City Media - Page 1348 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1348

बस्तर सांसद दीपक बैज का धरना समाप्त..एयर एलाइंस ने मानी यात्रियों की सभी मांगे..

0

कल स्पेशल विमान से यात्रियों को भेजेंगे जगदलपुर व रायपुर

यात्रियों के रुकने खाने व आने जाने की भी व्यवस्था की जायेगी।

ज्ञात हो की हैदराबाद एयरपोर्ट में बस्तर सांसद दीपक बैज ने यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए यात्रियों के साथ 3 घंटे से भी ज्यादा देर धरना दे डाला।

यात्रियों की असुविधा को देखते हुए सांसद बैज ने यात्रियों की मांगो को लेकर हैदराबाद एयरपोर्ट के अंदर यात्रियों के साथ ही धरना दे डाला यात्रियों की मांग रही कि उन्हें अलग से विमान सेवा मिले खाने,रहने व आने जाने की सुविधा मिले परंतु एयर एलाइंस ने बिना पूर्व सूचना के फ्लाइट केंसल की जानकारी यात्रियों को नही दी। और कहा पैसा रिफंड कर दिया जाएगा परंतु कोई सुविध नही मिलेगी। ऐसे में बहुत से यात्री ऐसे थे जो इलाज करवाने हेतु हैदराबाद गए हुए थे उनके पास ना तो रुकने की सुविधा थी ना आने जाने की इस से यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई जिसे देखते हुए सांसद दीपक बैज ने यात्रियों के साथ उनकी मांगों को लेकर हैदराबाद एयरपोर्ट के अंदर ही धरना दे डाला। इस दौरान लगातार एयर एलाइंस के उच्च अधिकारियों से बस्तर सांसद की बात-चीत चलती रही लगभग 3 घंटे बाद अंततः यात्रियों का आक्रोश व सांसद के धरने को देख नतीजा यात्रियों के पक्ष पर निकला एयर एलाइंस को यात्रियों की बात माननी पड़ी।

कल 10 बजे स्पेशल विमान से हैदराबाद से जगदलपुर व जगदलपुर से रायपुर भेजेंगे सभी यात्रियों को साथ ही रुकने,खाने व आने जाने की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

धरना समाप्त होने के बाद यात्रियों के चेहरे में खुशी और हाथो में बोडिंग पास साथ ही यात्रियों ने सांसद बैज का आभार प्रकट किया….

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री, राष्ट्रनिर्माता भारतरत्न स्व पं जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाया गया

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी के नेतृत्व में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा आज दिनांक 14 नवम्बर दिन रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री,राष्ट्रनिर्माता भारतरत्न स्व पं जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती बाल दिवस के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया

सर्वप्रथम पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण तिलक वंदन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

जनजागरण अभियान पदयात्रा प्रभारी कृष्णा दुबे जी,ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी, शीबू नायर जी ने नेहरू जी की जीवनी पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रभारी महामंत्री विवेक मसीह ने व आभार प्रदर्शन ब्लॉक उपाध्यक्ष जीवन लाल साहू ने किया।

ततपश्चात बढ़ती मंहगाई एवं केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ जन जागरण अभियान पदयात्रा की शुरुआत राजहरा बाबा मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात वार्ड नं 1 व 2 में किया गया वार्डवासियों को केंद्र सरकार की नाकामियों बताया गया और छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस के भूपेश सरकार के 3 साल की उपलब्धियों को पाम्पलेट पुस्तक व पर्चा के माध्यम से बताया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

जनजागरण अभियान पदयात्रा कार्यक्रम में राजहरा ब्लॉक के जन जागरण अभियान के प्रभारी कृष्णा दुबे जी ,नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी,ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह,जिला उपाध्यक्ष संगीता नायर जी प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस रुकसाना बेगम, जिला पंचायत सदस्य बसंती बाला भेंडिया,जिला सचिव युवराज साहू, रवि जायसवाल जी जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस प्रशांत बोकड़े जी,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हरिश साहू, एन एस यू आई विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष चंपा साहू एल्डरमेन प्रमोद तिवारी ने सभा को सम्बोधित किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

इसी बीच पदयात्रा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ जन शेख नयुम खान व लतीफ खान जी का शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया।

साथ ही कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरुआत भी की गई।
कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी – रामजतन भारद्वाज जी,के ईश्वर राव जी, सूरज विभार जी,प्रदीप बबलू,रामू शर्मा,काकू रंधावा
एल्डरमैन – के वी अब्राहम, ममता पांडेय, जगदीश श्रीवास,
पार्षदगण – रोशन पटेल, स्वप्निल तिवारी, श्रुति यादव,विजय लक्ष्मी, चंदू सिन्हा, जनक निषाद,बृजमोहन नेताम

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

ब्लॉक पदाधिकारी –

जीवन लाल साहू, मोहन साहू, श्रीनिवास राव,सुरेश ठाकुर,नवीन कथूरिया, प्रदीप बाघ,हरिश खस,रूबी एंथोनी,फ्रांसिस कोलीन,विलसन मैथ्यू, ताराचंद बघेल, अजय बघेल, ओनु दादा |

युवक कांग्रेस से –

परितोष हंसपाल, मनीष सेन,जावेद खान,अभिषेक राव,पी एम सुहैल, लुमेश रामटेके,राजू चौधरी, शुभम गुप्ता |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

महिला कांग्रेस से –

चंदा बाई, नर्मदा साहू, राधा शर्मा, मानकी साहू,तारामती, मधु,लता देशमुख, उर्वशी देवी सहित स्थानीय प्रदेश व जिला कांग्रेस के पदाधिकारीगण, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस, सेवादल, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग /अ जा/अल्पसंख्यक विभाग/आदिवासी कांग्रेस,किसान कांग्रेस, समस्त विभाग/प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, नगरीय निकाय में कांग्रेस के अध्यक्ष/पार्षदगण/ एल्डरमैन, एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित थे।

केंद्रीय कानून मंत्री एस पी सिंह बघेल जी का हुआ आगमन, भाजपाइयों ने किया स्वागत।

0

आज केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एस पी सिंह बघेल जी का आगमन बालोद जिले के डौंडी विकासखंड अंतर्गत ग्राम दानी टोला में हुआ जहां वह अपने पीएसओ के देहांत के पश्चात दिल्ली से चलकर मृतक परिवार से मिलकर दुख की घड़ी में संवेदना प्रकट करने आए थे । बघेल जी के आगमन की जानकारी प्राप्त होने पर भाजपाइयों ने दानी टोला मुख्य मार्ग पर एकत्र होकर मंत्री जी का स्वागत गमछा भेंट कर किया ,तत्पश्चात समस्त भाजपा कार्यकर्ता मृतक परिवार के घर संवेदना प्रकट करने मंत्री के साथ रवाना हुए। इस अवसर पर डौंडी मंडल अध्यक्ष मनीष झा ,दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह, नगर पंचायत डौंडी के अध्यक्ष सोमेश सोरी, नगर पंचायत चिखलाकसा की अध्यक्ष भिखी मसिया, प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र माहला, जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष विक्रम धुर्वे ,डौंडी मंडल के कोषाध्यक्ष अजय चौहान ,उपाध्यक्ष हितेश साहू, मंत्री योगेंद्र सिन्हा , दल्ली राजहरा मंडल के उपाध्यक्ष सुजीत झा ,नगर पंचायत चिखला कसा के उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव मानकर, पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश आर्य ,सांसद प्रतिनिधि मोरध्वज साहू, नगर पंचायत चिखला कसा की पार्षद संगीता साहू, तिहारू राम आर्य, विजय दड़सेना, राजू रावटे, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पुष्पजीत बेस,युवा कार्यकर्ता रामाधार साहू सहित अन्य भाजपाई उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

‘‘31 प्रतिशत डीए की शीघ्र घोषणा नहीं होने पर फेडरेशन करेगा अनिश्चित कालीन हड़ताल‘‘

0

शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन द्वारा 14 नवम्बर को राजधानी रायपुर में प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में समस्त कर्मचारी संगठनों के प्रान्ताध्यक्षों ने एक सुर से कहा कि यदि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की शीघ्र घोषणा नहीं करेगी तो राज्य के समस्त कर्मचारी अधिकारी एवं पेंशनर दो माह के अन्तराल में अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे।

अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन बस्तर जिला के जिला सयोजक अजय प्रताप सिंह परिहार ने बताया कि बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में जहॉ छत्तीसगढ़ की सरकार महंगाई के विरोध में आये दिन आंदोलन कर रही है वही राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को भारत के सभी राज्यों से कम 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता देकर कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है जबकि कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान 31, पंजाब 28, झारखण्ड 31, महाराष्ट्र 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2021 से दे रहे है। उपस्थित कर्मचारी नेताओं ने कतिपय उन संगठनों की पोल खोल दी जो अब तक यह दावा करते थे कि 11 प्रतिशत डीए की घोषणा कि सरकार दिवाली में करेगी। प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला ने कहा कि अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन कर्मचारियों की दो प्रमुख मांग 31 प्रतिशत डीए तथा सांतवे वेतनमान के आधार पर गृह

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg

भाड़ा भत्ता सहित समस्त भत्तों के पुनरीक्षण की मांग को लेकर सरकार से अब आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। उसी तारतम्य में अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे किन्तु हड़ताल की तिथि पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कर्मचारी न्याय योजना का जन जागरण करने हेतु प्रांताध्यक्षों का सामूहिक दौरा पूर्ण होने के बाद तिथि की घोषणा करेंगे। दिवाली मिलन समारोह में 22 कर्मचारी अधिकारी संगठनों के प्रांताध्यक्ष एवं प्रांतीय पदाधिकारी सम्मिलित थे। बैंठक को मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपूत, स्वास्थ्य कर्म संघ के प्रांताध्यख ओ.पी. शर्मा, लिपिक वर्ग कर्म. संघ के प्रांताध्यक्ष रोहित तिवारी पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष कमलेश सिंह राजपूत तथा कर्मचारी नेता कीर्तिवर्धन उपाध्यक्ष, शिवकुमार पाण्डेय, करण सिंह अरेरिया, संजय दुबे, सुनील यादव, आलोक मिश्रा, विकास सिंह राजपूत, एल.के. नामदेव, प्रकाश शुक्ला, तीरथलाल सेन, डॉ. गोकुल सरकार, संजय तिवारी, रमेश कुमार मारकण्डेय, सुखीराम घृतलहरे में संबोधित किया। समारोह के अंत में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष राकेश साहू के आकस्मिक निधन पर पर श्रद्धांजली देते हुये राकेश साहू की संदेहास्पाद मौत के लिये उच्चत्तरीय जॉच की मॉग उच्च प्रशासन से की गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

किसी भी रोज हो सकता है पीने वालों के साथ बड़ा हादसा…दल्लीराजहरा- चिखलाकसा में चल रहा अवैध और मिलावटी शराब का बेखौफ धंधा

0

दल्लीराजहरा। लौहनगरी दल्ली राजहरा एवं चिखलाकसा के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध एवं मिलावटी शराब की बिक्री जोरों पर है | आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग की आँख के नीचे शराब कोचियों द्वारा बैखोफ व खुले आम धडल्ले से अवैध एवं मिलावटी शराब नगर के लगभग सभी क्षेत्र में सहजता से उपलब्ध कराई जा रही है। आबकारी विभाग अधिक व्यावसायिक लाभ के लिए शराब बिक्री को बढ़ाने के लिए ऐसे शराब कोचियाओं को संरक्षण देता प्रतीत हो रहा है क्योंकि शासकीय शराब दुकान के खुलने के समय शराब कोचिया को बोरी एवं झोला में भरकर बेखौफ परिवहन करते देखा जा सकता है इक्का – दुक्का मामलों में अत्यधिक शिकायत होने पर पुलिस विभाग द्वारा शराब कोचियों के गुर्गों को गिरफ्तार कर खाना पूर्ति की जाती है | बड़े शराब कोचिया एवं शराब विक्रेता आबकारी विभाग एवं पुलिस की नजर में रहते हुए भी कार्यवाही से बचे रहते हैं | गली मोहल्लों में सामान्य व्यक्ति को भी यह जानकारी है कि फलां फलां व्यक्ति शराब बेचता है किन्तु आबकारी अमले के प्रमुख सर्किल अधिकारी एस.आर. भांडेकर अवैध शराब बिक्री को आसानी से नकार जाते है | सैकड़ों मदिराप्रेमी अपनी जान जोखिम में डाल कर मिलावटी शराब पीने को मजबूर हैं क्योंकि कोचियों द्वारा अधिकारीयों को हफ्ता पेमेंट करने के लिए शराब में मिलावटकी जा रही है |

सूत्रों से यह पता चला है कि कोचियों द्वारा सूजे की सहायता से ढक्कन को किनारे से खोलकर शराब की बोतलों में मिलावट की जाती है सूजा मारने के दौरान कई बार कांच का टुकड़ा इन बोतलों में चला जाता है इसके साथ साथ गंदे पानी का उपयोग करने के कारण शराब की बोतलों में कीड़े मकोड़े देखे गए है | किन्तु शराब पीने वाले कुछ मदिराप्रेमियों द्वारा चाह कर भी इसकी शिकायत नहीं की जाती। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि कोचियों के द्वारा मिलने वाले बोतल के ढक्कन अक्सर ढीले रहते है एवं उनका स्वाद भी अलग रहता है। कभी भी बड़ी अनहोनी की आशंका को दरकिनार नहीं किया जा सकता। चूँकि अधिक लाभ के लालच में शराब कोचियाओं द्वारा कई बार सस्ते केमिकल एवं दवाइयों का प्रयोग कर शराब में मिलावट की घटनाएँ देखी जा चुकी हैं| समय समय पर कई जन प्रतिनिधियों द्वारा अवैध शराब विक्रय की शिकायत होने पर भी स्थानीय अधिकारी कार्यवाही से बचते है किन्तु वहीँ जिले एवं बड़े अधिकारीयों द्वारा कार्यवाही होने पर शिकायत सही पाई जाती है | बेखौफ अवैध शराब बिक्री का जिम्मेदार कौन है ? एक ओर शासनद्वारा अवैध शराब बंदी की घोषणा की जाती है वहीँ दूसरी ओर आबकारी विभाग के अधिकारीयों द्वारा शराब कोचियाओं को संरक्षण देकर गली गली मोहल्लों में अवैध एवं मिलावटी शराब बिक्री कराई जा रही है | शासकीय शराब की बोतलों में अगर मिलावटी शराब बिकती है और कोई बड़ी घटना घटती है तो इसकी जवाबदेही किसकी होगी ? घटना को बड़ी दुर्घटना होने से पूर्व रोकने की कोशिश न करना प्रशासन की लापरवाही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दीपक का धरना बना सुधार का आधार, सिंधिया बोले कार्यवाही जारी है…

0

(अर्जुन झा) जगदलपुर – हैदराबाद एयरपोर्ट पर बस्तर लोकसभा सांसद दीपक बैज का अव्यवस्थाओं के खिलाफ धरना अब विमान यात्रियों की सुविधा के लिए सुधार का आधार बनकर उभरा है। सांसद दीपक बैज ने हैदराबाद विमानतल पर एयर इंडिया की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद यात्रियों की सुविधाओं के संबंध में अफसरों से बातचीत की थी लेकिन जब कोई हल नहीं निकला तो सांसद दीपक बैज अन्य यात्रियों के साथ विमानतल पर धरने पर बैठ गए। इसके साथ ही उन्होंने धरने की तस्वीर पीएमओ और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी ट्वीट कर इस मामले की जानकारी से अवगत कराया। सांसद बैज की पहल रंग लाई और उड्डयन मंत्री सिंधिया ने तत्काल उन्हें ट्विटर पर ही जवाब देते हुए जानकारी दी की कार्यवाही जारी है। उन्होंने सांसद बैज को यह मामला उनके संज्ञान में लाने के लिए धन्यवाद भी दिया है। इधर बस्तर सांसद दीपक बैज के जनहित में हैदराबाद में भी सामने आए इस जुझारूपन को लेकर कहा जा रहा है कि युवा सांसद अपने निर्वाचन क्षेत्र के साथ साथ संसद में तो सक्रिय हैं ही, अब दूसरे राज्य में भी उनकी जन सुविधाओं की खातिर आक्रामकता सामने आ गई है। गौरतलब है कि सांसद दीपक बैज बस्तर से लेकर दिल्ली तक अपने जुझारूपन के लिए पहचाने जाते हैं। यहां नगरनार स्टील प्लांट को बचाने के लिए जन आंदोलन हो या सांसद में बहस, ये हमेशा अपने तेवरों के कारण आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने आज जो पहल की है, वह विमान सुविधाओं के क्षेत्र में सुधार की दिशा में बड़ा कदम है।

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

एयर इंडिया की गैरजिम्मेदारी से खफा होकर हैदराबाद एयरपोर्ट पर धरने पर बैठे बस्तर सांसद दीपक बैज…

0

हैदराबाद। एयर इंडिया की गैरजिम्मेदारी से खफा होकर बस्तर सांसद दीपक बैज और अन्य यात्रीगण एयरपोर्ट पर धरने पर बैठ गए। जगदलपुर से हैदराबाद फ्लाइट के लिए सक्रिय प्रयास करने वाले बस्तर सांसद बैज को ही लोगों की सुविधा की खातिर एयरपोर्ट पर धरना देना पड़ा। एयर इंडिया का संचालन टाटा जैसे प्रतिष्ठित समूह के हाथों में जाने के संदर्भ में यह उम्मीद बंधी है कि एयर इंडिया की यात्री सुविधाओं में विस्तार होगा और सरकारी ढर्रे पर चल रही व्यवस्था बदलेगी। फिलहाल अव्यवस्था को लेकर सांसद दीपक बैज का यह धरना चर्चा का विषय बन गया। सांसद बैज ने पहले तो विरोध व्यक्त करते हुए एयर इंडिया के अधिकारियों से फोन पर बात कर उन्हें उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराने की कोशिश की। लेकिन जब कोई असर नहीं हुआ तो सांसद बैज अन्य यात्रियों के साथ एयरपोर्ट पर

ही धरने पर बैठ गए। सांसद और अन्य यात्रियों के धरने पर बैठने से खलबली मच गई और आखिरकार एक अधिकारी ने वहां पहुंचकर उन्हें मनाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि बस्तर सांसद दीपक बैज अपना हैदराबाद दौरा समाप्त कर जगदलपुर के लिए रवाना हो रहे थे, तभी हैदराबाद एयरपोर्ट में एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी आने पर फ्लाइट केंसल हो गई। इस स्थिति में हैदराबाद से रायपुर जगदलपुर जाने वाले यात्रियों की परेशानी को देखते हुए बस्तर सांसद दीपक बैज ने एयर इंडिया के अधिकारियों से बात कर उचित सुविधा उपलब्ध कराने कहा। लेकिन एयर इंडिया को अपनी जिम्मेदारी से मुकरते देख सांसद दीपक बैज और अन्य यात्रियों ने हैदराबाद एयरपोर्ट पर धरना दे दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

एयर इंडिया अपनी जवाबदारी से मुकरी तो बस्तर सांसद व यात्रीगण बैठे धरने पर….

0

बस्तर सांसद दीपक बैज अपने हैदराबाद दौरा समाप्त कर जगदलपुर के लिए रवाना हो रहे थे तभी एयरपोर्ट हैदराबाद में एयर इंडिया की विमान में तकनीकी खराबी आने पर फ्लाइट हुई केंसल ऐसे में हैदराबाद से रायपुर व हैदराबाद से जगदलपुर जाने वाले यात्रियों के दिक्कतों को देखते हुए बस्तर सांसद दीपक बैज ने एयर इंडिया के अधिकारियों से बात कर उचित सुविधा उपलब्ध कराने के बात कही परंतु एयर इंडिया को अपनी जवाबदेही से मुकरते देख सांसद दीपक बैज व यात्रियों ने हैदराबाद एयरपोर्ट के अंदर ही धरना दे डाला।

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

आदिवासी नायक बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर “जनजाति गौरव दिवस” मनाया जाएगा

0

15 नवंबर 2021 दिन सोमवार को अनुसूचित जनजाति मोर्चा सभी 11 मंडलों में आदिवासी नायक बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर “जनजाति गौरव दिवस” मनाया जाएगा जगदलपुर मंडल में स्थित भाजपा कार्यालय में दोपहर 12:00 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजजा मोर्चा व पूर्व सांसद बस्तर लोकसभा श्री दिनेश कश्यप जी होगें यह जानकारी अनुसूचित जनजाति मोर्चा नगर अध्यक्ष भुनेश्वर ध्रुव ने दी |

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

मुख्यमंत्री 14 नवम्बर को करेंगे जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शिक्षा समागम का उद्घाटन

0

शिक्षा समागम का दो दिवसीय आयोजन 14 और 15 नवम्बर को रायपुर में

नोबल विजेता डॉ. अभिजीत बनर्जी एवं शिक्षाविद् का विभिन्न विषयों पर होगा व्याख्यान

रायपुर, शिक्षा विभाग द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शिक्षा समागम का आयोजन राजधानी रायपुर में 14-15 नवम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 नवम्बर को प्रातः 11 बजे राष्ट्रीय शिक्षा समागम का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम करेंगे।

उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मुख्य ऑडिटोरियम में 14 नवम्बर को दोपहर 2 बजे से आयोजित प्रथम सत्र में मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा भविष्य के स्कूल का प्रतिदर्श विषय पर उद्बोधन देंगे। द्वितीय सत्र में गेम संस्था के सह-संस्थापक शमेकिन माहेश्वरी द्वारा व्यवसायिक शिक्षा और उद्यमिता, मानसिकता विषय पर तथा तृतीय सत्र में नेशनल लीडर शिक्षा और कौशल के नारायणन रामास्वामी द्वारा ऑनलाईन सीखने का भविष्य विषय पर उद्बोधन दिया जाएगा। अंत में नोबल विजेता डॉ. अभिजीत बनर्जी ऑनलाईन अपना व्याख्यान देंगे।

शिक्षा समागम के द्वितीय दिवस 15 नवम्बर को प्रतिभागियों द्वारा रायपुर के उत्कृष्ट विद्यालयों का भ्रमण किया जाएगा। इसके साथ ही प्रातः 9 बजे से मुख्य ऑडिटोरियम एवं कॉन्फ्रेंस हॉल में विभिन्न राज्यों के व्यावसायिक समुदाय द्वारा प्रस्तुति, प्रथम एजूकेशन फाउंडेशन की सीईओ रूक्मणी बैनर्जी द्वारा बेहतर पुनर्निमाण-महतारी में शिक्षा से सीख विषय पर व्याख्यान दिया जाएगा। इसके पश्चात सीपीआर के अध्यक्ष यामिनी अय्यर द्वारा बड़े पैमाने पर शासन सुधार तथा प्रेमजी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ऋषिकेश बी.एस. द्वारा शिक्षक नेतृत्वकर्ता के रूप में विषय पर व्याख्यान दिया जाएगा। इसके पश्चात एनआईसी के वरिष्ठ निदेशक श्री ए.के. सोमशेखर द्वारा टेली प्रैक्टिस, एलएलएफ संस्था के संस्थापक निदेशक डॉ. धीर झिंगरन द्वारा प्रारंभिक वर्षों का सशक्तिकरण तथा एनआईएफ के कार्यपालक निदेशक श्री बिराज पटनायक द्वारा कक्षाओं में समावेशन विषय पर व्याख्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम का समापन प्रतिवेदन प्रस्तुतिकरण एवं प्रमाण पत्र विरण से होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg

छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेम सिंह एक आम ने बताया कि विचारों के आदान-प्रदान के लिए राष्ट्रीय स्तर का समागम और छत्तीसगढ़ में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए बच्चों के भविष्य को करने के लिए किया जा रहा है इसमें देश विदेश के बड़े-बड़े शिक्षाविद और विशेषज्ञ इन 2 दिनों में अपनी बातों को रखेंगे उसको रिकॉर्ड किया जाएगा और इसके क्रियान्वयन के लिए कमेटी भी बनाई जाएगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS