City Media - Page 1194 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1194

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव क्षेत्र क्रमांक 73 के लिए जिला पंचायत सभापति और डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी विप्लव साहू ने सबसे पहले नामांकन भरा

0

राजनांदगांव : खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव क्षेत्र क्रमांक 73 के लिए जिला पंचायत सभापति और डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी विप्लव साहू ने सबसे पहले नामांकन भरा।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

खैरागढ़। खैरागढ़ विधानसभा में आज विप्लव साहू द्वारा अपने प्रस्तावकों और लगभग 50 से ज्यादा समर्थकों के साथ आज जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया गया। विप्लव साहू डेमोक्रेटिक पार्टी से हैं जिनका चुनाव चिन्ह चुनाव आयोग मे डायमंड (हीरा) निशान पंजीकृत है। खैरागढ़ विधान सभा उपचुनाव में गत 2 महीनों से जनता और युवाओं के बीच जाकर जनसंपर्क और सर्वेक्षण के बाद अपने आप को जनता के उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत किया है।यह देखना दिलचस्प होगा कि शिक्षित और उन्नती के चाहने वाले युवाओं के बीच लोकप्रिय विप्लव साहू कॉंग्रेस, भाजपा, जोगी कॉंग्रेस, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बीच कैसा मुकाबला होता है!

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is kashmir.jpg

गौसुलवरा कांफ्रेंस के जरिये सैय्यद हाशिमुद्दीन ने दिया मैसेज, मंत्री, विधायक लोगों की सेवा नहीं कर पा रहें तो छोड़ दे गद्दी

0

जगदलपुर- इस्लामिक धर्म के सूफी गौसे आजम के 18 वें वंशज सैय्यद हाशिमुद्दीन अल गिलानी बगदादी अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर बस्तर पहुंचे पहुंचे,यहां उनका भव्य स्वागत किया गया.रात 10 बजे स्थानीय जमाल मिल परिसर में गौसुलवरा कॉफेंस आयोजन किया गया था.कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए बस्तर सहित पड़ोसी राज्य ओड़िशा, आंध्रप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र व् अन्य राज्यों के लोग भी पहुंचे,कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए सैय्यदी ने कहा कि भारत से ईराक का रिश्ता एक हजार साल से भी ज्यादा पुराना है.भारत के गुजरात राज्य के लोग एक हजार साल पहले गौसे आजम दस्तगीर से मिलने बगदाद आये थे. गौसे आजम भी दो मर्तबा गुजरात जा चुके है.गुजरात के मेमन कौम के लोग दस्तगीर को बेहद प्यार करते थे और दस्तगीर ने भी मेमन को धन और तरक्की बख्शी थी.उन्होंने मंच मैसेज देते कहा की मंत्री, विधायक या इस तरह के लोगों को गद्दी पर अल्लाह ने बिठाया है उन्हें गद्दी पर इसलिए बिठाया गया है कि वे सभी लोगों की सेवा करें और अमन शांति लायें, लेकिन यदि कोई राजनेता ऐसा नहीं करता है तो उसे तत्काल गद्दी छोड़ देनी चाहिये, इस्लाम धर्म अमन, शांति और मोहम्बत बांटने वाला धर्म है.उन्होेंने इस्लाम धर्म के संस्थापक मोहम्मद साहब के एक किस्से को बताते कहा कि मोहम्मद जब भी अपने घर से बाहर निकलते थे तब एक यहूदी औरत उन पर कचरा फेंक देती थी.मोहम्मद रोज घर से निकलते थे और रोज औरत कचरा फैंकती थी.यह सिलसिला कई दिनों तक चलता रहा एक दिन जब मोहम्मद घर से निकले तो औरत ने कचरा नहीं फेंका, मोहम्मद उस औरत के घर पहुंच गये और उससे कहा कि तुमने आज मूझ पा कचरा नहीं फेंका तो मुझे तुम्हारी फिक्र हुई मन में आया कि कहीं तुम बीमार तो नहीं हो ऐसे में तुम्हारी खैरियत पूछने आ गया.औरत को मोहम्मद के बर्ताव से पछतावा हुआ.सैय्यदी ने कहा कि इस्लाम की असली सीख मोहम्मद साहब के साथ हुई घटना से मिलती है.इसके अलावा उन्होंने बीवी मरियम की इबादत और नबीयों के संबंध में जानकारी दी.वहीं माहे शाबान की बरकतों के बारे में भी बताया, इसके अलावा अंजुमन इस्लामिया कमेटी के द्वारा गरीबों की मदद के लिए शुरू किये फाउंडेशन को एक लाख ग्यारह हजार रूपये दिया रविवार को सैय्यदी वापस लौट गये. सैय्यदी को छतीसगढ़ शासन ने राज्य अतिथि का दर्जा दिया हुआ था.ऐसे में उनके स्वागत के लिए विधायक, महापौर, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा भी एयरपोर्ट पहुुंचे थे. एयरपोर्ट पर हजारों लोगों की भीड़ भी स्वागत के लिए उमड़ पड़ी थी.हजरत जगदलपुर मुस्लिम समाज के सदर हासिम खान के निवास स्थान पर गये और यहां भी लोगों से मुलाकात की.इसके बाद दूसरे दिन भी सैय्यदी शहर के फारूक नवीवाला, एस करीमुद्दीन सहित अन्य लोगों के घरों पर गये और लोगों से मुलाकात की.

