City Media - Page 934 of 1868 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 934

शैक्षणिक स्तर व गुणवत्ता के सुधार पर ध्यान दे सरकार : ओजस्वी भीमा मंडावी

0

दंतेवाडा/ छत्तीसगढ विगत तीन वर्षों में हमने वैश्विक महामारी कोरोना जैसी त्रासदी को झेला, महामारी ने हमारी सम्पूर्ण स्थिति को तहस नहस कर रख दिया। ऐसे में आज की सबसे मूलभूत प्रक्रिया शिक्षा भी लगभग तीन वर्षों तक ठप रही, केवल डिजिटल रूप से थोड़ी बहुत शिक्षा को जारी रखा गया था। भौतिक रूप से शिक्षा असंभव थी ऐसे में आज की स्थिति में जब महामारी नियंत्रण में है। तब शिक्षा की गुणवत्ता व निरंतरता पर ध्यान देना अत्यंत आवश्यक हो गया है।इस महत्वपूर्ण विषय पर भाजपा प्रदेश मंत्री व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा व ओजस्वी भीमा मंडावी जी ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा मानव जाति के लिए वर्तमान में सबसे बड़ी आवश्यकता है। शिक्षा के अभाव में मनुष्य केवल पशु समान होता है, लेकिन जब हमने कोरोना जैसी महामारी का दंश झेला तव मजबूरन सरकार को शिक्षा जैसी सतत प्रक्रिया को भौतिक रूप से बंद करना पड़ा और आनलाइन शिक्षा व्यवस्था का सहारा लेना पड़ा पर वह भी उतनी सफल नही हो पाई। जब से कांग्रेस सरकार आई है, शिक्षा के मंदिर को एक राजनीतिक अखाड़ा के रूप में इस्तेमाल करने से भी। उनको गुरेज नहीं है। आज जब स्थिति अनुकूल है तब सरकार को शिक्षा की खोई हुई गुणवत्ता को बनाने व सुदृढ़ करने लिए प्रयाश करना चाहिए न कि शिक्षकों को अन्य गतिविधियों में संलग्न कर व्यस्त रखा जाए।

अस्तित्व खो चुके उड़िया नाटक सीताराम को मिला नया जीवन

0
  • नए तेवर के साथ प्राचीन नाटक की प्रस्तुति का मार्ग प्रशस्त किया बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने


जगदलपुर अस्तित्व खो चुका प्राचीन उड़िया नाटक सीताराम अब फिर से लोगों के मनोरंजन के लिए तैयार है। इस लोकप्रिय नाटक को नया जीवन बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल के प्रयासों से मिल पाया है। ग्राम पंचायत कोसमी के आश्रित पारा लिंबोगुड़ा में प्राचीन नाटक सीताराम के नए स्वरूप का शुभारंभ बस्तर क्षेत्र के विधायक लखेश्वर बघेल ने किया।


ग्राम पंचायत कोसमी के आश्रित पारा लिंबोगुड़ा में 35 वर्ष पहले ओड़िशा से एक आध्यात्मिक गुरु आए थे, जिन्होंने सीताराम नाटक का मंचन करने की कला बस्ती के युवाओं को सिखाई थी। उस वक्त यह नाटक काफी चर्चित और लोकप्रिय हुआ था। मंचन में दक्ष होने के बाद बस्ती के युवा कलाकार गांव गांव में जाकर इस नाटक का मंचन कर ग्रामीणों का मनोरंजन करते थे। ओड़िशा से आए आध्यात्मिक गुरु के निधन के बाद नाटक का मंचन बंद हो गया।

जो युवा नाटक का मंचन किया करते थे, वे भी दूसरे कामों में रम गए। नई पीढ़ी तक यह नाटक पहुंच नहीं पाया। क्योंकि कोई सिखाने वाला नहीं रह गया था। यहां तक कि आध्यात्मिक गुरु के बेटे ने भी इस नाटक को अगली पीढ़ी तक न तो पहुंचाने का प्रयास किया और ना ही किसी को सिखाया। बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल बचपन में यह नाटक देखा करते थे। विधायक चुने जाने के बाद उन्होंने इस नाटक को फिर से अस्तित्व में लाने का फैसला कर लिया था। श्री बघेल की पहल पर आध्यात्मिक गुरु के पोते लखीधर ने सीताराम नाटक को नया रुप देकर अपने दादा की कला यात्रा को आगे बढ़ाना शुरू किया। बस्ती में नाटक के मंचन और अभ्यास का शुभारंभ विधायक बघेल ने किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री बघेल ने कहा कि हर इंसान के अंदर कोई न कोई कला और प्रतिभा जरूर छुपी रहती है।पहले नाट्य कलाकार इस तरह के नाटकों और देवताओं की लीला का मंचन कर लोगों का मनोरंजन करते थे। आज टीवी, सिनेमा के जरिए लोगों का मनोरंजन हो रहा है। श्री बघेल ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि विलुप्त हो चुकी नाट्य परम्परा को अब नया जीवन मिल गया है। उन्होंने कहा कि बस्तर के पचासों युवक युवतियां अपनी कला और प्रतिभा के बल पर देश दुनिया में शोहरत और धन कमा रहे हैं। बस्तर की भाषा हल्बी गीत नृत्य के वीडियो काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। लोल बघेल ने नाटक सीताराम के मंचन की ठोस पहल करने के लिए लखीधर को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि जगमोहन बघेल, बस्तर मछुआ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मधु निषाद, पांचो राम, विद्याधर, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष नीलम कश्यप, डमरूधर राणा, सुखराम, लखीधर, चमरू राम, मोतीसिंह बघेल, सोनसिंह, जयराम नागेश, राजेश कुमार, एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

दुर्ग यूनिवर्सिटी कॉलेज परीक्षा फार्म 2022 -23

0

दल्लीराजहरा : हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ( दुर्ग यूनिवर्सिटी ) के सत्र 2022 -23 के वार्षिक परीक्षा फार्म रेगुलर व प्राइवेट के ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि घोषित कर दी गई हैं | इच्छुक परीक्षार्थी अपने नजदीकी कंप्यूटर सेंटर में जाकर 1.12.2022 से 24.12.2022 तक आवेदन कर सकते हैं |आधिक जानकारी के लिये संपर्क करे नाईस टेक कंप्यूटर न्यू बस स्टेंड दल्लीराजहरा मोबाईल नं. 99815 59622, 8871471345 संपर्क करें |

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

किसानों के हित में काम कर रही भूपेश सरकार : बैज

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में किसानों के हित में अनेकानेक काम कर रही है। किसानों को धान खरीदी का अधिक मूल्य देने के साथ सभी प्रकार की व्यवस्था राज्य सरकार कर रही है। सोमवार को दरभा ब्लॉक मुख्यालय में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के डायरेक्टर नियुक्ति पश्चात आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि की आसन्दी से यह विचार बस्तर सांसद दीपक बैज ने व्यक्त किए।

किसानों को अन्नदाता एवं राष्ट्र निर्माता बताते उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राज्य सरकार ने शपथ लेने के बाद चंद घंटों के भीतर किसानों की ऋण माफी का फैसला लेकर चुनाव पूर्व किए गए वादे को पूरा किया। सांसद बैज ने मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रेख चंद जैन की सराहना की। इस मौके पर संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेख चंद जैन ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकाल में किसानों को धान का समर्थन मूल्य व बोनस नहीं देती थी जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न केवल धान का समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने के साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना के द्वारा अंतर राशि प्रदान करने की व्यवस्था भी की। केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों को घोषणा के अनुसार रकम न मिल सके ।

इसलिए यह अड़ंगा पैदा किया था। ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न्याय योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त करने का निर्णय लिया। जैन ने कहा कि वर्तमान में किसानों से एक क्विंटल धान की खरीदी 2600 रुपए में की जा रही है, जो आगामी वर्ष में 2800 रुपए होगी। सांसद बैज की तारीफ करते संसदीय सचिव जैन ने कहा कि संसद में बस्तर का सही प्रतिनिधित्व बैज ने किया है क्योंकि बस्तर के प्रत्येक मामले को वे मुखरता के साथ उठाते हैं। नेगानार के कलारगुडा पारा में 8 लाख रुपए की लागत से 200 मीटर सीसी सड़क मेन रोड से रामधर घर तक का भूमिपूजन किया कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष व छग सन्निर्मांण कर्मकार मंडल के सदस्य बलराम मौर्य, दिनेश यदु,अनंत राम कश्यप, महादेव नाग, जयदेव नाग,वीर सिंह बघेल, तुलाराम कश्यप, मुन्ना राम कश्यप, संतोष सिंह, भहेमू उपाध्याय, अवधेश झा, कुलदीप भदौरिया, बलीराम,सोनारू नाग, मानसिंह ठाकुर,गागरूराम ,गोबरे भदौरिया व अन्य मौजूद थे ।

50 सीटर छात्रावास का लोकार्पण

लैम्प्स में आयोजित कार्यक्रम के बाद 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास का लोकार्पण किया गया। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी सांसद दीपक बैज व विधायक रेखचंद जैन ने दी। स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल में दाखिला लेने समेत योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाकर आगे बढ़ने भी प्रेरित किया। नेता द्वय ने कनिष्ठ सेवा चयन बोर्ड का गठन बस्तर क्षेत्र के युवाओं के लिए करने की बात भी कही।

नर्तक दलों ने किया स्वागत

सोमवार को दरभा ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में अतिथियों का स्वागत नर्तक दलों और कार्यकर्ताओं ने पुरजोर तरीके से किया।

गोंड़ संस्कृति की करेंगे रक्षा

0
  • ध्रुव गोंड़ समाज की मासिक बैठक में लिए गए अनेक महत्वपूर्ण फैसले

जगदलपुर आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज की मासिक बैठक संतोष ध्रुव के निवास में हुई। बैठक में गोंड़ संस्कृति एवं आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया गया तथा अनेक बिंदुओं पर फैसले लिए गए।समाज के युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन, पारिवारिक मिलन समारोह आगामी माह में आयोजित करने समाज का सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में एमएम चन्द्रवंशी, दिलेश्वर सिंह ध्रुव, अशोक ध्रुव, करण ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, ओमप्रकाश ध्रुव, भगत कोमरा, चैत राम ध्रुव, मधुसूदन ध्रुव, जितेंद्र ध्रुव, केशव ध्रुव, विक्रम ध्रुव, सीताराम ध्रुव, शिव कुमार ध्रुव, भैन राम, ढेड़ू राम, अनिरुद्ध ठाकुर, राधेश्याम, गौरी ध्रुव, दया ध्रुव, राधा ध्रुव, सुरुज नेताम, देवकुमार, प्रेमलता, लक्ष्मी, धनमती समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

वरदान साबित होगा कार्डिएक कैथलैब : सांसद दीपक बैज

0
  • इस सुविधा को आयुष्मान कार्ड से जोड़ें और निरंतर जारी रखें : जैन
  • जगदलपुर अस्पताल में दिल के मरीजों के लिए नई सुविधा शुरू

जगदलपुर सांसद बस्तर दीपक बैज तथा विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जगदलपुर शहर के एमपीएम अस्पताल में एसएमसी एवं एमपीएम अस्पताल द्वारा स्थापित कार्डिएक पैथलैब का उद्घाटन किया। इससे अब बस्तर संभाग में भी एंजीयोप्लास्टी एवं एंजीयोंग्राफी की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद दीपक बैज ने कहा कि बस्तर अंचल में जहां हृदय रोगियों के उपचार की सुविधा सीमित है, इस केंद्र के खुल जाने से दिल के मरीजों को महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने कहा की हार्ट अटैक के मामले में आरंभिक कुछ घंटे महत्वपूर्ण होते हैं, परंतु हृदय रोगियों के उपचार के लिए अंचल में सुविधाएं उपलब्ध ना होने से उन्हें विशाखापट्टनम या रायपुर ले जाना पड़ता है। मरीजों को सही समय पर उपचार नहीं मिल पाता है और नतीजतन मौत तक हो जाती है। पर इस सुविधा के उपलब्ध होने से अब समय पर उपचार मिल सकेगा।संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ने कहा कि प्रबंधन द्वारा इस सुविधा को निरंतर बनाए रखने तथा आयुष्मान कार्ड से जोड़ने की पहल करनी चाहिए। ताकि बस्तर अंचल के गरीब लोगों को भी इस सुविधा का लाभ मिल सके। इसके अलावा इस कार्डिएक कैथलैब को निरंतर चालू रखने की भी नितांत आवश्यकता है। क्योंकि वर्तमान में जिस तरह से हृदय रोगियों की संख्या एवं हृदयाघात के मामले बढ़ रहे हैं, वह चिंताजनक है। इलाज कराकर महत्वपूर्ण इंसानी जान को बचाया जा सकता है।इस अवसर पर सांसद बस्तर दीपक बैज, विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ डॉ. सतीश सोमवंशी, डॉ एसएस मोहंती, वरिष्ठ पार्षद सुषमा कश्यप, सांसद प्रतिनिधि महादेव नाग, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, ब्लाक अध्यक्ष सहदेव नाग, जनपद उपाध्यक्ष लोहंडीगुड़ा योगेश बैज, इंटक जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, भंवर मौर्य, जोहन सुता, राकेश दास, अमित सेंगर, डॉ. केके गुप्ता, डॉ. विनय कच्छप, डॉ. वीरेंद्र, फादर टॉम, फादर थॉमस, फादर अब्बास समेत बड़ी संख्या में डाक्टर एवं सिस्टर्स उपस्थित थे।

आम जगह पर शराब पीने वाले 04 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा कर्ण कुमार उके के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ, सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तहत थाना राजहरा में दिनांक 04.12.2022 को थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा नगर के अलग-अलग मोहल्ले में खुलेआम आम जगह पर शराब पी रहे आरापियों 01. मोहित राम ठाकुर पिता भागवत राम उम्र 55 वर्ष साकिन भगोली पारा वार्ड क. 15 दल्लीराजहरा 02. रामकुमार रावटे पिता उमन लाल रावटे उम्र 42 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 15 दल्लीराजहरा 03. सुनील कुमार घोड़ापतिया पिता परमेश्वर घोड़ापतिया उम्र 35 वर्ष साकिन वार्ड क0 19 मोंगरा दफाई राजहरा, 04. तिलक राम निषाद पिता मकुंदी राम उम्र 40 वर्ष साकिन वार्ड क० वार्ड कमांक 22 दल्लीराजहरा थाना राजहरा जिला बालोद को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 36 (च) 1 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जगतरा में स्वर्गीय दानी राम यादव जी के स्मृति मे कृष्ण मंदिर, साहड़ा देवता नंदी महाराज निर्माण का भुमिपुजन

0

जिला पंचायत सदस्य माननीय मीना सत्येंद्र साहू के मुख्य अतिथि में ग्राम जगतरा में स्वर्गीय दानी राम यादव जी के स्मृति मे 4,12,2022 को कृष्ण मंदिर,साहड़ा देवता नंदी महाराज निर्माण का भुमिपुजन कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम के अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रभात धुव जी विशेष अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता माननीय सत्येंद्र साहू के उपस्थिति में समस्त ग्राम वासियों जगतरा के सानिध्य में कृष्ण मंदिर, सहारा देव नंदी महाराज भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ

ग्राम जगतरा में आज दिनाक 04/12/2022 को स्वर्गीय दानी राम यादव जी की स्मृति में कृष्ण मंदिर और सहाड़ा देवता के मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन का कार्य क्रम गरिमामय उपस्थिति में संपन्न जिसमें सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेजिला पंचायत सदस्य -श्रीमति मीना सत्येंद्र साहू जीजनपद पंचायत अध्यक्ष – प्रभात ध्रुव जीजिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता- सत्येन्द्र साहू जी की उपस्थिति में सम्पन हुआ।जिसमे सभी यादव परिवार के सदस्य उपस्थित रहें जिनमे परिवार के मुखिया समेत परिवार के सदस्य प्रभु यादव जी, मति चंद्रिका यादवजी, लक्ष्मण यादव जी, तुला राम यादव जी, मति नीलू यादव जी, श्रीमती संध्या यादव, रेशमा यादव,लेखनी यादव, सुमन यादव, पुष्पा यादव शतरूपा यादवग्राम जगतरा के पंच- गोपाल कुंजाम, श्रीमती रेखा नरेटी कांग्रेस सदस्य -सरवन कुंजामएवम सभी ग्राम वासी उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कल विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा,दंत चिकित्सा एवं फिजियोथरेपी शिविर

0

हर बार कि तरह इस वर्ष भी आप सभी के सहयोग के साथ महावीर सेवा समिति कि पहल पर

छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज ऑफ इंसिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर राजनांदगाव् के मार्गदर्शन में महावीर सेवा समिति दल्ली राजहरा के तत्वाधान में नेत्र,दंत एवं फिजियोथेरपी शिविर का आयोजन दिनांक 06 दिसंबर 2022 दिन मंगलवार को जैन दादाबाड़ी मे सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जा रहा ।इस शिविर में राजनांदगाव से पधारे हुए वरिष्ठ अनुभवी डॉक्टरो की सेवाएं उपलब्ध कराई जावेगी । जिसमे आँखो के नंबर के जाँच कि सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। अतः आप सभी शहरवासियों से सादर अनुरोध है कि इस स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित होकर अपने रोगों का निदान कर स्वस्थ्य बने।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

छत्तीसगढ़ राशन विक्रेता संघ द्वारा जिला दंतेवाड़ा विक्रेता संघ का गठन

0

छत्तीसगढ़ राशन विक्रेता संघ द्वारा जिला दंतेवाड़ा विक्रेता संघ का गठन किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष कृष्ण नायक को विक्रेताओं के स्वसहमति से घोषित क्या गया उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार नायक को घोषित क्या उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह नायक सचिव अभिषेक अस्थाना उप सचिव श्रीमती सुमित्रा नेताम कोषाध्यक्ष श्रीमती यशोदा साहू गठन के उपरांत चर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामदेव सिन्हा जी ने कहां शासन द्वारा

ईपोस में तोल मशीन ब्लूटूथ कनेक्ट करके राशन वितरण करने का आदेश शासन द्वारा दिया गया है जबकि ईपोस मैं सर्वर समस्या पहले से है और ईपोस में वेट मशीन ब्लूटूथ जरिए कनेक्ट करके वितरण करने में राशन संचालकों को दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा है हितग्राही सरवर नहीं चलते कई बार राशन दुकान में 4 घंटा 5 घंटा इंतजार करते और राशन संचालक को गाली गलौज करते और हाथापाई पर उतारू हो जाते हैं मगर राशन संचालकों नियमित रूप से सेवा दे रहे हैं किसी का ध्यान नहीं है कई बार सरवर के समस्या का चलते ईपोस में एंट्री तो हो जाता है पर हमारे स्टाक से नहीं कटता इसी के चलते हितग्राही को वितरण तो कर देते हैं पर राशन दुकानों का स्टॉकमैं बढ़ोतरी देखा जा रहा है
कई बार शासन द्वारा वितरण प्रणाली को बदलाव करवा कर वितरण करवाया गया तब भी सरवर समस्या ठीक नहीं हुआ है
बस्तर दंतेवाड़ा सुकमा बीजापुर और भी कई ऐसी जगह है जहां पर हितग्राही जमीनी स्तर पर काम मजदूरी रेजा कुली हाथों से ज्यादा मेहनत करने का काम करते हैं जिससे हितग्राहियों का अंगूठा या उंगली ईपोस मशीन में काम नहीं करता इसी कारण कई बार हितग्राही को बिना राशन लिए घर को आपस जाना पड़ता है कई बार हितग्राही आना जाना होकर मजदूरी करने वाले हितग्राही का समय बर्बाद हो जाता है और हितग्राही का उस दिन का रोजी उसको नहीं मिल पाता राशन संचालन कर्ताओं का शासन से मांग है ऑनलाइन वितरण को हटाकर ऑफलाइन वितरण करने का आदेश जारी किया जाए
प्रदेश अध्यक्ष एवं राशन संचालकों द्वारा सर्व सहमति से
हड़ताल करने का निर्णय लिया गया जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती 6 से लेकर 8 ,12 2022 ,दिन मंगलवार तक हड़ताल जारी रहेगा
।।जब तक कांटा नहीं हटेगा।।
।। तब तक राशन नहीं बटेगा।।

MOST POPULAR

HOT NEWS