City Media - Page 1785 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1785

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के आह्वान पर आज 3 जुलाई को केंद्र सरकार के श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ काला दिवस मनाया गया

0

दल्ली राजहरा – राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के आह्वान पर आज दिनांक 3 जुलाई 2020 को केंद्र सरकार के श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ काला दिवस मनाया गया तथा प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम ज्ञापन अनुविभागीय दंडाधिकारी दल्ली राजहरा को 11:00 बजे सौंपा गया जिसमें सार्वजनिक उपक्रमों के विनिवेशीकरण पर रोक लगाना ,पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि पर रोक लगाकर जनता को राहत दिलाना, देश में बढ़ती बेरोजगारी के महामारी को कम किया जाना, एनजेसीएस के लंबित मुद्दों का निराकरण करते हुए वेतन समझौता जल्द से जल्द संपन्न कराना तथा ठेका मजदूरों को हाई पावर कमेटी की अनुशंसा के अनुसार मजदूरी भुगतान कराना इत्यादि मांगों को पूर्ण कराने ज्ञापन सौंपा गया इस अवसर पर इंटक परिवार की ओर से छत्तीसगढ़ प्रदेश इंटक के सचिव श्री अभय सिंह जी मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक दल्ली राजहरा अध्यक्ष तिलकराम मानकर सचिव तेजेंद्र प्रसाद उपाध्यक्ष कलाम मोहम्मद राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक जिला बालोद के अध्यक्ष भूपेंद्र दिल्लीवार, नरेंद्र दुबे जी, योगराज ठाकुर अवधेश कुमार दिनेश कांत लक्ष्मण शर्मा जी अरविन्द ठाकुर यासिर फारूकी मनोहरसाय राजू विनायक जी सहित इंटक के सदस्य उपस्थित थे |

कोरेटाइन सेंटर से भागने वाले दो लोगो पर मामला दर्ज

0

डौंडी :- थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने बताया कि डौंडी थाना क्षेत्र में पहला मामला बेलोदा पंचायत के अर्जगुंडरा के व्यक्ति हरिश्चन्द्र पिता राम जी गोड़ जो कि 24 जून को तमिलनाडु के जिला तुंकुर से आया था जिसे गांव के ही स्कूल में कोरन्टीन रखा गया था जो बिना सूचना के 30 जून को सेंटर से नगरी जिला धमतरी चला गया जो शासन के नियमो का उलंघन होना है जिसकी शिकायत ग्राम के सचिव द्वारा थाने में दी गई जिसपर , डौंडी थाने में धारा 188,269,270आई पी सी आपदा प्रबंधन 2005 की धारा 51 (बी )के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचाना में लिया गया व नगरी में ही अपराधी को कोरन्टीन रखा गया है , वही दूसरा मामला कुँवागोंदी पंचायत के झुरहाटोला गांव का है जहां बेनी राम कोर्राम पिता सुंदरू राम गोड़ उम्र 45 साल अपने दोस्त के साथ महारष्ट्र के शिर्डी से 1 जुलाई को आया हुवा था जिसे भी गांव के कोरन्टीन सेंटर में रखा गया था जो 1 जुलाई की ही रात कोरन्टीन सेंटर से अपने घर चला गया था
जो शासन के नियमो का उलंघन होना है जिसकी शिकायत ग्राम के सचिव द्वारा थाने में दी गई जिसपर , डौंडी थाने में धारा 188,269,270आई पी सी आपदा प्रबंधन 2005 की धारा 51 (बी )के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचाना में लिया गया,दोनों अपराधों की विवेचना प्रधान आक्षक प्रेम सिंह राज की जा रही है ।

Breaking नक्सलियों का सहयोगी फरार चल रहे आरोपी वरुण जैन गिरफ्तार

0

रायपुर। नक्सलियों के शहरी नेटवर्क के मामले में फरार चल रहे आरोपी वरुण जैन को राजनांदगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर कांकेर पुलिस को सौंप दिया है। 13 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके थे, जबकि वरुण जैन काफी समय से फरार था। वरुण जैन का भाई निशांत जैन पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

जिले के अंदरूनी क्षेत्र कोयलीबेड़ा, आमाबेड़ा, सिकसोड, रावघाट, टाडोकी में पीएमजेएसवाय के अंतर्गत 25 सड़क निर्माण में कंपनी रॉयल के डायरेक्टर वरुण के द्वारा 2 से 3 वर्ष में ही ठेका लेकर अपने अधीनस्थ लोगों के माध्यम से सीधे तौर पर सड़क निर्माण के नाम पर नक्सलियों को जूता, वर्दी कपड़ा, वायरलेस सेट, दवाई, बिजली तार, नगदी रकम राजनादगांव एवं अन्य शहरों से आरोपित मुकेश सलाम एवं राजेन्द्र सलाम के माध्यम से नक्सलियों को दे रहा था।

शासन की नरवा विकास योजना का जंगल भूमि निरीक्षण में गए रेंजर सहित स्टाफ के सात लोगो को मधुमक्खी ने किया ताबड़तोड़ हमला।

0

डौंडी :- राज्य शासन की महत्वपूर्ण नरवा विकास योजना तहत क्षेत्र के आमडुला स्थित काकडकसा जंगल नाला में चेक डेम हेतु भूमि स्थल का निरीक्षण करने बाईक को छोड़कर दुर्गम जंगल की ओर करीब 200 मीटर अंदर पैदल ही चले गए , जहां डौंडी वन विभाग रेंजर एवं अन्य सात स्टॉप को किसी पेड़ पर बैठे मधुमख्खियों की झुंड ने अचानक हमला करना शुरू कर दिया जिससे अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया सभी मधुमख्खी से बचाव करते इधर उधर भागते किसी तरह बाईक के करीब पहुँचे, इस दौरान मधुमक्खी डंक से सभी लोग घायल हो गए थोड़ी देर बाद उन्हें फीवर आना शुरू हो गया। स्तिथि देखते हुए सभी घायल पास के आमडुला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचकर अपना ईलाज करवाये डॉक्टर द्वारा उन्हें जरूरी इंजेक्शन व दवाई दी गई। सबसे ज्यादा घायल अवस्था मे रेंजर थे जिन्हें करीब दस से बारह मधुमख्खी ने डंक मारा था। घटना कल गुरुवार का है बावजूद रेंजर आज डौंडी वनविभाग कार्यालय में फीवर रहने पर भी अपनी ड्यूटी का फर्ज निभा रहे है।

प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी एवं तानाशाही पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया

0

दल्ली राजहरा – भूपेश बघेल सरकार की वादाखिलाफी एवं तानाशाही पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के आह्वान पर दल्ली राजहरा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भूपेश बघेल का पुतला रैन बसेरा के सामने वार्ड नंबर 24 में फूंका गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री राकेश द्विवेदी, मोनू चौधरी ,राजेश कांबले (पार्षद )वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष शर्मा ,भीष्म टंडन (पूर्व जनपद उपाध्यक्ष) रंजीत गुप्ता, निलेश श्रीवास्तव, भूपेंद्र श्रीवास, मोहम्मद इमरान ,संदीप रामटेके ,शंकर साहू, रोमन टंडन ,मनीष उईके, पुनीत, तनुज

Big Breaking बीजापुर मे नक्सलियों ने सहायक आरक्षक की तीर घोपकर निर्मम हत्या की

0

बीजापुर | प्रदेश के बीजापुर जिले के एक जवान की नक्सलियो ने तीर घोपकर निर्मम हत्या की | जानकारी के मुताबिक रात 10 बजे माटवाड़ा निवास में सोमारू पोयाम की हत्या की घटना को अंजाम… दिया गया | मृत जवान फरसेगढ़ में सहायक आरक्षक के पद पर पदस्थ

था | मेडिकल लीव पर घर आया था जवान, जांगला थानाक्षेत्र के अंतर्गत हुए इस घटना मे नक्सलियो ने 6 तीर और टंगिये से जवान को मौत के घाट उतारा | घटना में सहायक आरक्षक के पिता और मां भी हुए घायल हुए है | एसपी कमलोचन कश्यप ने मामले की पुष्टि की |

Big Breaking News मानपुर चौक में बाइक ने स्कूटी सवार को पीछे से मारी टक्कर, बाइक सवार घायल

0

दल्ली राजहरा – मानपुर तिराहे में तेज रफ़्तार बाइक सवार ने आगे चल रही स्कूटी को पीछे से टक्कर मारने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा जिससे उसके सिर पर गहरी चोट लगी | स्कूटी में सवार युवक और उसका बच्चा था जो कि पीछे से टक्कर मारने के कारण गाड़ी से अलग होकर गिर पड़े उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी है | पुलिस द्वारा बाइक सवार युवक को चिखलाकसा के ज्योति हॉस्पिटल ले जाया गया है | जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया |


दल्ली राजहरा एवं आसपास के क्षेत्रों में भारी वाहनों का कहर इस तरह बढ़ रहा है कि रोजाना एक्सीडेंट हो रहे हैं मानपुर तिराहे में भी लाइट की उचित व्यवस्था नहीं है नए पुल एवं सड़क चौड़ी होने के बाद गाड़ियों की रफ्तार अत्यधिक तेज रहती है जिसके कारण इस प्रकार के हादसे हो रहे है | सबसे व्यस्त तिराहा होने के बावजूद प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है | कच्चे और भानुप्रतापुर के अलावा खडगांव बोरिया से भारी वाहन भी इसी चौक से होकर गुजरती है | वहां पर नहीं तिराहे को व्यवस्थित किया गया है नहीं ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था है |

मंत्री अनिला भेड़िया ने डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवीन 108 वाहन को दिखाई हरी झंडी। दो जगह भूमिपूजन भी किया।

0

डौंडी :- स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की 108 वाहन जर्रर एवं बार बार बिगड़ी हालात में होता जा रहा था । इसकी सूचना मंत्री प्रतिनिधि को मिलने पर उन्होंने मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को इस ओर ध्यानाकर्षण कराया गया। जहां शासन के निर्देश पर डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को नया वाहन की सौगात मिली। इस नवीन 108 वाहन को मंत्री अनिला भेड़िया के कर कमलों से हरी झंडी दिखाकर गंतव्य की ओर रवाना किया गया। अब क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजो को नवीन वाहन से सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर स्वास्थ विभाग के सभी डॉक्टर्स,नर्स व अन्य स्टॉप, पार्षदजन सहित नगर के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे । जिसके बाद मंत्री का काफिला दल्लीराजहरा नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत साहू सदन समीप टाउनहाल का तथा ग्राम सुवरबोड़ में नलजल योजना तहत भूमिपूजन किया गया।

CEO भिलाई से संयुक्त खदान मजदूर संघ ने ठेका श्रमिकांे को स्थायी काम देने अलग नियम व शर्तो की मांग

0

दल्लीराजहरा: संयुक्त खदान मजदूर संघ ने लौह अयस्क खदान समूह में ठेका
श्रमिकांे के लिए अलग से नियम एवं शर्त बनाकर स्थायी रूप से कार्य दिये
जाने को लेकर बीएसपी भिलाई मुख्य कार्यपालन अधिकारी के नाम मुख्य
महाप्रबंधक तपन सूत्रधार को ज्ञापन सौपा गया।
 लौह अयस्क खदान समूह में लगभग 1500 से अधिक ठेका श्रमिक कार्यरत हैं। जो
कि सीधे तौर पर उत्पादन से जुड़े हुए हैं। भिलाई इस्पात संयत्र के उत्पादन
लक्ष्य को पूरा करने में इन ठेका कर्मचारियों का भरपूर योगदान रहता है।
परन्तु। इन ठेका कर्मचारियों को कई विभागों में न तो समय पर वेतन का
भुगतान किया जाता है और न ही किसी अन्य प्रकार की सुविधायें जैसे कि-
छुट्टी, फेस्टीवल लिव, चिकित्सा सुविधा, नाईट शिफ्ट एलाउन्स, कैन्टीन
एलाउन्स. कन्वेन्स एलाउन्स जैसी सुविधायें मिलनी चाहिए जो कि अधिकांश
कर्मचारियों को नहीं मिल रही है।
अब चूंकि नियमित कर्मचारियों की संख्या दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है,
वर्ष 2025 तक माइंस में नियमित कर्मचारियों की संख्या वर्तमान संख्या की
आधी रह जायेगी। और खदानों से उत्पादन लेना भी अतिआवश्यक है। ऐसे
परिस्थिति में अब समय की माँग है कि इन ठेका श्रमिकों को प्रबंधन द्वारा
इन्हे ठेका प्रथा से मुक्त कर लौह अयस्क खदान समूह में अलग से नियम बना
कर वर्तमान में कार्यरत सम्पूर्ण ठेका श्रमिकों को विभागीयकरण के समकक्ष
नीति बनाकर स्थायी रूप से कार्य पर रखा जाये। सभी ठेका कर्मचारियों को
छोटे छोटे ठेका के माध्यम से कार्य देने के स्थान पर प्रबंधन द्वारा
आपरेशन और मेन्टेनेंस एवं ट्रांसपोर्ट में कार्यरत कर्मचारियों को अलग से
पदनाम देकर विभागीयकरण जैसी नीति खदानों के लिए लायी जाये, जिससे इन ठेका
श्रमिकों को समय पर वेतन व अन्य सुविधायें नियमित रूप से मिलता रहेगा और
खदानों के अंदर औद्योगिक अशांति की स्थिति निर्मित नहीं होगी।
वर्तमान में देखा जा रहा है कि ठेकेदारों द्वारा ठेका ले लिया जाता है
लेकिन इन ठेका श्रमिकों को किसी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं ली जाती है,
जिसके कारण कई विभागों में ठेका श्रमिकों में आक्रोश के कारण उत्पादन
प्रभावित होता है।

जनपद सदस्य संजय बैस द्वारा प्रवासी मजदूरांे व किसानों को किया मिनिकीट वितरण

0

दल्लीराजहरा: ग्राम पंचायत कुसुमकसा में कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनांतर्गत ग्राम पंचायत कुसुमकसा के लगभग 20 किसान एवं प्रवासी मजदूर परिवार  लाभान्वित कृषक दाताराम रावटे, भीषमसिंह धनउराम , कुबेरसिंग, उजियारा बाई , खोरबाहरा राम , मदनलाल सहित अन्य कृषकों को उड़द बीज मिनिकिट का निःशुल्क वितरण क्षेत्र क्रमांक 4 के जनपद सदस्य संजय बैस के द्वारा किया गया। इस दौरान सरपंच शिव राम सिंद्रामें , सचिव आलेन्द्र ,कृषि अधिकारी वायआर देहारी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS