City Media - Page 1273 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1273

सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता – रेखचंद जैन

0

ग्राम पंचायत तिरीया,कावापाल,पुलचा में 5-5 लाख रुपए की लागत से होगा माता गुड़ियों का जीर्णोद्धार

वनग्राम तिरीया में 9 लाख रुपए की लागत से बनेगा बाजार शैड

ग्राम पंचायत मांझीगुडा में 36.54 लाख रुपए एवं ग्राम पंचायत कुलगांव में 39.09 की लागत से निर्मित होगा रेट्रोफिटिंग नल-जल योजना

ग्राम पंचायत मांझीगुडा में 36.54 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत पावर पंप 2 नग क्लोरिनेशन कक्ष,बाउंड्री वॉल, टंकी निर्माण 50 किलो लीटर पाइप लाइन बिछाने का काम 180 मीटर जिससे की 45 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत कुलगांव में 39.09 की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत पावर पंप 1 नग क्लोरिनेशन कक्ष, बाउंड्री वॉल, टंकी निर्माण 45 किलो लीटर, पाइप लाइन बिछाने का कार्य 845 मीटर जिससे की 99 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी के रेट्रोफिटिंग नल-जल योजना का भूमि-पूजन किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं उनके निर्देश पर ही हर ग्राम की देवी देवताओं की गुड़ी का जीर्णोद्धार 5-5 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है आज हमारी संवेदनशील सरकार की विकास योजनाएं तिरिया,पुलचा,कावापाल और गुमलवाडा जैसे संवेदनशील वनांचल क्षेत्र तक पहुंच रही है सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र में भी नल जल, रोड़,पुल पुलिया, बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है भाजपा के पंद्रह साल के शासन में जो ग्रामीण क्षैत्र विकास की मुख्यधारा से कटकर रह गए थे आज वहां विकास की रौशनी पहुंच रही हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग,हेमु उपाध्याय,ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल,जनपद सदस्य धनसिग बघेल, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा ,इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, इंटक जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, वरिष्ठ कांग्रेसी राधामोहन दास,तिरिया सरपंच धनमती नाग,पंच जमुना नाग,दयमंती,कावापाल सरपंच कमलोचन बघेल,पंच मुठली नाग,गोंची नाग,ग्राम पंचायत गुमलवाडा सरपंच श्रीमती झितरी बघेल,उप सरपंच सोनाधर नाग, वरिष्ठ नेता मंहगू बघेल,भांझीगुडा सरपंच आराबती बघेल उप सरपंच लोकेश सेठिया, कुलगांव सरपंच श्रीमती सोनो कश्यप,पंच मंदना बघेल सेवती भारती सरपंच साडगुड तरुनाथ समेत ग्रामीण उपस्थित रहे |

संसदीय सचिव रेखचंद जैन के कार्यों से प्रभावित हो सूदूर वनांचल कावापाल एवं गुमलवाडा के सरपंच समेत 25 लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया

0

भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष महंगू बघेल ने भी थामा कांग्रेस का हाथ

कांग्रेसी गमछा एवं फूल माला पहनाकर कांग्रेस में स्वागत किया

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की नीतियों एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन के कार्यों से प्रभावित होकर सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल वनग्राम कावापाल एवं गुमलवाडा के सरपंच एवं भाजपा नानगूर मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष समेत 20 से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की |

सदस्यता ग्रहण करने वालों में कावापाल सरपंच कमलोचन बघेल ,गुमलवाडा सरपंच झितरी बघेल, उप सरपंच सोनाधर नाग, भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष माहंगू बघेल ,कावापाल से सामू बघेल ,सुकालू नाग,कांदरू बघेल, मालती बघेल,रूपाय बघेल,दसाई बघेल,गोंची नाग,सुकालु बघेल,भुठली नाग,सामला नाग,रुपाय नाग,बैसाखू बघेल,न्नदो राज नाग,रामू बघेल,झितरु पुजारी,सुकू नाग पुजारी,गूंजा बघेल सिरहा, ने कांग्रेस प्रवेश किया |

इस अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मांहगू राम बघेल ने कहा की पूर्व की भाजपा सरकार के समय उन्हें बिना किसी कारण के नक्सली समर्थक बता कर जेल भेज दिया गया था और तात्कालिक नेताओं ने उन्हें अपनी पार्टी का मानने से इन्कार कर दिया था जबकी वे 1985 से भाजपा के लिए कार्य कर रहे थे वर्तमान कांग्रेस की सरकार आदिवासियों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है आज आदिवासियों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जा रहा है कावापाल के सरपंच कमलोचन बघेल ने कहा की पूर्व की भाजपा सरकार के समय हमारे गांव की मूलभूत आवश्यकता सड़क निर्माण कार्य के लिए कुछ झाड़ियों को काटने पर 54 लोगों को जेल भेज दिया गया था तब वर्तमान विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने हमारी मदद की थी आज हमारे गांव में पुल पुलिया सड़क निर्माण कार्य हो रहा है इसलिए आज हमारा पूरा गांव कांग्रेस प्रवेश कर रहा है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की आप सभी लोगों का कांग्रेस परिवार में स्वागत है हमारी सरकार आप लोगों के हर सुख-दुख में हमेशा खड़ी रहेगी तथा जो मूलभूत सुविधाएं आपको पिछले 15 सालों में नहीं मिली है अब आप लोगों तक पहुंच जाएगी |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग,हेमू उपाध्याय,ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल, जनपद सदस्य धनसिग बघेल, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह इंटक कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया समेत ग्रामीणजन उपस्थित रहे |

बस्तर साँसद दीपक बैज ने विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधु को दी शुभकामनाएं….

0

आज बस्तर साँसद दीपक बैज ने विकासखण्ड लोहडीगुड़ा के ग्राम गड़दा धाकड़ पारा में रघुनाथ ठाकुर के पुत्र विनोद ठाकुर के विवाह समारोह मे शामिल होकर वर-वधू को वैवाहिक बन्धन में बंधने पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कर बधाई व आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप, उपाध्यक्ष योगेश बैज व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देंगे लगभग 109 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

0

जगदलपुर, 24 जनवरी 2022/ गणतंत्र दिवस में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुंच रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तरवासियों को लगभग 109 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान बालीकोंटा में स्थित अमृत मिशन योजनातंर्गत निर्मित सिवरेज मास्टर प्लांट का लोकार्पण करेंगे और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री 41 करोड़ 31 लाख रुपए से अधिक के 21 कार्यों का लोकार्पण और 68 करोड़ 10 लाख रुपए से अधिक के 08 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

इसके तहत बघेल लोकार्पण कार्यक्रम के तहत लगभग 03 करोड़ 14 लाख रूपए की लागत से सोनपुर, सिमोड़ा, उड़ियापाल और फरसीगांव मार्ग लगभग 09 किलोमीटर, 01 करोड़ 70 लाख रूपए की लागत से कुम्हली से बोदामुण्डा मार्ग लगभग 03 किलोमीटर, 01 करोड 11 लाख रूपए की लागत से प्राथमिक शाला पोटियापाल से बेंगलूर पहुंच मार्ग लगभग 03 किलोमीटर, 02 करोड़ 25 लाख रूपए की लागत से रायकोट गुडरापारा, सोढ़ीपारा मार्ग लगभग 04 किलोमीटर, 01 करोड़ 99 लाख के अधिक की लागत से दलपत सागर के समुंद चैक का चैड़ीकरण और पार्किंग निर्माण, 97 लाख रूपए की लागत से शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय जगदलपुर में कर्मशाला भवन में नवीनीकरण कार्य 65 लाख रूपए की लागत से शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय जगदलपुर में संस्था के इलेक्ट्रीकल विभाग के लिए इलेक्ट्रो मशीन लैब एवं पाॅवर प्रोटेक्शन रूम निर्माण का कार्य, 07 करोड 82 लाख रूपए की लागत से बस्तर विकासखंड बास्तानार के एन.एच. 16 से तुरांगुर लालागुड़ा मूतनपाल मार्ग की लम्बाई 12 किलोमीटर, 02 करोड़ 72 लाख की लागत से बस्तर के लामकेर टीकनपाल बालेंगा मार्ग की लम्बाई 05 किलोमीटर, 02 करोड़ 66 लाख की लागत से बस्तर के मुडागांव से राजपुर 7 किलोमीटर, 02 करोड़ 08 लाख की लागत से बस्तर विकासखंड लोहण्डीगुड़ा के नरीपानीसे मिचनार 05 किलोमीटर, 01 करोड 85 लाख की लागत से बस्तर के केशरपाल सोरगांव 05 किलोमीटर, 01 करोड 68 लाख रूपए की लागत से बस्तर विकासखंड बस्तर के घाटपाली से मोहपालबरई (टोटागुड़ापारा) 03 किलोमीटर, 03 करोड़ 70 लाख रूपए की लागत से उरमीगुड़ा से टेकामेटा वाया भड़िसगांव पक्की सड़क निमार्ण कार्य 09 किलोमीटर, 01 करोड़ 72 लाख की लागत से बाजारपारा धराउर से मेंदरी वाया डूमरगुड़ा पक्की सड़क निर्माण 09 किलोमीटर, 08 लाख 56 हजार रूपए की लागत से छिंदगांव सामुहिक उद्वहन सिचांई योजना क्रमांक-02, 05 लाख 95 हजार रूपए की लागत से कुम्हली सामुहिक उद्वहन सिचांई योजना क्रमांक-02, 05 लाख 95 हजार रूपए की लागत से छिंदगांव सामुहिक उद्वहन सिचांई योजना क्रमांक-01, 03 करोड़ 52 लाख रूपए की लागत से ट्रांजिट हास्टल भवन निर्माण, 75 लाख रूपए की लागत से सुधापाल से कंडोपानी के बीच में 30 मीटर स्पान पुलिया निर्माण, 73 लाख रूपए की लागत से सुदर्शन पारा मुनगाबहार नाला सहित लगभग 41 करोड़ 31 लाख 73 हजार राशि के 21 कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

इसके साथ ही भूमिपूजन के तहत लगभग 42 करोड़ 81 लाख रूपए जगदलपुर बायपास मार्ग 38 किलोमीटर, 15 करोड 87 लाख जगदलपुर से बम्हनी होते हुए आमागुड़ा तक मार्ग का उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य 12 किलोमीटर, 06 करोड़ 15 लाख रूपए की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा जगदलपुर के विभिन्न मार्गो पर बी.टी. नवीनीकरण का कार्य 42 किलोमीटर, 27 लाख से अधिक की लागत से व्यवसायिक परिसर निर्माण कार्य, राजेन्द्र प्रसाद वार्ड नगर पंचायत बस्तर, 19 लाख से अधिक की लागत से स्टेडियम समतलीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम नगर पंचायत बस्तर, 93 लाख रूपए की लागत से सी.सी. सड़क सह नाली निर्माण मारेंगा मुख्यमार्ग से डोंगरीपारा तक निर्माण कार्य 01 किलामीटर, 93 लाख रूपए की लागत से सी.सी. सड़क सह नाली निर्माण मेनरोड से मावलीपदर मंदिर तक निर्माण 01 किलोमीटर एवं 93 लाख रूपए की लागत से सी.सी. सड़क सह नाली निर्माण एन.एच.-63 से वाहनपुर तक निमाण कार्य 01 किलोमीटर सहित कुल 68 करोड़ 10 लाख 61 हजार के 08 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

पीएम आवास उपलब्ध कराने पीड़ितों को न्याय दिलाने भाजपा का आन्दोलन जारी, मामले की निष्पक्ष जांच जरुरी, दोषी पाए जाने पर हो कड़ी कार्यवाई – महापौर

0

जगदलपुर

पीएम आवास उपलब्ध कराने के नाम पर संजय गांधी वार्ड के 40 गरीब परिवारों से लाखों रुपये लेने की आरोपी कांग्रेसी पार्षद के खिलाफ अब तक मामला दर्ज नहीं हो सका है. उधर भाजपा पीडि़तों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर थाने के सामने तीसरे दिन भी धरना पर डटे रहे.

आज मिली जानकारी के अनुसार, पीडि़त परिवार सीएम से कल मुलाकात कर सकते हैं तो वहीं भाजयुमो, मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने की फिराक में है. विदित हो कि पीएम आवास उपलब्ध कराने के नाम पर हितग्राहियों से राशि उगाही करने वाली कांग्रेसी पार्षद के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है जबकि, 36 से अधिक पीडि़त परिवार बोधघाट थाने में बयान दर्ज कराने के साथ लिखित रूप में शपथ पत्र भी सौंप चुके है. इस मामले से जुड़े आडियो-विडियो भी उपलब्ध कराई जा चुकी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आज दो हितग्राही पीड़ितों का बयान दर्ज हुआ है. बाकी पीड़ितों का बयान कल तक दर्ज होने की सम्भावना है. वहीँ, निगम से मांगी गयी जानकारी भी 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराने की बात निगम प्रशासन द्वारा दी गयी है.

भाजपा का आंदोलन अब भी जारी:

भाजपा के नेताओं ने कहा कि पुलिस आरोपी को बचाने को लेकर सत्ताधारी नेताओं के दबाव में काम कर रही है. भाजपा पीडि़त परिवारों को न्याय दिलाने को लेकर अपना आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रखा. भाजपा नेताओं ने कहा कि जब तक मामला दर्ज नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

पीडि़त परिवार सीएम से कर सकते हैं मुलाकात: मिली जानकारी के अनुसार, पीडि़त परिवार कल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सकते हैं और उक्त पार्षद के खिलाफ शिकायत कर उचित न्याय की मांग करेंगे. पीडि़तों का कहना है कि मुख्यमंत्री से मुलाकात को लेकर कलेक्टर को आवेदन प्रस्तुत कर मिलने का समय मांगा जायेगा.

मामले की निष्पक्ष जांच हो, महापौर:

महापौर सफिरा साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भी चाहती है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो. जांच में जो भी दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी औेर पीड़ित परिवार को न्याय मिले. कांग्रेस पार्टी भी मामले को लेकर अपने स्तर से जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि पीडि़त परिवार ने कभी भी इस मामले को लेकर उनसे कोई शिकायत नहीं की है.

भाजपा पार्षददल ने महापौर को लिखा पत्र,कहा पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने निगम करे FIR – संजय पाण्डेय नेता प्रतिपक्ष

0

प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ठगे गए गरीबों के समर्थन में भाजपा पार्षद दल ने निगम की ओर से एफआईआर दर्ज करने की माँग की है ! निगम आयुक्त और महापौर की अनुपस्थिति में भाजपा पार्षदों ने निगम को पत्र सौंपते हुए लिखा है कि संजय गांधी वार्ड में चालिस से अधिक महिलाओं ने अपनी पार्षद कोमल सेना की माँग पर प्रधानमंत्री आवास पाने की चाह में 25, 25 हज़ार रुपये दिए थे ! आपको विदित है , नगर निगम द्वारा इस प्रकार मकान देना संभव नहीं है ,फिर भी पीड़ित परिवार विगत लगभग डेढ़ वर्ष से पार्षद के आश्वासन पर गुमराह होता रहा है ! जब निगम आयुक्त ने उन्हें बताया कि इस प्रकार मक़ान देना संभव नहीं है तो वे अपना पैसा वापस माँगने पार्षद के पास गई तो वो तथा उसके पति ने उनके साथ हाथापाई गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी दी तथा अब पैसा वापस नहीं करूँगी कहा ! आपको विदित है कि ये सब परिवार ग़रीब है झोपड़ पट्टी तथा शासकीय ज़मीन पर क़ाबिज़ है ! इनकी पार्सद से बातचीत की ऑडियो विडियो रिकॉर्ड भी वायरल है !

लगभग 10 लाख रुपया से अधिक कि इस लूट में निगम द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं करना , संदेह उत्पन्न करता है ! आप स्वयं महापौर ने मीडिया को दिए बयान में कहा है कि पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए तथा दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए!

नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने पत्र के माध्यम से कहा कि इन ग़रीब पीड़ित शोषित तथा लूट की शिकार महिलाओं को न्याय दिलाने ,उनका पैसा वापस दिलवाने FIR प्रथम सूचना रिपोर्ट स्वयं महापौर या निगम आयुक्त दर्ज करवायें ! तथा पीड़ितों की रिपोर्ट पर ही शीघ्र कार्यवाही कराने पुलिस विभाग को निर्देश देकर अपने पदीय कर्तव्य का निर्वहन करें !!

पत्र में संजय पाण्डेय,राजपाल कसेर,सविता गुप्ता दीप्ति पांडे त्रिवेणी रंधारी,ममता पोताई, निर्मल पाणिग्रही नरसिंह राव ,मोतीराम बघेल,आलोक अवस्थी,नीलम यादव ,राना घोष, योगेन्द्र पाण्डेय,दयावती देवांगन, धनसिंह नायक,संभु नाग,महेंद्र पटेल ने हस्ताक्षर किए हैं !

एटीएम फ्राड के मामले में मुख्य आरोपी फिरोज खान उर्फ राजा गिरफ्तार

0

🔅 बिलासपुर से किया गया गिरफ्तार

🔅 आरोपी के कब्जे से 3,00,000/-रूपये नगद बरामद

🔅 आरोपी, नगर निगम में सफाई सुपरवाइजर का करता था काम

जगदलपुर में बैंक से राशि आहरण करने के पश्चात भी एटीएम में राशि जमा ना कर धोखाधडी व गबन के मामले में पूर्व में 04 आरोपी योगेश यादव, मंजूर रजा, कैलाश यादव, ललित नारायण साहू को गिरफ्तार किया गया था। मामले का एक मुख्य आरोपी फिरोज खान उर्फ राजा खान निवासी ईतवारी बाजार जो घटना के पश्चात फरार था। मामले में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में फरार आरोपी की पता तलास की जा रही थी। मामले में आज कोतवाली पुलिस के द्वारा प्रकरण का एक प्रमुख आरोपी फिरोज खान उर्फ राजा खान निवासी ईतवारी बाजार को विशेष टीम भेजकर बिलासपुर से पकड़ा गया। जिससे पूछताछ कर अपना जुर्म स्वीकार किया है। आरेापी फिरोज उर्फ राजा खान को वापस जगदलपुर लाया गया है। जिससे पूछताछ पर बताया कि यह नगर निगम में सफाई सुपरवाइजर का काम करता है , यह सी.एम.एस. कम्पनी के कस्टोडियन (आरोपिगण )योगेश यादव, कैलाश यादव, ललित नारायण साहू एवं मंज़ूर रज़ा के साथ मिलकर बैंक से आहरित राशि के सम्पूर्ण राशि को एटीएम में जमा ना कर कम राशि जमा करते थे अंतर की राशि बाँटकर,व्यक्तिगत उपयोग में खर्च करना बताया है एवं उक्त राशि में से अधिकांश राशि इसके द्वारा ऑनलाईन बेटिंग (सट्टा) में रूपये पैसे हार जाना बताया है। आरोपी फिरोज खान उर्फ राजा के कब्जे से 3,00,000/-रूपये नगद बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है!

CISF केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सहायक उप निरीक्षक के पद पर निकली बम्पर भर्ती

0

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force) द्वारा सहायक उप निरीक्षक (ASI) के 647 पदों पर भर्तियां की जा रही है। CISF द्वारा महिला एवं पुरुष पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली गई है | इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें – 99815 59622 सर्वोदय बुक डिपो, NICETEC DALLIRAJHARA

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

संजय मिश्रा की पार्थिव देह पंच तत्व में विलीन

0

जगदलपुर के लोकप्रिय व मिलनसार व्यक्ति श्री संजय मिश्रा का आज असामयिक अवसान हो गया, ज्ञातव्य हो कि स्व० संजय मिश्रा जगदलपुर के प्रथम नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष स्व० दीना नाथ मिश्र के ज्येष्ठ पुत्र थे। माता श्रीमती शकुन्तला मिश्रा भी बस्तर जिला महिला कांग्रेस की प्रथम अध्यक्ष तथा बस्तर महिला मंडल की भी अध्यक्ष थीं, वर्ष 1955 में जन्मे स्व० संजय कर्मठ कांग्रेस के कार्यकर्ता रहे और पूरे जीवन भर कभी किसी पद की अभिलाषा नहीं की उनकी अंतिम यात्रा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमा शंकर शुक्ला, सतीश तिवारी, शहर विधायक व संसदीय सचिव रेख चंद जैन, अक्षय ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, नगर पालिक निगम में वरिष्ठ पार्षद यश वर्धन राव केअतिरिक्त संबंधी,साथी, गणमान्य नागरिक शामिल हुये।

देश निर्माण में बेटियों के अतुल्य योगदान को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सलाम – लखेश्वर बघेल

0

🔹 माँ, बेटी, बहु और बहन
🔹 हर जिम्मेदारी करे वहन

♦️ देश की बेटियां सामाजिक, पारिवारिक, तकनीकी व खेल सहित समस्त क्षेत्रों में ना सिर्फ देश का नाम प्रदीप्त कर रहीं हैं अपितु समाज की इकाई परिवार को भी संजोए हुए हैं |

MOST POPULAR

HOT NEWS