City Media - Page 1588 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1588

युवक को घर से बाहर ले जाकर बेरहमी से हत्या

0

भानुप्रतापपुर –ईरा गांव कच्चे चौकी में युवक की बेरहमी से हत्या कर देने की घटना सामने आई है | मृतक का नाम दिवान हिड़को है | मृतक अपनी पहली पत्नी सुकमाय बाई हिड़को के साथ पिछले 10 साल से गांव के बाहर खेत में झोपड़ी बनाकर रहता था प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक द्वारा विवाह के कई साल बाद भी संतान नहीं होने से मृतक ने दुसरी शादी ग्राम घोठा में रहने वाली युवती से की | शादी होने के कुछ दिन तक तो दोनों साथ में अच्छे से रहे पर दुसरी पत्नी के संतान होने के बाद लगातार विवाद बढ़ता चला गया | युवक के पिता ने बताया कि विवाद सुलझाने के लिए पिछले साल सामाजिक बैठक भी हुआ लेकिन फिर भी मामला नहीं सुलझा । युवक की दूसरी पत्नी 5  साल से मायके घोठा में रहती है  ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

मृतक दिवान हिड़को तालाब में मछली डाला गया है जिसकी रखवाली मृतक के द्वारा किया जाता था | घटना की रात भी रोज की तरह खाना खाकर सो गये थे इसी समय दो अज्ञात युवक 25 से 30 वर्ष के बीच के उम्र के लोग जो चेहरे में गमछा ढक  रखा था और शर्ट पैंट पहने हुए थे। मृतक दिवान हिड़को को जगाया और उसे  लाड़ी से लगभग 100 मीटर दूर लेकर गये इसी बीच पत्नी भी जाग गई फिर मारने की आवाज आई | जिसे सुन पत्नी सुकमाय बाई हिड़को डर गई और गांव में पहुंच कर अपने ससुर को जानकारी दी इसके बाद मृतक के पिता हिरालाल गांव के कुशल, रामप्रसाद और घना के साथ घटना स्थल पर गये तो आरोपी फरार हो गये थे और मृतक दिवान मृत पड़ा हुआ था सिर और चेहरे में कुल्हाड़ी से वार किया गया था ।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

घटना की जानकारी थाना भानुप्रतापपुर में दी गई जिसके पश्चात् मौके पर पहुंचे पुलिस डाग स्क्वाड के साथ साथ FSI  टीम पहुंची थी पर कुछ विशेष जानकारी नहीं मिल पाई । पुलिस द्वारा मौके पर पहुँच शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया एसडीओपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया मामले की तफ्तीश की जा रही है और आरोपी जल्द ही  पुलिस की हिरासत होंगे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

राजधानी अस्पताल कांड़ से सबक,कोविड़ सेंटरों में अग्नि शमन की होगी व्यवस्था

0

जगदलपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश मुख्यालय के राजधानी अस्पताल में आगजनी के बाद हुई हृदय विदारक घटना से सबक लेते हुए कोविड सेंटरों में अग्नि शमन की स्थापना किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। बस्तर जिले के कलेक्टर रजत बंसल ने इसके लिए नामजद डियुटी भी लगाई गई है। इस हेतु बस्तर एसडीएम गोकुल रावटे नोडल अधिकारी तथा जिला सेनानी संतोष कुमार मार्बल सहायक नोडल अधिकारी, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता राजीव बत्रा व सहायक आयुक्त विकास दलेला को बनाया गया है। वहीं ऑक्सीजन आपूर्ति

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

के लिए मेडिकल ऑक्सीजन का जिले में संचालित अस्पतालों में सुलभ वितरण तथा परिवहन सुनिश्चित करने हेतु राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर रजत बंसल ने जिला स्तरीय मेडिकल ऑक्सीजन कण्ट्रोल रूम स्थापित किया है।नोडल अधिकारी के रूप में डिप्टी कलेक्टर सुश्री कावेरी मरकाम (94061-66884) को नियुक्त किया गया है। इस समिति में उद्योग एवं व्यापार केन्द्र के महाप्रबंधक श्री पुसाम (75872-18617),क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री कौशल (94242-15722) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
डॉक्टर.चतुर्वेदी (94063-60016)

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

औषधिक निरीक्षक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग श्री विनय ठाकुर (93287-26772) सदस्य है। गठित समिति जिले में संचालित अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन की आवश्यकता का नियमित रूप से निगरानी करते हुए उसकी उपलब्धता एवं निरंतरता सुनिश्चित करेंगें। आपूर्ति न होने की स्थिति में राज्य स्तरीय समिति से समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे।*

दल्लीराजहरा: तान्दुला के तट पर बसा गाँव पेंड्री में गर्मी के शुरुआत से ही पेयजल की समस्या

0

तान्दुला के तट पर बसा गाँव पेंड्री में गर्मी की शुरुआत से ही पेयजल की समस्या से जूझने पर मजबूर है | आज शासन व जनप्रतिनिधियों की अनदेखी की वजह से गर्मी के शुरूआत में ही लगभग 1400 जनसँख्या वाला गाँव निस्तारी एवं पेयजल की समस्या से जुझ रहा है। ग्रामीणों को पेयजल के  लिए ग्राम पंचायत द्वारा संचालित 3 बोर पर ही निर्भर होना पड़ रहा है | ग्राम पंचायत के अधिकांश बोर सुख चुके है तो जिले के अन्य ग्राम पंचायतों का क्या हाल होगा। हालात यह है कि ग्रामीणजन अपनी फसलों को बचाने के लिए सुखे तांदुला डैम में झरिया बनाकर फसलों की प्यास बुझा रहे है। वर्तमान में पूरा देश एवं प्रदेश कोरोना की इस महामारी का दंश

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

झेल रहा है। जहां एक ओर प्रशासन द्वारा विभिन्न उपाय जैसे लॉक डाउन किया जा रहा है। लोगों को सामाजिक दुरी का पालन करना अनिवार्य है तो वहीं इसके विपरीत ग्राम पंचायत पेण्ड्री में पेयजल की समस्या से जुझ रहे ग्रामीण पानी के लिए टूट पड़ते है। लेकिन इस ओर शासन प्रशासन का ध्यान नहीं जाता जिसको लेकर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि में काफी आक्रोश व्याप्त है ग्राम पंचायत पेण्ड्री जो कि तान्दुला नदी के तट पर स्थित है अगर उनका यह हाल है तो अनुमान लगाया जा सकता है कि बालोद जिला के अन्य ग्राम पंचायतों में इस भीषण गर्मी एवं कोरोना माहामारी के दौरान पानी की समस्याओं को लेकर क्या हाल होगा | 

सरपंच एवं गाँववासी ने बताया कि खेतों में फसल को बचाने के लिए किसान नदी में झरिया बना कर पानी की सप्लाई की जा रही हैं जिसके चलते गाँव का जल स्तर गिर चुका है, गाँव में 3 बोर ही चालू है, जिससे भी पर्याप्त पानी नही मिलता , यदि नदी पर एनिकट बन जाता तथा पानी की एक बड़ी टंकी स्थपित हो जाता जिससे ग्रामीणों व मवेशियों को राहत मिल पाती।

डौंडी जनपद पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी बीएस राज का कहना है कि पेंड्री पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत गर्मी के दिनों में जल स्तर नीचे चले जाने से हेण्ड पम्प से पानी नही आ रहा है तथा बोर  से भी पानी की धार पतली हो गई । इसके लिए ग्रमीणों के पेयजल व निस्तारी की समस्या से हल करने वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बकावंड ब्लाक में टीकाकरण का शुभारम्भ किया गया

0

बकावंड ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत नलपावण्ड के पुजारी पारा के प्राथमिक शाला में कोरोना टीका लगाया गया जिसमें मितानिनओं के द्वारा पारा के 100 लोगों को टीकाकरण के लिए बुलाया गया जिसमें मितानिन बोदा कश्यप, सुमति, अनीता जोसेफ, गौरी मनी सेठिया, सुभद्रा सेठिया, शामिल  थी एवं दल में बलराम बघेल, रामूराम बघेल, धर्म सिंह मौर्य, तुलावती नागवंशी, कुमारी मदनावती एवं ANM मीना पीटर, मितानिन ट्रेनर दयादान नाग, सरपंच धरमदास पुजारी, सचिव सजेंदृ नाग, इन सभी के द्वारा सहयोग किया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

कोरोना का दूसरा चरण – दल्लीराजहरा में फिर बढ़ी कोरोना की रफ़्तार, जाने ! आज कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

कोरोना के दुसरे चरण में संक्रमितों के साथ साथ मौतों की संख्या में भी लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है | बालोद जिले में कुछ दिनों से कोरोना टेस्टिंग कीट ही नहीं मिल पा रहे है तो वास्तविक संक्रमितों के बारे में सही जानकारी नहीं मिल पा रही है | टेस्टिंग कीट कि अनुपलब्धता से कोरोना संक्रमण का खतरा और भी ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है और साथ इससे मरीज भी खासे परेशान हो रहे है | अभी हाल ही में 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक एवं दल्ली राजहरा में आज मिले कोरोना संक्रमितों की जानकारी इस प्रकार है –

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बीएसपी कर रही है शहर के साथ भेदभाव – नागेंद्र चौधरी

0

बीएसपी द्वारा नगर के प्रति किये जा रहे है भेदभाव का आरोप नागेंद्र चौधरी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा एवं पूर्व एल्डरमैन नगर पालिक द्वारा लगाया गया। कोरोनकाल के इस दूसरे लहर में पूरे जनमानस को अस्त व्यस्त कर दिया है। छग प्रदेश में बैठी कांग्रेस की सरकार हालात को काबू में पाने अब तक विफल है ऐसे में बहुत से उद्योग अपने तरफ से हरसंभव प्रयास कर रही है पर ऐसे में दल्ली राजहरा के बीएसपी मैनजमेंट का ध्यान सिर्फ अपने प्रोडक्शन पर ही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

खदानों में बिना किसी सुरक्षा के उत्पादन का काम कर्मचारियों से लिया जा रहा है। माइंस के अंदर ना ही सैनिटाइजर, साबुन और मास्क की व्यवस्था है जिससे कर्मचारियों में भयावह स्थिति है। बीएसपी के पास अग्निशमन के गाड़ी होने के बाद भी नगर के टाऊनशिप एव बस्ती को अब तक सैनिटाइज नही किया गया केवल दिखावे के लिए जंहा लोगो की नजर जाए इसलिए केवल एक दिन के मेन रोड को सैनिटाइज किया बल्कि माइंस क्षेत्र से लगे बस्तियों तक आज तक गाड़ी नही पहुंच पाया जबकि भिलाई में हर गली मोहल्ले को बीएसपी द्वारा सैनिटाइज किया जा रहा है। बीएसपी के पास 100 बिस्तर जितनी सुविधा वाले बीएसपी अस्पताल होने का बाद भी उस ना तो कोविड सेंटर और ना ही क्वारनटाईन सेंटर बनाया गया उल्टा संक्रमित कर्मचारियों को तुरंत सेक्टर 9 अस्पताल रेफर कर दिया जा रहा है। बीएसपी के इतना बड़ा अस्पताल स्टाफ एवं डॉक्टरों की कमी के कारण रेफर सेंटर बन के रह गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

करोड़ों का प्रोडक्शन कमाने वाले बीएसपी द्वारा नगर के प्रति ऐसा व्यवहार निंदनीय है। बीएसपी के क़वार्टर की हालत भी दयनीय है उच्चाधिकारियों द्वारा अपने परिवार को यंहा से भिलाई शिफ्ट कर दिया जाता है और यंहा निवासरत कर्मचारियों की किसी भी सुविधा का कोई ध्यान नही रखा जाता। पिछले वर्ष रोस्टर सिस्टम लागू किया गया था जिससे संक्रमण खतरा कम था पर इससे अभी तक ना लागू किया गया ना ही कोई अन्य व्यवस्था की गई है। जनता की मांग पे हर बार सीएसआर का पैसा शाशन को देने का बहानेबाजी अधिकारियों द्वारा किया जाता है। ऐसे समय मे बीएसपी को अपने कर्मचारियों एवं नगर के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करे एवं चिकित्सा एवं सुरक्षा की व्यवस्था करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

किसानों के लिए कोरोनाकाल बना जी का जंजाल, नेताओं को चिंता ना प्रशासन ले रही सुध, हजारों एकड़ फसलों के खराब होने की चिंता

0

जगदलपुर। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण बस्तर संभाग के सातों जिले लाकडाऊन है जिसके कारण किसानों को आर्थिक क्षति उठाना पड़ रहा है क्योंकि सैकड़ों एकड़ में लगाये गये सब्जी खेतों में खराब हो रहें हैं जिसके कारण आर्थिक नुकसान उन्हें उठाना पड़ सकता है। दूसरी तरफ किसानों के लिए नेतागण फिक्रमंद हैं ना प्रशासन को इनकी चिंता हैं। बस्तर संभाग मुख्यालय के बकावंड, बस्तर जगदलपुर में गांव-गांव में इन दिनों सब्जी का उत्पादन किया जाता है जोकि मुख्य रुप से आर्थिक रूप से किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करता है किंतु गांव-गांव के हाट-बाजारों व जगदलपुर के मुख्य बाजार में तालाबंदी होने के कारण सब्जी खेतों में सड़ रही है।बस्तर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने विज्ञप्तियां जारी कर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापारियों के लिए जिम्मेदारी तय किया गया है किंतु वह लोग नजर नहीं आ रहें हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

ज्ञात हो कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पंजाब व हरियाणा के किसानों के लिए हाय-तौबा मचाने वाले लोग बस्तर के किसानों के लिए फिक्रमंद नजर आ रहें हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

आरएसएस के टारगेट पर बस्तर के सांसद बैज, नक्सलियों से तुलना करने पर है नाराज, मुख्यमंत्री से ज्यादा कार्यकर्ता दीपक पर हमलावर

0

जगदलपुर।बस्तर सांसद दीपक बैज इन दिनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के टारगेट पर हैं क्योंकि परोक्ष रूप पर सांसद बैज ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना माओवादियों से की थी और इसके बाद से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बैज की गलतियों को ढूंढ कर महिमामंडन कर रहा है जिस से सांसद की छवि धूमिल हो रही है। ज्ञात हो कि चित्रकूट रेस्ट हाउस में असम से कुछ लोग आए थे और कथित तौर पर उन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की शह पर ठहराया गया था किंतु सांसद की इसमें क्या भूमिका रही वह तो वही जाने किंतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता से लेकर कार्यकर्ता सांसद दीपक बैज को टारगेट बना रहे हैं ‌। कथित तौर पर

बोडोलैंड पीपुल्स पार्टी के विधायक प्रत्याशी शराबखोरी करते हुए कैमरे में कैद हो गए इसके बाद से कांग्रेस_ भाजपा की राजनीति चरम पर है और सांसद दीपक बैज के खिलाफ सोशल मीडिया में जमकर भड़ास निकाली जा रही है। सुनियोजित तरीके से स्वयंसेवक संघ सांसद को अपने घेरे में ले रही है जिससे बस्तर संभाग में उनकी छवि धूमिल हो। वनवासी आश्रम व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े कुछ कार्यकर्ता बार-बार इस मुद्दे को हवा दे रहे हैं जिससे यह मामला दीपक बैज के लिए गले की फांस बनता जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

प्रतिनिधि के श्वसुर की भुमिका संदिग्ध
गलियारों में चर्चा है कि सांसद दीपक बैज के प्रतिनिधि अनुराग महतो के श्वसुर कुकरेले भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता है तथा उनकी जनपद पंचायत में अच्छी पैठ है। वहां से ही यह खबर लीक हुई कि आसाम से कुछ लोग चित्रकोट में ठहरें है और यह बात भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक लच्छू राम कश्यप को पल-पल की सूचना वहां से दी गई जिसके बाद भाजपा प्रवक्ता केदार कश्यप ने इसमें हाय तौबा ज्यादा मचाया। इन दिनों प्रवक्ता कश्यप शांत है किंतु इस मुद्दे पर सांसद दीपक बैज को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद टारगेट कर रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

प्रदेश में कोरोना की रफ्तार मचा रही तबाही, जाने छत्तीसगढ़ में कोरोना की स्थिति

0

रायपुर – प्रदेश में जिस प्रकार कोरोना के आंकड़े निकलकर सामने आ रहे है हर इन्सान भयभीत हो रहा है उन्हें नहीं पता कि वे कब संक्रमित हो जायेगे | कोरोना जब आज से एक साल पहले जब आया था उस समय इतना खौफ नहीं था जितना आज है | कोरोना के दुसरे चरण में संक्रमितों के साथ साथ मौतों की संख्या में भी लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है | कुछ जिलों में तो कोरोना टेस्टिंग कीट ही नहीं मिल पा रहे है जिससे यह पता नहीं लगा पा रहे है कि कौन संक्रमित है और कौन नहीं, इसे लेकर लोग इतने ज्यादा डरे सहमे है कि सामान्य शारीरिक तकलीफ होने के बावजूद उन्हें यह आभास हो रहा है कि कहीं वह भी तो कोरोना संक्रमित हो गए है | कोरोना संक्रमण से ज्यादा लोगों के मन में इस महामारी का डर बैठ गया है | वहीँ कुछ लोग आज भी इसे सामान्य मान लेने कि गलती कर रहे है | प्रशासन द्वारा बार बार चेतावनी दी जा रही है लॉकडाउन बढाया जा रहा है और सन्देश दिया जा रहा है कि घरों पर रहे सुरक्षित रहे और जब जरुरत हो तभी घर से बाहर निकले |

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 17 अप्रेल 2021 तक छत्तीसगढ़ में कोरोना के आंकड़े इस प्रकार है –

इन जिलों में कोरोना की रफ़्तार थमने का नाम नहीं ले रहा

रायपुर जिले में 3603, दुर्ग में 1887, राजनांदगांव में 911, बिलासपुर में 1309, कोरबा में 1064 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है |

मौतों का सिलसिला लगातार जारी

रायपुर में 73 , दुर्ग में 19, बालोद में 10

कोरोना का दूसरा चरण – टेस्टिंग कीट अनुपलब्धता के कारण दल्लीराजहरा से मिले 08 संक्रमित, डौंडी से 20

0

दल्लीराजहरा – डौंडी ब्लॉक में 3-4 दिनों से लगातार आ रही टेस्टिंग कीट अनुपलब्धता के कारण कोरोना संक्रमितों कि पहचान नहीं हो पा रही है | टेस्टिंग कीट कि अनुपलब्धता से कोरोना संक्रमण का खतरा और भी ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है और साथ इससे मरीज भी खासे परेशान हो रहे है | उक्त कीट हेतु स्वास्थ्य विभाग से चर्चा कि गई थी इसके आधार उन्होंने आश्वस्त किया कि बहुत जल्द एंटीजन टेस्टिंग कीट की समस्या का निराकरण किया जायेगा | एंटीजन टेस्टिंग कीट की समस्या पुरे बालोद जिले में देखी जा रही है |

बालोद जिले में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे द्वारा लॉक डाउन में सब्जी एवं फल विक्रेताओं को छुट देते हुए 26 अप्रेल प्रातः 6 बजे तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

आज दल्लीराजहरा से 08 कोरोना संक्रमितों कि पुष्टि हुई

वार्ड क्र 04 से 02

वार्ड क्र 05 से 01

वार्ड क्र 07 से 02

वार्ड क्र 21 से 01

वार्ड क्र 22 से 01

अन्य वार्ड से 01

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS