जगदलपुर, 01 अप्रैल 2022 – मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में चिटफंड कम्पनियों पर कार्रवाई, जल जीवन मिशन, आश्रम-छात्रावासों में स्वसहायता समूह के माध्यम से दैनिक उपयोग के सामग्री की खरीदी, सी-मार्ट निर्माण, शैक्षणिक संस्थानों में पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता, ग्रामीण एवं शहरी निकायों में स्वच्छता संबंधी कार्य, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी कार्यक्रम, वर्षा जल संचय, कुपोषण एवं एनीमियामुक्त कार्यक्रम, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना सहित अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान बस्तर जिले में रैली कोसा के प्रसंस्करण के लिए की गई त्वरित पहल की प्रशंसा की गई।
बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला, मनिंदर कौर द्विवेदी, सचिव डीडी सिंह, सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर जगदलपुर स्थित कलेक्टोरेट के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष से कमिश्नर श्याम धावड़े, कलेक्टर रजत बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
🔺सदन में केंद्रीय मंत्री के समक्ष लगभग 15 मिनट सांसद बैज ने बस्तर,छत्तीसगढ़ व देश के ट्राईबल मुद्दों पर रखी अपनी बात….
🔺बाबा साहब अम्बेडकर का किया धन्यवाद…सांसद बैज बोले आज आरक्षण नहीं होता तो मै सदन में आपके समक्ष खड़ा ना होता…
🔺आदिवासीयों को सुरक्षित व संरक्षित करना बेहद जरूरी..आदिवासी देश की धरोहर – सांसद बैज…
🔺सांसद बैज बोले “आदिवासियो का नारा जल जंगल जमीन हमारा”..
🔺गोली चाहे नक्सली का हो या पोलिस का ” मगर मारा तो आदीवासी जाता है।”
🔺छत्तीसगढ़ के वो पंद्रह साल भाजपा सरकार में आदिवासियो पर हुए अनेकों अत्याचार…
🔺झीरम कांड में 32 जवान और हमारे कई नेता शहीद हुए, ताड़मेटला कांड में 200 आदिवासीयों के घरों को जला दिया गया,सार्केगुड़ा कांड में निर्दोष आदिवासीयों की हुई हत्या…
🔺15 साल में आदिवासियों के ऊपर हुए कई फर्जी एनकाउंटर,फर्जी नक्सली केस में हजारों आदिवासी जेल में हुए बंद। लेकिन पिछली सरकार मूकदर्शक बने देखती रही।
⭕आज छत्तीसगढ में भूपेश बघेल जी की सरकार में फर्जी एनकाउंटर बंद हुए,फर्जी नक्सली केस में बंद आदिवासीयों को रिहा किया जा रहा है..
⭕बस्तर के अंदरूनी गांव में कैंप लगाकर लगातार आदिवासीयों के बन रहे आधार कार्ड व राशन कार्ड..
⭕लोहंडीगुड़ा में आदिवासीयों के टाटा की जमीन हुई वापसी । हमारी सरकार ने पिछली सरकार में हुए फर्जी ग्राम सभा को शून्य घोषित कर नंदराज पहाड़ आदिवासीयों को लौटाया।
⭕बस्तर में खनिज संपदा की कमी नहीं.. 60 साल से कर रहे दोहन.. फिर हमारे लोगो को प्रथम प्रथमिकता क्यों नही..?
⭕एन.एम.डी.सी. में स्थानीय लोगों को आरक्षण व प्राथमिकता और भर्ती मिले…
⭕सांसद बैज बोले निजीकरण में आदिवासीयों का भविष्य क्या सुरक्षित रहेगा..? हमारा आरक्षण आज भी खतरे में…
⭕सांसद बैज ने कहा महार,मेहरा,मेहर के साथ साथ महरा,माहरा को भी अनुसूचित जाति की सूची क्रमांक 33 में प्रतिस्थापित किया जाए…
⭕ छत्तीसगढ़ के इस जातियों को जैसे साैंरा-संवरा,भूईया-भूईयां-भूयां,धनुहार-धनुवार, किसान, धागड़, बिंझीया, कोडाकू, कोंद,भारिया- भरिया, पंडो/पण्डो, गोंड/गोंड,गदबा,नगवंशी/नागबंसी को भी अनुसूचित जनजाति में शामिल कर विधेयक पास किया जाए।
⭕बस्तर के जाति अमनीत-अमनित को भी अनुसूचित जनजाति में शामिल किया जाए। इसके साथ ही सांसद दीपक बैज ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा केंद्र सरकार को भेजा गया प्रस्ताव में जिन जिन जातियों को अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति में शामिल किया जाना है उन्हे शामिल कर तत्काल विधेयक पास किया जाए।
गुंडरदेही नगर पंचायत सहित आस-पास के गांव में अवैध प्लाटिंग का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है ।जहां एक और राज्य सरकार इस कारोबार पर सख्त कार्रवाई की बात कहती है वहीं दूसरी ओर अनुभागीय अधिकारी ,तहसीलदार,मुख्य नगरपालिका अधिकारी के नजरों के सामने ही अवैध प्लाटिंग का कारोबार फल फूल रहा है ।
नगर निवेश के अप्रूवल के बिना ही इस तरह से जो अवैध प्लाटिंग चल रहा है आगे चलकर डायवर्सन की समस्या आ रही अनुभागीय अधिकारी के कार्यालय के चक्कर लगाते लोग देखे जा सकते हैं। गुंडरदेही नगर के पेट्रोल पंप के आगे पीछे की जमीनों पर ही ज्यादा यह कारोबार फलफूल रहा है।जहाँ एक ओर आम आदमी के साधारण रजिस्ट्री में दो,तीन बटांकन आने पे समस्या आ जाती हैं, वही इन कारोबारियो के पांच से भी अधिक बटांकन में आसानी से रजिस्ट्री हो जाती हैं।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
आज दिनांक 31.03.2022 को पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं अवैध शराब परिवहन के रोकथाम हेतु संदिग्ध वाहनों की चेकिंग एवं चालानी कार्यवाही हेतु ग्राम जगतरा एन.एच. 30 रोड़ पहुचकर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग एवं चालानी कार्यवाही की जा रही थी, कि कार्यवाही के दौरान, रात्रि लगभग 03.00 बजे चारामा की ओर से आ रही एक सफेद रंग की टाटा इंडिगो कार वाहन क्रमांक CG -13-U-1776 आया रोककर वाहन में सवार दो व्यक्ति से नाम पता पूछने पर वाहन चालक अपना नाम रमन कुमार पटेल व दूसरा व्यक्ति गोल मोल जवाब देने लगा डिक्की चेक कराने की बात बोलने पर कार में सवार दूसरा व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर हम. स्टाफ से पकड़ा गया पुलिस स्टाफ द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर कार के पीछे नीचे बने गुप्त चेम्बर में कुल 10 पैकेट मादक पदार्थ गांजा रखा
मिला जिसे मिलाकर पैकेटों को फाड़कर एक साथ मिलाकर 01 बोरी में भरकर तौल करने पर कुल 20 कि.ग्राम गांजा किमती 04 लाख रूपये को जब्त कर आरोपी 1.चंद्रशेखर गोड़ पिता भागवत सिंह गोड़ उम्र 33 साल साकिन रेल्वे बंगला पारा चमड़ा गोदाम आदर्शनगर थाना जुटमील जिला रायगढ़ छ.ग. 2. रमन कुमार पटेल पिता रधुवीर प्रसाद पटेल उम्र 20 साल साकिन जिंदलरोंड़ सीतापुर थाना कोतरा जिला रायगढ़ छ.ग. को गिरफ्तार किया गया है एवं अपराध क्रमांक 183/2022 धारा 20(ख) एन.डी.पी.एस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कार्यवाही में प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर उप.निरीक्षक शिशिर पाण्डेय आर. लिखन साहू, विवेक सिन्हा, छोटू सोनकर, लोकेश करियाम, संदीप यादव, डोमेन्द्र रावटे, का सराहनीय योगदान रहा ।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
बालोद जिलों में लगातार हो रही है गौवंश की तस्करी 1 सप्ताह पूर्व दल्ली राजहरा के मानपुर चौक मैं ट्रक से हैदराबाद ले जा रहे 32 गौवंश को पकड़ा गया था इसी प्रकार कल रात्रि के समय बालोद जिले के झलमला चौक में आंध्र प्रदेश नंबर ट्रक ap-31tu6399 जिसमें करीब 40 गौवंश के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार किया गया,आरोपी के नाम मोहम्मद अकबर पिता का नाम मोहम्मद खान निवासी महाराष्ट्र, मोहम्मद नदीम पिता मोहम्मद बयुब संजय नगर सांगली व उनके साथी कमलेश को पकड़ा, जानकारी के आनुसार उतई व् करही बदर बाजार से मानपुर चौक के रास्ते से निकलने के प्रयास में थे किंतु बालोद जिला की साइबर सेल की टीम द्वारा झलमला चौक में ही पेट्रोलिंग के दौरान पकड लिया गया
चेकिंग के दौरान गाड़ी में इंश्योरेंस फिटनेस एवं गाड़ी कि कोई भी कागजात उपलब्ध नहीं थे, डीएसपी राजेश बागड़े के निर्देशन में साइबर सेल प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी हेड कांस्टेबल भुनेश्वर मरकाम रूपलाल चुरेन्द्र संदीप यादव विवेक शाही विपिन गुप्ता आकाश दुबे पूरन देवांगन का कार्य सराहनीय रहा
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
दल्लीराजहरा रेलवे स्टेशन में कार्यरत सफाई कर्मचारी के शोषण विरुद्ध रेल श्रमिक यूनियन व सफाई कर्मचारियों द्वारा आमरण अनशन दिनांक 31-03-2022 को सूबह 11 बजे से रेलवे स्टेशन दल्लीराजहरा के सामने किया गया जिसमे उप मुख्य श्रम आयुक्त के नाम से 6 सूत्रीय मांग रखा गया जिसमे सफाई कर्मचारियों ने Sr. DCM प्रथम नियोक्ता वरि.मण्डल वाणिज्य प्रबंधक द.पूर्व मध्य रेलवे रायपुर का संरक्षण प्राप्त डायनामिक सर्विस कोलकता कर्मचारियों को न तो शासकीय दर पर पाराश्रमिक दिया जा रहा हैं और न ही साप्ताहिक विश्राम दिया जा रहा हैं, दिनांक 27-03-2022 को क्षेत्रीय श्रम आयुक्त के समक्ष पुराने 6 सफाई कर्मचारियों को काम पर रखने हेतु बनी सहमती के बाद भी ठेका प्राप्त डायनामिक सर्विसेस कोलकता पुराने 6 कर्मचारियों को आज तक काम पर नहीं लिया, जिसे फलस्वरूप शोषण के विरुद्ध रेल श्रमिक यूनियन को आमरण अनशन अप्रत्याशित कदम उठाना पड़ रहा हैं
रेल श्रमिक यूनियन की मांग
रायपुर मण्डल के D&E स्टेशनों पर कार्यरत सभी सफाई कर्मचारियों को शासकीय दर 437/-रुपये की दर से भुगतान हो और बकाया राशि का त्वरित भुगतान हो वर्तमान समय में डायनामिक सर्विसेस 210/- दर पर भुगतान कर रहा हैं सभी सफाई कर्मचारियों को माह में 26 दिन कार्य करवाया जाय और आज तिथि तक विश्राम दिवस पर किए गए कार्य का OT भुगतान हो,पुराने 6 कर्मचारियों को तत्काल काम पर वापस लिया जाय,गुदुम स्टेशन पर सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जाय और रेलवे द्वारा सफाई कर्मचारी राजेंद्र को 437/-की दर से बकाया राशि का भुगतान किया जाय,दल्लीराजहरा रेलवे स्टेशन पर और मरोदा तथा बालोद रेलवे कालोनी में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढाई जाय, प्रदुषण कंट्रोल बोर्ड के आदेशानुसार माल गाड़ी के डिब्बों को पालीथिन से कवर भेजने की व्यवस्था की जाय
आमरण अनशन स्थगित
उप मुख्य श्रम आयुक्त (के0) द्वारा रेलवे श्रमिक यूनियन को 18.04.2022 को 11 बजे रायपुर में विस्तृत चर्चा हेतु लिखित में आश्वसन दिये जाने के पश्चात् स्थगित किया गया
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
भानपुरी । शासन द्वारा दिया गया वन अधिकार पट्टा के लिए हितग्राहियों को पटवारी द्वारा घुमाया जा रहा है । इस संबंध में संबंधित विभाग में चक्कर लगाना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा पदस्थ पटवारी के खिलाफ राजस्व विभाग एवं बस्तर कलेक्टर के पास शिकायत की गई।
बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत खड़का के निवासियों के द्वारा वर्ष 2012-13 में वन अधिकार पट्टा हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था वन अधिकार पट्टा स्वीकृत भी हुआ है। खड़का ग्राम के 11 हितग्राहियों ने आवेदन प्रस्तुत किया था जिसमें 10 हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टा वितरण भी किया गया । सूची में नाम होने के बावजूद जिसमें एक हितग्राही खड़का निवासी बोटी राम मंडावी को अभी तक वनभूमि पट्टा नहीं मिल पाया है। खड़का क्षेत्र में पदस्थ पटवारी इंद्र कुमार बघेल के द्वारा वन भूमि पट्टा छुपाने को लेकर ओर वन भूमि पट्टा मांगने पर पटवारी के द्वारा मेरे पास नहीं है कह कर ग्रामीणों को गाली गलौज करने तथा बदसलूकी और अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। खड़का के ग्रामीणों ने । हितग्राही बोटि राम मंडावी के द्वारा पिछले महा 16 फरवरी 2022 को तहसील कार्यालय बस्तर में जाकर आवेदन प्रस्तुत कीया गया था तहसीलदार के द्वारा संज्ञान में लेकर इस विषय पर जांच करने के आदेश दिए गए बावजूद एक महीने हो गए। अभी तक किसी भी प्रकार का हल नहीं हुआ। वन भूमि पट्टा मिलने के आशा में तहसील कार्यालय का चक्कर काट रहे ग्रामीण। इस दौरान लक्ष्मण कश्यप ,बोटीराम मंडावी, लखमु कश्यप, देवाराम नेताम, सोनू राम नेताम , मौजूद रहे ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देश में बढ़ रही महंगाई एवं पेट्रोल डीजल सहित रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते बेतहाशा दामों के विरुद्ध संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम ने ब्लाक मुख्यालय तोकापाल में जनजागरण अभियान चलाया |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार ने जिस तरह से पेट्रोलियम पदार्थों का मुल्य वृद्धि कर रही है इससे आम आदमी का बजट बिगड़ गया है और मध्यम वर्गीय परिवार के समक्ष आज जीवन यापन का संकट उत्पन्न हो गया है |
इस अवसर पर विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम ने कहा की 2014 के पहले नरेन्द्र मोदी जी कहते थे की हम सत्ता में आते ही पेट्रोल डीजल के दाम को नियंत्रित कर लेंगे पर आज उनके सत्ता में आने के बाद पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बेहताशा वृद्धि हुई है और आज पेट्रोल और डीजल 100 रुपए प्रति लीटर से उपर पहुंच गया है |
इस अवसरसंसदीय सचिव व विधायक जगदलपुर माननीय रेखचंद जैन, विधायक चित्रकोट माननीय राजमन बेंजाम, प्रदेश कांग्रेस महासचिव माननीया रुक्मणी कर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहदेव नाग, जनपद पंचायत तोकापाल अध्यक्ष माननीय मालती मौर्य, जनपद पंचायत तोकापाल उपाध्यक्ष माननीया कामिनी ठाकुर जी, जनपद सदस्य तुलसी मौर्य, जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, विधायक प्रतिनिधि गणेश कावड़े,अभिषेक डेविड, संयुक्त महामंत्री कांग्रेस कमेटी ग्रामीण बस्तर, सरपंच ग्राम पंचायत मारेंगा जयमन मौर्य, सरपंच ग्राम पंचायत एराकोट कनेर, पंचायत संघ बास्तानार के अध्यक्ष सोमडू मंडावी, ग्राम पंचायत इरपा सरपंच सुदरू मंडावी, फोटका राम, मीडिया प्रतिनिधि मनकू मुचाकी, भारत चालकी, रघुराम बघेल जिला कांग्रेस महामंत्री, सरपंच केशलूर नकुल, युवाकांग्रेस अध्यक्ष तोकापाल संतोष कश्यप , जनपद सदस्य शंकर बघेल , जनपद सदस्य गुलुड़ पोयाम, सरपंच सालेपाल फगनू मंडावी, सरपंच रानसरगीपाल पीताम्बर, देउरगांव सरपंचमंधर कश्यप , भूतपूर्व सरपंच टेकामेटा गोंचु मौर्य, बेलसर बेसरा दरभा, मासो वेन्जाम बारूपाटा, चंद्रु बुरूंगपाल ,बनमाली पोयाम सिंघनपुर, मुन्ना बघेल सहित बहुत से कांग्रेसी कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल रहे।
जगदलपुर, 31 मार्च 2022 – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज वन एवं कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत राशि का भुगतान सीधे बैंक खाते में अंतरण के माध्यम से किया गया। मुख्यमंत्री बघेल के रायपुर में उनके निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण तोकापाल अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एसआर निषाद, स्थानीय विधायक राजमन बेंजाम, कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, वन मंडलाधिकारी डीपी साहू, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, अनुविभागीय दण्डाधिकारी आस्था राजपूत सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
इसके तहत बस्तर जिले में वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य में समितियों के माध्यम से धान बेचने वाले 29031 किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चैथी किस्त के रुप में 19 करोड़ 92 लाख 22 हजार रुपए का भुगतान किया गया। इसके साथ ही गोधन न्याय योजना के तहत गोबर संग्राहक और खाद निर्माण करने वाले स्वसहायता समूह की सदस्यों को भी राशि का भुगतान किया गया। बताया गया कि बस्तर जिले में 19802 गोबर संग्राहकों से लगभग 1 लाख 13 हजार क्विंटल गोबर की खरीदी करते हुए 2 करोड़ 26 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है। इस गोबर से वर्मी कंपोस्ट और सुपर कम्पोस्ट तैयार करने वाली स्व सहायता समूह के सदस्यों को 92 लाख रुपए से अधिक भुगतान किया गया है। इसके साथ ही इस अवसर पर जिले के 5806 भूमिहीन मजदूरों को राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत 1 करोड़ 16 लाख 12 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर वन विभाग द्वारा संचालित शहीद महेन्द्र कर्मा बीमा योजना के तहत 18 हितग्राहियों को 26 लाख 45 हजार रुपए, लघु वनोपज संघ संचालित बीमा योजना के तहत 25 हितग्राहियों को तीन लाख रुपए, व्यवसायिक एवं गैर व्यवसायिक योजना के तहत 16 विद्यार्थियों को 89 हजार रुपए, मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत 18 विद्यार्थियों को 54 हजार रुपए, प्रतिभाशाली छात्रवृत्ति योजना के तहत 59 विद्यार्थियों को 14 लाख 75 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई।
अनुविभागीय दण्डाधिकारी न्यायालय का किया गया शुभारंभ
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय का शुभारंभ फीता काटकर किया गया।
कांग्रेस ने 23 बिंदुओं पर जारी किया उप चुनाव के लिए घोषणा पत्र
जिले का नाम खैरागढ़-छ़ुईखदान-गडई रखा जाएगा
रायपुर। खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। घोषणा पत्र में कांग्रेस ने चुनाव जीतने पर 24 घंटे के भीतर खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा करने का एलान किया है। जिले का नाम खैरागढ़-छ़ुईखदान-गडई रखा जाएगा। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया की उपस्थिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने यह घोषणा पत्र जारी किया।
23 बिंदुओं के घोषणा पत्र में कांगेेस ने कहा है कि पूर्व विधायक देवव्रत सिंह के सम्मान में खैरागढ़ शहर में उनकी जीवंत मुर्ति स्थापित की जाएगी। खैरागढ़ में उप चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया की उपस्थिति में मंत्रियों और विधायकों की बैठक के बाद घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस ने खैरागढ़ विधानसभा के अंतर्गत आने वाले साल्हेवारा को पूर्ण तहसील बनानेऔर एसबीआई बैंक स्थापना के प्रयास होंगे। जालाबांधा को उप तहसील और ग्राम जालाबांधा में सहकारी बैंक खोला जाएगा। वहीं साल्हेवारा और खैरागढ़ में स्वामी आत्मा नंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, जालाबांधा एवं बाजार अतरिया एवं महाविद्यालय, साथ ही बाजार अतरिया में हाईटेक बस स्टैण्ड, छुईखदान में रानी अवंतिबाई लोधी के नाम से कृषि महाविद्यालय और शासकीय महाविद्यालय साल्हेवारा का नाम रानी दुर्गावती के नाम पर किया जाएगा। गंडई, साल्हेवारा और छुईखदान में 50 बिस्तर अस्पताल खोला जाएगा। इसके अलावा साल्हेवारा में वनोपज प्रसंस्करण केंद्र, छुईखदान में धान अनुसंधान केंद्र, छुईखदान और गंडई में टमाटर की खेती बहुतायत होती है। यहां पर फूड प्रोसेसिंग केंद्र, छिंदारी बांध में वाटर फिल्टर प्लांट की स्थापना कर पेयजल की व्यवस्था का प्रयास होगा।
इंदिरा कला संगीत विवि को केंद्रीय विवि का दर्जा
कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में यह भी कहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी के विजयी होने पर हंदिरा कला संगीत विवि को केंद्रीय विवि का दर्जा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं खैरागढ़ महोत्सव को पुन: शुरू करते हुए शासन द्वारा इसके लिए राशि प्रदान किया जाएगा। यहां नर्मदा, घटियारी और डोगेश्वर महादेव के मंदिर का जीर्णेाद्धार कर पर्यटन केंद्र बनाया जाएगा। वहीं बांसकुआं झरना, मंडीपखोल गुफा और बैताल रानी घाटीको भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।