City Media - Page 1603 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1603

कोतवाली पुलिस द्वारा भिक्षुक महिला के शव का अंतिम संस्कार कराया गया

0

आज दिनांक 02.04.2021 को थाना पर सूचना प्राप्त हुआ कि श्रीमती चिता बघेल निवासी पलवा जो लगभग 15 वर्षों से बीमार रहकर माँ दंतेश्वरी मंदिर क सामने भिक्षा मांगकर अपना जीवन यापन करती थी जो दिनांक 28.03.2021 को आकस्मिक मृत्यु हो गया है, शव मंदिर के सामने मृत अवस्था में है। जिसके परिजनों को सूचना देने पर भी मृतिका के शव का अंतिम संस्कार नहीं करना चाहते है

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

कि सूचना प्राप्त हुआ जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में प्रभारी अधिकारी उपनिरीक्षक अमित सिदार के नेतृत्व में सउनि0 घनश्याम वाजपेयी व आरक्षक इंद्रजीत पोर्ते के द्वारा तत्कार मौके पर जाकर मृतिका चीता बघेल की मृत्यु के संबंध में पुछताछ कर, शव को वारिसान के ना आने पर शव को नगर निगम के माध्यम से मुक्तिधाम में लेकर कर शव का अंतिम संस्कार किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

आज गोवाहाटी के हेलीपैड में मा0 मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी से मुलाकात करने पहुचे बस्तर साँसद दीपक बैज व मलकीत सिंह गैदु….

0

असम के दिसपुर विधानसभा में छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री मा0 भुपेश बघेल जी के रोड शो की तैयारियों की महत्वपूर्ण दायित्व को निर्वहन करते हुए मुख्यमंत्री के आगमन पर गोवाहाटी के हेलीपैड में सौजन्य मुलाकात करने पहुंचे बस्तर साँसद दिपक बैज व वरिष्ठ कांग्रेसी मलकीत सिंह गैदु इस दौरान रोड शो की तैयारियों एवँ चुनावी रणनीति के सम्बंध में चर्चा हुई।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

नकद भुगतान समेत सात सूत्रीय मांग को लेकर तेंदूपत्ता संग्राहको का प्रदर्शन, धारा 144 के बाबजूद जिला मुख्यालय में जुटी भीड़, प्रशासन से आश्वासन के बाद लौटे ग्रामीण

0

बीजापुर।। तेंदूपत्ता संघर्ष समिति के बैनर तले गुरुवार की सुबह सैकड़ो को संख्या में तेंदूपत्ता संग्राहको ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन की कोशिश की। हालांकि जिले में धारा 144 प्रभावशील होने से पुलिस ने सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते रैली की शक्ल में पहुचे ग्रामीणों को तूमनार मार्ग से वापस गाँव भिजवाया। प्रदर्शन करने पहुँचे ग्रामीण तुमनार मार्ग से जिला मुख्यालय में दाखिल हुए तथा इंद्रावती टाइगर रिजर्व कार्यालय के सामने एकत्रित हुए। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची, समझाइश देते ग्रामीणों को वापस भेजने की कार्रवाई शुरू हुई। संवाद के लिए प्रशासन की तरफ से एसडीएम देवेश ध्रुव मौके पर पहुँचे और प्रतिनिधि मंडल से चर्चा की । ग्रामीणों की मांग थी कि तेंदूपत्ता गड्डी 5 रुपये करने के साथ भुगतान ऑनलाइन ना होकर नकद में की जाए।

इसी तरह संग्राहक परिवार के बच्चों को छात्रवृत्ति, जंगली जानवरों के हमलों में परिवार के सदस्य की छति पर 5 लाख मुआवजा और गेम सेंचुरी इलाको में समितियों का गठन कर फड़ तय की जाए। इससे सम्बन्धित ज्ञापन उन्होंने जिला प्रशासन को सौंपा, एसडीएम के आश्वासन कि उनकी मांगें सरकार तक रखी जायँगी, इस पर प्रदर्शनकारी सन्तुष्ट हुए और वापसी को राजी हुए। प्रदर्शन करने पहुँचे ग्रामीण गंगालूर, भैरमगढ़ इलाके से पहुँचे थे।

सरपंच द्वारा प्रताड़ित किये जाने से क्षुब्ध सचिव ने की आत्महत्या, सरपंच को किया गया गिरफ्तार

0

मर्ग जांच दौरान प्रताड़ना से मृतक सचिव द्वारा आत्महत्या करना पाए जाने से अपराध क्र 03/21 धारा 306 आईपीसी के तहत ग्राम बिटाल के सरपंच की गिरफ़्तारी की गई है |

महिला सरपंच गंगा बाई आर्य

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 06/03/21 को गौठान समिति के मीटिंग के दौरान किसी बात को लेकर महिला सरपंच गंगा बाई आर्य द्वारा अपनी जूती से सचिव को फेंक कर मारा गया था जिससे आहत होकर सचिव युवराज नेताम द्वारा आत्महत्या कर लिया गया था जिस पर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवाने पर परिक्षण पश्चात् यह पाया गया कि मृतक सचिव द्वारा जहर का सेवन किया गया था | पुलिस द्वारा जब छानबीन की गई थी तो मृतक के पास से जहर की शीशी बरामद की गई थी | आत्महत्या का मूल कारण प्रताड़ित किये जाने को लेकर हुआ था जिसके तहत आरोपी सरपंच को दोषी मानते हुए गिरफ्तार किया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कोरोना के दुसरे चरण में आज दल्लीराजहरा से 18 संक्रमित मिले

0

कोरोना की दूसरी लहर में कम्युनिटी स्प्रेड एवं लोगों की लापरवाही से संक्रमितों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है बालोद जिले के कुछ क्षेत्र कंटेंटमेंट जोन की श्रेणी में आ चुके है जहाँ जल्दी ही जागरूकता का परिचय नहीं दिया अथवा प्रशासनिक कड़ाई नहीं की गई तो जल्द ही दुर्ग व रायपुर के जैसे बालोद के कई क्षेत्र भी कंटेंटमेंट जोन को घोषित करना पड़ सकता है |

कोरोना की दूसरी लहर बालोद जिले के लिए भयावह साबित हो रहा है |

दल्लीराजहरा में इस प्रकार कोरोना संक्रमण को देखते हुए कल से कोविड केयर सेंटर का पुनः संचालन किया जा रहा है |

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज 02 अप्रैल 2021 को दल्लीराजहरा से 18 मरीजों की पुष्टि हुई है जो इस प्रकार है –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नगर मंडल भाजपा द्वारा टीकाकरण जनजागरण अभियान की शुरुवात की माँ दंतेश्वरी वॉर्ड से, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप की उपस्थिति में किया गया जनजागरण की शुरुवात

0

जगदलपुर।नगर मंडल भाजपा द्वारा जगदलपुर के माँ दंतेश्वरी वार्ड में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ,प्रभारी रामाश्रय सिंह एवम नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को टीकाकरण जनजागरण अभियान की शुरुवात की।इस दौरान समस्त पदाधिकारियों द्वारा घर घर जाकर कोविड -19 टीकाकरण जनजागरण अभियान के तहत टीका लगाने प्रेरित किया गया एवम जो टीका लगा चुके है उन्हें घर मे जाकर कमल का फूल देकर सम्मानित किया गया।पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा नगर मंडल द्वारा चलाये जा रहे जनजागरण अभियान की मैं भूरी भूरी प्रसंशा करता हूं जिस प्रकार अभियान चलाया जा रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is Mathur-4.jpg

ऐसे ही अभियान पूरे 11 मंडलो में किया जाना चाहिए।नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा देश के प्रधानमंत्री के आव्हान पर लोगो मे टीकाकरण के प्रति विश्वास जगाने हेतु पूरा भाजपा परिवार सौभाग्य साली है कि मानव सेवा का अवसर भाजपा कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ।इस अवसर पर वार्ड पार्षद राजपाल कसेर ने कहा कि टीकाकरण अभियान में मैं वार्ड की जनता को टीका लगाने जागरूक करने का प्रयास करूंगा।इस अवसर पर मनोहर दत्त तिवारी,संग्राम सिंह राणा,गणेश काले,शशिनाथ पाठक,संजय चंद्राकर,प्रकाश झा,रोशन झा,गीता नाग,विक्रम यादव,धर्मपाल महावर,सुरेश कश्यप,शिरीष मिश्रा,सूर्यभूसंन सिंह,वीरू शर्मा,विनय राजू,सूरज मिश्रा, गोविंद साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

75 संक्रमित मिले रम्मैया वार्ड से कंटेंटमेंट जोन्न घोषित । वार्ड पार्षद का दावा केवल 7 से 10 ही संक्रमित अभी पूरी रिपोर्ट आनी बाकी

0

कोरोना संक्रमण काल के दूसरे दौर में शहर के रमैया वार्ड से 75 व्यक्तियों को पॉजिटिव रिपोर्ट आने से प्रशासन द्वारा उसे कंटेंटमेंट जोन घोषित कर दिया गया है.

लेकिन, प्रशासन के इस दावे के उलट; वार्ड के वरिष्ठ पार्षद योगेंद्र पांडे का कहना है कि वार्ड के आसपास के लोगों की हुई जांच में बहुत व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं. अतः साफ-साफ यह कहना कि इस वार्ड से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार ही है. लेकिन, यह सत्य नही लगता.

This image has an empty alt attribute; its file name is Mathur-4.jpg

श्री पांडे ने कहा कि आज सुबह से ही वे प्रशासन द्वारा जारी इन आंकड़ों की सच्चाई जानने का प्रयास कर रहे हैं. उनका कहना है कि लगभग 7 से 10 व्यक्ति अब तक संक्रमित पाए गए हैं लेकिन अभी भी लोगों की जांच जारी है.

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

वर्तमान में वार्ड के बलदेव स्टेट, दादाबाड़ी, मोती तालाब पारा सहित अन्य कुछ स्थानों में कोरोना की जांच की गई है और कल तक सही आंकड़ों की उम्मीद सामने आने की जानकारी उन्होंने दी है.

कलेक्टर ने दल्लीराजहरा और चिखलाकसा के कोविड-19 टीकाकरण केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

0

बालोद, 02 अप्रैल 2021 . कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के बी.एस.पी. अस्पताल और नगर पंचायत चिखलाकसा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोविड-19 टीकाकरण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने वहां चिकित्सक तथा कर्मचारियों की उपस्थिति एवं आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने टीकाकरण केन्द्रों में टीका लगवा चुके लोगों से चर्चा कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। टीका लगवा चुके लोगों ने बताया कि उन्हें तकलीफ नहीं है, स्वस्थ्य महसुस हो रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Mathur-4.jpg

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कोविड-19 टीकाकरण केन्द्रों में आवश्यक सुविधाएं बनाएं रखे। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में धारा 144 का कड़ाई से पालन कराने तथा बिना मास्क पहने व्यक्ति पर जुर्माना की कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार प्रतिमा ठाकरे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जगदलपुर में एक भी पार्किंग जोन नही, उल्टा जगह जगह लगे हैं नो पार्किंग के बोर्ड – शिवसेना

0

शिवसेना के ज़िला अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय ने नगरनिगम प्रशासन को आड़े हाथों लेते कहा हैकि शहर विकास के मास्टर प्लान के मुताबिक एक भी काम नही हुआ है, मास्टर प्लान के समयसीमा को समाप्त होने भी अब ज्यादा दिन शेष नही है।

2011 में निगम प्रशासन द्वारा लागू इसी तरह के मास्टर प्लान के अनुसार शहर के मुख्य व्यस्ततम सड़को की चौड़ाई तय की गई थी लेकिन 10 वर्ष वर्ष पश्चात् भी इस पर अमल नही किया गया है। इस मास्टर प्लान में सबसे अधिक महत्वपूर्ण शहर में सार्वजनिक पार्किंग स्थल निर्माण की योजना थी।

डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय ने बताया कि इतने वर्षों में जहां शहर की जनसंख्या में वृद्धि हुई है वही सड़कों पर वाहनों की संख्या में भी अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। जिसकारण शहर में प्रतिदिन जाम का माहौल बना रहता है, जोकि भविष्य में विकराल रूप धारण करेगी। नगर निगम के मास्टर प्लान में शहर के 10 मुख्य स्थानों पर सार्वजनिक पार्किंग का प्रावधान होने के बावजूद भी आजतक इस पर अमल नही होने केकारण समूचा शहर पार्किंग स्थल में तब्दील है, वही यातायात विभाग द्वारा जगह जगह नो – पार्किंग का बोर्ड लगा कर नो – पार्किंग जोन बनाने में लगे हैं जिससे आम नागरिक परेशान हैं।

शिवसेना के ज़िला अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया हैकि पूर्व में नगर तथा ग्राम निवेश विभाग द्वारा नक्शे का अनुमोदन किया जाता था, इसी विभाग द्वारा भवन निर्माण व अन्य हेतु अनुमति दिया जाता था, परन्तु वर्तमान में यह बाध्यता समाप्त करके भवन निर्माण हेतु भी स्थानीय निकाय को अधिकृत कर दिया गया है, जिस कारण कमीशनखोरी के चलते अवैध निर्माण की संख्या में लगातार वृद्धि शहर में हुई है। भवन निर्माण हेतु लापरवाही का खेल इतना बेहतरीन खेला गया हैकि कई स्थानों पर यह माहौल हैकि सरकारी नालियों तक के ऊपर भवन निर्माण की अनुमति प्राप्त कर निर्माण करा लिया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया हैकि मास्टर प्लान के अनुसार भूमि की सार्वजनिक उपयोगिता को भी दरकिनार करते हुए अनुज्ञप्ति बांटे गए हैं। जगदलपुर शहर में गुरुगोविंद सिंह चौक, जिला एवं सत्र न्यायालय चौक, संजय बाजार चौक, सिरहासार चौक, पुराना बस स्टैंड चौक, शहीद पार्क चौक, गीदमरोड़ के आसपास, कुम्हारपारा माड़िया चौक व पल्लीनाका के पास पार्किंग जोन का निर्माण जन सामान्य की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिआवश्यक हैं।

नगर निगम के मास्टरप्लान अनुसार निम्न मार्गों पर चौड़ीकरण किया जाना था, परन्तु अबतक केवल संजय बाज़ार से गुरुगोबिंद सिंह चौक के अतिरिक्त किसी अन्य मार्ग पर कार्यवाही नही हुई है, सभी सड़कों पर 2 – 3 मीटर तक चौड़ीकरण का प्रावधान है:

  1. चांदनी चौक से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया चौक
  2. एमएलबी स्कूल से एसपी कार्यालय तक (जैन मंदिर मार्ग)
  3. चांदनी चौक से सर्किट हाउस तक (सर्किट हाउस रोड़)
  4. बस्तर उच्चतर माध्यमिक से गोल बाजार चौक
  5. दलपतसागर से अनुपमा चौक

दुर्ग जिले में 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सम्पूर्ण लॉकडाउन

0

दुर्ग 02 अप्रैल/ जिले में कोविड संक्रमण की स्थिति को देखते हुये जिला प्रशासन ने 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सम्पूर्ण जिले में लॉकडाउन का निर्णय लिया है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में संक्रमण के तेज प्रसार को नियंत्रित करने यह बहुत जरूरी है कि लॉकडाउन के माध्यम से कोरोना की गतिशीलता को नियंत्रित किया जाए। इसके लिए नागरिकों का सहयोग बेहद जरुरी है। पूर्व में जिले में लॉक डाउन लगाए गए थे और जन सहयोग से कोरोना की पहली लहर को रोक पाने में सफलता मिली थी। इस बार भी कोविड संकट के दौर में धैर्य की जरूरत है ताकि कोविड संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित किया जा सके।

This image has an empty alt attribute; its file name is Mathur-4.jpg

कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि घर में रहें, सुरक्षित रहें। पिछली बार की तरह हमने लॉक डाउन में सम्पूर्ण संयम का परिचय दिया तो कोविड की गंभीरता से पूरी तरह से बच सकेंगे। उन्होंने 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों से नजदीकी टीकाकरण केंद्र पहुंचकर टीका लगवाने का आग्रह किया। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि कोरोना के लक्षण उभरते ही टेस्ट कराएं। साथ ही पॉजिटिव आने पर चिकित्सक की सलाह पर कार्य करें। पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने पर भी टेस्ट कराएं। पॉजिटिव मरीजों के आइसोलेशन का पूरा ध्यान रखें।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

कलेक्टर ने कहा है कि जिले के समक्ष यह कठिन परिस्थिति है। यदि इस समय पूरे संयम और दृढ़ता से इस परिस्थिति का मुकाबला किया तो निश्चय ही हम अपने परिवारजनों और प्रियजनों को इस विपदा से सुरक्षित रख सकेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS