी हुर्रेपाल पटेलपारा, राकेश उर्फ गुट्टा मड़काम 20 वर्ष निवासी हुर्रेपाल पटेलपारा थाना मिरतुर, सुधरू ओयाम 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी इण्ड्रीपाल थाना मिरतुर, रिशु उर्फ भैयरा 20 वर्ष निवासी पोरोवाड़ा थाना मिरतुर, सुकारू उर्फ बुरका माड़वी 30 वर्ष निवासी एटेपाल हपकापारा थाना मिरतुर , छन्नू मड़काम 30 वर्ष निवासी हुर्रेपाल पटेलपारा थाना मिरतुर, संतू उर्फ सुभाष अतरा 30 वर्ष निवासी हुर्रेपाल नयापारा थाना मिरतुर, चंदू उर्फ सोमडू तेलाम 40 जाति मुरिया वर्ष निवासी एंड्रीपाल रेंगापारा थाना मिरतुर, आजू उर्फ सरपंच माड़वी 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी हुर्रेपाल माड़पारा थाना मिरतुर, भीमा उर्फ सन्नू मुचाकी 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी पोरोवाड़ा थाना मिरतुर, कुम्मा उर्फ बोटी मुचाकी 50 वर्ष जाति मुरिया निवासी पोरोवाड़ा थाना मिरतुर, फागू हपका 50 वर्ष जाति मुरिया निवासी एटेपाल थाना मिरतुर, संतू ओयाम 22 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल थाना मिरतुर, गुड्डू कड़ती 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेच्चापाल थाना मिरतुर, दशरू ओयाम 18 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल थाना मिरतुर, सोनू कड़ती 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल थाना मिरतुर, भगत ओयाम 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल थाना मिरतुर, रानू उर्फ गुटलू ओयाम 33 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल थाना मिरतुर, लिंगा सोड़ी 31 वर्ष जाति माड़िया निवासी ऐटेपाल मंझारपारा थाना कुआकोंडा और सुकड़ी मुचाकी 16 वर्ष जाति माड़िया निवासी ऐटेपाल टक्कापारा थाना कुआकोंडा शामिल हैं।

पति द्वारा अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की हत्या शव को बोरी में भरकर सड़क पर फेंका

0
  • हत्या का आरोपी मृतिका का पति एवं उसका दोस्त निकला
  • 24 घंटे के अंदर अंधे कत्ल का खुलासा।
  •  अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या कर शव को छुपाने के उद्देश्य से बोरी में भरकर सड़क पर फेंका गया था।
  •  पूर्व में दोनों आरोपी हत्या के प्रकरण में काट चुके है सजा।
  •  घटना में प्रयुक्त पत्थर, मृतिका का मोबाईल, पर्स एवं आरोपी का दोपहिया वाहन को किया गया जप्त।दिनांक 04.05.2024 को अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या कर शव को छुपाने के उद्देश्य से बोरी में भरकर सनौद गुरूर मुख्य मार्ग पर ग्राम तितुरगहन में सड़क पर फेंक दिया था। प्रार्थी रामगोपाल देवदास के रिपोर्ट पर थाना सनौद में मर्ग एवं प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश हेतु  पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज  रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में, पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद  एस.आर. भगत के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक  राजेश कुमार बागड़े के पर्यवेक्षण व उप निरीक्षक थाना प्रभारी दुलार सिंग यादव, थाना सनौद एवं उप निरीक्षक जोगेंद्र साहू प्रभारी सायबर सेल बालोद के नेतृत्व में अलग-अलग टीम का गठन किया गया।

प्रकरण में अज्ञात मृतिका के शव का पहचान पश्चात ग्राम रमतरा में मृतिका के पति खिलावन राम साहू उम्र 42 वर्ष से बारिकी से पूछताछ किया गया। काफी पूछताछ के पष्चात खिलावन ने अपने बयान में बताया कि वर्ष 2001 में अपने फुफु दीदी के हत्या के प्रकरण में सजा होने पर सेन्ट्रल जेल रायपुर गया था, वहां पर पहले से मौजूद कैदी ग्राम रामपुर निवासी डीसूराम साहू जो हत्या के मामले में था जिनसेे मुलाकात हुआ था। दोनों कैदी होने से आपस में जान पहचान हो गया था। वर्ष 2009 में जेल से छुट कर खेती मजदूरी का काम करता था। शादीशुदा बाल बच्चे वाला होने के बावजूद वर्ष 2012 में गांव में पड़ोस की रहने वाली भेष्वरी उर्फ छोटी साहू के साथ दूसरा विवाह किया था। विवाह पश्चात् मृतिका भेष्वरी के तरफ से 03 बच्चे हैं। शादी के कुछ वर्ष ठीक रहने के पश्चात् दोनों पति पत्नि में आये दिन लड़ाई झगड़ा मारपीट होता रहता था। इसी बात से तंग होकर विगत 02 वर्ष पूर्व अपने दोस्त डीसूराम साहू निवासी रामपुर के साथ मिलकर मृतिका भेष्वरी की हत्या करने का योजना बनाये, इसी योजना के तहत मृतिका का पति खिलावन साहू ने मृतिका का 3,00,000 रू. का बीमा कराया था और अपने दोस्त डीसूराम साहू से दोनों हत्या कर बीमा की राषि को आपस में बराबर-बराबर बांटने के लिये इकरार हुआ था, तब मृतिका के पति खिलावन ने अपने दोस्त डीसूराम को विश्वास में लेकर मृतिका भेष्वरी साहू की हत्या करने के लिए अपने दोस्त डीसूराम को नियुक्त किया और दोनों योजनाबध्द तरीके से घटना दिनांक 04.05.2024 को आरोपी का दोस्त डीसूराम ने फोन के माध्यम से मृतिका को धमतरी बुलाकर, धमतरी बस स्टैण्ड से अपने दोपहिया वाहन टी.व्ही.एस. एक्सल में बैठाकर अपने गांव रामपुर ले जाकर अपने खेत में लेकर गया। वहां पहले से खरीदे गये शराब को मृतिका को पिलाकर नशा होने पर मृतिका के मुंह, नाक को दबाकर बेहोश कर दिया एवं पत्थर से उसके सीने में पटककर हत्या कर दिया। हत्या करने के पश्चात् डीसूराम साहू ने फोन करके खिलावन को बताया कि वह उसकी पत्नि भेष्वरी की हत्या अपने खेत में कर दिया है, तो पति खिलावन साहू ने मृतिका के शव को छुपाने के उद्येष्य से बोरी में भरकर अपने गांव के तरफ लाने के लिये बोला। तब आरोपी डीसूराम साहू ने एक पीले हरे रंग के यूरिया के बोरी में मृतिका के शव को भरकर वायर से बांधकर अपने वाहन टी.व्ही.एस. चैम्प एक्सल में सामने टंकी और सीट के बीच खाली जगह में रखकर रामपुर से सनौद होते हुए खिलावन के गांव जा रहा था कि सनौद गुरूर मार्ग में तितुरगहन के आगे बहुत आदमी खड़े होने से पकड़े जाने के डर से तितुरगहन गांव के पास सड़क में फेंककर वापस अपने गांव रामपुर आ गया। मृतिका का मोबाईल एवं पर्स तथा टी.व्ही.एस. गाड़ी को अपने घर में छुपाकर रखा था।

प्रकरण में थाना सनौद के अपराध क्रमांक 90/2024 धारा 302, 201, 120(बी) भा.द.वि. का अपराध दर्ज किया गया। प्रकरण में विशेष टीम के द्वारा क्षेत्र के त्रिनयन एवं सायबर तकनीकी की सहायता से आरोपियों के संबंध में जानकारी इकट्ठा किया गया। इसी आधार पर आरोपीगण मृतिका का पति खिलावन साहू पिता लालजी साहू, उम्र 42 वर्ष, साकिन रमतरा, थाना गुरूर एवं डीसूराम साहू पिता तिहारू राम साहू, उम्र 60 वर्ष साकिन रामपुर, थाना भखारा, जिला धमतरी से घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन, मृतिका का मोबाईल, पर्स, घटना में प्रयुक्त पत्थर को विधिवत् जप्त किया गया। इस प्रकार घटना घटित होने के 24 घंटे के अंदर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।
उपरोक्त प्रकरण में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में प्रमुख रूप से सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक जोगेंद्र साहू, उप निरीक्षक थाना प्रभारी दुलार सिंग यादव, , सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार साहू, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक संदीप यादव, आकाश दुबे, मिथलेश यादव, महिला आरक्षक विन्तेष्वरी साहू, आरक्षक राहुल देव गजपाल, चन्द्रशेखर यादव, जितेन्द्र साहू, टिकेश साहू, गौकरण यादव, भुपेन्द्र साहू, किरण यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आरोपी का नाम पता –
(01) खिलावन साहू पिता लालजी साहू, उम्र 42 वर्ष, ग्राम रमतरा, थाना गुरूर, जिला बालोद (छ0ग0)
(02) डीसूराम साहू पिता तिहारू राम साहू, उम्र 60 वर्ष, ग्राम रामपुर, थाना भखारा, जिला धमतरी (छ0ग0)

ऐतिहासिक सफलता बड़ी कामयाबी अमृत मिशन योजना कि सौगात

0

डौंडीलोहारा :-नगर सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि नगर वासियों के लिए सौगात खरखरा जलाशय जलप्रदाय योजना 2.0 अमृत मिशन 31 करोड़ की स्वीकृति लोकेश्वरी साहू स्थानीय वर्तमान विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय अनिला भेड़िया जी के संरक्षण, मार्गदर्शन व सतत प्रयास और लोकेश्वरी साहू नगर अध्यक्ष की नगर विकास के प्रति जुनून समर्पण, इच्छा शक्ति से नगर वासियों के लिए उपलब्धि भरा पेयजल के लिए 31 करोड़ की राशि स्वीकृति दिलाई नगर वासियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं |
लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के 4 वर्षों के कठिन परिश्रम और भागीरथी अथक प्रयास से नगर वासियों के लिए 2.0 अमृत मिशन योजना अंतर्गत पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर के इतिहास के में पहली बार सबसे बड़ी सौगात के रूप में 31 करोड़ की राशि स्वीकृत कराई है यह नगर पंचायत डौंडीलोहारा कै इतिहास में सबसे बड़ी कामयाबी एवं सफलता है| पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक माननीय अनिला भेड़िया जी ने लोकेश्वरी साहू की मांग व अनुरोध पर नगर पंचायत डौंडीलोहारा में ही वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण हो इसके लिए सत्र के दौरान सदन में लगाई याचिका उसी का परिणाम नगर में ही बनेगी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बड़ी सफलता इस परियोजना के लिए विधायक जी का मिला हमेशा साथ राज्य स्तरीय तकनीकी समिति (मिशन अमृत 2.0) के निर्णय तथा राज्य शासन के आदेश क्रमांक 8189/6723/202218 दिनांक 5/12/2022 के अनुक्रम में उपरोक्त परियोजना की तकनीकी स्वीकृति 12/3/2024 को सफलता मिली फिर खुशी की लहर दौड़ पड़ी खरखरा जलाशय से नगर वासियों कि प्यास बुझाने 24 घंटा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 2.0 अमृत मिशन जलप्रदाय योजना अंतर्गत राज्य शहरी विकास अभिकरण छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा 3132 . 75 लाख शब्दों में तीन हजार एक सौ बत्तीस दशमलव सात पांच लाख कि स्वीकृति प्रदान कि गई है|
नगरी प्रशासन विभाग सुडा अमृत मिशन के डायरेक्टर माननीय सी एस शाहित सुडा के अधिकारी चीफ इंजीनियर सुनील सिंह , 15 फाइनेंस के चिफ उमेश कुमार ढालेंद्र सामवेद शर्मा सहित अमृत मिशन प्रशासनिक कमेटी टीम और जिला/प्रदेश के ऐरीकेशन विभाग चिफ , ईई एवं विधुत विभाग डौंडीलोहारा के ई मरकाम सर व जेई साहू मैम और राजस्व विभाग डौंडीलोहारा का पूरा-पूरा महती भूमिका व योगदान रहा उसके लिए नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद एवं शुभकामनाएं व बधाई दिए हैं| जिसमें नगर पंचायत प्रेसिडेंट इन काउंसलिंग की मेंबर उपाध्यक्ष विद्या शर्मा सभापति झुमुक लाल कोषमा, अनीता साहू ममता शर्मा अशोक चनाप नगर प्रशासन सीएमओ और राकेश प्रधान और उप अभियंता भानु प्रकाश घोष और परिसर के मेंबर व नगर पंचायत परीवार का मुझे हमेशा सफलता दिलाने में सहयोग प्रदान करते रहे सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हूए अमृत मिशन योजना के बड़ी कामयाबी हासिल हुई इसके लिए सभी बधाई के पात्र है |लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने अपने नगर अध्यक्ष पदभार ग्रहण करते समय खरखरा जलाशय से नगर वासियों को 24 घंटा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक अनिला भेड़िया के उपस्थिति में घोषणा की गई थी उसके लिए अनिला भेड़िया जी के मार्गदर्शन में नगर वासियों को पेयजल उपलब्ध करने के उद्देश्य से अपने कार्यक्षेत्र में कार्य योजना बनाते हुए संघर्ष करते हुए आगे बढ़ते हुए 4 साल बाद नगर वासियों कि बहु प्रतिशत मांग को पूरा करने में आज सफलता पाई है लोकेश्वरी साहू ने बातचीत करते हुए बताया की हमने खरखरा जलाशय से हमारे नगर वासियों को शुद्ध 24 घंटा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हमने कार्य करते हुए उसी दिशा में आगे बढ़े जहां हमें कई प्रकार के कठिनाइयां का सामना करते हुए संघर्ष किया उसी का परिणाम स्वरूप आज हमें स्वीकृति मिल पाई है यह नगर वासियों के लिए सबसे बड़ी सौगात और उपलब्धि है और हमें आज गर्व महसूस हो रहा है कि हम अपना घोषणा अनुसार वादा पूरा करने जा रहे हैं आगे मैं बताना चाहूंगी की इरिगेशन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के लिए भी हमें काफी हद तक मेहनत करनी पड़ी तब जाकर एनओसी उपलब्ध हुआ फिर हमने और नगर पंचायत की टीम ने एवं रायपुर की टीम ने और दुर्गा की टीम ने आज की स्थिति में नगर पंचायत की जनसंख्या लगभग 15000 है तो आने वाला 50 सालों में नगर की जनसंख्या क्या होगी उसी हिसाब से हमने अलग-अलग विभाग के उप अभियंताओं से विचार विमर्श ,चर्चा कर एस्टीमेट और प्रपोजल आर्किटेक्ट के माध्यम से तैयार करते हुए छत्तीसगढ़ शासन को प्रस्ताव भेजें वहां भी कई प्रकार के तकनीकी दिक्कतों का सामना करते हुए हमें संघर्ष करना पड़ा उसे वक्त संघर्ष के समय में स्थानीय विधायक जी का हमेशा साथ मिला और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 14वी बार सीए, और चीफ इंजीनियर की उच्च लेवल की बैठक में हमें नगर पंचायत डौंडीलोहारा के लिए हमारे 4 वर्षों सबसे बड़ी कामयाबी हासिल हुई यह समस्त नगर वासियों को समर्पित करती हूं आने वाला समय में हमारा नगर टैंकर मुक्त हो जाएगा और प्रत्येक घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति 24 घंटे होगी समस्त सम्माननीय नगर वासियों को विश्वास दिलाती हूं आगे श्रीमती साहू जी ने बताया की खरखरा जलाशय में संपावेल का निर्माण कराया जाना है जिसमें लगभग 20 दोनों का पेयजल नगर वासियों के लिए स्टोरेज किया जाएगा उसे पाइपलाइन के माध्यम से रोड के किनारे किनारे नगरपंचायत डौंडीलोहारा लायी जाएगी जहां ऑफिस के पीछे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना की जाएगी जहां पानी फिल्टर होकर नगर वीडियो के घरों तक आसानी से 24 घंटा उपलब्ध करायी जाएगी और दो पानी टंकी का निर्माण कराई जाएगी जो कि लगभग एक टंकी चार लाख लीटर और दूसरी टंकी लगभग 2 लाख लीटर के आसपास बनाया जाना प्रस्तावित होगी इस बड़ी कार्य योजना को तैयार करने में हमारे नगर पंचायत डौंडीलोहारा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राकेश कुमार प्रधान सब इंजीनियर भानु प्रकाश घोष पेयजल विभाग पी डब्लू डी के पंकज कुमार चंद्राकर , ईश्वर ठाकुर अमित श्रीवास सुभाष श्रीवास्तव और पूरे सर्वे टीम का समर्पण भाव से नगर विकास के लिए पूरा-पूरा सहयोग मिलता रहा उन्ही का परिणाम 2.0 अमृत मिशन की सौगात आज नगर वासियों के सामने है आप सभी अधिकारी कर्मचारी हमारे नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि सम्माननीय नगर पंचायत उपाध्यक्ष विद्या शर्मा सभापति झुमुक लाल कोसमा, अनीता साहू, ममता शर्मा अशोक चनाप और सभी सम्माननीय नगर पंचायत परिसर के समस्त पार्षदों का सहयोग रहा समस्त नगर वासियों, जनप्रतिनिधियों प्रशासन में बैठे हमें सहयोग प्रदान करने वाले समस्त जिला प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों हृदय से बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित करिए है और इस बड़ी परियोजना को पूर्ण करने में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सम्माननीय सभी जनप्रतिनिधियों नगर के समस्त नागरिकों प्रशासन में बैठे सभी अधिकारी कर्मचारियों से विनम्र अपील की गई है कि इस निर्माण कार्य में नगर पंचायत डौंडीलोहारा को सहयोग मिलेगी ऐसा विश्वास के साथ उम्मीद नगर अध्यक्ष द्वारा जताई गई है|
इस 2.0 अमृत मिशन की बड़ी उपलब्धि प्राप्त होने पर माननीय पूर्व मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल , वर्तमान छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पूर्व नगरी प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया , वर्तमान नगरी प्रशासन मंत्री अरुण साव , लोकेश्वरी गोपी साहू जी अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा का नगर पंचायत डौंडीलोहारा प्रेसिडेंट इन काउंसलिंग मेंबर न ,प उपाध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विद्या शर्मा प्रदेश प्रतिनिधि अनिल लोढ़ा जिला प्रतिनिधि हस्तीमल शाखला ताराचंद जैन गोविंद चंद्राकर सभापति झुमुक लाल कोशमा , अनीता साहू ममता शर्मा अशोक चनाप गोपाल प्रजापति अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा युवानेता विकास जैन प्रकाश शर्मा राजेंद्र निषाद गोपी साहू शहर अध्यक्ष ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित कर खुशी जाहिर किये |सादर अभिवादन / नमस्कार सम्माननीय सभी पत्रकार साथियों और न्यूज़ चैनल के साथियों से विनम्र आग्रह है हमारे नगर के लिए 2.0 अमृत मिशन जलप्रदाय योजना सबसे बड़ी उपलब्धि है नगर वासियों को पता चले इसलिए इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित करने की कृपा करें

जनपद सदस्य संजय बैंस के नेतृत्व में ग्रामीण जन मिले कलेक्टर से मिलकर मिडिल स्कूल खोलने की मांग

0

कुसुमकसा जनपद सदस्य संजय बैंस के नेतृत्व में ग्रामीण जन मिले कलेक्टर से मिलकर मिडिल स्कूल खोलने की मांग पत्र प्रेषित किए ग्राम पंचायत के सरपंच सरोज बाई बालेंद्र ने बताया की हमारे गांव के बच्चे पढ़ने के लिए दूसरे गांव पथरा टोला जाते है एनएच हाइवे सड़क बनने से बच्चो के मन में दुर्घटना का संसय बना रहता है और बरसात के दिनों में बच्चो को नाला पार करना पड़ता है बरसात के दिनों में ज्यादा पानी से बच्चे स्कूल नही जा पाते और उनका अध्यापन का काम प्रभावित होता है समस्या को समझते हुए संजय बैंस ने जिलाधीश महोदय से चर्चा उपरांत शासन स्तर पर प्रस्ताव बनाकर भेजने की बात कही और अपने स्तर पर हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन जिलाधीश महोदय ने दिया ग्रामीण जन जनपद सदस्य संजय बैंस के साथ जिला शिक्षा अधिकारी से भी सौजन्य भेंट किए और उनसे भी मिडिल स्कूल ग्राम पंचायत अरमुर कसा खोलने के लिए चर्चा हुवा जिला शिक्षा अधिकारी गंभीरता से लेते हुए हम अपने विभाग के तरफ शासन स्तर पर हम तुरंत प्रस्ताव भेज रहे है |

आप लोगो को मांग वाजिब है हम हर संभव प्रयास करेंगे जनपद सदस्य संजय बैंस ने बताया की वर्ष्रो पुरानी मांग को लेकर हमारे जनपद क्षेत्र के साथियों के साथ आज जिलाधीश महोदय से चर्चा हुवा बहुत ही विनम्रता से हमारी मांग को सुने हमे उम्मीद है इस वर्ष से ही हमारे ग्राम में मिडिल स्कूल संचालित होगा इस अवसर संतोष जैन सरपंच गणेश श्वेता पुष्पजित बैंस अलीम भाई शमशेर खान हलधर गोरे उप सरपंच दयालु राम भंडारी लालती बाई पंच रतन लाल जी ग्राम पैटेल बलदेव दास बिसाहू राम परदेशी राम जी उपस्थित रहे

खटपट और तकरार तो हर परिवार में होती है, मगर अंत में सब साथ हो जाते हैं :दीपक बैज

0
  • राधिका -सुशील विवाद पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का सधा और सटीक बयान

अर्जुन झा-

जगदलपुर कांग्रेस एक विशाल परिवार है। हर परिवार में भाई – बहन और सदस्यों के बीच तकरार होती रहती है। परिवार के बड़े बुजुर्ग उन्हें समझाते बुझाते, मनाते हैं और परिवार को एकजुट रखते हैं। वैसे ही हमारे बड़े नेता भी कांग्रेस परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बनाए रखने का काम करते हैं। राधिका खेड़ा को जल्दबाजी नहीं करना चाहिए थी। अगर उनके साथ कुछ गलत हुआ है, तो उन्हें इंसाफ जरूर मिलता।

उक्त बातें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज ने कही है। श्री बैज से कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा और छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला के बीच हुई तकरार को लेकर सवाल पूछा गया था। इस पर दीपक बैज ने बड़े ही सुलझे हुए अंदाज में कहा कि कांग्रेस परिवार में कभी किसी के साथ अन्याय नहीं होता, बल्कि हमारी कांग्रेस तो मोदी सरकार द्वारा देश के किसानों, नौजवानों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, बेरोजगारों के साथ किए जा रहे अन्याय के खिलाफ लड़ रही है। हमारे नेता खड़गे जी, सोनिया जी, राहुल जी, प्रियंका जी देश के सर्वहारा वर्ग को न्याय दिलाने संकल्पित होकर काम कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से हमारे नेता राहुल गांधी ने देशव्यापी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की और इस लोकसभा चुनाव में पार्टी ने अपनी मेनिफेस्टो को न्याय पत्र नाम दिया है। प्रियंका गांधी ने मातृशक्ति को मजबूत और सक्षम बनाने के लिए ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दिया है। आज यह नारा हर बालिका, हर युवती और हर महिला के दिलो दिमाग पर पैठ बना चुका है। ऐसे में भला हम अपने ही परिवार की सदस्य राधिका जी के साथ अन्याय कैसे कर सकते हैं। राधिका खेड़ा ने थोड़ी जल्दबाजी कर दी है, उन्हें थोड़ा धैर्य रखना था। अगर उनके साथ कुछ गलत हुआ है, तो उन्हें इंसाफ जरूर मिलता। सुशील आनंद शुक्ला पर कार्रवाई के सवाल को लेकर दीपक बैज नेता कहा कि पूरा मामला खड़गे जी, सोनिया जी, राहुल जी और प्रियंका जी के संज्ञान में आ चुका है। अपने इन वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर हमने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर ली है, दोनों पक्षो की बातों को ध्यान से सुन लिया है और तटस्थ भाव से रिपोर्ट तैयार कर पार्टी नेतृत्व के पास भेज दी है। हमारे सरे वरिष्ठ और कनिष्ठ नेता अभी चुनावों में व्यस्त हैं। चुनाव निपटते ही इस मसले का भी निपटारा हो जाता और राधिका बहन को भी न्याय मिलता, मगर उन्होंने इस्तीफा देकर बड़ी जल्दबाजी कर दी है। परिवार का कोई सदस्य अलग हो जाता है तब दुख तो होता है, मगर राधिका खेड़ा ने जो कदम उठाया है, वह उनका निजी मामला है।

राम तो सबके हैं : दीपक बैज

क्या कांग्रेस में अयोध्या के राम मंदिर और वहां भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समर्थन करने वालों को प्रताड़ित किया जाता है? क्योंकि राधिका खेड़ा ने ऐसा कहा है। इस पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि भगवान श्रीरामचंद्र सभी देशवासियों के आराध्य हैं, उन पर किसी दल या व्यक्ति का एकाधिकार नहीं है। यह व्यक्तिगत आस्था का मामला है और व्यक्तिगत आस्था के मसले पर कांग्रेस कभी हस्तक्षेप नहीं करती और न ही किसी सदस्य के रामलला के दर्शन पर रोक लगाती है। खड़गे जी भी देवी देवताओं की पूजा करते हैं, राहुल जी और प्रियंका जी अक्सर मंदिरों में जाकर दर्शन पूजन करते रहते हैं। राधिका खेड़ा ने ऐसा क्यों कहा है, यह तो वही जानें।

यह कहा है राधिका खेड़ा ने

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा देते समय कई बड़ी बातें कही हैं। राधिका खेड़ा ने कहा कि मैंने कभी भी पार्टी के विपक्ष में कोई काम नहीं किया। जो पार्टी ने कहा मैंने वही किया। मैंने कभी भी पार्टी लाइन क्रॉस नहीं की।पूरी निष्ठा के साथ पार्टी में काम किया पूरी ईमानदारी मैंने पार्टी को लेकर दिखाई थी। पर पार्टी के लिए इतनी ईमानदारी से काम करने के बावजूद खुद के साथ न्याय नहीं होता। राधिका खेड़ा ने आगे कहा कि जो लोग राम के उपासक हैं, उनके साथ अभद्रता करना, उनके साथ न्याय नहीं करना इससे बड़ा कोई पाप हो नहीं सकता। राधिका खेड़ा ने यह भी कहा है -मैं रामलला का दर्शन करने से खुद को रोक नहीं पाई और अयोध्या चली गई। इसी वजह से मुझे प्रताड़ित किया जाता रहा है। मैंने लगातार 6 दिनों तक इंतजार किया। मुझे कहा गया चुनाव है, इंतजार करो भूल जाओ। मुझे साफ- साफ बोल दिया गया कि आपको न्याय नहीं मिलेगा, कुछ नहीं होगा। इंतजार करते -करते थक चुकी हूं और अब प्रभु श्री राम ही मेरे साथ न्याय करेंगे।

भाजपा में जाने की भूमिका तो नहीं?

राधिका खेड़ा – सुशील आनंद शुक्ला विवाद पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा कार्रवाई का संकेत देने तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा प्रकरण की त्वरित गति से निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट हाई कमान के पास भेज दिए जाने के बावजूद राधिका खेड़ा की जल्दबाजी कुछ और ही कहानी कहती नजर आ रही है। राजनीति के जानकारों का कहना है कि राधिका खेड़ा ने इस्तीफा देने में जो जल्दबाजी की है, उससे प्रतीत होता है कि वे भाजपा में जाने बेताब हैं। इस्तीफे के साथ आए राधिका खेड़ा के बयान से लग रहा है कि वे अब भारतीय जनता पार्टी की भाषा बोलने लगी हैं। साथ ही ऐसा भी लग रहा है कि वे कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में जाने की भूमिका पहले से बना चुकी हैं। इसीलिए उन्होंने अपने बयान बार बार राम का जिक्र किया है। रायपुर में हुए विवाद में भगवान राम के प्रति राधिका खेड़ा की आस्था को लेकर तो कोई बात ही नहीं हुई थी। फिर वे विवाद में भगवान राम को बीच में क्यों ला रही हैं। इससे संकेत मिलता है कि वे भी जल्द भाजपा के शरणागत हो सकती हैं।

चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी भी नहीं डिगा सकी डॉक्टर बनने की चाह

0
  •  बस्तर जिले के 1486 अभ्यर्थियों में से 1436 हुए नीट परीक्षा में शामिल

अर्जुन झा

जगदलपुर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट रविवार को जगदलपुर शहर के 4 केंद्रों में में आयोजित की गई। बस्तर जिले के सैकड़ों विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए। भीषण गर्मी और बदन को झुलसती धूप भी यंगस्टर्स की डॉक्टर बनने की चाह में बाधक नहीं बन सकी।

दोपहर 2 बजे से शुरु हुई परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को प्रक्रियाएं पूर्ण करने 11 बजे ही बुला लिया गया था। नीट की परीक्षा में 1486 अभ्यर्थियों में से 1436 उपस्थित हुए वहीं 50 अनुपस्थित रहे। बस्तर जिले के दूर दराज के गांवों के अभ्यर्थी भी परीक्षा देने पहुंचे थे। कोई बाईक से आया था, कोई बस से तो कोई कई किलोमीटर की यात्रा सायकिल से पूरी कर जगदलपुर पहुंचा था। परीक्षार्थी युवतियों के साथ भाई, पिता अथवा अन्य पुरुष परिजन आए थे। सबके सब पसीने से तर बतर दिख रहे थे। प्यास से उनके होंठ सूख चले थे मगर हौसला नहीं टूट पाया था। इन यंगस्टर्स ने भूख प्यास, धूप, गर्मी की परवाह न करते पूरे इत्मीनान से परीक्षा दी। परीक्षा हॉल से निकलने के बाद उनके चेहरों पर संतोष और आत्मविश्वास का भाव साफ झलक रहा था।

तीसरे चरण के मतदान ने बता दिया देश में बनने जा रही है इंडिया गठबंधन की सरकार: दीपक बैज

0
  •  देश में बह रही है बदलाव की बयार – पीसीसी चीफ

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि तीसरे चरण क़े चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। छत्तीसगढ़ की 7 सीटों के लिए 7 मई को मतदान होना है। दो चरणों में 4 लोकसभा क्षेत्रों का मतदान हो चुका है। पहले दो चरणों के मतदान में छत्तीसगढ़ की 4 सीटों के साथ पूरे देश में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लिए मतदाताओं का रूझान साफ दिखा है।

दीपक बैज ने कहा कि तीन चरणों के मतदान के रूझान के बाद मोदी और भाजपा घबरा गए हैं, उनके भाषणों का रूख बदल गया है। वे अपनी 10 साल की कोई भी उपलब्धि नहीं बता पा रहे हैं। चुनाव को हिन्दू, मुस्लिम, मंगलसूत्र, मछली, मटन, मीट तक ले जाने की तमाम कोशिशें मोदी और उनके साथियों ने की।

इस चुनाव में भाजपा का हिडन एजेंडा संविधान को बदलने और आरक्षण को समाप्त करने का बेनकाब हुआ है। जनता यह समझ गई है कि संविधान बदलने के लिए भाजपा 400 पार का नारा दे रही है। लोग यह भी जान गए हैं कि यह संविधान इसलिए बदलना चाह रहे हैं कि बाबा साहब ने वंचित वर्गों के लिए जो प्रावधान संविधान में किए हैं, उन्हें समाप्त किया जा सके। लेकिन भाजपा की यह बदनीयती खुलकर जनता के सामने आ गई है। इस चुनाव के प्रचार को कांग्रेस पार्टी ने सकारात्मकता के साथ लिया। हमने अपने न्याय पत्र को जनता के सामने रखा है। यही कारण है कि देशभर में जनता बदलाव के लिए मतदान कर रही है।

किसान, मजदूर, महिलाएं देश में कांग्रेस की सरकार बनाने लामबंद हैं। जनता को कांग्रेस के वादों में आशा की नई किरण दिख रही है।

कांग्रेस ने कुल 5 न्याय की गारंटी दी है। नारी न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, मजदूर न्याय और भागीदारी न्याय। ये पांचों न्याय घोषित होने के बाद से ही देश के हर वर्ग के मतदाताओं में कांग्रेस के प्रति नजरिया बदला है। लोगों को कांग्रेस की सरकार में अपना भविष्य दिख रहा है। कांग्रेस ने महिलाओं को हर साल 1 लाख और महीने में 8333 रू. देने का वादा किया है। इसके साथ ही केंद्रीय भर्तियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का भी वादा कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस की इस घोषणा के बाद महिला मतदाताओं का ध्रुवीकरण कांग्रेस की ओर हुआ है।

महिलाएं देश में कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान का दृढ़ निश्चय किया है। मजदूरों को लगता है केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। कांग्रेस ने मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 200 से बढ़ाकर 400 करने का वादा किया है इससे देश के मजदूरों के जीवन स्तर में बदलाव आएगा। दीपक बैज ने कहा कि किसान भी मोदी सरकार के खिलाफ मतदान करने को लामबंद हैं। किसानों को लगता है कि मोदी सरकार के रहते उनके हालात में सुधार नहीं होगा। कांग्रेस किसानों को उनकी उपज की पूरी कीमत देने को भी प्रतिबद्ध है। कांग्रेस ने किसानों से वादा किया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी गारंटी देगी, इसके लिए संसद में कानून बनाया जाएगा। स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के अनुसार समर्थन मूल्य निर्धारण करेगी। कांग्रेस ने कृषि उत्पादों को, कृषि उपकरणों को जीएसटी के दायरे से बाहर लाने का वादा किया है। बैज ने कहा है कि कांग्रेस के भागीदारी न्याय के वादे से वंचित वर्गो का भरोसा कांग्रेस के प्रति बढ़ा है, लोग कांग्रेस की सरकार बनाने क़े लिए मतदान करने वाले है।

जनता मोदी – साय के विरोध में

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार के साथ ही 5 माह की साय सरकार के खिलाफ भी जनता मतदान करेगी। 14 दिसंबर को पहली कैबिनेट में 18 लाख मकान स्वीकृति किया, लेकिन केंद्र ने इनके एक मकान के प्रस्ताव को नहीं माना, इनके 18 लाख मकान सिर्फ होर्डिंग और कागजों में बने हैं। जनता इस वादाखिलाफी का बदला चुनाव में भाजपा के खिलाफ मतदान करके लेगी।

2 साल के बकाया बोनस में भी किसानों को धोखा दिया 17- 18 के बोनस को देने का वादा कर 15-16 का बोनस दिया ताकि कम लोगों को फायदा हो। जनता इसके खिलाफ मतदान करेगी। 500 में सिलेंडर देने का वादा पूरा नहीं किया, बेरोजगारी भत्ता देना बंद कर दिया।

गोबर खरीदी बंद कर दी, गोठान योजना बंद कर दी । राज्य में गौमाता की स्थिति खराब हो गई। गौ तस्करी शुरू हो गई। राजधानी में गोवंश से भरे टैक्ट्रर पकड़ाए।

महतारी वंदन में पहली किस्त सभी माताओं को नहीं मिली

और दूसरी किस्त भी 40 प्रतिशत महिलाओं को ही मिल पाई है। तीसरी किस्त तो अभी 10 प्रतिशत के खाते में नहीं आई है। लोकसभा चुनाव में यह हाल है तो चुनाव के बाद यह इसको भी बंद कर देंगे।

आदिवासियों के खिलाफ साजिश

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जल, जंगल, जमीन से आदिवासियों के अधिकारों को कमजोर करने की साजिशें शुरू हो गई हैं।

किसानों के कर्जामाफ करने का भाषण अब भूल गए हैं।

छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया। 5 माह में सरकार हांफती दिख रही है। 5 माह में ही कोई सरकार इतनी आलोकतांत्रिक हो सकती है इसका उदाहरण छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार है। जनता इन सबके खिलाफ मतदान करेगी। दीपक बैज ने जनता से अपील की है कि बढ़-चढ़ कर मतदान करें, अपना ख्याल रखे, गर्मी से बचाव कर ठंडा पानी शीतल पेय पीकर, सर पर गमछा डालकर, टोपी पहनकर मतदान करने जाएं। भावना में बहकर मतदान नहीं करें। देश की आने वाली पीढ़ी के भविष्य को देखकर सोच समझ कर मतदान करें। कांग्रेस पार्टी वादा करती है हम एक स्वच्छ जनोन्मुखी सरकार बनाएंगे। अमीर -गरीब, छोटा-बड़ा सभी के विकास के लिए समान अवसर कांग्रेस की सरकार प्रदान करेगी।

ओड़िशा में मोर्चा सम्हाला बस्तर के भाजपा नेताओं ने

0
  • ओड़िशा में प्रचार कर रहे हैं जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी और अन्य नेता

जगदलपुर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ओड़िशा राज्य की सह प्रभारी लता उसेंडी ने बस्तर के भाजपा नेताओं को ओड़िशा में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी है।

ओड़िशा के नवरंगपुर में बस्तर के भाजपा नेताओं ने वहां के नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव प्रचार की रणनीति बनाई। बस्तर के भाजपा नेताओं ने नवरंगपुर लोकसभा सीट के झारीगाम विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के बस्तर जिला अध्यक्ष रूपसिंह मांडवी के नेतृत्व में जिले के कई नेता पड़ोसी ओड़िशा राज्य में हो रहे लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में प्रचार हेतु रविवार को नवरंगपुर पहुंचे। पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ओड़िशा की सह प्रभारी सुश्री लता उसेंडी ने बस्तर के नेताओं के साथ नबरंगपुर मे बैठक लेकर बस्तर के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी। बस्तर के नेताओं ने नबरंगपुर लोकसभा क्षेत्र के झारीगाम विधानसभा क्षेत्र में अपना मोर्चा संभाल लिया है। अलग – अलग क्षेत्र में प्रवास भी शुरू कर दिया गया है।विधानसभा क्षेत्र में सघन दौरा कर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से मिलकर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। बस्तर के नेताओं ने अविलम्ब प्रवास प्रारंभ कर बैठकें व कार्यकर्ताओं से मुलाकात आरंभ कर दी है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने कहा हर कार्यकर्ता को तन मन लगाकर कार्य करने की जरूरत है। इस बार ओड़िशा के कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से उड़ीसा में भाजपा को जीत मिलेगी। रूपसिंह मंडावी ने कहा लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव एक मजबूती से लड़ना होगा। कमियों को दूर करने व मजबूत रणनीति को तैयारी में सभी का सहयोग आवश्यक है। हर कार्यकर्ता भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का कार्य करेंगे। ओड़िशा की जंग में बस्तर के नेता वेदप्रकाश पांडे, रजनीश पाणिग्रही, प्रकाश रावल, संग्राम सिंह राणा, जितेंद्र सुराणा, परितोष त्रिपाठी, शुभम संचेती सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता जौहर दिखा रहे हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS