City Media - Page 1055 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1055

सोनिया गांधी से पूछताछ के लिए ईडी द्वारा बुलाए जाने पर नाराज कांग्रेसी सांसदों ने किया धरना प्रदर्शन,हुई गिरफ्तारी

0

ईडी द्वारा सोनिया गांधी से पूछताछ को लेकर राहुल गांधी एवं कांग्रेसी सांसदों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया इसके पश्चात किंग्सवे पुलिस द्वारा राहुल गांधी एवं समस्त कांग्रेस सांसदों को गिरफ्तार कर किंग्सवे कैंप पुलिस स्टेशन ले गए जहां पर की छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज भी राहुल गांधी के साथ उपस्थित रहे |

चिकित्सालय एवम मेडिकल कालेज जगदलपुर मे चल रहे हड्ताल निजी स्वार्थों की पूर्ति हेतु प्रायोजित की जा रही

0

चिकित्सालय एवम मेडिकल कालेज जगदलपुर मे चल रहे हड्ताल की घटना केवल तथा कथित मजदूरो जनसभा स्व्यमभू प्रदेश अध्यक्ष डा. अरुण पांडेय द्वारा निजी स्वार्थों की पूर्ति हेतु प्रायोजित की जा रही है कम्पनी प्रबंधन किसी प्रकार से भी सुरक्षा कार्य की व्यवस्था सम्भालने में असमर्थ नही है | कम्पनी के सभी सुरक्षाकर्मी नियमित रूप से अपने कार्य पर उपस्थित हो रहे है कही से भी किसी प्रकार के अव्यवस्था निर्मित नही है । इस संदर्भ मे चिकित्सालय एवम मेडिकल कालेज के सुरक्षा कार्य की जिम्मेदारी सम्भाल रहे एजेंसी मे. सी.डी.ओ. सिक्योरिटीज एंड पब्लिक हेल्पलाइन सर्विस के संचालक अंजनी कुमार द्विवेदी ने बताय कि जनवरी 2014 से प्राप्त अनुबंध सफलता पूर्वक संचालित किया जा रहा है एवम प्रबंधन तथा प्रशासन एजेंसी के कार्य से पूरी तरह संतुश्ट केवल कामगार जनसभा स्व्यमभू प्रदेश अध्यक्ष डा, अरुण पांडेय का निजी स्वार्थ पूरा नही हो रहा है इसलिये एजेंसी के विरुद्ध भ्रामक जानकारी तो फैला ही रहे है व शासन – प्रशासन को गुमराह कर रहे है |

कारगिल विजय दिवस पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

0

जगदलपुर– कारगिल विजय दिवस पर मंगलवार को शहीद स्मारक पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रखा गया। शहीद स्मारक पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा कारगिल युद्ध में भारत के वीर जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश के दुश्मनों के दांत खट्टे कर मां भारती की रक्षा की थी। राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का श्रेय देश के वीर जवानों शहीदों व उनके स्वजन को जाता है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीनिवास राव मद्दी,सुरेश गुप्ता,राजेंद्र बाजपेई, संग्राम सिंह राणा,दीप्ति पांडेय, प्रकाश झा, आशुतोष पाल, अभय दीक्षित, ममता पोटाई, शशि नाथ पाठक, अतुल सिम्हा, गणेश काले, शैलेश श्रीवास्तव, रोशन सिसोदिया,गीता नाग, मीना विश्वकर्मा, धन सिंह नायक,कृष्णा राय, त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव,माहेश्वरी ठाकुर,ममता सिंह राणा,निर्मल पानीग्राही,योगेश ठाकुर, सतीश बाजपाई, संतोष बाजपाई, मंजुला ध्रुव,अमर झा, भुवनेश ध्रुव, श्वेता गुप्ता, धनमती प्रजापति, रीता वैश्य, राजेंद्री महाराणा, कमला सेठिया, अनीता सिंह,राज पांडे, योगेश पानी ग्राही, अनिमेष सिंह चौहान, सूरज मिश्रा, प्रेम यादव, सूरज केसरवानी, पी लोकेश राव, योगेश शुक्ला, दशरथ गुप्ता, अतुल कौशल, उमेश वानखेड़े, पवन कुमार गुप्ता, मोहम्मद खलील खान, रितेश सोनी, किशोर महावर, विकास चांडक, सुरेश कश्यप सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

चार वर्ष पूर्व बागमुंड़ी पनेड़ा में हुई हत्या के मामले में दो को आजीवन कारावास, रायपुर निवासी युवक को ग्रामीणों ने उतारा था मौत की घाट

0

जगदलपुर। बस्तर व दंतेवाड़ा जिले की सीमा में स्थित बागमुंड़ी पनेड़ा कोड़ेनार थाना क्षेत्र में 18 फरवरी 2018 में चार वर्ष पूर्व रायपुर निवासी अखिलेश मिश्रा जोकि ठेकेदार था जिसकी संदेहास्पद मौत हो गई थी। इस मामले में दो आरोपियों सनकू और पीलूराम बेको को आज दिनांक 26 जुलाई2018 को आजीवन कारावास की सजा प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डी. आर देवांगन ने सुनाई।

अतिरिक्त लोक अभियोजक अखिलेश्वर दास ने बताया कि बस्तर जिले की कोड़ेनार पुलिस ने विवेचना के आधार पर पाया कि ठेकेदार अखिलेश मिश्रा को दंतेवाड़ा जिले के गीदम निवासी सनकू और पीलूराम बेको ने मौत के घाट उतार दिया था तथा इस मामले में सनकू व पीलूराम बेको को 3अगस्त 2018 को गिरफ्तार किया गया था जिसमें सनकू ने 18-10-2019 तक जेल में रहने के बाद जमानत पर रिहा हुआ था किंतु इस मामले में सनकू और पीलूराम बेको को राहत नहीं मिली और माननीय न्यायाधीश डी.आर.देवांगन ने शासकीय अधिवक्ता अखिलेश्वर दास की बेहतरीन जीरह के बाद आरोपियों को आजीवन कारावास व दो हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।

पंद्रह वर्षों तक सत्ता सुख भोगने वाले नहीं दे रहे आजीवन राशि, पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कसा तंज

0

जगदलपुर। पंद्रह वर्षों तक राज्य में सत्ता सुख भोगने वाले भाजपाई पार्टी के गाइडलाइंस के तहत् आजीवन सहयोग राशि देने में आनाकानी कर रहें हैं और वह पार्टी पदाधिकारियों से मिलने से कतरा रहें हैं। यह बात पूर्व विधायक संतोष बाफना ने भाजपाईयों की बैठक में कही । पार्टी के बाहर निकल कर कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व विधायक संतोष की आलोचना करते हुए देखे गए। कार्यकर्ताओं ने कहा स्वयं पंद्रह वर्षों तक सत्ता सुख भोगा अब कार्यकर्ताओं की याद आ रही है।पार्टी सूत्रों ने कहा कि भाजपाई अब बेरोजगार हो गए हैं तो आजीवन सहयोग निधि कहां जमा करेंगे? कथित तौर पर भाजपाइयों द्वारा आजीवन सहयोग निधि के कुछ अंश से पार्टी का कार्यक्रम चलाया जाता है किंतु अब हर कार्यकर्ता आजीवन सहयोग निधि देने से कतरा रहा है। पूर्व में सरकार थी तो शासकीय अधिकारियों को धमका कर सहयोग निधि मंडल से लेकर जिला स्तर तक वसूले जाते थे किन्तु अब अधिकारी घास नहीं डाल रहे या चुनिंदा लोगों को उपकृत कर रहा है। कई लोगों ने बैठक में यह सवाल उठाने पर बाहर निकल कर कहा कि पूर्व विधायक संतोष बाफना ने पंद्रह वर्षों तक जमकर मलाई खाई है ,वह पूरे कार्यकर्ताओं का आजीवन सहयोग राशि अदा कर दें, बैठक दूसरे मुद्दों पर चल रही है और इस पर राशि की बात इस नेता को नहीं करना चाहिए था। वहीं इस दौरान पूर्व विधायक संतोष बाफना ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को कांग्रेस सरकार अपने पाले में डालने का प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री आवास, हर घर में 24 घंटे पानी, उड़ान योजना सभी केंद्र सरकार की देन है। इस दौरान कांग्रेसनीत निगम सरकार को भी कटघरे में खड़ा करते हुए शहर में फैले डेंगू के लिए महापौर सफीरा साहू व नगर निगम की कार्यप्रणाली को जिम्मेदार ठहराया है।

डौंडी ब्लॉक के कारूटोला ग्राम पंचायत से ललिता ग्वाल व उकारी से ज्ञानसिंह मरकाम बने उपसरपंच

0

डौंडी – डौंडी ब्लॉक के ग्राम पंचायत कारूटोला में उपसरपंच के पद पर सर्व सम्मति से लता ग्वाल बनी वही उकारी ग्राम पंचायत मे ज्ञानसिंह मरकाम चुने गए। इस अवसर पर नवनियुक्त दोनों उपसरपंच का पंचो द्वारा भव्य स्वागत किया गया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। विदित हो कि डौंडी नगरपंचायत के दो वार्ड व चिखलाकसा नगरपंचायत के तीन वार्ड सालो से नगरपंचायत से पृथक होने खूब संघर्ष किया गया। उनका यह संघर्ष आखिरकार 12 जुलाई को रंग लाया जब प्रशासन द्वारा उक वार्डो के ग्रामीणों की मंशानुरूप नगरपंचायत से पृथक होने तथा नया ग्रामपंचायत बन जाने की सौगाद दी गई ।

गौरतलब है कि उकारी तथा कारूटोला के ग्रामीण जनों द्वारा निर्विरोध पंच- सरपंच जनप्रतिनिधियों का चुनाव किया गया। इसी क्रम में कल उपसरपंच भी चुन लिया गया। कारुटोला के ग्रामीण जन इस मौके पर खूबलाल जामदार (निर्वाचन पीठासीन अधिकारी)चैनसिंह कोमा ( सहायक अधिकारी) दिनेश तारम ( पंचायत सचिव ) सरपंच तुलसी राम मरकाम पंचगण चुनिया भुआर्य,भवर सिंह मसिया , सत्या कोरेटी,सुरेश मांडवी, इंद्रभान कोच्यारे कमली खारांशु, अनुपा ठाकुर ,कला बाई संत राम बेलेंद्र की उपस्थिति में हुआ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कर्मचारी चुनाव वक्त सरकार बनाने में भूमिका निभा सकती है, तो गिराने में भी हो सकता है- कर्मचारी अधिकारी का आंदोलन बोल के जरिये दिखा रहे आक्रामक तेवर

0

डौंडी – एक ओर कर्मचारी – अधिकारी फेडरेशन का पाँच दिवसीय आंदोलन तो दूसरी ओर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन व शालेय शिक्षा संघ की अनिश्चित कालीन हड़ताल से डौंडी ब्लाक के समस्त शासकीय कार्यलयों का कामकाज व स्कूलों में बच्चों की अध्यापन कार्य जमकर प्रभावित हो रहा है। वही उक्त फेडरेशन और एसोसिएशन व शिक्षक संघ की संयुक्त दो सूत्रीय मांग का निराकरण आंदोलन के दूसरे दिवस भी नही हो पा रहा है। जिससे नाखुश आंदोलन कारियों के दल प्रमुखों ने दूसरे दिवस मुख्यमंमत्री, मुख्य सचिव नवा रायपुर, वित्त विभाग सचिव नवा रायपुर, सामान्य विभाग सचिव नवा रायपुर के नाम अपनी मांगो का ज्ञापन क्षेत्र के एसडीएम को सौपा गया।

ज्ञात हो कि कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन अपनी मांगों के संदर्भ में 25 जुलाई से 29 जुलाई तक निश्चित कालीन आंदोलन कलम रख काम बंद में दो सूत्रीय मांग पर कर्मचारियों द्वारा ब्लॉक इकाई -डौंडी में प्रदर्शन कर रहे है । द्वितीय दिवस दिनांक 26/07/2022 को आंदोलन में प्रदेश सरकार के खिलाफ इन्होंने जमकर रोष व्यक्त किया गया । इसी क्रम में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के ब्लाक सयोजक सच्चिदानंद शर्मा ने कहा आज राज्य की स्थिति ऐसी है कि अभी सभी स्कूलो में अध्यापन व्यवस्था ठप्प पड़ गया है जिससे बच्चो की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। सभी कार्यालय के कामकाज भी बंद पड़े है। जिससे आम लोगो को समस्यायों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा सरकार की वित्तीय स्थिति मजबूत होने के दावे बोलती है कि छत्तीसगढ़ जीडीपी भारत देश में सबसे मजबूत है। लेकिन अपने कर्मचारियो को महंगाई भत्ता, मकान भाड़ा भत्ता देने के लिए मौन साध लेता है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आंदोलन को संबोधित करते छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार कोसमार्य ने कहा एक कर्मचारी कैसे सरकार बना सकती है और कैसे सरकार गिरा सकती है इसका गणित उन्होंने बताया। उन्होने कहा सरकार अपनी मंत्रियों विधायकों का वेतन तत्काल प्रभाव से बढ़ा लेता है वही कर्मचारीयो की बात आती है तो कुछ भी नही मिलता। सरकार की इस रवैए से सभी कर्मचारियों में बहुत रोष व्याप्त है। कहीं ऐसा ना हो कि इस आंदोलन का असर आने वाले चुनाव में सरकार को भारी ना पड़ जाए। अभी भी राज्य सरकार के पास समय है हमारी मांग को तत्काल पूरा करे। हम अपने कामों में लौट जाएंगे।अभी प्रदेश के 76 कर्मचारी अधिकारी संगठन इस हड़ताल में शामिल है।
मंच संचालन छ ग सहायक फेडरेशन के उपाध्यक्ष बसंतमणी साहू ने किया |

मंच को शिव कुमार चौरके , मोना रावत, नीलिमा दत्ता, जनक सोनवानी, बी.के.छेदैया, सोन सिंह दुग्गा, अजित तिवारी, मंजू लाल धनकर, रेखू राम साहू और भुवन लाल सिन्हा ने भी संबोधित किया। इधर छ. ग. टीचर्स एसोसिएशन व छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ से गजेंद्र रावटे के नेतृत्व में दो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन राज्य शासन व मुख्य सचिव के नाम तहसीलदार और एसडीएम को सौपते हुए मांग के संदर्भ में अतिशीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया गया है। उक्त संघ ने चेतावनी दिया है कि यदि शासन प्रशासन मांगो की अनदेखी करती है तो आंदोलन और उग्र प्रदर्शन किया जावेगा।

हेमराज बघेल बने छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद के सदस्य

0

जगदलपुर :- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग महानदी भवन नया रायपुर अटल नगर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा हेमराज बघेल को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद के सदस्य का दायित्व सौंपा गया है। हेमराज बघेल बहुत ही कम समय में अपने क्षेत्र में एक अलग पहचान बना कर मुरिया समाज के युवा प्रभाग अध्यक्ष के रूप मे उभर कर सामने आ रहे हैं। इससे पहले हेमराज बघेल सर्व आदिवासी समाज जिला संगठन मंत्री , सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक इकाई बस्तर के सचिव पद के दायित्व भी निभा चुके है। बस्तर जिला अंतर्गत आड़ावाल (नारायणपाल) निवासी हेमराज बघेल पार्टी के माध्यम से शासन की नीतियों को सक्रिय रूप से कार्य करते है ।साथ ही सामाजिक क्षेत्र मे भी बघेल बहुत सक्रिय रहते हुए समाज सेवा मे लगे रहते है । आदिवासी बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित जिला बस्तर के अध्यक्ष एवं बस्तर किसान कल्याण फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड अध्यक्ष पद का जिम्मेदारी भी सम्भाल रहे है।। नयी जिम्मेदारी मिलने पर हेमराज बघेल को शीर्ष नेताओं और स्थानीय आदिवासी समाज के सामाजिक पदाधिकारी , जनप्रतिनिधियों ने फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई प्रेषित की। हेमराज बघेल ने नवीन दायित्व मिलने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे , बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेस्वर बघेल, बस्तर सांसद दीपक बैज , जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम मौर्य , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य गणेश बघेल शीर्ष नेतृत्व एवं सर्व आदिवासी समाज सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद सदस्य पद की जिम्मेदारी दी है पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा और छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद के सदस्य के रूप से एक नयी ऊचाईयों तक ले जाने मे अपनी सहभागिता दूँगा।

खड़कघाट में लुटपाट करने वाले आरोपी को पकड़ने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता

0

 अपराधी द्वारा प्रार्थी को गाल में थप्पड़ मारकर, चाकु मारने की धमकी देकर, किया मोबाईल का
लुटपाट
 आरोपी के खिलाफ सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कर,कार्यवाही किया गया
 आरोपी से एक मोबाईल फोन बरामद।
 नाम आरोपी-लखन सिंह ठाकुर पिता मोहन सिंह ठाकुर उम्र 30 साल नि0 पनारापारा, विजय वार्ड क्र0 03 जगदलपुर।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में बस्तर जिले में सिटी कोतवाली क्षेत्र खड़कघाट इंद्रावती नदी पुराना पुल में हुये लुटपाट के आपराधिक वारदात को सुलझाने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 25.07.2022 को प्रार्थी अपने दोस्त के साथ बाईक सवार से घर ढोढरेपाल जा रहा था कि रास्ते में खड़कघाट के पास लखन ठाकुर नाम के व्यक्ति ने रोककर, प्रार्थी को गाल में थप्पड़ मारा और चाकु से मारने की धमकी देते हुये लुटपाट की घटना को अंजाम देकर, प्रार्थी के जेब में रखे वीवो कंपनी का एक मोबाईल को लुटकर भाग गया था। उक्त घटना पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में लुट (394) भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था।

प्रकरण में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर माल-मुलजिम की पता तलाश किया गया। दौरान अनुसंधान के प्रार्थी से घटना के बारे में विस्तृत पुछताछ के आधार पर थाना से पेट्रोलिंग पार्टी घटनास्थल रवाना किया गया जहाॅ पहुंचकर, टीम द्वारा आसपास के लोगो से पुछताछ किया गया। पतासाजी के दौरान टीम द्वारा आरोपी लखन ठाकुर को पकड़कर थाना लाकर पुछताछ करने पर घटना दिनांक को प्रार्थी से मोबाईल को लुट कर भागना स्वीकार किया है। आरोपी से एक वीवो कंपनी का मोबाईल कीमती 7,000/-रूपये को बरामद कर, जप्त किया गया है एवं विधिवत गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारीः-
निरीक्षक – एमन साहू
उप निरी. – होरीलाल नाविक
सहा0उपनिरीक्षक- सुधराम नेताम
प्र.आर. – पुनित शुक्ला
आरक्षक – युवराज सिंह ठाकुर व शिवकुमार यादव।

कर्मचारियों में बढ़ता जा रहा है आक्रोश, नगर पंचायत बस्तर के मंडी सेड में दूसरे दिन भी धरना जारी

0

महंगाई भत्ता कर्मचारियों का अधिकार

अधिकारी कर्मचारीफेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर महंगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता की प्रमुख मांग को लेकर आंदोलनरत कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है ।विकासखंड बस्तर के नगर पंचायत बस्तर में स्थित मंडी प्रांगण बाजार पारा में कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी धरने में बड़ी संख्या में बैठकर शासन की अड़ियल रवैया पर जमकर आक्रोश व्यक्त किया ।कर्मचारी नेता मंगलू राम कश्यप परमेश्वर जोशी ने शासन ने कहा कि प्रदेश में पहली बार ऐसा हो रहा है कि शासन को अपने कर्मचारियों को अपनी जायज मांग महंगाई भत्ता गृह भाड़ा भत्ता के लिए भी आंदोलन करने को विवश होना पड़ रहा है ।हिंदुस्तान के अधिकांश राज्यों में केंद्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है ।किंतु संपन्न राज्य छत्तीसगढ़ में महंगाई भत्ता को लेकर शासन ने अभी तक अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। जिसके कारण कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि शासन को हमारी बात माननी ही पड़ेगी क्योंकि महंगाई भत्ता हम

कर्मचारियों का अधिकार है ना कि कोई उपकार आंदोलन के दौरान शैलेंद्र तिवारी प्रदीप कुमार मिस्त्री पटवारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष भागचंद कश्यप रूद्र नारायण भारद्वाज गिरधारी विश्वकर्मा धीरेंद्र यादव लोकेश्वर यदु मनोज मिश्रा योगेश हरदाहे लेखराज बघेल श्रीमती रमा ग्वाले मंगलू राम कश्यप मनीष वर्मा मनोज साव, लखन कश्यप, देवेंद्र ठाकुर गोवर्धन बघेल, प्रदीप विस्वास, पदम् कश्यप,चेतेंद्र प्रसाद पाणिग्रही,शिव जांगड़े,महेंद्र ठाकुर रविंद्र ठाकुर नेहरू सिंह ठाकुर,शिव परिहार, श्रीमती कमल जोशी, श्रीमती रश्मि नेताम, उमा तिवारी श्रीमती अंजू कश्यप, श्रीमती झरना अग्रवाणी,भावना परिहार, पीला सिंह ठाकुर रूप सिंह बघेल ,विस्नु यादव,ललित बघेल खत्तु सिंह ठाकुर, पीला राम नेताम,भगत कश्यप,लक्ष्मी निषाद जुम्मन नाग इंदू सिंह ठाकुर हाजरा खान रीता ओझा श्रीमती सरिता ओझा कुमारी पूनम सोरी, क्या चंद्र प्रसाद पानी ग्राही परमेश्वर जोशी फ़ोरवेल जोशी मनीराम बघेल जनक राम बघेल देवेंद्र सोनी,गिरधारी, विश्वकर्मा, विजय ध्रुव, मारी सुकांति पैकरा श्रीमती राजेश्वरी ध्रुव,गजेंद्र पांडेय, सहित सैकड़ों की संख्या मे कर्मचारी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS