जगदलपुर। बस्तर जिला पुलिस अधीक्षक ने जिले के कुछ ऐसे थानेदार को इधर से उधर करने के अलावा उन्हें लाइन अटैच करने की भी बात कही, उन्होंने बताया कि डीजीपी के निर्देशा-नुसार प्रदेश के सभी थानों को आदर्श थाना के रूप में विकसित किया जाना है । इसी को आधार बनाकर जिले के समस्त थाने एवं पुलिस चौकी में पदस्थ थानेदार एवं प्रभारियों के कार्य की समीक्षा की जा रही है, क्योंकि डीजीपी के स्पष्ट निर्देश अनुसार जिस भी थानेदार के क्षेत्र में अवैध शराब बिकने व सट्टा संचालन की खबर के साथ अपराध गतिविधियों की सूचना मिलेगी तो उसे तत्काल हटाए जाने की कार्रवाई अथवा उसे लाइन अटैच करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही अनुभवी थानेदार एवं चौकी प्रभारियों को उनकी जगह मौका दिया जावेगा। वर्तमान में शहर के कुछ थाना क्षेत्र में छोटी-छोटी चोरियां बड़ी है उसके त्वरित निराकरण के लिए उन्हें कहा गया है ।शहर के थानेदारों को उनकी कार्यशैली में बेहतर लाने को कहा गया है।
मंडियों में प्रभारी सचिवों की नियुक्ति से अव्यवस्था, रिक्त पदों पर भर्ती अटकी
रायपुर – छत्तीसगढ़ में संचालित मंडियों में से अधिकतर प्रभारी अधिकारियों के भरोसे चल रही हैं। मंडियों में प्रभारी अधिकारियों की वजह से अव्यवस्था देखने को मिल रही है। अधिकारियों का कहना है कि सचिव के पद रिक्त होने की वजह से मंडी निरीक्षकों और अन्य पदों पर पदस्थ लोगों को प्रभार दिया गया है।
प्रदेश में 69 मंडियां संचालित हैं। धान खरीदी के सीजन में कई व्यापारियों द्वारा यहां धान और अन्य उपज की खरीदी बिक्री की जाती है। इस दौरान किसानों और खरीदार के बीच सौदा कराने में सचिवों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उपज की सही कीमत मिले, इसे लेकर मंडी के भारसाधक अधिकारी ही किसानों को सही दाम दिलाने में मदद करते हैं। प्रभारी सचिवों के होने के कारण किसानों को मिलने वाला फायदा व्यापारी उठा रहे हैं।
प्रदेश में 69 मंडिया संचालित, टैक्स बढ़ाने की कवायद
मंडी टैक्स बढ़ाने सरकार ला रही विधेयक
मंडियों की माली हालत में सुधार करने के लिए राज्य सरकार विधानसभा के इसी सत्र में मंडी टैक्स को बढ़ाने के लिए एक विधेयक लेकर आ रही है। बताया जा रहा है कि मंडी टैक्स में करीब डेद गुना वृद्धि करने का प्रस्ताव दिया गया है। वर्तमान में मंडियों को मिलने वाला टेक्स करीब तीन सौ करोड़ का है,वह बदकर करीब 600 करोड़ के लगभग हो जाएगा।
सचिव के कई पद रिक्त
मंडी बोर्ड के अधिकारियों ने माना है कि मंडी सचिव के पद रिक्त होने के कारण प्रदेश की मंडियों में प्रभारी के रूपसचिवों की नियुक्ति की गई है। पदों को भरने के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल को प्रस्ताव भेजा गया है। अभी तक मी की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई।
मंडी में आया लाख मीट्रिक टन से अधिक धान
मंडी बोर्ड के अधिकारी एमएससकनी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के देर से शुरू होने के कारण प्रदेश की मंडियों में अक्टूबर से 18 दिसंबर तक4 लाख29 हजार मीट्रिक टन धान की आवक हुई। किसानों का धान मंडियों में व्यापारियों द्वारा बोली लगाकर खरीदा ठाया। धान खरीदी के समय भी प्रदेश की कई मंडियों में किसान अपना अतिरिक्त धान बेचने पहुंचते हैं|
मंडियों में मंडी निरीक्षकों और लेखापाल के पद पर नियुक्त कर्मियों को सचिव का प्रभार देकर बैठाया गया है। पिछले कई वर्षों से काबिज इन प्रभारियों के कारण मंडी को मिलने वाले लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इसके कारण मंडी का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। प्रदेश की 69 मंडियों में से 30 मंडियां ऐसी हैं, जहां प्रभारी सचिव काबिज हैं |
टेबलेट चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, साइबर सेल के माध्यम से पकड़ा गया
जगदलपुर – पुलिस थाना कोतवाली में देवेन्द्र कुमार धृतलहरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शासन द्वारा दिया गया टेबलेट अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है और जिसकी कीमत लगभग 13,400/- है | जिस पर पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 471/2018 व धारा 457,380,201 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई और पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही थी |
पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली के सउनि0 धनश्याम वाजपेयी, हमराह स्टाफ आर0क0 807 वेदप्रकाश देशमुख, आर0क0 992 बलीराम भारती, मआर0 1019 आभा रंजिता लकड़ा, एवं सायबर सेल के टीम द्वारा घटना दिनांक से फरार अज्ञात चोर की पता तलाश हेतु टीम बनाकर शहर के संदिग्ध व्यक्तियो/सजायाब चोर से सघन पुछताछ की जाने लगी ।
आरोपी के द्वारा उक्त टेबलेट को चुराकर, सीम निकाल कर उपयोग कर रहा था जिसे सायबर सेल के माध्यम से पता तलाश किया गया है।
इस दौरान आज दिनांक 20.12.2020 को पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना दिनांक के रात्रि में उक्त टेबलेट को घटनास्थल से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने टेबलेट को गिरफ्तारी के भय से दलपत सागर के पानी में फेंक दिया, जिसकी बरामदगी हेतु तलाशी पर नहीं मिला जिस पर से आरोपी के द्वारा साक्ष्य छुपाने पर धारा 201 भादवि0 जोडी गई। आरोपी राहुल नायक पिता महेन्द्र नायक उम्र 25 साल नि0 महारानी वार्ड क्रमांक-14 जगदलपुर के विरुद्ध उपरोक्त अपराध धारा कारित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
RPL दल्लीराजहरा – कौन रहा कल के मैच का विनर, जाने आज का मैच करो या मरो का मुकाबला के साथ
RPL दल्लीराजहरा – कौन रहा कल के मैच का विनर
पहले मैच के मुख्य अतिथि थे
शिबू नायर जी, टी ज्योति राव जी पार्षद 26 वार्ड, श्रुति यादव जी पार्षद 9 वार्ड, विष्णु प्रताप सिंह जी, अमन जग्गी जी, रूडी स्टीफन जी
मैच के अम्पायर
शैलेन्द्र व्यास जी, खिलावन ठाकुर जी
कॉमेंटेटर
1 भूपेंद्र श्रीवास जी, 2 विवेक मसीह जी
स्कोरर
सूरज दास.सद्दाम

दूसरे मैच के मुख्य अतिथि
सिख समाज के पूरे पदाधिकारी गण दल्लीराजहरा।।
पहला मैच
तुली हिटर्स vs महेश्वरी लिजेंट्स
माहेश्वरी 88 रन – 10 ओवर 4 विकेट
तुली हिटर्स 89 रन – 7.3 ओवेर्स 60 रन विजय
मैन आफ द मैच – विजय
दूसरा मैच
बालाजी बाबूजी बॉम्बर्स V/s कमल मोटर्स
कमल मोटर्स 128 रन – 10 ओवर – 3 विकेट
82 नाबाद मोंटी
बालाजी बाबूजी बॉम्बर्स – 56 रन विकेट 8, ओवर 10
72 रन जीत कमल मोटर्स की
मैन आफ द मैच – मोंटी
आज का पहला मैच – करो या मरो मुकाबला
अमरदीप रॉयल्स V/s कॉर्न बाईट
और दूसरा मैच
तुली हीटर्स V/s सतलाल द विनर्स
Breaking जंगली हाथियों द्वारा एक छात्र की जान लेने के बाद कल रात डौंडी के इस वार्ड में मचाया उत्पात
डौंडी – जिले के डौंडी एवं आसपास के क्षेत्रों में जंगली हाथियों के दल ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है। अभी हाल ही में बुधवार की रात लगभग 10 बजे आक्रोशित 13 हाथियों के दल ने 17 साल के छात्र को पटक कर मार डाला। घटना डौंडी विकासखंड के ग्राम लिमऊडीह, खल्लारी पारा की है। फॉरेस्ट रेंजर ने बताया कि हाथी पिछले तीन-चार दिनों से गांव में घुस रहे हैं। हाथियों के दल को देखकर ग्रामीणों द्वारा मशाल जलाकर एवं फटाके फोड़ उन्हें भगाने का प्रयास किया गया लेकिन इससे हाथियों किसी और अन्य गाँव की ओर रुख कर लिया और अब तो ऐसा हो गया हाथियों का दल जहाँ जा रहा है वहां तोड़ फोड़ की घटना घट रही है | हाथियों के इस प्रकार किये जा रहे उत्पात देख ग्रामीण भयभीत हो गए है और तो और छात्र की मौत के बाद लोग डरे सहमे है |

कल रात डौंडी में वार्ड न 12 नयापारा में हाथियों के दल ने उत्पात मचाया | घरों को तोड़फोड़ करने के पश्चात् पेड़ पौधों को नुकसान पहुँचाया, केले व अन्य पेड़ों को उखाड़ फेंका और तो और घरों के बाहर रखे बर्तनों को नुकसान पहुँचाया | इसी प्रकार अन्य कई घरों को नुकसान पहुंचाने के बाद जंगलों की ओर निकल गए पता नहीं फिर कब दस्तक दे | वन विभाग द्वारा लोगों को चेतावनी दी जा रही है कभी भी जंगल या खेतों की ओर अकेले न निकले | वन विभाग की इस प्रकार की चुप्पी समझ से परे है क्या जंगली हाथियों द्वारा फिर किसी की जान जाएगी उसके बाद एक्शन लेगी ? पहले तो डौंडी के आसपास गाँवों में हाथियों का आतंक था पर अब तो डौंडी क्षेत्र में आतंक मचा रहे है |




पंचायत सचिव संघ ब्लाक डौंडी प्रान्तीय आव्हान पर करेंगे 26 दिसम्बर से काम बंद – कलम बंद हड़ताल
डौंडी – प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय आव्हान पर अपने मांगो के समर्थन में डौंडी ब्लाक के समस्त सचिव पुरे छत्तीसगढ़ में 26 दिसम्बर 2020 से अनिश्चितकालीन काम बंद कलम बंद हड़ताल किया जायेगा जिसकी चेतावनी पहले से ही ज्ञापन सौंप कर दी जा चुकी है | ग्राम पंचायत सूचियों की मुख्य मांगे दो वर्ष बाद पंचायत सचिवों को शासकीय कर्मचारी घोषित करने की है |

डौंडी ब्लाक के अध्यक्ष सुनीता तारम उपाध्यक्ष गिरधारी राम आर्य सचिव कुशल बघेल सह सचिव हीरा भूपेंद्र कोषाध्यक्ष अर्चना जाधव, रामकुमार सोनवानी, शोभित राम हिरवानी, उमेन्द्र सिंह गायकवाड़, लीलादास कुलदीप, यशवंत नेताम कार्यकारिणी सदस्य नेमसिंह अलेंद्र, हरी ठाकुर, चन्द्रिका रावटे, निर्मला साहू, भारती साहू |

पहले चरण में 16 से 18 दिसम्बर तक छत्तीसगढ़ के सभी विधायकों के निवास पर जाकर ब्लाक अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया | दुसरे चरण में 21 दिसम्बर को जिला मुख्यालय में एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन व रैली निकाली जाएगी एवं मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा जायेगा | जिसमे समस्त सचिव उपस्थित रहेंगे |

मांगे पूरी नहीं होने पर 24 दिसम्बर को तीसरे चरण के तहत जनपद मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा एवं 26 दिसम्बर को जनपद मुख्यालय में काम बंद – कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी |
टाउनक्लब को बनाया जायेगा सांस्कृतिक केन्द्र : कलेक्टर
शहर के चौक-चौराहे व्यापारी एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से होगा विकसित
कलेक्टर करेंगे गोल बाजार के व्यापारियों को मालिकाना हक दिलाने चर्चा
जगदलपुर – कलेक्टर बस्तर रजत बंसल शहर को व्यवस्थित करने एवं शहर को नई पहचान देने के उद्देश्य से लगातार नगर भ्रमण कर व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे है ताकि जगदलपुर शहर प्रदेश में सबसे खूबसूरत शहर के रूप में जाना जाये। इस उद्देश्य को लेकर आज कलेक्टर श्री बंसल पत्रकारों के साथ सायकल से नगर भ्रमण किया। इस दौरान पत्रकारों ने कई सुझाव भी साझा किया। श्री बंसल ने कहा कि कृषि उपज मंडी में अब थोक सब्जी मंडी को व्यवस्थित किया जायेगा। इसके साथ यहां वनोपज बाजार को भी विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि टाउन क्लब जो बस्तर का ऐतिहासिक धरोहर है इसे संरक्षित करते हुए सांस्कृतिक केन्द्र बनाया जायेगा।

आज बस्तर कलेक्टर रजत बंसल शहर को व्यवस्थित करने शहर के कई चौक चौराहों का निरीक्षण किए। पावर हाउस चीक पहुंच उक्त अंधामोड़ को व्यवस्थित करने राज परिवार से चचा कर उक्त अंघामोड़ को व्यवस्थित किया जायेगा इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को का प्लान तैयार करने को निर्देश दिये। इसके बाद दंतेश्वरी मंदिर के समीप टाऊन क्लब पहुंचे और टाउन क्लब का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक धरोहर है इसे सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में विकसित करने की बात कही। इसी के समीप संचालित होने वाली सरस्वती शिशु मंदिर जो किराये पर संचालित थी इस भवन को श्यान सदन के रूप में विकसित किया जायेगा।
मालिकाना हक दिलाने व्यापारी से करेंगे चचा: नगर भ्रमण के दौरान श्री बंसल गोल बाजार का भी मुआयना भी किया और वहां के कई व्यापारियों से चर्चा भी किये। व्यापारियों ने सुझाव दिया कि जिला प्रशासन अपना प्लान तैयार कर व्यापारियों को सौंप दे। व्यापारी अपने खर्च से गोल बाजार को विकसित करेगे। श्री बंसल ने लोक निर्माण विभाग के ईई श्री भतरा को गोल बाजार व्यवस्थित करने को लेकर प्लॉन तैयार करने के निर्देश दिये।
गोल बाजार में वर्षों से व्यवसाय कर रहे व्यापारियों से कलेक्टर करेंगे चर्चा और उन व्यापारियों को मालिकाना हक देने का होगा प्रयास इसके लिए व्यापारियों से भी चर्चा किया जायेगा।
कृषि उपज मंडी में सब्जी मंडी होगी निरस्तः नगर भ्रमण के दौरान कृषि उपज मंडी पहुंचे और वहां सब्जी चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। श्री बंसल ने कहा कि कोपागुड़ा में कृषि मंडी शिफ्ट होने के बाद सब्जी मंडी के लिए सबसे बेहतर स्थान है। थोक सब्जी मंडी को कृषि उपज मंडी में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। सब्जी मंडी के साथ-साथ मंडी प्रांगण में वनोपज मंडी को भी विकसित किया जायेगा ताकि वनोपज संग्राहक सधा अपने संग्रहण वनोपज की बिक्री कर व्यापारी एवं सामाजिक संगठन चौक-चौराहों को करेंगे विकसितः शहर के कई चौक चौराहों को विकसित करने का प्लान तैयार किया जा रहा है ताकि दुर्घटना को टाला जा सके। इसी उद्देश्य को लेकर आज कलेक्टर एवं विभाग के अधिकारियों के द्वारा कई चीकचौराहों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई सामाजिक संगठनों ने चौक-चौराहों को व्यवस्थित करने की हामी भरी है। चौकचौराहों को विकसित करने व्यापारी एवं सामाजिक संगठनों के साथ बैठक आयोजित कर जिम्मेदारी दी जायेगी।
नगर भ्रमण के दौरान लोक निर्माण विभाग के ईई भतरा,नगर निगम यादव, पत्रकार हेमंत कश्यप,नवीन गुप्ता, श्रीनिवास रथ, धमेन्द्र महापात्र, मनीष गुप्ता एवं अन्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे
बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने ग्राम बागमोहलई को योजनाएं एवं सड़क,नल, पानी स्कूल कई योजनाओं से लाभान्वित किया।
बस्तर ब्लॉक के बागमोहलई में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने सर्व प्रथम माता हिंगलाजिन की पूजा अर्चना कर सभी क्षेत्रवासियों के लिए सुख समृद्धि के लिए कामना की साथ ही साथ स्कूल में निरीक्षण पर पहुंचे विधायक ने बच्चों से मिलकर उनके बचपन की बातों को सुनाते हुए बच्चों से बहुत ही शालीनता पूर्वक उनकी बात को जाना बच्चों से मिलकर श्री बघेल काफी उत्साहित दिखे।

विधायक ने अतिरिक्त कक्ष के लिए 5 लाख की स्वीकृत दी इसके बनने के पश्चात स्कूली बच्चों को बहुत ही इससे फायदे मिल सकते है।
डोंगरिगुड़ा में 200 मीटर सीसी रोड का भी भूमिपूजन किया गया।
कोटेकामा में 200 मीटर सीसी रोड का भूमिपूजन किया गया।

द्वितीय श्रेणी सड़क जगन्नाथ घर से बनवाडोंगरी तक 1 किलोमीटर सड़क की भूमिपूजन किया गया।
वनभूमि वनाधिकारी पट्टा का भूमिसुधार एवं डबरी निर्माण कार्य एवं राशनकार्ड का वितरण किया गया।

जिसमें मुख्यरूप से उपस्थित रहे बालेश दुबे,सरपंच दशमी,सरपंच धनेस्वर, मानसिंह, जनपद सदस्य अस्ति मंडावी,सुकबारु, घनश्याम, सुखमन,अमर कश्यप,गोलु कश्यप, पुरनसिंह ठाकुर एवं ग्रामीण,सचिव पंच,शिक्षक,कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा ने 8 सूत्रीय मांग के लेकर सौंपा केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री को ज्ञापन।
नगरनार स्टील प्लांट के डी मर्जर पर रोक व 2001-02 के अनुबंध की शर्तों का पालन, लोह अयस्क रॉयल्टी बढ़ोतरी, स्थानीय लोगों को नौकरी अनिवार्यता हेतु बस्तर पृथक लोकसेवा आयोग व प्रर्यावरण सरंक्षण मंडल का गठन जैसी महत्वपूर्ण मुद्दों पर कार्यवाही हेतु प्रधानमंत्री के नाम दिया मांग पत्र-मुक्तिमोर्चा।
केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के बस्तर प्रवास पर 8 सुत्रीय मांगों को लेकर बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के संभागीय संयोजक नवनीत चांद के नेतृत्व में राज्य मंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग की गई। मुक्ति मोर्चा के संभागीय संयोजक नवनीत चांद व जिला संयोजक भरत कश्यप,शहर संयोजक सोभा गंगोत्री ने कहा मंत्री के समक्ष बस्तर के ज्वलंत मुद्दों को रखते हुए कहा कि बस्तर अनूसूचित जनजाति क्षेत्र है जहां सन् 1965 से यहां के निवासियों के अधिकारों का हनन कर विकास व रोजगार के ख्वाब दिखाकर लौह अयस्क का उत्खनन किया जा रहा है। बहुमुस्किल बस्तर के अंदर में नगरनार स्टील प्लांट का निर्माण व संचालन सरकारी उपक्रम NMDC द्वारा किया जा रहा है।
जो आज भी निर्माणाधीन अवस्था में है, ऐसे में राज्य सरकार व NMDC के द्वारा केंद्र सरकार के अनुशंसा में 2001-02 में किए गए अनुबंध की शर्तों व बस्तर के ग्राम पंचायतों के ग्रामसभा के जमीन अधिग्रहण की शर्तों का उलंघन कर डी मर्जर की प्रक्रिया को प्रारंभ कर सरकारी उपक्रम के निजीकरण का रास्ता प्रशस्त किया जा रहा है, जो बस्तर के लोगों के विश्वास के खिलाफ उठाया गया विश्वास घाती कदम है, जिसका समस्त बस्तरवासी विरोध करता है। व आपके माध्यम से देश के प्रधानमंत्री से मांग करता की प्लांट के डी मर्जर की प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए, यदि NMDC को प्लांट संचालन को तकनीकी दिक्कत हो तो सरकारी उपक्रम भिलाई स्टील प्लांट से अनुबंध किया जावे। वहीं कच्चे लोहे पर सरकारी रॉयल्टी का दर पून: निवारण किया जावे ताकि बस्तर विकास हेतु संचालित निधि DMF पर बढ़ोतरी हो सके।