आईपीएस अंकिता शर्मा को सैय्यदी ने दी शाल

सैय्यद हाशिमुद्दीन अल गिलानी बगदादी की सुरक्षा में लगी आईपीएस अंकिता शर्मा को खुद सैय्यदी ने शाल भेंट किया,उन्होंने आईपीएस अंकित शर्मा से मुलाकात की और उनसे बात की. इस दौरान हजरत ने कहा कि आप बगदाद नहीं आ पाईं इसलिए बगदाद यहां आ गया.दरअसल एयरपोर्ट से निकलते ही सैय्यदी से मिलने के लिए हजारों लोग उनकी तरफ बढ़ गये.इसके बाद उन्हें कार में बिठाया गया और जब वे कब्रस्तान में उतरे तब भी हजारों की भीड़ उनसे मिलने बेताब होने लगी थी. इस दौरान आईपीएस अंकिता शर्मा सैय्यदी की सुरक्षा में लगी हुईं थीं और उन्होंने भीड़ को दूर करने में काफी मेहनत की थी.

बस्तर चो गीत’ सॉन्ग हुआ रिलीज, बस्तर की कला, संस्कृति और परंपरा का प्रतिनिधित्व करती ‘बस्तर चो गीत’ रिलीज

0

‘बस्तर चो गीत’ का वीडियो एल्बम सॉन्ग हुआ रिलीज, पहले घंटे में ही 7 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा

जगदलपुर, 20 मार्च 2022 – आज ‘बस्तर चो गीत’ वीडियो एल्बम सॉन्ग आरुग म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है। इस गीत को रिलीज के पहले ही एक घण्टे में 7 हजार 7 सौ 27 लोग देख चुके हैं। इस वीडियो एल्बम में बस्तर की संस्कृति, परंपरा, कला, पर्यटन का फिल्मांकन किया गया है। इस गीत को एनएमडीसी के कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी (CSR) विभाग और बस्तर जिला प्रशासन के सहयोग से फ़िल्माया गया है। आरुग म्यूजिक पर लॉच इस वीडियो एल्बम में बस्तरिया संस्कृति को बेहतरीन ढंग फ़िल्माया और बस्तर की कला, लोकजीवनशैली को अच्छी तरह से प्रतिबिंबित किया गया है। इस सॉन्ग के माध्यम बस्तरिया कला और संस्कृति प्रतिनिधि रूप में लोगों तक पहुंच रही है। बस्तर चो गीत में यहां की कला, संस्कृति, रहन-सहन और जनजीवन के पहलुओं को दर्शाने की कोशिश की गई है।

इस गीत में बस्तर के प्रमुख एवं उभरते पर्यटन स्थलों को पर्यटन के दृष्टिकोण से आकर्षक ढंग से दिखाया गया है, विशेषकर बीजाकासा और चित्रकोट का सौंदर्य देखते ही बन रहा है। गीत के बोल क्षेत्रीय रुचि के साथ सुलभ और आसानी से समझ में आने वाले हैं। इस गीत में बस्तर के प्राकृतिक और ऐतिहासिक महत्व को भी दिखाया गया है। उल्लेखनीय है कि बस्तर अपनी प्रकृति और संस्कृति के कारण विश्वविख्यात है, लेकिन अतिवाद के लिए भी चर्चित है, मुख्यत: बस्तर अतिवाद प्रभावित इलाका नहीं है।

प्रकृति से परिपूर्ण होने के कारण यहां अनेक जल प्रपात, गुफाएं, घाटियां हैं जो पर्यटको का मन मोह लेती हैं। यहां की डोकरा आर्ट, बेलमेटल आर्ट, तुम्बा आर्ट का इस गीत में विशेष चित्राकंन हैं। इस गीत को.को सागर बोस, भुनेश्वर यादव ने लिखा है, जिसे राकेश तिवारी ने अपनी आवाज़ दी है जबकि अंकित तिवारी ने अपने रेप से गाने में जान डाल दी है। इस एल्बम का निर्माण लाइमलाइट प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ी के प्रतिभाशाली कलाकारों ने काम किया है, जो मॉडलिंग और अभिनय के क्षेत्र में देश में प्रदेश का नाम ऊंचा कर रही हैं। जिनमें अदिति तिवारी बिलासपुर, अलीशा चंद्राकर दुर्ग, कनिका ध्रुव बस्तर ने अभिनय किया है। इस गीत को आप सभी आरुग म्यूजिक के युट्यूब चैनल पर देख एवं सुन सकते हैं।

खुश अमदीद – सैय्यदी शेख हशिम्मुदीन अलगिलानी जनाब एयरपोर्ट मे भव्य स्वागत

0

सैय्यदी शेख हशिम्मुदीन अलगिलानी जनाब का एयरपोर्ट मे भव्य स्वागत संसदीय सचिव रेखचंद जैन, क्रेडा चैयरमेन मिथिलेश स्वर्णकार, शहर जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफीरा साहू, सभापति कविता साहू सहित पार्षदों ने किया |

पुरानी पेंशन बहाल होने पर प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ ने विधायक रेखचंद जैन एवं क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार का किया अभिनंदन

0

बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर कर्मचारी संगठनों ने माना प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार

मिठाई बांटी एवं गुलाल खेलकर मनाई खुशियां बाजा मोहरी बजा कर मनाई खुशियां

पुरानी पेंशन बहाली पर प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ ने जमकर लगाए ” भुपेश है तो भरोसा है ” के नारे

प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के प्रतिनिधियों ने पुरानी पेंशन बहाली होने पर प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के तत्वावधान में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल होने के बाद बजट सत्र से जगदलपुर पहुंचे विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार का अभिनंदन किया इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न कर्मचारीयों ने रंग गुलाल खेलकर मिठाई बांटी एवं खुशियां मनाई |

इस अवसर पर प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के प्रतिनिधियों ने कहा की पेंशन पुरुष भूपेश बघेल जी ने जो पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कर सौगात दी है वह कर्मचारियों के भविष्य के सामाजिक सुरक्षा के लिए अति आवश्यक था अब कर्मचारी रिटायर्ड होने के बाद अपने भविष्य को लेकर आश्वस्त हो गये हैं |

इस अवसर पर प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के प्रतिनिधि एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे |

विजय रैली के साथ प्रदेश प्रभारी गोपाल राय करेंगे 2023 में छत्तीसगढ़ चुनाव का शंखनाद – तरुणा साबे

0

छत्तीसगढ़ प्रभारी गोपाल राय के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की बदलबो छत्तीसगढ़ विजय रैली 21 मार्च को रायपुर में

पंजाब में हुई प्रचंड बहुमत के साथ जीत की खुशी में छत्तीसगढ़ के रायपुर में प्रदेश प्रभारी गोपाल राय जी के नेतृत्व में बदलबो छत्तीसगढ़ विजय रैली का रायपुर में 21 मार्च को आयोजन किया जा रहा है। जिसकी जानकारी राष्ट्रीय परिषद की सदस्य और जिला अध्यक्ष ने मीडिया को दी।

गौरतलब है कि पंजाब में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने के बाद अब आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में भी अपने पैर पसारने की तैयारी कर रही है।इसी कड़ी में विजय की खुशी मनाने हेतु रायपुर में 21 मार्च को विजय रैली निकाली जा रही है ।बस्तर जिला अध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर ने बस्तर जिले के समस्त लोगों से इस रैली में शामिल होने हेतु अपील की है।

तरुणा साबे बेदरकर ने बताया कि छत्तीसगढ़ मॉडल के नाम पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जितना ढोल उत्तर प्रदेश में जाकर पीटा है।उत्तरप्रदेश के रिजल्ट आने के बाद छत्तीसगढ़ क्या पूरे देश ने देख लिया है कि कांग्रेस की योजनाएं क्या है और कितना जन हित कारी है, उक्त बातें मीडिया में चर्चा के दौरान तरुणा ने कहा।

आगे तरुणा ने कहा कि लोगों का कांग्रेस और बीजेपी के प्रति विश्वास उठ चुका है । आम आदमी पार्टी को एक विकल्प के रूप में देख रहे हैं ।जिसका जीता जागता उदाहरण पंजाब चुनाव में जनता का आम आदमी पार्टी के लिए बहुमत के साथ वोट देकर सत्ता पर बिठाना है।अब आने वाले 2023 छत्तीसगढ़ चुनाव में आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने हेतु पूरे दम खम के साथ चुनाव लड़ेगी।जिसकी तैयारी इस बदलबो छत्तीसगढ़ विजय रैली के बाद पूरे प्रदेश में दिखाई देगी।

सीएम निवास घेराव का प्रयास, बड़ी संख्‍या में प्रदर्शनकारी सीएम आवास के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश

0

लाभांडी में मकानों की तोड़फोड़ और विस्थापन को लेकर नाराज हैं लोग

कलेक्टोरेट ज्ञापन देने पहुंचे थे लोग, कलेक्टोरेट बंद होने से सीएम निवास की ओर घुसे लोग

रायपुर में सीएम निवास घेराव का प्रयास, पुलिस बल ने रोका प्रदर्शनकारियों को…

सीएम निवास घुसने का प्रयास कर रहें प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा…

रायपुर। राजधानी रायपुर में सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन कर रहे बड़ी संख्‍या में प्रदर्शनकारी सीएम आवास के गेट का ताला तोड़कर के अंदर घुस गए। सीएम आवास परिसर में प्रदर्शन‍कारियों और पुलिस के बीच जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने एक-एक करके सभी प्रदर्शनकारियों खदेड़कर सीएम हाउस परिसर के बाहर किया। आधे घंटे तक चले प्रदर्शन में काफी तनावपूर्ण माहौल रहा।

जानकारी के मुताबिक छेरीखेड़ी के लगभग 150 परिवार विस्थापन की मांग को लेकर सीएम हाउस पहुंचे थे। 150 परिवार के लोग बिना नोटिस और विस्थापन को लेकर विरोध जताने सीएम आवास पहुंचे थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि उन्‍हें प्रशासन की ओर से 17 मार्च को इलाके को खाली करने का नोटिस दिया गया। जबकि 21 मार्च को बुलडोजर चलने का नोटिस दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि व्यवस्थापन के बाद ही उन्‍हें हटाया जाए।

मामले को लेकर रायपुर एरिया मीना साहू का कहना है शासकीय जमीन पर कब्जा किए थे. जिसे हटाने के लिए नोटिस पहले भी दिया गया था. अभी नोटिस भेज दिया गया है लेकिन अभी उससे नहीं तोड़ा जाएगा।

सरपंचसंघ एवं जनप्रतिनिधियों पदाधिकारियों ने बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल से मुलाकात कर होली त्यौहार की बधाई दी

0

बस्तर विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल को कार्यकर्ताओं ने मुलाकात कर होली त्यौहार की बधाई दी प्रदेश उपाध्यक्ष सरपंच संघ श्याम कुमारी ध्रुव ने होली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि आपकी मेहनत से शीतकालीन सत्र हमारे बस्तर ब्लॉक मुख्यालय में बहुप्रतीक्षित मांग कालेज को लेकर लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग पर मुहर लगने पर क्षेत्र की जनता खुश हैं आपकी दूरदर्शिता सोच के कारण क्षेत्र के बाजा -मोहरिया, हाटपहारिया, जैसे गरीब वर्गो के सेवकों को भी मानदेय का प्रावधान बजट सत्र में करवा कर क्षेत्र के लोगों को सौगात दिया है प्रदेश की सरकार के द्वारा कर्मचारियों की बंद पेंशन को लागू करने की घोषणा से कमर्चारियों भी खुश हैं |

बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण एवं क्षेत्रीय विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के अपार प्यार, मेहनत व समर्थन से सफलता मिली है विकास को लेकर कहा कि विधानसभा के चौमुखी विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोडी जाएगी उन्होंने दो बर्षों बाद कोरोना से मुक्ति मिलने का जिक्र करते हुए भाईचारे के साथ होली पर्व मनाने की अपील की आगे कहा कि प्रदेश की योजनाओ से पात्र एक एक व्यकि को लाभ पहुंचा है इस दौरान विधायक को कार्यकर्ताओं द्वारा गुलस्ता देकर होली की बधाई दी |

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सरपंच संघ श्याम कुमारी ध्रुव, शजेल संदर्शक सदस्य दिनेश यदु,महिला जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंपा ठाकुर, जनपद पंचायत बस्तर सरपंच संघ अध्यक्ष रामया मौर्य, बोड़नपाल सरपंच फूलसिंह बघेल , कुदालगांव सरपंच धरम दास गोयल, घाटलोहगा सरपंच डमरू बघेल , विधायक मीडिया प्रभारी तुलसी ठाकुर , राजेश कश्यप, हेमराज बघेल , पूरन कश्यप, चैतन कश्यप एवं जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे |

विजय वार्ड कई दिनों से रामभरोसे, पानी की किल्लत में आधी आबादी, कई इलाकों में सड़क बत्ती गुल, जनता परेशान

0

जगदलपुर। नगरीय निकाय क्षेत्र के महाराजा विजय चंद्र वार्ड क्रमांक 2 इन दिनों भगवान भरोसे है।आधे आबादी को जहां पेयजल के लिए मोहताज होना पड़ रहा है तो कई इलाकों में सड़क बत्ती गुल है। किसी को भी जनता की परेशानी से कोई लेना देना नहीं है।

नगर के दलपत सागर आईलैंड के सामने वाला वार्ड विजय वार्ड कई प्रकार की समस्यायों से जुझ रहा है किंतु किसी को वार्डवासियों की चिंता नहीं है जिसके कारण वह लोग परेशान हैं।

दस मिनट का काम लगेंगे तीन दिन

नगर के कृष्ण मंदिर के पास स्थित बोर 17मार्च गुरुवार से खराब है और गुरुवार शाम से पेयजलापूर्ति नहीं हो रही है। होली पर्व के दिन भी लोगों को पेयजल के लिए भटकने को मजबूर होना जबकि स्टाटर दस मिनट में लगाया जा सकता था किंतु निगम के पीएचई विभाग पर लगता है कि किसी का नियंत्रण नहीं है।

स्टार्टर से छेड़खानी की कई शिकायते

इस बोर की स्टार्टर के साथ एक व्यक्ति द्वारा लगातार छेड़छाड़ करता है और इसकी शिकायत कई बार किया जा चुका है किंतु निगम प्रशासन उदासीन बना हुआ है जिसके कारण उस व्यक्ति के हौसले बुलंद हैं।

सड़क बत्ती एक हफ्ते से गुल

इस वार्ड में सड़क बत्ती गुल है किंतु इसकी ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है जबकि त्यौहारी सीजन में सड़क बत्ती बहाल रहना चाहिए था उसके बावजूद भी नगरीय प्रशासन की कुंभकर्णी निंद्रा नहीं कुटी।

जनप्रतिनिधियों को नहीं जनता की चिंता

वार्डवासियों की चिंता जनप्रतिनिधियों को नहीं है, ऐसा जान पड़ता है। वार्ड पार्षद हो या निर्वाचित नगर के बड़े जनप्रतिनिधियों महापौर या विभागीय सभापति कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। मात्र होली के दिन एक टैंकर भेजकर अपनी इतिश्री निगम ने की।

भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन के विरुद्ध शिवसेना के उच्च पदाधिकारी महामाया माइंस का करेगी घेराव – शिवसेना प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा

0

डौंडी – शिवसेना प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा द्वारा ग्राम महामाया में भिलाई स्टील प्लांट के लोहा खदान में मजदूरी की मांग को लेकर शांति पूर्वक आंदोलनरत ग्रामीणों पर पुलिस की बर्बरता पूर्वक कार्यवाही का शिवसेना कड़े शब्दों में निंदा करती है एवं दोषी भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन, स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करती है। उन्होंने आगे कहा कि ग्राम महामाया के लोहा खदान में काम की मांग को लेकर ग्रामीण विगत कई महीनों से आंदोलनरत हैं ।जिन्हें भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों द्वारा कई बार लिखित में काम उपलब्ध कराने का वादा किया गया किंतु हर बार ग्रामीणों से भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ,स्थानीय प्रशासन, पुलिस अधिकारियों द्वारा अपने वादों से मुकरते हुए उनके साथ वादाखिलाफी किया गया। जिससे परेशान होकर महामाया के ग्रामीणों द्वारा महामाया खदान के सामने शांतिपूर्वक आंदोलन किया जा रहा था । जिस पर भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ,स्थानीय प्रशासन ,पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक कार्यवाही करते हुए कई ग्रामीणों को गिरफ्तार कर पचासों ग्रामीणों को बालोंद जेल भेज दिया गया ।जिससे यह स्पष्ट है कि महामाया खदान में बीएसपी प्रबंधन ग्रामीणों को काम उपलब्ध नहीं कराना चाहती और वह अपने वादे से मुकर रही है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

शिवसेना पार्टी भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन के दमन चक्र का विरोध करती है ।और भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन से मांग करती है कि भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन वादाखिलाफी बंद कर अपने वायदा अनुसार आंदोलन महामाया के ग्रामीणों को महामाया लौह अयस्क खदान में काम उपलब्ध कराएं। अन्यथा शिवसेना आंदोलनरत महामाया के ग्रामीणों के साथ उनके काम के अधिकार को लेकर आंदोलन करने बाध्य हो जावेगी ।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is kashmir.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS