City Media - Page 1271 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1271

नारायणपुर में अमर वीर शहीदों को किया गया नमन

0

हीद मूलचंद कंवर (उप निरीक्षक), शहीद विनोद कौशिक (उप निरीक्षक), शहीद देवनाथ पूजारी (आरक्षक) और शहीद रायसिंग मरकाम (आरक्षक) को उनके पूण्यतिथि में किया याद।

वीर शहीद जवानों ने दिनाँक 24.01.2018 को कवानार-ईरपानार के मध्य जंगल में 300 से अधिक हथियारबंद नक्सलियों से लड़ते हुए राज्य की सुरक्षा के लिये अपने प्राणों की आहूति देकर वीरगति को प्राप्त की है।

शहीद देवनाथ पुजारी के स्टेच्यू में माल्यार्पण कर जलाया गया मोमबत्ती

आज दिनाँक 24.01.2022 को आईपीएस गिरिजा शंकर जायसवाल, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर के निर्देशानुसार शहीद मूलचंद कंवर (उप निरीक्षक), शहीद विनोद कौशिक (उप निरीक्षक), शहीद देवनाथ पूजारी (आरक्षक) और शहीद रायसिंग मरकाम (आरक्षक) को उनके पूण्यतिथि में याद करते हुए जय स्तंभ चौंक में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उल्लेखनीय है कि इन वीर शहीद जवानों ने दिनाँक 24.01.2018 को ईरपानार के जंगल में 300 से अधिक हथियारबंद नक्सलियों से लड़ते हुए राज्य की सुरक्षा के लिये अपने प्राणों की आहूति देकर वीरगति को प्राप्त की है। घटना दिनांक को कवानार-ईरपानार के मध्य जंगल में डीआरजी टीम के उपर त्रिपल लेयर एम्बुश के तीसरे और अंतिम हमला को मूहतोड़ जबाब देते हुए इन चारो रणबांकूर शहीद वीर जवानों ने नक्सलियों के नापाक इरादे को नेस्तनाबूद करते हुए बस्तर की सुरक्षा और शांति के लिये शहादत को प्राप्त किया हैं वहीं इस घटना के दौरान करीबन 15 जवान घायल भी हुए थे।

शहीदों की पुण्यतिथि में आईपीएस गिरिजा शंकर जायसवाल, एएसपी नीरज चन्द्राकर, डीएसपी अनूज कुमार, डीएसपी लोकेश बंसल, एसडीएम जितेन्द्र कुर्रे, आरआई दीपक साव, निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, निरीक्षक मनोज कुमार, निरीक्षक आकाश मशीह सहित जिला नारायणपुर के जनप्रतिनिधि, मीडिया बंधु, आम नागरिक, शहीद परिवार और पुलिस के जवानों सहित सैकड़ो लोगों ने शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

वायरल वीडियो पर जमकर सियासत, रमन – डहरिया आमने सामने

0

मंत्री ने कहा- ग्रामीणों ने समस्या को धैर्य से सुनी, छवि खराब करने वीडियाे वायरल

रमन बोले – छत्तीसगढ़ को कांग्रेस सरकार जंगलराज बना रही है, उसका जवाब मिलेगा

( अर्जुन झा )

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री डाॅ. शिव कुमार डहरिया के एक वायरल वीडियों में कथित तौर पर मंत्री, ग्रामीणों को धमकाते और धक्का देते नजर आ रहे है। आरंग विधानसभा अंतर्गत ग्राम रीवा में भूमि पूजन में मंत्री शिव डहरिया गए हुए थे, इसी दौरान यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने अपनी समस्या मंत्री के सामने रखी थी, जिसके बाद वह बौखला गए। वीडियो के वायरल होते ही प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि यह ‘अहंकार’! यह ‘अकड़’! यह आत्ममुग्धता छत्तीसगढ़ सब देख रहा है। वहीं मंत्री डहरिया ने कहा कि 9 जनवरी के पुराने वीडियो को लेकर भाजपा के लोग मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

मंत्री शिव डहरिया ने मामले के लेकर कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा में कहा, आरंग के ग्राम रींवा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई घटना का यह वीडियाे 9 तारीख का है। भूमिपूजन कार्यक्रम में साहू समाज सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मंच पर ही स्थानीय ग्रामीण महिलाओं से गांव में पानी पहुंचाने को लेकर चर्चा हो रही थी। तभी अचानक असामाजिक तत्वों द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया गया। वीडियो में यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि मंच से उतरने के बाद मंत्री को अपशब्द कहे जाने पर उन्हीं असामाजिक तत्वों को सुरक्षाकर्मी द्वारा हटाया जा रहा है। स्थानीय पुलिस द्वारा उसी रात कार्रवाई की गई थी। इसे लेकर अब 15 दिन बाद वायरल कर उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में भाजपा के लोग शामिल है। पूरा मामला प्रायोजित है इस तरह की घटना ही नहीं हुई है।

रमन – अजय का ट्वीट

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और अजय चंद्राकर ने इस मामले में ट्वीट किया है। रमन सिंह ने अपने ट्वीट में कहा, ”पानी मांगो तो थप्पड़, रोजगार मांगों तो पागल, अधिकार मांगों तो जेल, हक की लड़ाई लड़ो तो एफआईआर “, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ये जो जंगलराज बना रही है, उसका जवाब भी मिलेगा। पाप का घड़ा बहुत तेजी से भर रहा है। बस थोड़ा इंतज़ार और।” वहीं अजय चंद्राकर ने अपने ट्वीट में कहा छत्तीसगढ़ सरकार (कांग्रेस शोषित, माफियाओं द्वारा संचालित) में यदि गृह विभाग है, तो मंत्री के ऊपर कार्यवाही होगी या ग्रामीणों के ऊपर एट्रोसिटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होगा कि मंत्री को मार-पीट करने का अधिकार है? छग में अराजकता की चरम सीमा।

थप्पड़ की गूंज जनता याद रखेगी – भाजपा

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव और आरंग के पूर्व विधायक नवीन मारकंडे ने कहा कि गाँव के लिए पानी मांगने पर सरकार के मंत्री शिवकुमार डहरिया द्वारा एक युवक को मारे गए थप्पड़ की गूंज प्रदेश की जनता सदैव याद रखेगी। यह पहला मामला नहीं है। भाजपा प्रदेश सरकार से यह सीधा सवाल कर रही है कि पानी मांगने पर जिस मंत्री ने थप्पड़ मारा, वह सरकार क्या अब प्रदेश की जनता पर गोली चलवाएगी? मंत्री ने एक युवक को भीड़ में थप्पड़ मारकर जनतंत्र का खुला अपमान किया है। जिस जनता के बल पर आज कांग्रेस के लोग सत्ता में हैं और राज कर रहे हैं। उसी जनता के साथ से वे सरेआम मारपीट कर रहे हैं, इससे शर्मनाक बात कोई और नहीं हो सकती।

सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो आधारहीन एवं बेबुनियाद – मंत्री डहरिया

0

रायपुर, 24 जनवरी । नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने सोशल मीडिया में जारी हुए वीडियो को आधारहीन एवं बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि झूठी खबर के जरिए उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है।

मंत्री डहरिया ने आज राजीव भवन कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि विगत दिनों एक पुराने वीडियो को सोशल मीडिया में प्रकाशित कर जन सामान्य के बीच एक झूठी खबर प्रकाशित की जा रही है, खबर में सोशल मीडिया और एक समाचार पत्र में बताया गया कि मंत्री द्वारा ग्रामीणों के साथ दुव्र्यवहार किया गया एवं धप्पड़ मारा गया जो सरासर आधारहीन एवं बेबुनियाद है। जबकि वास्तव में यह वीडियो 09 जनवरी 2022 ग्राम रीवां में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम का है, जिसमें भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर क्षेत्र के साहू समाज सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि उपस्थित थे एवं मंच पर ही स्थानीय ग्रामीण महिलाओं से गांव में पानी पहुंचाने को लेकर सौहाद्रपूर्ण चर्चा हो रही थी। तभी अचानक असामाजिक तत्वों द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया गया । वीडियो में यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि मंच से उतरने के बाद मंत्री जी पर अपशब्द कहे जाने पर उन्हीं असामाजिक तत्वों को सुरक्षाकर्मी द्वारा हटाया जा रहा है । इसी वीडियो में संलिप्त असामाजिक तत्वों पर स्थानीय पुलिस द्वारा उसी रात तत्काल कार्रवाही की गई थी ।

उन्होंने बताया कि इस वीडियो का उपयोग सामाजिक सौहाद्र को बिगाडऩे के लिए भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से आरंग विधानसभा क्षेत्र में जिला साहू समाज के अध्यक्ष देवनाथ साहू का अपमान करके प्रसारित किया गया। इस घटना की जानकारी होने पर तुरंत ही स्वयं जिला साहू समाज के अध्यक्ष देवनाथ साहू द्वारा इस समाचार का खंडन किया गया। सरकार की छवि धूमिल करने का सबसे दूसरा प्रयास एक प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र द्वारा बिना किसी आधार एवं तथ्य के हेड लाईन मांगा पानी, डहरिया ने मारा झापड़ प्रकाशित किया गया है, जबकि वीडियो में स्पष्ट प्रदर्शित हो रहा है कि सुरक्षा कर्मियों द्वारा असामाजिक तत्वों को पीछे हटाया जा रहा है। इस आधारहीन समाचार को ही आधार मानकर भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्री एवं कार्यकर्ताओं द्वारा षडय़ंत्र कर राजनीतिवश सरकार की छवि धूमिल करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। ये निंदनीय है।

इस घटना को भाजपा के नेता विशेषकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, अजय चंद्राकर आदि जिस प्रकार से ट्वीटर पर प्रचारित कर रहे उससे स्पष्ट हो रहा है कि इस घटना को भाजपा ने जानबूझकर कुछ लोगों को भेजकर प्रसारित करवाया ताकि मंत्री की छवि को खराब किया जा सके। जो लोग समस्या लेकर आये थे वे चले गये तथा जो लोग हल्ला मचा रहे थे वे दूसरे थे। पुलिस जांच कर रही है वस्तुस्थिति सामने आयेगी।

पत्रकारवार्ता में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला , प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, सुरेन्द्र वर्मा, नितिन भंसाली, अजय गंगवानी, विकास विजय बजाज उपस्थित थे।

जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना गाइडलाइन का नहीं हो रहा पालन

0

बस्तर/भानपुरी : बस्तर जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण प्रकोप बढ़ने के साथ ही इन दिनों बस्तर अंचल के ग्रामीण क्षेत्र में लग रहे सप्ताहिक हाट बाजारों में नहीं हो रहा कोविड-19 का पालन भारी संख्या में जूट रही भीड़ जिला प्रशासन के कड़ी शक्ति के बावजूद भी लोग बाजार स्थल में बिना मास्क पहने नजर नहीं आ रहे कोरोना गाइडलाइन का नहीं हो रहा पालन।

पीएमजीएसवाय में सड़कों की गुणवत्ता में छत्तीसगढ़ बना नंबर वन, राज्य ने मांगी 2000 किमी अतिरिक्त सड़क

0

प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएमजीएसवाय की प्रगति की समीक्षा

रायपुर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रगति के बारे में बताया कि योजना के पहले, दूसरे और तीसरे फेज में कुल 42 हजार किमी. से अधिक की 8547 सड़कें स्वीकृत हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में कुल 176 किमी. की 38 सड़कों के निर्माण के लिए निविदा स्वीकृत हो गई है। शेष 277 किमी. की 54 सड़कों के लिए पुनर्निविदा की कार्रवाई चल रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समयसीमा में सड़कों और पुलों का निर्माण पूर्ण करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। सड़कों की गुणवत्ता में छत्तीसगढ़ प्रथम स्थान पर है। राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में पूर्ण एवं प्रगतिरत सड़कों के 393 निरीक्षण किए गए हैं जिनमें कोई भी असंतोषप्रद श्रेणी में नहीं है।

सिंहदेव सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएमजीएसवाय की प्रगति पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा वीडियो कांफ्रेंस से आयोजित बैठक में शामिल हुए। केंद्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित ऑनलाइन बैठक में विभिन्न राज्यों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे फेज में राज्य को 5612 किमी. लंबाई की सड़क आवंटित थी। इन सभी सड़कों की स्वीकृति दो चरणों में प्राप्त कर राज्य प्रथम रहा है। इसके तहत स्वीकृत सभी सड़कों का निर्माण मार्च-2022 तक पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने योजना के अंतर्गत कार्यों में तेजी को देखते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय से 2000 किमी. लंबाई की अतिरिक्त सड़क मंजूर करने का आग्रह किया। उन्होंने जिस तरह निर्माण कार्यों में केंद्रांश एवं राज्यांश 60:40 के अनुपात में आवंटन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाती है, उसी तरह सड़कों के नवीनीकरण और संधारण के कार्यों में भी 60:40 के अनुपात में आवंटन लागू करने का आग्रह किया। सिंहदेव ने बताया कि मार्च-2022 तक 20 और अगले वित्तीय वर्ष 2022-23 में 24 वृहद पुलों का निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा।

आवास निर्माण की वापस ली गई अनुमति, प्रदेश को पुन: प्रदान करें

सिंहदेव ने केंद्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह को बताया कि प्रदेश में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ई-पोर्टल पर चार नए मॉड्यूल शुरू किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य के लिए स्वीकृत 10 लाख 97 हजार आवासों में से आठ लाख 23 हजार आवासों का निर्माण पूर्ण हो गया है। उन्होंने राज्यांश मिलने पर भारत सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत आवास निर्माण की वापस ली गई अनुमति प्रदेश को पुनः प्रदान करने का आग्रह किया।

दल्लीराजहरा में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा कोरोना जागरुकता अभियान चलाया गया‌

0

इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा बालोद कलेक्टर सह अध्यक्ष इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी जन्मेजय महोबे , मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जे पी मेश्राम के मार्गदर्शन में एवं रेडक्रास जिला संगठक चन्द्रशेखर पवार के कुशल नेतृत्व में कोरोना जागरुकता अभियान बालोद जिले के दल्लीराजहरा हाट बाजार में चलाया गया‌। आज रविवार को जागरुकता अभियान के तहत् दल्लीराजहरा के विभिन्न स्थान गुप्ता चौक,बस स्टैण्ड चौक जैन भवन चौक में चलाया गया। जागरुकता अभियान के तहत् प्रत्येक दुकान में जाकर व्यापारी व ग्राहक को मास्क लगाकर व सामाजिक दूरी का पालन कर खरीददारी करने की अपील की गई।प्रत्येक दुकानदार, दुकान के सामने सैनिटाईजर अवश्य रखें।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा जागरूकता अभियान के तहत मां काली और कोरोनावायरस रक्तबीज राक्षस का निर्माण कर नाटक के द्वारा लोगों को अपनी बात सुनाने हेतु एक अनूठी पहल की गई इस नाटक को देखने के लिए लोग रुक रहे हैं और इनकी बातों को सुनती रहे और देख भी रहे हैं ऐसे में आने का समय में अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा लोग करना गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं जिससे लाडो की स्थिति भी निर्मित हो सकती है इसलिए रक्तबीज नाम आप जो कोरोनावायरस संसार में व्यापक रूप से फैलता जा रहा है जिसका वध करने के लिए भक्तों के द्वारा मां काली को बुलाया जाता है और मां काली इस कोरोनावायरस प्लीज राक्षस का वध करती है इस नाटक में यह दृश्य दिखाया गया है इस जागरूकता अभियान में प्रमुख रूप से डॉली ब्लॉक प्रभारी श्रीमती शशि कला देशमुख संजय बंजारे नरेंद्र ग्वाल मां काली का रूप धारण करने वाली प्रेरणा ग्वाल ,वैशाली ग्वाल ,अदिति ग्वाल ,लोकेश कुमार , हरीश, हर्ष, आकांक्षी ,अनिता,व पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता – रेखचंद जैन

0

ग्राम पंचायत तिरीया,कावापाल,पुलचा में 5-5 लाख रुपए की लागत से होगा माता गुड़ियों का जीर्णोद्धार

वनग्राम तिरीया में 9 लाख रुपए की लागत से बनेगा बाजार शैड

ग्राम पंचायत मांझीगुडा में 36.54 लाख रुपए एवं ग्राम पंचायत कुलगांव में 39.09 की लागत से निर्मित होगा रेट्रोफिटिंग नल-जल योजना

ग्राम पंचायत मांझीगुडा में 36.54 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत पावर पंप 2 नग क्लोरिनेशन कक्ष,बाउंड्री वॉल, टंकी निर्माण 50 किलो लीटर पाइप लाइन बिछाने का काम 180 मीटर जिससे की 45 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत कुलगांव में 39.09 की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत पावर पंप 1 नग क्लोरिनेशन कक्ष, बाउंड्री वॉल, टंकी निर्माण 45 किलो लीटर, पाइप लाइन बिछाने का कार्य 845 मीटर जिससे की 99 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी के रेट्रोफिटिंग नल-जल योजना का भूमि-पूजन किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं उनके निर्देश पर ही हर ग्राम की देवी देवताओं की गुड़ी का जीर्णोद्धार 5-5 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है आज हमारी संवेदनशील सरकार की विकास योजनाएं तिरिया,पुलचा,कावापाल और गुमलवाडा जैसे संवेदनशील वनांचल क्षेत्र तक पहुंच रही है सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र में भी नल जल, रोड़,पुल पुलिया, बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है भाजपा के पंद्रह साल के शासन में जो ग्रामीण क्षैत्र विकास की मुख्यधारा से कटकर रह गए थे आज वहां विकास की रौशनी पहुंच रही हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग,हेमु उपाध्याय,ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल,जनपद सदस्य धनसिग बघेल, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा ,इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, इंटक जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, वरिष्ठ कांग्रेसी राधामोहन दास,तिरिया सरपंच धनमती नाग,पंच जमुना नाग,दयमंती,कावापाल सरपंच कमलोचन बघेल,पंच मुठली नाग,गोंची नाग,ग्राम पंचायत गुमलवाडा सरपंच श्रीमती झितरी बघेल,उप सरपंच सोनाधर नाग, वरिष्ठ नेता मंहगू बघेल,भांझीगुडा सरपंच आराबती बघेल उप सरपंच लोकेश सेठिया, कुलगांव सरपंच श्रीमती सोनो कश्यप,पंच मंदना बघेल सेवती भारती सरपंच साडगुड तरुनाथ समेत ग्रामीण उपस्थित रहे |

संसदीय सचिव रेखचंद जैन के कार्यों से प्रभावित हो सूदूर वनांचल कावापाल एवं गुमलवाडा के सरपंच समेत 25 लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया

0

भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष महंगू बघेल ने भी थामा कांग्रेस का हाथ

कांग्रेसी गमछा एवं फूल माला पहनाकर कांग्रेस में स्वागत किया

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की नीतियों एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन के कार्यों से प्रभावित होकर सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल वनग्राम कावापाल एवं गुमलवाडा के सरपंच एवं भाजपा नानगूर मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष समेत 20 से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की |

सदस्यता ग्रहण करने वालों में कावापाल सरपंच कमलोचन बघेल ,गुमलवाडा सरपंच झितरी बघेल, उप सरपंच सोनाधर नाग, भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष माहंगू बघेल ,कावापाल से सामू बघेल ,सुकालू नाग,कांदरू बघेल, मालती बघेल,रूपाय बघेल,दसाई बघेल,गोंची नाग,सुकालु बघेल,भुठली नाग,सामला नाग,रुपाय नाग,बैसाखू बघेल,न्नदो राज नाग,रामू बघेल,झितरु पुजारी,सुकू नाग पुजारी,गूंजा बघेल सिरहा, ने कांग्रेस प्रवेश किया |

इस अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मांहगू राम बघेल ने कहा की पूर्व की भाजपा सरकार के समय उन्हें बिना किसी कारण के नक्सली समर्थक बता कर जेल भेज दिया गया था और तात्कालिक नेताओं ने उन्हें अपनी पार्टी का मानने से इन्कार कर दिया था जबकी वे 1985 से भाजपा के लिए कार्य कर रहे थे वर्तमान कांग्रेस की सरकार आदिवासियों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है आज आदिवासियों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जा रहा है कावापाल के सरपंच कमलोचन बघेल ने कहा की पूर्व की भाजपा सरकार के समय हमारे गांव की मूलभूत आवश्यकता सड़क निर्माण कार्य के लिए कुछ झाड़ियों को काटने पर 54 लोगों को जेल भेज दिया गया था तब वर्तमान विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने हमारी मदद की थी आज हमारे गांव में पुल पुलिया सड़क निर्माण कार्य हो रहा है इसलिए आज हमारा पूरा गांव कांग्रेस प्रवेश कर रहा है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की आप सभी लोगों का कांग्रेस परिवार में स्वागत है हमारी सरकार आप लोगों के हर सुख-दुख में हमेशा खड़ी रहेगी तथा जो मूलभूत सुविधाएं आपको पिछले 15 सालों में नहीं मिली है अब आप लोगों तक पहुंच जाएगी |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग,हेमू उपाध्याय,ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल, जनपद सदस्य धनसिग बघेल, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह इंटक कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया समेत ग्रामीणजन उपस्थित रहे |

बस्तर साँसद दीपक बैज ने विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधु को दी शुभकामनाएं….

0

आज बस्तर साँसद दीपक बैज ने विकासखण्ड लोहडीगुड़ा के ग्राम गड़दा धाकड़ पारा में रघुनाथ ठाकुर के पुत्र विनोद ठाकुर के विवाह समारोह मे शामिल होकर वर-वधू को वैवाहिक बन्धन में बंधने पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कर बधाई व आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप, उपाध्यक्ष योगेश बैज व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देंगे लगभग 109 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

0

जगदलपुर, 24 जनवरी 2022/ गणतंत्र दिवस में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुंच रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तरवासियों को लगभग 109 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान बालीकोंटा में स्थित अमृत मिशन योजनातंर्गत निर्मित सिवरेज मास्टर प्लांट का लोकार्पण करेंगे और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री 41 करोड़ 31 लाख रुपए से अधिक के 21 कार्यों का लोकार्पण और 68 करोड़ 10 लाख रुपए से अधिक के 08 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

इसके तहत बघेल लोकार्पण कार्यक्रम के तहत लगभग 03 करोड़ 14 लाख रूपए की लागत से सोनपुर, सिमोड़ा, उड़ियापाल और फरसीगांव मार्ग लगभग 09 किलोमीटर, 01 करोड़ 70 लाख रूपए की लागत से कुम्हली से बोदामुण्डा मार्ग लगभग 03 किलोमीटर, 01 करोड 11 लाख रूपए की लागत से प्राथमिक शाला पोटियापाल से बेंगलूर पहुंच मार्ग लगभग 03 किलोमीटर, 02 करोड़ 25 लाख रूपए की लागत से रायकोट गुडरापारा, सोढ़ीपारा मार्ग लगभग 04 किलोमीटर, 01 करोड़ 99 लाख के अधिक की लागत से दलपत सागर के समुंद चैक का चैड़ीकरण और पार्किंग निर्माण, 97 लाख रूपए की लागत से शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय जगदलपुर में कर्मशाला भवन में नवीनीकरण कार्य 65 लाख रूपए की लागत से शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय जगदलपुर में संस्था के इलेक्ट्रीकल विभाग के लिए इलेक्ट्रो मशीन लैब एवं पाॅवर प्रोटेक्शन रूम निर्माण का कार्य, 07 करोड 82 लाख रूपए की लागत से बस्तर विकासखंड बास्तानार के एन.एच. 16 से तुरांगुर लालागुड़ा मूतनपाल मार्ग की लम्बाई 12 किलोमीटर, 02 करोड़ 72 लाख की लागत से बस्तर के लामकेर टीकनपाल बालेंगा मार्ग की लम्बाई 05 किलोमीटर, 02 करोड़ 66 लाख की लागत से बस्तर के मुडागांव से राजपुर 7 किलोमीटर, 02 करोड़ 08 लाख की लागत से बस्तर विकासखंड लोहण्डीगुड़ा के नरीपानीसे मिचनार 05 किलोमीटर, 01 करोड 85 लाख की लागत से बस्तर के केशरपाल सोरगांव 05 किलोमीटर, 01 करोड 68 लाख रूपए की लागत से बस्तर विकासखंड बस्तर के घाटपाली से मोहपालबरई (टोटागुड़ापारा) 03 किलोमीटर, 03 करोड़ 70 लाख रूपए की लागत से उरमीगुड़ा से टेकामेटा वाया भड़िसगांव पक्की सड़क निमार्ण कार्य 09 किलोमीटर, 01 करोड़ 72 लाख की लागत से बाजारपारा धराउर से मेंदरी वाया डूमरगुड़ा पक्की सड़क निर्माण 09 किलोमीटर, 08 लाख 56 हजार रूपए की लागत से छिंदगांव सामुहिक उद्वहन सिचांई योजना क्रमांक-02, 05 लाख 95 हजार रूपए की लागत से कुम्हली सामुहिक उद्वहन सिचांई योजना क्रमांक-02, 05 लाख 95 हजार रूपए की लागत से छिंदगांव सामुहिक उद्वहन सिचांई योजना क्रमांक-01, 03 करोड़ 52 लाख रूपए की लागत से ट्रांजिट हास्टल भवन निर्माण, 75 लाख रूपए की लागत से सुधापाल से कंडोपानी के बीच में 30 मीटर स्पान पुलिया निर्माण, 73 लाख रूपए की लागत से सुदर्शन पारा मुनगाबहार नाला सहित लगभग 41 करोड़ 31 लाख 73 हजार राशि के 21 कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

इसके साथ ही भूमिपूजन के तहत लगभग 42 करोड़ 81 लाख रूपए जगदलपुर बायपास मार्ग 38 किलोमीटर, 15 करोड 87 लाख जगदलपुर से बम्हनी होते हुए आमागुड़ा तक मार्ग का उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य 12 किलोमीटर, 06 करोड़ 15 लाख रूपए की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा जगदलपुर के विभिन्न मार्गो पर बी.टी. नवीनीकरण का कार्य 42 किलोमीटर, 27 लाख से अधिक की लागत से व्यवसायिक परिसर निर्माण कार्य, राजेन्द्र प्रसाद वार्ड नगर पंचायत बस्तर, 19 लाख से अधिक की लागत से स्टेडियम समतलीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम नगर पंचायत बस्तर, 93 लाख रूपए की लागत से सी.सी. सड़क सह नाली निर्माण मारेंगा मुख्यमार्ग से डोंगरीपारा तक निर्माण कार्य 01 किलामीटर, 93 लाख रूपए की लागत से सी.सी. सड़क सह नाली निर्माण मेनरोड से मावलीपदर मंदिर तक निर्माण 01 किलोमीटर एवं 93 लाख रूपए की लागत से सी.सी. सड़क सह नाली निर्माण एन.एच.-63 से वाहनपुर तक निमाण कार्य 01 किलोमीटर सहित कुल 68 करोड़ 10 लाख 61 हजार के 08 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

MOST POPULAR

HOT NEWS