वहीं बस्तर के लिए पृथक रूप से प्रर्यावरण सरंक्षण मंडल व लोकसेवा आयोग का गठन किया जावे, ताकि बस्तर के निवासियों को रोजगार व स्वरोजगार में अनिवार्यता दी जा सके, बस्तर लोहे अयस्क निर्यात पर प्रतिबंध लगाते हुए सभी खनिज कम्पनियों को उसे स्टील एवं अन्य उपयोगी प्रोडक्ट के रूप में बहार ले जाने की अनुमति हो, बस्तर में आवा गमन व व्यापार को बढ़ावा देने के लिए रेलवे सुविधाओं के तहत रावघाट रेलवे परियोजना को जल्द पुण कराते हुए , कुम्हारी, कांकेर, केसकाल,कोंटा पेंसेजर रेल स्थापना हो। बस्तर विकास प्राधिकरण को राज्य,केंद्र सरकार व औद्योगिक उपक्रम की गतिविधियों पर नियंत्रण रखने का अधिकार दिया जाये।इस ज्ञापन कार्यक्रम में सुनिता दास,सी.एच.भारती, विकास मांझी, अंकिता गुरूदत्वा, शैलेन्द्र वर्मा,शनीराजपूत, मालनी पवार,बबलू सेठिया, लक्ष्मी नाग, सुरेंद्र तिवारी, तामेश्वरी साहू, निलकंट दास आदि उपस्थित थे।

विकास के साथ साथ नक्सलियों पर नकेल कसने का अभियान जारी रहेगा : एसपी
अपराधियों को संरक्षण देने वाले थानेदार बक्शे नहीं जाएंगे
महिलाएं संबंधित अपराधों में प्राथमिकता के आधार पर चालान पेश करने के निर्देश
जगदलपुर – बस्तर पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने कहा कि बस्तर में विकास के साथ-साथ नक्सलियों के खिलाफ समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर नकेल कसने का प्रयास जारी रहेगा। जिले के कुछ नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़कों का काय भा कराया गया है कुछ जगह पर अन्य जिलों से जोड़ने वाले अंदरूनी क्षेत्रों में सकड निर्माण का कार्य भी जारी है। सड़क निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों में लगे ठेकेदारों का पुलिस हर संभव मदद दे रही है। . बस्तर एसपी झा ने चर्चा के दौरान बताया कि नक्सलियों के जिला बाउण्ड्रीवाल की तरह है। लगातार कार्रवाई के कारण नक्सलियों को बस्तर में पैठ जमाना अब मुश्किल हो गया है। कोलेंग, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान,झीरम, टाहकवाड़ा, से होकर क्रास किया करते थे। कई स्थानों पर कैम्प खुलने एवं लगातार इन क्षेत्रों में जवानों की सचिंग के कारण नक्सलियों को पैठ जमाना मुश्किल हो गया है। अब बैकफुट पर जा चुके है। इन इलाकों के अलावा मारडूम क्षेत्र जो बारसूर दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर मार्ग बनने से आवागमन बहाल हुआ है। इन क्षेत्रों में भी बोदली, मालवाही में कैम्प खुलने से नक्सली बैकफुट पर चले गये है। श्री झा ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ समयसमय पर ऑपरेशन संचालित किया गया है जिमसें पुलिस जवानों को सफलता मिली है। इससे पुलिस का मनोबल बढ़ा है।
अपराधियों को संरक्षण देने वाले बक्शे नहीं जाएंगे: पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधियों को संरक्षण देने वाले एवं संतोषजनक कार्य नी करने वाले थानेदारों पर कार्रवाई होगी एवं थानेदारों को लाईन अटैच किया जायेगा। बेहतर कार्य करने वाले को मौका दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को हिदायत दी गई है कि बड़े अपराधों की तरह छोटे अपराधों को प्राथमिकता के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। छोटे अपराधों में लापरवाही नहीं बरतने सभी थानेदारों को निर्देशित किया गया है।
उन्होंने बताया कि साईबर के माध्यम से भी चोरी एवं मोबाईल गुम होने का मामला पंजीबद्ध किया गया था जिसमें 150 से अधिक मामले का साइबर के माध्यम से ट्रेसिंग कर निराकरण किया गया है।
उन्होंने बताया कि डीजीपी से मिले आदेशानुसार महिला अपराधों के मामे में 60 दिवस के अंदर चालान पेश करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। श्री झा ने बताया कि महिलाओं से संबंधित कई मामले में विवेचना कर सप्ताह दिन में चालान पेश किया गया है। अधिकांश महिला अपराध मामले में 60 दिवस के पूर्व में चालान पेश किया गया |


