जगदलपुर। प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा सोमवार की रात सुकमा जिला मुख्यालय में आयोजित रास गरबा में जमकर नाचे। यह आयोजन युवा जागृति क्लब एवं मां दंतेश्वरी महिला संगठन के तत्वावधान में आयोजित है। समिति के लोगों ने मंत्री को आमंत्रित किया था, जहां गरबा नृत्य शुरू होने के बाद कवासी लखमा लोगों के आग्रह पर गरबा कर रहे लोगों की बीच नाचने लगे। गौरतलब है कि मंत्री बनने के बाद भी उनकी सादगी और लोगों से आत्मियता से मिलने जुलने की शैली में कोई बदलाव नहीं आया है। मेला मड़ई या शादी ब्याह का गांवों में कार्यक्रम हो तो वे आदिवासी नर्तक दलों के साथ ढोल गले में लगाकर नाचने लगते हैं। गरबा के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कवासी लखमा ने कहा कि दशहरा, नवरात्री के समय में शहर से लेकर गांव तक धार्मिक पूजा पाठ की रौनक रहती है। इन त्यौहारों से सामाजिक एकता और संबंध मजबूत होते हैं। अमीर-गरीब और छोटे-बड़े का भेदभाव मिट जाता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं पर देवी दंतेश्वरी और लक्ष्मी की कृपा रहने की बात कही।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने केसरिया साफा पहनाकर कर दल का स्वागत किया
गंगा दर्शन कर आचमन कर मां गंगा की पूजा अर्चना की
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन अपने दल के साथ बिहार प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा ( पटना साहिब ) में मथ्था टेका और छत्तीसगढ़ के सुख समृद्धि की कामना की |
विदित हो की विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आमंत्रण देने के लिए बिहार प्रवास पर हैं जहां वे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की ओर से आमंत्रण पत्र बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को देंगे |
सिख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह की जन्मस्थली पटना साहिब गुरुद्वारा सिख धर्म का प्रमुख धर्म स्थल है और लोगों के लिए आस्था का केंद्र है जहां पहुंच कर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने माथा टेका और परिक्रमा की उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों से गुरुद्वारा के इतिहास एवं इसके प्रबंधन की जानकारी ली इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन एवं उपदेश समस्त मानव जाति के कल्याण के लिए प्रेरणा दायक है |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा वरिष्ठ नेता संजय जैन विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा नोडल अधिकारी संजय विश्वकर्मा बिहार राज्य संस्कृति विभाग के नोडल अधिकारी रविशंकर एवं समन्वय अधिकारी चितरंजन के साथ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं दल ने नालंदा विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण कर ज्ञान के इस मंदिर के बारे में बारीकी से जानकारी ली |
अपने दो दिवसीय बिहार प्रवास के दौरान विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने नालंदा जिले में स्थित नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेष को देखने पहुंचे और संस्कृति विभाग के अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की इस अवसर पर उन्होंने कहा की नालंदा विश्वविद्यालय परिसर हमारे देश के ज्ञान की महान विरासत है एवं इसका संरक्षण एवं संवर्धन आवश्यक है ताकि आने वाली पीढ़ी तक हमारी यह महान विरासत पहुंचे |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा वरिष्ठ नेता संजय जैन विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा नोडल अधिकारी संजय विश्वकर्मा बिहार सरकार के संस्कृति विभाग के नोडल अधिकारी रविशंकर एवं समन्वय अधिकारी चितरंजन उपस्थित रहे |
छत्तीसगढ़ राज्य में शांति और समृद्धि के लिए की भगवान महावीर स्वामी की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना
जल मंदिर में पूजा अर्चना कर अहिंसा के प्रणेता भगवान महावीर स्वामी के उपदेशों को समस्त मानव जाति के लिए बताया कल्याणकारी
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आमंत्रण देने के लिए दो दिवसीय बिहार प्रवास पर हैं जहां पहुंच कर उन्होंने अपने दल के साथ जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण स्थल पावापुरी के दर्शन कर छत्तीसगढ़ राज्य की शांति और समृद्धि के लिए विधि विधान से पूजा अर्चना की जहां उन्हें संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने जल मंदिर एवं निर्वाण मंदिर के दर्शन करवा कर ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया
विदित हो की बिहार राज्य के नालंदा जिले में स्थित पावापुरी को जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण स्थल माना जाता है एवं जैन धर्म में यह महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा वरिष्ठ नेता संजय जैन विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर संजय विश्वकर्मा बिहार राज्य संस्कृति विभाग के नोडल अधिकारी रविशंकर एवं समन्वय अधिकारी चितरंजन निर्मल कुमार एवं प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी श्रीकांत खांडूकर उपस्थित रहे |
साइबर सेल बालोद द्वारा यूट्यूब चैनल पर कल्याण सट्टा का सटिक अंक लगने का विडियों अपलोड कर सैकड़ो लोगो को प्रसारित करने वाला आरोपी पर बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
साइबर सेल बालोद द्वारा यूट्यूब चैनल पर नजर रख सट्टा YT BAZAAR Application के माध्यम से खेलने खेलाने वाले पर कार्यवाही ।
यूट्यूब चैलेन पर TK Satik satta Matka Guessing नामक अपना साईट तैयार कर उसके माध्यम से रोज आने वाला सटटा नम्बर के 04 अंको को सटिक बताकर विडियो, आडियो बना कर उसे अपने यूट्यूब साईट पर अपलोड कर प्रसारित करने वाला आरोपी गिरफ्तार। अवैध कारोबार करने वाले पर बालोद पुलिस की कार्यवाही रहेगी जारी।
पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद डी.आर. पोर्ते के निर्देशन मे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण एवं साइबर सेल प्रभारी बालोद निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में थाना बालोद क्षेत्र मे यूट्यूब चैनल पर TK Satik satta Matka Guessing नामक यूट्यूब चैनल पर सटिक सटटा नम्बर निकालने का विडियो बनाकर कर सैकड़ो लोगो को प्रसारित करने की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों को पकड़ने हेतु साइबर सेल की विशेष टीम तैयार किया गया ।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11.10.2021 को साइबर सेल टीम को मुखबिर से सूचना मिला की संजय नगर दषहरा तालाब में पेड़ के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाईल से सटटा पटटी खेला रहा है कि सूचना पर टीम के द्वारा घेराबंदी कर अज्ञात व्यक्ति को पकड़ा नाम पता पूछने पर तेजेष्वर कुमार पिता जगदीष राम उम्र 24 वर्ष पता वार्ड क 02 संजय नगर बालोद बताया। जिनके कब्जे से लाईनिंग कागज पर अंको में कल्याण नाम का सटटा पटटी ,एक नग डाट पेन , नगद 2840 रूपये व 01 नग मोबाईल सेट विवो कम्पनी है जिसे बरामद कर जांच करने पर आरोपी तेजेष्वर द्वारा अपने मोबाईल पर यूट्यूब पर एक TK Satik satta Matka Guessing नामक अपना साईट तैयार कर उसके माध्यम से रोज आने वाला सटटा नम्बर के 04 अंको को सटिक बताकर विडियो,आडियो बना कर उसे अपने यूट्यूब साईट पर अपलोड कर प्रसारित करता था। सब्सक्राईबरों से उनका पर्सनल व्हाट्सअप मोबाईल नम्बर प्राप्त कर एक व्हाट्सअप ग्रुप बनाकर उसमें भी Guessing 04 04 अंको को सटीक बताकर उसमें प्रसारित कर अवैध रूप पैसो का लेनदेन करता था। आरोपी तेजेष्वर कुमार के खिलाफ प्रर्याप्त साक्ष्य सबूत मिलने पर अपराध धारा सदर 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर दिनांक 11.10.2021 को विधिवत गिरफ्तार कर थाना बालोद से अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
उक्त प्रकरण में आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में साइबर सेल प्रभारी बालोद निरीक्षक रोहित मालेकर ,प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम , आरक्षक पूरन प्रसाद देंवागन, आरक्षक विपिन गुप्ता ,आरक्षक संदीप यादव , आरक्षक आकाष दुबे, आरक्षक राहुल मनहरे , आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक मिथलेश यादव ,आरक्षक योगेश पटेल , आरक्षक शैलेन्द्र सिन्हा की सराहनीय भूमिका रही है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता-
तेजेश्वर कुमार पिता जगदीश राम उम्र 24 वर्ष पता वार्ड क्र 02 संजय नगर थाना बालोद जिला बालोद (छ.ग.) जप्त मशरुका – सटटा पटटी ,एक नग डाट पेन , नगद 2840 रूपये व 01 नग मोबाईल सेट विवो कम्पनी।
भाजपा का सपना साकार नहीं होगा 25 वर्षो तक कांग्रेस की कुर्सी सुरक्षित
कांग्रेस की सरकार ने 900 से अधिक बेगुनाह आदिवासियों को अपराधिक प्रकरणों से मुक्त कराया
17 सौ आदिवासी किसानों की 4200 एकड़ जमीन टाटा से वापस कराई
वनोउत्पादो की खरीदी कर 2500 करोड़ की आय वनवासियों तक पहुंचाने की व्यवस्था हुई
नवीन गुप्ता/अर्जुन झा
जगदलपुर – मुद्दा विहिन छग भाजपा के पास अपनी साख बचाने के लिए केवल भगवा का सहारा ही बचा है। इसलिए वापछले कुछ माह से महिला नेत्रियों के भरोसे धर्म की आड़ में भड़काऊ राजनीतिक आदिवासियों एवं आम लोगों के बीच कर रहे है। कभी चिंतन शिविर के बहाने प्रदेश प्रभारी के मुंह से कहार बोल बुलवाकर अपनी बाहवाही लूटने के बहाने अपनी फजीहत कराते है तो वहीं पिछले दिनों केन्द्रीय राजामंत्री रेणुका सिंह के बस्तर प्रवास के दौरान भी कुसों दौड़ जैसी बेबुनियाद बयान और आदिवासियों की उपेक्षा किए जाने को लेकर बयान जारी कराते है। सर्वविदित हो कि 15 वर्षों के सत्ताकाल के दौरान भाजपा नेताओं ने अपनी कुर्सी बचाने सैकड़ों बेगुनाह आदिवासियों को जेलो में बंद कराने और ताड़मेटला में आगजनी जैसी घटनाओं को अंजाम देने का काम किया। कांग्रेस की भूपेश सरकार के कार्यकाल में आदिवासियों के न्याय एवं आर्थिक दशा सुधारने का प्रयास हो रहा है तो भाजपा नेताओं को रास नहीं आ रहे है। उक्त बातें बस्तर सांसद दीपक बैज ने कही।
बस्तर की आवाज को दिल्ली तक बुलंद करने वाले लोकप्रिय संसद दीपक बेज से विशेष चर्चा केवैरान केन्द्रीय राज्यमंत्री रेणका सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यूपी की घटित घटना को लेकर केन्द्रीय राज्यमंत्री बयानबाजी कर अपने मंत्री को बचाने का प्रयास कर रही है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार किसानों की हत्या करने पर जुटी है वहां की सरकार किसानों की मदद नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान अगर मसीबत में है तो किसी भी राज्य की सरकार मददद कर सकती है। यूपी की घटना को लेकर प्रधानमंत्री या अन्य किसी मंत्री का बयान नहीं आना भाजपा सरकार की नाकामी को दर्शाता है।
भूपेश बघेल की सरकार ने आदिवासियों के साथ न्याय हुआ
वस्तर प्रवास के दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया था कि आदिवासियों के साथ अन्याय हो रहा है जिसके जवाब में सांसद दीपक बैज ने पलटवार करते हुए कहा कि आदिवासी भाई-बहनों के आर्थिक विकास के लिए प्रदेश की सरकार काम रही है। उन्होंने कहा कि छग में भूपेश बघेल की सरकार बनने के बाद से आदिवासियों के साथ न्याय हुआ है |
भाजपा की सरकार ने आदिवासी की जमीन को उद्योपति के हवाले कर दिया था। भूपेश बघेल की सरकार बनने के बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा किसानों से किए गये वादों के अनुसार बस्तर जिले के लोहंडीगा क्षेत्र के 1700 आदिवासी किसानों का 4200 एकड़ जमीन टाटा से वापस कराने का काम किया है।
आदिवासी भाई-बहनों की आर्थिक हालत को सुधारने एवं उनके आय को बढ़ाने के लिए 52 प्रकार के लघु वनोपज की खरीदी शुरू करने का काम भूपेश सरकार ने की है।
काग्रेस को सरकार मतदूपत्ता प्रतिमानक बोरा 2500 से बढ़ाकर 4000 प्रतिमानक बोरा करने का काम किया है। प्रदेश की सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को सामाजिक सरक्षा प्रदाय करने के उद्देश्य से शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा बेजना शुरू कर 12 लाख 50 हजार संग्राहक परिवार को लाभान्वित करने का काम किया |
भाजपा ने आदिवासियों का शोषण किया
भाजपा के मंत्री यह झठा आरोप लगाते फिर रहे है कि कांग्रेस आदिवासियों के साथ अन्याय किया है। सांसद बैज ने कहा कि 15 वर्षों तक सत्ता में काबिज भाजपा सरकार ने आदिवासियों को वोट बैंक की तरह उपयोग करने का काम किया है। इसके अलावा ताड़मेटला में आदिवासियों का घर जलाने, बेगुनाह आदिवासी को जेल में बंद कराने एवं आदिवासियों की जमीन उद्योगपतियों को बेचने का काम किया है।
9 सौ आदिवासियों के अपराधिक प्रकरण समाप्त
प्रदेश की भूपेश सरकार ने उन आदिवासियों की चिंता की है जिनके विरुद्ध अपराधिक प्रकरण बनाकर जेलों में बंद कर दिया गया था। उन आदिवासियों के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों की समीक्षा कर 632 प्रकरणों को वापस लिया जा चुका है तथा 154 प्रकरणों में त्वरित सनवाई के माध्यम से निराकरण करते हुए सौ से अधिक नक्सल प्रभावित क्षेत्र के आदिवासियों को अपराधिक प्रकरणों से राहत प्रदान की गई है।
सांसद बैज ने कहा कि भाजपा अनर्गल बयानबाजी कर यह चाह रही है कि कांग्रेस टूट जाये जिसका फायदा उठाया जा सके। भाजपा का यह सपना कभी साकार नहीं होगा। प्रदेश की जनता ने भाजपा को नकारते हुए काग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ 70 सीटों पर जीत दिलाई है। कांग्रेस की कुसों पूरी तरह सुरक्षित है और 25 वर्षों तक सुरक्षित रहेगी
अखिल भारतीय कांग्रेस और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सयुक्त तत्वाधान मे भारतीय दूर संचार निगम भारत सरकार के अधीनस्थ वाले विभाग बीएसएनएल ऑफिस के सामने मौन व्रत किया गया! ज्ञात हो की उत्तरप्रदेश के लखीमपुर के खीरी मे किसान मजदूर कृषि कानून को लेकर शाँति पूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जिनके ऊपर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के पुत्र आशीष मिश्र ने किसानों को चेतावानी देते हुए किसानों के ऊपर अपनी जीप चढ़ा दी जिससे कई किसानो की मौत हो गयी! किसानो को कुचलने के बावजूद मंत्री पुत्र पर सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद भी अभी तक मंत्री पुत्र की गिरफ्तारी नहीं हुई, जिला कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने उत्तरप्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र से इस्तीफा लेकर मंत्री पुत्र को जेल मे डालने की मांग को लेकर मौन व्रत रखा गया था, मौन व्रत कार्यक्रम मे प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनू नेताम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन , शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, जनपद पंचायत अध्यक्ष नारायणपुर पण्डी वड्डे जिला कांग्रेस महासचिव शेख तौहीद अहमद, संजय राय, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष शेख महेमूद, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रशीला कश्यप, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वेदबती पात्र,.यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव बोधन देवांगन, पार्षद विजय सलाम, एल्डरमैन गजा पटेल, अजय देशमुख, एन एस यू आई प्रदेश सचिव जय वट्टी, एन एस यू आई जिला अध्यक्ष उमेश कर्मा, वरिष्ठ कोंग्रेसी शब्बीर बढ़गुजर, कांग्रेस सदस्य पिंटू गुप्ता, हेमबत्ती कुपाल, अनीता यादव, मैनु कुमेटी, अर्जुन दुग्गा, मन्कु मंडावी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे!
कुसुमकसा — मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद के मुख्य अतिथि में सात लाख रुपयों के लागत से निर्माण होने वाले कुसुमकसा में सामुदायिक भवन गोंडवाना समाज का भूमिपूजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवराम सिन्द्रामे सरपंच ग्राम पंचायत कुसुमकसा ,विशेष अतिथि संजय बैस जनपद सदस्य पुसउ राम हिडको, अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य ,कुमानसिंह कुरेटी ,नितिन जैन ,दीपक यादव उपसरपंच ,श्यामलाल ठाकुर , गौतम कोर्राम थे |
मुख्य अतिथि मिथलेश निरोटी सहित अतिथियों के दीप चौक कुसुमकसा पहुंचने पर पंचायत प्रतिनिधियों व गोंडवाना समाज के प्रमुखों द्वारा स्वागत कर बाजे गाजे के साथ कार्यक्रम स्थल ठाकुर पारा तालाब के पास लाया गया ,जहाँ बूढ़ादेव की पूजा अर्चना करने के बाद गोंडवाना भवन हेतु पूजा अर्चना के गैती चलाकर भूमिपूजन किया गया ,तड़पशात अतिथियों का स्वागत किया गया |
मुख्य अतिथि की आसन्दी से मिथलेश निरोटी ने समाज के सामुदायिक भवन के लिए सामाजिक बन्धुओ को बधाई देते हुए कहा कि महाशिवरात्रि पर्व पर समाज प्रमुखों ने सामाजिक भवन के लिए मांग रखी थी उनके मांग के अनुरूप सात लाख रुपयों की स्वीकृति जिला पंचायत निधि से मेरे द्वारा स्वीकृत कराया गया है ,साथ ही सामाजिक बन्धुओ को अपने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की बात कही , छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए उसका लाभ लेने की अपील उपस्थित जनों से की साथ ही ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा तालाब का सौन्दर्यीयकरण व अहाता निर्माण कराने की मांग पर कहा कि जल्द ही नियमानुसार निर्माण कराने की बात कही , सभा को शिवराम सिन्द्रामे , संजय बैस,अनिल सुथार ,कुमानसिंह कुरेटी ने भी संबोधित किया ,कार्यक्रम का संचालन व आभार व्यक्त कोमल धुर्वे ने किया ,ईस अवसर पर पंच द्वय श्रीमती निर्मला जगनायक,आशमा बेगम , घनकर राजेन्द्र पोटाई सहित समाज के चंद्रकांत ध्रुवे श्रीमती अमाय नागवंशी ,अजयं कोमर्रा ,उमेंद्र सिंह मंडावी ,उत्तराबाई ,भुवन ध्रुवे सहित समाज के सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे |
कुसुमकसा – अनिला भेड़िया केबिनेट मंत्री महिला बाल विकास व समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने ग्राम पंचायत खलारी के कुम्हारपारा में प्राथमिक शाला क्रमांक -2 में अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपूजन कर किया व दुर्गा मंच में दो दिवसीय जस झांकी कार्यक्रम का उदघाटन किया , कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मी दुग्गा सरपंच ग्राम पंचायत खलारी व विशेष अतिथि ,पीयूष सोनी मंत्री प्रतिनिधि ,बसंती दुग्गा अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंडी,पुनित सैन उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डोंडी ,करिश्मा सलामे जिला पंचायत सदस्य ,टीकम नेताम जनपद सदस्य , कोमेश कोर्राम अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डोंडी अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य ,शब्बीर खान ,नितिन जैन थे |
प्राथमिक शाला क्रमांक 2 में अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपूजन धरती माँ का पूजा अर्चना कर ,गैती चलाकर किया गया ,शाला परिसर पहुंचने पर शाला के बच्चों ने बाजे गाजे के साथ मंत्री महोदया का स्वागत किया गया |
दुर्गा मंच में आयोजित दो दिवसीय जस झांकी प्रतियोगिता का उदघाटन अनिला भेड़िया ने मा दुर्गा के छाया चित्र में पूजा अर्चना कर किया तद्पश्चात पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत फूल माला ,पुष्पगुच्छ व बेज लगाकर किया |
अनिला भेड़िया मुख्य अतिथि के आसन्दी से उपस्थित जनों को नवरात्रि पर्व की बधाई देते सब की मनोकामना पूर्ण होने की कामना की ,जस गीत के माध्यम से मंडलियों द्वारा दिये जा रहे कार्यक्रम से पूरा गांव भक्तिमय व पवित्र हो जाएगा |
भेड़िया ने छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री के सत्ता में बैठते ही किसानों के बारे में सोचा व पहला काम किसानों का आर्थिक स्थिति सदृढ़ करने के लिए उनका कर्जा को माफ किये तो धान खरीदी 2500 रुपये प्रति क्विंटल के दर से खरीदा ,अबकी बार किसान अल्प वर्षा से चिंतित है तो आमजन की बढ़ती महंगाई कमर तोड़ रही है ,गांव के किसान की आर्थिक स्थिति सदृढ़ नही रहेगी तो ना तो गांव ,प्रदेश व देश आगे बढ़ पायेगा ,किसानों को आगे बढाने के लिए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार नए नए योजनाएं लाने की बात कही |
ग्रामीण भूमिहीन गरीब मजदूर परिवार के लिए वह कोई भी समाज से हो उसे 6000 रुपये दिए जाने की योजना का लाभ उनको देने की घोषणा माननीय मुख्यमंत्री ने की है ,जिससे उसका लाभ भी गरीब मजदूर भूमिहीन परिवार को मिलेगा |
ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार मुहैया कराने के लिए विभाग से महिला समूह लोन लिए थे जो कोरोना काल के चलते कार्य ना कर पाने से कर्ज के बोझ तले डूबे हुए थे ,उनकी परेशानी को देखते हुए तीजा-पोला पर्व पर महिला समूह की बहनों का कर्ज माफ करने के निवेदन को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वीकार करते हुए महिला बहनों को तीजा पोला का उपहार उनके समूह के द्वारा लिए गए कर्ज को छूट देने की घोषणा की थी साथ ही महिलाओं के स्वरोजगार के लिए ऋण लेने की सीमा को बढ़ाते हुए दो से चार लाख तक ऋण राशि की घोषणा की थी ,छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना नरवा ,गरवा ,घुरवा बाडी योजना के तहत गौठानो में महिला समूह की महिलाएं कार्य कर रही है | वनसम्पदा तेंदूपत्ता का मानक दर भी बढ़ गया है तो चिरौंजी ,महुआ,इमली,अमचूर, हर्रा बेहरा,की बिक्री आमजन औने पौने दामो में बेच देते थे अब उन वनोपजों की खरीदी भी शासन सोसायटी के माध्यम से करा रही है जिससे ग्रामीण जन को वनोपज का सही दाम मिल रहा है |
ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों की मांग पर ग्राम में मंगल भवन निर्माण कराने की घोषणा करते हुए शाला भवनों का जीर्णोधार व नव निर्माण कराने की मांग को प्राथमिकता के आधार से करने की बात कही व ,ग्राम के समीप बांध की शिकायत पर जल संसाधन विभाग के सब इंजीनियर को उक्त शिकायत का निराकरण कर जानकारी देने का निर्देश दिए |
इस अवसर पर विनय देवांगन तहसीलदार , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंडी ,रोहित चौधरी सहायक वन परिछेत्र अधिकारी ,महिला बाल विकास,जल संसाधन ,ग्रामीण यांत्रिकी सेवा ,सहित अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे व कार्यक्रम स्थल पर पुखराज निषाद उपसरपंच ,सम्मनसिंह नेताम ,भोज साहू ,ममता मंडावी ,अमन दुग्गा,दिनेश यादव ,रविकांत देशमुख ,सहित सैकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित थे |
जगदलपुर – मूलभूत सुविधाओं को लेकर सोमवार की सुबह से ही जवाहर नगर वार्ड के वासियों ने निगम कार्यालय का घेराव कर दिया. तक़रीबन सौ की संख्या में इन वार्डवासियों ने वार्ड में व्याप्त दो दर्जन से अधिक समस्याओं को लेकर लामबंद हो गए और रैली की शक्ल में निगम कार्यालय पहुंचकर निगम का घेराव किया.
वार्ड पार्षद धनसिंह नायक ने बताया कि विगत कई वर्षों से उनके वार्ड में उपस्वास्थ्य केंद्र नहीं है, पेयजल की निरंतर समस्या बनी हुई है, नालियों की सफाई कभी नहीं होती, पीडीएस गोदाम नहीं है, निर्माणाधीन मांगलिक भवन की जांच, सडकें जर्जर हो चुकी हैं, मुक्तिधाम में बिजली, पेयजल, सड़क व बाऊण्ड्रीवाल की व्यवस्था, मतदाता सूची को क्रमबद्ध करने, नालियों पर अतिक्रमण हटाने संबंधी, वार्ड में सार्वजनिक सौचालय बनाने सहित अन्य मूलभूत मांगों को लेकर यह घेराव व धरना किया गया है.
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पार्षद संजय पांडे ने बताया कि उक्त वार्ड में निरंतर समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है, इस हेतु वार्ड पार्षद धनसिंह नायक द्वारा कई दफा सदन में भी इस मुद्दे को रखा लेकिन अब तक कोई कार्यवाई के नहीं होने के कारण यह घेराव किया गया.