जेसीबी यूनियन जिला बालोद स्तरीय बैठक आज साहू सदन दल्ली राजहरा मैं संपन्न हुई जिला स्तरीय सभी जेसीबी मालिक को आमंत्रित किया गया था इस मीटिंग में सभी के सम्मती से जेसीबी यूनियन बनाने का निर्णय लिया गया इस मीटिंग में संगठन की आगामी रूपरेखा तैयार की गई है बालोद जिला अंतर्गत सभी जेसीबी मालिक को अपनी मशीनों का रजिस्ट्रेशन करने का निर्णय लिया गया इस मीटिंग में सभी के सम्मती से कल दिनांक 8 नवंबर 2022 से मशीन का रेट 1300 सो रुपए प्रति घंटे चलाने का निर्णय लिया गया ।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
बस्तर सांसद दीपक बैज ने की अगुवाई नारों से गूंज उठा लोकसभा सदन
आज से लोकसभा में संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ है देश के विभिन्न मुद्दों में चर्चा होना था। लेकिन आज जैसे ही लोकसभा के संसद का सत्र शुरू हुआ वैसे ही आज लोकसभा में भारत जोड़ो पदयात्रा का नारा लोकसभा सदन में गूंजा जिसकी शुरुवात बस्तर सांसद दीपक बैज ने की वैसे ही विपक्ष के अन्य सांसदों ने भारत जोड़ो पदयात्रा का नारा जोरो शोरो से उठाया। अब भारत जोड़ो पदयात्रा का असर सड़क से लेकर सदन तक दिखाई देने लगा है।
जिला किसान मोर्चा द्वारा संजारी विधान सभा के लिए मंडलो द्वारा अनुमोदित धान उपार्जन केंद्रों हेतु निगरानी समिति का गठन किया गया है यह समिति धान खरीदी एवं अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी करेगी ताकि किसान को धान खरीदी करने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई ना हो इसके लिए बालोद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू एवं गुरुर मंडल अध्यक्ष कौशल साहू के अनुशंसा पर निम्न निगरानी समिति का गठन किया गया है समिति के गठन के उपरांत जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू साहू ने बताया कि उक्त समिति गठन के उपरांत जिला कलेक्टर एवं समिति प्रबंधक उपार्जन केंद्र को सूची प्रेषित की गई है
जो कि आगामी दिनों में धन संग्रह केंद्रों का निरीक्षण करेंगे समिति का मुख्य उद्देश्य किसानों के हितों की रक्षा एवं किसानो को धान ख़रीदी केन्द्र मे होने वाले कठिनाइयों का करेगी धन खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने का पुरवा समिति के सदस्यों प्रशिक्षित किया जाएगा तदुपरांत सभी समितियों का निरीक्षण करेंगीनामी सदस्यों की सूची निम्नानुसार है । जिला किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी बालोद
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
आज दिनांक 7 12 2022 दिन बुधवार को शासन के निर्देशानुसार विकासखंड स्तर पर विकासखंड डौंडी जिला बालोद में मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता विकास (एफ एल एन) चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ कार्यशाला की शुरुआत मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर पूजा अर्चना से प्रारंभ हुई । पूजा पश्चात श्रीमती रंजना साहू मैडम द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया । उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला में विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री जे एस भारद्वाज विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एस एन शर्मा एवं मास्टर ट्रेनर सुंदरलाल भट्टाचार्य राजू लाल देवदास और टूमन लाल सिन्हा सहित 35 स्कूलों के लगभग 70 शिक्षकों ने भाग लिया चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के प्रथम दिवस निपुण भारत एवं उनके उद्देश्यों पर मास्टर ट्रेनर भट्टाचार्य द्वारा प्रकाश डाला गया और उनके द्वारा जानकारी दी गई ।
की बच्चों में भाषाई कौशल विकास एवं संख्यात्मक ज्ञान 3 से 9 वर्ष के उम्र में हो जाना चाहिए यही इस प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य है। तत्पश्चात मास्टर ट्रेनर श्री देवदास द्वारा मुस्कान पुस्तकालय के रखरखाव बच्चों के कक्षा स्तर पर कैसे हो उनका मूल्यांकन हम कैसे करें इस पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई इसके बाद मास्टर ट्रेनर श्री टुमन लाल सिन्हा जी द्वारा बच्चों को रुचि पूर्ण कक्षा बनाकर अध्यापन कराने हेतु निकलर एप का उपयोग और हम उसे बच्चों के लिए किस प्रकार सहयोग में लाएं यह विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया। इस प्रकार यह प्रशिक्षण कार्यशाला पूर्ण रूप से बच्चों में भाषाई कौशल विकास और गणितीय संख्यात्मक दक्षता ऊपर आधारित रहा राष्ट्रगान के साथ प्रथम दिवस की कार्यशाला का समापन किया गया ।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण
सामुदायिक भवन, शौचालय एवं सड़क निर्माण को प्राथमिकता
जगदलपुर क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने नगरनार क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतों में डेढ़ करोड़ रु. के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण भी किया । जैन ने नकटी सेमरा, बाबू सेमरा, बुरुंदवाड़ा, सेमरा, कुरंदी 2 एवं खम्हारगांव में 1 करोड़ 40 लाख 93 हजार रुपए की लागत से सीसी रोड, सामुदायिक भवन, शौचालय, उचित मूल्य दुकान सह गोदाम निर्माण तथा मातागुड़ी एवं देवगुड़ियों के जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।
ग्राम पंचायत नकटी सेमरा में 5 – 5 लाख रु. की लागत से भीमादेव गुड़ी, झंडागुड़ी जीर्णोद्धार कार्य, 8.9 लाख की लागत से कोटवार पारा रेलवे रोड मांझीपारा में मोहन के घर के पास से लदीम के घर तक सीसी रोड सह नाली निर्माण, की लागत से दयालु के घर के पास से कोड़िया तालाब तक सीसी रोड सह नाली निर्माण, 2. 13 लाख की लागत से शौचालय निर्माण का भूमिपूजन एवं 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित उचित मूल्य की दुकान सह गोदाम का लोकार्पण किया। ग्राम पंचायत बाबू सेमरा में 5 लाख की लागत से गंगादेई माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य, 5. 78 की लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, 10 लाख की लागत से गोदाम निर्माण, 6.36 लाख की लागत से चैतू के घर से लक्ष्मण के घर तक 150 मीटर लंबी सड़क सह नाली निर्माण, बुरुंदवाड़ा सेमरा में 10 लाख की लागत से उचित मूल्य की दुकान सह गोदाम निर्माण, 3 लाख की लागत से देवगुड़ी जीर्णोद्धार कार्य, ग्राम पंचायत कुरंदी 2 में 8. 09 लाख की लागत से नीलू के घर से महादेव के घर तक सीसी रोड सह नाली निर्माण, डोंगरीपारा में 9 लाख 78 हजार रुपए की लागत से धनसिंह के घर से ताती के घर तक सीसी रोड सह नाली निर्माण, 2 लाख 13 हजार रु. की लागत से शौचालय निर्माण, 10 लाख रु. की लागत से उचित मूल्य की दुकान सह गोदाम निर्माण एवं 5 लाख रु. से शीतला माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया। श्री जैन ने ग्राम पंचायत खम्हारगांव में 12 लाख 29 हजार की लागत से मुख्य मार्ग से आलू गोदाम तक सीसी रोड सह नाली निर्माण, 5 लाख की लागत से मातागुड़ी जीर्णोद्धार, 8 लाख 50 हजार रु. की लागत से आंगनबाड़ी भवन का भूमिपूजन किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री जैन ने कहा कि गांवों के विकास के लिए धन की कमी नहीं होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप हर ग्राम पंचायत का विकास किया जा रहा है। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में इस क्षेत्र का विकास अवरूद्ध हो गया था। आज हमारी सरकार में हर ग्राम पंचायत में मूलभूत सुविधाओं के लिए राशि जारी की जा रही है। हमारी सरकार द्वारा आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए माता गुड़ियों के जीर्णोद्धार के लिए 5-5 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई है।इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र साहनी, सरपंच संघ के अध्यक्ष लैखन बघेल, जनपद सदस्य ज्योति राव नायडू, वरिष्ठ नेता सूर्य प्रकाश राव, लेम्पस के प्राधिकृत अधिकारी महेंद्र नागवंशी ,लक्ष्मण सेठिया, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, पार्षद सूर्या पाणी, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, नकटी सेमरा सरपंच दुशासन नाग, उप सरपंच गोमती भारती, बुरुंदवाड़ा सेमरा की सरपंच सरिता कश्यप, उप सरपंच रामेश्वर बिसाई, बाबू सेमरा की सरपंच उषा नाग, उप सरपंच गोपाल बघेल, कुरंदी 2 की सरपंच धनमती पुजारी, उप सरपंच धर्मेंद्र कश्यप, खम्हारगांव सरपंच लैखन गोयल, उप सरपंच पुरुषोत्तम कश्यप, आड़ावाल सरपंच जयंती कश्यप उप सरपंच अमित दास समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
शहर के डी.जे. संचालक द्वारा देर रात्रि अत्यधिक साउण्ड में बजाया जा रहा था, शहर में
डी.जे. के संचालक पर कोलाहल अधिनियम के तहत् कार्यवाही।
मामला थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर में हुआ दर्ज डी.जे. संचालक से (साउण्ड सिस्टम) एम्लीफायर, साउण्ड सिस्टम बाॅक्स जप्त
जगदलपुर उपपुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में असमाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिस तारतम्य में शहर में डी0जे0 संचालक के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत् कार्यवाही किया गया है। ज्ञात हो कि जगदलपुर शहर में दिनांक 06.12.2022 को महादेव घाट के एक शादी समारोह के दौरान डी0जे0 साउण्ड सिस्टम बहुत अत्यधिक आवाज में बजा रहा है कि सूचना प्राप्त हुआ है।
जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में टीम सूचना तस्दीक हेतु मौके पर रवाना किया गया। टीम द्वारा मौके पर पहॅुच कर, प्राप्त सूचना अनुसार महादेव घाट साउण्ड सिस्टम बजाने वाले मुख्य व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना नाम-धनेन्द्र सिंह ठाकुर पिता स्व.सुरेन्द्र सिंह ठाकुर उम्र 23 साल निवासी पावर हाउस चैक विजय वार्ड, जगदलपुर का रहने वाला बताया जिनके द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का अवहेलना करते हुये देर रात्रि में अत्यधिक साउंड सिस्टम डी0जे0 बजाते पाये जाने पर, डी0जे0 संचालक से (साउण्ड सिस्टम) 01 नग एम्लीफायर, 02 नग साउण्ड सिस्टम बाॅक्स को जप्त कर, आरोपी के खिलाफ धारा 291 भादवि0, 4,5,15 छ0ग0 कोलाहल अधिनियम के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में आए हैं भाग लेने
जगदलपुर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भाग लेने जगदलपुर आए खिलाड़ियों ने उन्हें अधपका भोजन परोसे जाने से आक्रोशित होकर भोजन का बहिष्कार करते हुए चक्काजाम कर दिया। इस दौरान घंटों हंगामा होता रहा। दीगर व्यवस्थाएं भी ठीक नहीं थीं, लिहाजा खिलाड़ियों का आक्रोश फूट पड़ा था। भाजपा नेताओं और थानेदार की समझाईश के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।जगदलपुर के लालबाग मैदान पर दो दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया गया है।
इसकी शुरुआत 7 दिसंबर को हुई। इसमें भाग लेने के लिए विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों के जगदलपुर पहुंचने का सिलसिला मंगलवार शाम से ही शुरू हो गया था। खिलाड़ियों के भोजन और विश्राम की व्यवस्था जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा की गई थी, जो माकूल साबित नहीं हुई। देर शाम बाहर से आए खिलाड़ियों को जो भोजन परोसा गया, वह अधपका था। चावल को पूरी तरह पकाए बगैर खिलाड़ियों को परोस दिया गया। वहीं दाल इतनी पतली थी, कि उसमें सिर्फ पानी ही था। सब्जी भी पूरी तरह से स्वादहीन व अधपकी बनी थी। अधपका चावल खिलाड़ियों से न चबाते बन रहा था, ना ही निगलते। दाल और सब्जी को तो मुंह तक ले जाना भी भारी पड़ रहा था। सुबह से ही अपने गांवों से हल्का फुल्का नाश्ता करके जगदलपुर के लिए रवाना हुए खिलाड़ी यहां पहुंचते तक भूख प्यास और थकान से बेहाल हो चले थे। थकेहारे पहुंचे खिलाड़ियों का पारा घटिया भोजन को देख सातवें आसमान पर पहुंच गया। आक्रोशित खिलाड़ियों ने हंगामा मचाना आरंभ कर दिया। खिलाड़ियों ने अधपके भोजन को फेंककर भोजन व्यवस्था का बहिष्कार कर दिया। देखते ही देखते अधिकतर खिलाड़ी भूखे पेट ही सड़क पर उतर आए। सारे खिलाड़ी हाई स्कूल मार्ग को चारों ओर से घेरकर मार्ग पर बैठ गए। नारेबाजी करते हुए खिलाड़ी सड़क पर काफी देर तक बैठे रहे। जानकारी मिलने पर पूर्व भाजपा विधायक संतोष बाफना, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, अमरनाथ, अन्य भाजपा व भाजयुमो नेता एवं सिटी कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू दल – बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समझाईश देकर खिलाड़ियों को शांत कराया। महिला खिलाड़ी भी भोजन और रुकने की व्यवस्था को लेकर बेहद नाराज नजर आ रहीं थीं। वे भी प्रशासनिक व्यवस्था पर जमकर भड़ास निकाल रही थीं। पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा कि खिलाड़ियों के साथ ऐसे बर्ताव को किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इससे पहले शाम को खिलाड़ियों के लिए चाय नाश्ते का भी इंतजाम नहीं किया गया था। खिलाड़ियों खुद के पैसे से बाहर जाकर चाय नाश्ता किया। हंगामा और चक्काजाम घंटे भर से ज्यादा समय तक चला।
भाजपाइयों ने कराया भोजन
मौके पर पहुंचे बाफना, श्रीवास्तव ने चावल, दाल, सब्जी को चखकर देखा तो पाया कि चावल पूरी तरह से पक नहीं पाया था, दाल एकदम पतली थी और सब्जी बेस्वाद व अधपकी थी। जब श्री बाफना ने भोजन व्यवस्था सम्हाल रहे लोगों से पूछताछ की, तो बताया गया कि खाना ऐसा ही बन पाया है। नाराज खिलाड़ियों को शांत कराने के बाद पूर्व विधायक संतोष बाफना, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, भाजपा नेता अमरनाथ तथा अन्य भाजपा नेताओं ने भूख प्यास से बेहाल हो चले खिलाड़ियों को देर रात एक होटल में लेजाकर भोजन कराया। भाजपा नेताओं ने खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि हर दिक्कत में हम सभी आप लोगों के साथ खड़े रहेंगे। भोजन की व्यवस्था करने तथा सहयोग देने के लिए खिलाड़ियों ने संतोष बाफना, अविनाश श्रीवास्तव, अन्य भाजपा व भाजयुमो नेताओं तथा टीआई एमन साहू के प्रति आभार व्यक्त किया।
कमिशनर के निर्देश को ठेंगा
बस्तर के संभाग आयुक्त श्याम धावड़े ने मंगलवार को ही छत्तीसगढ़िया ओलंपिक आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया था। इस दौरान धावड़े ने सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों को व्यवस्था से संबंधित सख्त हिदायतें दी थी। उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि खिलाड़ियों के भोजन, आवास, स्वास्थ्य, सुरक्षा आदि की पुख्ता व्यवस्था की जाए। आयोजन स्थल से कमिशनर को लौटे चंद घंटे ही बीते थे, कि भोजन संबंधी खामी सामने आ गई। अधिकारियों ने संभाग आयुक्त के निर्देश की जरा भी परवाह नहीं की। खिलाड़ियों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। हालांकि जिला खेल अधिकारी राजेंद्र डेकाटे भी रात में ही चक्काजाम कर रहे खिलाड़ियों के पास पहुंच गए थे। उन्होंने भी खिलाड़ियों को शांत कराने में अहम भूमिका निभाई।
की जाएगी कार्रवाई
राजेंद्र डेकाटे जिला खेल अधिकारी, बस्तर
चार जिलों से आए खिलाड़ियों के लिए भोजन व्यवस्था करने की जवाबदेही उन्हीं जिलों के लोगों को सौंपी गई थी, लेकिन एक वेंडर ने भोजन की व्यवस्था एकसाथ करने की जिम्मेदारी उठा ली। इस वजह से भोजन ढंग से नहीं बन पाया। भोजन में बदइंतजामी के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
सर्वर डाउन रहने से उपभोक्ताओं को राशन देने में हो रही है परेशानी
दुकानों का चक्कर लगाने से त्रस्त उपभोक्ता अपना गुस्सा सेल्समैनों उतारने लगे हैं
जगदलपुर शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए की जा रही नई व्यवस्थाएं उपभोक्ताओं और इन दुकानों के सेल्समैनों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। समय पर राशन न मिलने से उपभोक्ता अपना गुस्सा दुकानों के सेल्समैनों पर उतारने लगे हैं। व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सेल्समैनों ने मंगलवार से तीन दिवसीय धरना शुरू कर दिया है। राशन वितरण पर नजर रखने के लिए ऑनलाइन प्रणाली लागू की गई है। राशन दुकानों में इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीनें लगाई गई हैं, ई पॉड मशीनों से इन तौल मशीनों को लिंक किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में अक्सर सर्वर डाउन रहने की समस्या बनी रहती है। इस वजह से राशन तौलने का काम अटक जाता है। सर्वर डाउन रहने की स्थिति कई दिनों तक बनी रहती है। इस दौरान उपभोक्ताओं को राशन दुकानों से खाली हाथ लौटना पड़ता है। इससे उपभोक्ताओं के मन में यह बात बैठने लगी है कि सेल्समैन उनके हिस्से का अनाज, शक्कर व अन्य सामानों को हड़पना चाहता है। उपभोक्ताओं के मन में सेल्समैनों के प्रति गलत छवि बनने लगी है और उनका गुस्सा सेल्समैनों पर उतरने लगा है। अक्सर वाद विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है। नई व्यवस्था में आ रही परेशानी को लेकर बस्तर जिले के सेल्समैनों ने जगदलपुर में तीन दिवसीय आंदोलन शुरू कर दिया है। यहां मंडी प्रांगण में जारी आंदोलन में जिलेभर के लगभग 450 सेल्समैन शामिल हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ राशन विक्रेता कल्याण संघ जिला बस्तर ग्रामीण के अध्यक्ष गोवर्धन बघेल और रोहित कुमार नाग ने बताया कि धरना प्रदर्शन 8 दिसंबर तक चलेगा। प्रदेशभर के राशन विक्रेता अपने अपने जिला एवं विकास खंड मुख्यालयों में धरना दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि व्यवस्था में सुधार न होने पर 12 दिसंबर से पूरे राज्य की राशन दुकानों में राशन वितरण बंद कर राज्य स्तरीय आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
जगदलपुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व गोवा मुक्ति संगठन सदस्य खूबीराम कश्यप की स्मृति में कश्यप परिवार द्वारा दंतेश्वरी मंदिर ज्योति कलश भवन की यज्ञशाला में बुधवार सात से 14 दिसंबर तक भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह आयोजित किया गया है। भागवताचार्य महामाया धाम पाटन के पंडित कृष्ण कुमार तिवारी हैं। राजवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर का निर्माण 1890 में किया गया था।
इस मंदिर में वासंती और शारदीय नवरात्र के अवसर पर मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए जाते हैं। वहीं विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की कुछ रस्में भी मंदिर में संपन्न होती हैं किंतु मंदिर निर्माण के लगभग 132 वर्षों में कभी कोई दूसरा बड़ा अनुष्ठान मंदिर परिसर में संपन्न नहीं हुआ है। पहली बार मंदिर के ज्योति कलश भवन की विशाल यज्ञशाला में भागवत महापुराण आयोजित किया जा रहा है। प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक भागवत का वाचन श्रद्धालु कर कर सकेंगे कश्यप परिवार की सदस्य श्रीमती हेमलता कश्यप व हेमंत कश्यप, श्रीमती कृष्णा वर्मा ने समस्त भक्तों से आग्रह किया है कि वे भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का पुण्य लाभ उठाएं। में आमंत्रित किया है।
राज्योत्सव में भी प्रदूषण मुक्त इलेक्ट्रीक वाहन का स्टॉल लगा लोगों को किया जागरूक
वाहन के प्रति लोगों में जागरूक, सब्सिडी देने शासन से आर्थिक मदद की अपेक्षा
देश प्रदूषण मुक्त हो रोजगार के नये अवसर उपलब्ध कराना कंपनी का मुख्य उद्देश्य
दल्लीराजहरा डौण्डी, 5 दिसंबर नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी जीवन गुप्ता के होनहार बेटा मैकेनिकल इंजीनियर शुभम गुप्ता देश धरती में डीजल पेट्रोल से चलने वाले वाहन से बढ़ते प्रदूषण को पुरी तरह प्रदूषण मुक्त करने के लिए अपने खर्च से इलेक्ट्रीक वाहन का अविष्कार कर लोगों को प्रदूषण मुक्त इलेक्ट्रीक वाहन के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। शुभम गुप्ता प्रदूषण मुक्त इलेक्ट्रीक वाहन का अपने मित्रों के सहयोग से 1 नवंबर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में अपने इस अविष्कार का स्टॉल प्रदर्शनी लगा कर लोगों को जागरूक किया था।
जिसे अधिकारी वर्ग के साथ जनप्रतिनिधियों सहित लोगों ने इस इलेक्ट्रीक वाहन के साथ शुभम गुप्ता के इस कार्य की खुब तारीफ किये थे। शुभम गुप्ता ने बात करते हुए कहा की देश में प्रतिभाओं की कमी नही है, बस उसे प्रोत्साहित करने की जरूरत है। शासन ऐसे प्रतिभाओं को आर्थिक मदद करे तो वह दिन दूर नही इस धरती की सबसे बड़ी समस्या प्रदूषण मुक्त पर्यावरण संरक्षण में भारत पुरे विश्व में कीर्तिमान स्थापित करेगा उन्होने यह भी कहा की प्रदेश के जिस दल्लीराजहरा नगर में पला बढ़ा मेरी पढ़ाई हुई इस नगर में मेरे अविष्कार को बढ़ने में समय लगता मैने अपने माता-पिता गुरूजनों से विचार विमर्श कर रायपुर के अग्रसेन चौक तेलघानी नाका रायपुर में जी 1 एस्ट्रा इलेक्ट्रोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी स्थापित किया है। उन्होने आगे बताया की G1 अश्त्र इलेक्ट्रोमोटीव प्रा. लि. छत्तीसगढ़ का पहला इलेक्ट्रीक वेहीकल स्टार्ट अप कंपनी है, जो इलेक्ट्रीक वेहीकल चार्जिंग और बैटरी चलित है। इसके बैटरी भी समय समय पर बदला जा सकता है। साथ ही हमारी कंपनी भारत का सबसे सस्ता इलेक्ट्रीक तीन चकिया साइकिल भी बना रहा है, जो कि सामान को एक जगह से दूसरे जगह ले जाने के लिए काम मे बहुत ही उपयोगी साथ प्रदूषण मुक्त भी है । मात्र 35000 रु में यह तीन चकिया साइकल बना है।जो कि 500 किलों तक वजन उठा सकता है। इसके अलावा हम इलेक्ट्रीक वेहीकल का सर्विस मेनटेनेंस और आवश्यक पार्ट्स भी उपलब्ध कराते है। शुभम गुप्ता ने सरकार से यही अपेक्षा कि है कि गांव-गांव और प्रत्येक व्यक्ति को प्रदूषण मुक्त वाहन के प्रति जागरूकता लाने में हमारी कंपनी को सहयोग व आर्थिक मदद करे। साथ ही उन्होने यह भी कहा की छ.ग. शासन शहर में चार्जिंग स्टेशन और बैटरी स्वैपिंग की सुविधा उपलब्ध कराने में मदद करे और छ.ग. शासन इस वाहन में सब्सिडी का लाभ भी आम नागरिकों को देने में आर्थिक मदद हमारे कंपनी को करे। हमारी कंपनी का मुख्य उद्देश्य प्रदूषण को दूर करना और प्रदेश में रोजगार के नये अवसर उपलब्ध करना है।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें