City Media - Page 1003 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1003

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर जिला अध्यक्ष ध्रुवे के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया

0

दल्ली राजहरा/डौंडी जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा व सांसद प्रतिनिधि श्री विक्रम धुर्वे के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वे जन्मदिन के अवसर पर सेवा पकवाड़ा कार्यक्रम के तहत चिखलाकसा वार्ड क्रमांक 12 में बने नवीन सार्वजनिक गार्डन में वृक्षारोपण किया गया । ध्रुवे ने कहा की आज देशभर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है. 17 सितंबर 1950 को पैदा हुए नरेन्द्र दामोदर मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने आजाद भारत में जन्म लिया. नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी. 5 साल बाद 2019 में इन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत की.। ध्रुवे जी ने आगे कहा की नरेंद्र मोदी जी देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रेरणाश्रोत है । इस दौरान नगर पंचायत चिखलाकसा अध्यक्ष श्रीमती भिखी मसीया उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैयद वरिष्ठ भाजपा विजय डरसेना पार्षद गण तिहारू राम आर्य विमला जैन कुंती देवांगन सुनीता गुप्ता लीला डरसेना,संगीता साहू, लता पथोडे आशीष गुप्ता,जीवन व चिखलाकसा के ग्रामीण वह भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

छुड़ाए गए तेलंगाना में बंधक बस्तर के 24 मजदूर

0
  • Llप्लाईवुड फैक्ट्री मालिक ने जप्त कर लिए थे श्रमिकों के एटीएम और आधार कार्ड-
    -बिना मजदूरी दिए लगातार कराया जा रहा था काम
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन की पहल पर मिली मुक्ति
    जगदलपुर. तेलंगाना में बंधक बनाए गए बस्तर संभाग के दो दर्जन मजदूरों को आज मुक्त कराकर ले आया गया. इस मामले में संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक रेखचंद जैन की पहल पर जिला एवं पुलिस प्रशासन ने सजगता के साथ त्वरित कार्रवाई की. छुड़ाए गए मजदूरों को फैक्ट्री मालिक से मजदूरी के बकाया करीब तीन लाख रूपये का भुगतान भी कराया गया. मालिक ने मजदूरों के विभिन्न दस्तावेज भी छीन रखे थे, जिन्हें भी वापस दिलाया गया.
    रोजी रोटी की तलाश में तेलंगाना गए बस्तर व कोंडागांव जिले जिले के 5-5, दंतेवाड़ा व नारायणपुर जिले 4-4 तथा बीजापुर व कांकेर जिले के 3-3 मजदूरों को फैक्ट्री मालिक के चंगुल से छुड़ाया गया है. इन मजदूरों को तेलंगाना के विकाराबाद और रंगारेड्डी जिलों में संचालित हैदराबाद प्लाईवुड कंपनी में काम पर रखा गया था. फैक्ट्री मालिक ने इन मजदूरों के आधार कार्ड, एटीएम कार्ड तथा अन्य दस्तावेजों को छीन लिया था. वहीं मजदूरों से लगातार काम लेने के बावजूद उन्हें मजदूरी का भुगतान भी नहीं किया जा रहा था. मजदूरों ने अपने शोषण की जानकारी किसी तरह अपने परिजनों व अन्य ग्रामीणों तक पहुंचाई. इसके बाद नेतानार ग्राम के ग्रामीण संजय नाग ने जगदलपुर के सजग विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन को मामले से अवगत कराया. श्री जैन ने तत्काल स्थानीय कलेक्टर चंदन कुमार इस गंभीर प्रकरण से अवगत कराया और बंधक बनाए गए मजदूरों की सकुशल रिहाई जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के लिए कहा. कलेक्टर ने फ़ौरी कार्रवाई करते हुए मजदूरों की रिहाई के लिए एक टीम का गठन किया. इस टीम में राजस्व निरीक्षक जगन्नाथ चालकी, श्रम निरीक्षक नमिता जॉन पुलिस के प्रधान आरक्षक धनसिंह बघेल व आरक्षक जयंती कश्यप को शामिल किया गया था. टीम ने तेलंगाना पहुंचकर विकाराबाद के कलेक्टर से संपर्क किया. वहां के जिला और पुलिस प्रशासन के सहयोग से सभी 24 श्रमिकों को फैक्ट्री मालिक के चंगुल से मुक्त करा लिया गया. मजदूरों के छीने गए सभी दस्तावेज तथा रोकी गई मजदूरी के 2 लाख 63 हजार 100 रूपये का भुगतान भी कराया गया. इन सभी मजदूरों को लेकर टीम आज जगदलपुर लौट आई. श्रमिकों ने यहां कलेक्टर चंदन कुमार से मुलाक़ात की. श्रमिकों को समझाईश दी गई की वे काम की तलाश में जिले या राज्य से बाहर जाने से पहले इसकी सूचना पंचायत सचिव को अनिवार्य रूप से दें. इसके बाद यहां के श्रम पदाधिकारी पंकज बिचपुरिया द्वारा बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर तथा कांकेर जिलों के श्रम पदाधिकारियों के सहयोग से सभी मजदूरों को उनके गृह ग्रामों के लिए रवाना कर दिया गया.
    ऐसे ही सजग हों सभी रहनुमा
    दूसरे राज्य हों या फिर छत्तीसगढ़ के दीगर जिले, हर जगह बस्तर के आदिवासियों और मजदूरों का शोषण होता ही है, लेकिन अगर जनप्रतिनिधि चौकन्ने और अपनी अवाम के प्रति जिम्मेदार हों, तो मजदूरों को शोषकों के चंगुल से ठीक उसी तरह बचाया जा सकता है, जैसे उक्त मजदूरों को बचाया गया. संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन बस्तर के वनपुत्र श्रमिकों की रिहाई के लिए जिस जिम्मेदारी, साजगता और संजीदगी का परिचय दिया, वह काबिले तारीफ़ है. अगर छत्तीसगढ़ के सारे रहनुमा रेखचंद जैन जैसे हो जाएं, तो मजदूरों का शोषण नहीं हो सकेगा. फैक्ट्री मालिक के चंगुल से मुक्त होकर लौटे श्रमिकों के चेहरों पर ख़ुशी अलग ही झलक रही थी. इन श्रमिकों ने संसदीय सचिव जैन, कलेक्टर चंदन कुमार तथा पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया.

विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति व बजरंग दल के लोग दल्ली राजहरा नगर के कई मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे

0

दल्ली राजहरा को उप जिला, उप तहसील का दर्जा व जिले का नाम संयुक्त जिला बालोददल्ली राजहरा किया जाए। दल्ली राजहरा में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना अविलम्ब की जाये। यू.पी.एस.सी. एवं पी.एस.सी. परीक्षा की तैयारी हेतु खनिज न्यास मद से फी कोचिंग व लायबेरी की स्थापना की जाये। घायलों के इलाज हेतु सर्व सुविधा युक्त ट्रामा सेंटर ब्लड बैंक की स्थापना की जाये। दल्ली राजहरा में बसे समस्त वाडा (1से शतक) के निवासियों को निःशुल्क पट्टा प्रदान किया जाये। तथा सभी वार्ड के निवासियों को पी.एम आवास प्रदान किया जाये। नगर के सभी 64 ऑगनबाड़ी केन्द्रों के लिए जमीन व भवन निर्माण हेतु राशि प्रदान की जाये। राजहरा नगर में गोठान का निर्माण कराया जाये। दल्ली राजहरा से राजनांदगांव तक रेल लाईन का निर्माण कराया जाये। स्थानीय रेल्वे स्टेशन में प्रतिक्षालय, सीसीटीव्ही कैमरा व सर्वसुविधायुक्त यात्री प्रतिक्षालय का निर्माण कराया जाये। पार्किंग स्टैण्ड तथा अण्डर बीज का भी निर्माण तत्काल कराया जाये। कौशल विकास केन्द्र की स्थापना हो। बी.पी.एल. व निर्धन परिवारों को शादी, मृत्यु व जन्म के समय 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाये। सेक्टर 09 अस्पताल मिलाई में राजहरा के सभी परिवारों व उससे लगे गांवों के परिवारों को खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना से उपचार व लाभ मिले। खनिज न्यास मद की राशि का 50 फीसदी राशि राजहरा नगर के विकास पर खर्च किया जाये ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मुख्यमंत्री की सपनों को साकार करने वाली गोधन न्याय योजना दल्ली राजहरा व चिखलाकसा में पूरी तरीके से फेल:-ध्रुवे

0

दल्ली राजहरा/डौंडी दिनांक 17/09/2022 जिला अध्यक्ष अनुसूचित जन जाती मोर्चा व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जी के नाम अनुविभागीय अधिकारी दल्ली राजहरा कार्यलय पहुचकर नायाब तहसीलदार चोरक सर को ज्ञापन सौपा गया नगर पालिका परिषद् दल्लीराजहरा एवं नगर पंचायत चिखलाकसा में गोधन न्याय योजना के तहत छोटे पशुपालको से ही गोबर क्रय कम मात्रा में किया जा रहा है ।

जबकि माह जुलाई 2020 में गोधन न्याय योजना के तहत सभी पशुपालको से प्रतिदिन गोबर क्रय किया जा रहा था , लेकिन विगत कुछ महिनो से उक्त निकायों द्वारा दिखावें के लिये कुछ पशुपालको से कम मात्रा में गोबर लिया जा रहा है । जहाँ एक ओर भूपेश बघेल की सरकार पूरे राज्य में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी कर पशुपालको को लाभ देने की बात करती है तो दल्लीराजहरा और चिखलाकसा में गोधन न्याय योजना में छोटे पशुपालको से कुछ मात्रा में गोबर खरीदी कर रही है एवं बड़े पशुपालको से गोबर खरीदी नही कर रही है यहाँ सिर्फ योजना का खानापूर्ति कर रहे है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इस दौरान भाजपा बालोद जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह व राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, जी भी मौजूद थे। श्री सुदेश सिंह ने कहा कांग्रेस की भूपेश सरकार सिर्फ योजना को बनाना जानती है योजनाओं को कैसे चलाना है यह नहीं जानती। श्री गोविंद वाधवानी ने समस्त पशुपालकों से कहा कि हम इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ हैं और निकम्मी कांग्रेस सरकार को 2023 में उखाड़ फेंकना है । ध्रुवे ने आगे कहा जब से कांग्रेस की सरकार बनी है एक भी योजना का सही तरीके से क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ में नहीं हुआ है जिसका सीधा असर छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता के ऊपर पड़ रहा है।इस दौरान बड़ी संख्या में किसान , व पशू पालक मौजूद रहे।

सिस्टम की निष्क्रियता ने वृद्ध महिला को मुफलिसी में छोड़ा – मुदलियार

0

असंवेदनशील सरकार पक्का मकान दे पाई न ही वृद्धा पेंशन भाजपा महिला मोर्चा ने वृद्ध नागक्का को स्नान कर नए वस्त्र धारण करवाया

भोपालपटनम बीजापुर जिले के तारलागुड़ा से वृद्ध महिला नागक्का की मुफलिसी और बेसहारा जीवन की खबर जिले में वायरल होने के बाद भाजपा का दल मदद के लिए पहुंचा। कच्चा झोपड़ी में आंखों की धुंधली रोशनी के साथ मुफलिसी भरी जीवन जी रही नागक्का कि खबर लोगों तक पहुंचने के बाद भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, जिला उपाध्यक्ष लवकुमार रायडू के साथ भाजपा का दल तारलागुड़ा पहुंच आवश्यक जरूरत की मदद की। इस मौके पर श्रीनिवास मुदलियार ने जिला प्रशासन व स्थानीय विधायक पर निष्क्रियता का आरोप लगाते कहा है सरकार की तमाम योजनाओं के बावजूद एक बेसहारा वृद्ध महिला को लाभ न मिलना सरकार की व प्रशासन की विफलता है। सरकार इन चार सालों में मकान दे पाई न ही वृद्धापेंशन,सरकार कार्य होर्डिंग और विज्ञापन में है धरातल पर आ जाने दो वस्तुस्थिति से ज्ञात हो जायेगा।
भारतीय जनता पार्टी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन को सेवा समर्पण सप्ताह चला रही है इसी बीच नागक्का की ख़बर मिलने के बाद सेवा भाव के साथ वृद्ध महिला की सेवा में पूरा भाजपा का दल पहुंचा व महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने स्नान करवाया व वस्त्र धारण करवाया एंव आवश्यक सामग्री दिया।
मुदलियार ने आगे कहा है सिस्टम की लापरवाही है जो वृद्ध महिला को मुफलिसी में जीने छोड़ दिया,सरकार न छत दे पाई न वृद्धा पेंशन।

सिस्टम की निष्क्रियता ने वृद्ध महिला को मुफलिसी में छोड़ा – मुदलियार

0

असंवेदनशील सरकार पक्का मकान दे पाई न ही वृद्धा पेंशन, भाजपा महिला मोर्चा ने वृद्ध नागक्का को स्नान कर नए वस्त्र धारण करवाया

भोपालपटनम बीजापुर जिले के तारलागुड़ा से वृद्ध महिला नागक्का की मुफलिसी और बेसहारा जीवन की खबर जिले में वायरल होने के बाद भाजपा का दल मदद के लिए पहुंचा। कच्चा झोपड़ी में आंखों की धुंधली रोशनी के साथ मुफलिसी भरी जीवन जी रही नागक्का कि खबर लोगों तक पहुंचने के बाद भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, जिला उपाध्यक्ष लवकुमार रायडू के साथ भाजपा का दल तारलागुड़ा पहुंच आवश्यक जरूरत की मदद की। इस मौके पर श्रीनिवास मुदलियार ने जिला प्रशासन व स्थानीय विधायक पर निष्क्रियता का आरोप लगाते कहा है सरकार की तमाम योजनाओं के बावजूद एक बेसहारा वृद्ध महिला को लाभ न मिलना सरकार की व प्रशासन की विफलता है। सरकार इन चार सालों में मकान दे पाई न ही वृद्धापेंशन,सरकार कार्य होर्डिंग और विज्ञापन में है धरातल पर आ जाने दो वस्तुस्थिति से ज्ञात हो जायेगा।
भारतीय जनता पार्टी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन को सेवा समर्पण सप्ताह चला रही है इसी बीच नागक्का की ख़बर मिलने के बाद सेवा भाव के साथ वृद्ध महिला की सेवा में पूरा भाजपा का दल पहुंचा व महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने स्नान करवाया व वस्त्र धारण करवाया एंव आवश्यक सामग्री दिया। मुदलियार ने आगे कहा है सिस्टम की लापरवाही है जो वृद्ध महिला को मुफलिसी में जीने छोड़ दिया,सरकार न छत दे पाई न वृद्धा पेंशन।

नगर के वार्डों में अधोसंरचना विकास के लिए सौंपा मांग पत्र, मंत्री ने कहा – नहीं होगी धन की कमी

0


जगदलपुर : क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री शिव डहरिया के साथ मिलकर जगदलपुर को विकास का नया आयाम देने के लिए कमर कस ली है. गढ़बो नवा जगदलपुर के संकल्प के साथ जैन ने इस दिशा में पहल भी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में उन्होंने आज रायपुर में प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री शिव डहरिया से मुलाकात कर जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में विकास एवं विभिन्न वार्डों में अधोसंरचना निर्माण कार्य हेतु मांगपत्र सौंपा. मंत्री ने जल्द से जल्द सभी निर्माण कार्य स्वीकृत करने का आश्वासन दिया एवं जगदलपुर नगर निगम के विकास के लिए धन की कमी नहीं होने देने की बात कही.
इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के तहत गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गढ़बो नवा जगदलपुर की अवधारणा को साकार करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है. इस कार्य में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री शिव डहरिया का पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन मिल रहा है. मंत्री ने पूर्व में भी संवेदनशीलता के साथ जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में विकास के लिए करोड़ों की राशि स्वीकृत की है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि शहर विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएग. इस अवसर पर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ अनिल जैन भी उपस्थित थे.

ऑफिस अटैचमेंट सजा है या सरकारी मजा

0


बुरूंदवाड़ा के जनप्रतिनिधियों ने डीईओ पर उठाए सवाल-निलंबन और संलग्ननीकरण को पर्याप्त नहीं मानते ग्रामीण
जगदलपुर स्थानीय जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान का आदेश अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। बुरुंदवाड़ा प्राथमिक शाला के बच्चे की मौत के मामले में प्रभारी प्रधान पाठिका शालिनी राव को जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर ब्लाक शिक्षा कार्यालय में अटैच कर दिया है.
डीईओ के इस आदेश पर अब सवालिया निशान लग रहे हैं। बुरुंदवाड़ा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि पूछ रहें हैं कि प्रभारी प्रधान पाठिका को सजा दी गई है या प्रशासनिक तौर पर उपकृत किया गया है? एक मासूम बच्चे की अकाल मौत के मामले में शालिनी राव को ब्लाक कार्यालय में अटैचमेंट किया गया जोकि सजा नहीं, बल्कि उपकृत करने जैसा कदम है. क्योंकि बिना काम किए ही उन्हें आधी तनख्वाह मिलती रहेगी। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि प्रभारी प्रधान पाठिका को जगदलपुर विकासखंड के बजाए दूसरे विकासखण्ड में अटैच करना था जिससे सजा के तौर पर वहां आना जाना और वहां उपस्थिति ही बड़ी सजा होती, लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी ने ऐसी कार्रवाई नहीं की. अब उनके आदेश पर बुरुन्दवाड़ा के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण सवाल उठाते पूछ रहे हैं की जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रभारी प्रधान पठिका के साथ ऐसी ढिलाई आखिर मजबूरीवश बरती या किसी स्वार्थवश ? वहीं बच्चे की मौत के मामले की जांच के लिए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बनाई गई शिक्षा विभाग की कमेटी पर भी सवालिया निशान लगाए जा रहे हैं. लोगों का कहना है कि जांच कमेटी में महिला व बाल विकास विभाग से भी किसी अधिकारी को रखना चाहिए था.
दूर के गांव में पढ़ाने मेरे को कभी नहीं बताया वह कब आए भेजा जाए
ग्रामीणों का कहना है कि निलंबित प्रभारी प्रधान पाठिका को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच करने के बजाय बस्तर के ही सुदूर इलाके की किसी ग्रामीण शाला में अध्यापन सेवा देने के लिए भेजा जाना चाहिए. तभी मृत छात्र की आत्मा को शांति मिल सकेगी. विकासखंड शिक्षा कार्यालय में अटैचमेंट से तो बुरुन्दवाड़ा सेमरा की उक्त प्रभारी प्रधान पाठिका को और भी ज्यादा सहूलियत हो रही है. यानि शहर स्थित कार्यालय में संलग्न किये जाने से तो उनके और भी मजे हो गए हैं ।

खुली नेशनल हाईवे क़े चौड़ीकरण की राह

0

रंग लाई कर्मयोद्धा सांसद दीपक बैज की पहल

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने दी फोरलेन बनाने की मंजूरी

अर्जुन झा

जगदलपुर| रायपुर- जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क़े चौड़ीकारण का रास्ता खुल गया हैं. इसके लिए बस्तर क़े कर्मयोगी सांसद दीपक बैज ने ठोस पहल की थी. इस संदर्भ में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा परिपत्र जारी कर दिया गया है. इससे बस्तर संभाग क़े नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई है.

केंद्र सरकार क़े भूतल परिवहन मंत्रालय क़े अधीन रायपुर- जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का दबाव काफ़ी बढ़ गया है और इसी क़े साथ वाहन दुर्घटनाओं क़े आंकड़े भी तेजी से बढ़े हैं. जान- माल की लगातार हो रही क्षति को देखते हुए बस्तर क़े कर्मयोद्धा सांसद दीपक बैज नेशनल हाईवे क़े चौड़ीकारण क़े लिए लगातार प्रयासरत थे. इस सन्दर्भ में बैज ने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तथा उनके मंत्रालय क़े अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई ) को पत्र लिखकर इस हाईवे का चौड़ीकरण जल्द से जल्द कराने का आग्रह किया था. सांसद श्री बैज क़े आग्रह को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने नेशनल हाईवे का चौड़ीकरण कर उसे फोरलेन बनाने क़े लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है. धमतरी से जगदलपुर तक नेशनल हाईवे क़े 215 किलो मीटर लंबे हिस्से को फोरलेन में तब्दील करने क़े लिए प्राधिकरण ने स्वीकृति प्रदान कर दी है. इस संबंध में प्राधिकरण क़े परियोजना निदेशक ने प्राधिकरण क़े रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय को पत्र भी जारी कर दिया है. पत्र की प्रति सांसद श्री बैज को भी भेजी गई है. उल्लेखनीय है कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग का टू लेन सोल्डर निर्माण कार्य भारतीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग) छत्तीसगढ़ क़े माध्यम से चार हिस्सों क्रमशः धमतरी से कांकेर, कांकेर से बेड़म, बेड़म से दहीकोंगा तथा दहीकोंगा से जगदलपुर तक कराया गया है. इनमें से तीन हिस्सों में टू लेन सोल्डर निर्माण का कार्य पूर्ण हो जाने क़े बाद विभाग ने हाईवे क़े इन हिस्सों को टोलिंग, ऑपरेशन एंड मेटनेन्स क़े तहत संबधित एजेंसी को हस्तान्तरित भी कर दिया है.

हो चुका है सर्वे भी

सांसद दीपक बैज का पत्र मिलने क़े बाद केंद्रीय भूतल परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने सड़क चौड़ीकरण के लिए जरुरी मापदंड को परखने के लिए सर्वे भी करा लिया है. किसी भी राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील करने के लिए यह जरुरी है कि सम्बंधित राजमार्ग पर ट्रैफ़िक 10 हजार पीसीयू से ज्यादा होना चाहिए. ट्रैफ़िक पीसीयू में 5 प्रतिशत वार्षिक क़ी दर से वृद्धि का भी अनुमान लगाया जाता है. इसके आधार पर ही चौड़ीकारण को मंजूरी दी जाती है. रायपुर- जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए बढ़ाईगुड़ा टोल प्लाजा में कराए गए एटीसीसी बेस्ड ट्रैफ़िक सर्वे में 9133 पीसीयू प्रतिदिन पाया गया, जो निर्धारित 10 हजार के आंकड़े थोड़ा ही कम था. इसमें सन 2022- 23 के दौरान यातायात क़ी अनुमानित वार्षिक पांच फीसदी वृद्धि दर को जोड़ने पर ट्रैफ़िक 10 हजार 548 माना गया. इसी आधार पर चौड़ीकरण को मंजूरी प्रदान क़ी गई है.

खुलेंगे बस्तर के विकास के द्वार

रायपुर- जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को बस्तर क़ी जीवन रेखा कहें तो अतिशयोक्ति नहीं होंगी, क्योंकि यह मार्ग सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर समेत समूचे बस्तर को छत्तीसगढ़ के अन्य भागों से जोड़ने का काम करता है. इस नेशनल हाईवे के फोरलेन में तब्दील हो जाने से सड़क हादसे कम होंगे और ट्रकों, बसों तथा अन्य वाहनों क़ी आवाज़ाही सुगम हो जाएगी एवं धन व समय क़ी भारी बचत होंगी. इससे बस्तर के विकास का मार्ग और भी बेहतर ढंग से प्रशस्त हो सकेगा.

बस्तर क़ी भलाई ही मेरा जीवन- लक्ष्य

राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण क़ी मंजूरी मिलने पर ख़ुशी जाहिर करते हुए सांसद दीपक बैज ने कहा कि बस्तर के हित में यह एक बड़ा फैसला है. इससे बस्तर के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त होगा. सांसद बैज ने कहा कि बस्तर को विकास की राह में निरंतर आगे बढ़ाते रहना ही उनके जीवन का लक्ष्य है और इसी लक्ष्य की पूर्ति के लिए वे राजनीति में आए हैं. सांसद बैज ने कहा कि अपने जीवन- लक्ष्य को पूर्णता प्रदान करने के लिए वे अंतिम सांस तक संघर्ष करते रहेंगे.

बिजली बिल हाफ का वायदा कर 4 साल में 4 बार बिजली दर बढ़ा कर भी आम आदमी की हितैषी भूपेश सरकार – मनन गुप्ता

0

दल्ली राजहरा:- भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ दल्ली राज़हरा मंडल के व्यापारी प्रकोष्ठ के सह संयोजक मनन गुप्ता प्रदेश की भूपेश सरकार पर तंज कसते कहा विधानसभा चुनाव को जितने के लिए लोगो को 10दिन में बिजली बिल हाफ करने का वादा कर सत्ता हासिल करने वाली छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने 4साल पूरे करने से पहले ही बिजली बिल को दरों में चौथी बार वृद्धि कर किसान हितैषी, आम आदमी की हितैषी होने के ठोंग करने वाली , शवांग रचने वाली अपनी वास्तविक चरित्र को दिखा दिया।

मनन गुप्ता ने कहा विधानसभा चुनाव से पहले तक छत्तीसगढ़ सरप्लस व जीरो कट बिजली वाला अग्रणी राज्य था , मगर भूपेश बघेल के करिश्माई नेतृत्व में बिजली बिल की दर में जबरदस्त उछाल लेकर अघोषित बिजली कटौती में बुलंदी पर पहुंच चुका है ।ये कैसी मजदूर हितैषी, किसान हितैषी सरकार है । इस तरह के निर्णय से आम जन कितने दिक्कत में है इससे इस सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता परंतु सभा में अपने चमचों को एकत्रित कर खुद का गुणगान व बखान करने में आत्म सुकून जरूर हासिल कर रहे है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS