City Media - Page 1156 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1156

फरसागुड़ा में भीमराव अंबेडकर जयंती मनाया

0

भानपुरी । बौद्ध समाज फरसागुड़ा (भानपुरी) के द्वारा डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप एवं जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वर मंडावी ,समाज के अध्यक्ष अनिल रंगारी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि अंबेडकर ने गरीब व समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए हमेशा काम किया जिसका नतीजा यह है कि अब हर दलित व पिछड़े समाज के लोग आगे आ रहे हैं। संविधान के निर्माण में उनका अहम योगदान रहा उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर सिद्धांत पर चलकर लोग समाज की उच्च पदों पर आसीन है।

इस अवसर पर मनोज काम्बले ,शोभा काम्बले टीके दुर्गम, ज्योति दुर्गम, गणेश कर्ष ,हरिलाल रामकर ,सरिता ,उमेश मेश्राम ,शकुंतला रामकर ,हंसराज रंगारी ,मुचुकलाल गजभिए आदि मौजूद रहे।

प्रदेश की पहली ऐसी सरकार है जिसमें कर्मचारियों का महंगाई भत्ता लेने हेतु अवकाश लेकर आंदोलन करना पड़ रहा – अध्यक्ष छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ

0

किरण देव प्रदेश महामंत्री पूर्व महापौर नैतिक समर्थन अजय प्रताप सिंह परिहार प्रेस विज्ञप्ति में अजय प्रताप सिंह परिहार जिला संयोजक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने बताया कि कर्मचारियों के दो सूत्री मांग को लेकर मंडी परिसर जगदलपुर में धरना दिया गया जिसमें 28 विभाग के कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर उपस्थित रहे | अजय परिहार ने बताया कि विगत 28 माह से कर्मचारियों का 17% महंगाई भत्ता देव नए वेतनमान से ग्रह भाड़ा भत्ता लंबित है | प्रदेश की पहली ऐसी सरकार है जिसमें कर्मचारियों का महंगाई भत्ता लेने हेतु अवकाश लेकर आंदोलन करना पड़ रहा है किरण देव जी के द्वारा सभा स्थल में पहुंच कर नैतिक समर्थन देने के साथ प्रांतीय निकाय को यह कर्मचारियों की मांग पूरा करने हेतु पत्र लिखकर कर्मचारियों को समय पर महंगाई भत्ता प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे उक्त सभा में टीचर एसोसिएशन से राजेश गुप्ता सतपाल शर्मा शिक्षक संघ से बसंत लाल जैन लघु वेतन कर्मचारी संघ से श्री दुबे लिपिक वर्ग से सत्य प्रकाश बाघ वाहन चालक वन विभाग से हर्ष दिवेदी जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह श्रीमती रीता इक्का मेडिकल कॉलेज जैकलिन महारानी अस्पताल से लक्ष्मी टांडिया एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित हैं

प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक,क्रेडा अध्यक्ष पहुंचे मां भंडारिन माता मेला नगरनार में

0

विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर मांगी छत्तीसगढ़ बस्तर के सुख समृद्धि एवं शांति की कामनाएं

344.59 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नवीन औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान का भूमिपूजन किया

प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद बस्तर दीपक बैज, विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम,नगर निगम की सभापति कविता साहू, जिला अध्यक्ष द्वय राजीव शर्मा एवं बलराम मौर्य सहित कांग्रेस नेताओं ने नगरनार के एतिहासिक मां मंडारिन माता के मेले में शामिल हुए एवं विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ राज्य एवं बस्तर के सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की |

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी संवेदनशीलता के साथ हमारे बस्तर के आदिवासी संस्कृति एवं मान्यताओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं गांव गांव में देव गुड़ियों के नव निर्माण के लिए राशि जारी की जा रही है |

सांसद बस्तर दीपक बैज ने कहा की मेला मंडई का हमारे आदिम संस्कृति में विशिष्ट महत्व है कांग्रेस की सरकार आज आदीवासी संस्कृति को संरक्षित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है इसके लिए ग्राम आसान में बस्तर डांस एंड लिटरेचर एकेडमी की स्थापना की गई है |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की संवेदनशीलता से आज आदिवासी संस्कृति एवं सभ्यता को संरक्षित करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं आपके नगरनार पंचायत में मां भंडारिन माता मंदिर को माडल गुड़ी बनाने के लिए 18.50 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं जल्द ही माता का मंदिर अपने भव्य स्वरूप में आ जाएगा |

इस अवसर परप्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद बस्तर दीपक बैज, विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम,नगर निगम की सभापति कविता साहू, जिला अध्यक्ष द्वय राजीव शर्मा एवं बलराम मौर्य,ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी, पार्षद विक्रम सिंह डांगी, कमलेश पाठक सूर्या पाणी, ,शहर जिला महामंत्री गौरनाथ नाग,हेमु उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य, अवधेश झा, अनुराग महतो, नगरनार सरपंच लैखन बघेल, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया,जालंधर नाग, घनश्याम महापात्र,विजय बिसाई,विजय दास,जनपद सदस्य निर्मला दास, धनुर्जय दास, रवि कश्यप, संतोष सेठिया,संजय,इंदू बघेल,जाहिद हुसैन,नीलम कश्यप,मोना पाढी, जार्ज समेत कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे |

किरंदुल के अंबेडकर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती

0

बस्तर सांसद दीपक बैज कार्यक्रम में हुए शामिल

दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा भी थी उपस्थित

किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल के अंबेडकर भवन में एनएमडीसी अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति द्वारा संविधान के शिल्पकार ‘भारत रत्न’ बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर सांसद माननीय दीपक बैज जी एवं विशिष्ट अतिथि दंतेवाड़ा विधायक माननीय देवती कर्मा जी थे। अन्य अतिथियों में नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल राय, परियोजना उप महाप्रबंधक (कार्मिक) वी.के. माधव, आर्सेलर मित्तल निप्पन स्टील इंडिया लिमिटेड किरंदुल के महाप्रबंधक राघवेलू, श्रमिक संघ इंटक के सचिव

ए.के. सिंह, परियोजना स्कूल के प्राचार्य ए विश्वास, एस के एम एस के कार्यकारी अध्यक्ष मधुकर सितापराव उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद दीपक बैज एवं विधायक देवती कर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों को मंच पर सादर आमंत्रित किया गया। समिति के सदस्यों द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत करते हुए सम्मान स्वरूप साल भेंट किया गया। इस अवसर पर अंबेडकर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए जिसमें बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्य एवं अतिथियों के लिए रात्रि भोज की भी व्यवस्था की गई थी। इस समारोह में एनएमडीसी अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष राजकुमार ओयामी, सचिव अजय पोटाई, उपाध्यक्ष पतिराम बघेल, सह सचिव दामोदर सिंह नाग, ओमन गंगराले, कल्याण सिंह रावटे, मंगल कुंजाम, नवीन केरकेट्टा, मधुकर सितापराव, हेमंत लौहात्रे, आई के बारले, देवी राम मेहर, सांसद प्रतिनिधि आर. राजू श्रीमती राजेंद्र मृणाल राय मुख्य रूप से उपस्थित थे।

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 131 वी जयंती किरंदुल में धूमधाम से मनाई गई

0

नगर में निकाली गई विशाल रैली

किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल में एनएमडीसी अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के 131 वी जयंती बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाई गई। नगर के गांधीनगर में स्थित नागार्जुन बौद्ध विहार से विशाल रैली निकाली गई जो कि नगर के मुख्य स्थल जैसे गांधीनगर, न्यू टाइप 3, नेहरू कॉलोनी, डबल स्टोरी, मेन ऑफिस, शॉपिंग सेंटर, अम्बेडकर पार्क, बस स्टैंड, मेन मार्केट, टाइप 4 होते हुए अंबेडकर चौक पहुंची। पूरे नगर में भीमराव जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। नगर के बीचो बीच स्थित अंबेडकर चौक जिसमें वर्ष 2008 में तत्कालीन इस्पात मंत्री रामविलास पासवान के कर कमलों से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के मूर्ति का अनावरण किया गया था। उसमें सभी नगरवासी एकत्रित हुए, और एनएमडीसी परियोजना के अधिशासी निदेशक आर. गोविंदराजन द्वारा अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (कार्मिक) बी.के. माधव, संयुक्त खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष के साजी, मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष विनोद कश्यप, सचिव ए.के. सिंह, परियोजना अस्पताल के सीएमओ एम.वी. लाल बी.आई.ओ.पी. स्कूल के प्राचार्य ए. विश्वास द्वारा भी डॉ.अंबेडकर जी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में एनएमडीसी अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष राजकुमार ओयामी, सचिव अजय पोटाई, उपाध्यक्ष पतिराम बघेल, सह सचिव दामोदर सिंह नाग, ओमन गंगराले, कल्याण सिंह रावटे, मंगल कुंजाम, नवीन केरकेट्टा मधुकर सितापराव, हेमंत लौहात्रे, आनंद सितापराव, एस के बारले, श्री राम नाग, अशोक रामटेके, तथा समाज के सभी लोग महिलाएं बच्चे सैकड़ो की संख्या में उपस्थित थे।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए परियोजना उप महाप्रबंधक (कार्मिक) बी.के. माधव ने कहा कि आज के दिन प्रतिवर्ष बाबासाहेब को हम याद करते हुए उनके आदर्शों एवं विचारों के अनुरूप राष्ट्र के विकास में भागीदार बनने का प्रण लेते हैं। बाबा साहेब के प्रयासों से ही पूरे समाज को एक सूत्र में पिरोना संभव हो सका है।

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के द्वारा दल्ली राजहरा,गुंडरदेही,अर्जुन्दा सहित अन्य स्थानों पर कल हनुमान जन्मोत्सव में निकलेगी भव्य शोभायात्रा

0

बालोद :- बालोद जिला के दल्ली राजहरा शहर,गुंडरदेही नगर, डौण्डी लोहारा नगर, पीनकापार सहित अन्य ग्रामीण खंडों में कल 16 अप्रैल हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर भव्य झांकी व हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया है। जिसके लिए व्यापक तैयारी किया गया है। व शहर व नगर को सजाया गया है। दल्ली राजहरा शहर में बजरंग दल के द्वारा चिखलाकसा चौक से भव्य शोभायात्रा निकलेगा जो दल्ली राजहरा के प्रमुख चौक से गुजरते हुए गुप्ता चौक स्थित हनुमान मंदिर में शहरवासियों की उपस्थित में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा जिसमे अन्य हिंदूवादी संगठनों के अलावा अन्य धर्म समाज के प्रमुख लोग शामिल होंगे वही गुंडरदेही में रेलवे फाटक के पास स्थित हनुमान जी की मंदिर में जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है । कल प्रातः 8 बजे आप नगरवासियों की उपस्थिति में पूजा एवं महाआरती पश्चात भंडारा व नगर में भव्य शोभायात्रा निकला जाएगा ।एवं शोभायात्रा के बाद बाइक रैली के साथ तवेरा , क़िलेपार होते हुए भाठागाँव (आर) में स्कूल के समीप हनुमान जी की पूजा अर्चना के पश्चात कार्यक्रम का समापन होगा ।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

अर्जुन्दा नगर में थाना परिसर स्थित हनुमान मंदिर में भंडारा व हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा आयोजन को लेकर दल्ली राजहरा शहर में विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष जसवंता नायक,नीलेश श्रीवास्तव,जिला कोषाध्यक्ष स्वाधीन जैन,जिला मातृशक्ति संयोजिका सत्या साहू, नगर संयोजिका जानकी यादव, बजरंग दल दल्ली राजहरा संयोजक शशांक तिवारी, शहर कार्य. अध्यक्ष कृष्णा जायसवाल, जिला सह मंत्री गजेंद्र दास,विजय सिंग,नगर मंत्री शंकर साहू, अरविंद सौरभ,अर्जुन राय,सुनील पारकर,विक्की जायसवाल,विजय कुशवाहा,कुणाल कथूरिया, नितिन सहारे सहित अन्य कार्यकर्ता साथी कार्य मे लगे है। वही गुंडरदेही में प्रखंड अध्यक्ष भरत साहू,परस साहू, स्वप्निल तिवारी,पंकज साहू,सतीश महोबिया सहित अन्य साथी आयोजन में काम कर रहे है।अर्जुन्दा नगर में प्रशांत भारद्वाज व लीलेश्वर ठाकुर भी आयोजन की तैयारी में कार्य कर रहे है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

नाबालिग लड़की को बहाला फुसलाकर अपहरण करने वाला आरोपी गिफ्तार

0

महिला एवं बच्चों के ऊपर घटित अपराध की गंभीरता को देखते हुऐ पुलिस अधीक्षक बालोद गोवर्धन ठाकुर के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विषेश टीम तैयार किया गया। थाना बालोद क्षेत्र की एक घटना जिसमें प्रार्थी की नबालिक भांजी को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहाला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है कि रिपोर्ट थाना बालोद में अपराध क्रमांक 150/22 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था। प्रकरण के विवेचना क्रम में संदेही का मोबाईल लोकेषन एवं स्थाई पता के आधार पर सउनि आत्माराम धनेलिया के नेतृत्व में थाना बालोद का विशेष  टीम गठित कर जिला बैतुल मध्यप्रदेश रवाना किया गया था

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

जिन्होने संदेही आरोपी सुन्दर लाल के ग्राम मौहोदा तहसील भेसदे थाना मौहोदा जिला बैतुल(म.प्र.) में तस्दीक करने संदेही आरोपी अपने सकुनत स्थान से फरार होने से टीम द्वारा जमीनी स्तर पर काफी मेहनत, लगन एवं कैम्प कर व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी पताचला कि आरोपी ग्राम बुलिया खेड़ी थाना प्रधाना जिला खडवा(म.प्र.) में रहकर पुलिया निर्माणा में रोजी मजदुरी का कार्य कर रहा है। आरोपी सुन्दर लाल उर्फ विषाल उर्फ पप्पू पिता झीटू काकेडिया जाति गांेड ग्राम मौहोदा तहसील भेसदे थाना मौहोदा जिला बैतुल(म.प्र.) के कब्जे से नाबालिक लडकी को बरामद कर थाना लाकर प्रकरण में धारा 366, 376(2)ढ भादवि 4, 5(ठ), 6 पाक्सो एक्ट जोड़ कर आरोपी को विधिवत गिरफतार कर दिनांक 15/04/2022 को रिमाण्ड पर भेजागया है। प्रकरण में विवेचना एवं आरोपी के पतासाजी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा, सउनि आत्माराम धनेलिया, आरक्षक मुकेष देवागंन, महिला आरक्षक संध्या ठाकुर, सायबर सेल से आरक्षक मिथलेश यादव की सराहनीय भूमिका रही है। आरोपी के द्वारा नाबालिग अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहाला फुसलाकर अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिफ्तार

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

धोखाधड़ी के प्रकरण पर बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही धोखाधड़ी पर महिला व पुरुष को किया गिफ्तार

0

धोखाधड़ी के प्रकरण में पर पुलिस अधीक्षक बालोद गोवर्धन ठाकुर के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विषेष टीम तैयार किया गया। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गाजेष्वर साहू पिता हिरामन साहू उम्र 27 साल साकजराबांधा थाना रनचिरई जिला बालोद ने लिखित आवेदन रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक समय को आरोपीगण 01.नारद नागवंषी, 02.श्रीमती यषोदा साहू ग्राम परसोदा थाना व जिला बालोद के द्वारा प्रार्थी को कृषि विभाग में भृत्य पद में नौकरी लगाने के नाम पर 2,50,000 रू लेकर धोखधड़ी करना व रकम वापसी का मांग करने पर प्रार्थी को गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमाक 179/2022 धारा 420, 294, 506,34 भादवि, का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण में आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु सउनि धरम भुआर्य के हमराह थाना बालोद का एक विषेष टीम तैयार कर रायपुर टीम रवाना किया गया था,

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

टीम द्वारा जमीनी स्तर पर काफी मेहनत व लगन से आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर आरोपीगण 01.नारद प्रसाद नागवंषी पिता सुन्ना राम नागवंषी उम्र 59 साल स्थाईपता ग्राम जमुनिया पोस्ट उरधन तहसील परासिया जिला छिन्वाड़ा(मध्यप्रदेष), वर्तमान पता सत्यम विहार कालोनी महादेव घाट रायपुर रोड़ थाना डी.डी. नगर रायपुर जिला रायपुर, आधार कार्ड के आधार पर पता ग्राम भोथली पोस्ट सांकरा थाना अमलेष्वर जिला दुर्ग, 02.यषोदा साहू पति स्व. लक्ष्मीनारायण साहू उम्र 39 साल स्थाईपाता ग्राम परसदा(झलमला) थाना व जिला बालोद वर्तमान में सत्यम विहार कालोनी महादेव घाट रायपुर रोड़ थाना डी.डी. नगर रायपुर जिला रायपुर को दिनांक 15.04.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया| उक्त प्रकरण की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा, सउनि धरम भुआर्य, महिला प्रधान आरक्षक देवकुमारी साहू, आरक्षक भोपसिंह साहू, की सराहनीय भूमिका रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

महावीर सेवा समिति के द्वारा 3 दिवसीय जन्म कल्याण महोत्सव मनाया गया

0

दल्लीराजहरा । श्री महावीर सेवा समिति के तत्वाधान में भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर गुरुवार को नगर में सुबह 5 बजे प्रभात फेरी निकाली गई । जो जैन मंदिर से निकलकर गुप्ता चौक ,बस स्टैंड, से श्रमवीर चौक होते हुए जलाराम मदिर दिगंबर मंदिर होते हुए जैन दादाबाड़ी मे सम्पन हुआ उसके पश्चात सुबह 6 बजे से 7 बजे तक जैन दादाबाड़ी मे प्रार्थना हुआ इसके बाद सुबह 8.30 बजे भगवान का वरघोड़ा जुलूस निकाली गई ।

जिसमे हजारों की संख्या मे जैन समाज के सदस्य शामिल जैन इसके पश्चात सुबह 11बजे गौतम प्रसादी, ततपश्चात ज्ञान बढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव पर प्रश्नोत्तरी, दोपहर 3 से 4 बजे तक जैन दिगम्बर मंदिर में नवकार मंत्र जाप किया गया । तथा शाम 5 बजे जैन दादाबाड़ी में गौतम प्रसादी व 7 बजे दल्लीराजहरा के जैन मंडलो द्वारा भक्ति संध्या कार्यक्रम महावीर सेवा समिति के प्रांगण मे किया गया । इसके पूर्व हुए दो दिवसीय कार्यक्रम में समाज के युवाओं ने 12 अप्रैल को अस्पताल ,गरीबो व आश्रम में जाकर भोजन व फल वितरण किया । वही 13 अप्रैल को जैन दादाबाड़ी मे सभी वर्गो मे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रखी गई । जिसका पुरुष्कार महावीर जन्म महोत्सव के दिन दिया गया । सभी कार्यक्रमों मे जैन समाज के सभी लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी कार्यक्रम मे लक्की कूपन रखे गए थे। जिसमे प्रथम पुरुष्कार बैटरी वाली हीरो साइकल दूसरा पुरुषाकर सोने की अंगूठी तृतीय इनाम अमेरिकन टूरिस्टर ट्राली बैग चतुर्थ इनाम 50 ɢᴍ चांदी का सिक्का एवं सांत्वना पुरुष्कार 10ɢᴍ चांदी का सिक्का 5 नग चांदी का सिक्का प्रत्येक को एक दिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

दल्ली राजहरा द्वारा भक्त मां कर्मा जयंती महोत्सव एवं निशुल्क सामूहिक आदर्श विवाह

0

तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा द्वारा भक्त मां कर्मा जयंती महोत्सव एवं निशुल्क सामूहिक आदर्श विवाह एवम राज्यसभा सांसद स्व मोतीलाल जी वोरा के निधि द्वारा साहू सदन में अतिरिक्त कमरा निर्माण का लोकार्पण कार्यक्रम का भव्य आयोजन भक्त माता कर्मा मंदिर प्रांगण गांधी चौक में सम्पन्न हुआ। प्रथम पाली में सुबह 9 बजे भक्त कर्मा मन्दिर में मां कर्मा की पूजा आरती एवम दीप प्रज्वलन के पश्चात महिलाओं द्वारा मां कर्मा की भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें तहसील साहू संघ, न्याय प्रकोष्ठ,परिक्षेत्रीय पदाधिकारीगण,कर्मा महिला समिति, तहसील साहू युवा मंच, मां कर्मा युवती मंच के समस्त पदाधिकारी गण एवं सामाजिक सदस्यों ने बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता प्रदान किए। कलश शोभा यात्रा मां कर्मा मंदिर से निकलकर नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए साहू सदन बस स्टैंड पहुंची। इसके पश्चात समस्त दूल्हे एवम बारातियों को ससम्मान साथ लेकर मां कर्मा मंदिर प्रांगण हेतु प्रस्थान किए। दोपहर 1 बजे कर्मा मंदिर प्रांगण में बारातियों का पारंपरिक स्वागत किया गया और चार जोड़े वर वधू का मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक आदर्श विवाह गायत्री शक्ति पीठ के परिवाजक देवप्रसाद आर्य व हिमांशु साहू के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न किया गया। इस दौरान महिला एवम बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी एच के राठौर ,उषा मंडावी परियोजना अधिकारी ,संध्या दत्ता पर्यवेक्षक एवम विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित थे व स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकताओं का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक ताराचंद साहू पूर्व अध्यक्ष हस्त शिल्प कला विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन,अध्यक्षता सोमन साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ बालोद एवम विशेष अतिथि पवन साहू सलाहकार ,लखन लाल साहू उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ , शीबू नायर अध्यक्ष नगरपालिका परिषद दल्ली राजहरा ,सोमेश साहू,अध्यक्ष तहसील साहू संघ डौंडी, मोहनलाल साहू ,युवराज साहू पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू संघ राजहरा,स्वप्निल तिवारी पार्षद वार्ड क्रमांक 8 नगर पालिका परिषद राजहरा मंचस्थ थे। मुख्य अतिथि दीपक ताराचंद साहू एवम अतिथियों द्वारा लोकार्पण शिलालेख का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्यों रामजी साहू, नीलम साहू अंकालूराम साहू,बंशीराम साहू घनश्याम साहू,भुवनलाल साहू ,श्रीमती रमशीला साहू पंचराम साहू,भादुराम साहू,दुरदेशी राम साहू ,गोकुल साहू, देवमन साहू, कार्तिक राम साहू,नाथूराम साहू, सुखीत राम साहू का शाल एवम श्री फल भेंटकर सम्मान किया गया ।सेवा निवृत्ति सम्मान में शिवकुमार कलिहारी, खुमान साहू,दुष्यंत कुमार साहू, छबिल साहू , पवनकुमार सेनपाल तथा मेधावी छात्र सम्मान में अभिनव साहू, देवप्रिया साहू को एम बी बी एस में चयन ,योगेश कुमार साहू को आईआई टी ,राहुल कुमार साहू,आशीष कुमार साहू, कु पूजा साहू को एन आई टी में चयन पर ,कु खुशबू साहू को एम फिल में गोल्ड मेडल प्राप्त करने, कु हेमांजली साहू,प्रखर साहू, कु शिल्पी साहू, गेमन लाल साहू को कक्षा 12 वीं में तथा कु गौतमी साहू, कु खुशी साहू, कु तृप्ति साहू, कु अंशिका साहू, कु चंद्रप्रभा साहू, कु तितिक्षा साहू,कु मोनिका साहू, तनीष कुमार साहू,सूरज कुमार साहू एवम राहुल कुमार साहू को कक्षा 10 वीं में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने पर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। स्वागत भाषण तोरणलाल साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ राजहरा द्वारा दिया गया।


अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में सामाजिक विकास, सामाजिक संगठन की एकता व ताकत ,सामाजिक नियमावली की जानकारी,परिवार में अच्छे संस्कार,अच्छे वातावरण का निर्माण के विषय में अपनी- अपनी बातें कही।अतिथियों द्वारा नवविवाहित दंपत्तियों को उनके सुखद भविष्य की कामना के साथ शुभाशीष प्रदान किया गया।कार्यक्रम का संचालन रेखू राम साहू तथा आभार प्रदर्शन एवम समापन श्यामलाल साहू संयोजक न्याय प्रकोष्ठ द्वारा किया गया । संध्या 7 बजे से प्रसिद्ध लोक गायिका आरू साहू द्वारा छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। अध्यक्ष तोरणलाल साहू ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन एवम सहयोग हेतु समस्त पदाधिकारियों एवम सामाजिक सदस्यों को धन्यवाद देते हुए आभार जताया।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

कार्यक्रम में रूपलाल साहू,गोविंद साहू, राधा साहू, राधेश्याम साहू, राजेश कुमार साहू, शीतल साहू, संतराम साहू, इंद्रकुमार साहू,बसंत साहू, विजय साहू, राजकुमार साहू, द्वारिका साहू, हरखराम साहू, किशोर साहू ,निर्मल दास साहू, विष्णु साहू, राजेशकुमार साहू,बृजभान साहू,अनुज साहू, खूबलाल साहू, जीवन साहू ,किशन साहू, रामेश्वर साहू, कुंती साहू, रेवती साहू, रमेश्वर कुमार साहू, गजेंद्र साहू,रामसिंह साहू,संतोष कुमार साहू,जगन्नाथ साहू, भानुप्रताप साहू,धनराज साहू,पीयूष साहू,गंगाधर साहू,अंजू साहू,सत्या साहू, भामिनी साहू, वीणा साहू, रेखा साहू, द्रोपती साहू, विमला साहू, मंजू साहू, दशमत साहू, निर्मला साहू,उमा साहू, कमला साहू सुमन साहू, अनूसुइया साहू,आशा साहू,भूमिका साहू, नोमेश्वरी साहू, चित्ररेखा साहू,गोमती साहू, गायत्री,साहू, ललिता साहू, लोचन साहू माया साहू निर्मला साहू,राधिका साहू, नवीन साहू पंकज साहू, सुनील साहू ,देवेंद्र साहू, अनेक साहू,तथा तहसील साहू संघ,न्याय प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, परिक्षेत्रीय पदाकारीगण, युवा प्रकोष्ठ, मां कर्मा युवती मंच के पदाधिकारीगण व सामाजिक सदस्यगण उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

MOST POPULAR

HOT NEWS