भिलाई स्टील प्लांट क्षेत्र के नेहरू नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक ने अपनी जान दे दी बताया जा रहा हैं की मृत युवक का भिलाई स्टील प्लांट मेल्टिंग शॉप-3 (एसएमएस-3) के सीनियर ऑपरेटर था | युवक नाम पवन कुमार अग्रवाल उम्र (55) वर्ष जो सुपेला पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतक मानसिक रूप से परेशान था । वह कई बार परिजनों को कह चुका था वह आत्महत्या कर लेगा । पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पंचनामा के लिए भेज दिया गया था तथा कार्रवाई के दौरान पता चला कि वह शव बीएसपी के सीनियर ऑपरेटर पवन अग्रवाल का है।
इसके बाद उनके परिजनों को इसकी सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि पिछले दिनों पवन अग्रवाल पहले एसएमएस 1 में काम करता था। इस यूनिट के बंद होने के बाद उसका ट्रांसफर एसएमएस 3 में कर दिया गया था।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
इसके बाद उसने सेक्टर-4 के स्ट्रीट 36 में आवास आवंटित कराया था। उस मकान का मरम्मत का कार्य चल रहा था। वह घर में बोल कर निकला था कि नए मकान में लगे पौधों को पानी डालने जा रहा है। वहां जाकर उसने पानी डाला और मोहल्ले के लोगों से बातचीत भी की। इसके बाद वह वहां से निकला और फिर लोगों पता चला कि उसने सुसाइड कर लिया है। पुलिस की जांच में कुछ बीएसपी कर्मियों ने बताया कि पवन रियल स्टेट में पैसा इनवेस्ट करता था। इसमें उसे घाटा लग गया था। इसके बाद उसने लोगों से कर्ज लेकर फिर से इनवेस्ट किया था। इसी वजह से वह काफी तनाव में रहता था।
दल्लीराजहरा – खदान मजदूर संघ संबद्धभारतीय मजदूर संघ के उपमहा सचिव लखन लाल चौधरी ने मुख्य महाप्रबंधक, राजहरा को ठेके में ठेकेदार द्वारा ठेका श्रमिकों के ईपीएफ राशि में हेरफेर कर ईपीएफ की राशि कम जमा करने की शिकायत की है। लखन लाल चौधरी ने बताया कि ठेका श्रमिकों ने यूनियन को शिकायत किया है कि कुछ विशेष ठेकेदारों द्वारा ईपीएफ में गड़बड़ी किया जा रहा है। राजहरा खदान समूह में चल रहे ठेका कार्य में कुछ ठेकेदारों द्वारा श्रमिकों का ईपीएफ.की राशि में कटौती की जा रही है और उन्हें उनके पूरे वेतन का ईपीएफ ठेकेदार द्वारा जमा नहीं किया जा रहा है। संघ को ऐसी जानकारी मिली है कि राजहरा खदान समूह के कुछ ठेकेदार श्रमिकों को 15000/- रूपये से अधिक के वेतन पर ईपीएफ की राशि नहीं दे रहे है और इसी खदान में बाकी ठेकेदारों द्वारा श्रमिकों के पूरे वेतन की ईपीएफ की राशि जमा की जा रही है। इसके पूर्व में इस संबंध में कार्मिक विभाग को मौखिक रूप से चर्चा में जानकारी दी गई थी। और आई.डी. में जाने की बात संघ द्वारा कही गई थी, तब आपके विभाग द्वारा इस समस्या का समाधान चर्चा के माध्यम से कर लिये जाने का आश्वासन दिया गया था,किन्तु आज दिनांक तक इस संबंध में कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है।
महोदय, एक ही खदान में कार्यरत श्रमिकों के लिए अलग अलग नियम का पालन किया जाना समझ से परे हैं और इससे तो ऐसा प्रतित होता है कि खदान के कुछ विशेष ठेकेदारों को प्रबंधन द्वारा विशेष छूट देकर लाभ पहुँचाया जा रहा है। और श्रमिकों के हकों का खुले आम हनन किया जा रहा है। अगर बी.एस.पी. प्रबंधन ठेका में .ईपीएफ की राशि श्रमिक के पूरे वेतन के अनुरूप डालती है तो वह राशि श्रमिकों को मिलनी चाहिए। किन्तु कुछ विशेष ठेकेदार श्रमिकों का हक मार कर अपनी जेबें भरने में लगे है और प्रबंधन उनकी सहयोगी भूमिका में खड़ा नजर आ रहा है, जो कि काफी खेदजनक है।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
संघ आपसे मांग करता है कि इस मामले की तत्काल जाँच करवा कर श्रमिकों को उनके पूरे वेतन का सी.पी.एफ. की राशि ठेकेदारों से जमा करवाया जाये और अभी तक जिन ठेकेदारों ने 15000/- रूपये से अधिक के वेतन पर ईपीएफ की राशि श्रमिकों के खाते में जमा नहीं किया है उन ठेकेदारों से उक्त राशि की रिकव्हरी किया जाये और श्रमिकों को वापस दिलाया जाये। और ऐसे ठेकेदार जो 15000/- रूपये से अधिक के वेतन पर ईपीएफ की राशि जमा नहीं करते हैं उन्हें सूचीबद्ध कर उन पर कड़ी कार्यवाही की जाये, ताकि भविष्य में गरीब मजदूरों के हकों का हनन करने का साहस कोई न कर सके।
संघ को जानकारी मिली है कि एक खदान का एक भ्रष्ट ठेकेदार जो अपने आप को श्रमिकों का मसिहा बताता है सबसे ज्यादा ठेका श्रमिकों का शोषण उसी के द्वारा संचालित ठेकों में होता है इस भ्रष्ट ठेकेदार द्वारा ठेका श्रमिकों को छुट्टी का पैसा भी नहीं दिया जाता है। ईस लिए संघ ईस पत्र के माध्यम से निवेदन करता है कि जल्द से जल्द खदान के सभी ठेका श्रमिकों को उनके ईपीएफ की राशि का पूरा भुगतान किया जाए और सभी ठेकेदारो के समान नियमावली हो खदान के भ्रष्ट ठेकेदार के लिए विशेष नियम लागू कर फायदा पहुंचाने का कार्य प्रबंधन द्वारा न किया जाए, अन्यथा संघ कड़े कदम उठाने के लिए बाध्य होगा,शिकायत पत्र की प्रतिलिपी उप महाप्रबंधक (कार्मिक) आई.ओ.सी. राजहरा को भी दी गई है। संघ द्वारा प्रबंधन को इस बात को स्पष्ट किया गया है कि ईपीएफ कटिंग में सीलिंग मान्य नहीं होगा और श्रमिकों के पूरे वेतन पर ईपीएफ कटिंग की जावेगी। अतएव संघ आपसे यह आग्रह करता है कि श्रमिकों के हितार्थ उनके पूरे वेतन पर ईपीएफ कटिंग कराया जावे ताकि पूरे राजहरा खदान समूह में एक ही नियम लागू हो सके।
दिनांक 25 मई को भिलाई इस्पात संयंत्र डायरेक्टर इंचार्ज का आगमन दल्ली राजहरा की खदानों में हुआ। उनके आगमन का मुख्य उद्देश्य दुलकी माइनस से उत्पादित ओर का पहला रेक को हरी झंडी दिखाकर भिलाई रवाना करना था । साथ ही सेल को हुए रिकॉर्ड लाभ में आई ओ सी की खदानों के योगदान के लिए धन्यवाद दिए । इस अवसर पर संयुक्त खदान मजदूर संघ ने मांग की कि कर्मचारियों के लंबित 39 माह के एरियर का भुगतान शीघ्र की जाये । इस पर डायरेक्टर इंचार्ज ने कहा कि जल्द ही इस संबंध में सेल चेयरमैन से बात कर जल्द से जल्द एरियस की भुगतान की बात रखेंगे । यूनियन ने यह भी कहा कि 6 जनवरी 22 को प्रबंधक के साथ नियमित कर्मचारियों एवं ठेका कर्मचारियों के संबंध में एक लिखित समझौता किया गया था। जिसमें आपने यह आश्वासन दिए थे कि पिछले जनवरी 2012 से 30 माह का डिफिकल्ट एरिया स्पेशल अलाउंस जोकि आरएमडी की खदानों में दिया गया था ।यदि इन खदानों के कर्मचारियों का डिफिकल्ट एरिया स्पेशल अलाउंस नहीं कटा है तो राजहरा की खदानों के कर्मचारियों को भी यह अलाउंस दिया जाएगा ।
परंतु अभी तक प्रबंधन ने आरएमडी खदानों से उस अलाउंस को प्रबंधन द्वारा राशि काटकर वापस लिए जाने का कोई भी दस्तावेज प्रमाण नहीं दिया गया है ।अतः मांग है कि इस एरियर्स का भुगतान भी जल्द से जल्द करने की कार्यवाही की जाए। इसी प्रकार ठेका कर्मचारियों को ₹150 भत्ता एवं उन्हें व उनके परिवार को मेडिकल सुविधा देने का समझौता हुआ था। जिस पर डायरेक्टर इंचार्ज ने कहां की मेरे द्वारा मेडिकल सुविधा प्रदान करने की स्वीकृति दे दी गई है। जल्द ही इसका लाभ ठेका कर्मचारियों को मिलने लगेगा एवं साथ ही उन्होंने कर्मिक विभाग के अधिकारियों को कहा कि ठेका मजदूरों को दिए जाने वाले भक्ता का निराकरण भी शीघ्र कर लिया जाए।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
इनके साथ यूनियन द्वारा यह मांग रखी गई थी कर्मचारियों द्वारा सप्ताहिक छुट्टी के दिन यदि उत्पादन कार्य प्रबंधन द्वारा लिया जाता है तो उसके लिए उस दिन का अलग से राशि प्रदान की जाए। इन पर उन्होंने सीजीएम इंचार्ज फाइनेंस को जल्द ही कोई योजना बनाने हेतु निर्देशित किया। यूनियन द्वारा यह मांग भी रखी गई है कि अस्पताल में डॉक्टरों की सुविधा और बढ़ाई जाए तथा टाउनशिप के मेंटेनेंस व साफ-सफाई की सुविधा के लिए और अधिक धनराशि दी जाए। और राजहरा में रिटायर हो रहे कर्मचारियों को क्वाटर की सुविधा प्रदान की जावे । तथा जिन कर्मचारियों ने मेडिकल एवं अपने बच्चों की शिक्षा के लिए भिलाई में क्वार्टर आवंटन हेतु आवेदन दिया है उन कर्मचारियों को शीघ्र ही क्वार्टर आवंटित किया जाए। डायरेक्टर इंचार्ज के आगमन पर भिलाई से उनके साथ इ डी माईनस श्रीमान मानस विश्वास, डायरेक्टर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा डॉक्टर एस के इस्सर ,भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निर्देशक वर्कर्स मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी वितत ,मुख्य महाप्रबंधक तपन सूत्रधार, महाप्रबंधक समीर स्वरूप ,महाप्रबंधक कार्मिक एनके सोनी, महाप्रबंधक श्री सिरपुरकर ,उप महाप्रबंधक कार्मिक श्री चंद्रा उपस्थित थे।
दल्लीराजहरा जिला पुलिस अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ सट्टा के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है
राजहरा थाना में मुखबीर सूचना के आधार पर स्टाफ के द्वारा झरन मंदिर राजहरा पास दो आरोपी लोकेश कुमार पिता ध्रुवराम धनेन्द्र उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड क० 22 एवं तिलक राम धनेन्द्र पिता बुधराम धनेन्द्र उम्र 28 वर्ष थाना दल्लीराजहरा जिला बालोद के कब्जे से 70 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 12,600 एम०एल० कीमती 5600 रूपये एवं सोल्ड स्कूटी टीवीएस जुपिटर कीमती 90,000 रूपये को जप्त किया । आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक अरूण कुमार नेताम, सउनि सूरज साहू, आर० 193 संजय चेलक आर० 314 भुनेश्वर यादव की सराहनीय भूमिका रही।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
दल्लीराजहरा – दल्ली राजहरा का युवक रायपुर के साथियों के साथ करता था चौराहापड़ाव एवं आस-पास इलाको में लूटपाट करता था। कल की घटना में लूट का शिकार हुए युवक युवराज यादव पिता सनत यादव उम्र 23 वर्ष ग्राम चौगेल थाना भानुप्रतापपुर जिला कांकेर थाना द्वारा रिपोर्ट दर्ज किया गया था |
दिनांक 24.05.2022 को रात्रि करीबन 11.30 बजे से रात्रि करीबन 11.45 बजे चोरहापड़ाव के चाचा ढाबा के आगे मोटर गैरज के पास 4 लड़को द्वारा गाड़ी के सामने आकर गाड़ी को रूकवाकर चारो लड़को द्वारा चाकू दिखाकर एवं डरा धमका कर प्रार्थी एवं उसके भाई आशीष मारको सहित तीन अन्य लोगो से करीबन 5 नग मोबाइल एवं 1500 रू नगद की लूट की रिपोर्ट पर थाना डौण्डी में अपराध क्र0 67 /2022 धारा– 341,392,506,34 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
आरोपी सूरज पासवान पिता स्व0 राम बसावन पासवान उम्र 21 वर्ष पता वार्ड क्र0 10 पुराना बाजार राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद, आरोपी के कब्जे से लुटे हुये मोबाईल व क्त चाकू को जप्त किया गया हैं । एवं आरोपी को डिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया । फरार आरोपियों की पता तलाश कर पुलिस ने गिरफ्तारी हेतू लगातार प्रयास की जा रही है । वहीँ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं डौण्डी थाना प्रभारी कैलाश चंद्र मरई, सउनि डी0एल0 रावटे, प्र0आर0 विष्णु तारम, आरक्षक खिलावन सिन्हा, रवि यादव, सुरेन्द्र देशमुख की भूमिका महत्वपूर्ण रही
बालोद जिले के सलोनी गॉव के एक परिवार में ख़ुशी का माहौल मातम में बदल गया बताया जा रहा हैं की वह अपने बच्ची का जन्मप्रमाण पत्र लेने अपने भाई के साथ गॉंव से गुंडरदेही ब्लाक के सलोनी जा रहे थे. इसी दौरान लाटाबोड़ से टेकापार के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारा, जिसके चलते टामेश उइके की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं रुस्तम उइके गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे रायपुर रेफर किया गया | उसका हालत नाजुक बताई जा रही है. बालोद थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है | बताया जा रहा की आज ही की दिन टामेश उइके अपने घर में अपनी बेटी की छट्ठी का कार्यक्रम रखा था
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
बस्तर (जगदलपुर)। नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने के दौर में नया बस्तर अंचल गढ़ने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बस्तर विधानसभा क्षेत्र में भेंट मुलाकात के दौरान विकास की ढेर सारी सौगात देकर जनता को भाव विभोर कर दिया। बस्तर विधायक और बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल के प्रयासों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल खोलकर मंजूरी देते हुए बस्तर में नई बहार के मौसम का अहसास करा दिया। अपने विधानसभा क्षेत्र के हर कस्बे, गांव, मजरे, टोले के विकास में जुटे बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के मुताबिक बस्तर विधानसभा क्षेत्र की जनता से निरंतर संवाद कर जनता की जरूरतों और अपेक्षाओं से अवगत होते हैं और जल्द से जल्द समाधान करते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर विकास की जिस अवधारणा पर काम कर रहे हैं, लखेश्वर बघेल उनके स्थानीय सहयोगी के तौर पर हर काम को समय सीमा में व्यवस्थित रूप से कराने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के प्रयास से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट मुलाकात के दौरान भैंसगांव में कई सौगात दीं। मुख्यमंत्री श्री बघेल का स्थानीय ग्रामीणों ने सरगी फूल की माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। सरल सहज मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गेड़ी का भी लिया आनंद लिया। मुख्यमंत्री के साथ प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, बस्तर सांसद दीपक बैज, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने भैंसगाँव में माता रूपशीला की पूजा अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल को सीख केन्द्र दुबागुड़ा के बच्चों ने बेल के फल से निर्मित पारम्परिक बस्तर भौरा भेंट किया। बच्चे के स्नेहिल निवेदन पर मुख्यमंत्री ने भी बड़ी ही सहजता और सादगी से यह खेल खेलना सीखा। इस मौके पर एक प्रसंग दिल को छू गया। हमेशा बच्चों का दिल रखने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झट से रस्सी कूद कर बच्ची की ख्वाहिश पूरी कर दी। एक प्रसंग यह भी है कि पालक बने मुख्यमंत्री ने लोकेश्वरी की जिम्मेदारी उठाई है। भीड़ में भी जरूरतमंदों को पहचानना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की खूबी है। आज भैंसगांव में एक रोती, बिलखती बच्ची को मुख्यमंत्री
ने पहचानकर उसे पास बुला कर बैठाया और सिर पर हाथ फेरकर पानी पिलाया। लोकेश्वरी ने बताया कि उसके पिता की 15 साल पहले मौत हो चुकी है, घर न होने की वजह से अपनी मां और भाई के साथ मामा के घर रहने को मजबूर है। आर्थिक स्थिति खराब होने से वो और उसका भाई पढ़ नहीं पा रहे हैं। लोकेश्वरी के आंसुओं को पोंछते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल 3 लाख रुपये की मदद दी। विकास के साथ साथ जनता के दुख दर्द का सम्मान भूपेश बघेल का स्वभाव है। बकावंड में दृष्टि बाधित बच्चों के जीवन में मुख्यमंत्री की घोषणा से नया उजाला आयेगा। एक वाकया है कि दृष्टि बाधित छात्रा बोली पढ़ना चाहती हूं, पर पैसे नहीं, इतना सुनते ही मुख्यमंत्री द्रवित होकर बोले, “बेटा स्मार्ट फोन और टेप रिकॉर्डर खरीदो मैं तत्काल डेढ़ लाख रुपये स्वीकृत करता हूं। सभा में ही दृष्टिहीन भाई – बहन का आवेदन लिया और तत्काल डेढ़ लाख रुपये मंजूर कर मुख्यमंत्री ने दोनों बच्चों के सर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुआ में सबके लिए खुशियाँ मांगते हैं,बच्चों को खुश होता देख वे भी खुश हो जाते हैं। दुबागुड़ा के सीख केंद्र (लर्निंग सेंटर) में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विभिन्न पारम्परिक खेलों पर हाथ आजमाए। कोरोना काल में स्कूल बंद होने पर यह केंद्र खोला गया था। 32 बच्चों को खेलकूद के साथ ही पढ़ाई भी कराई गई। 5 वीं कक्षा के जीवन दास बघेल ने मुख्यमंत्री को दिखाए अपने खिलौने तो बच्चे की प्रतिभा से खुश मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में कराएं एडमिशन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बस्तर प्रवास के दौरान ग्राम भैंसगांव जन चौपाल के दौरान घोषणा की गई तो बस्तर के विभिन्न ग्राम पंचायतों को विकास की लहर मिली।विधानसभा क्षेत्र बस्तर अंतर्गत विकासखंड बस्तर में एक आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी आश्रम शाला कक्षा पहली से आठवीं तक की स्थापना की स्वीकृति मुख्यमंत्री ने दी है। नयापारा भैंसगांव से पंचायत भवन होते हुए सांवरा पाल तक पक्की सड़क की स्वीकृति भी प्राप्त हुई है। ग्राम पंचायत भैंसगांव आश्रित पारा सांवरा पाल माध्यमिक शाला को हाई स्कूल में उन्नयन की स्वीकृति मिली है। बस्तर डाइट D.E.D को B.A.D.में उन्नयन की स्वीकृति सीएम ने दी।ग्राम पंचायत चकवा में खेल कूद मैदान में मिनी स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति मिली है। ग्राम पंचायत चोकर में विद्युत उप केंद्र बनाने हेतु मंजूरी मिली है। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के प्रयास से बस्तर विधानसभा क्षेत्र में समग्र विकास की बुनियाद रखी गई है। छोटे जीरा खाल से जमागुडा जाने वाली रोड स्थित चितरंगी नाला में पुल निर्माण, विकासखंड मुख्यालय बकावंड में कक्षा पहली से आठवीं तक के लिए एक आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शाला की स्थापना, ग्राम पंचायत सरगी पाल एवं सतोशा में खुलेगा छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल का उप केंद्र, ग्राम पंचायत बजावंड में खुलेगी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा, बकावंड में विश्राम गृह निर्माण, छोटे देवड़ा में बनेगा मिनी स्टेडियम, ग्राम पंचायत चिउरगांव में मोबाईल टॉवर निर्माण की स्वीकृति, कुमारी लोकेस्वरी बघेल पिता स्व, बका राम बघेल निवासी ग्राम पंचायत कुरुषपाल को तीन लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि दिए जाने की घोषणा जैसे कार्य से बस्तर विधानसभा क्षेत्र की जनता प्रसन्न है। जनता को भरोसा है कि बस्तर का विकास जारी रहेगा।
जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि कुछ लोग बंदूक की नोंक पर ग्रामीणों को बरगला रहें हैं जबकि हकीकत यह है कि ग्रामीण भी विकास चाहते हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आदिवासी अब नक्सलियों से उगता चुकें हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर में विभिन्न आदिवासी समाजों द्वारा प्रदेश सरकार के किये जा रहे विरोध और बड़े पैमाने पर आदिवासी समाज की नाराजगी के सवाल को सिरे से खारिज करते कहा कि यह विरोध चंद लोगों द्वारा किया जा रहा विरोध है। सरकार की योजनाओं की सफलता का ये परिणाम है कि आदिवासी समुदाय चौतरफा विकास की ओर अग्रसर है। हर तरफ लोगों की आमदनी बढ़ी है। रोजगार के साधन उपलब्ध हो रहे हैं। अब लोगों के पास धन इकट्ठा होने लगा है। इसीलिये ग्रामीण क्षेत्रों से अब नये बैंक खोले जाने की मांग उठने लगी है।
दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा आदि के दौरे में ग्रामीणों ने कॉपरेटिव बैैंक खोलने की मांग की है। इससे यह जाहिर होता है कि अब ग्रामीणों की जेब में पैसा बचने लगा है जिसके लिए उन्हें बैंक की जरुरत पडऩे लगी है। यह संकेत एक सकारात्मक संकेत हैं। बस्तर के ग्रामीण अब नक्सलवाद से ऊब चुके हैं।अब ग्रामीण विकास की मुख्यधारा से लोग जुडऩे लगे हैं। विश्वास, विकास और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। जमीनी स्तर पर इसके क्रियान्वयन के बाद परिणाम अब सब देख रहे हैं। भूजल स्तर के गिरने पर चिंता सुकमा और बीजापुर में भूजल के गिरते स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण, वाटर रिर्चाजिंग के लिए बड़े पैमाने पर स्ट्रक्चर बनाए जाने की जरुरत है, इसके लिए प्रयास किए जा रहे है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक अनिता भेंडिया जी के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा आज 27 मई को कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्र निर्माता, आधुनिक भारत के जनक देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारतरत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 58 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। सर्वप्रथम नेहरू जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण, तिलक व पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया
तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजली दी गई और उनके द्वारा किये गए कार्यों को स्मरण किया गया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, दक्षिण मंडल अध्यक्ष संतोष पांडेय, जिला सचिव युवराज साहू, एल्डरमेन प्रमोद तिवारी ने नेहरू जीवनी पर अपने विचार रखे।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
कार्यक्रम का संचालन विवेक मसीह अध्यक्ष मंडल कांग्रेस कमेटी उत्तर क्षेत्र ने किया व आभार प्रदर्शन महामंत्री सुरेश ठाकुर ने किया। इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक महामंत्री रूबी एंथोनी, कोषाध्यक्ष नवीन कथूरिया,महामंत्री श्रीनिवास राव,प्रवीण शर्मा, प्रदीप बाघ,जितेन्द्र मेश्राम, डोमेन्द्र सावलकर,रामू शर्मा, पप्पू पंजवानी, प्रदीप बबलू, सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
जगदलपुर। बस्तर के प्रति केंद्र सरकार और उसके मंत्रियों की संवेदनशीलता का प्रदर्शन अक्सर होता रहता है लेकिन हकीकत में हाल यह है कि बस्तर सांसद दीपक बैज को बस्तर की रेल सेवा संबंधित सवाल का जवाब देने में रेल राज्यमंत्री को लगभग डेढ़ साल का समय लग गया। जवाब दिया गया तो वह भी ऐसा कि समझा जा सकता है कि केंद्र सरकार बस्तर के लोगों के प्रति कितनी कम हमदर्दी रखती है। बस्तर की जनता के लिए संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष करने वाले बस्तर सांसद दीपक बैज के प्रयासों से हालांकि जगदलपुर तक फोरलेन सड़क को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की मंजूरी मिल गई है। सांसद दीपक बैज के संघर्ष का ही परिणाम है कि कोरोना काल से बंद रेल सेवा का संचालन शुरू हो गया लेकिन सांसद दीपक बैज ने 13.12.2021 को लोकसभा में जिन तीन रेलों के संबंध में सवाल किया था, उसका अब जाकर रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे ने जवाब देते हुए बताया है कि हावड़ा जगदलपुर और विशाखापटनम किरंदूल एक्सप्रेस को नियमित सेवा के रूप में चलाया जा रहा है लेकिन कम लोकप्रियता के कारण दुर्ग जगदलपुर एक्सप्रेस नहीं चलाई जा रही है। विदित है कि दुर्ग जगदलपुर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलाई जाती थी। जिसे कम लोकप्रियता के कारण नहीं चलाने की जानकारी देने में रेल राज्यमंत्री को इतना समय लग गया।
इधर बस्तर सांसद दीपक बैज की कोशिश है कि रायपुर से बस्तर तक सीधी रेल सेवा के लिए तेजी से रावघाट परियोजना पूर्ण की जाए। सांसद दीपक बैज केंद्र की सोयी हुई व्यवस्था को जगाने में लगे हुए हैं। उनके सत्याग्रह की वजह से बस्तर की रेल सेवा बहाल हुई। उनके प्रयासों से बस्तर की वायु सेवा में विस्तार हुआ और उनके सतत प्रयास से धमतरी से जगदलपुर फोरलेन को मंजूरी मिली। बस्तर की जनता मानती है कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को छोड़ कोई भी केंद्रीय मंत्री बस्तर के प्रति वैसा उत्साह और अपनापन नहीं दिखा सका है, जैसी बस्तर के प्रति दिखाने की राजनीति सामने आती है। पिछले दिनों बस्तर में केंद्रीय मंत्रियों ने दौरे के दौरान बड़ी दिलचस्पी दिखाई मगर एक तथ्य सामने आ गया है कि केंद्र की नजर में बस्तर की क्या अहमियत है। लेकिन बस्तर की जनता को भरोसा है कि बस्तर का यंग टाइगर अपने जंगल की जरूरतों को पूरा कराने जूझने में कोई कसर बाकी नहीं रखेगा।