City Media - Page 1475 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1475

बरसात आते ही भाजपाई मेंढकों की टर-टर से गूँज रहा है बस्तर-जावेद खान

0

संसद में सोते नहीं रहते तो आज कान दांव पर लगाना नहीं पड़ता पूर्व सांसद दिनेश कश्यप को-जावेद खान

सबसे पहले खुद का लाखों का कर्जा माफी कराने वाले पूर्व सांसद दिनेश कश्यप बरसाती मेंढक की तरह टर-टराना करें बंद-जावेद खान

बस्तर सांसद दीपक बैज से लें प्रेरणा दिनेश कश्यप संसद में सोने की नहीं बस्तर की आवाज बनने की थी उन्हें जरूरत-जावेद खान

युवा कांग्रेस के प्रदेश संयुक्त सचिव बीजापुर जिला प्रभारी जावेद खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप को जमकर लथेडा है, जावेद ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि बरसात के आते ही बस्तर में सक्रिय हो गए हैं भाजपा के बरसाती मेंढक जिनमें से एक हैं पूर्व सांसद दिनेश कश्यप जिन्हें कुछ नहीं मिला दांव पर लगाने के लिए तो उन्होंने अपने कान दांव पर लगा दी है वैसे कान ही बचा है उनके पास दांव पर लगाने के लिए क्योंकि पिछले चुनाव में ही उनकी कट चुकी है हमारी सहानुभूति है दिनेश कश्यप जी से सत्ता जाने का गम उनसे भुलाए ना भूलाया जा रहा है और प्रदेश एवं खासकर बस्तर में हो रहे विकास कार्य जैसे मानो उन्हें चुभने लगे हैं और चुभे भी क्यों ना बस्तर की जनता ने उन्हें और उनके भाजपा परिवार को बस्तर का विकास करने के लिए एक लंबा अवसर दिया परंतु कश्यप परिवार एवं भाजपा ने हमेशा से बस्तर को चारागाह के रूप से ही देखा और अपने केंद्र के भाजपाई मित्रों को बस्तर को चारागाह के रूप में उपयोग करने के लिए आमंत्रित किया, स्वयं को आदिवासी नेता स्वयं को आदिवासी हितैषी बताने वाले कश्यप परिवार ने केवल आदिवासियों का शोषण कियाऔर बस्तर को बारूद के ढेर में ढकेल दिया,जब भी यह सत्ता में आए जब भी जनता ने इन्हें अवसर दिया यह हवा में उड़ने लगे इनके पैर कभी जमीन पर टिकते नहीं थे, महीने के 25 दिन रायपुर और दिल्ली में बिताते थे 5 दिन के लिए बस्तर घूमने आते थे, इनकी इन्हीं नाकामियों और बस्तर को लूटने की शैली को देखते हुए जनता ने इनका बस्तर में सूपड़ा साफ कर दिया ना दिनेश कश्यप अपनी टिकट बचा पाए ना इनके भाई केदार कश्यप अपनी सीट बचा पाए आज जब कांग्रेस की सरकार में प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा बस्तर को जो प्यार दुलार और प्राथमिकता दी जा रही है उससे भयभीत होकर और हताश होकर इस तरह की बयान बाजी पूर्व सांसद दिनेश कश्यप जी के द्वारा किए जा रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

कहीं ना कहीं सत्ता की दूरी उन्हें रात भर सोने नहीं दे रही और बारिश के दिनों में बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता का भोग ना कर पाने की पीड़ा बरसाती मेंढक की तरह भाजपा के नेताओं के दिल पर लगातार प्रहार कर रही है जिसकी वजह से आज कल बरसात के समय में भाजपा के बरसाती मेंढक सक्रिय हो गए हैं और आधारहीन बयान बाजी कर अपनी हताशा और निराशा को प्रकट कर रहे हैं।और इनकी हताशा और निराशा आज बस्तर की फिजाओं में बरसाती मेंढकों की टर-टराहट से गूँज रही है, ज़नता भी अब इनकी हताशा निराशा पर खुलकर मजे ले रही है।क्योंकि इससे ज्यादा कुछ करने के लिए इनके पास अब बचा नहीं है। आज बस्तर के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप को बस्तर के वर्तमान युवा सांसद दीपक बैज से सीख लेनी चाहिए उन्हें सीखना चाहिए के एक सांसद को किस तरह से कार्य करना चाहिए क्षेत्र में हवा में नहीं क्षेत्र के लोगों के दिलों में राज करने की प्रेरणा लेनी चाहिए, संसद में सोने की नहीं बस्तर की आवाज बन कर उभरने की प्रेरणा लेनी चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जुबां पे दर्द भरी दास्तां चली आई…तोल मोल के बोल, वरना खुल जाती है पोल!

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। बस्तर के राजनीतिक दिग्गज बलीराम कश्यप की सियासी विरासत सम्हालते हुए बस्तर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके दिनेश कश्यप और मौजूदा सांसद दीपक बैज के बीच का सियासी संवाद बस्तर में धूम मचा रहा है। पार्टी की बैठक में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कह दिया कि प्रदेश में अगर दोबारा कांग्रेस की सरकार बनी तो मैं अपना कान काट लूंगा। जवाब में बस्तर सांसद और कांग्रेस नेता दीपक बैज ने मोर्चा खोलते हुए कह दिया कि नाक तो पहले ही कट चुकी है। पंद्रह साल तक राज करने के बाद भाजपा को सिर्फ पंद्रह विधायक मिले। अब कान कटवाने के लिए तैयार रहें। दरअसल बस्तर भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और बस्तर संभाग प्रभारी शिवरतन शर्मा शामिल हुए। बैठक शुरू होने से पहले पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने राज्य सरकार पर कांग्रेस सरकार के आधे गुजर चुके कार्यकाल को लेकर हमला बोलते हुए कह दिया कि पिछले ढाई सालों में सरकार ने केवल लूटमार का काम किया है। एक भी विकास कार्य नहीं हुआ। भूपेश बघेल सरकार पर बरसते हुए पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ढाई साल के कार्यकाल में एक भी जन कल्याणकारी योजना नहीं बनाई है. किसानों के साथ-साथ प्रदेश के बेरोजगार युवा, आम जनता और शासकीय कर्मचारी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कांग्रेसियों ने जिस तरह से गंगाजल हाथ में रखकर शराबबंदी और युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की कसम खाई थी, वह सभी कसमें ढकोसला साबित हुई है। कांग्रेस चुनावी वायदे भूल गई। बस्तर के साथ-साथ पूरे प्रदेश के किसान त्रस्त हैं। कांग्रेस की सरकार अब दोबारा प्रदेश में नहीं आने वाली। यदि अगले चुनाव में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनती है तो मैं अपना कान काट लूंगा।

जब दिनेश के ऐसे बोल दीपक के कानों तक पहुंचे तो उन्होंने भी भाजपा की खुली हुई पोल खोलने में कोई कंजूसी नहीं की। उन्होंने वह सब कुछ कह दिया, जो उनसे कांग्रेसियों को अपेक्षित था। राजनीति में बोलने और सुनने की आदत डालना चाहिए। बोलोगे तो सुनने भी मिलेगा और सुनोगे तो बोलने में और धार आयेगी। बोलने के मामले में दिनेश और दीपक सही टक्कर के प्रतिद्वंद्वी हैं। कोई किसी से कम नहीं। दिनेश कांग्रेस की राज्य सरकार पर निशाना साधते हैं तो दीपक छत्तीसगढ़ से जुड़े मामलों को लेकर भाजपा की केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नीतियों की पैरोकारी बड़ी दमदारी से करते हैं। दीपक बैज पहले विधायक की हैसियत से छत्तीसगढ़ की तत्कालीन भाजपा सरकार को जमकर घेरते थे। अब बस्तर सांसद के रूप में संसद में बस्तर और छत्तीसगढ़ की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। दिनेश जब सांसद थे तब मोदी की पहली सरकार के समय संसद में उनके तीखे तेवरों का सवाल ही नहीं उठता था। राज्य में भी भाजपा की सरकार थी। लिहाजा वे केवल सकारात्मक ऊर्जा प्रदर्शित किया करते थे। अब विपक्षी दल के नेता के तौर पर वह आक्रामक तरीके से राज्य सरकार पर हमला बोलते हैं लेकिन दीपक उन्हें आइना दिखा देते हैं। राजनीति के गलियारों में अक्सर यह बात चलती है कि अगर भाजपा ने लोकसभा चुनाव में सारे तत्कालीन सांसदों की टिकट काटने का फार्मूला नहीं आजमाया होता तो मुकाबला दिनेश और दीपक के बीच होता। बस्तर से भाजपा ने दिनेश की टिकट काटकर बैदूराम कश्यप को टिकट दी थी, जिन्हें दीपक बैज ने पराजित कर दिया। दिनेश अपराजित हैं, इसलिए अगले लोकसभा चुनाव में उनकी दावेदारी सशक्त है। कदाचित इसका अंदाजा दीपक को भी है। इसलिए वे दिनेश के सियासी हमले पर तीखा जवाब दे रहे हैं। अन्यथा राज्य सरकार पर साधे गए निशाने का जवाब देने के लिए बस्तर में मंत्री कवासी लखमा सहित पूरे बारह विधायक मौजूद हैं। बस्तर में भाजपा का पूरी तरह सफाया हो चुका है। अब कांग्रेस सरकार का आधा कार्यकाल गुजर जाने के बाद भाजपा बस्तर में नए सिरे से जमीन तलाश रही है। चलिए आगे देखते हैं कि दिनेश कश्यप का कान सलामत रहता है या अब की बार कांग्रेस की नाक कटने की नौबत आती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

यात्री किराया-भाड़ा बढ़ाने को लेकर छग यातायात महासंघ का एकदिवसीय धरना, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0

जगदलपुर । छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ जिला बस्तर के आह्वान पर जिले के बस संचालकों द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। डीजल के मूल्य में लगातार हो रहे वृद्धि के कारण यात्री किराया बढ़ाये जाने को लेकर कोई ठोस नीति मांग भी यातायात महासंघ बस्तर ईकाई द्वारा की गई। इसके साथ साथ बसों के परमिटो के निषयोग के लिए दो माह की तय सीमा भी समाप्त करने की मांग की गई। आज सुबह से ही नये बस स्टंैड प्रांगण में स्थानीय बस संचालकों ने भारत ट्रेवल्स के सामने एकत्र होकर इस विषय पर चर्चा की एवं जिला कलेक्टर से मिलकर एक मांग पत्र सौंपा जिसमें बसों के किराया बढ़ाये जाने एवं बसों की परमिट संबंधित मामले को दूर करने की मांग रखी गई थी।

बस स्टैंड परिसर में खड़े कबाड़ वाहनों को तत्काल हटाने निगम प्रशासन ने बस संचालकों को समझाया

न्यू बस स्टैंड परिसर में खड़ी कबाड़ बसों को वहां से तत्काल हटाने निगम अमले ने स्थानीय चौकी प्रभारी के साथ मिलकर बस मालिकों से चर्चा की। निगम प्रशासन का कहना था कि लगातार चर्चा के बावजूद भी बस संचालकों द्वारा नये बस स्टैंड प्रांगण से कबाड़ खड़ी बसों को हटाया नहीं जा रहा है।

ऐसी बसों के बस स्टैंड प्रांगण में खड़े रहने से क्षेत्र में असामाजिक तत्व इन बसों में अपना ठिकाना बनाकर यात्रियों के साथ बदसलूकी करते हैं एवं रात्रि पहर उनके साथ छीना झपटी भी करते हैं। बस स्टैंड के क्रमबद्ध विकास को देखते हुए ऐसी कबाड़ बस को वहां से हटा देने से बस स्टैंड के सम्पूर्ण क्षेत्र का निगम के माध्यम से उचित विकास किया जायेगा जिसका लाभ स्थानीय व्यापारी एवं यात्रियों को मिलेगा। वहीं बस स्टैंड के व्यापारी एवं आने वाले यात्रियों को सम्पूर्ण सुरक्षा भी मिलेगी। आज हुए चर्चा के दौरान निगम अमले के दिनेश सिंह सहायक राजस्व अधिकारी एवं मुन्ना नायक स्वच्छता प्रभारी के साथ स्थानीय बस स्टैंड के चौकी प्रभारी कांतोपाणी भी उपस्थित थे। अंत में चर्चा के दौरान निगम प्रशासन के राजस्व अधिकारी ने बताया कि बस संचालकों के साथ सौहाद्र पूर्ण वातावरण में बस को हटाने हेतु चर्चा हुई। उनका कहना था कि 15 दिवस के भीतर हम अपनी-अपनी कबाड़ हुए बसों को यहां से हटा लेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

दल्लीराजहरा – बुजुर्ग महिला की मदद को आगे आये वार्ड व नगरवासी

0

दल्ली राजहरा लौह नगरी के वार्ड नंबर 2 पंडरदल्ली में एक महिला रहती है रमतुल बाई साहू उनके घर की जर्जर हालत जो कि एक नरकीय जिंदगी से कम नहीं है | टूटी फूटी झोपड़ी और 6 बाय 6 का कमरा जिसमें वहीं पर रहना, चूल्हे में खाना बनाना और वही पर सो जाना ऊपर से टूटी हुई खपरैल का छप्पर, बरसात का पानी जब चालू हो जाए तो माताजी एक कोने में दुबक कर बैठ जाती है इनकी स्थिति को देखकर वार्ड नंबर दो के युवाओं जीवन लाल साहू भोज राम साहू भूषण निर्मल कर द्रोपती साहू कुंदन साहू सेवक राम साहू और शिव प्रसाद साहू ने माता जी को नया मकान बनाकर देने का बीड़ा उठाया इन युवाओं ने माता जी का घर 10 बाय 10 का कमरा 10 बाय 6 का किचन तथा शौचालय बनवा रहे हैं लगभग 90 हजार की बजट है।

इन्होंने माताजी की स्थिति को देखकर राजहरा के विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में डालें राजहरा के जनमानस उनकी स्थिति को तथा युवाओं की इच्छाशक्ति को देखकर बढ़-चढ़कर मदद करने की बात कही ।चारों ओर से इनको मदद मिल रही है किसी ने ईटा तो किसी ने सीमेंट तथा किसी ने नगद रकम देने की बात कही समाज सेवियों व्यापारी वर्ग जूनियर चैंबर के सदस्य राजहरा नगर के पत्रकारों राजनेताओं बीएसपी कर्मचारियों तथा बीएसपी के अधिकारियों एवं सर्व समाज की ओर से कृष्णा साहू ने भी ₹5000 के लगभग रकम या सामान देने की घोषणा की है इन युवाओं ने माता जी के घर निर्माण हेतु सहयोग के लिए हर तरफ कोशिश की इनका परिणाम यह हुआ कि आज माता जी के घर निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ इन लोगों की दृढ़ संकल्प है कि कोशिश रहेगी कि इस माह के अंत तक माता जी को नए घर में प्रवेश मिल जाए माता जी के घर निर्माण के लिए आज भूमि पूजा में वार्ड नंबर 2 की प्रथम नागरिक ममता नेताम वार्डवासियों मातृशक्ति का भरपूर योगदान रहा |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

यदि आप इस अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं या अपने सहयोग देना चाहते हैं तो इन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं भोज राम साहू 9893 76 5541 जीवन लाल साहू 626 124 9991 ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बस्तर जिले में अपराध नियंत्रण हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही

0

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, और अति. पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में बस्तर जिले में अपराध नियंत्रण हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही

कोतवाली अंतर्गत सूचना प्राप्त हुआ था कि कोई व्यक्ति महारानी वार्ड में अवैध रूप से शराब का संग्रहण कर विक्रय कर रहा है सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु टीम गठित कर रवाना किया गया था उक्त टीम के द्वारा महारानी वार्ड में संदिग्ध व्यक्ति की पहचान दो लोगों को पकड़ा गया जिनसे पूछताछ पर अपना नाम कार्तिक नाग एवं कनकदेइ बघेल निवासी तुसेल थाना परपा होना बताए जिनकी तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से कुल 14 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया जो अपने पास शराब रखकर विक्रय करने हेतु उपयुक्त दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया मामले में आरोपी कार्तिक नाग पिता महादेव नाग उम्र 25 वर्ष और और कनकदेइ बघेल पति सोमारु बघेल उम्र 45 वर्ष दोनों निवाड़ी तुसेल थाना परपा के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया और 14 लीटर महुआ शराब जिसकी अनुमानित कीमत 2100 ₹ आंकी गई है उक्त शराब आरोपियों के कब्जे से जप्त कर दोनों की गिरफ्तारी की गई है जिन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है !

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी/ कर्मचारी

निरीक्षक- एमन साहू
स.उ.नि – घनश्याम बाजपेई , विनायक ठाकुर
आर. रवि ठाकुर

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

निगम से जुड़े कार्यक्रमो में सभापति सहित कई महत्वपूर्ण लोगो की अनदेखी आखिर किसके इशारे पर

0

शहर के अति-महत्वपूर्ण कार्यों में अध्यक्ष की अनदेखी का सार कहीं निगम के जनप्रतिनिधियों में अघोषित खींचतान तो नहीं?

जगदलपुर

नगर पालिक निगम विगत कई वर्षों से विवादों के घेरे में तो है ही, इसे सुधारने के लिए समय-समय पर विपक्षी दलों द्वारा मुद्दे उठाए भी जाते रहे हैं। बावजूद, यहां की आंतरिक एकजुटता जनता के सामने नही आ पा रही है। बल्कि इसके उलट चंद मामलों को छोड़ हमेशा से ही आंतरिक गुटबाजी व खींचतान ने शहर की जनता को दुमुहे राह पर लाकर खड़ा कर दिया है। ऐसा ही एक और ताज़ा मामला सामने आया है।

दरअसल, बुधवार को निगम में एक कर्मचारी को सानि में अनुकंपा नियुक्ति दी गयी थी, जिसमें बाकायदा महापौर सफिरा साहू ने नियुक्ति पत्र संबंधित कर्मचारी को दिया था। इस कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष कविता साहू का नही बुलाया जाना, यहां के विपक्षी दलों व शहर की जनता को रास नही आ रहा और यह खबर आग की तरह शहर में फैलने लगी है कि निगम में सत्तादल के ही राजनेता अपने की दल के अध्यक्ष की अनदेखी कर रहे हैं।

दूसरे मामले में बुधवार को ही प्रवीर वार्ड में भूमि पूजन का कार्यक्रम रखा गया था, इस कार्यक्रम में भी अध्यक्ष व वार्ड पार्षद को न्योता नही दिया गया।

भूमि पूजन मामले में अधिक जानकारी लेने के लिए निगम के पीडब्ल्यूडी विभाग के सभापति यशवर्धन राव को फोन से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि निगम के ही एक इंजीनियर को इस बाबत कहा गया था, किंतु इंजीनियर के मुताबिक, दो बार अध्यक्ष महोदया को फोन किया गया, किंतु उनका फोन निरंतर कवरेज क्षेत्र से बाहर आता रहा; जिसके बाद संपर्क नहीं किया जा सका. वही, इस वार्ड के पार्षद की स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की वजह से भी उपस्थित नहीं हो सके।

अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में विभाग के सभापति राजेश राय को भी फोन लगाया गया था किंतु खबर प्रकाशित किये जाने तक ना तो उन्होंने फोन रिसीव किया और ना ही कॉल बैक किया।

यहां यह कहना लाजमी हो जाता है कि चाहे इन सब के पीछे कारण जो भी हो पर कई दफा ऐसा होने से शहर में दबे पांव निगम में हो रही है ऐसे घटनाओं की किरकिरी तो हो ही रही है, साथ ही आगामी चुनाव में भी ऐसी घटनाएं गंभीर प्रभाव डाल सकती हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ जगदलपुर के आव्हान पर एक दिवसीय धरना

0

कोरोना और लॉकडाउन के कारण बस संचालकों की माली हालत काफी खराब हो चुकी है. पिछले 16 महीने से यात्री बसों का संचालन अधिकांश बंद था, वर्तमान में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं जिसे देखते हुए बस संचालकों द्वारा यात्री किराया बढ़ाने जाने एवं किराये वृद्धि के सम्बन्ध में स्थायी नीति बनाये जाने की मांग की है इसके साथ ही बसों एवं परमिटों के निष्प्रयोग के लिए 2 माह की सीमा समाप्त किये जाने की मांग की है | बस संचालकों का कहना है कि डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है. यात्री किराया नहीं बढ़ने से केवल 10 प्रतिशत बसों का ही संचालन हो रहा है. संचालकों का कहना है कि इतने कम किराये में सभी बसों का संचालन संभव नहीं है.

उपरोक्त कारणों को देखते हुए छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ जगदलपुर के आव्हान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया है | धरना प्रदर्शन में भारत ट्रेवल्स, कांकेर रोडवेज, दुबे ट्रेवल्स आदि शामिल है |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के बयान पर बस्तर सांसद ने किया पलटवार – “बीजेपी की नाक तो पहले कट ही गई थी अब कान भी कटवाना पड़ेगा”

0

बस्तर के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कांग्रेस सरकार पर हमला किया तो कांग्रेस ने कश्यप पर पलटवार किया है. बस्तर सांसद दीपक बैज ने कहा कि,15 साल सत्ता में रहने वाली बीजेपी विधानसभा चुनाव में करारी हार को पचा नहीं पा रही है. इस हार में बीजेपी की नाक

तो पहले कट ही गई थी. अब 2023 में बीजेपी को अपना कान भी कटवाना पड़ेगा क्योंकि एक बार फिर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी. दीपक बैज यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा किसानों के लिए किए गए कर्ज माफी में सबसे ज्यादा कर्ज माफी पूर्व सांसद दिनेश कश्यप का हुआ है. केंद्र की बीजेपी सरकार ने देश वासियों को महंगाई की आग में झोंकने का काम किया है. इस पर पूर्व सांसद दिनेश कश्यप कोई भी बयानबाजी नहीं कर रहे हैं |

छत्तीसगढ़ के 11 में से एक भी सांसद को केन्द्रीय मंत्रीमंडल में स्थान नहीं देना अन्याय, ‘‘जहां चुनाव वहां मंत्री बनाओ’’ की भाजपा की अवसरवादी नीति

0

उत्तर प्रदेश और गुजरात में है इलेक्शन इसलिये वहां के सांसदो का मंत्रीमंडल में सलेक्शन

रायपुर/। मोदी सरकार के मंत्री मंडल के विस्तार में छत्तीसगढ़ को अवसर नहीं मिलने पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने इस मोदी शाह की मनमानी करार देते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ की 11 सांसद होने के बावजूद भी छत्तीसगढ़ के एक भी सांसद को केन्द्रीय मंत्रीमंडल विस्तार में जगह नहीं। वहीं चुनावी राज्य में उत्तर प्रदेश व गुजरात को मंत्री मंडल में ज्यादा स्थान देना कि मोदी और शाह की राजनितिक स्वार्थ से लबरेज चुनावी राजनीति का हिस्सा है। छत्तीसगढ़ को मंत्रीमंडल विस्तार में अवसर नहीं मिलना अन्याय की पराकाष्ठा है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने मंत्रीमंडल के विस्तार पर तंज कसते हुये कहा है कि “उत्तर प्रदेश और गुजरात में है इलेक्शन इसलिये वहां के सांसदो का हो रहा है मंत्रीमंडल में सलेक्शन।” पूर्व में तीन-तीन केन्द्रीय मंत्री स्व. दिलीप सिंह जुदेव, डॉ. रमेश बैस और डॉ. रमन सिंह केन्द्रीय मंत्रीमंडल में रहे है। छत्तीसगढ़ में एक समय में दो-दो केन्द्रीय केबिनेट मंत्री रहे है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि आज केन्द्रीय मंत्री मंडल में छत्तीसगढ़ का मजबूत प्रतिनिधित्व नहीं होने के कारण छत्तीसगढ़ की जनता की आवाज दिल्ली में सही तरीके से नहीं उठ पा रही है। केन्द्र सरकार के आगे छत्तीसगढ़ के भाजपा के सांसद छत्तीसगढ़ की आवाज उठा पाने में असफल साबित हो रहे है। भाजपा से छत्तीसगढ़ के लोग निराश हो चुके है। भाजपा की केन्द्र सरकार में छत्तीसगढ़ के साथ अन्याय हो रहा है। छत्तीसगढ़ के किसानों को खाद नहीं मिल रही है। छत्तीसगढ़ को टीके नहीं मिलने के कारण वैक्सीनेशन बंद है। छत्तीसगढ़ को राज्य के हक, जीएसटी का बकाया 26 हजार करोड़ रू. की राशि केन्द्र सरकार नहीं दे रही है। छत्तीसगढ़ के किसानों के धान से बना चांवल लेने से सरकार इंकार करती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के 11 में से एक भी सांसद को केन्द्रीय मंत्रीमंडल में स्थान नहीं देना अन्याय। भाजपा के छत्तीसगढ़ से 11 सांसद है। 9 लोकसभा सदस्य और दो राज्यसभा सदस्य है। छत्तीसगढ़ के इन 11 सांसदो को भाजपा का नेतृत्व इस योग्य क्यों नहीं समझता कि वे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व केन्द्रीय मंत्रीमंडल में करें? छत्तीसगढ़ को केन्द्रीय मंत्रीमंडल में कम से कम तीन स्थान मिलना था।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि करोना काल में छत्तीसगढ़ के साथ केन्द्र सरकार राजनैतिक भेदभाव कर रही है। वैक्सीन नहीं मिलने के कारण टीकाकरण नहीं हो पा रहा है, खाद नहीं मिलने के कारण किसानों की खेती नहीं हो पा रही है। केन्द्र सरकार लगातार छत्तीसगढ़ की उपेक्षा कर रही है। ऐसे समय में मोदी मंत्रीमंडल का विस्तार हो रहा है तो हर छत्तीसगढ़वासी की यह भावना है कि छत्तीसगढ़ को मोदी मंत्रीमंडल में अधिक से अधिक स्थान मिले। छत्तीसगढ़ को केन्द्र सरकार में ऐसा सशक्त प्रतिनिधीत्व मिले जो छत्तीसगढ़ के हितों की बात रख सके। छत्तीसगढ़ के हित में जो सोचता हो ऐसे व्यक्तियों को केन्द्रीय मंत्रीमंडल में स्थान मिलना चाहिये। केन्द्रीय मंत्रीमंडल में छत्तीसगढ़ को पहले दो-दो केबिनेट मंत्री रहे है। इसी प्रकार इस बार छत्तीसगढ़ को अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व मिले, यह भावना हर छत्तीसगढ़वासी के हृदय में है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

चुनावी राज्यों को तवज्जो देकर मोदी सरकार का मंत्रीमंडल गठन, छत्तीसगढ़ को मौका नहीं मिलने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी

0

जगदलपुर। पंद्रह वर्षों तक छत्तीसगढ़ में भाजपा का डंका बजा करता था और इसे मॉडल राज्य मानकर प्रचारित किया जाता था किंतु जबसे छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का पतन हुआ है। यहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा संगठन ने अपनी आंखें फेर लिया है जिसकी बानगी भारी भरकम मंत्रालय बंटवारे में कोई स्थान नहीं मिला है जिसके कारण छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं में खामोशी छाई हुई है और हर कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। छत्तीसगढ़ में संगठन में सिर-फुटव्वल को भी इसकी प्रमुख वजह माना जा रहा है जिसके कारण कई प्रतिभावान लोगों को मौका नहीं मिला।

परिस्थितियों को देखकर प्रधानमंत्री लेते हैं निर्णय कौशिक

वरिष्ठ भाजपा नेता व नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने छत्तीसगढ़ से किसी को मंत्री नहीं बनाये जाने के सवाल पर कहा कि यह प्रधानमंत्री का विशेष अधिकार है और परीस्थिति अनुसार यह सब निर्णय लिया जाता है। कई प्रश्नों को नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक राजनीतिक चतुराई से टाल दिये।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS