आज दिनांक 16/07/2022 में सहभागी समाज सेवी संस्था के द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम किया गया। ग्राम पंचायत कोरर के हाई स्कूल, मिडिल स्कूल के शिक्षकों, स्कूली छात्र छात्राओं के साथ जल संरक्षण व ग्राम स्वच्छता पर जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को जल बचाने और स्वच्छता बनाने का संदेश दिया गया ।
हर घर नाल हर घर जल योजना से छात्र छात्राओं को शुद्ध पेयजल की जानकारी दिया गया। गंदे जल प्रबंधन से जल बचत के तरीकों जैसे सोकता गड्ढा निर्माण आवश्यकता अनुसार जल का प्रयोग और किचन गार्डन के विषय में भी जानकारी दिया गया। बच्चों को दूषित पानी से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी देते हुए हाथ धुलाई का कार्य कराया गया जिसमे हाथ धोने के सभी स्टेप को बताया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कोरर सरपंच श्री सौरभ सिंह ठाकुर , शालाप्रबंधन के अध्यक्ष अकरम कुरैशी जी शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल से अनुपम जोफर सर व माध्यमिक शाला के प्राचार्य एल के भारद्वाज सर व समस्त शिक्षकों के सहयोग से सफल हुआ है। कोरर के पंचायत परिवार, शाला परिवार व सहभागी संस्था के कार्यकर्ता आलोक ताम्रकार, रवि कुमार, नवीन रजक, नरोत्तम, गौतम कुलदीप शामिल रहे है।
किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल स्थित डी ए वी पब्लिक स्कूल किरंदुल में सीसीए कार्यक्रम के तहत चारो सदनों के बीच समूह नृत्य व श्लोक प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के सभागार में किया गया। पूरे वर्ष भर होने वाली पाठ्यक्रम सहगामी क्रिया सीसीए का शुभारंभ सीसीए प्रभारी नीति सिंह के मंत्रोच्चारण के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य पी.एल वर्मा, सीसीए प्रभारी गीतांजली खरे, मृणाल डगारिया, श्री धीरज बंछोर एव्ं चारों सदन दयानंद, हंसराज, श्रद्धानंद, विरजानंद के प्रभारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। तत्पश्चात प्राचार्य पी एल वर्मा द्वारा सभी सदन प्रभारियों का पुष्पगुच्छ द्वारा सम्मान किया गया। सीसीए कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्ष भर चारों सदनों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।
जिसमें आज सर्वप्रथम कनिष्ठ वर्ग के लिए श्लोक प्रतियोगिता मंत्रोच्चारण एवं वरिष्ठ वर्ग के लिए लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों का उत्कृष्ट एव्ं सराहनीय प्रदर्शन रहा। नीति सिंह के द्वारा पूरे कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका वनेश्वरी साहू, धरती वर्मा, सुखदेव सिंह, रूपा सक्सेना ने अदा की। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य पी एल वर्मा ने सभी प्रतिभागियों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया एवं विद्याथियों को प्रत्येक कार्यक्रम में इसी तरह बढ चढकर हिस्सा लेने को प्रोत्साहित किया।
थाना गुण्डरदेही क्षेत्रांतर्गत ग्राम सांकरी के डेढ माह पुर्व हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी मृतक का नौकर ही निकला कातिल मृतक काम को लेकर आरोपी को करता था डांट पटका गुण्डरदेही पुलिस व साईबर सेल बालोद की टीम के संयुक्त प्रयासों से सुलझी हत्या की गुत्थी
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि प्रकरण के मृतक बालकिशन ताम्रकर पिता टोमन लाल ताम्रकर उम्र 73 साल साकिन सांकरी विगत 04-05 साल से कछार खेत घर ग्राम सांकरी के आम बगीचा बाड़ी खेत में स्थित घर मे रहकर घर के करीबन 12-13 एकड कृषि भूमि का देखरेख करते थे।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
दिनांक 23.05.2022 को मृतक के पुत्र युगल ताम्रकर के मोबाइल नंबर पर ग्राम मोहलाई निवासी देवधर विश्वकर्मा ने फोन कर बताया की आपके पिताजी की मृत्यु हो गया लगता है, तब मृतक का पुत्र तुरंत कछार खेत अपने चचेरा भाई नवनीत ताम्रकार के साथ आकर देखा तो कुर्सी पर मृत अवस्था में था, किसी अज्ञात व्यक्ति ने किसी ठोस वस्तु से चोट पहुंचाकर हत्या किया है कि अपराध क्रमांक 109/2022 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना कार्यवाही के दौरान अज्ञात आरोपी की पता तलाश हेतु विशेष टीम गठित कर, टीम द्वारा लगातार कड़ाई से पुछताछ करने पर आरोपी सतानंद यादव पिता गोपीराम यादव उम्र 38 वर्ष साकिन वार्ड नं0 09 सांकरी थाना गुण्डरदेही जिला बालोद द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया जिसमें आरोपी द्वारा हत्या करने कारणों में मृतक द्वारा काम को लेकर व अन्य मजदूरों के सामने बार-बार डांट व जलिल करने से परेशान होकर योजनाबद्ध तरीके से मृतक की हत्या करने की नीयत से रात्रि में घर से खाना खाकर कछार खेत आम बगीचा में जाकर हत्या जैसे जघन्य घटना को अंजाम दिया। घटना में प्रयुक्त हथियार व पहने हुये कपड़े को जप्त कर दिनांक 16.07.2022 के 15.10 बजे गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा जा रहा है।
अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने एवं आरोपी की गिरफ्तारी में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन व श्रीमान उपपुलिस अधीक्षक महोदय गुण्डरदेही श्री एस.एस.मौर्य व उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल श्री राजेश बागडे के पर्यवेक्षण मे निरीक्षक श्री राकेश ठाकुर, निरीक्षक भानुप्रताप साव थाना प्रभारी गुरूर, निरीक्षक दिलेश्वर चन्द्रवंशी प्रभारी सायबर सेल बालोद, सउनि संजीवन साहू, सउनि डोमन साहू थाना गुण्डरदेही, प्र0आर0 भुनेश्वर मरकाम, प्र0आर0 प्रेम राजपुत, प्र0आर0 रूमलाल चुरेन्द्र, आर0 विपीन गुप्ता, राहुल मनहरे, आकाश दुबे,विवेक शाही, संदीप यादव, पुरन देवांगन, मिथलेश यादव, सायबर सेल बालोद, आर0 दमन वर्मा, चोकेन्द्र साहू थाना गुण्डरदेही का विशेष योगदान रहा।
नाम आरोपी:- सतानंद यादव पिता गोपीराम यादव उम्र 38 वर्ष साकिन वार्ड नं0 09 सांकरी थाना गुण्डरदेही जिला बालोद
वनों को संरक्षित करना हम सबका दायित्व- कलेक्टर चंदन कुमार
सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों की मान्यता और प्रबंधन हेतु संभाग स्तरीय परिचर्चा
जगदलपुर 16 जुलाई 2022 – कमिश्नर श्याम धावड़े ने कहा कि संभाग के सभी जिलों के दौरा में महसूस किया की वन अधिकार मान्यता पत्र के प्रति लोंगों में जागरूकता की कमी है। वनों पर आश्रित वनवासी को एफआरए क़ानून के प्रावधानों के तहत लाभ दिया जाना आवश्यक है । इस योजना लाभ पात्र हितग्राही को मिलना चाहिए।साथ ही सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों की मान्यता और प्रबंधन के सम्बंध में सीमा विवाद की स्थिति का निराकरण राजस्व, वन और पंचायत विभाग के मैदानी अमलो के द्वारा किया जाए। इस कार्यशाला में पहुँचे सभी समाज प्रमुख, वन ग्राम समिति के सदस्य कार्यशाला में सिखकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ दिलाने का प्रयास करे। कमिश्नर धावड़े उक्त बातें जिला कार्यालय जगदलपुर के प्रेरणा हाल में आयोजित सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों की मान्यता और प्रबंधन की संभाग स्तरीय परिचर्चा में कही।
कार्यशाला में कलेक्टर चंदन कुमार ने कहा कि वनों को संरक्षित करना हम सबका दायित्व है। सीएफआरआर के लिए ग्रामीणों से माँग आनी चाहिए किंतु जागरूकता की कमी से ग्रामीण इस क़ानून का लाभ नहीं ले पा रहे है। साथ ही कुछ मामले अधिकारों का दुरूपयोग का भी आया। जंगल में सामुदायिक अधिकार है जंगल के सभी वनोंत्पाद सभी का हक़ है इसलिए वनों को संरक्षित करना भी ज़रूरी है।वन अधिकार मान्यता पत्र के प्रावधानों के तहत हितग्राही को देने के मामले में वन अधिकार समिति को सजग होना ज़रूरी है।
मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद ने कहा कि जंगल में निवास करने वाले नागरिकों को सामुदायिक प्रबंधन का दायित्व दिया जाना चाहिए। समुदाय से आवेदन ग्रामसभा के माध्यम से आए इसके लिए लोंगों में जागरूकता ज़रूरी है। प्रबंधन योजना में वन उत्पाद तथा वनों को बचाव पर सहभागिता आवश्यक है, लघुवनोपज वाले फलदार पेड़-पौधे का संरक्षण भी ज़रूरी है। वन संसाधन में सीमा विवाद की स्थिति बनती है इसके लिए आपस में मिलकर समस्या का निराकरण करें।
इस परिचर्चा का आयोजन जिला प्रशासन बस्तर और एटीईईई बेंगलुरु के द्वारा किया गया था जिसमें बस्तर संभाग और जिले में सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों का अमल की स्थिति- चुनौतियां, सीएफआरआर के सुचारु क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण और क्षमतावर्धन, सीएफआरआर दावा निर्माण और अनुमोदन की प्रकिया में वेबजीआईएस और मोबिलऐप की उपयोगिता,सीमा विवाद, क्षेत्र का प्रबंधन, आजीविका विकास के लिए लघु वनोपज और सीएफआरआर के क्रियान्वयन पर परिचर्चा किया गया।कार्यशाला में एटीईईई बेंगलुरु डॉ. शरतचंद्र लेले, डॉ. श्रुति मोकाशी, डॉ. वेंकट रामानुजम सहित अन्य प्रशिक्षक उपस्थित थे।
आज नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र मे विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने तिरथा बालक आश्रम एवं मुंडागांव में पोस्ट मेट्रिक कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक कश्यप ने कहा कि विद्यार्थी जीवन सबसे महत्वपूर्ण होता है। शिक्षा के बिना मानव जीवन व्यर्थ है इसलिए शिक्षा जीवन में अति आवश्यक है। शिक्षा जहां से भी मिले उसे हमे ग्रहण करना चाहिए।
आधुनिक युग आज इतनी तेज़ी से चल रहा है कि इस इस युग को आधुनिकता का क्रांतिकारी युग बोला जा सकता है।किसी भी समय में बदलाव अपने आप नहीं आते, बदलाव लाए जाते हैं और इनके पीछे की यह प्रक्रिया शिक्षा के बिना असंभव है। आधुनिक युग में शिक्षा का महत्व पहले की तुलना में काफी बढ़ गया है। लोगों को अपना जीवन जीने में और अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए शिक्षा की काफी जरूरत है। शिक्षा जीवन को बेहतर बनाने वाली संभावनाओं तक पहुँचती है। आज सिर्फ ज्ञान प्राप्त करना ही काफी नहीं, औद्योगिकरण के युग में ज्ञान के प्रयोग पर अधिक बल दिया जाता है। इसे व्यावहारिक ज्ञान कहा गया है। इसलिए शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिए जाते हैं। जिससे बच्चे छात्र जीवन में ही अपने व्यावसायिक समस्याओं के समाधान प्राप्त कर कुशल कर्मचारी बन सके।विधायक ने आगे कहा कि हमारी प्रदेश की कांग्रेस सरकार शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य कर रहीं है बहुत ही सराहनीय है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश मे एक शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लायी है।
इस दौरान भानपुरी ब्लॉक अध्यक्ष जीतेन्द्र जैन, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनिल बघेल, दुकारू कश्यप, रुपधर, सोमारु,नारायणपुर विधानसभा उपाध्यक्ष अभिषेक बाजपाई, महेद्र पाढ़ी, सरपंच तिरथा मुनिबाई सरपंच मुंडागांव ललिता मौर्य, लेदू, डमरू बघेल, छोटू चौबे, देवनाथ, लखेश्वर ठाकुर,जईत पटेल, सत्यकांत, शामू,मिटकू राम, शेखर पटेल, रैतूराम सेटिया, फगनू बघेल, विधायक सोसल मिडिया प्रतिनिधि विक्की कश्यप कांग्रेस कार्यकर्ता ग्रामीणजन आदि मौजूद थे
बकावंड। बस्तर विधानसभा क्षेत्र के बकावंड ब्लाक की ग्राम पंचायत उलनार की सरपंच कुंती के भाजपा प्रवेश की खबर के बाद एक बड़ा सियासी उलटफेर सामने आया है। कुंती के भाजपा प्रवेश की खबर पर हड़बड़ाई कांग्रेस ने कुंती से संपर्क किया। कुंती राजीव भवन पहुंचीं और इसके साथ ही यह साफ हो गया कि वे घर लौट आई हैं। कुंती का कहना है कि उनको सामाजिक बैठक के नाम पर चलने की बात कह कर मालगांव के एक भाजपा कार्यक्रम में ले जाकर शामिल कर लिया गया। भाजपा के वीरेंद्र पानीग्राही पर सरपंच कुंती ने गुमराह करने का आरोप लगाया। कुंती ने कहा कि मैं शुरू से ही कांग्रेस में हूं और कांग्रेस में ही रहूंगी। भाजपा के नेता गुमराह कर मुझे ले गए और जबरन भाजपा कार्यक्रम में फूल माला पहना दिया। इस तरह की हरकत भाजपा के नेता कर रहे हैं। बिना सहमति के भाजपा में शामिल करने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार भाजपा में शामिल होने के लिए कहा गया लेकिन मैंने साफ मना कर दिया था। क्योंकि मेरी निष्ठा शुरू से कांग्रेस में है और मैं कांग्रेस में ही काम करती रहूंगी क्योंकि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो गरीब, किसान, मजदूर, सबके लिए काम करती है और मेरी भाजपा में शामिल होने की बातें कर रहे है लेकिन मैं इसका खंडन करती हूं और सदैव कांग्रेस में समर्पित होकर काम करूंगी।
बस्तर विधायक के प्रयास से बकावंड में खुला दूसरा आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल बस्तर विधानसभा के ब्लाक मुख्यालय बकावंड में शनिवार को आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का शुभारंभ बस्तर विधायक जी द्वारा किया गया एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने उद्घाटन समारोह में कहा कि जिस सोच के साथ यह स्कूल क्षेत्र के लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप खोली जा रही है, उस मंशा को पूर्ण करने और सही मायनों में इसे उत्कृष्ट बनाये रखने संस्था के प्राचार्य, शिक्षक और छात्र अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें विधायक ने शाउमावि बालक बकावंड के प्रांगण में आयोजित समारोह में आत्मानन्द स्कूल खोले जाने को लेकर सर्वप्रथम क्षेत्र के पालकों, छात्र-छात्राओं समेत शिक्षकों को शुभकामनाएं देते कहा कि यह स्कूल खूब फलेफूले, यहां के छात्र ब्लाक का नाम रोशन करें, मां सरस्वती से यही कामना है |
बस्तर विधायक ने कहा की हर ब्लाक मुख्यालय में एक आत्मानन्द स्कूल खुलना था बकावंड में भी आत्मानन्द स्कूल दो साल पहले खुल जाना था पर तत्कालीन समय में जगह के अभाव में स्कूल करपावंड में खुल गया, जिसके बाद पालकों के दवाब में क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों की मांग पर बकावंड के जन चौपाल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मेरे विशेष आग्रह पर बकावंड में ब्लाक के दूसरे आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय खोलने की घोषणा की और इसके साथ ही प्रदेश में एक ब्लाक में अन्य आत्मानन्द स्कूल खोले जाने का मार्ग *प्रशस्त हुआ आज पूरे प्रदेश में 171 आत्मानन्द स्कूल खुले हैं मुझे खुशी इस बात की है कि मेरे कारण जो पालक अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण अपने बच्चों का दाखिला अंग्रेजी माध्यम स्कूल में नहीं करा पाते थे उनका सपना साकार होने जा रहा है स्कूल में नवप्रवेशी बच्चों को संबोधित करते विधायक बघेल ने कहा आज प्रतिस्पर्धा का दौर है और छात्र अभी से जीवन में आगे जाकर क्या बनना है यह लक्ष्य निर्धारित कर अध्ययन करें वहीं पालकों से चर्चा में कहा कि स्कूल के लिए शिक्षक तथा संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी |
संस्था के प्राचार्य हेमंत देवांगन ने प्रतिवेदन में बताया कि स्कूल में 200 बच्चों का प्रवेश हो चुका है रिक्त सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया 31 जुलाई तक जारी रहेगी प्राचार्य तथा बीईओ अरुण देवांगन ने कहा कि विधायक बस्तर के विशेष प्रयास के कारण ही यह स्कूल खुल पाया है जिसके लिए आभार व्यक्त किया गया |
के.जी.बी.व्ही.टाइप 100 सीटर कन्या छात्रावास में पहुँचकर इस वर्ष उत्तीर्ण छात्राओं को प्रोत्साहित कर उनकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए मनोबल बढ़ाया और कहा की आप लोग मेहनत अच्छा से करें और क्षेत्र के साथ-साथ माता-पिता गुरुजनों का भी नाम रोशन करें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने भी प्रथम श्रेणी परीक्षण होने वाले छात्र छात्राओं को हेलीकॉप्टर से घुमाने का निर्णय लिया है |
ग्राम पंचायत चकवा में सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत 54 छात्राओं कोसायकल वितरण किया गया और छात्राओं को कहा कि हमारी सरकार लगातार क्षेत्र के विकास के साथ-साथ शिक्षा में विभाग बहुत ही सक्रिय होकर कार्य कर रही है निरंतर प्रयास कर छात्र छात्राओं के लिए विभिन्न योजना निकालकर उनको प्रोत्साहित भी कर रहे हैं |
पराली चकवा में विधायक जी द्वारा सीसी रोड का भूमिपूजन किया गया और कहा की लोगों की सुविधा के अनुसार विभिन्न क्रियान्वयन कार्य कर लोगों को राहत दें रहे है पराली चकवा ब्राह्मण समाज के लिए सामुदायिक भवन और ग्रामवासी के मांग अनुसार दो देवगुड़ी के भी घोषणा की और डेंगगुडा में प्राथमिक शाला का भूमिपूजन किया और ग्रामीणजन की शिकायत पर तत्काल वर्तमान शिक्षक को दिशा निर्देश देते हुए जल्द से जल्द पदभार ग्रहण की करने की आदेश दिया |
जिसमें मौजूद रहे जेल संदर्शक सदस्य दिनेश यदु,ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम बिसाई, गणेश बघेल, जगमोहन बघेल,जानकी राम सेठिया,जनपद अध्यक्ष सुखदई बघेल,बैद्यनाथ मौर्य,योगेंद्र मौर्य,बिरसिंह,सरपंच रमेश कश्यप,जयदेव बघेल, अर्जुन सिंह, फरशु कश्यप, फूलसिंह बघेल, सुखचंद बघेल, लखमू ठाकुर, बबलू कश्यप, कृपालु, जीतेन्द्र तिवारी राजेश कुमार, नडगु कश्यप, जयराम, बासुदेव, पूरन सिंह कश्यप, देवेंद्र पांडे, उग्रसेन पांडे, एवं ग्रामवासी, माता बहनें ग्राम प्रमुख, व समस्त कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |
आजादी के बाद पहली बार आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का गौरव, द्रोपदी मुर्मू की उम्मीदवारी से सर्व समाज गौरवान्वित:- दिनेश कश्यप
जगदलपुर/ भानपुरी- 16वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग होनी है, चुनाव में एन.डी.ए. की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपति मुर्मू आदिवासी समाज से होने पर कांग्रेस समर्थित आदिवासी विधायकों से भाजपा पदाधिकारी मांग रहें हैं समर्थन।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल भानपुरी के द्वारा के पूर्व बस्तर सांसद व अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने नारायणपुर विधानसभा के विधायक चंदन कश्यप से प्रथम आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाने समर्थन की मांग की। श्री दिनेश कश्यप ने एनडीए की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति बनने का गौरव मिल रहा है, श्रीमती द्रोपदी जी की उम्मीदवारी से सर्व समाज गौरवान्वित है आज इसी तारतम्य में हमने आदिवासी समाज के विधायकों और सांसदों से मिलकर मुर्मू जी का समर्थन मांगा है, यह समय आदिवासी समाज के सभी विधायकों और सांसदों को अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी को एकता का परिचय देते हुए अमूल्य मत देने का अवसर है।
अवसर पर बस्तर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप जी, रुपसिंग मंडावी जी, सन्तोष बघेल जी, निर्देश दिवान जी, टेकेश्वरी मंडावी जी, खितेश मौर्य जी, भूषण गुप्ता, खुलेश्वर कश्यप, विजय तिवारी, असगर खान, समलू भद्रे, सेख सिराजुदीन, सबू खान, गोरा गुप्ता, सीबू शाह, आसमन दिवान, उमाकांत कश्यप, भुवन साहू, जमील खान, तुलसू कश्यप,रामप्रसाद मौर्य, रमेश दिवान, बरातू बघेल, हीरा कश्यप, भगरथी मौर्य,भूपेंद्र दिवान, घनश्याम पांडे, लक्ष्मी सिन्हा, जागेश्वर कश्यप व भाजपा कार्यकर्त्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।
जगदलपुर/ भानपुरी। भारतीय जनता पार्टी ने एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए कांग्रेस के आदिवासी विधायक से समर्थन मांगा है। 16वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग होनी है। चुनाव में एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपति मुर्मू आदिवासी समाज से होने पर कांग्रेस समर्थित आदिवासी विधायकों से भाजपा पदाधिकारी समर्थन मांग रहे हैं।
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल भानपुरी द्वारा पूर्व बस्तर सांसद व अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने नारायणपुर विधानसभा के विधायक चंदन कश्यप से प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनाने समर्थन की मांग की। दिनेश कश्यप ने एनडीए की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति बनने का गौरव मिल रहा है। श्रीमती द्रोपदी मुर्मू की उम्मीदवारी से सर्व समाज गौरवान्वित है। आज इसी तारतम्य में हमने आदिवासी समाज के विधायकों और सांसदों से मिलकर द्रौपदी मुर्मू का समर्थन मांगा है। यह समय आदिवासी समाज के सभी विधायकों और सांसदों को अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के पक्ष में एकता का परिचय देते हुए अमूल्य मत देने का अवसर है।
बाहर की कंपनियां बस्तर के कामगारों को ना धमकाए, हमअपने लोगों के हक़ अधिकार के लिए लड़ेंगे – डॉ. अरुण पाण्डेय्
छत्तीसगढ़ / जगदलपुर । मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल डिमरापाल में सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही सीडीओ सेक्युरिटी प्रबंधन के मालिक अंजनी कुमार द्विवेदी ने आज मेडिकल कॉलेज परिसर में कर्मचारियों को खुलेआम धमकी दी कि यदि वे हड़ताल करेंगे तो उन्हें तत्काल नौकरी से निकाल दिया जाएगा।
गौरतलब होकि मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल डिमरापाल के सुरक्षा गार्ड लगभग विगत 6 माह से लगातार वेतन संबन्धित समस्यायों को लेकर संघर्षरत हैं। कर्मचारियों ने बताया कि पूर्व में उन्हें शासन द्वारा तय न्यूनतम वेतनमान तक नही दिया जाता था। उन्हें महज़ 6000 मासिक अनुसार भुगतान किया जाता था। कर्मचारियों ने जनसभा संगठन की सदस्यता ली और उसके प्रयासों के बाद विगत 2 माह से अब कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन रुपये 9 हज़ार 5 सौ 40 के अनुसार वेतन और साप्ताहिक अवकाश मिलने लगा है।
वर्तमान में कर्मचारियों को प्रत्येक माह वेतन तय समय पर नही मिल रहा है, जिस कारण हर माह उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बात की अनेकों बार मौखिक शिकायत सुपर वायजरों, स्थानीय प्रबंधक से करने के बाद भी सुनवाई नही होने पर कर्मचारियों ने 15 तारिक तक पेमेंट नही आने पर सामूहिक रूप से कामबंदी का एलान किया है। इस एलान के बाद कंपनी के मालिक जगदलपुर पहुंचे और कर्मचारियों को सामुहिक रूप से बुलाकर धमकी दिया कि जो कोई हड़ताल करना चाहते हैं करो लेकिन वो जान ले कि वह दिन उनके नौकरी का अंतिम दिन रहेगा।
बाहर की कंपनियां बस्तर के लोगों को मा धमकाए, हम अपने लोगों के हक़ अधिकार के किये लड़ेंगे -डॉ. अरुण पाण्डेय्
जनसभा के प्रदेश अध्यक्ष व कामगार सभा के प्रमुख संरक्षक डॉ. अरुण पाण्डेय् ने कहा कि बाहर से आए हिये कंपनी संचालक बस्तर के स्थानीय कामगारों को धमकी ना दें। बल्कि महीने भर काम करने के बाद समय पर उनका वेतन दे दिया करें। अगर कंपनी समय पर वेतन दे देगी तो किस माह विवाद की स्तिथि उत्पन्न ही नही होती। लेकिन न्यूनतम वेतनमान में महीने भर सेवा देने के उपरांत भी अगर कामगारों को कंपनी वेतन नही देगी तो कर्मचारियों के जीवन यापन में समस्या उत्पन्न होने लगती है। इसी कारण अब वे कामबंदी करने के लिए मजबूर हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनसभा सदैव बस्तर के स्थानीय लोगों व उसके कामगारों के साथ कन्धे से कंधा मिलाकर हक़ अधिकार की लड़ाई में साथ खड़ा है। कंपनी प्रबंधन अपनी गीदड़ धमकी अपने जेब में रखें, उन्होंने कंपनी के मालिक द्वारा दिए गए धमकी के संबन्ध में श्रम विभाग में शिकायत दर्ज कराने की बात भी कही है।