City Media - Page 1524 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1524

भाजपा के कर्मठ एवं वरिष्ठ बस्तर जिला उपाध्यक्ष रघुवंश श्रीवास्तव जी नहीं रहे

0

आज भारतीय जनता पार्टी के लिये अत्यंत दुःखद सूचना हैं हमारे बीच कर्मठ  एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता जो कि 30 वर्ष से कार्यरत थे।। बस्तर जिला उपाध्यक्ष रघुवंश श्रीवास्तव भैया जी नहीं रहे। जिन्होंने पार्टी के  हर कार्य के लिये मार्ग दर्शक, शुभचिंतक, हर सुख दुख में खड़े होकर एक बड़े भैया की तरह रहे।

अध्यक्ष गीता मिश्रा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मण्डल नगरनार एवं समस्त मंडल सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें श्रधांजलि अर्पित

ईमानदारी आज भी जिंदा है सबक और सीख देने वाली तस्वीर

0

छत्तीसगढ़ जगदलपुर बस्तर में आज भी ऐसे लोग जिंदा हैं जिनकी ईमानदारी के लोग गुण गाते हैं ऐसा ही मामला आज जगदलपुर में देखने को मिला जहां एक ऑटो चालक ने ऑटो में छुटा मोबाइल को कोतवाली लाकर जमा कराया ऑटो चालक मुकेश शर्मा ने जगदलपुर सिटी कोतवाली एमन साहू को मोबाइल लौटया ,TI कोतवाली एमन साहू ने भी इस ईमानदारी को देखते हुए ऑटो चालक को कोरोना

काल को ध्यान में रखते हुए मास्क और सैनिटाइजर देकर सम्मानित किया वहीं जिन महिलाओं का मोबाइल ऑटो में छूटा था वह थाने पहुंची उससे पहले ही उनका मोबाइल ऑटो चालक ने TI एमन साहू को लाकर सौप दिया था मोबाईल के बारे में पतासाजी कर जानकारी लेने के बाद TI एमन साहू ने महिला जमुना सुलेमान को और उनकी बेटी को उनका गुम हुआ मोबाइल तुरंत ही लौटा दिया ऑटो वाले की ईमानदारी और बस्तर कोतवाली पुलिस की पहल से महिला को गुम हुआ मोबाइल मिला , मोबाइल मिलते ही महिला रोने लगी ऑटो

वाले को बहुत-बहुत धन्यवाद किया और जो भी कठिनाई होगी उनका साथ हमेशा देने का वादा भी किया वहीं ऑटो वाले ने बताया कि मैं 2 महिलाओं को मेन रोड से शांति नगर छोड़ने गया था लगभग 1 घंटे बाद मेरी नजर सीट पर पड़ी तो देखा1 एक मोबाइल था जिसे मैंने लाकर जगदलपुर TI एमन साहू जी को लाकर दिया ,उन्होंने मेरा सम्मान किया बहुत अच्छा लगा सभी से मैं यह कहूंगा कि ईमानदारी रहेगी तभी देश आगे बढ़ेगा वही महिला ने ऑटो चालक और बस्तर पुलिस अधीक्षक दीपक झा और सिटी कोतवाली एमन साहू का तहे दिल से धन्यवाद भी किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

नवनीत चांद व भरत कश्यप के द्वारा कोरोनाकाल जैसे विषम परिस्थितियों में गरीब जरूरतमंदो की मानव सेवा की नियत से लोगों की मदद करना एक प्रकार से शासन प्रशासन व सरकार का ही सहयोग करना है,फिर FIR क्यों? : नीलांबर सेठिया

0

बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के नीलांबर सेठिया जिला उपाध्यक्ष का नवनीत चांद व भरत कश्यप के FIR मामले को लेकर आया बयान । नीलांबर सेठिया ने कहा बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा मुख्य संयोजक एवं जिला अध्यक्ष व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ “जे” नवनीत चांद व भरत कश्यप के द्वारा कोरोनाकाल जैसे विषम परिस्थितियों में गरीब जरूरतमंदो की मानव सेवा की नियत से लोगों की मदद करना एक प्रकार से शासन प्रशासन व सरकार का ही सहयोग करना है, ऐसे में उनके व सहयोगी पर षड़यंत्र रूपी तरीके से FIR करना कहीं ना कहीं ये दर्शाता है कि उनके प्रतिद्वंद्वी व विरोधी के द्वारा अपनी नाकामी छुपाने के लिए उन्हें भयवित कर जनता की सेवा करने से रोकने का असफल प्रयास किया जा रहा है..??जो कि निंदनीय व दु:ख का विषय है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म, महिला हुई गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

0

राजनांदगांव –  शादी का झांसा देकर जोर जबरदस्ती से विधवा महिला से दुष्कर्म किया और जब महिला गर्भवती हुई तो शादी से इंकार करने पर पीड़िता द्वारा आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराइ गई | घटना मानपुर थाने के ग्राम बाजायपारा की घटना है | प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी लोकेश कुमार बागडे पिता प्यारे लाल बागडे उम्र 25 वर्ष इंदिरा नगर वार्ड क्र 06 मानपुर निवासी द्वारा एक 34 वर्षीय विधवा महिला को शादी का झांसा देकर जोर जबरदस्ती से मारपीट कर नवम्बर 2020 से शारीरिक सम्बन्ध बनाया यहाँ तक की महिला 05 माह की गर्भवती हो गई उसके बाद आरोपी द्वारा शादी से इंकार करने लगा | जिस पर महिला ने आरोपी के खिलाफ मानपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अपराध क्र 33/2021 धारा 376, 323 व 450 के तहत विवेचना में लिया गया एवं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा आरोपी के भागने के पूर्व ही उसे घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Corona Breaking – जाने ! आज कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – पिछले कुछ दिनों से डौंडी ब्लाक एवं जिले में कोरोना संक्रमितों में जिस प्रकार से कमी देखि जा रही है उसे देखते हुए जिला कलेक्टर द्वारा आज पुनः लॉकडाउन में संशोधन किया गया और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सुबह 6 बजे से शाम के 6 बजे तक खोलने की अनुमति दे दी गई है किन्तु कोविड 19 के नियमों का पालन करने के साथ | इसलिए सतर्क रहे सावधान रहे |

आज डौंडी ब्लाक से कूल 11 संक्रमितों की पुष्टि हुई जिसमे दल्लीराजहरा से 04 एवं ग्रामीण क्षेत्रों से 07 संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

युवा कांग्रेस एनएसयूआई दल्ली राजहरा के तत्वाधान में झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद हुए वरिष्ठ नेताओं की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया गया

0

युवा कांग्रेस एन एस यू आई दल्ली राजहरा के तत्वाधान में 25 मई 2013 को झीरम घाटी नक्सली हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नन्दकुमार पटेल जी,महेन्द्र कर्मा जी उदय मुदलियार जी सहित अन्य कांग्रेस नेता, सुरक्षा जवान व आम नागरिक शहीद हुए थे उनकी पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में कोविड -19 के नियमों का पालन करते हुए श्रमवीर चौक में मनाया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सर्वप्रथम श्रमवीर चौक में शहीद नेताओं के छाया चित्र के समक्ष कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा 2 मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी सेवादल कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाण्डेय युवा कांग्रेश जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकडे एल्डरमेन प्रमोद तिवारी राजू वर्गीस जगदीश श्रीवास श्रीमति ममता पाण्डेय एन एस यू आई विधानसभा अध्यक्ष भारत देवांगन झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पूर्व सैनिक संघ जिलाध्यक्ष राजकुमार साहू असंगठित कामगार अध्यक्ष रामकुमार शर्मा जिला कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के जिलाध्यक्ष विलियम भावरा अल्पसंख्यक विभाग के नगर अध्यक्ष मुमताज कुरैशी पप्पू पंजवानी अनिल कॉम्बे परितोष हंसपाल सेवादल जिला समन्वयक सी चंद्रहास पी एम सुहैल सुभम गुप्ता दिनेश यादवअशोक श्रीवास्तव चंदन ठाकुर आदित्य रामटेके रौनक साहू हर्ष साहू टिंकू पैकरा उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

BREAKING: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, कल से खुलेंगी शराब दुकानें

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट आई है. जिस कारण प्रदेश भर में शराब दुकानों को भी खोलने की इजाजत दे गई है | 26 मई से राज्य के सभी जिलों में देशी शराब की फुटकर दुकानों को खोलने की अनुमति मिल गई है. वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार मिश्रा ने आदेश जारी किया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इससे पहले छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन के दौरान डिलीवरी बॉय के माध्यम से शराब की ऑनलाइन होम डिलीवरी और पिक-अप काउंटर से शराब देने की अनुमति दी गई थी. राज्य सरकार ने अब देशी शराब की फुटकर दुकानों को 26 मई से विक्रय की अनुमति प्रदान की गई है. देशी शराब पीने वाले लोग विक्रय काउंटर में नगद भुगतान कर शराब ले सकते हैं | इसके लिए कोविड 19 के नियमों का पालन करना आवश्यक होगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

देशी शराब दुकानों का संचालन सुबह 6 बजे से रात 6 बजे तक निर्धारित किया गया है.  विदेशी शराब (स्प्रिट/माल्ट) के लिए होम डिलीवरी और पिक-अप व्यवस्था आगामी आदेश तक यथावत चालू रहेगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मेडिकल कालेज डिमरापाल पहुँच बस्तर साँसद दीपक बैज व कांग्रेसियों ने किया मरीजों को फल वितरण..

0

झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले में शहीदों को याद करते हुए बस्तर सांसद दीपक बैज व वरिष्ठ कांग्रेसी मलकीत सिंह गैदु ने मेडिकल कालेज पहुँच शहीद महेंद्र कर्मा जी की फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धाशुमन अर्पित करते हुए अपने कार्यकर्ताओं के साथ फल वितरण किया साथ ही मरीजों का हाल चाल जाना।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी मलकीत सिंह गैदू ,ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य,ब्लाक अध्यक्ष तोकापाल सहदेव नाग,प्रदेश महासचिव व सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य,नगर निगम सभापति कविता साहू,पार्षद कोमल सेना,पार्षद सूर्या पानी,सांसद प्रतिनिधि सोशल मीडिया

अनुराग महतो,रिका कर्मा,कृष्णा कश्यप,रेहान खान,एस राज खान,सामेल नाग,विजय नाग एवँ कॉलेज अधीक्षक के.एल.आज़ाद,डॉ अनूरूप साहू व अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहें..

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

रमन सिंह के जुर्म में भाजपा भी शामिल : कांग्रेस

0

जगदलपुर। टूलकिट मामले में फंसे रमन सिंह को बचाने, भाजपा की गिरफ्तारी की सियासी नोटंकी एवं सोशल मीडिया में चल रहे “मैं भी हूँ डॉ रमन” हैशटैग पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए छ. ग. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा है कि भाजपा थानों के सामने भीड़ इकट्ठा कर टूलकिट मामले में फंसे अपने नेताओं के जुर्म पर पर्दा नहीं डाल सकती है ।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अपने ट्विटर के जरिये फे़क एवं जाली दस्तावेज जारी कर कांग्रेस को बदनाम करने का एवं छत्तीसगढ़ की शांत धरा में वैमनस्यता का ज़हर बोने का घिनौना षड्यंत्र रचा था,जिसका पर्दाफाश हो गया है। छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता के बीच डॉ रमन सिंह की षड्यंत्रकारी सोच एवं छत्तीसगढ़ की सामाजिक समरसता,भाईचारेे को चोटिल करने की मंशा उजागर हो गई है।गुटबाजी में फंसी भाजपा अब अपने नेताओं के काले कारनामे पर पर्दा डालने निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आई है। जिसे भाजपा के सभी वर्गों का समर्थन भी प्राप्त नहीं हो पा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे ने भाजपा के सोशल मीडिया कैपेंन “मै भी हूँ डॉ रमन” पर कहा है कि भाजपा के बड़े नेता जब कभी किसी मामले में फंसते है तब भाजपा सोशल मीडिया में पैड फॉलोवर्स और अपने भोलेभाले कार्यकर्ताओ के सहारे इवेंट चलाती हैं और अपने नेताओं की करतूतों पर पर्दा डालने का प्रयास करती है। रफाल मामले में भी “मै हूँ चौकीदार” कैपेंन चलाया गया और अब “मैं भी हूँ डॉ रमन” कैम्पन चलाकर डॉ रमन सिंह के काले कारनामे से जनता का ध्यान भटकाने में लगे हैं। इसके लिए भाजपा अपने भोले भाले कार्यकर्ता जिनका इस प्रकार के आपराधिक मामलों से कोई लेना देना नही होता उनका इस्तेमाल करती है और अपने नेताओं के गुनाह में उन कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती ढकेलती रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

युवाओ से किये वादे और अपनी नाकामी छुपाने संस्थाओं के नाम बदल रही भुपेश सरकार – अभाविप

0

बस्तर विश्विद्यालय अपने आप मे विख्यात है नाम बदलना उचित नही शहीदों के नाम से नया संस्थान खोले सरकार

बस्तर विश्विद्यालय का नाम बदलकर भुपेश सरकार स्व महेंद्र कर्मा के सहादत का अपमान कर रही है यदि सरकार शहीदों के नाम पर कुछ अच्छा करना चाहती तो जनहित की योजनाएं बनाकर उनके नाम करें और बस्तर में नए उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्थान खोलकर उनके नाम पर रखे लेकिन अपने चुनावी वादे और नाकामियों को छुपाने के प्रयास से बस्तर विश्विद्यालय का नाम बदल रही है इससे शहीदों का सम्मान नही अपमान होगा ।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

विरोध करने के पूर्व ही कार्यकर्ताओं को किया गया गिरफ्तार – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बलपूर्वक गिरफ्तार करके ले गई जिसमें विभाग संयोजक अर्पित मिश्रा,जिला संयोजक कमलेश दीवान , बकावंड नगर मंत्री वरुण साहनी शुभम बघेल समेत अभाविप कार्यकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार करके थाने ले आई।

बस्तर विभाग संयोजक अर्पित मिश्रा ने कहाँ की जब विवि की खराब व्यवस्था को सुधार कर और मूलभूत चीजो को परिवर्तन करने से छात्रो को लाभ दिया जा सकते है ऐसे समय मे भी प्रदेश की सरकार केवल राजनैतिक स्वार्थ सिद्धि के लिए कार्य कर रही हैं।
जिला संयोजक कमलेश दीवान ने बताया अपनी बात जनप्रतिनिधियों और विश्विविद्यालय को बताने गए कार्यकताओ को बलपूर्वक थाने ले जाना सरकार की मानसिकता को प्रदर्शित करती है आने वाले समय मे नाम बदलने की राजनीति के अलावा विश्विद्यालय के लिए उचित कार्य हो इसके लिए कार्य करेंगे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS