City Media - Page 1320 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1320

पं. केदार केदारनाथ ठाकुर पर हो जिला पुरातत्व संग्रहण का नामकरण

0

वर्ष 1908 में प्रकाशित हुई थी उनकी बस्तर पर लिखी गई पहली किताब बस्तर भूषण
जगदलपुर। 113 वर्ष पहले बस्तर की पुरातात्विक – सांस्कृतिक और नैसर्गिक विरासत पर पहली किताब लिखने वाले पं. केदारनाथ ठाकुर के नाम पर संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में किसी प्रतिष्ठान का नामकरण नहीं हो पाया है। सिरहासार चौक स्थित जिला पुरातत्व संग्रहालय में बस्तर संभाग के सातों जिलों से संग्रहित की गई पुरातात्विक महत्व की मूर्तियां सहेज कर रखी गई हैं।अब इसे बस्तर का सांस्कृतिक धरोहर स्थल बनाने की भी पहल शुरू हो गई है इसलिए दुनिया को बस्तर से अवगत कराने वाले पं. केदारनाथ ठाकुर का सम्मान करते हुए जिला पुरातत्व संग्रहालय का नामकरण उनके नाम पर किया जाना चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

जिला पुरातत्व समिति के सदस्य हेमंत कश्यप, इंद्रावती बचाओ अभियान के सदस्य संपत झा ने यह सुझाव रखते हुए कहा है कि पं. केदारनाथ ठाकुर द्वारा वर्ष 1908 में लिखी गई किताब बस्तर भूषण को बस्तर का इनसाइक्लोपीडिया माना जाता है। इस किताब में उन्होंने बस्तर की सांस्कृतिक, प्राकृतिक और पुरातात्विक स्थलों को बखूबी चित्रण किया है। बस्तर पर आलेख लिखने वाले कलमकार आज भी बस्तर भूषण को संदर्भ ग्रंथ मानते हैं। पं. केदार ठाकुर ने हिंदी में कुछ और किताबें भी लिखी हैं। जब भी बस्तर साहित्य की चर्चा होती है पं.केदारनाथ ठाकुर का नाम सबसे पहले आता है। इसके बावजूद अब तक बस्तर में उनके नाम से किसी भी सार्वजनिक प्रतिष्ठान का नामकरण नहीं किया गया है। पं. केदारनाथ ठाकुर ने अपनी किताब में बस्तर संभाग को सहेजा है और जिला पुरातत्व संग्रहालय में भी बस्तर संभाग के सातों जिलों की पुरातत्व संपदा को सहेजने का प्रयास किया गया है। लंबे समय से जिला पुरातत्व संग्रहालय के नामकरण पर चर्चा हो रही है। हमारा सुझाव है कि बस्तर पर पहली किताब लिखने वाले पं. केदारनाथ ठाकुर की स्मृति में संग्रहालय का नामकरण किया जाना चाहिए। संभवत यह सर्वमान्य होगा और किसी को आपत्ति भी नहीं होनी चाहिए।

तेरा जलवा जिसने देखा वो तेरा हो गया… जयपुर में बस्तर का बोलबाला

0

(अर्जुन झा) जगदलपुर/ जयपुर। कांग्रेस की महंगाई हटाओ महारैली में शामिल होने बस्तर सहित छत्तीसगढ़ के तमाम नेता हैं। राजस्थान की राजधानी में बस्तर की भीनी भीनी खुशबू का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है।आज सुबह रैली में शामिल होने से पूर्व होटल में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ नास्ता कर बस्तर सांसद दीपक बैज, राज्य सभा सांसद फूलोदेवी नेताम व छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रभारी सुनीता शेरावत एवं अन्य सांसद बस से सभा स्थल के लिए हुए रवाना। कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह प्रभारी चंदन यादव तथा अन्य नेता भी साथ में मौजूद रहे। कांग्रेस के युवा नेता हार्दिक पटेल ने बस्तर सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ सेल्फी ली। विदित है कि बस्तर सांसद दीपक बैज और बस्तर की बेटी राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम केंद्र सरकार के खिलाफ और छत्तीसगढ़ तथा बस्तर के हक में अपने आक्रामक तेवर के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। जयपुर प्रवास में बस्तर सांसद दीपक बैज और राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम का जलवा रहा। जयपुर में बस्तर का बोलबाला नजर आया। विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा एवं महामंत्री ऋषि तिवारी ने ऊंट गाड़ी में सभा स्थल पहुंचकर महंगाई के खिलाफ रोष जताया।कांग्रेस ने महंगाई के विरुद्ध आयोजित जनजागरण महारैली में जोरदार प्रदर्शन किया। पूरे देश के लाखों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर केंद्र की मोदी सरकार के महंगाई के विरुद्ध बिगुल फूंका। विदित है कि की जयपुर में कांग्रेस ने मंहगाई के खिलाफ जन जागरण महारैली का आयोजन किया। जिसे कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी , पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, मलिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के अन्य राष्ट्रीय नेताओं ने संबोधित किया। इस रैली में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर विधि विभाग के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. देवा देवांगन के नेतृत्व में विधि विभाग के दर्जनों अधिवक्ताओं का दल जयपुर पहुंचा।

