City Media - Page 1736 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1736

दल्लीराजहरा शहर में अवैध कारोबारियों चलाने वालों का बढ़ रहा है मनोबल !

0

दल्लीराजहरा शहर में पिछले 8-10 माह से अवैध कारोबार गली कुचों में चल रहा है प्रशासन की कार्यवाही केवल दिखावा साबित हो रही है अवैध कारोबारियों का इतना बढ़ा हुआ मनोबल समझ के परे है शहर में चर्चा का विषय यह भी है कि इन अवैध कारोबारियों के सीधे संपर्क कुछ नेताओं से है जिनके संबंधों का लाभ उठाकर या हिस्सेदारी देकर अपना कारोबार दबंगई से चला रहे है और कार्यवाही के नाम पर निचले स्तर के छुटभैये कारोबारी पर कार्यवाही कर प्रशासन भी अपनी खानापूर्ति कर रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

गली मोहल्लों में पुराने समय को याद कराते हुए सट्टा खाईवाल के गुर्गे अपनी दुकान सजाकर बैठे है पुलिस की कार्यवाही केवल छुटभैये या नए सटोरियों तक ही सिमित होकर रह गई है बड़ा मुनाफा देख कोरोना काल में बेरोजगार युवक इस अवैध कारोबार की ओर आकर्षित हो रहे है | दल्लीराजहरा शहर पुराने समय में बड़े खाईवालों का अड्डा हुआ करता था जो कि सिंडिकेट बनाकर खुलेआम अपना कारोबार करते थे धीरे-धीरे शहर का वातावरण उसी ओर जा रहा है जुए एवं सट्टे का कारोबार दिनोदिन बढ़ रहा है |

जुए पर भी कई कार्यवाही होने के बावजूद जुआरी नई नई जगह पर फड बिछा लाखों का जुआ चला रहे है | जुए के फड में भी कई गुट सक्रीय हो गए है जो कि अपने वर्चस्व बनाने में जुटे हुए है किन्तु राजनितिक शह एवं पहुँच का लाभ लेकर कार्यवाही से बच रहे है |

इसी प्रकार लगातार कार्यवाही के बाद भी इतनी बड़ी मात्रा में शराब कोचियाओं पर कार्यवाही होने के बावजूद भी बेखौफ रूप से शहर के गली मोहल्लों होटलों में शराब का बिकना प्रशासन की कार्यवाही पर प्रश्नचिन्ह लगाता है | यहाँ पर यह बताना भी लाजिमी है कि अवैध शराब बिक्री का मामला आबकारी विभाग से सम्बंधित है किन्तु उनकी भूमिका शुन्य नजर आती है उलटे ही शराब दुकान के आसपास ही पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही कर शराब विक्रेताओं से बड़ी मात्रा में शराब जब्ती की जाती है प्रश्न यह उठता है कि बारकोडिंग होने के बावजूद शराब कोचियाओं को इतनी मात्रा में शराब काउंटर से कैसे मिल जाती है सूत्रों द्वारा जानकारी प्राप्त करने पर यह बात भी सामने आई कि कुछ शराब कोचियाओं की साठगाठ शराब दुकान के विक्रेताओं से भी है जिन्हें पीछे के दरवाजे से भी शराब की पूर्ति की जाती है आबकारी विभाग का इस तरह निष्क्रिय होना दूसरी ओर इंगित करता है अंग्रेजी शराब दुकानों में तो ऊपर की राशि  देकर अपने मनचाही ब्रांड की शराब ली जा सकती है जिसका लाभ होम डिलीवरी के नाम पर भी निर्धारित दर से ज्यादा रुपये लिया जा रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

अवैध कारोबारियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि बस स्टैंड के पास कुछ लोगों के उकसाकर अवैध व्यवसाय करने वालों द्वारा समाचार प्रकाशित करने पर उनके कार्यालय के सामने जाकर नारेबाजी करवाने से भी नहीं चुक रहे | पत्रकार द्वारा थाने में शिकायत करने पर कार्यवाही करने की बजाय जांच करने की बात कहने लगे कार्यवाही में माहिर दल्लीराजहरा का पुलिस प्रशासन लगातार कार्यवाही कर कर भी अवैध कारोबार को रोकने में क्यों सफल नहीं हो पा रहे है चाहे मामला जुआ, सट्टा, शराब जैसे अवैध कारोबार करने वालों का हो किन्तु पुलिस की सक्रियता का परिणाम जो भी हो पर शहर में अवैध कारोबारियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है इसके पीछे चाहे राजनितिक संरक्षण हो या कोई अन्य दबाव शहर का वातावरण दूषित हो रहा है आम जनता को अपने पुराने दिन याद आने लगे है जिसमे लोग शराब जुआ एवं सट्टा के लत में फंसकर अपना एवं अपने परिवार को बर्बादी की कगार पर चले जाते थे |

जिले मे संचालित अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय में होने वाले तृतीय एवम चतृर्थ वर्ग की भर्ती के सम्बन्ध में पार्षद द्वारा कलेक्टर को स्थानीय प्रतिभागियों को प्राथमिकता देने आवेदन प्रस्तुत किया

0

सैय्यद वली – नारायणपुर – 14-Sept-2020

जिला मुख्यालय नारायणपुर जिले मे संचालित  उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम  विद्यालय में  होने  वाले  तृतीय  एवम  चतृर्थ वर्ग की भर्ती  के  सम्बन्ध आज  युवा पार्षद रोशन गोलछा द्वारा कलेक्टर महोदय से मिलकर स्थानीय  प्रतिभागियों  को प्राथमिकता देने के लिए  आवेदन  प्रस्तुत  किया गया . राज्य सरकार द्वारा तृतीय एवम चतुर्थ वर्ग की भर्ती  के  लिए सरगुजा  एवम  बस्तर  संभाग  में  स्थानीय  प्रतिभागियों  को  प्राथमिकता के लिए  पूर्व  में  निर्देश  है जिस के  पालन हेतु कलेक्टर सर  से  निवेदन किया गया. जिससे  की  जिले  के  प्रतिभागियों  को  लाभ  मिल  सके।

जिले में अब तक 1288 मिलीमीटर औसत वर्षा, नारायणपुर में 1430 और ओरछा विकासखंड में 1146 मिलीमीटर वर्षा

0

सैय्यद वली – नारायणपुर 14 सितम्बर 2020

कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले में चालू मानसून के दौरान विगत एक जून से आज 14 सितम्बर 2020 तक 1288 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गयी है। नारायणपुर विकासखंड में पिछले 24 घंटों में 8 मिलीमीटर और ओरछा विकासखंड में 6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है। अब तक सबसे ज्यादा 1430 मिलीमीटर बारिश नारायणपुर विकासखंड में हुई है, वहीं ओरछा विकासखंड 1146 मिलीमीटर दर्ज की गयी है।

नवीन राशन दुकान खोलने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित, जाने नियम व शर्ते

0

सैय्यद वली – नारायणपुर 14 सितम्बर 2020

आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 सितम्बर

राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत जिले के नारायणपरु विकासखंड अंतर्गत आतरगांव में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान खोलने हेतु वृतत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियों (लेम्पस), प्राथमिक सहकारी साख समितियों, वन सुरक्षा समिति, महिला स्व सहायता समूह, अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति एवं स्थानीय नगरीय निकाय से उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन पत्र 28 सितम्बर तक आमंत्रित किये गये हैं। उपरोक्त समिति/संस्था द्वारा दुकान संचालन करने हेतु आवेदन पत्र र्निधारित प्रारूप में भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नारायणपुर में 28 सितम्बर 2020 तक कार्यालयीन समय में उपस्थ्ति होकर जमा किया जा सकता है।
उचित मूल्य दुकान आबंटन हेतु अन्य सहकारी समितियों एवं महिला स्व सहायता समूह का पंजीयन एवं बैंक खाता आवेदन पत्र जमा करने की तारीख से कम से कम 03 वर्ष पूर्व पंजीकृत एवं सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव होना अनिवार्य है।

जिला स्तरीय कोरोना टास्क फोर्स समिति की बैठक, कोरोना नियंत्रण में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को होगा आयुर्वेद काढ़ा का वितरण-कलेक्टर अभिजीत सिंह

0

सैय्यद वली – नारायणपुर 14 सितम्बर 2020

कोविड-19 की अधिक से अधिक जांच करने बढ़ाये जांच दलों की संख्या -कलेक्टर

कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में कोरोना टास्क फोर्स समिति की बैठक हुई। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के नियंत्रण हेतु सभी प्रकार के उपाय सुनिश्चित की जाए। उन्होंने टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने, कोविड केयर सेंटर की व्यवस्था, होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने कोरोना वायरस के नियंत्रण में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को आयुर्वेद काढ़ा वितरण करने के निर्देश आयुर्वेद अधिकारी को दिए। आयुर्वेद अधिकारी ने आयुष काढा की स्टॉक-मांग के बारे में अवगत कराया। कलेक्टर श्री सिंह ने काढ़ा नियमित वितरण करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयंत वैष्णव, एसडीएम श्री दिनेश कुमार नाग, डिप्टी कलेक्टर श्री गौरीशंकर नाग, वैभव क्षेत्रज्ञ के अलावा अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि जिले में कोरोना वायरस के मरीजों के सम्पर्क में आये एवं लक्षण वालो का कोरोना वालों का अधिक से अधिक टेस्ट करने के लिए जांच दलों की संख्या बढ़ाने कहा। कलेक्टर ने जिले में कोविड अस्पताल के मरीज़ो का आक्सीजन जांच नियमित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ विभाग के पास उपलब्ध आक्सीजन सिलेंडर की जानकारी ली। कलेक्टर ने आईसोलेशन एवं निःशुल्क कन्सल्टेशन हेतु जिला चिकित्सालय में नियंत्रण कक्ष के बारे में पूछा एवं सम्पर्क किये गए लोगो की जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में बताया कि कोविड-19 संक्रमित मरीजों को होम आईसोलेशन एवं निःशुल्क कल्सल्टेशन प्रदाय किये जाने हेतु जिला चिकित्सालय नारायणपुर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसका दूरभाष क्रमांक 07781-252245 और मोबाईल नंबर 62646-38959 है। जिले के होम आईसोलेशन में रहने वाले किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की परेशानी होने अथवा सलाह-मशविरा लेने हेतु किसी भी समय (24 घंटे) नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा राज्य कार्यालय के टोल फ्री नंबर 104 पर भी संपर्क कर सूचित कर सकते हैं। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री आनंद राम गोटा ने जिले में कोविड 19 संक्रमण के संक्रमित मरीजों, स्वस्थ मरीजों, आईसोलेशन के लिये गये सेम्पलों की संख्या, होम क्वांरटीन, प्राप्त रिपोर्ट, कंटेनमेंट एरिया एवं कोरोना संक्रमण से बचाव तथा जिला चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अच्छी पहल :-जनपद सदस्य ने हजारों आमनागरिकों को आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण कर इसका उपयोग करने किया प्रेरित।

0

डौंडी :- ब्लाक में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। जिसे ध्यान में रखते

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

हुए कुसुमकसा निवासी डौंडी जनपद पंचायत सदस्य संजय बैस ने अच्छी पहल करते हुए अपने निजी दुकान पर गिलोय अदरक,काली मिर्च,लौंग इलायची,दालचीनी, गुड़ आदि का मिश्रण तैयार कर काढ़ा बनाया और इसे हजारो आम लोगो के मध्य वितरण किया गया। साथ ही लोगो को मास्क व सेनेटाइजर की उपयोगिता के संदर्भ में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए सावधानी बरतने अपील किया। जनपद सदस्य संजय बैस ने लोगो को अपने घर पर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

आर्युवैदिक काढ़ा बनाकर निरंतर इसका उपयोग करते रहने प्रेरित किया, ताकि काफी हद तक कोरोना महामारी जंग से लड़ा जा सके। गौरतलब है कि कोरोना काल मे कई जनप्रतिनिधि अपनी अपनी ओर से इच्छाशक्ति मदद के लिए आगे आते रहे है ऐसे में जनपद सदस्य बैस द्वारा की जा रही प्रयास की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है |

कोरोना वायरस अब डेंगू की तरह मरीजों का प्लेटलेट्स को भी नुकसान पहुंचा रहा

0

नई दिल्ली – देश में एक तरफ जहाँ कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे है वहीँ एक नई बात सामने आई है जिसमे कोरोना वायरस अब डेंगू की तरह मरीजों का प्लेटलेट्स को भी नुकसान पहुंचा रहा है | अक्सर देखा गया है डेंगू के बुखार में प्लेटलेट्स को कम होते देखा जाता है | कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज की प्लेटलेट्स 20 हजार से भी निचे आ जा रही है और जब जांच की गई तो उसमे डेंगू के कोई भी लक्षण दिखाई नहीं दिए | इस प्रकार के केस ने डॉक्टर की तो चिंता ही बढ़ा दी है |

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

जांच में पता चला है कि कोरोना, मरीज के इम्यून कॉम्प्लेक्स को प्रभावित करता है, जिसमें मोनोसाइड और मैकरोफेज सेल पर अटैक होता है. इससे प्लेटलेट्स की खपत काफी बढ़ जाती है और उनके बनने के प्रक्रिया उस मुकाबले नहीं होती. यही कारण है कि मरीज की प्लेटलेट्स अचानक से काफी नीचे आ जाती है.

इस तरह के मरीज की हालत काफी गंभीर होती है और इन्हें प्लेटलेट्स चढ़ाया जा रहा है. इस तरह के मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी भी देनी पड़ती है. डॉ अनुपम ने बताया कि कोरोना में इस तरह का बदलाव अभी देखने को मिला है.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

इससे पहले कोरोना मरीजों को थॉम्बोसिस हो रहा था. इसमें मरीज के खून में थक्के जम जाते थे, जिसके लिए उन्हें टीपीए इंजेक्शन दिया जाता था. इससे क्लॉट घुल जाता है. हालांकि कई बार मरीजों को टीपीए देने पर उनकी नसें फट जा रही हैं.

Breaking नवजात को एक माँ ने झाड़ियों में फेंका, आसपास के लोगों ने रोने की आवाज सुनकर पहुँचाया अस्पताल, हालत गंभीर

0

लखनपुर – प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना लखनपुर क्षेत्र के बेलदगी गाँव की है जिसमे एक माँ ने नवजात बच्ची को बोरे में भरकर झाड़ियों में फेंक दिया | लगभग रात के 9 बजे आसपास के ग्रामीणों ने जब बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो देखा एक बोरे में नवजात बच्ची बंद है जिसे तुरंत खोलकर ग्रामीणों ने 108 नंबर पर कॉल करके सुचना दी और ज्यादा देर न करते हुए तुरंत उसे जिला अस्पताल ले जाया गया सुचना मिलते तक बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही थी |   

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

नवजात बच्चों को झाड़ियों में फेंकने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। आंकड़ों को देखें तो पिछले 18 महीनों के दौरान जिले में 26 बच्चों को झाड़ियों में फेंक दिया गया। इनमें 16 बेटियां और 10 बेटे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

मातृछाया की अध्यक्ष ने बताया बच्चों को फेंकने के मामले में अधिकांश वह संतान हैं जो अवैध संबंधों से पैदा हुई हैं। यही कारण है कि बेटा हो या बेटी, दोनों को ही परिजन लोक-लाज के भय से फेंक देते हैं। कुछ मामलों में लिंगभेद के भी मामले सामने आते हैं। मातृछाया में पालने की व्यवस्था की गई है कि जो परिजन बच्चों को पालने में समर्थ नहीं हैं, वह यहां बच्चों को छोड़ सकते हैं। इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाते हैं।

Breaking झाड़-फूंक तंत्र-मंत्र से इलाज करने की आड़ में तांत्रिक ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, ढोंगी तांत्रिक गिरफ्तार

0

बिलासपुर – प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंगेली निवासी अपनी 15 साल की बच्ची की तबियत को लेकर काफी परेशान थे आसपास के डॉक्टर को भी दिखाया कुछ दिन ठीक रहती थी उसके बाद में फिर से तबियत वैसे ही हो जाती थी | बाद में किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाने की बजाय ढोंगी तांत्रिक बलौदा के तांत्रिक शाकिर अंसारी बाबा उर्फ छब्बू मौलवी के चक्कर में पड़ गए और ढोंगी तांत्रिक ने उन्हें इलाज के लिए परिजनों को लूतरा-शरीफ लेकर आने के लिए कहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

ढोंगी तांत्रिक के चक्कर में परिजन लुतरा शरीफ पहुँच गए वहां तांत्रिक ने उन्हें किराये का मकान दिलाया और दुसरे कमरे में बच्ची को झाड़ फूंक का बहाना बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था | एक दो दिन बाद ही उनके बेटे की भी तबियत ख़राब हो जाने से तांत्रिक लड़के का झाड़ फूंक 10 मिनट में कर देता था लेकिन बच्ची के साथ घंटों बिताता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था उसने बच्ची से यह भी कहा कि यदि उसने किसी को भी बताया तो उसे और उसके परिजनों को मार डालेगा कुछ दिन तो इसी तरह बीत गए लेकिन रोज रोज के इस वाकये से तंग आकर उसने अपने परिजनों को सारी बात बताई | फिर परिजनों ने इसकी शिकायत मुंगेली थाने में की और पुलिस लातूर थाने में केस को ट्रान्सफर कर ढोंगी तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

सोशल मीडिया में युवती की विडियो वायरल करने की धमकी देकर करता था ब्लैकमेल, गिरफ्तार

0

बिलासपुर – युवक द्वारा सोशल मीडिया में युवती की विडियो वायरल करने की धमकी देकर करता था ब्लैकमेल किया करता था कि यह विडियो उसके परिजनों को दिखा देगा और उसकी बदनामी होगी | प्राप्त जानकारी के अनुसार बागबाहरा थाना के मनबाय निवासी की मधुबन रोड निवासी युवती से जान पहचान हो गई और वे किसी तरह एंड्राइड मोबाइल से बातें, चैट एवं विडियो कालिंग आदि होती थी युवक ने बातों बातों में किसी प्रकार युवती की आपत्तिजनक फोटो एवं विडियो भेजने का दबाव डालकर उसकी रिकॉर्डिंग कर लिया |

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

और उसी विडियो के आधार पर युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और युवती ने डर के मारे युवक को 65 हजार रुपये दे दिए उसके बाद भी युवक द्वारा और रुपये की मांग करने लगा उसके बाद युवती ने मजबूर होकर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज की और जैसे ही युवक को पता चला फरार हो गया था लेकिन पुलिस भी उस युवक की निगरानी रखे हुए थे जैसे ही पता चला युवक के बारे में उसे महासमुंद जिले से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से मोबाइल लैपटॉप बरामद किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

MOST POPULAR

HOT NEWS