बालोद–पर्यावरण सरंक्षण के लिए आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से नवीन ग्राम पंचायत पिकरीपार के “जय बजरंग दल” एवं ग्रामीण युवाओं” के द्वारा तालाब पार में वृक्षारोपण किया गया और किए गए पौधारोपण का लोकल वस्तु का प्रयोग करके नवाचार अपनाया गया। पौधारोपण करने के साथ-साथ पौधों को पशु एवं अन्य कारको से नष्ट होने से बचाने के लिए स्थानीय वस्तु का प्रयोग कर नवाचार को अपनाया गया। तोषण लाल गजपाल ने बताया कि पौधों की संरक्षण हेतु सराहनीय कार्य प्रारंभ किया है, जिसमें पौधों के चारों और लकड़ी एवं कांटों का घेरा बनाकर उस घेरे को घर पर रखे पुराने कपड़े, साड़ी इत्यादि से चारों तरफ से घेरकर सुरक्षित किया गया और तेजेश्वर बया ने कहा कि इस नवाचार का उद्देश्य बिना धन खर्च किए पौधों को हानि होने से रोकना।इस पौधों की सुरक्षा के लिए रविकांत साहू, शेखर साहू, प्रताप सिंह सार्वा,छत्रपाल साहू, तोषण लाल ,खिलावन साहू ,लक्की साहू, तेजेश्वर बया, तेजराम साहू ,हेमंत साहू,श्रवण साहू ,खिलेश्वर साहू ,फनीश साहू, टिकेंद्र गजपाल,और आशीष गजपाल, इन सभी का विशेष सहयोग रहा
Breaking जिला पुलिस द्वारा गोंदली जलाशय के पास छापामार कार्यवाही कर 12 जुआरियों को नकदी के साथ किया गिरफ्तार
बालोद: जिला पुलिस द्वारा लगातार ताबड़तोड़ छापामार कार्यवाही चल रही है रविवार को बालोद पुलिस ने गोंदली जलाशय के पास छापामार कार्यवाही कर 12 जुआरियों को नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया हैं। पकड़े गए आरोपियों के नाम इस प्रकार है –
- भुवनेश्वर देशमुख पिता प्रेम देशमुख उम्र 36 वर्ष
- भूपेंद्र कुमार ठाकुर पिता राकेश कुमार ठाकुर उम्र 24 वर्ष जाति हल्बा
- अजय कुमार ठाकुर पिता स्व ईश्वर लाल उम्र 24 वर्ष जाति हल्बा
- गणेश देशमुख पिता आलोक देशमुख उम्र 27 वर्ष जाति कुर्मी
- वेणु गोपाल पिता केजु राम उम्र 32 वर्ष जाति महार
- डोमेन्द्र ठाकुर पिता भजन सिंह ठाकुर उम्र 22 वर्ष जाति हल्बा
- प्रीतम ठाकुर पिता घनश्याम सिंह ठाकुर उम्र 36 वर्ष जाति हल्बा
- राकेश बनपेला पिता जीवन बनपेला उम्र 30 वर्ष जाति तेली
- हेमसिंह साहू पिता डेरहा राम साहू उम्र 26 वर्ष जाति तेली
- भरत लाल पिता झाड़ू राम उम्र 32 वर्ष जाति हल्बा
- देवराज ठाकुर पिता ह्रदय राम ठाकुर उम्र 35 वर्ष जाति हल्बा
- शिव कुमार पिता मेघनाथ ठाकुर उम्र 34 वर्ष जाति हल्बा
रकम – 3627.00
मोबाइल – 9 नग
तास – 52 पत्ती
मोटर साइकिल – 5 नग
कार – 1 नग
Breaking छत्तीसगढ़ के निजी अस्पतालों को सरकार ने कोरोना के इलाज के लिए दी अनुमति, जाने कौन से अस्पताल है
रायपुर – प्रदेश में जिस रफ़्तार से कोरोना के मरीज बढ़ रहे है उसे देखते हुए सरकार ने अब निजी अस्पतालों को भी कोरोना के इलाज के लिए अनुमति दे दी है स्वास्थ्य विभाग के आदेश के अनुसार निजी अस्पताल बालको, एमएमआई के साथ ही बिलासपुर के अपोलो अस्पताल को अधिकृत किया गया है। जो भी निजी अस्पताल में इलाज कराना चाहते है उन्हें इलाज की समस्त राशि का भुगतान करना होगा। निजी तीनों अस्पतालों को आईसीएमआर की दिशानिर्देश/गाइडलाइन का पालन करना होगा। नियमों का पालन नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
दल्लीराजहरा टेब्लर सीट में गैस सिलेंडर चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार
दल्लीराजहरा – आरोपी सी एच् तिरुपति पिता सी एच् अप्पना उम्र 38 साल निवासी वार्ड नं 3 टेबलर सीट राजहरा भारत गैस सिलेंडर (कीमत 1600 रूपये) चोरी किया। प्रार्थी धीरेन्द्र प्रताप सिंग निवासी वार्ड क्र 3 माइंस आफिस के पास राजहरा की याचिका पर अपराध क्र 313 धारा 457 380 के तहत गिरफ्तार किया गया है |
Breaking साइबर क्राइम करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 40 लाख की ठगी को अंजाम दे चुके हैं
राजनांदगांव – साइबर क्राइम करने वाले पांच शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है | छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में रिटायर्ड एएसआई के खाते से पेंशन खाता अपडेट करने की बात कहकर अकाउंट से लगभग 19 लाख रूपए पार कर लिए थे। आरोपी राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, दंतेवाडा़, रायपुर , सरगुजा और बिलासपुर में कुल 40 लाख की ठगी को अंजाम दे चुके हैं। राजनांदगांव, महासमुंद और दंतेवाड़ा पुलिस की ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपियों की धरपकड़ की है। इनसे पूछताछ की जा रही है आशा है इनसे कई महत्वपूर्ण और अहम खुलासे की उम्मीद है।
Breaking ग्राम पंचायत मेंड़पार बाज़ार जिला बिलासपुर में 35 गौवंशो की मौत
ग्रामपंचायत मेंड़पार बाज़ार, तहसील तखतपुर, थाना हीर्री, जिला बिलासपुर का मामला हैं ।
35 गौवंशो की मौत….
प्रेस विज्ञप्ति
बिलासपुर – रोका छेकी के अभियान के तहत सरपंच और पंच और जनपद सदस्यों ने वहां पर लगभग 60 गोवंश बांध रखे थे एक जगह पर बंद कर दिया था जिस पर प्राप्त सूचना पर 35 गोवंश की जान चली गई है बाकी की स्थिति गंभीर है मेरा सरकार से निवेदन है कि इस रोका छेकी की अभियान को बंद करें अधिकारियों के घोटालों को बंद करें और सरकार इस तरीके की दिखावे ना करें गोवंशओं के लिए अभ्यारण बनाएं और अभ्यारण में सभी गौवंशो को रखे वही

गोवंश सुरक्षित और संरक्षण और संवर्धन का कार्य हो सकता बाकी और कहीं भी नहीं और दोषियों के ऊपर में कड़ी कार्यवाही की जाए अन्यथा पूरे छत्तीसगढ़ में बंद की लहर होगी और सरकार के विरोध पर पूरे छत्तीसगढ़ को बंद करवाया जाएगा इतने सारे गोवंश की हत्या गौसेवक बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे ।।।
#गौहत्याबन्दकरो_सरकार
विनीत
नागेंद्र चौधरी
जिला अध्यक्ष भारतीय गौ रक्षा मंच
कोरोना विस्फोट – भानुप्रतापपुर अस्पताल के 4 महिला स्टाफ समेत 5 लोगो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
भानुप्रतापपुर – भानुप्रतापपुर अस्पताल के 4 स्टाफ नर्स और एक काउंसलर समेत 5 लोगो की रैपिड किट में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य मकहमे में मचा हड़कम्प, भानुप्रतापपुर अस्पताल को सील करने की तैयारी शुरू, मरीज़ों को कोरर स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा शिफ्ट, सीएमएचओ जे एल उइके ने की पुष्टि |
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में फेरबदल, पुलिस निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों का तबादला
रायपुर – छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में फेरबदल, पुलिस निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार जिनके तबादले हुए है वह इस प्रकार है –



दल्लीराजहरा ऑनलाइन हरियाली उत्सव कार्यक्रम 2020 में सम्मानित हुए श्रवण
दल्लीराजहरा: शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में अकादमी के संयोजक डाॅ. शिवनारायण देवांगन “आस” , संयोजन एवं नेतृत्व में 20 जुलाई से 22 जुलाई तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम प्रतिदिवस रात्रि को 08:00 बजे से 11:00 बजे तक ऑनलाइन हरियाली काव्य कला उत्सव कार्यक्रम का वृहत् आयोजन संपन्न हुआ । इस ऐतिहासिक भव्य आयोजित कार्यक्रम में गीत, गजल,कविता, विचार, लेख, संक्षिप्त कहानी आदि प्रस्तुत किया गया । जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से 55 काव्य कलाकारों ने अपना प्रस्तुति दिये जो बहुत ही रोचक, सहरानीय, उत्कृष्ट एवं श्रेष्ठतम कार्यक्रम रहा।
बालोद जिला से एकमात्र आदिवासी विकास खंड डौण्डी से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलारी के शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार श्रवण व्याख्याता ने सृजनात्मक काव्य गीत प्रस्तुति देकर ऑनलाइन में जुड़े हुए सभी प्रतिभागियों को मंत्रमुग्ध किया , जो कि बहुत ही आकर्षक एवं नयनाभिराम रहा । यह काव्य गीत सावन मास पर होने वाली नैसर्गिक सुखद घटनाओं पर आधारित था जो अनुभव करते आ रहे है जिसमें यह बताया गया कि 12 मासों में से श्रावण मास एक ऐसा मास होता है जिसमें हरे भरे हरियाली से वातावरण को आच्छादित कर एक अनोखा व अनुपम प्राकृतिक मनोरम दृश्य प्रतिलक्षित करती है जो बहुत ही मनभावन होती है । उन्होंने यह भी बताया कि आज इस भौतिक जगत में वृक्ष हमारे जीवन का एक अति महत्वपूर्ण एवं पर्यावरण का अभिन्न घटक है साथ ही वर्तमान परिवेश में इनकी महत्ता एवं उपयोगिता को समझना हम मानव समाज का परम कर्तव्य होना चाहिए कि कम से कम एक वृक्ष जरूर लगाये । वृक्षारोपण कर आने वाली पीढ़ियों के लिये संरक्षण करना हम मानव समाज के लिये अतिआवश्यक ही न ही बल्कि परम उत्तरदायित्व बनता है । इसी परिप्रेक्ष्य में इसके सुमधुर सृजनात्मक काव्य गीत पर श्रवण जी को ऑनलाइन हरियाली उत्सव सम्मान प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया। इसके पूर्व कई कार्यक्रमों पर विज्ञान व साहित्य व अन्य क्षेत्रों में सम्मानित हो चुके है । इस खुशी में संस्था के प्राचार्य व शाला परिवार के समस्त शिक्षकगण एवं छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला बालोद इकाई ने हर्ष व्याप्त कर बधाईयाँ प्रेषित की है।
Breaking थाना अर्जुदा के ग्राम मटेवा खार में संगठित जुआ के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही। मौके से 8 आरोपियों से कुल 19110 रूपये तथा 7 मोबाईल जप्त
थाना अर्जुदा के ग्राम मटेवा खार में संगठित जुआ के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही। * मौके से 8 आरोपियों से कुल 19110 रूपये तथा 7 मोबाईल जप्त। * जुआ फड़ के कुछ दूर ही जुआड़ियों द्वारा उपयोग में लाया गया तथा छोड़कर भागे 4 कार तथा 12 मोटर सायकल
जप्त। * थाना अर्जुदा में अपराध क्रमांक 126/2020 धारा 13 जुआ एक्ट, 188,269,270 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध । * छोड़कर भागे वाहन स्वामियों/उपयोगकर्ताओं के विरूद्ध उक्त धारा सदर के तहत कार्यवाही शेष।
अर्जुन्दा – दिनांक 24.07.2020 को थाना अर्जुदा के ग्राम मटेवा खार मे संगठित जुआ की प्राप्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री डी.आर. पोर्ते के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक बालोद श्री दिनेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में थाना अर्जुदा व गुण्डरदेही के संयुक्त टीम कार्यवाही हेतु प्राप्त सूचना के मुताबिक मौके पर पहुंचे कि ग्राम मटेवा खार में कुछ लोग 52 पत्ती तास के पत्तों पर रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि रेड कार्यवाही हेत विशेष टीम ग्राम मटेवा खार थाना अर्जुदा क्षेत्र मौके पर जाकर घेराबंदी कर जुआडियानों को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से पृथक-पृथक कुल नगदी रकम 19110 रूपये एवं घटनास्थल के

आसपास रखे मोटर सायकल (1) होण्डा एक्टिवा क्रमांक सीजी-08 सी-1637, (2) बजाज डिस्कवर सीजी-07 एई-1093, (3) बजाज डिस्कवर सीजी-08 आर-5236, (4) जुपिटर सीजी-08 एएफ-6218, (5) हीरो आई स्मार्ट सीजी-04 एलडी-3704, (6) एक्सेस सीजी-08 एनए-8588, (7) हीरो होण्डा पैसन सीजी-07 एएन-0350, (8) ग्लैमर एमएच-34 एटी-4096, (७) हीरो सीडी डिलक्स सीजी-07 बीएन-2437, (10) पल्सर 150 सोल्ड, (11) होण्डा एक्टिवा सीजी-07 बीई-8079 (12) मोटर सायकल पल्सर एनएस-160 बिना नंबर के तथा कार (1) कार हुण्डई सीजी-08-0246, (2) मारूती सुजकी स्वीफ्ट सीजी-07 एडी-5400, (3) हुण्डई आई20 सीजी-08 एनए-1630, (4) स्वीफ्ट कार बिना नंबर उक्त सभी वाहनों को मौके से जप्त किया गया। वर्तमान परिदृश्य में जिले में कोविड-19 कोरोना वायरस फैलने के कारण धारा 144 जा.फौ. लागू है। जिसमें आरोपीगणों के द्वारा एक जगह अधिक संख्या में इकट्ठा होकर धारा 144 जा.फौ. का उल्लंघन कर अपराध घटित करना पाये जाने से थाना अर्जुदा में 13 जुआ एक्ट के साथ-साथ धारा 188,269,270 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर उक्त आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में श्री दिनेश कुमार सिन्हा उप पुलिस अधीक्षक बालोद, थाना प्रभारी गुण्डरदेही निरीक्षक श्री रोहित मालेकर, थाना प्रभारी अर्जुदा, निरीक्षक श्री अरूण नेताम, सहायक उप निरीक्षक लेखराम साहू, प्रधान आरक्षक क्रमांक 1476 विकास सिंह, आरक्षक क्रमांक 1732 योगेश सिन्हा, आरक्षक क्रमांक 108 रतन लाल डहरे, आरक्षक क्रमांक 89 सुरेन्द्र कटरे, आरक्षक क्रमांक 367 पवन ठाकुर, आरक्षक क्रमांक 120 मन्नु गोटा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जप्ती का विवरणः- 1. नगदी रकम 19120 रूपये व 07 नग मोबाईल,
2. 12 नग मोटर सायकल तथा 4 नग कार नाम/पता आरोपीगण1. मुकेश कुमार साहू पिता बैसाखु राम साहू, उम्र 30 वर्ष, साकिन खुरसुल थाना अर्जुदा 2. रामचन्द्र देवांगन पिता स्व. गंगा राम देवांगन, उम्र 30 वर्ष, साकिन अर्जुदा जिला बालोद। 3. गोपेश उर्फ गोपी निर्मलकर पिता स्व. नत्थुलाल निर्मलकर, उम्र 39 वर्ष, साकिन अर्जुदा जिला बालोद। 4. दशरथ लाल चंद्राकर पिता चम्पा लाल चंद्राकर, उम्र 30 वर्ष, साकिन भरेगांव थाना/चौकी सुरगी जिला राजनांदगांव। 5. धनाराम सिन्हा पिता प्यारेलाल सिन्हा, उम्र 32 वर्ष, साकिन भरेगांव थाना/चौकी सुरगी जिला राजनांदगांव। 6. योगेश कुमार चंद्राकर पिता मोहन लाल, उम्र 28 वर्ष, साकिन भरेगांव थाना/चौकी सुरगी जिला राजनांदगांव। 7. हरिश निर्मलकर पिता ईश्वर लाल निर्मलकर, उम्र 30 वर्ष, साकिन भरेगांव थाना/चौकी सुरगी जिला राजनांदगांव 8. सपन यादव पिता पोषण यादव, उम्र 26 वर्ष, साकिन वार्ड क्र. 13 थाना अर्जुदा जिला बालोद।