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

ग्राम पंचायत आड़ावाल जनपद पंचायत बस्तर में खेलकूद उत्सव के कार्यक्रम किया गया

0

ग्राम पंचायत आड़ावाल जनपद पंचायत बस्तर के खेलकूद उत्सव के कार्यक्रम किया गया जिसमे समस्त ग्राम वासी भाग लिए साथ ही विभाग के समस्त उपस्थित अधिकारी गण भी बालीबाल खेल का भरपूर आनंद लिए साथ ही स्कूल छात्र छात्राएं जोर सौर से भाग लिए और कई प्रकार के खेलो का कार्यक्रम किया गया कबड्डी वॉलीबॉल लंबीकूद रस्सी खींच खेल क्या गया इस खेल में सम्मिलित हुए समस्त ग्रामवासी एवं ग्राम मुख्य सरपंच सोमरू राम मौर्य जी पंचायत सचिव रूपसिंह बघेल एवं जनपद सदस्य शक्ति बघेल ग्राम प्रमुख नडगू कश्यप एवं पंच हेमराज बघेल, डमरू बेष्णव, वीरेन्द्र ठाकुर, पारो बघेल एवं बाकी पंच गड़ पंचायत स्तर के समस्त यूयोदय वालेंटेयर साथी विभागीय की ओर से उपस्थित एसडीओपी साहब घनश्याम कामडे, सुरती सारथी एवं एसडीएम सर ओपी वर्मा और तहसीलदार कमल किशोर साहू डाइट के प्राचार्य सुषमा झा एवं बी ओ मोतीराम कश्यप बीआरसी राजेंद्र ठाकुर शैलेंद्र तिवारी भोला राम मरकाम विष्णु यादव सी एस सी शिक्षक गण अनुराधा उईके, राजेश्वरी ध्रुव, ज्ञानेंद्र कुमार आचार्य, सुकांति पैकरा, साइना जिलान, रबिया कुरेशी, विद्या कौशिक, पीला सिंह ठाकुर, जसों बघेल, बलदेव विश्वकर्मा, पी आर नेताम, भगतराम मान सिंह, पीलू कश्यप, कबलू कश्यप, संजना राय चंदानी, धर्मेंद्र पाणिग्रही, रेशमी नेताम, कुमारी हेमलता कश्यप, पुष्प लता नाग आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

नेशनल लोक अदालत में 245 प्रकरणों का निराकरण 10 खंडपीठों में हुई सुनवाई

0

225 लंबित और 20 प्री लिटिगेशन प्रकरणों का किया गया निराकरण स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित

जगदलपुर, 11 दिसम्बर 2021/ बस्तर जिले में आज आयोजित नेशनल लोक अदालत में 245 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इनमें 225 लंबित और 20 प्री लिटिगेशन के मामले हैं। नेशनल लोक अदालत का आयोजन भौतिक उपस्थिति एवं वर्चुअल उपस्थिति के माध्यम से किया गया ।

“नेशनल लोक अदालत हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिले में कुल 10 खण्डपीठों में सुनवाई की गई, जिनमें खण्डपीठ कमांक-1 सुमन एक्का, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, खण्डपीठ कमांक – 2 अशोक कुमार साहू, न्यायाधीश परिवार न्यायालय जगदलपुर खण्डपीठ कमांक – 3 ग्रेगोरी तिर्की चेयरमेन स्थायी लोक अदालत जगदलपुर खण्डपीठ कमांक – 4 डीआर देवांगन, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगदलपुर, खण्डपीठ कमांक-5 निधि शर्मा तिवारी, तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगदलपुर खण्डपीठ कमांक-6 एसएल मात्रे, पीठासीन अधिकारी श्रम न्यायालय जगदलपुर खण्डपीठ कमांक 7 बलराम कुमार देवांगन, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 / मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जगदलपुर खण्डपीठ कमांक 8 अनिता ध्रुव, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 / प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट जगदलपुर खण्डपीठ कमांक 9 सीमा कंवर, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 / प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट जगदलपुर एवं खण्डपीठ कमांक – 10 श्रद्धा सिंह, चतुर्थ व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 / प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट जगदलपुर के न्यायालय की खण्डपीठ शामिल है।

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव गीता बृज ने बताया कि आयोजित नेशनल लोक अदालत में कुल रखे गये लंबित 775 प्रकरणों में से मोटर दुर्घटना दावा से संबंधित 08 प्रकरणों में अंतिम निराकरण करते हुए मोटर दुर्घटना से पीड़ित व्यक्तियों को कुल 33,75,000 / रूपये की क्षतिपूर्ति दिये जाने का आदेश दिया गया। जिला न्यायालयों द्वारा 48 आपराधिक प्रकरण, व्यवहार वाद के 05 प्रकरण, धारा 138 नि0ई0एक्ट के 15 प्रकरण, पारिवारिक 09 प्रकरण, जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित 03 प्रकरण, श्रम न्यायालय जगदलपुर द्वारा 10 प्रकरण एवं राजस्व न्यायालयों द्वारा 62 प्रकरण तथा स्पेशल सिटिंग के अन्तर्गत 65 प्रकरणों का निराकरण आपसी सुलह समझौता के आधार पर किया गया ।

इसी प्रकार सभी प्रमुख बैंकों, बीएसएनएल विभाग एवं नगरनिगम (जल प्रदाय शाखा) द्वारा रखे गये कुल 1573 प्रकरणों में से बैंकों के 14 प्रकरणों में रूपये 30,22,384.92 तथा बी०एस०एन०एल० के 06 प्रकरणों में कुल रूपये 8,939 /- के समझौता राशि के आधार पर प्रस्तुत प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का अंतिम निराकरण किया गया ।

छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला न्यायाधीश सुमन एक्का एवं बस्तर जिला कलेक्टर रजत बंसल के मार्गदर्शन में आयोजित नेशनल लोक अदालत के अवसर पर जिले के राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 62 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया ।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव गीता बृज ने यह भी बताया कि आयोजित नेशनल लोक अदालत के अवसर पर न्यायालय परिसर में उपस्थित होने वाले न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं पक्षकारगणों के स्वास्थ्य जांच किए जाने के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया गया था। आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं पक्षकारगणों द्वारा अपना स्वास्थ्य जांच भी कराया गया ।

“सबको शीघ्र और सस्ता न्याय जिसमें न किसी की जीत और न किसी की हार” आज आयोजित नेशनल लोक अदालत में कई लोगों को आपसी सुलह समझाईस से राजीनामा किए जाने के कारण उन्हें न्यायालयीन प्रकरणों में राहत मिली।

परिवार न्यायालय जगदलपुर के न्यायालय में

  1. एम.जे.सी. प्र.क. 70/2021, कांति नाग एवं अन्य विरुद्ध प्रेमशंकर नाग के प्रकरण में –

उक्त प्रकरण में आवेदिका और अनावेदक का विवाह दिनांक 20/5/2016 को हिन्दू रीति रिवाज अनुसार अनुसार रिश्तेदारों एवं समाज के प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति में हुआ था विवाह के पश्चात् दोनों से दाम्पत्य जीवन से एक पुत्री का जन्म हुआ है। विवाह पश्चात् अनावेदक आवेदिका को छोटी छोटी बातों को लेकर परेशान करने लगा, आवेदिका ने अपने माता-पिता को अनावेदक के उक्त कृत्य से अवगत कराया, जिस पर आवेदिका की माता के द्वारा समझाये जाने पर कुछ दिन शांत रहने उपरांत पुनः आवेदिका को मानसिक एवं शारीरिक रूप से परेशान करना आरंभ करते हुए उसे घर से निकाल दिया था जिसके कारण विगत 2 वर्ष से आवेदिका अपनी पुत्री के साथ असहाय अवस्था में अपने माता-पिता के घर में मुश्किल से जीवन यापन कर रही है। अनावेदक द्वारा भरण-पोषण हेतु ध्यान न दिये जाने पर आवेदिका ने दिनांक 15/7/2021 को अनावेदक के विरूद्ध रूपये 25000/- प्रतिमाह भरण पोषण राशि दिलाए जाने हेतु यह प्रकरण परिवार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। प्रकरण के लंबनकाल के दौरान उभयपक्ष के मध्य सुलह होने और विवाह का आपसी निपटारा हो जाने से और आवेदिकागणों को अपने साथ अपने घर ले जाकर रखे जाने हेतु उभयपक्ष की सहमति से प्रकरण उक्त प्रकरण रखे जाने से उक्त प्रकरण न्यायालय के पीठासीन अधिकारी एवं सुलहकर्ता सदस्यों द्वारा समझाईस देकर उनके मध्य विवाद को समाप्त कराया गया तथा उन्हें भविष्य में सुखमय पारिवारिक जीवन व्यतीत करने की शुभकामनाएं भी दी गई ।

“ऊंट गाड़ी” में पहुंच, महंगाई के विरुद्ध रोष जताया विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा एवं महामंत्री ऋषि तिवारी ने

0

जयपुर राजस्थान में हुआ कांग्रेस का महंगाई के विरुद्ध आयोजित जनजागरण महारैली

पूरे देश के लाखों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर केंद्र की मोदी सरकार के महंगाई के विरुद्ध बिगुल फूंका

महंगाई के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ” जयपुर रैली ” में पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी ( विधि विभाग ) के जिलाध्यक्ष अवधेश झा एवं महामंत्री ऋषि तिवारी ने “ऊंट गाड़ी” के माध्यम से सभा स्थल पर पहुंच कर मंहगाई के विरुद्ध अपना विरोध जताया |

विदित हो की जयपुर राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ” मंहगाई के खिलाफ ‘ जन जागरण ‘ ” महारैली का आयोजन किया है जिसे कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी , पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी, विपक्ष के नेता मलिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी सहित कांग्रेस के अन्य राष्ट्रीय नेता संबोधित करेंगे |

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

इस रैली में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के निर्देश पर विधि विभाग के प्रदेशाध्यक्ष डॉ देवा देवांगन के नेतृत्व में विधि विभाग के दर्जनों अधिवक्ताओं का दल जयपुर राजस्थान पहुंचा है

तेरा जलवा जिसने देखा वो तेरा हो गया… जयपुर में बस्तर का बोलबाला

0

(अर्जुन झा) जगदलपुर/ जयपुर। कांग्रेस की महंगाई हटाओ महारैली में शामिल होने बस्तर सहित छत्तीसगढ़ के तमाम नेता जयपुर पहुंचे

हैं। राजस्थान की राजधानी में बस्तर की भीनी भीनी खुशबू का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है।आज सुबह रैली में शामिल होने से पूर्व होटल में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ नास्ता कर बस्तर सांसद दीपक बैज, राज्य सभा सांसद फूलोदेवी नेताम व छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रभारी सुनीता शेरावत एवं अन्य सांसद बस से सभा स्थल के लिए हुए रवाना। कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह प्रभारी चंदन यादव तथा अन्य नेता भी साथ में मौजूद रहे। कांग्रेस के युवा नेता हार्दिक पटेल ने बस्तर सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ सेल्फी ली। विदित है कि बस्तर सांसद दीपक बैज और बस्तर की बेटी राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम केंद्र सरकार के खिलाफ और छत्तीसगढ़ तथा बस्तर के हक में अपने आक्रामक तेवर के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। जयपुर प्रवास में बस्तर सांसद दीपक बैज और राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम का जलवा रहा। जयपुर में बस्तर का बोलबाला नजर आया। विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा एवं महामंत्री ऋषि तिवारी ने ऊंट गाड़ी में सभा स्थल पहुंचकर महंगाई के खिलाफ रोष जताया।कांग्रेस ने महंगाई के विरुद्ध आयोजित जनजागरण महारैली में जोरदार प्रदर्शन किया। पूरे देश के लाखों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर केंद्र की मोदी सरकार के महंगाई के विरुद्ध बिगुल फूंका। विदित है कि की जयपुर में कांग्रेस ने मंहगाई के खिलाफ जन जागरण महारैली का आयोजन किया। जिसे कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी , पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, मलिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के अन्य राष्ट्रीय नेताओं ने संबोधित किया। इस रैली में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर विधि विभाग के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. देवा देवांगन के नेतृत्व में विधि विभाग के दर्जनों अधिवक्ताओं का दल जयपुर पहुंचा।

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

राजभवन से मंडी संशोधन बिल वापस होना दुर्भाग्यजनक – कांग्रेस

0

संवैधानिक पद पर मनोनीत व्यक्तियों को जनादेश का सम्मान करना चाहिये

रायपुर 11 दिसंबर 2021 – तीन चौथाई बहुमत वाली सरकार ने राज्य के किसानों के हित में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर विधायकों के समर्थन से विधानसभा में पारित करवा कर मंडी संशोधन बिल राज्यपाल को भेजा था। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इस बिल को अस्वीकार करना अनुचित है। राज्य की जनता ने कांग्रेस को सरकार चलाने का जनादेश दिया है। सरकार के द्वारा विधानसभा में पारित कराये गये विधेयक को इस तरह वापस किया जाना जनादेश के भावनाओं के विपरीत है। विधेयक को अध्ययन के नाम पर 1 साल तक रोके जाने का औचित्य क्या था? और केंद्र सरकार के द्वारा कृषि कानूनों को वापस लिये जाने के बाद राज्यपाल द्वारा विधेयक वापस लिया जाना क्या महज संयोग है? राजभवन दल विशेष के एजेंडे का पैरोकार है ऐसा संदेश जनता में नहीं जाना चाहिये। इससे संवैधानिक पद की मर्यादायें आहत होती है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनैतिक दल के रूप में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी का मुकाबला कर पाने में असफल साबित हुई है। इसलिये वह अब पिछले दरवाजे से सरकार के कार्यों में अडंगेबाजी करती है। कभी केंद्र सरकार राज्य सरकार के कार्यों में अवरोध पैदा करती है। कभी केंद्रीय मंत्री तो संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को जिस ढंग से बरगलाया जा रहा, उससे प्रजातंत्र की मर्यादायें टूट रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रजातंत्र में संविधान ने विधायिका और मंत्रिमंडल को कानून बनाने और उनके क्रियान्वयन का अधिकार दिया गया है। लोकतंत्र में जनादेश सर्वोपरि है। संवैधानिक पद पर मनोनीत व्यक्ति जिनके कंधों पर संवैधानिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित हो इसको संवैधानिक संस्थाओं के पास अधिकार है उनको जनादेश का सम्मान करना चाहिये। उनको अपने कर्तव्यों का बोध होना चाहिये तथा अधिकारों का उपयोग संविधान की निहित मंशा के अनुरूप करना चाहिये ताकि जनादेश का रंचमात्र भी अपमान नहीं हो।

काशी की समृद्धि का बखान करने भाजपा ने आयोजित की प्रभात फेरी

0

जगदलपुर। काशी में 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे। इसके उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से देश और प्रदेश भर में दिव्य काशी-भव्य काशी अभियान चलाया जा रहा है ।

इसके तहत शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने जगदलपुर नगर में एक प्रभात फेरी का आयोजन किया ,जिसके माध्यम से लोगों को काशी की भव्यता और दिव्यता का आभास कराया गया।

इस सम्बंध विस्तृत जानकारी देते हुए दिव्य काशी -भव्य काशी कार्यक्रम के जिला प्रभारी रामाश्रय सिंह,आयोजन प्रभारी तेजपाल शर्मा और आशु आचार्य ने बताया कि भारत के लोगों के लिए भी यह बहुत बड़ा अवसर है, जब काशी की महिमा व महत्ता और समृद्ध होने जा रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की महान पुरातन संस्कृति को दुनिया भर में पुन: प्रतिष्ठित किया है एंव दिव्य काशी-भव्य काशी के सपने को साकार कर रहे हैं।

भगवान शिव के द्वादश ज्योतिलिंर्गों में एक प्राचीन धार्मिक नगरी काशी विश्वनाथ धाम के सौंदर्यीकरण तथा समग्र विकास के अद्भुत कार्य उनके कर कमलों द्वारा 13 दिसंबर हो रहा है। यह हम सभी के लिए अत्यंत ही प्रसन्नता व गौरव का विषय है।

उसी परिपेक्ष्य में आज भारतीय जनता पार्टी ने नगर के धर्मावलंबियों के साथ मिलकर इस दिव्य काशी -भव्य काशी प्रभात फेरी का आयोजन किया था ।

शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए होगी शिक्षण सेवकों की भर्ती

0

जगदलपुर, 11 दिसम्बर 2021/ बस्तर जिले में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए शिक्षण सेवकों की भर्ती होगी। जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने बताया कि बस्तर जिले में शिक्षा विभाग अन्तर्गत संचालित शैक्षणिक संस्थाओं में शिक्षकों की कमी को दृष्टिगत रखते हुए तात्कालिक शैक्षणिक व्यवस्था के अन्तर्गत अति आवश्यकता वाली शालाओं में अध्यापन की वैकल्पिक व्यवस्था के तहत खनिज न्यास निधि से शिक्षण सेवकों के चयन की नियमानुसार कार्यवाही प्रक्रिया जारी है। शिक्षण सेवकों का चयन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अध्यक्षता में गठित विकासखण्ड स्तरीय चयन समिति के माध्यम से स्थानीय स्तर पर साक्षात्कार के द्वारा की जाएगी। निर्धारित चयन प्रक्रिया उपरांत चयनित शिक्षण सेवकों को शालाओं में अध्यापन कार्य हेतु भेजा जाएगा। इन चयनित शैक्षणिक सेवकों के अध्यापन कार्य का मासिक मूल्याकंन व समीक्षा की जाएगी। इसी क्रम में पूर्व के कार्यरत शिक्षण सेवकों के अध्यापन कार्य का भी मासिक मूल्यांकन व समीक्षा की जाएगी, जिसके आधार पर इन्हें आगे कार्य पर रखा जा सकेगा। इस तरह से शालाओं में शिक्षकों की नियमित भर्ती होने तक शिक्षण सेवकों के माध्यम से शालाओं में शैक्षणिक व्यवस्था की कार्यवाही की जाएगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने गुरु गोविंद सिंह वार्ड में 34 लाख रुपए से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन किया

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज शहर के गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 36 में 34 लाख 13 हजार रुपए की लागत से बी टी रोड रिनिवल कार्य एवं आर सी सी पुलिया निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने एल आई सी मेन रोड से पुष्प विला तक बी टी रोड रिनिवल कार्य लागत 13 लाख 21 हजार रुपए, प्रिया मेडिकल से एम पी श्रीवास्तव घर तक बी टी रोड रिनिवल कार्य लागत 9 लाख 35 हजार रुपए एवं 4 स्थानों पर आर सी सी पुलिया निर्माण कार्य लागत 11 लाख 57 हजार रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप नगर के हर वार्ड में विकास कार्य को तेज किया जा रहा है लगातार पुल पुलिया नाली रोड निर्माण कार्य किया जा रहा है “गढबो नवा छत्तीसगढ़” की तर्ज पर “गढबो नवा जगदलपुर” की अवधारणा को साकार करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है हमारी सरकार में शहर विकास के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण काल में जब पूरे देश में विकास कार्य रुक गई थी तब भी हमारे प्रदेश में विकास कार्य लगातार जारी रही है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू पार्षद बलराम यादव,सूर्या पाणी सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे |

MOST POPULAR

HOT NEWS