City Media - Page 1067 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1067

योजनाओं की क्रियान्वयन और प्रगति का अधिकारी करें निरीक्षण:- केंद्रीय मंत्री बिश्वेश्वर टुडू

0

केंद्रीय मंत्री ने लिया समीक्षा बैठक

जगदलपुर, 12 जुलाई 2022/ भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की क्रियान्वयन और प्रगति का अधिकारियों द्वारा सतत् निरीक्षण किया जाए। साथ ही हितग्राहियों को केंद्रीय सहायता मद से मिले लाभ का पूर्व वर्षो के आकड़ों का आंकलन कर कार्य की प्रगति को अद्यतन किया जाए। उक्त निर्देश भारत सरकार के जलशक्ति एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय के केंद्रीय राज्यमंत्री बिश्वेश्वर टुडू ने जिला कार्यालय जगदलपुर के आस्था सभाकक्ष में समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में कलेक्टर चंदन कुमार, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोहित व्यास सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्री टुडू ने जल जीवन मिशन, स्वास्थ मिशन, आदिवासी विकास विभाग के एकलव्य विद्यालय, विशेष केंद्रीय सहायता मद, वनधन केंद्र, ट्राईफेड, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, डीएमएफ मद, कोरोना टीकाकरण, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास योजना, पोस्टल सेवा, बीएसएनएल, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन, पंडित दिनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण और अमृत मिशन योजना की प्रगति की समीक्षा किए। जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए श्री टुडू ने निर्देशित किया कि उक्त कार्य को दिसम्बर 2023 तक पूर्ण कर लिया जाए और कार्य में गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान दिया जाए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को ट्राईवल क्षेत्र में मानव संसाधन की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताते हुए चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री ने जगदलपुर शहर को रेलवे कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए किए गए कार्यवाही की जानकारी ली।

नारायणपुर विधानसभा के ग्राम चमई में 340 कार्यकता भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए विधायक चंदन कश्यप ने किया स्वागत

0

जगदलपुर….।छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप अपने विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम के दौरान ग्राम चमई में 340 कार्यकता भाजपा छोड़ काग्रेस में प्रवेश किए

विधायक कश्यप ने कहा कि आप सभी मेरे काम के कारण कांग्रेस में प्रवेश नहीं किए बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रदेश के यशस्वी मुख्य मंत्री भूपेश बघेल की सरकार की विभिन्न योजनाओं से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामे है आसा करता हु की आप सभी भी भूपेश सरकार की विभिन्न योजनाओं को जन जन तक पहुंचने का काम करेगे जिससे जनता को काफी लाभ मिल पाएगा और फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगा।

ब्लॉक अध्यक्ष सुखराम पोयाम ने कहा कि नारायणपुर विधानसभा में बीते 15 वर्षो तक भाजपा के मंत्री केदार कश्यप इस क्षेत्र के विधायक थे लेकिन क्षेत्र और जनता के लिए एक भी काम नहीं किए है ना ही इस क्षेत्र में आए है बीजेपी की सरकार और कार्यकर्ता सिर्फ और सिर्फ जनता को लूटने का काम किए है।

राजू साहू ने बताया कि 15 साल की भाजपा की सरकार सिर्फ छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता को ठगने का काम किया है ना की प्रदेश के विकास के लिए कोई काम किया है और पूर्व मंत्री केदार कश्यप सिर्फ जनता को भरमित कर वोट बटोर का काम करते थे और जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार और क्षेत्र में चंदन कश्यप विधायक बने है तब से लगता क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है और लागत कांग्रेस की सरकार गरीबों की हित के लिए काम कर रही है जिससे आम जनों को काफी फायदा हो रहा है।

इस दौरान मर्दापाल ब्लॉक अध्यक्ष सुखराम पोयाम,राजू साहू,विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम चमई सरपंच मेहतु शोरी, रामपथ शोरी, नीलधर, जगधर, विनोद, दसमन राजमन, नरेश फूलचंद, रुकचंद, सोनाधर मानकू रजु, सुखमन, रुगधर पीलाराम, सोमनाथ, बिल्लू, मुन्ना अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।

बस्तर सांसद दीपक बैज आदिवासी कांग्रेस के वाइस चेयरमैन नियुक्त

0

जगदलपुर, 13 जुलाई (आरएनएस)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी सूचना के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के चेयरमैन और वाईस चेयरमैन की नियुक्ति की है। शिवाजी राव मोघे आदिवासी कांग्रेस के चेयरमैन बनाए गए हैं। बस्तर सांसद दीपक बैज को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। बस्तर सांसद दीपक बैज को ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के वाइस चेयरमैन बनाए जाने पर बस्तर में हर्ष का माहौल है।

बस्तर संभाग के कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने बस्तर सांसद दीपक बैज को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि दीपक बैज को आदिवासी कांग्रेस का वाइस चेयरमैन नियुक्त करके कांग्रेस ने बस्तर का सम्मान बढ़ाया है। सांसद दीपक बैज के जुझारू नेतृत्व में पूरे देश में आदिवासी कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी।

इंद्रावती उफान पर,प्रशासन एलर्टं

0

जगदलपुर । लगातार हो रही बारिश के कारण इंद्रावती नदी अब उफान पर है। पुराने पुल के उपर से पानी के बहाव होने से निचली बस्तियों में निवासरत परिवारों के लिए बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। प्रशासन ऐसे प्रभावितों के लिए राहत शिविर बनाये गये है। जरूरत पड़ी तो प्रभावितों को शिफ्ट किया जायेगा। संसदीय सचिव विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन एवं महापौर सफिरा साहू निगम आयुक्त दिनेश नाग निगम अमले के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। श्री जैन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायला लेकर अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिये। बस्तर अंचल में लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर है तो वही इंद्रावती नदी का जल स्तर आज सुबह से बढऩे लगा है जिससे बाढ़ का खतरा बना हुआ है। पुराना पुल के उपर से पानी बहने से मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से दोनों छोर में जवानों को तैनात कर दिया गया है। बाढ़ से निपटने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। प्रभावितों के लिए राहत केन्द्र तैयार : निगम आयु?त दिनेश नाग से बताया कि इंद्रावती का जल स्तर बढऩे से पुराने पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया है। जल स्तर बढ़ता देख निचली बस्तियों में निवासरत परिवारों को एलर्ट कर दिया गया है। श्री नाग ने बताया कि फिलहाल किसी के घरों में बाढ़ का पानी घुसने की सूचना नहीं है। बाढ़ का पानी घरों में अगर घुसता है तो प्रभावितों को राहत शिविर में ठहराने की व्यवस्था की जा चुकी है। विधायक ने किया प्रभावित क्षेत्र का दौरा: संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन को जैसे ही खबर लगी की इंद्रावती का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है तो वह उन बाढ़ प्रभावित एवं निचली बस्तियों का जायजा लेने निगम अमले के साथ निकल पड़े और उन प्रभावित इलाकों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिये ताकि कोई अप्रिय घटना न हो जाये। श्री जैन ने बाढ़ के हालात को देखते हुए अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश भी दिये। एसडीएम, तहसीलदार ने भी बाढ़ की संभावना को देखते हुए इलाके का दौरा कर नगर सेना की तैनाती की गई।

उल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा

0

डौंडी – विवेकानंद हाई स्कूल डौंडी में गुरुपूर्णिमा गुरु शिष्य के बंधन पर महत्व विशेषक प्रकाश डालकर मनाई गई, सर्वप्रथम जगतजननी माँ शारदा की छायाचित्र पर स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा दंडवत प्रणाम कर विधिवत पूजा अर्चना कर शाला गुरु जनों से भी आशीष ली गई l इस दौरान संस्था प्रमुख एसआर यादव तथा वरिष्ठ शिक्षक दावरे सर द्वारा गुरु पूर्णिमा के महत्व की सम्पूर्ण जानकारी समस्त शाला विद्यार्थियों को दी गई l

कहा कि आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन महाभारत के रचयिता महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था, उन्हीं की जन्मतिथि के उपलक्ष्य में गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है l गुरू – शिष्य परंपरा को श्रेष्ठ बनाने के लिए सनातन धर्म के आधार पर अपने गुरुजनों को सादर नमन करते हुए उनसे आशीर्वाद लेते हैं ताकि अपने जीवन के लक्ष्य को भेदकर सफलता प्राप्त किया जा सकता है l सभी विद्यार्थी अपने मे यह बात रखे कि जीवन की प्रथम गुरू माता – पिता, दूसरा गुरू ज्ञान शिक्षा प्रदान करने वाला और तीसरा गुरू परिस्थिति जिनसे हम अपने जीवन का पाठ जाने – अनजाने में सीखते हैं l

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इस गुरू पूर्णिमा के अवसर पर डौंडी नगर के प्रेम मेडिकल संचालक महेंद्र साहू व उनकी धर्म पत्नी प्रेमलता साहू ने विवेकानंद विद्यालय पर सेनेटरी पेड का निःशुल्क वितरण कर स्वच्छता बनाये जा रखने के उद्देश्य से बालिकाओं को उसके संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी गई l इस कार्यक्रम में संस्था प्रमुख एस. आर. यादव, शिक्षक एच. के. लेनपांडे, श्याम सिंह दावरे, नेमीचंद, भूपेंद्र, गौरव, बिन्नी ठाकुर, चित्ररेखा, हेमलता, एकता, ममता ठाकुर ममता भूआर्य,भुवनेश्वरी, संगीता, पूर्णिमा, निगम सहित शाला के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे l

डौंडी ब्लाक के ग्राम सिंधोला में वर्षो से उपस्वास्थ्य केंद्र का भवन का निर्माण ही नही, पुराने जर्जर भवन पर पानी भरने से स्वास्थ्य सुविधाएं चरमराई

0

डौंडी – सिंघोला उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन शैसावस्था से बना ही नही है। अब हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भरी बरसात ग्राम के वर्षो पुरानी जर्जर ग्राम पंचायत भवन में संचालित उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन भीतर पानी भरने से पूरी तरह शासन प्रशासन की स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी साफ झलक रही है। जहां ग्राम सिंघोला के वर्षो पुरानी जर्जर भवन में पिछले करीब पच्चीस सालो से उपस्वास्थ्य केंद्र भवन चलाया जा रहा है।

हालांकि वर्तमान समस्या को देखते हुए पुराने ग्राम पँचायत से वैकल्पिक व्यवस्था तहत ग्राम के सामुदायिक भवन में उपस्वास्थ्य केंद्र को आज स्थापित की जा रही है। परन्तु वर्तमान बारिस से उक्त पुराने उपस्वास्थ्य भवन के भीतर बहुतायत मात्रा में पानी भर जाने से स्वास्थ्य इलाज पर भारी कठिनाइयों का सामना विभाग को करना पड़ा है आखिरकार इसके पीछे जिम्मेदार कौन है ? जो 25 सालो से उपस्वास्थ्य केंद्र ना बनवाकर बरसाती दिनों आम लोगों की मौसमी बीमारी का समुचित इलाज को आफत में डालते आ रहे है। जिसका पूरा फायदा झोलाछाप डॉक्टर घर घर जाकर ईलाज कर मोटी रकम भी वसूल कर रहे है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जानकारी अनुसार डौंडी ब्लाक के अंतिम छोर मे बसे ग्राम पंचायत सिंघोला में स्वास्थ्य व्यवस्था का बुरा हाल वर्षो से चलता आ रहा है इस ओर ग्राम सरपंच का कहना है कि उनके यहां बीते 3 दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से उप स्वास्थ्य केंद्र में भरा पानी स्वास्थ्य विभाग का भवन नहीं होने से पंचायत के पुराने भवन में उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित हो रहे , लगभग 20 वर्ष पुरानी इस भवन की स्थिति जर्जर होने से उक्त भवन के गच्छी से सीपेज और आसपास बने खेतों के पानी हर वर्ष इसी तरह स्वास्थ्य केंद्र में भर जाता है। उक्त समस्या को देखकर नए उप स्वास्थ्य केंद्र भवन बनाये जाने की नितांत आवश्यकता है।

विदित हो कि 20 वर्ष पूर्व डौंडीलोहारा क्षेत्र में बीजेपी की सरकार रही जंहा स्वास्थ्य की दिशा में आदिवासी अंचल के ग्राम सिंघोला में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन ही नही बना पाई जिसकी जरूरत का बखान ग्राम के पूर्व जनप्रतिनिधियों ने किया । अब करीब 20 वर्षो से ग्राम के सामुदायिक भवन पर कुछ वर्ष से इस बार भी पानी भर जाने पर स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। बदलते मौसम बीमारी से लोग झोलाछाप डॉक्टरों के शरण मे जा रहे है। उप स्वास्थ्य केंद्र सिंघोला में जांच और इलाज कराने आने वाले लोगों के साथ स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ को उक्त भवन में पानी भराव की भारी समस्या से जूझना पड़ता है, ग्रामीणजनों और ग्राम सरपंच ने उप स्वास्थ्य केंद्र भवन जनहित में बनाने की मांग की गई है। उपस्वास्थ्य केंद्र सिंघोला भवन भीतर पानी भरने की सूचना पर अपना स्टाप भेजा हूं। जल्द ही समस्या का निवारण किया जावेगा।

हरा सोना के संग्राहक राशि पाने ठेकेदार का लगा रहे चक्कर

0

जगदलपुर/सुकमा। सुकमा वन मंडल के कोंटा परिक्षेत्र में तेंदूपड्डाा के ठेकेदार ने वन विभाग के आदेशो को दरकिनार कर अवैध फड़ संचालित कर खरीदने से लेकर परिवहन में भी मनमानी की गई है। अवैध ढंग से हरा सोना खरीदी से शासन को मिलने वाले लाखों के राजस्व की चपत लगने की खबर है। अब नक्सल प्रभावित इलाके से आधा दर्जन गांव के दर्जनों संग्राहक भुगतान को लेकर सप्ताह दिनों से ठेकेदार का चक्कर लगाते फिर रहे है। वहां के पत्रकार ने संग्राहको के हित को लेकर आवाज उठाई तो ठेकेदार ने झूठी शिकायत कर दिया। पुलिस ने झूठी शिकायत पर तत्परता दिखाते हुए पत्रकार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर तक दर्ज कर दी। ज्ञातव्य हो कि सुकमा वन मंडल तेंदूपड्डाा खरीदी एवं भुगतान को लेकर हमेशा विवादों में रहा है जिसका मुख्य कारण यह है कि वन विभाग के कुछ कर्मचारी नियम कायदों को ताक में रखकर ठेकेदारों से सांठगांठ कर ठेकेदार की भाषा बोलने लगते है जिससे शासन को भी लाखों-करोड़ों के राजस्व की हानि उठानी पड़ती है। शासन के खाते में पहुंचने वाला राजस्व का आधा से अधिक हिस्सा ठेकेदार को शुद्ध फायदे के तौर पर पहुंचता है और 25 से 30 फिसदी राशि का ठेकेदारों से सांठगांठ करने वाले शासकीय सेवक के बीच बंटता है। अवैध फड़ संचालन पर गंभीरता से वन विभाग रोक लगाती तो राजस्व सीधा शासन को प्राप्त हो सकता था ऐसा ही मामला कोंटा परिक्षेत्र का है।

दर्जनों संग्राहको को नहीं मिला भुगतान :

जानकारी के अनुसार कोंटा अ एवं एर्राबोर अ एवं ब समिति में हरा सोना की खरीदी स्थानीय ठेकेदार द्वारा वन विभाग से की जा चुकी है। जानकारी के अनुसार आसरीगुड़ा, बिरला, मेटागुड़ा, मुलाकिसोली एवं अन्य गांवों के संग्राहकों से खरीदी की गई है। विभाग द्वारा उक्त ठेकेदार को 2200 से 2500 रूपए मानक बोरा तेंदूपत्ता की बिक्री की जा चुकी है। विशेष सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि जितनी खरीदी शासकीय खरीदी बताया गया है उससे 4 गुना अधिक हरा सोना की खरीदी अवैध फड़ संचालित कर किए जाने की खबर है। इन गांव के लगभग दर्जनों संग्राहको को आधी राशि का भुगतान नहीं किया जा सका है। उन इलाकों के संग्राहक राशि भुगतान को लेकर ठेकेदार का सप्ताह-पंद्रह दिनों से चक्कर लगाते फिर रहे है। वन विभाग के नुमाईंदे इन संग्राहको की सुध तक नहीं ले रही है जबकि सभी जानकारी वन विभाग को है।

ग्रामीणों का हितैषी बनना पत्रकार को भारी पड़ा:

तेंदूपड्डाा के हो रहे अवैध परिवहन एवं संग्राहकों के भुगतान नहीं होने की खबर स्थानीय पत्रकारों मिली थी वह मामले की पड़ताल करने एवं ग्रामीणों की समस्या से अवगत होने पहुंचे थे लेकिन संग्राहकों का भला करने का प्रयास करना पत्रकार को भारी पड़ा और थाने से लेकर न्यायालय तक की दौड़ लगानी पड़ी। न्यायालय से पत्रकार को राहत मिली। पत्रकार के खिलाफ फर्जी शिकायत: कोंटा के एक पत्रकार मेटागुड़ा के समीप संग्राहको के भुगतान को लेकर रिपोटिंग करने पहुंचा था और मामले की सत्यतता को प्रकाशित की गई थी। सच्चाई उजागर करना हरा सोना के ठेकेदार को रास नहीं आया और कोंटा थाने में झूठी शिकायत दर्ज करा दी। वहां के पुलिस ने बड़ी तत्परता दिखाते हुए पत्रकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी करने की कार्रवाई भी शुरू कर चुकी थी। पत्रकार पर वाहन में तोडफ़ोड़ की झूठी शिकायत की गई थी। उक्त वाहन मालिक से जब वाहन में तोडफ़ोड़ के संबंध में पूछने पर बताया कि किसी प्रकार की कोई तोडफ़ोड़ नहीं की गई है।

तेंदूपत्ता खरीदी में भारी अनियमितता :

सीपीआई नेता मनीष कुंजाम ने भी आरोप लगाया है कि कोंटा इलाके में तेंदूपड्डाा खरीदी में भारी अनियमितता हुई है जिसकी जांच कराने को लेकर सुकमा डीएफओ से मांग की है। संग्राहक को भुगतान नहीं होने पर अधिकारियों से शीघ्र भुगतान करवाने की मांग की है।

ठेकेदार को शीघ्र भुगतान करने के दिए निर्देश:

कोंटा एसडीओ ध्रुव ने बताया कि शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि संबंधित ठेकेदार को भुगतान करने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बस्तर संभाग के नोडल अधिकारियों की ली गई समीक्षा बैठक

0

समीक्षा बैठक /दिनांक 12 जुलाई, 2022/बस्तर रेंज

दिनांक 12 जुलाई, 2022 को पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बस्तर संभाग अंतर्गत अनियमित वित्तीय/चिटफण्ड कंपनियों के विरूद्ध दर्ज प्रकरणों व प्राप्त शिकायतों में जिला स्तर पर की जा रही कार्यवाही के सम्बंध में जिले के नोडल अधिकारियों की ली गई समीक्षा बैठक के दौरान निम्नांकित निर्देश दिये गये हैं l

बस्तर रेंज की अधीनस्थ जिलों में अनियमित वित्तीय/ चिटफण्ड कंपनियों के डायरेक्टर/ पदाधिकारियों की गिरफ्तारी कर सम्बंधित कंपनियों की चल-अचल सम्पत्तियों की जानकारी निवेशकों व एजेंटो के माध्यम से चिन्हांकित कर सम्पत्ति की कुर्की हेतु अंतरिम आदेश पारित कराने की कार्यवाही सम्बंधित समक्ष अधिकारी/जिला कलेक्टर से समन्वय स्थापित करते हुये यथाशीघ्र कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।

सक्षम अधिकारी/जिला कलेक्टर द्वारा पारित अंतःकालिन आदेश को सम्बंधित माननीय विशेष न्यायालय से अंतिम आदेश पारित कराने हेतु जिला अभियोजन अधिकारी से समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र पूर्ण कराया जावे।

सम्बंधित माननीय विशेष न्यायालय से सम्पत्ति कुर्की हेतु अंतिम आदेश पारित किये जाने के उपरांत निलामी की कार्यवाही पूर्ण कराई जाकर निवेशकों की राशि वापिस कराई जावे। सक्षम अधिकारी, जिला कलेक्टर कार्यालय में अनिमित वित्तीय/चिटफण्ड कंपनियों के विरूद्ध प्राप्त आवेदनों की सक्षम प्राधिकारी द्वारा पूर्ण की गई जांच रिपोर्ट प्राप्त कर वैधानिक कार्यवाही किया जावे।

उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग अंतर्गत अनियमित वित्तीय कम्पनियों के विरूद्ध जिला कांकेर में 16 प्रकरण, दन्तेवाड़ा- 10 प्रकरण, बस्तर- 03 प्रकरण, बीजापुर- 01 प्रकरण, कोण्डागांव- 01 प्रकरण एवं जिला सुकमा में 01 प्रकरण कुल 32 प्रकरण पंजीबद्ध कर विशेष टीम द्वारा प्रदेश अन्य के जिले एवं प्रदेश के बाहर जाकर सम्बंधित कम्पनियों के कुल 74 डायरेक्टर, महाप्रबंधक/प्रबंधक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

समीक्षा बैठक में उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेंज बालाजी राव सोमावर एवं उप पुलिस महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप व उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा व नितेश कुमार गौतम उप पुलिस अधीक्षक गैर कानूनी चिट फंड एवं वित्तीय कंपनियों के नियंत्रण प्रकोष्ठ बस्तर, जगदलपुर तथा बस्तर संभाग के समस्त नोडल अधिकारी उपस्थित रहेे।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयास से लकवा ग्रस्त दिव्यांग युवक को मिली पचास हजार की आर्थिक सहायता

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन के प्रयासों से लकवा ग्रस्त दिव्यांग युवक को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से पचास हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के स्वेच्छानुदान मद से शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड निवासी युवक राजेंद्र चौधरी पिता राम पुकार चौधरी उम्र 31साल जो की लकवा ग्रस्त हो दिव्यांग हैं उन्हें पचास हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की संवेदनशीलता के कारण आज प्रदेश में गंभीर बिमारी से पीड़ित लोगों को लगातार आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है खूबचंद बघेल स्वास्थ योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का इलाज नि: शुल्क किया जा रहा है मुख्यमंत्री विशेष आर्थिक सहायता योजना के तहत गंभीर बिमारी में 20 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है मुख्यमंत्री जी की संवेदनशीलता के कारण ही आज गंभीर बिमारी से पीड़ित लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है |

इस अवसर पर आर्थिक सहायता प्राप्त करने वाले हितग्राही लकवाग्रस्त हो दिव्यांग हो चुके युवक राजेन्द्र चौधरी पिता राम पुकार चौधरी उम्र 31 वर्ष ने कहा की प्रदेश की संवेदनशील कांग्रेस सरकार के कारण ही आज वे आर्थिक सहायता प्राप्त कर पा रहे हैं इस हेतु वे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी तथा विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन जी का आभार व्यक्त करते हैं जिनके संवेदनशीलता के कारण वे अब वे अपना इलाज उच्च संस्थानों में कर सकते हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद पंचायत सदस्य नीलू राम बघेल पार्षद सूर्या पाणी, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा विनोद सेठिया ब्लाक अध्यक्ष राजेश चौधरी लोकेश सेठिया उपस्थित रहे |

संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से नौ पंचायतों में नियुक्त हुए नये राशन दुकान

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सौंपा नियुक्ति पत्र

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत टोंडापाल,ककडवाडा,बड़े मुरमा,पुसपाल,बिलोरी,बीरनपाल, धनपूंजी,मारकेल 1, एवं सिडमूड में प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार को शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आबंटित किया गया |

विदित हो की लंबे समय से इन पंचायतों के राशन दुकानों में अनियमितता की शिकायत आ रही थी जिसपर संवेदनशील विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के निर्देश पर इन दुकान संचालकों को हटाने की कार्रवाई की गई थी |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर ग्राम पंचायत के हर घर तक उचित मूल्य पर राशन सुनिश्चित करने के लिए कृत संकल्पित हैं इस कार्य में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी इन नौ पंचायतों में लगातार राशन दुकानों की शिकायत आ रही थी अतः इन दुकानों को निरस्त कर नयी समीतियों को संचालन का दायित्व दिया गया है उन्होंने सभी नये समीतियों को भी निर्देश दिए कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही ना बरतें |

MOST POPULAR

HOT NEWS