बीते रात को हुए बारिश से धान बर्बाद,धान खरीदी केंद्र में रखे धान भीगे,बांदे लैम्प्स के अंतर्गत पी व्ही 84 धान खरीदी केंद्र में धान के स्टैक को नही ढकने से भारी मात्रा में धान भीग गए,केंद्र प्रभारी की लापरवाही साफ तौर पर देखने को मिला है, सम्पूर्ण व्यवस्था कोने के
बाइट-आर डी मानिक-लैम्प्स प्रबंधक बांदे
बाद भी धान समय पर ढंक नही पाए,त्रिपाल होने के बाद अगर धान भीगे तो अंदाजा लगा सकते हैं प्रभारी किस हद तक लापरवाही किया है, दो दिन से मौसम अपनी करवटे बदल रही हैं फिर भी धान को सुरक्षित करने में प्रयास नही किया गया जिसके चलते भारी मात्रा में धान भीग गए,आधी रात को लगभर 2 घंटे तक झमाझम बारिश हुई मौसम विभाग ने भी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने का संकेत दिया फिर भी सतर्कता नही दिखाते हुए धान को ढंकना जरूरी नही समझा |
छत्तीसगढ़ का बजट की तैयारी शुरू कर दी गई है मुख्यमंत्री भुपेश बघेल इस संबंध में विभाग वार मंत्रियों की समीक्षा बैठक कर रहे है सोमवार को उन्होंने 5 मंत्रियों के साथ संबंधित विभागों की समीक्षा की है आज भी 4 मंत्रियों के विभागों की समीक्षा की जाएगी । इस बार का बजट बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि एक तरफ प्रदेश 2 वर्षों से कोरोना का प्रकोप झेल रहा है दूसरी तरफ विपक्ष के निशाने पर भी है भुपेश सरकार के 3 वर्ष पूर्ण हो चुके है और विपक्ष सरकार पर निष्क्रियता का आरोप लगातार लगा रहा है विपक्ष का
आरोप है कि प्रदेश में किसी प्रकार के भी इंफ्रास्ट्रक्चर का कार्य भूपेश सरकार ने नहीं किया है जो कार्य 15 वर्षों में रमन सरकार के द्वारा हुए थे उसकी भी देखरेख करने में भूपेश सरकार नाकाम साबित हुई है इसलिए भूपेश बघेल इस बार की समीक्षा बैठक में मंत्रियों और जनता को विश्वास दिलाने की कोशिश करेंगे कि उनकी मांगो और अपेक्षाओं के अनुरूप छत्तीसगढ़ का बजट पेश हो और विपक्ष का मुंह बंद कर सकें।
बहरहाल बजट जब पेश होगा और उसका असर जनता पर कितना पड़ता है विपक्ष के मुंह को सरकार कैसे बंद कर सकती है यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस बार कोई भी कसर बाकी रखना नहीं चाह रहे हैं और कई मंत्रियों की नाराजगी जो बजट को लेकर है उसे भी दूर करने का प्रयास कर रहे हैं |
भाजयुमो भानपुरी ने पंजाब मुख्यमंत्री का फूका पुतला, मोदी जी की सुरक्षा में चुक कॉग्रेस का षड्यंत्र :- केदार कश्यप
भानपुरी /- भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल भानपुरी के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सुरक्षा में पंजाब की चन्नी सरकार द्वारा कोताही बरतने के विरोध में भानपुरी मुख्य चौराहे में आक्रोश पूर्वक पुतला दहन कर नारेबाज़ी की इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल जी, किसन सेन जी, उमाकांत कश्यप महामंत्री रामप्रसाद मौर्य जी, हरबंधू बघेल जी, मंत्री रमेश दीवान जी, भाजयुमो ओमप्रकाश कश्यप, लोकेश कश्यप मौजूद थे!
नारायणपुर विधानसभा के ग्राम कोरमेल परोदा में सोमवार को जनपद सदस्य निलय कश्यप ने क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए । प्रतियोगिता का पहला ईनाम 11 हजार एवं दूसरा ईनाम 5 हजार था इस दौरान निलय कश्यप ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलना हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, ऐसे प्रतियोगिता मे हमको भाग लेके अपनी प्रतिभा को दुनिया को दिखाना है साथ ही आने वाली युवा पीढ़ी को भी खेल के प्रति जागरूक करना है।छत्तीसगढ़ सरकार भी खेल के क्षेत्र मे बेहतर कार्य कर युवा खिलाड़ियों को आगे आने हेतु प्रेरित कर रहीं है।निलय कश्यप ने सभी खिलाड़ियों को उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी ।
इस दौरान कार्यक्रम में अनिल बघेल (अध्यक्ष, ब्लॉक युवा कोंग्रेस भानपुरी),गणपत कश्यप (सरपंच कोरमेल), सोनधर दीवान , महादेव कश्यप , दिनबन्दू पोयाम , ,अन्नत मौर्य, समलु मौर्य,सोमनाथ,मानकु(पंच),शोभा मंडावी, भजन कश्यप, भागचंद कश्यप, शन्तोष, शिवराम एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
जगदलपुर। नगर पालिक निगम के मुक्तिधाम में गैस आधारित शवदाह गृह का लोकार्पण प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया। इस दौरान संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू, निगम अध्यक्ष कविता साहू समेत अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मुक्तिधाम में गैस आधारित शव दाह गृह का 58.54 लाख की लागत से निमार्ण किया गया है। वही दंतेश्वरी मंदिर के सामने नये स्काई लिफ्ट का विधिवत पूजा प्रभारी मंत्री कवासी लखमा के द्वारा किया गया। स्काई लिफ्ट की लागत 30.50 हजार रुपये है। इस मौके पर लखमा ने कहा कि यह अच्छी बात है कि बस्तर संभाग का पहला विद्युत शवदाह गृह का लोकार्पण मेरे द्वारा किया गया। राज्य में 2 या 3 जगह ही विद्युत शवदाह गृह है। दिवंगत के शव को कुछ मिनटों में भस्म कर दिया जाएगा। इसमें लकड़ी और अन्य सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी, यह समय की मांग है। उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर में भी अनेक शव यात्रा में मैं शामिल हुआ जहां विद्युत शवदाह गृह नहीं है। विशेषकर बारिश के समय जब लकड़ी गीली हो जाती है उस दौरान शव यात्रा में पहुंचे लोगों को अंतिम संस्कार के समय शव को आग लगाने में काफी परेशानी होती है। अब यहां विद्युत शवदाह गृह होने से शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी राहत मिलेगी। महापौर सफीरा साहू ने कहा कि मुक्तिधाम के उन्नयन के लिए नगर निगम द्वारा अनेक कार्य किए गए हैं। इंद्रावती नदी में शव जलाने के बाद अवशेष के प्रवाहित करने से जल प्रदुषित हो रहा था यह भी इससे नहीं होगा। काफी समय से इसकी मांग रही और आज प्रभारी मंत्री के करकमलों से शहरवासियों को सौगात मिली। पूजा विधान में एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, विक्रम सिंह डांगी, पार्षद सूर्या पानी, बलराम यादव, सुखराम व पार्षदगण, आयुक्त प्रेम कुमार पटेल व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार
जगदलपुर/लोहंडीगुड़ा। जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर विकासखंड के ग्राम पंचायत साडरा के समीप छोटा नाला से प्रतिदिन अवैध रूप से रेत उत्खनन का कार्य जारी है।
प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक के साथ-साथ टै्रक्टर के द्वारा पोकलेन के माध्यम से रेत की अवैध निकासी की जा रही है। इस बाबत जब ग्राम सरपंच डोमनी देवी से चर्चा की गई उनका कहना था कि इस बाबत आप मेरे पति से चर्चा कर लीजिए जब महिला सरपंच के पति से चर्चा की गई तब उनका कहना है कि ग्राम के कुछ असमाजिक तत्व समुह बनाकर रेत उत्खनन के कार्य को अंजाम दे रहे हैं। मैने कई बार ऐसा कार्य नहीं करने हेतु कहा लेकिन वे हम बेरोजगार हैं ऐसा नहीं करेंगे तो हमारी रोजी-रोटी कैसे चलेगी, ऐसा कहकर उन्होंने मेरी बात मानने से इंकार कर दिया। छोटे नाले से रेत उत्खनन करने वालों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे समझाने पर लडऩे-झगडऩे को उतारू हो जाते हैं। इस मामले में क्षेत्रीय एसडीएम से जब चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की पता कर जांच कराता हूं।
असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्यवाई करते हुए एक बार फिर बस्तर पुलिस को चोरी के मामले में आरोपी को चांदी के आभूषणों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है. हालाँकि, चोरी कहाँ पर की गयी है इस बात की जानकारी पुलिस भी पुख्ता तौर पर नहीं दे पा रही है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नगरनार क्षेत्र में पुलिस को सुचना मिली थी की ग्राम भेजापदर क्षेत्र में चोरी के चांदी के आभूषण रखकर एक व्यक्ति बेचने के फिराक में घूम रहा है. पुलिस द्वारा जानकारी लिए जाने पर उसकी पहचान धनपती रंधारी निवासी नवरंगपुर (उड़ीसा) निवासी के तौर पर हुई एवं इसके कब्जे से 04 नाग मुकुट व अन्य श्रृंगार की सामग्री जप्त हुई जिका वजन 4.3 किलो है. जप्त की गयी चांदी के सामन की कीमत तक़रीबन 2.82 लाख है. आरोपी के विरुद्ध सीआरपीसी की धारा 41(1-4) व 379 भादवि के तहत कार्यवाई की गयी है. नगर पुलिस अधीक्षक हेम सागर सिद्दार से कई बार पत्रकारवार्ता में सवाल किया गया की चोरी कहाँ हुई पर उन्होंने इसका कोई पुख्ता जवाब नहीं दिया.
जगदलपुर । विशाखापट्टनम मे 8 व 9 जनवरी को आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों सहित भूटान, नेपाल, बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया । कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष आयोजित उक्त प्रतियोगिता में अन्य देशों के खिलाड़ी अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाए । प्रतियोगिता कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए संपन्न करवाया गया । बस्तर संभाग के कराटे खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लेकर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रधान के आधार पर पदकों पर अपना कब्जा जमाया । तथा प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षक फिल्म जगत के स्टार सुमन तलवार (गब्बर इज बैक फ्रेम) थे । उन्होंने सभी निर्णायक, प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । साथ ही सभी कराटे खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए मंच से नीचे आकर उनके साथ फोटो भी खींचवाया ।
उक्त अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में बस्तर के खिलाड़ी अनीता पोडियम, हिमानी ओटे, अनीश वेको, हर्षवर्धन झाड़ी, निकेत भगत, तँकेश्वर बेसरा, अभिषेक कावड़े, ओम नाग, संदीप डोंगा, धनेश्वर शोरी, ज्वाला सिंह ठाकुर, लक्ष्मी नारायण कश्यप आदि ने छत्तीसगढ़ शोतोकान कराते डो एसोसिएशन के अध्यक्ष व मुख्य प्रशिक्षक सरजीत सिंह बख्शी और टीम मैनेजर विजेंद्र नाथ ठाकुर तथा कोच भाग्य कुमार दगड़ा मांझी के मार्गदर्शन में टूर्नामेंट में खेलते हुए मेडल प्राप्त किए । प्रतियोगिता में मुख्य प्रशिक्षक सरजीत सिंह बख्शी ने +18 वर्ष के ऊपर काता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया । वहीं अन्य खिलाड़ी अनीश वेको, 55 किलोग्राम फाइट में गोल्ड मेडल, कुमारी अनिता पोडियम +40 किलोग्राम फाइट में गोल्ड मेडल प्राप्त किया । ज्वाला सिंह ठाकुर +18 वर्ष काता में सिल्वर मेडल, वही अन्य धनेश्वर शोरी -50 किलोग्राम फाइट में सिल्वर मेडल प्राप्त किया । वहीं अन्य खिलाड़ी ओम नाग-53 कि. ग्रा, अभिषेक कावड़े -56 कि. ग्रा, टंकेश्वर बेसरा -66 कि. ग्रा. फाइट में ब्रोंज मेडल प्राप्त कर बस्तर जिले का नाम रोशन किया ।
सभी विजयी खिलाड़ियों को बस्तर अंचल के कराटे प्रशिक्षक और खिलाड़ियों ने अपनी शुभकामनाएं दी।
चिखलाकसा :- चिखलाकसा के वार्ड क्रमांक -11 मे फूड पॉयजन के कारण 4 बच्चो की तबियत अचानक बिगड़ने लगी और उन्हें लगातार उल्टी, पेट मे दर्द और बुखार आने लगा । तत्पश्चात स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परिजनों द्वारा 108 एंबुलेंस को कॉल करके बुलाया गया और तुरन्त चिखलाकसा स्थिति सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया।
सिटी मीडिया द्वारा डॉ. चुनारकरसे इस सम्बन्ध में बात करने पर बताया कि चार बच्चों में से 02 बच्चों को एडमिट करने की जरुरत ही नहीं पड़ी उन्हें दवाई देकर घर भेज दिया गया था किन्तु दो बच्चे दिशा 10 वर्ष एवं शुभम 03 वर्ष को एडमिट किया गया था जिसमे दिशा का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है एवं शुभम के लिए डॉक्टर ने उनके परिजनों को सलाह दी कि एक बार चाइल्ड स्पेशलिस्ट (बच्चों के डॉक्टर) को दिखा देंगे पर बच्चा अभी ठीक है |
डॉक्टर से जब बच्चों के स्वास्थ्य बिगड़ने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बच्चों की यह हालत फूड पॉयजन के कारण ऐसी स्थिति निर्मित होती है और फूड पॉयजन का कारण गंदा पानी पीना, खराब भोजन या बासी खाने का सेवन करना या सही आहार नही मिलने के कारण हुआ है।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
घटना की जानकारी मिलते ही चिखलाकसा नगर पंचायत अध्यक्ष भीखी मसिया, उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैय्यद , सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे, नगर पंचायत सीएमओ सरकारी अस्पताल पहुँचकर बच्चो की स्वास्थय की जानकारी ली गई।
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में बहुत तेजी से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है | कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित होने में समय नहीं लगेगा | कोरोना के मिल रहे मामलों के बाद भी लोग नहीं चेत रहे हैं और बेफिक्र होकर घूम रहे हैं जिसे देखते हुए प्रशासन द्वारा मास्क न पहनने वालों पर चालानी कार्यवाही की गई एवं व्यापारी संघ द्वारा लोगों को मुफ्त में मास्क भी बांटा गया |
दल्लीराजहरा में नए कोरोना संक्रमित पाए गए, वार्ड के अनुसार इस प्रकार है –
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें