City Media - Page 1721 of 1842 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1721

दल्ली में नशे का कारोबार करने में रहे असफल तो कोशिश की दुसरे जिले में पर किस्मत ख़राब वहां पर भी पुलिस ने धर दबोचा

0

दल्लीराजहरा – नशे की आसान पहुँच युवाओं को गर्त में डाल रही है | कई तरह का नशा जो युवाओं को आसानी से मिल जाता है और वे धीरे धीरे नशे की गिरफ्त में आ रहे है | युवा शारीरिक रूप से बीमार हो रहे है वहीँ अपराध की दुनिया में कदम रख रहे है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png

दल्ली में नशे का कारोबार करने में रहे असफल तो कोशिश की दुसरे जिले में पर वहां भी पुलिस ने धर दबोचा | प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी चिचोला को मुखबिर से जानकारी मिली कि ग्राम पाटेकोहरा में आरटीओ बेरियर के पास दो अज्ञात युवक काले रंग के स्कूटी के डिक्की में व बोरी में कोई नशीली दवाई रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहे है एवं

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

ग्राहक की तलाश कर माल खपाने की तैयारी में लगे हुए है | मिली सुचना के आधार पर पुलिस द्वारा एक टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताये स्थान ग्राम पाटेकोहरा में घेराबंदी कर दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया | पकड़े गए युवक में से एक दल्ली का है पृथ्वी नेपाली पिता रामकुमार नेपाली उम्र 22 साल और दूसरा युवक ठाकुर राम यादव पिता स्व.मेकलाल यादव उम्र 21 साल थाना नेवई दुर्ग का रहने वाला बताया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

आरोपियों के पास स्कूटी थी वह भी बिना नंबर के और डिग्गी को चेक करने पर आरोपियों के पास प्रतिबंधित नशीली दवाई SPAS-TRANCAN PLUS CAPSULE 114 रैपर जिसमे प्रत्येक रैपर 24-24 नग कैप्सूल कुल 2736 नग कैप्सूल कीमत-17,784 एवं ALPRACAN 0.5 TABLET रैपर जिसमे प्रत्येक रैपर में 75-75 नग टेबलेट कुल 1200 नग टेबलेट

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

कीमत-2880 कुल नशीली दवाओं की संख्या 3936 नग कुल कीमती 20664 मिला जो उक्त नशीली दवाई एवं स्कूटी वाहन को जप्त कर एवं आरोपियों के विरुद्ध धारा-22/8, 27(क) एनडीपीएस एक्ट के अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

फेडरेशन ने दीपावली पूर्व लंबित एरियर्स राशि प्रदान करने बातचीत कर सौंपा ज्ञापन:शंकर साहू जिलाध्यक्ष

0

राजनांदगाँव – छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष-शंकर साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वर्ष 2014 से नॉन डी.एड. व बी.एड. के कारण वेतन में कटौती की गई थी तथा समयमान वेतनमान की पूर्व से लंबित बकाया राशि को दीपावली पूर्व एरियर्स के रूप में प्रदान करने हेतु जिला कलेक्टर, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला शिक्षाधिकारी व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू को ज्ञापन सौंपकर बातचीत किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष- शंकर साहू व प्रदेश महामंत्री- राजकुमार यादव ने बताया कि वर्षों से लंबित नॉन DED/BED के कारण राजनांदगांव जिले के 09 विकासखंड में से सिर्फ 04 विकासखंड जिसमें मोहला, छुरिया, डोंगरगांव व छुईखदान ब्लॉक में ही वेतन में कटौती की गई थी, जबकि जिले के ही अन्य 05 ब्लॉकों में किसी भी प्रकार से कोई कटौती वेतन से नहीं की गई है,जबकि राज्य शासन से किसी भी प्रकार से कटौती हेतु आदेश जारी ही नही किया गया था।कटौती की राशि को प्रदान करने हेतु फेडरेशन द्वारा अनेकों बार उच्चाधिकारियों को ज्ञापन दिया जा चुका है,लेकिन समस्या वर्षों से जस की तस बनी है,जिससे शिक्षकों में काफी आक्रोश है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

दीपावली त्यौहार तक अगर कटौती राशि का भुगतान नही किया जाता है, तो छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला राजनांदगांव के द्वारा दीपावली त्यौहार के बाद सत्याग्रह आंदोलन व जिला पंचायत कार्यालय का घेराव किया जायेगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

जिला कलेक्टर ,जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी व जिला पंचायत अध्यक्ष-श्रीमती गीता घासी साहू राजनांदगांव को ज्ञापन सौंपने व बातचीत करने के दौरान प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष- शंकर साहू,प्रदेश महामंत्री-राजकुमार यादव, जिला सचिव राम लाल साहू,जिला कोषाध्यक्ष-शैलेंद्र साहू, जिला संयोजक मंजू देवांगन, माला गौतम,जिला प्रवक्ता-मिलन साहू, जिला उपाध्यक्ष-

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

रमेश साहू,तरुणा मेश्राम,जिला सचिव महिला प्रकोष्ठ-अंजुषा वैष्णव,जिला महासचिव-शिवशंकर कोर्राम,सुषमा चौरे, जान्हवी साहू,जिला महामंत्री-उत्तम ठाकुर,मितेन्द्र बघेल,जिला संयुक्त महामंत्री-रामेश्वर साहू,शशि साहू,जिला संगठन सचिव-विद्या श्रीरंगे,डोंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष-हीरालाल मौर्य, ब्लॉक संयोजक-ओम प्रकाश साहू,छुरिया ब्लॉक अध्यक्ष कीरत कुमार गणवीर, राजनांदगांव ब्लॉक अध्यक्ष-रोशन साहू, खैरागढ़ के कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष- नंदकिशोर सिमकर, डोंगरगाँव के ब्लॉक अध्यक्ष-पारख प्रकाश साहू,जिला कार्यकारिणी सदस्य-मनीष पाली आदि उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

उपरोक्त जानकारी मीडिया में शंकर साहू जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगाँव ने दी है।

कार पेड़ से टकराने के बाद लगी आग, कार के साथ चालक की भी जलकर हुई मौत

0

धमतरी – मैनपुर देवभेाग नेशनल हाईवे मार्ग पर एक कार पेड़ से टकराने के बाद उसमे आग लग गई और उसी आग के साथ उसमे सवार चालक की भी जलकर मौत हो गई और कुछ ही पलों में कार पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गई |

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला गरियाबंद जिले के तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगभग 33 किलोमीटर दुर डुमरपड़ाव और उदंती मोड़ के पास का हैं जहां बीते रात लगभग 12 से 01 बजे के आसपास लग्जरी Honda City Car CG 07 M 0790 पेड़ से जा टकराया जिससे वाहन

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

में आग लगने से वाहन में सवार धमतरी जिला के नगरी निवासी हर्षकुशल सोम की कार के साथ जलकर मौत हो गई | बताया जा रहा है कि मृतक दिवाली में पत्नी को लाने ससुराल जा रहा था |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

अनुमान लगाया जा रहा है कि कार की गति बहुत ज्यादा तेज रही होगी और मोड़ पर अनियंत्रित होने से चालक कार को संभाल नहीं पाया होगा और पेड़ से टकराने पर आग लग गई होगी | भीषण सडक हादसा की खबर लगते ही पुरे मैनपुर क्षेत्र में सनसनी फैल गई, पुलिस मौके पर पहुँचकर घटना की जांच में जुट गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

आइपीएल मैच में रोज लग रहे हैं लाखों के दांव जुआ में भी जुआरियों का खुला माहौल, फायनल मैच में रोज के दांव से पांच गुना अधिक का दांव लगने की चर्चा सट्टा बाजार में वहीं जुआ भी खुलेआम पुलिस बेसुध

0

सैयद वली आज़ाद – नारायणपुर

नारायणपुर :- जिले में चल रहे लगातार लाखों रूपए के आईपीएल में अब तक कोई बड़ी कार्यवाही देखने को नहीं मिला है। रोज चल रहे आइपीएल मैचों में 5 से 7 लाख रुपए का दांव रोज लग रहा है जिसका भुगतान व्यवसाईयों के माध्यम से किये जाने की खबर है । आइपीएल मैच के फायनल मुकाबले के दिन रोज लगने वाले दांव का पांच गुना अधिक का दांव लगने का चर्चा जोरों पर है। आइपीएल मैच खेलाने की सूचना पर पुलिस ने भी छापेमारी कार्यवाही की है और 5250 रूपये नगदी, लगभग 36000 रुपए का नोट किया हुआ रजिस्टर , 2 मोबाइल जब्त किया है। पूर्व दिनों में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी आइपीएल सट्टा के खिलाफ ज्ञापन सौंपा था और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए आइपीएल के छोटे खिलाड़ी पर कार्रवाई को पुलिस विभाग का खानापूर्ति बताया था । आइपीएल मैच चलने से युवाओं पर खासा असर पड़ा है और युवा लड़के लगातार आइपीएल सट्टे एवं जुआ तास के दलदल में धंसते जा रहे हैं अब जरूरत है की जिला पुलिस विभाग उच्च अधिकारियों की टीम बनाकर आइपीएल के फायनल मैच के पहले छापेमारी कार्यवाही करे और आईपीएल खेलाने वाले बड़े सटोरियों को धर दबोचे जिससे आइपीएल सट्टे का बाजार बंद हो सके। ज्ञात हो की प्रदेश सरकार के गृहमंत्री ने भी अखबार के माध्यम से आइपीएल सट्टा के खिलाफ सक्त कार्यवाही करने की बात कहां था। दूसरी तरफ नारायणपुर में जुआ बेधड़क खिलाया जा रहा है मिली जानकारी अनुसार लाखों का जुआ आसपास के क्षेत्र में जोरो से खिलाया जा रहा है पुलिस बेखर बेसुध किसी प्रकार का कोई लगाम नही।

बस्तर विधायक वि0प्रा0अध्यक्ष लखेश्वर बघेल द्वारा बकावंड वासियों को बडी सौगात मिला

0

जगदलपुर- विधायक द्वारा ग्राम पंचायत फरसीगांव में भूमिपूजन किया जिसकी लंबाई 9.275 कि. मी.जिसकी लागत 232.12 लाख है यह रोड बनने पर सोनपुर, सिमोडा,फरसीगांव,के लोगों ने विधायक जी को धन्यवाद कहा जिस पर विधायक ने आभार व्यक्त किया!

विधायक जी द्वारा एक और सौगात मंगनार वासियों के लिए लो. नी. विभाग से मंगनार से तोंगकोंगेरा तक सड़क निर्माण कार्य,4.00 कि. मी. जिसकी लागत 263.14 लाख से बनाया जा रहा है।

ग्राम कचनार से चोलनार तक सड़क निर्माण कार्य 04.90. कि. मी.304.01.लाख की है विधायक जी द्वारा दिये गए इतनी बड़ी सौगात को देखकर क्षेत्रवासियों में काफी उत्साहित देखने को मिला।

जिसमें मुख्यरूप से उपस्थित अनिल पांडे,फरसीगांव सरपंच लखमी कश्यप, सामो राम, सचिव ओमकार गागड़ा, मजहर खान, गोलु कश्यप ,घेनुवा, नरेश, ललित कुमार, मंगनार सरपंच, कचनार सरपंच,उप सरपंच,पंचगण, एवं जनप्रतिनिधियों,व समस्त बकावंड ब्लॉक के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रेड क्रॉस सोसाइटी के पहल पर वृहद रक्तदान शिविर 54 रक्त दाताओ ने किया रक्तदान…जिला पंचायत उपाध्यक्ष, एसडीएम और तहसीलदार ने किया रक्तदान।

0

बस्तर – कलेक्टर रजत बंसल के प्रयास से विभिन्न ग्रामीण अंचल में चलाए जा रहे रक्तदान शिविर के जरिए जरूरतमंद मरीजों को रक्त मुहैया हो रहा है, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष व कलेक्टर का प्रयास रंग लाया और शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय बस्तर में आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, 54 रक्त दाताओ ने दिया रक्त..रक्त दाताओं को प्रेरित करते जिला पंचायत बस्तर के उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप इलाके के एसडीएम गोकुल रावटे जनपद सीईओ जय भान सिंह राठौर तहसीलदार कमल किशोर साहू, एबीओ सुशील तिवारी, सीएमओ सुश्री हंसा ठाकुर समेत अन्य जनप्रतिनिधि स्काउट गाइड के शिक्षक थे.

बस्तर जिला प्रभारी सचिव ने किया औचक निरीक्षण…
ब्लॉक मुख्यालय बस्तर के स्थानीय बालक छात्रावास में आयोजित रक्तदान शिविर में बस्तर जिले के प्रभारी सचिव तथा रेड क्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ आईएएस सोनमणि बोरा औचक निरीक्षण पर स्थल पहुंचे इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में पहुंचे रक्त दाताओं को देख खुशी जताई इस दौरान हुए छात्रावास के कक्ष में लगे देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के द्वारा छात्रावास का किया गया लोकार्पण छाया चित्र के साथ अपनी तस्वीर खिंचवाई उन्होंने इतना पुराना छायाचित्र देखकर अचरज जताते समीप में खड़े प्रेम शंकर शुक्ला से इस संबंध में जानकारी दी
प्रमाण पत्र देकर किया सम्मान.
रेड क्रॉस सोसायटी के जिला उपाध्यक्ष एलेकजेंडर चेरियन के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज से रेड क्रॉस की टीम पहुंची थी इस दौरान रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इस दौरान आशीष मिश्रा, श्याम दिवान, अंचल बाजपेयी, चंद्रभान मिश्रा, समीर मिश्रा, किरण सेठिया, आशीष करमचंदानी,अंकितपारख, रजनीश पटेल, संजय पाण्डेय, श्रीनिवास तिवारी, श्यामसुन्दर पाण्डेय, प्रेम सागर ठाकुर,कु. पियासी बघेल, राजकिशोर तिवारी ,योगेन्द्र पाण्डेय,जे एल हुमने, गोविन्द ठाकुर, डॉ व्ही ऐस राजपूत, डॉ किन्सुकशुक्ला सहित रेडक्रास सदस्य के युवावों महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

बी आर सी कार्यालय मे आज बच्चों को टेक्निकल व वाद्य यंत्र वितरण किया गया।

0

बालोद – बी आर सी कार्यालय मे आज जनपद उपाध्यक्ष तोषंण साहू सभापति एस कलिहारी जनपद सदस्य राजश्री beo नागवंशी बी आर सी नन्द कुमार साहू थे आज बच्चों को टेक्निकल व वाद्य यंत्र वितरण किया गया।

COVID धनात्मक गर्भवती माता का सफलता पूर्वक प्रसव कार्य संपादित

0

बालोद–विकास खंड गुरूर के ग्राम बासीन में COVID जांच शिविर का आयोजन किया गया जांच के दौरान गर्भवती माता जिनका covid जांच उपरांत रिपोर्ट धनात्मक पाया गया, उक्त गर्भवती माता की प्रसव तिथि 6.11.20 थी जिनका प्रसव हेतु जिला प्रशासन के निर्देशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोडरा में दो पहर 2 बजे भर्ती कराया गया जिनका आवश्यक प्रबंधन व निरीक्षण खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जी आर रावटे द्वारा स्वयं संस्था में उपस्थित रहकर किया गया, प्रसव कार्य में लगे समस्त चिकित्सकीय स्टॉफ द्वारा शासन द्वारा दिए गए COVID 19 के दिशनिर्देशों को कड़ाई से पालन करने हेतु प्रसव कार्य सफलता पूर्वक संपादित क़िया गया प्रसव समय शाम 5.50 मेल चाइल्ड जिनका वजन 3.250 ग्राम अभी वर्तमान समय में माता एवम् शिशु स्वस्थ्य है जिनकी सतत निगरानी संस्था के चिकित्सकीय स्टॉफ द्वारा की जा रही है प्रसव कार्य श्री किरण बंजारे आर एम ए, स्टॉफ नर्स,मथुरा, पायल जगदीश सोनवानी, मीना यादव आया द्वारा संपादित किया गया।

कोरोना जांच व जन जागरूकता, शिविर का आयोजन

0

बालोद- विकास खंड गुरूर…कोरोना वैश्विक महामारी से नियंत्रण व संक्रमण के बचाव हेतु
विकास खंड गुरूर के विभिन्न ग्रामों में योजना बनाकर जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है उक्त शिविर में लैब जांच टीम द्वारा जांच किया जाता है |
शिविर का मुख्य उद्देश्य समय पूर्व अधिक से अधिक लोगों का जांच कर धनात्मक पाए गए व्यक्तियों का उचित प्रबंधन व उपचार करना जिनसे सामुदायिक संक्रमण की रोक थाम हो सके उक्त शिविर आयोजन के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाते हुए जांच हेतु लोगो को प्रेरित किया जाता है आज ग्राम पंचायत भरदा एवम् नारा गांव में आयोजित शिविर में उपस्थित रहकर कार्य कर रहे सभी मजदूरों को कोरोना के संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए जांच हेतु प्रेरित कर अपील किया गया की समुदाय के लोगो में फैली हुई भ्रांतियों को दूर कर अधिक से अधिक लोगों की जांच करायी जावे व संक्रमण व बचाव हेतु 2 गज सामाजिक दूरी, मास्क है जरूरी, जब तक दवाई नहीं तब तक कोई ढिलाई नहीं वाक्य को कहते हुए हाथ धुलाई व खान पान संबंधी विषयो पर आवश्यक स्वास्थ्य शिक्षा दिया गया उक्त शिविर में जनप्रतिनिधि, महिला पुरुष ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक सेक्टर सुपरवाइजर, मितानिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एवम् स्वास्थ्य विभाग के लेब जांच टीम के आपसी समन्वय से आयोजित किया जा रहा है।

नाबालिक बच्ची को शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलकार जबरदस्ती भगा ले जाकर किया दैहिक शोषण, गिरफ्तार

0

गुण्डरदेही – गुण्डरदेही क्षेत्र में युवक द्वारा नाबालिक बच्ची को शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलकार जबरदस्ती भगा ले जाकर किया दैहिक शोषण करने का मामला सामने आया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 03.11.20 को थाना गुण्डरदेही में पिडिता के परिजनो द्वारा थाना आकर रिपोर्ट की गई थी, कि उनकी नाबालिग बच्ची सुबह 10.00 बजे से घर पर नही है परिजनों द्वारा सभी जगह पूछताछ जांच पड़ताल की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला | उसके

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

बाद पुलिस वालों द्वारा जब मामले की जांच पड़ताल की गई तो पता चला डुमेश कुमार गुप्ता ऊर्फ डोमू पिता बृजलाल गुप्ता उम्र 24 वर्ष सा0 गाड़ाघाट थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद  द्वारा पिडिता को भगाकर ले गया है। पुलिस द्वारा इसके लिए विशेष टीम बनाकर अपहृता की पता

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

तलाश हेतु सिरपुर महासमुद रवाना किया गया ,एवं पॉक्सो एवं बलात्कार के तहत आरोपी की गिरफ्तारी की गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

MOST POPULAR

HOT NEWS