भानपुरी से मुरकुची , केसरपाल मुंडागुड़ा मार्ग के बीच में अस्मत विशाल साल का पेड़ गिरने से हड़कंप मच गई । जो कड़क के बीचो बीच अपने आप विशाल शहर का पेड़ गिरा। जिसमें बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गया घंटे भर आवाजाही में बाधा उत्पन्न हुआ लोगों को काफी परेशानी हो रही है गाड़ियां पार करने में भारी दिक्कत हो रही है तब तत्काल पुलिस को सूचना कर दिया गया है। घटनास्थल पर आकर पेड़ को हटाने का कार्य जारी है |
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि 26.08.2021 कोे शाम करीबन 06ः00 बजे टाउन पेट्रोलिंग के दौरान पता चला कि गुण्डरदेही बस स्टैण्ड मे एक लडकी बैठी है जो रास्ता भटक गयी है। मौके पर पेट्रोलिंग पार्टी जाकर लडकी से पुछताछ किया गया जो अपना नाम कु0 द्रोपती धु्रर्वे पिता बिसारू राम धु्रर्वे उम्र 22 वर्ष सा0 अडेंगा थाना केषकाल जिला कोण्डागांव जो रास्ता भटक जाना बतायी । थाना प्रभारी गुण्डरदेही के द्वारा थाना प्रभारी केषकाल से संपर्क कर लडकी के परिजनो के बारे मे जानकारी लेकर परिजनो से संपर्क किया गया। रात्रि होने से कुमारी द्रोपती धु्रर्वे को सखी वन स्टॉप सेंटर बालोद मे सुरक्षार्थ रख कर आज दिनांक 28.08.2021 को परिजनो के सुपुर्द किया गया।
थाना गुण्डरदेही व थाना रनचिरई की संयुक्त कार्यवाही मे पकडा गया बकरी चोर।
घटना दिनंाक 19.08.2021 को प्रार्थी अरूण कुमार यादव ग्राम परसदा थाना गुण्डरदेही का अपना 35 नग बकरी बकरा को चराकर शाम 04ः00 बजे अपने घर लाकर बकरी कोठा मे 34 नग बकरी बकरा को रखा और 01 नग बकरी बच्चा वाली को आंगन मे बांध दिया और बकरी कोठा के दरवाजा को बंद कर संकल लगा दिया, रात्रि 09ः00 बजे घर के मुख्य दरवाजे को बंद कर अंदर से सिटकीनी लगाकर खाना खाकर परिवार के सभी लोग अपने अपने कमरे मे सो गये थे दिनंाक 20.08.2021 के रात्रि करीबन 02ः00 बजे किसी चीज का आवाज आया तब प्रार्थी आवाज को सुनकर उठकर देखा तो प्रार्थी के कमरे का दरवाजा बाहर से संकल लगा था, तब प्रार्थी दरवाजा को हिलाया तो बाहर का संकल खुल गया, और बाहर निकल कर देखा तो बकरी बकरा चिल्लाने की आवाज आई तो बाहर निकलकर देखा, घर के मुख्य दरवाजा खुला था घर के बाहर जाकर देखा तो एक सिल्वर कलर की मारूती वेन खडी थी, जिसमे बकरी बकरा भरा था, जो चिल्ला रहे थे, और बाहर मे तीन आदमी खडे थे जिसे बिजली खंभा की रोषनी मे देखा, अज्ञात आरोपीगण, चोरी किये बकरी बकरा को लेकर भाग गये। तब प्रार्थी अपने घर अंदर जाकर देखा तो इसके दोनो बहु के कमरे का दरवाजा बाहर से संकल लगा था, जिसे संकल खोल कर आवाज दिया तब ईसका बेटा बहु बाहर निकलकर जाकर देखे तो बकरी कोठा मे रखे 09 नग बकरी, 01 नग बकरा किमती 20,000 रू. का, नही था, जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही मे अपराध क्रं. 200/21 धारा 457, 380 भादवि पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया।
इसी थाना रनचिरई मे दिनंाक 04.05.2021 को प्रार्थी अंकुश यादव पिता सुखित यादव उम्र 32 वर्ष साकिन खुटेरी थाना रनचिरई ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इनके पिता सुखित यादव दिनांक 03.05.2021 को हमेशा के तरह बकरा बकरी को चराकर 04 बजे कोठा में डालकर दरवाजा बंद कर संकल लगा दिया था। करीब 12 बजे रात तक सब कुछ ठीक ठाक था कि दिनांक 04.05.2021 के लगभग 03 बजे रात गांव के दिरबी ठाकुर ने शौच जाते समय मेरे घर के 06 नग बकरा बकरी को घुमते देखा तब मेरे पिता जी सुखित यादव को आवाज देकर उठाकर बताया कि तुम लोगो का बकरा बकरी घुम रहा है कोठा में बंद नही किये हो क्या तब मेरे पिताजी मुझे उठाये उठकर कोठा को देखा तो कोठा में रखे 17 नग बकरा बकरी नही था। कोई अज्ञात चोर कोठा का दरवाजा खोलकर कोठा अंदर जाकर कोठा में रखे 17 नग बकरा बकरी को जिसमें 04 नग बकरा 13 नग बकरी को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया मिलने पर मै व मेरे पिता जी देखकर पहचान लेगें उसी दिन डोगीतरई निवासी जिले राम ठाकुर का एक नग बकरी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया व हर प्रसाद यादव व डिलेश्वर यदू के घर भी चोरी करने का असफल प्रयास किया गया है।
कोई सफेद रंग का चार पहिया वाहन को देखा गया था, कि रिपोर्ट पर अपराध क्रंमांक 54/21 धारा 457, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान दिनंाक 28.08.2021 के रात्रि करीबन 01ः30 बजे ग्राम कचांदुर प्रतिक्षालय के पास संदिग्ध हालात मे मारूती वेन क्रमांक सीजी 07 बीसी 7242 खडी थी, जिसमे बैठे एक व्यक्ति जो चालाक सीट मे बैठा था को नाम पता पूछने पर अपना नाम मोहम्मद सफीक उर्फ लल्लू साकिन सआबंाधा भिलाई नगर का रहने वाला बताया। अभिरक्षा मे लेकर बरीकी से पुछताछ करने पर अपना जुर्म करना स्वीकार किया है। कि साक्षीयो की उपस्थिती मे धारा 27 साक्ष्य अधिनियम मे मेमोरण्डम तैयार किया और संदेही का मारूती वेन क्रमांक सीजी 07 बीसी 7242 अपराध मे संलिप्त होने से समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। मेमोरण्डम कथन मे आरोपी ने ग्राम खुटेरी थाना रनचिरई जिला बालोद के अपराध को भी स्वीकारोत्ती किया था व साथ रहे 02 आरोपी भूरवा व गोलू साकिनान रूआबांधा पुलिस को देखकर भाग गये जिसकी पता तलाष की जा रही है। उपस्थित स्टाफ एवं साक्षीयो के आरोपी के निषांदेही पर संदेही के निवास स्थान पर जाकर आरोपी के द्वारा पेष करने पर बकरा बिक्री रकम 4000 रूपये और संदेही के घर मे बंधे 05 नग बकरी, 01 नग बकरा को पेष करने पर समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया, जप्तषुदा बकरा एवं बकरी का रखने के संबंध मे धारा 91 जा.फौ.का नोटीस दिया कोई दस्तावेज नही होना, बताया आरोपी का कृत्य अपराध धारा का घटित होना पाये जाने से जप्तषुदा मषरूका साक्षी स्टाफ के थाना आकर प्रार्थी को तलब कर कार्यपालिक दंडाधिकारी महोदय के समक्ष जप्तषुदा बकरी बकरा एवं संदेही का साक्ष्य अधिनियम की धारा 9 के तहत पहचान कार्यवाही कराया जो प्रार्थी द्वारा पहचानना स्वीकारोत्ती किया है। आरोपी का कृत्य अपराध धारा का घटित होना पाये जाने से समय सदर मे गिरफ्तार कर ज्युडिषियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद सदानंद कुमार के निर्देषन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डी.आर.पोर्ते व उपपुलिस अधीक्षक महोदय प्रतिक चतुर्वेदी के मार्गदर्षन मे आरोपी पतासाजी वजाप्ता शुमार मे निरीक्षक भानुप्रताप साव, सउनि प्रदीप तिवारी, आरक्षक आकाष सोनी, प्रवीण सोनी, सुमीत पटेल,टोकेष्वर देवांगन सैनिक श्यामलाल महिपाल, थाना रनचिरई से उपनिरीक्षक यामन देवांगन, सउनि विष्वजीत मेश्राम, आर.सुरज कुमार गौतम एवं दुर्ग से सउनि पूर्ण सिंह बहादुर का विषेष योगदान रहा।
नाम आरोपी:- मो.सफीक उर्फ लल्लु पिता मो.ईसाक उम्र 46 साल साकिन वार्ड क्रं. 63 रूआबांधा थाना भिलाईनगर जिला – दुर्ग (छ.ग.) जप्त संपत्ती:- 05 नग बकरी 01 नग बकरा एक पुराना इस्तेमाली मारूती वेन सिल्वर ग्रे कलर का सीजी 07 बीसी 7242
ईको टूरिज्म के कार्यो की सराहना की, स्थानीय एवं परंपरागत व्यंजनों से हुए अभिभूत..
जगदलपुर, 28 अगस्त 2021
केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्री अर्जुन मुण्डा एवं सांसद दीपक बैज सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने आज टूरिज्म सर्किट के अंतर्गत चित्रकोट ग्राम में निर्मित होम स्टे के संचालक लछिन बघेल एवं उनके परिजनों के साथ जलपान किया। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री मुण्डा अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के अंतर्गत चित्रकोट पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने चित्रकोट के आस-पास के पर्यटन सर्किट में शामिल स्थानों के अलावा वनधन केंद्र धुरागांव के कार्यों का अवलोकन किया। ज्ञातव्य हो कि जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग द्वारा चित्रकोट जलप्रपात एवं अन्य पर्यटन स्थलो के भ्रमण हेतु आने वाले पर्यटकों को स्थानीय परिवेश का बोध कराने तथा परंपरागत सुविधा उपलब्ध कराने हेतु होम स्टे का निर्माण किया गया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मुण्डा ने जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के ईको टूरिज्म के कार्यो की भूरी-भूरी प्रशंसा की। जलपान के दौरान केंद्रीय मंत्री मुण्डा एवं अतिथियों को बस्तर के स्थानीय व्यंजन ठेठरी, बड़ा, चापड़ा चटनी, तिखूर से बना बस्तरिया पकवान, गुड़ चिंवड़ा, सीताफल आदि परोसा गया। केंद्रीय मंत्री एवं अतिथियों ने इन व्यंजनों का लुत्फ उठाया और बस्तर के इन स्थानीय एवं पारंपरिक व्यंजनों के स्वाद से अभिभूत होकर इसकी सराहना की।
केंद्रीय मंत्री मुण्डा के ग्राम चित्रकोट के इस होम स्टे में पहुंचने पर युवोदय के वालंटियरों तथा ग्रामीणों एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। मुण्डा ने युवोदय के वालंटियरों से उनके कार्यो के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने वालंटियरों एवं ग्रामीणों को अपने ग्राम के विकास तथा शिक्षा के क्षेत्र में काम करने को कहा। मुण्डा ने चित्रकोट होम स्टे के संचालक श्री लछिन बघेल एवं उनकी धर्मपत्नि श्रीमति लच्छनदई एवं उनके बच्चों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने लच्छन बघेल एवं उनकी धर्मपत्नि को बच्चों के पढ़ाई-लिखाई के लिए विशेष ध्यान देने को कहा। इस दौरान ट्राईफेड भारत शासन के प्रबंध निदेशक प्रवीण कृष्ण, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज के प्रबंध निदेशक संजय शुक्ला, अपर प्रधान मुख्य वन सरंक्षक डी. आंनद बाबू, संभागायुक्त जी.आर. चुरेन्द्र, मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर रजत बंसल, वनमण्डलाधिकारी स्टायलो मंडावी एवं अपर कलेक्टर अरविंद एक्का सहित अन्य अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।
रायपुर – पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह 31 अगस्त 2021 को जगदलपुर आ रहे है | वे 01 और 02 सितम्बर को स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के पश्चात् 03 सितम्बर को रायपुर के लिए रवाना होंगे |
बालोद – करहीभदर जामगांव आर मार्ग के चौड़ीकरण के तहत एडीबी प्रोजेक्ट के द्वारा अधिग्रहित जमीन के बदले उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है और जो मुआवजे के नाम पर जो चेक बांटे जा रहे हैं वह भी बाउंस हो रहा है और तो और किसानों पर अपनी जमीन छोड़ने,सामान हटाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इससे दहशत में डरे सहमे किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। इतना सब कुछ होने के बाद भी प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है | प्रशासन को किसानों की पीड़ा दिखाई नहीं दे रही है | किसानों की दर्दनाक स्थिति को देखते हुए समाज सेवी संगठन हिंदसेना ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है और कलेक्टर को इस मामले से अवगत कराते हुए एडीबी पर कार्यवाही करने की मांग की है | कार्य परियोजना के प्रबंधक राजनांदगांव में बैठतें हैं |
जैसा कि पीड़ित किसानों ने बताया कि विगत दो-तीन पीढ़ी से जमीन पर काबिज है वर्तमान में दिए जा रहे मुआवजे से किसान संतुष्ट नहीं है।इनके जमीन का केंद्र द्वारा कोई मूल्य नहीं किया गया है। जबकि एडीबी के द्वारा केंद्र से जमीन मूल्यांकन करवाने की बात, लोगों को कही गई थी। परियोजना प्रबंधक एडीबी प्रोजेक्ट द्वारा बार बार डरा धमका कर फर्जी चेक दिया जा रहा है। जो बाउंस हो गया है। इससे आहत होकर एक ग्रामीण ने आत्महत्या भी कर ली थी |
हिंदसेना के प्रदेश मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी सहित अन्य साथियों ने कलेक्टर को इस संबंध में ज्ञापन सौंपकर पीड़ित परिवारों, किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। एडीबी प्रोजेक्ट के तहत कई किसान प्रताड़ित हो रहे हैं। जिनकी जमीन तो ले ली गई है लेकिन उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है और जो मुआवजे के नाम पर चेक बांटी जा रही है वह बाउंस हो रहा है।
करहीभदर से जामगांव रोड चौड़ीकरण का कार्य परियोजना प्रबंधक एडीबी प्रोजेक्ट राजनादगांव द्वारा किया जा रहा है। जिससे इन सभी प्रभावित परिवारों का पट्टे का जमीन एवं उससे निर्मित परिसंपत्तियों को अधिग्रहित किया जा रहा है। जो कि पूर्व में इनकी जमीन पर लगानी के अंतर्गत थी। वर्तमान में उसे आबादी घोषित कर दिया गया है। उक्त त्रुटि बंदोबस्त के समय हुआ है।
विकासखंड बस्तर के प्राथमिक शाला बाकेल मे गुरुवार को जर्जर स्कूल भवन के छत के प्लास्टर भरभरा कर गिरा सुबह 10:00 बजे करीब स्कूल बच्चे स्कूल कक्षा में बैठकर पढ़ रहे जिस दौरान 10:30 बजे के आसपास धीरे-धीरे छत के प्लास्टर का मलबा भरभरा कर गिरा स्कूल बच्चे की सूझबूझ और स्कूल शिक्षिका ने तुरंत कक्षा से बाहर निकले आलम ये है की बच्चे नीचे पढ़ाई कर रहे होते हैं और ऊपर से छत का प्लास्टर गिर रहा है दीवार और साथ में दरारें पड़ी हुई स्कूल भवन में मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है लगभग भवन 26 वर्ष पुराना है जिसकी मरम्मत के लिए कई बार स्थानीय ग्रामीण व जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य के द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारी को अवगत कराया गया बावजूद अभी तक रिपेयर नहीं हुआ प्रशासन बड़ी घटना का कर रहा इंतजार |
केन्द्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुण्डा ने कहा कि बाबू सेमरा का यह ट्राईफूड पार्क पूरे देश में एक आदर्श फूड पार्क के रूप में स्थापित होगा। जो अपने उच्च गुणवत्ता के उत्पादों के कारण बस्तर के नाम को पूरे देश और दुनिया को परिचित करने के अलावा स्वरोजगार प्रदान कराने वाला महत्वपूर्ण केन्द्र बनेगा। केन्द्रीय मंत्री मुण्डा शुक्रवार को ट्राईफेड के वनधन सम्मेलन 2021 कार्यक्रम में शामिल होने सेमरा स्थित फूड पार्क पहुंचे थे।
मुण्डा ने कहा कि ट्राईफूड प्रदेश में एक मात्र लघु वनोपज उत्पाद केन्द्र के रूप में इसके संकल्पना को साकार करने जा रहा है। यह उत्पादन केन्द्र के रूप में राज्य का केन्द्र बनेगा इसके माध्यम से बड़ी संख्या में वनोपज उत्पाद को बाजार उपलब्ध होगा। ट्राईफूड के माध्यम से लघु वनोपज ऐथिनिक प्रोडेक्ट, हैण्डीक्राप्ट, हैण्डलूम, आर्गेनिक फूड सप्लिमेंट आदि के परिस्कृत उत्पाद को प्रस्तुत किया जाएगा। ट्राईफेड के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में वनोपज आधारित वैल्यू एडेड उत्पाद को बेहतर बाजार मिलेगा। मुण्डा ने कहा कि ट्राईफेड की शुरुआत के समय 7 उत्पादों का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया था, वर्तमान में 50 से अधिक उत्पादों का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने बहुत ही कम अवधि में इस बेहतरीन फूड पार्क स्थापना के लिए जिला प्रशासन एवं कलेक्टर रजत बंसल के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद दीपक बैज ने कहा कि बस्तर अपने गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत एवं बहुमूल्य वन सम्पदा के कारण पूरे देश में विख्यात है। यहां पर चार चिरौंजी, टोरा जैसे बेस किमती और बहुमूल्य वनोपज उपलब्ध है। राज्य सरकार के द्वारा वनोपज एवं वन उत्पादों को संग्रहणकर्ताओं के घरों से ही खरीदने की व्यवस्था की गई है।जिससे कि संग्रहणकर्ताओं को इन उत्पादों का उचित दाम मिलने के साथ-साथ उन्हें विपणन की भी सुविधा मिल सके।
इस अवसर पर ट्राईफेड के प्रबंध निदेशक श्री प्रवीर कृष्ण ने ट्राईफेड के कार्यो एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि बाबू सेमरा का यह फूड पार्क पूरे देश के लिए रोल माॅडल बनेगा।
कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संजय शुक्ला, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक डी आनंद बाबू, कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र, सीसीएफ मोहम्मद शाहीद, कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा, वन मण्डलाधिकारी स्टायलो मण्ड़ावी, सीईओ जिला पंचायत ऋचा प्रकाश चैधरी सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
केन्द्रीय मंत्री मुण्डा ने की बस्तरिया उत्पादों की प्रशंसा
जनजातीय मामलों के केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने सेमरा ट्राईफेड में लगाए गए स्टाल में बस्तरिया उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और यहां के उत्पादों की सराहना की। उन्होंने यहां वनधन विकास समिति से जुड़ी स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा इमली, काजू, तैलीय बीज, मुसली और महुआ के प्रसंस्करण के साथ ही गढ़ कलेवा के स्थानीय व्यंजन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा स्थापित शबरी के हस्तशिल्प, बस्तर कलागुड़ी कलाकृतियां, रेशम उत्पादन, हरिहर बस्तर के उत्पाद, ट्राईब्स इंडिया के उत्पाद, बस्तर पपीता, बस्तर कॉफी, बांस कला केन्द्र और हथकरघा से तैयार उत्पादों का अवलोकन किया।
वनधन विकास केंद्रों को मिला सम्मान
ट्राईफेड द्वारा आयोजित वनधन सम्मेलन 2021 में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने वन धन विकास केंद्रों को 5 वर्ग में संचालन के पैमाना, उत्पाद का अधिकतम बिक्री, मूल्य वर्धित वस्तुओं की श्रेणी, एमएफपी योजना के तहत् समर्थन मूल्य पर खरीदी एवं मार्केटिंग के लिए नवाचार और रचनात्मक विचार के आधार पर सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले से वन धन केंद्र कुरूंदी, बकावण्ड, घोटिया और धुरागांव को अवार्ड मिला। इसके अलावा राज्य के वन धन केंद्र कडेना धरमजयगढ़, वन धन केंद्र गरियाबंद, वन धन केंद्र डोंगानाला कटघोरा, वन धन केंद्र बरोडा बलौदा बाजार, वन धन केंद्र कौरिनभाटा राजनांदगांव, वन धन केंद्र दुगली धमतरी, वन धन केंद्र नारायणपुर, वन धन केंद्र पनचक्की जशपुर को भी विभिन्न वर्गो में अवार्ड मिले।
कवर्धा – राजमहल में राजपरिवार के सदस्य की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर देने का मामला सामने आया है | घटना गुरुवार की रात की है मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान है. खून से लथपथ बेड पर विश्वनाथ का शव मिला |प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक विश्वनाथ नयार कवर्धा राजपरिवार के राजमाता शशि प्रभा देवी का भांजा है, जो 10 सालों से ग्राम इंदौरी में रहकर खेती बाड़ी कामकाज को संभालते थे | खेत के फॉर्म हाउस में रहते थे |
ग्रामीणों ने जब बेड पर खून से सनी विश्वनाथ की लाश देखी तो हत्या की सूचना तत्काल कवर्धा के राजा योगेश्वर राज सिंह और पिपरिया पुलिस को सूचना दी. ग्रामीणों की सूचना के बाद राजा योगेश्वर राज सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्थानीय पुलिस को मामले की गंभीरता से जांच करने कहा है |
जगदलपुर, 27 अगस्त 2021/ केंद्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा ने मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर में ट्राईफेड के आउटलेट दुकान का शुभारंभ किए। इस अवसर पर सांसद बस्तर दीपक बैज, महापौर सफिरा साहू, ट्राईफेड के प्रबंध निदेशक प्रवीर कृष्ण ,संभागायुक्त जीआर चुरेन्द्र, कलेक्टर रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
एयरपोर्ट में केन्द्रीय मंत्री मुण्डा का स्वागत कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र के नेतृत्व में प्रशासन के अधिकारियों ने किया। साथ ही पूर्व मंत्री केदार कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।