City Media - Page 1340 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1340

मानसिक स्वास्थ्य एवं बाल संरक्षण सामाजिक जागरूकता की ओर एक महत्वपूर्ण कदम

0

बीजापुर जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ के सहयोग से छत्तीसगढ़ एग्रीकाँन समिति द्वारा जिला के तीन विकाशखंडो में बीजापुर, भैरमगढ़,और भोपालपटनम में दिनांक 9/11/2021 से जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमे प्रशिक्षण देने के लिए मुख्य रूप से एग्रीकाँन समिति से राज्य समन्वयक दानिश हुसैन, जिला समन्वयक योगेश पुरोहित एवं एग्रीकाँन से बीजापुर के जिला समन्वयक पॉल कुमार नाग, यूनीसेफ जिला समन्वयक भरत साहू, जिला स्वस्थ्य विभाग से जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ गवेल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी राहुल कौशिक उपस्थिक रहे। एवं प्रतिभागी के रूप में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मितानिन कार्यकर्ता और बिजादुतिर के स्वयं सेवक सहित तीनो ब्लाक में कुल. 265 की संख्या में उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

बीजापुर जिले के प्रत्येक ब्लॉक में प्रथम जागरूकता बैठक में उपस्थित प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और जाना कि मानसिक स्वास्थ्य का कितना असर सामान्य जीवन पर होता है। ज्ञात हुआ कि मानसिक स्वास्थ्य सभी आयु वर्ग के लोगों पर प्रभाव डालता है बच्चों पर इसका गहरा असर होता है जिससे बच्चों में एकांत में रहना , चिंतित रहना, डरना आदि का आदत बन जाता है । जागरूकता कार्यक्रम में मानसिक अस्वास्थता की पहचान उसके कारण एवं शुरूवात में ही इसके निदान के उपायों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के अंत में जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री राहुल कौशिक जी ने कहा की यह प्रथम कार्यशाला काफी कारगर था इससे कार्यकर्ता मानसिक स्वास्थ्य के विषय पर चित-परिचित हुए तथा भाग लिए कार्यकर्ता ग्राम स्तर पर जाकर अन्य लोगों को जागरूक करेंगे और निश्चित रूप से यह कार्यक्रम जिले में कारगर साबित होगा।

प्रशासन की पहल पर नक्सल पीड़ित परिवारों के पुर्नवास व सहायता हेतु विशेष शिविर का आयोजन

0

22 नवम्बर को शिविर में बनाये जायेंगे राशनकार्ड, आधार कार्ड, आयुश्मान कार्ड, बस पास सहित अन्य जरूरी दस्तावेज

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर, 20 नवम्बर 2021

प्रशासन की विशेष पहल पर जिला मुख्यालय नारायणपुर के समीप गरांजी स्थित मंडी प्रांगण में नक्सल हिंसा पीड़ित परिवार एवं आत्म समर्पित नक्सलियों जो शासकीय योजनाओं से वंचित है, उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाआंे का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन 22 नवम्बर को प्रातः 10.30 बजे से किया जायेगा। शिविर में इनके नये राशनकार्ड बनाना एवं राशनकार्ड स्थानांतरण, आयुष्मान कार्ड, नये आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, परिवहन पास, बैंकों में जनधन खाता, जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र तथा अन्य सुविधायें प्रदान करने हेतु शिविर आयोजित होंगे। शिविर में आत्म समर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान, पीड़ित परिवार के सदस्य के शिक्षा एवं आश्रम/छात्रावास में प्रवेश, नक्सल पीड़ित व आत्म समर्पित परिवार के सदस्यों को स्वरेाजागर हेतु प्रशिक्षण, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का लाभ व समूह से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना, मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत् राशनकार्ड प्रदाय, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की सुविधा, नक्सल पीड़ित परिवार को यात्री बसों में किराए में 50 प्रतिशत की छूट हेतु शिविर आयोजित होंगे। कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने आत्म समर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा 196 ऐसे आत्म समर्पित नक्सली, जिनको किसी कारणवश सम्पर्क न होने के कारण प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हो पाया हैं से सम्पर्क करने व शिविर में भुगतान कराने की कार्यवाही की जावेंगी। इसी प्रकार पीडित परिवार के 18 वर्ष से कम उम्र के सदस्य के शिक्षा एंव आश्रम/छात्रावास में प्रवेश के लिए जिला शिक्षा अधिकारी एंव सहायक आयुक्त आदिवासी विकास पर्याप्त मात्रा में आवेदन पत्रों को शिविर स्थल में रखेंगें व शिविर के पूर्व अपने अमले के माध्यम से आवेदन भरवाने की कार्यवाही करायेगे। स्कूल में प्रवेश हेतु लगने वाले सभी दस्तावेज यथा आवेदन पत्र जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो, स्कूल टॉन्स्फर सर्टिफेकेट, पूर्व कक्षा की अंक सूची प्रस्तुत करने हेतु पीडित परिवार को अवगत करायेगें। उक्त दस्तावेजों के आधार पर ही पीडित परिवार के सदस्य की मॉग पर आश्रम व छात्रावासों में प्रवेश की कार्यवाही सहायक आयुक्त आदिवासी विकास द्वारा की जावेगी।

शिविर में पीडित परिवार के सदस्यों को स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण हेतु चयन के लिए पीडित परिवार के सदस्यों को व्यवसाय मूलक प्रशिक्षण राज मिस्त्री, प्लंबर इलेक्टिशियन, सिलाई, सोलर सिस्टम आदि के प्रशिक्षण हेतु पात्रता व आवश्यक दस्तावेज जिसमें आधार कार्ड, बैंक खाता नंबर, निवास प्रमाण पत्र, फोटो, शिविर में लाने हेतु पम्पलेट व मुनादी के माध्यम से पूर्व मंे जानकारी देंगे। वहीं पीडित परिवार की महिला सदस्यों को पूर्व से गठित महिला समूहों में जोडकर व नवीन समूह में महिला सदस्य का आधार कार्ड, बैंक खाता नंबर प्राप्त कर गठन की कार्यवाही जिला पंचायत के राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन (विज्ञान) के द्वारा की जायेगी। व्यवसाय मूलक प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार स्थापित कराने की कार्यवाही महिला बाल विकास विभाग द्वारा महिला कोष के ऋण प्रकरण तैयार किए जायेगे। शिविर में पीडित परिवार के सभी सदस्यों के जनधन योजना के तहत बैंक खाते खोलने की कार्यवाही अग्रणी बैंक प्रत्येक नारायणपुर के द्वारा की जायेंगी व शिविर स्थल में विभिन्न बैंक की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर व्यक्तिगत व व्यवसायिक ऋण के प्रकरण तैयार किए जायेगे। इस हेतु आधार कार्ड राशन कार्ड वोटर कार्ड व फोटो लाने हेतु अवगत कराएंगे।

पीडित परिवार के सदस्यों मुख्यमंत्री खाधान्न सहायता योजना के तहत राशन कार्ड का प्रदाय राशन कार्ड का स्थानांतरण व संशोधन की कार्यवाही नक्सल पीडित परिवार को मुख्यमंत्री खाधान्न सहायता योजना के तहत राशन कार्ड की पात्रता है। जिला खाद्य अधिकारी शिविर स्थल में नवीन राशन कार्ड का प्रदाय पीडित परिवार के सदस्य अगर अन्य ग्राम से आए हो तो राशन कार्ड के स्थानांतरण व संशोधन की कार्यवाही कराऐगे। इसी प्रकार शिविर स्थल में स्वास्थ विभाग के द्वारा चिकित्सा सहायता हेतु आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्यवाही की जायेगी। इस हेतु आधार कार्ड राशन कार्ड व फोटो लाने हेतु पीडित परिवार को अवगत करायेंगे। आत्म समर्पित नक्सलियों के उनकी माँग पर नसबंदी खोलने के ऑपरेशन के संबंध में आवश्यक जानकारी दी जायेगी। इस हेतु पुलिस विभाग द्वारा संबंधित आत्म समर्पित नक्सली की जानकारी स्वास्थ विभाग को उपलब्ध कराई जायेंगी। शिविर स्थल में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा नक्सल पीडित परिवार के सदस्यों को यात्री बसों में किराए में 50 प्रतिशत छूट का पास बनाये जायेंगे। इसके लिए फोटो आधार कार्ड लाने हेतु पीडित परिवार को अवगत करायेंगे। नक्सल पीडित परिवार के सदस्यों के नये आधार कार्ड बनाना अधतनीकरण व संशोधन का भी कार्य किया जायेगा, पीड़ित परिवार अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, अंक सूची ,राशन कार्ड वोटर कार्ड आदि लाने हेतु सदस्यों को अवगत कराएंगे।

जिला मुख्यालय नारायणपुर के शांतिनगर, गुडरापारा और कुम्हारपारा में निवासरत व अन्य नक्सल पीड़ित परिवारों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए 22 नवम्बर को मंडी प्रांगण गरांजी में लगने वाले विशेष शिविर में संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी तय करत हुए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। जिसके तहत् आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, पीड़ित परिवार के 18 वर्ष से कम उम्र के सदस्यों को शिक्षा एवं आश्रम/छात्रावास में प्रवेश हेतु जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, नक्सल पीड़ित व आत्मसमर्पित नक्सल पपरिवार के सदस्यों को स्वरोजगार प्रशिक्षण हेतु चयन के लिए जिला कौशल विकास अभिकरण, महिला बाल विकास की योजनाआं का लाभ व समूह से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने हेतु जिला महिला बाल विकास अधिकारी, मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत् राशनकार्ड का प्रदाय, राशनकार्ड का स्थानांतरण व संशोधन हेतु जिला खाद्य अधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत् आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नारायणपुर, नक्सल पीड़ित परिवार को यात्री बसों में किराये में 50 प्रशित की छूट का पास बनाने हेतु क्षेत्रीय परिवार अधिकारी और आत्मसमर्पित नक्सलियों के नसबंदी खोलने के आपरेशन की कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और नया आधार कार्ड, नवीनीकरण व संशोधन हेतु ईडीएम को नोडल बनाया गया है।

यूनिसेफ ने विश्व बाल दिवस पर बच्चों के खिलाफ हिंसा और सीखने की हानि को प्रमुखता से उठाया

0

रायपुर, २० नवंबर २०२१: महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से यूनिसेफ द्वारा आयोजित सप्ताह भर चलने वाले विश्व बाल दिवस 2021 समारोह का आज यहां समापन हुआ। #Goblue, #KidsTakeOver और ‘महामारी कक्षा’ जैसी गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों में सीखने की हानि, बच्चों के खिलाफ हिंसा और बाल अधिकारों जैसे मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना था।

यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के प्रमुख जॉब जकारिया ने कहा कि बच्चों के खिलाफ हिंसा न केवल बच्चों के अस्तित्व और स्वास्थ्य के लिए बल्कि उनके भावनात्मक कल्याण के लिए भी खतरा है। बच्चे व्यापक स्तर पर हिंसा का शिकार हो रहे हैं और भारत में लाखों बच्चों के लिए यह एक कठिन वास्तविकता बनी हुई है। साक्ष्य बताते हैं की इस महामारी के दौरान बच्चों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में वृद्धि हुई है और इसे समाप्त करने के लिए समाज में हर स्तर पर जागरूकता और उपयुक्त कार्रवाई की आवश्यकता है।

‘गो ब्लू’ के ज़रिये बाल अधिकारों को सरंक्षित करने का सन्देश

विश्व बाल दिवस और बाल अधिकार सम्मेलन मनाने के लिए दुनिया भर के प्रमुख स्मारकों और स्थलों को नीले रंग से उज्ज्वलित किया जाता है। बाल अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए रायपुर में घडी चौक, जयस्तंब चौक, ‘मेक इन इंडिया’ चौक, तेलीबंदा तालाब और भगत सिंह चौक को नीले रंग से रोशन किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

‘महामारी’ कक्षाएं

यूनिसेफ ने रायपुर में कई जगहों पर खाली कक्षाओं और अप्रयुक्त बैगों और किताबों वाली बेंचों के साथ काल्पनिक “महामारी कक्षाएं” लगाईं। यह पिछले 1.5 वर्षों में स्कूलों के बंद होने के कारण सीखने के संकट को उजागर करने के लिए किया गया । ये क्लासरूम शहर के तेलीबांधा तालाब, मैग्नेटो मॉल, सिटी सेंटर मॉल और अंबुजा मॉल में लगाई गयी।

यूनिसेफ के प्रमुख जॉब जकारिया ने यह भी कहा कि बच्चों के सीखने से वंचित रहने के मुद्दे को उजागर करने और माता-पिता और समुदाय के समर्थन से स्कूलों में विशेष पैकेजों के माध्यम से सीखने की पुनः प्राप्ति की आवश्यकता को उजागर करने के लिए ‘महामारी कक्षाएं’ लगाई गयी हैं। “यह बाल श्रम, बाल विवाह या बाल तस्करी के कारण बच्चों के ड्रॉप-आउट के मुद्दे को भी उठाता है। यूनेस्को के अनुसार, स्कूल बंद होने के 1 महीने के परिणामस्वरूप 2 महीने का सीखने का नुकसान होता है। इसलिए, 1.5 साल के स्कूल बंद होने से छात्रों के लिए 3 साल का सीखने का नुकसान हुआ होगा। इसका मतलब है कि कक्षा 5 का छात्र अब कक्षा 2 के सीखने के स्तर पर है। यह एक गंभीर स्थिति है, जिसे तत्काल संबोधित किया जाना चाहिए,” – जकारिया ने कहा

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

बच्चों ने प्रमुख विभागों में सांकेतिक कार्यभार संभाला

इस बीच छत्तीसगढ़ में विभिन्न स्थानों पर बच्चों ने सांकेतिक कदम उठाते हुए प्रमुख पदों पर पदभार ग्रहण किया I इसमें शामिल रहे समग्र शिक्षा मिशन, ग्वारेला-पेंड्रा-मरवाही और रायगढ़ के कलेक्टरेट, अविनाश समूह के प्रमुख और एक टेलीविजन समाचार चैनल के समाचार एंकर। इसका उद्देश्य बाल अधिकारों को विश्व बाल दिवस (20 नवंबर ) के मुख्य केंद्र में लाना है | संजना, नेहा, आर्यन, तान्या, खुशी, उषा, आंचल, हंसराज, आकाश जैसे कई बच्चों ने मिशन निदेशक, समग्र शिक्षा मिशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में जिला शिक्षा अधिकारी, IBC24 टेलीविजन में समाचार एंकर के रूप में तथा कॉर्पोरेट निकाय के प्रमुख के रूप में पदभार संभाला।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

68 वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह का समापन, समृद्धि के लिए बचत आवश्यक- शिवानंद चौधरी

0

बस्तर जिला सहकारी संघ मर्यादित जगदलपुर द्वारा राष्ट्रीय सहकारी संघ मर्यादित नई दिल्ली से छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ मर्यादित रायपुर द्वारा प्राप्त कार्यक्रम अनुसार एवं वेदांत दीक्षित अध्यक्ष बस्तर जिला सहकारी संघ के मार्गदर्शन अनुसार 68 वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के अंतिम दिवस “ सहकारिता के माध्यम से वित्तीय समावेशन, डिजिटलीकरण और सोशल मीडिया” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर के सभागृह में एल. एल बृंझ संयुक्त पंजीयक, सहकारी संस्थाएं बस्तर संभाग के मुख्य आतिथ्य एवं विनोद कुमार बुनकर उप पंजीयक,सहकारी संस्थाएं, जगदलपुर की अध्यक्षता तथा शिवानंद चौधरी,सेवानिवृत्त प्राचार्य पी.जी. कॉलेज जगदलपुर, शिव नारायण पाण्डेय पूर्व सदस्य पी. एस. सी. छत्तीसगढ़ एवं पूर्व उपाध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर,नरसिंह राव उपाध्यक्ष बस्तर जिला सहकारी संघ मर्यादित जगदलपुर तथा मनोहर दत्त तिवारी मानसेवी सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ मर्यादित रायपुर के विशेष आतिथ्य में संपन्न किया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

मुख्य आतिथि की आसंदी में बोलते हुए एल.एल.बृंझ ने वित्तीय समावेशन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सहकारिता शोषण से मुक्ति का आधार है। वही कार्यक्रम के अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण किसानों एकीकृत वित्तीय सेवाएं प्रदान करने के चुनौतीपूर्ण कार्य को करने के लिए सहकारी समितियां निश्चित रूप से अधिक उपयुक्त है। विशेष अतिथि शिवानंद चौधरी ने अपने उद्बोधन मैं बचत को समृद्धि का आधार बताते हुए कम आय वाले व्यक्तियों से छोटी छोटी बचतों को आमंत्रित कर वित्तीय समावेश करने का सुझाव दिया। विशेष अतिथि शिव नारायण पाण्डेय जी ने कहा कि वित्तीय समावेशन एवं डिजिटलीकरण के इस युग में सहकारिता को पंक्चुअल होकर काम करना होगा इससे कम आय वाले गरीब परिवार को भी वित्तीय समावेश प्राप्त होगा। विशेष अतिथि नरसिंह राव ने वित्तीय समावेशन एवं डिजिटलीकरण के संबंध में सरल भाषा में अनेक उदाहरणों के साथ समझाने का प्रयास किया।विषय विशेषज्ञ के रूप में श्रीमती संध्या प्रसाद सहायक प्राध्यापक पी.जी. कॉलेज ,जगदलपुर तथा आसिफ खान टेक्निकल ऑफीसर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर ने सारगर्भित व्याख्यान दिया तथा मनोहर दत्त तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान बस्तर जिला सहकारी संघ के प्रबंधक सी के द्विवेदी द्वारा छत्तीसगढ़ सहकारी संघ के अध्यक्ष झुनमून गुप्ता जी द्वारा प्रेषित संदेश का वाचन किया गया।कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ के जिला सहकारी प्रशिक्षक विवेक पांडे द्वारा किया गया तथा आभार एस .ए . रज़ा मुख्य पर्यवेक्षक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर द्वारा माना गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बैंक के कर्मचारियों के साथ-साथ संघ के संजय यादव व भालचंद मंडन का सहयोग रहा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला बालोद द्वारा वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई जी की 193 वीं जयंती शुक्रवार को हर्षोल्लास से मनाया गया..

0

विद्यार्थी परिषद द्वारा जिलास्तरिय संगोष्ठी व सायंकाल जयस्तंभ चौक पर उनके छायाचित्र में माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित का कार्यक्रम आयोजित कर रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनायी गयी.संगोष्ठी कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के सदस्यों द्वारा रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर प्रकाश डाला और उन्हें प्रेरणा का स्त्रोत बताया.

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यवक्ता के रूप में कांकेर विभाग संगठन मंत्री अमित कुमार ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन व्याख्यान करते हुए बताया कि वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई जी सम्पूर्ण नारी शक्ति का एक प्रतीक है उन्होंने सदा सच्चाई और राष्ट्र के लिए काम किया और अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के एसे कई अनोखे उदाहरण हैं,जो आज ‘मील का पत्थर’ हैं वीरांगना बतौर शासक अपने समय से कहीं आगे थीं यही वजह रही कि जब वे ब्रितानवी हुकूमत के खिलाफ लड़ीं तो आम जन उनके साथ हो लिए इसके अनगिनत उदाहरणों की कहानी ग्वालियर शहर और अंचल के आसपास बिखरी पड़ीं हैं इससे ‘ मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी ‘ के उनके बहुप्रचारित नारे को लेकर उनकी गढ़ी गई कथित संकीर्ण छवि पीछे छूट जाती है बतौर शासक उनके कुछ गुण और कृतित्व जो आज भी किसी शासक के लिए अनुकरणीय हैं वीरांगना लक्ष्मीबाई ने जब ग्वालियर में ब्रितान्वी हुकूमत से अंतिम और निर्णायक युद्ध लड़ा तो उनके साथ सैनिकों का एक विशेष दस्ता भी था जो उनके साये के साथ अंतिम समय तक लगा रहा नौ गजा रोड पर उन सैनिकों की शहादत को बतातीं मजारें आज भी बनी हुई हैं आम जन के हितों पर कुठाराघात करने वाले उपद्रवियों के प्रति वे बेहद सख्त थीं इसके लिए वे अपने अफसरों और सामंतों पर भरोसा नहीं करती थीं क्रांति के पूर्वार्ध में ही जब बरुआ सागर में प्रजा कष्ट में थी उपद्रवियों ने उन्हें तंग कर रखा था, तब उन्होंने वहां पन्द्रह दिन प्रवास किया साधारण से घरों में रह कर उपद्रवियों को कुचला गवालियर में जब उनकी सेना ने प्रवेश किया तो उन्होंने अपने सरदारों को दो टूक आदेश दिया था कि प्रजा के साथ किसी तरह की लूटपाट नहीं होना चाहिए इसका सीधा असर स्थानीय लोगों के क्रांति में दिए योगदान में दिखा. कार्यक्रम में उपस्थित जिला संयोजक सुमित कौशिक ने कहा की

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

आज विद्यार्थी परिषद महारानी लक्ष्मी बाई जी के जयंती को नारी शक्ति दिवस के रूप में मना रहे है,महारानी लक्ष्मीबाई को नारी शक्ति पर पूर्ण भरोसा था उनके निजी अंगरक्षक का दस्ता हो या क्रांति के दौरान उन्होंने महिलाओं का समुचित स्थान दिया ग्वालियर सहित पूरे अंचल में जब गदर चल रहा था, तब भिण्ड और इटावा में महिलाओं ने भी खूब संघर्ष किया ग्वालियर,कालपी और भिण्ड के आसपास दर्जनों गांवों में महिलाओं और किसानों ने उनका बिना स्वार्थ के साथ में योगदान दिया रानी लक्ष्मी बाई ने बिना किसी भेदभाव के आम जन व महिलाओं को अपनी सेना में शामिल किया धर्म के प्रति अद्भुत निष्ठा की वजह से समूचे अंचल का संत समाज उनकी सुरक्षा के लिए समर्पित भी रहा नौगजा रोड पर जब वे युद्ध में फंस गई थीं, जब उनकी सुरक्षा के लिए साधू पहुंचे यहां 370 साधुओं ने बलिदान देकर उन्हें सुरक्षित निकला इसके बाद वे नाले के पास शत्रुओं से बुरी तरह घिर गईं तब भी सैंकड़ों साधुओं ने अपना बलिदान दिया ये साधू किसी रियासत के लिए नहीं बल्कि देश की आजादी के लिए लड़े. संगोष्ठी कार्यक्रम के पश्चात् समस्त कार्यकर्ता शाम को जयस्तंभ चौक पहुँच कर रानी लक्ष्मी बाई जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप्प्रज्वलित किया सम्पूर्ण कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष संदीप दुबे,नगरमंत्री आशुतोष,अर्ज़ुंदा नगरमंत्री नवीन राजपूत,नगर सह मंत्री रीना साहू, छात्रा कार्यकर्ता तेजस्वनि साहू,सोनल बिसेन,रुचि साहू ,नगर सह मंत्री मिथलेश कुमार,नगर विद्यालय प्रमुख आदर्श श्रीवास्तव,नगर छात्रावास प्रमुख कीर्तिकुमार शानू,एस. एफ़. डी. प्रमुख अनिरुध धार्मिक,जतिन साहू,छितिज मिश्रा,करण यादव,लुमेशसाहू,योगेश ठाकुर,जीत यादव,आशीष,कैलाश ठाकुर,यश जायसवाल, जीत परचानी व भारी संख्या में नगरवासी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जिला कार्यसमिति की बैठक हुई आयोजित – बीजेपी, पूर्व बस्तर सांसद दिनेश कश्यप भी हुये शामिल

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर

भाजपा जिला नारायणपुर की जिला कार्यसमिति की बैठक शनिवार को भाजपा कार्यालय मे महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ावर्ग मोर्चा चंदूलाल साहू,पूर्व सांसद व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भाजपा अजजा मोर्चा दिनेश कश्यप, जिला भाजपा संगठन प्रभारी भरत मटियारा,पूर्व जिला महामंत्री जागेश्वर सिंह ठाकुर के आतिथ्य मे व भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन की अध्यक्षता मे सम्पन हुई।बैठक मे भाजयूमो पूर्व जिलाध्यक्ष सुदीप झा ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसे पूर्व जिलामहामंत्री जागेश्वर सिंह ठाकुर ने समर्थन किया। तत्पश्चात जिला कार्यसमिति की बैठक लेने नारायणपुर प्रवास मे पहुंचे पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कार्यकर्ताओं मे जोश भरते हुये कहा की आप सभी जिन विषम परिस्थिति मे पार्टी का कार्य कर रहे वह सराहनीय है । आप सभी को गर्व होना चाहिए की हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है जो न कभी थकता है न ही रुकता है बल्कि सतत जनहित मे कार्य करते हुये पार्टी को मजबूत करने की दिशा मे कार्य करता है आगे उन्होनें संगठनात्मक चर्चा करते बूथ समिति गठन व सरल पोर्टल का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा चुनावी रणनिति के लिये बूथ समिति का होना बहुत जरुरी है,जनता के बीच पहुंचने की पहली सीढ़ी बूथ समिति ही है । कोरोना संकट के दौरान भी भारतीय जनता पार्टी के कार्य नही रुके लगातार जारी है,आज हम सभी डिजिटल माध्यम से जुड़ पार्टी गतिविधियों से रुबरु हो रहे है, भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने ई -प्रशिक्षण के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों व योजनाओ को कार्यकर्ताओं तक पहूंचाने की रणनीति बनाई है इसलिए प्रशिक्षण मे आवश्यक रुप से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे,पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा की देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे विकास के कई कीर्तिमान स्थापित कर रहा है जिसकी चर्चा देश सहित विश्व पटल पर हो रही है,हर वर्ग की चिंता कर मोदी सरकार अपनी योजनाओं का क्रियान्वन कर रही है जिसका लाभ भी देशवासियो को मिल रहा है। आगे कश्यप ने कहा मोदी सरकार ने संकटकाल मे भी जनता के हित मे अपना कार्य सुचारु रुप से किया,देश के 80 करोड़ गरीबो को नवंबर तक मुफ्त राशन देने की व्यवस्था भाजपा सरकार ने की है ,यह पहली सरकार है जिसने किसानो को सालाना 6000 रूपये उनके खाते मे देने का काम किया है वही बैठक को जिला भाजपा संगठन प्रभारी भरत मटियारा ने भी सम्बोधित करते कहा की आप सभी प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुँचाने की दिशा में काम करे,भूपेश सरकार ने न तो किये वादे निभाये है और न ही करने का इरादा रखती है । प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार शराब बंदी के वादो के साथ सत्ता मे आयी है और इनके प्रदेशाध्यक्ष ने शराबबंदी को नामुमकिन बता दिया है ।इन सब बातो को जनता को बताना है आज भूपेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है ,प्रदेश का हर वर्ग इस सरकार से अपने को ठगा महसूस कर रहा है।बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन ने भी सम्बोधित करते हुये पार्टी संगठन द्वारा किये गये कार्यो का ब्यौरा रखा । वही कोरोनो के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा गाईड लाईन का पालन करते सेवा ही संगठन व टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यो मे भी अपनी भागिदारी रखी है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिलामहामंत्री संजय नंदी ने किया।बैठक के बाद कोरोना मे दिवंगत हुये भाजपा कार्यकर्ता व उनके परिजनो को श्रधान्जलि देते हुये मृतको की आत्मा की शान्ती के लिये दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक मे भाजपा पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे ।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सपरिवार गुजरात के पालीताना तीर्थ में पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ बस्तर के मंगल की कामना की

0

7200 सीढ़ी चढ़ कर 220 फिट की ऊंचाई पर स्थित जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ ( ऋषभदेव ) की पूजा अर्चना की

गुजरात के भावनगर जिले में जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूरी पर स्थित है श्री शंतुजय तीर्थ पालीताणा |

विधि विधान से पूजा अर्चना कर मांगी छत्तीसगढ़ बस्तर एवं जगदलपुर के सुख समृद्धि शांति की मंगलकामना

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने सपरिवार गुजरात के पालीताना तीर्थ स्थल में पहुंच कर जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ (ऋषभदेव) की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ बस्तर एवं जगदलपुर में मंगल की कामना की विदित हो की गुजरात के भावनगर जिले में स्थित पालीताना तीर्थ जैन धर्म के चौबीस तीर्थंकरों को समर्पित महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है जहां पहाड़ी पर जैन धर्म के 800 से अधिक छोटे बड़े ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के मंदिरों का निर्माण किया गया है जिसमें प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का मंदिर महत्वपूर्ण है |

सपरिवार गुजरात एवं राजस्थान की यात्रा पर पहुंचे विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की बहुत लंबे समय से उनकी इच्छा पालीताना तीर्थ में पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ बस्तर एवं जगदलपुर के मंगल सुख समृद्धि शांति की कामना की थी जो आज पूरी हो गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संगीता जैन एवं पुत्र जिनेश जैन उपस्थित रहे |

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में चेम्बर ऑफ कामर्स जिला एवं दल्लीराजहरा इकाई के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

0

दल्लीराजहरा -छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज रायपुर के बालोद जिला मंत्री अमित कुकरेजा तथा इकाई दल्ली राजहरा के अध्यक्ष शंकर लाल कुकरेजा एवं महामंत्री भूपेन्द्र डहरवाल राजा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज रायपुर के द्वारा देश के नंबर वन मुख्यमंत्री का खिताब मिलने पर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री से मिल कर दल्ली राजहरा नगर विकास के संबंध में 5 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन सौपा। चेम्बर आफ कॉमर्स नगर अध्यक्ष शंकर लाल कुकरेजा ने बताया मुख्यमंत्री ने मांग पर विचार कर पूरा किये जाने का आश्वासन दिये है।साथ मे कुछ मांग पर कलेक्टर बालोद को पूर्व में ही पत्र जारी करने की बात कही है। मांग पत्र में औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण दल्ली राजहरा नगर के आसपास क्षेत्र में हो ताकि यहाँ के स्थानीय निवासियों को

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

काम मिल सकेगा जिससे पलायन रुकेगा और दल्ली राजहरा के साथ साथ आसपास के क्षेत्र का भी विकास होगा। मेडिकल तथा इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना हो ताकि उच्च शिक्षा के लिये लोगों को बाहर न जाना पड़े । केन्द्रीय विद्यालय जो कि दल्ली राजहरा शहर के लिये प्रस्तावित था उसे यहाँ अविलंब चालू कराया जाये जिससे यहाँ की जनता की आधारभूत शिक्षा की आवश्यकता की पूर्ति हो सके। यहाँ की जमीन खरीदी बिक्री के लिये रजिस्ट्री की प्रक्रिया को सरल किया जाये ताकि यहाँ के आसपास के लोग जमीन खरीद कर निर्माण कर विकास में सहयोग कर सकें नगर के वार्ड क्रमांक 17 में ओपीडी की जो सुविधा दी गई है , उसमें मरीजों की भर्ती एवं पैथोलॉजी लैब की सुविधा का अभाव है। साथ इस हास्पिटल में शिशु चिकित्सकों की आवश्यकता है यदि इन सुविधाओं दिया जाता है तो शहर एवं आसपास के ग्रामीण सेवों के लोगों को इसका भरपूर लाभ मिल सके। शहर में आये दिन हो रही दुर्घटनओं से निजात पाने हेतु बायपास सड़क की मांग को गम्भीरता से लेने की बात कही गई ।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कार्तिक पूर्णिमा व गोवर्धन पूजा पर्व माकड़ी में शामिल हुए बस्तर सांसद दीपक बैज…

0

समाज के विकास के लिए शिक्षा जरूरी- दीपक बैज…

कोंडागांव

आज बस्तर साँसद दीपक बैज यादव समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम कार्तिक पूर्णिमा गिरी गोवर्धन पूजा पर्व कोंडागाँव विकासखण्ड-माकड़ी के ग्राम अनतपुर,इंगरा,माकड़ी, सोड़सिवनी में शामिल हुए…कार्यक्रम के दौरान सांसद दीपक बैज अपने उद्बोधन में कहा यादव समाज जागरूक समाज है,सरकार की मनसा हर समाज को सरकार की योजनाओं से जोड़कर समाज को मजबूत करना है, बैज ने कहा समाज के विकास के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है यादव समाज आज शिक्षा के क्षेत्र मे भी विकास कर रहा है,यादव समाज का राउत नाचा आज पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध है,यादव समाज के लोग भगवान कृष्ण के वंशज है,यादव समाज एक जागरूक समाज हैं,इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में शामिल यादव समाज के लोग साँसद बैज को अपने बीच पाकर गदगद हो गय..प्रत्येक वर्ष यादव समाज से गोवर्धन पूजा में शामिल होने बस्तर सांसद को निवेदन किया जाता है जिसमे साँसद बैज इस यादव समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं..

साँसद बैज ने की यादव समाज के नए भवन के लिए की घोषणा…

बस्तर साँसद दीपक बैज आज यादव समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम कार्तिक पूर्णिमा व गोवर्धन पूजा पर्व में सम्मिलित होकर यादव समाज के लिए नए भवन हेतु कोंडागाँव के विकासखण्ड माकड़ी में ग्राम इंगरा व ग्राम अनतपुर में 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की है…

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

इस दौरान यादव समाज इंगरा में जिला पंचायत सदस्य हेमलाल बघेल, रमिला वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माकडी शंकर मंडावी,सांसद प्रतिनिधि चन्दर बघेल, विधायक प्रतिनिधि गजेंद्र राठौर,संग्राम मारकाम, सरपंच शाहाबती मरकाम,विश्वनाथ मरकाम,सुकालू राम,मदन राठौड़,रमेश मरकाम,सुकलाल यादव,सोमनाथ कोर्राम ग्राम आनतपुर में सरपंच रदमा बघेल,श्याम सुंदर,सनत यादव,बंसी यादव,विक्रम मंडावी,प्रेमनाथ यादव, गुड्डू रामपाल,दुर्जन यादव,अर्जुन यादव,नंद लाल यादव,झगडू राम, अंतू राम मरकाम एवँ यादव समाज के सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।

पंचायती राज सम्मेलन में मुख्यमंत्री की घोषणाओं से प्रदेश सरपंच संघ नाखुश, ज्‍यादातर मांगों पर सहमति नहीं जताई

0

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित पंचायती राज सम्मेलन में मुख्यमंत्री के द्वारा की गई घोषणा से प्रदेश सरपंच संघ खुश नजर नहीं आ रहा है हालांकि मानदेय में वृद्धि s-o-r के रेट में वृद्धि और बहुत सी ऐसी घोषणाएं चाहे वह जिला पंचायत की बात करें जनपद पंचायत की बात करें या ग्राम पंचायत की बात करें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंच से की हैं उसके बाद भी प्रदेश सरपंच संघ या यह कहें कि प्रदेश की पंचायत व्यवस्था के आधार और सामाजिक सेवक माने जाने वाले सरपंचों में खुशी नजर नहीं आ रही है एपीएन ने जब इस विषय को गंभीरता से लेते हुए सरपंच संघ के पदाधिकारी से बात की तो प्रदेश अध्यक्ष भोपाल धीवर ने बताया कि हम पहले भी मुख्यमंत्री पंचायत मंत्री प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और कांग्रेस के अन्य मंत्रियों से भी मुलाकात किए हैं हमारी 8 सूत्री मांगे जो हमने ज्ञापन स्वरूप उन्हें सौंपा था और मंच पर भी दिया है उसमें एक मांग को छोड़कर अन्य किसी भी मांग पर सरकार ने सहमति नहीं जताई

छत्तीसगढ़ प्रदेश सरपंच संघ अध्यक्ष गोपाल धीवर

है हमें आश्वासन जरूर मिला है की पंचायत मंत्री के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया जाएगा और अन्य मांगों पर विचार करते हुए सरकार उसे पारित करेगी हम अभी कांग्रेस पार्टी के मंच पर थे और हम अपना मंच खुद तैयार कर रहे हैं और अति शीघ्र ही हम महापंचायत सम्मेलन जोगी छत्तीसगढ़ राज्य का पहला पढ़ाती इस्त्री पंचायत सम्मेलन होगा उसमें हम प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पंचायत मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित करेंगे और यह विशुद्ध रूप से सरपंचों का एक प्लेटफार्म होगा जिसमें छत्तीसगढ़ के समस्त सरपंच अपनी बातों को रखेंगे उसके आगे की रणनीति सरपंच संघ बैठक करने के बाद की रणनीति पर विचार किया जाएगा सरपंच संघ अध्यक्ष गोपाल दीवार ने कहा कि हम जनता से चुने हुए जनप्रतिनिधि प्रत्यक्ष रूप से हैं बाकी जो भी बॉडी का गठन पंचायत में किया जाता है वह अप्रत्यक्ष बॉडी है और हम एक सामाजिक सेवक हैं हम लाखों रुपया खर्चा भी करते हैं और हमारा मुख्य उद्देश्य अपना कैरियर बनाने पर होता है और जन सेवा हमारा मुख्य लक्ष्य होता है इसलिए सरकार को सरपंचों और ग्राम पंचायत में ज्यादा ध्यान देना चाहिए |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS