जगदलपुर – आज दिनांक 21 जून 2021 (सोमवार) को प्रातः 11:30 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जगदलपुर के सामने बेतहाशा बढती हुई मंहगाई व केन्द्र सरकार की जनविरोधीनितियों के विरोध में युवक कांग्रेस द्वारा कोविड गाईड लाईन का पालन करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अश्लील शब्दों के साथ मां बहन की गंदी-गंदी गालियां दी जाने लगी युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा आपत्ति करने पर मुझे एवं युवक कांग्रस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भी मां बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इस बीच उन्होंने हमसे धक्का-मुक्की भी की जिसमे पुलिस द्वारा बीच बचाव कर माहौल को शांत कराया गया।
इसी दौरान बस्तर सांसद व विधायक, नारायणपुर के काफीले को भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रोका व बीच सड़क पर चक्काजाम कर सार्वजनिक आवागमन को अवरूद्ध किया। घटना के दौरान महिला कांग्रेस से कमल झज्ज, अफरोज बेगम सहित युवक कांग्रेस के सुशील मौर्य, जिशान कुरैशी, शाहनवाज खांन, जावेद खांन एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनके सामन यह घटना घटी। घटना कारित करने वाले भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का नामः रूपसिंह मण्डावी, योगेन्द्र पाण्डे, सुरेश गुप्ता, नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, अविनाश श्रीवास्तव, आलेखराज तिवारी, अभिषेक तिवारी, अमर झा, रवि कश्यप ऊर्फ भूरू, आनंद झा एवं अन्य शामिल थे |
आज योग दिवस के अवसर पर जनपद सदस्य संजय बैस ने अपने साथियों के साथ योग किया और समाज और युवाओं को एक संदेश दिए कि आप अपने नियमित दिनचर्या में अवश्य योग को सम्हाहित करे इस व्यस्तम जीवन मे हम अपने शरीर का ध्यान नही रख पा रहे है कितने भी व्यस्त जीवन मे कम से कम आधे घण्टे अपने खुद के शरीर के लिये अवश्य दे संजय बैस ने आलोम विलोम प्राणायाम सूर्य नमस्कार भामरी अपने साथियों के साथ किये उनके साथ मे डॉ नसीम खान देवराज जैन योगेंद्र सिन्हा गांघी जी उपस्थित रहे |
योग दिवस के अवसर पर शा उ मा विद्यालय में बडेमोरठपाल में अनुविभागीय कार्यपालन अधिकारी, तोकापाल कौशल प्रसाद तेंदुलकर ,खंड शिक्षा अधिकारी बी. आर. बघेल तोकापाल, प्राचार्य जे. आर. मंडावी, कस्तुरबा के प्राचार्य शैल यादव द्वारा स्कूल के परिसर पर वृक्षारोपण किया गया |
अनुविभागीय अधिकारी ने पौधों की रख रखाव की जिम्मेंदारी दी व तुरन्त समिति का गठन करवाया |
उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि वृक्षारोपण के साथ पौधों की बचाने की जिम्मेंदारी हमारी है |
इस अवसर पर दिनेश पांडे, भुवनेश्वर नाग, अनूप कुर्रे,विनय शिंदे, वसुंदरा ठाकुर, अधीक्षका विन्य चेरपा भगत, लछिराम कोराम, बलदेव ठाकुर, संगीता भघेल,व पी टी आई कोटेश्वर नायडू उपस्थित थे |
जगदलपुर – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा आईटीआई में अध्ययनरत विधार्थियों की परीक्षा कराने की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा ।
अभाविप नगर मंत्री अतुल राव ने बताया कि कोविड काल के बाद से ही आईटीआई के विद्यार्थियों की परीक्षाएं नही हो पायी है SCVT द्वारा पिछले 2 बेचेस 18-20 व 19-21 की परीक्षाएं अब तक नही ली गई है जिसके चलते जिन विद्यार्थियों ने सत्र 18-19 में प्रवेश लिया था ओ भी परीक्षा न होने के कारण अपने समय को यू ही व्यर्थ होते जाने देखने मजबूर हैं हालांकि इस दौरान विभिन्न डिग्री व तकनीकी विश्वविद्यालयों में परीक्षाओं का संचालन हो रहा है ऐसे में आईटीआई के प्रशिक्षु अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं इन्ही परीक्षा आयोजन की मांग को लेकर संचालक रोजगार व प्रशिक्षण छग के नाम कलेक्टर बस्तर को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा करवाने की मांग की है।
इस दौरान नगर सह मंत्री गजेंद्र बघेल,कार्तिक जैन,आशीष बक्श,आर्यन शर्मा,गजेंद्र सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
जगदलपुर… स्थानीय स्व सहायता समूह को मछली पालन करने से रोकने और अन्यत्र जगह की महिला समूह को जबरन थोपने का मामला सामने आया है जहां आवेदन देने के बाद भी प्रशासन अब तक महिलाओं को राहत देने की बात कह रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड 440 फ्लैट के बाजू में ऐतिहासिक भूतहा तालाब मौजूद है जो कि आदि काल से ग्राम वासियों का आस्था का केंद्र रहा है पूर्व में समस्त ग्राम वासियों के द्वारा सामूहिक रूप से एकजुट होकर पारंपरिक मत्स्य आखेट कर पर्व बनाया जाता था तथा पंचायत के द्वारा मछली पालन का कार्य किया जाता रहा है किंतु शहरीकरण का विस्तार होने के कारण उक्त तालाब का अस्तित्व खतरे में था तालाब के मेड़ पर रोड, व मकानों का निर्माण कार्य तेजी से किया गया था जिसकी सुध लेकर ग्राम वासियों ने जिला प्रशासन में अपनी शिकायत तालाब को लेकर दर्ज कराई, जिसके फल स्वरुप प्रशासन हरकत में आकर नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण मुक्त किया था लगातार सुर्खियों में रहा भूतहा तालाब के संरक्षण देखरेख एवं क आजीविका पार्जन हेतु स्थानीय महिला श्यामा साख समूह के द्वारा 29/3/2013 में मछली पालन हेतु अभ्यस्त आवेदन प्रस्तुत किया था किंतु आज पर्यंत तक उक्त आवेदन पर कोई विचार ना करके बगैर उद्घोषणा के अपने अपने मनपसंद वह चाहिते किसी अन्य समिति को प्रदान किया जाना यह न्याय उचित प्रतीत नहीं होता पूर्व में दिए गए आवेदक श्याम साख समूह के महिला समिति के द्वारा फैसले को न्यायोचित नहीं ठहराया गया है।
स्थानीय वार्ड पार्षद एवं बीजेपी के करीबी और दबदबा वार्ड में होने के कारण तथा राजनीतिक द्वेष के चलते निगम की सामान्य सभा से आनन फानन में पास करं दिया गया, किन्तु पूर्व मे दिए गए आवेदन का निराकरण ना करके अपने चहेते समिति को तालाब आवंटन किया जाना निगम प्रशासन के अनेको कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा करता है,जबकी ऐसे कई अनगिनत आवेदन पत्र लंबित होगे जिनकी सुधी लेने वाले कोई नहीं है।जिसका खामियाजा निगम के अन्तर्गत आने वाली जनता भुगत रही है,चाहे वृद्धावस्था पेंशन हो,या आवास के लिए हो या साफ सफाई से लेकर सारी व्यवस्था निगम प्रशासन के देख रेख में ही होती है,किन्तु यहां जब संबंधित अधिकारी से बात करने पर ..”हमारे पास एक काम नहीं है”..ऐसे गोलमोल जवाब देकर अपना पलड़ा झाड़ दिया जाता है,ऐसे में आमजन को निगम से बैरंग लौटते देखा जा सकता है।संम्धित भुतहा तालाब के वर्तमान स्थाई समिति संबंधित क्षेत्र से भी नहीं है और तालाब की साफ-सफाई भी नहीं की जा रही है तालाब में अवैध रूप से बगैर सूचना के 10 वर्षों के लिए 15 जून तक प्रदान किया जाना निगम प्रशासन एवं निगम सामान्य सभा की बैठक की भी कई सवालिया निशान हैं वैसे भी जगदलपुर नगर निगम के कांग्रेसी कार्यकर्ता आजकल सुर्खियों में है शायद यह कारण भी हो की दंबाव में फैसला लिया हो, दबंगई भी चरम सीमा पर है जबकि नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय जी को भी संबंधित तालाब के विषय को लेकर संज्ञान में लाया गया था किंतु कुछ सकारात्मक परिणाम ना आने से दिनांक 4/2/2021 को स्व सहायता समूह के गरीब महिलाओं के द्वारा पुन: माननीय जिला कलेक्टर महोदय को अपनी व्यथा बता कर आवेदन दिया एवं उक्त तालाब का पुनर्विचार कर स्थानीय निवासियों के हित में श्यामा महिला स्व सहायता समूह को प्रदान करने के लिए निवेदन कर मांग किया गया है जिसमें जिलाधीश महोदय ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था किंतु आज पर्यंत तक उचित सुनवाई ना होने पर महिला समूह में मायूसी का माहौल बना हुआ है |
अब देखना यह है कि पूर्व में दिए गए आवेदन पर विचार किया जाता है अथवा अपने करीबी समिति का यूं ही अवैध कब्जा बरकरार रहेगा स्थानीय महिलाओं को दरकिनार कर छल पूर्वक अन्य जगह के समूह को कार्य दिया जाना कहीं ना कहीं प्रशासनिक अव्यवस्था और ढुलमुल रवैया को लेकर सवाल उठाता है अब देखना है यह है कि पूर्व में दिए आवेदन पर कार्यवाही होती है अथवा महिलाओं को अभी भी लंबा संघर्ष करना पड़ेगा।
जिला बालोद के 15 निवेशकों से कुल 7,35,000/- रूपये की धोखाधड़ी की गई है।
इन्डस वियर इन्डट्रीज लिमिटेड चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर बालोद पुलिस की गिरफ्त में।
आरोपी डायरेक्टर तथा कंपनी की संपत्ति कुर्क कर निवेशकों के रूपये वापसी की कार्यवाही की जा रही है।
प्रार्थी जितेन्द्र हिरवानी पिता लोकुराम हिरवानी उम्र 48 वर्ष साकिन मोहड़ वार्ड नंबर 49 पोस्ट-मोहारा, थाना व जिला-राजनांदगांव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इण्डस वियर इंड्रस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी बालोद के डायरेक्टर आरोपीगण 1. अरूणेष सीता 2. प्रिन्स राणा 03. अनिल त्रिवेदी 04. बालचंद चैरसिया 05.श्याम सुंदर 06. पारसनाथ शर्मा 07. मजहर-उल कादिर 08. रसीद कमर 09. पार्थ सारथी 10. रंजन चैधरी द्वारा उक्त कंपनी का शाखा संचालित कर निवेशकों को मासिक, तिमाही, छःमाही एवं वार्षिक फिक्स डिपाजिट एम.आई.एस. योजना में पैसा जमा कराने से 4 साल 06 माह में रकम दोगुना मिलता है कहकर प्रलोभन देकर निवेशकों को अपनी लुभावनी बातों में फंसा कर 7,35,000/रू0 निवेष कराकर धोखाधड़ी किये है कि रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 281/2021 धारा-420,467,468,471,406,34 भा.द.वि.,धारा 3,4,5 ईनामी चिटफण्ड व धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनियम 1978, धारा 10 निक्षेपको का संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में सभी आरोपी घटना के पष्चात् फरार है। प्रकरण में उक्त आरोपियों का पता तलाष विवेचना जारी है।
चिटफंड कंपनी इण्डस वियर इन्डट्रीज लिमिटेड के डायरेक्टर द्वारा बड़ी रकम लेकर की गई धोखाधड़ी के अपराध को गंभीरता से लिया जाकर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर पोर्ते के मार्गदर्षन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री दिनेश कुमार सिन्हा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक जी.एस.ठाकुर के नेतृत्व में फरार आरोपियों की पता तलाष लगातार की जा रही थी। आरोपी कंपनी के विरूद्ध सिंगरौली (मध्यप्रदेश), रीवा (मध्यप्रदेश), छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश), वाराणसी (उत्तरप्रदेश), चंदौली (उत्तरप्रदेश), औरंगाबाद (बिहार) में भी धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
प्रकरण की विवेचना दौरान उपरोक्त आरोपी में से प्रिन्स राणा पिता शीतल प्रसाद राणा निवासी ग्राम नौगढ़ थाना वैढ़न जिला सिंगरौली (म.प्र.) के विरूद्ध थाना वैढ़न के अप0क्र0 243/2018, धारा 406,409,420, 120 बी भा.द.वि. के प्रकरण में गिरफ्तारी पष्चात् दिनांक 07.12.2019 से जिला जेल वैढ़न (सिंगरौली) में निरूद्ध होने की सूचना से माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय बालोद से आरोपी प्रिंस राणा का प्रोडक्शन वारंट जारी किया गया था। जिसे मध्यप्रदेष पुलिस की सहायता से आरोपी प्रिन्स राणा पिता षीतल प्रसाद राणा, उम 43 वर्ष, निवासी-ग्राम नौगढ़, थाना वैढ़न जिला सिंगरौली (म.प्र.) को आज दिनांक 21.06.2021 को माननीय न्यायालय पेष किया गया।
दल्ली राजहरा:- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजहरा पैथोलॉजी परिसर में बालोद जिला खेल संघ की ओर से योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने योगासन की विभिन्न मुद्राओं में योग किया। बालोद जिला खेल संघ के अध्यक्ष अनिल खोबरागड़े ने कहा कि जीवन में योग का विशेष महत्व है योग से शरीर में दिव्य शक्ति का संचार होता है ,शरीर की मांसपेशियां ,पीठ ,कंधे, हाथ पैर में मजबूती आती है। नियमित योगाभ्यास से दिमाग स्वस्थ रहता है एवं स्मरण शक्ति बढ़ती है। योग डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल के मरीजों के लिए अत्यंत गुणकारी है।
राव प्रिंटर्स के संचालक पार्षद वेंकट राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज विश्व में योग की पहचान बनी है। योग से मन और चित्त को शांत रखने का सबसे सरल आसान है योग के माध्यम से शरीर में स्थिरता एवं सहनशक्ति बढ़ती है । कोरोना संक्रमण से बचाव में भी योग की प्रमुख भूमिका रही है। राकेश द्विवेदी ने कहा कि नियमित योगासन एवं संयमित जीवन शैली से इम्युनिटी पॉवर बढ़ता है एवं जीवन दीर्घायु होता है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बालोद जिला एथलेटिक संघ के सचिव सुरेश वर्मा, कोषाध्यक्ष संजय रावत, नितिन राम, जितेश रंगारी, राका जांन, प्रदीप बाघ , मन्ना राम उपस्थित थे।
दल्ली राजहरा : विश्व योग दिवस पर बालोद जिला भाजपा के मार्गदर्शन एवं भाजपा डौंडी मंडल के नेतृत्व में नगर पंचायत चिखलाकसा मे भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने योग दिवस मनाते हुए योगाभ्यास किया। योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के प्रभारी नगर पंचायत चिखलाकसा के पूर्व उपाध्यक्ष भरत भाई पटेल एवं भाजपा डौंडी मंडल के महामंत्री भीषण टंडन ने बताया कि योग प्रशिक्षक ईश्वर पटेल एवं सुनीता पटेल के मार्गदर्शन में सुबह 7:00 से 8:00 तक योगाभ्यास कराया गया जिसमें डौंडी मंडल क्षेत्र के अंतर्गत निवासरत प्रदेश जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की गई। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े ने कहा कि योग विश्व को भारत की अमूल्य देन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से विश्व ने योग के महत्व को स्वीकार किया एवं संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप मेें मान्यता प्रदान की । योग शरीर में इम्युनिटी पावर को बढ़ाते हुए दिव्य शक्ति का संचार करता है ।
सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बालोद जिला अध्यक्ष विक्रम धुर्वे ने कहा कि योग से मन मस्तिष्क में ऊर्जा ,शक्ति एवं सुंदरता का संचय होता है। नियमित योग करने वाला व्यक्ति जटिल परिस्थितियों में भी सरल तरीके से जीने की कला सीख जाता है । बालोद जिले में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों ने शक्ति केंद्र स्तर पर योग दिवस का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर योग के महत्व को जाना ।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शशीकांत निषाद ने कहा कि प्राणायाम एवं अनुलोम- विलोम जैसी योग क्रियाओं से शरीर को मजबूती मिलती है एवं यह सकारात्मक ऊर्जा को बढाता है । इस अवसर पर उपस्थित भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति के सदस्य वरिष्ठ पार्षद विमला जैन ,भाजपा डौंडी मंडल की उपाध्यक्ष पार्षद कुंती देवांगन, मंडल उपाध्यक्ष हितेश साहू, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मितेद्र वैष्णव , अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राकेश गोयल , नगर पंचायत चिखलाकसा के पूर्व उपाध्यक्ष विजय डड़सेना, पार्षद शांति रावटे, पार्षद लीला डड़सेना , पूर्व एल्डरमैन घना राम साहू विशेष रूप से उपस्थित हुए।
नागेश सागर पिता कमरू सागर उम्र 28 वर्ष निवासी कोकावाड़ा थाना पुसपाल जिला सुकमा ।
संतोष सागर पिता धनीराम सागर उम्र 18 वर्ष निवासी कोकावाडा थाना पुसपाल जिला सुकमा
पी.सुरेश राजू पिता पी.राजू उम्र 50 वर्ष निवासी नयापारा जगदलपुर
जगदलपुर शहर में मोटर सायकल चोरी के शातिर चोरों को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने में थाना कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर सफलता हासिल की है। ज्ञात हो कि पिछले कुछ समय से शहर के अलग अलग जगहों से मोटर सायकल की चोरी की रिपोर्ट प्राप्त हो रही थी। उक्त घटनाओं के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में माल – मुलजिम की पतासाजी हेतु टीम का गठन कर पतासाजी किया जा रहा था । उक्त टीम के द्वारा आज संदेह के आधार पर दो व्यक्तियों को संजय बाज़ार में घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ पर अपना नाम 01.नागेश सागर और 02. संतोष सागर निवासी पुसपाल जिला सुकमा होना बताया गया और पूछताछ के दौरान पिछले 01माह से शहर के अलग अलग क्षेत्रों से मोटर सायकल चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। जिन्होंने शहर के नयापारा, दलपत सागर ,धरमपुरा कुम्हारपारा, पंचरास्ता एवं सुकमा जिले में मोटर सायकल चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है जिसमें
नयापारा से -सीजी 17/ई – 8469, धरमपुरा से सी.जी-17/ के.एल – 2639, पंचरास्ता से सी.जी-17 /के.एल. – 2811, समुंद चौक से सीजी 17 / जे. 8464 , कुम्हारपारा से सी.जी-17 / केजी 3040
एवं 02 अन्य मोटरसाइकिल सीजी 18/ जे 6375 एवं सीजी 18-जे 0291को सुकमा क्षेत्र से चोरी करना ! जिसमे से 01 मोटरसाइकिल को बोधघाट चौक स्थित कबाड़ी पी. सुरेश राजू को विक्रय करना और शेष गाड़ियों को अपने कब्जे में रखना स्वीकार किया। आरोपी संतोष सागर ,नागेश सागर , पी सुरेश राजू के कब्जे से उक्त 07 मोटर सायकल , और 5000 ₹ बरामद कर जप्त किया गया हैं। जप्त शुदा वाहनों की अनुमानित कीमत 3,40,000/-रूपये आंकी गई है। जप्त शुदा वाहनों के संबंध में थाना , कोतवाली, बोधघाट एवं परपा में धारा 379 भादवि/चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था। कि मामले में थाना कोतवाली के द्वारा आरोपी नागेश सागर, संतोष सागर और पी.सुरेश राजू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है |
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी/कर्मचारी:-
देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी का भाजपा कार्यलय के सामने धरना प्रदर्शन भाजपा सरकार को आम जनता की परेशानियों से अवगत कराने के लिए किया गया। जिसमें सारे कांग्रेस पार्टी के नेता और युवाकांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।
युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव व सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य के नेतृत्व में भाजपा सरकार को कुंभकरणीय नींद से जगाने के लिए यह धरना प्रदर्शन किया गया।
मौर्य ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा इस आपदा काल में लगातार बढ़ते पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल खाद्यान्न सामग्री की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी से आम जनता के ऊपर जो अतिरिक्त बोझ बड़ा है उसे केंद्र सरकार की नाकामी बताया केंद्र सरकार सिर्फ कुछ गिने-चुने बड़े उद्योगपतियों की है ये सरकार उन्हें आम गरीब जनता से कोई सरोकार नहीं है ये सिर्फ बड़े उद्योगपतियों के इशारों पर काम करती है आम गरीब जनता कि इस महामारी में लॉक डाउन के कारण बेकारी में वैसे ही कमर टूट गई है और ऊपर से ये महंगाई कि दोहरी मार अब आम जनता बर्दाश्त करने की स्थिति में नहीं है।
मौर्य ने कहा भाजपा सरकार बोलती है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर रोक लगाना हमारे हाथ में नहीं है, पर जब पांच राज्यों में चुनाव शुरू हुए तो कैसे पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर जब तक चुनाव के नतीजे नही आए तब तक रोक कैसे लग गई कई महीनों तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक पैसे की भी बढ़ोतरी नहीं हुई इसका कोई जवाब अगर है केंद्र की भाजपा सरकार के पास तो दें।
आगे फिर एक बार सुशील मौर्य ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कभी इस केंद्र की सरकार ने ना महंगाई के मुद्दे पर बात की है और ना ही देश में बढ़ रही बेरोजगारी पर कभी बात करी है, यह सरकार सिर्फ जुमलेबाजी करना ही जानती है और कुछ नहीं।
सत्ता में आने से पहले भाजपा कहां तो लोगों को दो करोड़ रोजगार प्रति वर्ष देने की बात करती थी आज करोड़ों लोगों का रोजगार छिन चुका है उन लोगों के सामने आगे भविष्य अंधकार मय है। बेरोजगार हुए लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि उनके और उनके परिवार आगे का जीवनयापन कैसे करेंगे। देश में इतनी बेरोजगारी फैली हुई है और हमारी केंद्र की सरकार इस पर कोई बात ही नहीं करती और ना ही कभी चर्चा होती है कि भविष्य में बेरोजगार हुए लोगों को कैसे रोजगार मुहैया कराई जाएगी। देश की आम गरीब जनता आज जिस तरह से त्रस्त है केंद्र कि भाजपा सरकार को उसका जवाब यह जनता आने वाले चुनाव में जरूर देगी।
इस दौरान जिला अध्यक्ष बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर राजीव शर्मा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य,महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल झहज,राजेश चौधरी,महामंत्री अनवर खान,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष जीशान कुरैशी,जावेद खान,शाहनवाज खान,विक्रांत सिंह,तुला राम,सूरज कश्यप,अफरोज बेगम,लव मिश्रा, विक्रम लहरे,धवल जैन,रोजविन दास, मानसिंग,महेश ठाकुर,तरनजीत सिंह,आशिष मिश्रा, सेमियाल नाग,शंकर नाग,रियाज खान,अंकित पारेख,अंकित सिंह,फैसल नेवी,माज़ लिल्हा,लोकेश चौधरी,हर्ष शाहू, ईसमे आजम, कुणाल, गोपाल,सूरज,हेमंत कश्यप,फ्रेंकलिन, गीतांजलि,जिला/ब्लॉक के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस/युवा कांग्रेस/एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/सोशल मीडिया सदस्यगण/त्रि-स्तरिय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधि/ वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे।