City Media - Page 1216 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1216

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत धुरगुडा में कृषक मेले का शुभारंभ किया

0

आई डी टी पी योजना के तहत 13 कृषकों को 208 नग पाइप का वितरण किया

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 132 कृषकों को 55.60 क्विंटल वर्मी खाद का वितरण किया गया

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने आज ग्राम पंचायत धुरगुडा में कृषक मेले का शुभारंभ कर ग्राम धुरगुडा, भाटागुडा, कलचा, कुम्हरावण्ड के 340 कृषकों को सिंचाई हेतु पाइप एवं वर्मी खाद प्रदान किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जो खुद एक किसान हैं उनकी महत्त्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बाडी के तहत आज कृषि को एक लाभदायक व्यवसाय बना दिया गया है हमारी सरकार ने कृषकों के कल्याण के लिए जो कदम उठाए हैं उनके कारण आज छत्तीसगढ़ माडल की चर्चा पूरे देश में हो रही है छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जो 2500 रुपए में धान खरीदी कर रहा है भूमिहीन कृषक न्याय योजना के तहत 6000 प्रदान की जा रही है उन्नत खेती को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह सरपंच ग्राम पंचायत धुरगुडा श्रीमती दुर्गा उद्दे, वरिष्ठ नेता हेमंत देवांगन, दयाराम कश्यप,इश्वर, नाड़ी,मंगली जी एवं राधिका समेत ग्रामीण एवं कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे |

स्वामी आत्मानंद विद्यालय को लेकर पालको ने समस्या को लेकर विधायक का ध्यान आकर्षित कराया

0

ठेकेदार द्वारा अधूरे निर्माण कार्य को लेकर शाला समिति ने विधायक से की शिकायत

विधायक ने लिया तत्काल संज्ञान जिला शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी को समस्या का निराकरण करने का दिया निर्देश

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बस्तर के शाला प्रबंधन एवं संचालन समिति बस्तर के द्वारा आज शुक्रवार को मूल भूत समस्याओं में सुधार करने को लेकर क्षेत्रीय विधायक लखेश्वर बघेल के निवास में पहुंचकर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति एवं पालक गण स्कूल की व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए त्वरित निराकरण की माँग की । पलकों ने विधायक को अतिरिक्त कक्ष की आवश्यकता , नवनिर्मित शौचालय में जलापूर्ति एवं जल निकासी , भवन रिपेयरिंग पश्चात विद्युत आपूर्ति एवं वायरिंग में सुधार की आवश्यकता को लेकर जानकारी दी। साथ ही पालको ने प्राथमिक कक्षाओं में केवल 2 शिक्षक होने के कारण प्राथमिक शाला में संचालन में अव्यवस्था देखने को मिल रहा है। भृत्य एवं सफाई कर्मी नहीं होने कारण शाला परिसर में नियमित साफ-सफाई में का भी अभाव रहता है हिंदी माध्यम शालाओ के बच्चे। भी इसी शाला में पढ़ने के कारण भी सफाई की ज्यादा आवश्यकता है।पालको ने आगे बताया कि मध्यान भोजन किचन सेट की भी आवश्यकता है। अन्य हाई स्कूल, की तरह साइकिल स्टैंड की बनाने को लेकर भी प्रमुख रूप से विधायक को अवगत कराया।

बस्तर आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने बालकों की समस्या का त्वरित निराकरण करते हुए बघेल ने तत्काल आरईएस विभाग के ई डीपी देवांगन तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान को जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। साथ ही मूलभूत समस्याओं को लेकर बार-बार शिकायत की नौबत ना आने का निर्देश भी उच्च अधिकारियों को दिया।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने श्री राम फायनेंस के छात्रवृत्ति योजना के तहत 77 छात्रों को छात्रवृत्ति वितरित की

0

सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत 40 छात्राओं को साइकिल वितरण किया

अमृत महोत्सव के तहत शहीद गुंडाधूर के गांव नेतानार भ्रमण किए छात्रों को प्रमाणपत्र वितरण किया

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने श्रीराम फायनेंस कंपनी के छात्रवृत्ति वितरण योजना के तहत माडल स्कूल माड़पाल में 77 बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की एवं सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत 40 छात्राओं को साइकिल वितरण किया , एवं भारत पर्यटन , पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नेतानार भ्रमण पर गये छात्र छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरण किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की आज जब निजी कंपनियों के द्वारा केवल मुनाफे को प्राथमिकता दी जाती है वहीं श्रीराम फायनेंस कंपनी के द्वारा अपने सामाजिक दायित्व को समझते हुए जो बच्चों को आज छात्रवृत्ति प्रदान की गई है वह सराहनीय है इसके अलावा उन्होंने सुझाव देते हुए कहा की सामान्य बच्चों को तो सरकार भी छात्रवृत्ति देती है कंपनी को दिव्यांग बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना आरंभ करनी चाहिए हमारी सरकार आज छात्राओं को साइकिल प्रदान कर रही है जिससे की उन्हें स्कूल आने जाने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान,खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज,उप खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन, बीआरसी गरुड़ मिश्रा,श्रीराम फायनेंस कंपनी के तुमन साहू,तुकेश्वर गोस्वामी, आशीष जैन,शिववीर सिंह, राधाकृष्ण सोनी , विजय हाबिल, शाला के प्राचार्य अशोक यादव समेत शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे |

बस्तर सांसद दीपक बैज और चित्रकोट विधायक बेन्जाम भोजपुरी गीत पर थिरके

0

बस्तर सांसद दीपक बैज और चित्रकोट विधायक राजमन बेन्जाम भोजपुरी गीत पर थिरक रहे है। वे स्थानीय बोली में गए गीत पर भी समूह नृत्य कर रहे है। ये नजारा चित्रकोट महोत्सव के समापन के अवसर का है।

जागरूक सांसद लोगो के बीच उनकी समस्या को लेकर अपनी मुखरता दिखाते है। वही लोक संगीत के माध्यम से भी आम लोगो मे जीने और खुशहाल रहने का संदेश देते है।

दिनोंदिन बढ़ रही चित्रकोट महोत्सव की भव्यता: सांसद बैज…

0

तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव का हुआ समापन

तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव के अवसर पर सांसद दीपक बैज ने कहा कि इसकी भव्यता साल दर साल बढ़ रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद बैज ने कहा कि बस्तर की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए संकल्पित छत्तीसगढ़ शासन की मंशा थी कि इस वर्ष भी चित्रकोट महोत्सव का आयोजन भव्यता के साथ हो, किंतु कोरोना के कारण इस महोत्सव के आयोजन को लेकर एक असमंजस की स्थिति थी। जिला प्रशासन द्वारा कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के साथ ही चित्रकोट महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया और यहां मिले अपार जनसहयोग से इसका सफल आयोजन सम्भव कर दिखाया। सांसद बैज ने कहा कि अंचल के विकास के लिए बहुत से कार्य किये जा रहे हैं और इसी कड़ी में यहां की संस्कृति और पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए अंचल के युवाओं को भी बेहतर तरीके से प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अंचल अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा अधिक स्वच्छ होने के कारण यहां पर्यटन के विकास की प्रबल संभावनाएं हैं। उन्होंने चित्रकोट महोत्सव के भव्य आयोजन के साथ ही क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के लिए जिला प्रशासन की जमकर सराहना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने की। विशिष्ट अतिथि के रुप में संसदीय सचिव रेखचन्द जैन तथा विशेष अतिथि के रूप में हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चन्दन कश्यप उपस्थित थे। इसके साथ ही जगदलपुर नगर निगम की सभापति कविता साहू, जनपद पंचायत के अध्यक्ष महेश कश्यप, जिला पंचायत सदस्य मालती बैज, कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर रजत बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को इस अवसर पर सम्मानित किया गया, जिसमें कबड्डी पुरुष वर्ग में कांकेर प्रथम और चित्रकोट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में स्पोर्ट्स एकेडमी लालबाग प्रथम और बालेंगा दूसरे स्थान पर रही। बाॅलीबाल पुरुष वर्ग में चित्रकोट पहले और कांकेर दूसरे स्थान पर रही। बाॅलीबाल महिला वर्ग में स्पोर्ट्स एकेडमी लालबाग पहले और धरमपुरा खेल परिसर दूसरे स्थान पर रही। पिट्टूल महिला वर्ग में मारडूम ए पहले और लालबाग फिटनेस एकेडमी दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा कुर्सी दौड़ में बदरेंगा की अनिता कश्यप पहले नंबर पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में पहला स्थान हेमशीला सेठिया व साथी तथा दूसरा स्थान महिला विकास समूह को प्राप्त हुआ। तीसरा स्थान सुनीता कश्यप एवं साथियों ने प्राप्त किया। स्वच्छ दुकान प्रतियोगिता के तहत पहला स्थान हेमंत होटल, दूसरा स्थान मौर्य होटल और तीसरा स्थान राॅयल डेली नीड्स को प्राप्त हुआ। स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता के अंतर्गत हेमवती और होमन्श की पौने तीन वर्षीय जुड़वा बेटियां महक और माही को प्रथम पुरस्कार, गंगादई और वीरसिंह के तीन वर्षीय पुत्र ओमित को दूसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ।

तीसरे दिन भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर रहा महोत्सव

चित्रकोट महोत्सव का तीसरा दिन भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर रहा। छालीवुड के प्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री अनुज शर्मा द्वारा अपनी भक्ति गीतों के साथ ही छत्तीसगढ़िया गानों के साथ श्रोताओं को बांधे रखा। इसके साथ ही पद्मनी डोरा तथा लोकनर्तक दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी दर्शक देर रात तक झुमते रहे।

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने बकावंड ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों को दी करोड़ों की सौगात

0

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेस्वर बघेल जी के करकमलों से बकावंड ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों को दिया एक करोड़ एक लाख की सौगात दी |

बस्तर विधायक जी ने कहा कि हम सभी वर्गों को लेकर चल रहे है और आज की विकास कार्यों को भी विभिन्न वर्गों में वर्गीकृत करके सभी जगह देने की प्रयास किया है मैं लगातार यही प्रयास कर रहा हूं कि सभी ग्राम पंचायतों में उनको मूलभूत सुविधाओं से लाभ दिलाने लगातार हमनें जारी रखा है |

बस्तर विधायक जी के समक्ष ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया जिसको विधायक जी ने तुरंत निराकरण करते हुए तत्काल एक बोर खनन गाड़ी दूरभाष के माध्यम से तुरंत लगाने को कहा है |

वर्तमान में हमारी सरकार ने नल जल के माध्यम से प्रत्येक घर मे पानी पहुंचाने की काम कर रही है विगत हमारी सरकार आने के पश्चात यह कार्य को लगभग पुरा करने की लक्ष्य रखा है और ऐसे कई ग्राम पंचायतों में इस योजना पूरा किया गया है |

ग्राम पंचायत सरपंचों ने कहा कि भाजपा शासन में हर ग्राम पंचायतों को लेकर नहीं चलती है और छोटे छोटे वर्गों में इस तरह की योजनाओं हमें वंचित रखती थी लेकिन अभी वर्तमान की सरकार में बहुत से काम हो रहे है आज बस्तर विधायक जी के माध्यम से आज 12 पंचायतों में एक करोड़ एक लाख रुपये की बड़ी सौगात हम सभी जनप्रतिनिधियों के द्वारा विधायक जी का आभार व्यक्त करते है |

बस्तर विधायक जी ने गरीब निसहाय लोगों को वनभूमि अंतर्गत आने वाली जमीन की पट्टा वितरण किया वही ग्रामीण ने पट्टा पाकर बहुत उतसाह दिखे और बस्तर विधायक जी का आभार व्यक्त किया |

जिसमें मौजूद रहे ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम बिसाई,जनपद अध्यक्ष सुखदई बघेल,छत्तीसगढ़ कृषक परिषद सदस्य जानकी राम सेठिया, सांसद प्रतिनिधि जगमोहन बघेल पूरन सिंह गोयल श्रवण कश्यप,राजेश कुमार, मजहर खान, बद्रीनाथ जोशी,मोना पाड़ीसरपंचगण दुलभ सूर्यवंशी,कमल राम मौर्य, लक्ष्मण सिंह मौर्य,महेश्वर भद्रे, मंगतीन कश्यप,बुदरु बघेल, मालती भारती, नवल कश्यप, हेमलता भारती, सुमेत कश्यप,रमेश,ब्रिज राम, एवं समस्त कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित रहे |

राज्यपाल उइके का किया गया आत्मीय स्वागत

0

जगदलपुर, 04 मार्च 2022 – राज्यपाल अनुसूईया उइके के तीन दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर पहुंचने पर स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत किया गया।

एयरपोर्ट में पूर्व मंत्री लता उसेंडी, कमिश्नर श्याम धावड़े, बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसके सिंह, पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज, मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने राज्यपाल उइके का आत्मीय स्वागत किया।

दिनोंदिन बढ़ रही चित्रकोट महोत्सव की भव्यता: सांसद बैज

0

तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव का हुआ समापन

जगदलपुर, 4 मार्च 2022 – तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव के अवसर पर सांसद दीपक बैज ने कहा कि इसकी भव्यता साल दर साल बढ़ रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बैज ने कहा कि बस्तर की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए संकल्पित छत्तीसगढ़ शासन की मंशा थी कि इस वर्ष भी चित्रकोट महोत्सव का आयोजन भव्यता के साथ हो, किंतु कोरोना के कारण इस महोत्सव के आयोजन को लेकर एक असमंजस की स्थिति थी। जिला प्रशासन द्वारा कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के साथ ही चित्रकोट महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया और यहां मिले अपार जनसहयोग से इसका सफल आयोजन सम्भव कर दिखाया। सांसद बैज ने कहा कि अंचल के विकास के लिए बहुत से कार्य किये जा रहे हैं और इसी कड़ी में यहां की संस्कृति और पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए अंचल के युवाओं को भी बेहतर तरीके से प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अंचल अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा अधिक स्वच्छ होने के कारण यहां पर्यटन के विकास की प्रबल संभावनाएं हैं। उन्होंने चित्रकोट महोत्सव के भव्य आयोजन के साथ ही क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के लिए जिला प्रशासन की जमकर सराहना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने की। विशिष्ट अतिथि के रुप में संसदीय सचिव रेखचन्द जैन तथा विशेष अतिथि के रूप में हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चन्दन कश्यप उपस्थित थे। इसके साथ ही जगदलपुर नगर निगम की सभापति कविता साहू, जनपद पंचायत के अध्यक्ष महेश कश्यप, जिला पंचायत सदस्य मालती बैज, कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर रजत बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को इस अवसर पर सम्मानित किया गया, जिसमें कबड्डी पुरुष वर्ग में कांकेर प्रथम और चित्रकोट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में स्पोर्ट्स एकेडमी लालबाग प्रथम और बालेंगा दूसरे स्थान पर रही। बाॅलीबाल पुरुष वर्ग में चित्रकोट पहले और कांकेर दूसरे स्थान पर रही। बाॅलीबाल महिला वर्ग में स्पोर्ट्स एकेडमी लालबाग पहले और धरमपुरा खेल परिसर दूसरे स्थान पर रही। पिट्टूल महिला वर्ग में मारडूम ए पहले और लालबाग फिटनेस एकेडमी दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा कुर्सी दौड़ में बदरेंगा की अनिता कश्यप पहले नंबर पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में पहला स्थान हेमशीला सेठिया व साथी तथा दूसरा स्थान महिला विकास समूह को प्राप्त हुआ। तीसरा स्थान सुनीता कश्यप एवं साथियों ने प्राप्त किया। स्वच्छ दुकान प्रतियोगिता के तहत पहला स्थान हेमंत होटल, दूसरा स्थान मौर्य होटल और तीसरा स्थान राॅयल डेली नीड्स को प्राप्त हुआ। स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता के अंतर्गत हेमवती और होमन्श की पौने तीन वर्षीय जुड़वा बेटियां महक और माही को प्रथम पुरस्कार, गंगादई और वीरसिंह के तीन वर्षीय पुत्र ओमित को दूसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ।

तीसरे दिन भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर रहा महोत्सव
चित्रकोट महोत्सव का तीसरा दिन भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर रहा। छालीवुड के प्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री श्री अनुज शर्मा द्वारा अपनी भक्ति गीतों के साथ ही छत्तीसगढ़िया गानों के साथ श्रोताओं को बांधे रखा। इसके साथ ही पद्मनी डोरा तथा लोकनर्तक दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी दर्शक देर रात तक झुमते रहे।

आमचो बस्तर हेरीटेज सोसायटी की साधारण सभा की बैठक सम्पन्न

0

महापौर, संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने हेरीटेज सोसायटी को जीवंत तथा गतिशील रखने हेतु दिए आवश्यक सुझाव

जगदलपुर, 04 मार्च 2022 – आमचो बस्तर हेरीटेज सोसायटी की साधारण सभा की बैठक आज कलेक्टोरेट जगदलपुर के प्रेरणा कक्ष में कलेक्टर एवं आमचो बस्तर हेरीटेज सोसायटी के अध्यक्ष रजत बंसल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम के महापौर सफीरा साहू, संभागायुक्त एवं आमचो बस्तर हेरीटेज सोसायटी के संरक्षक श्याम धावड़े, नगर निगम के सभापति कविता साहू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं आमचो बस्तर हेरीटेज सोसायटी के उपाध्यक्ष रोहित व्यास सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। बादल एकेडमी, कलागुड़ी, थिंक बी और ट्रेवल बस्तर जैसी संस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा बस्तर की कला, संस्कृति, पर्यटन आदि विरासतों को सहेजने और संवारने हेतु गठित इस आमचो बस्तर हेरीटेज सोसायटी को जीवंत एवं गतिशील बनाए रखने हेतु महापौर सफीरा साहू, संभागायुक्त श्याम धावड़े सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा आवश्यक सुझाव भी दिए गए।

बैठक में महापौर सफीरा साहू ने आमचो बस्तर हेरीटेज सोसायटी के सफल संचालन हेतु हर संभव सहयोग करने की बात कही। संभागायुक्त एवं संरक्षक श्याम धावड़े ने आमचो बस्तर हेरीटेज सोसायटी के दायरे में सम्पूर्ण बस्तर संभाग को शामिल करने तथा इसमें सम्पूर्ण संभाग के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने को कहा। इस अवसर पर कलेक्टर रजत बंसल ने उपस्थित लोगों को आमचो बस्तर हेरीटेज सोसायटी के कार्यो एवं उद्देश्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने ने कहा कि बस्तर संभाग में निवासरत सभी समाजों के प्रतिनिधियों को इस हेरीटेज सोसायटी का नोडल बनाया जाएगा। इसके अलावा आदिवासी समाज के साथ-साथ गैर आदिवासी समाज के कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु उनके सामाजिक प्रतिनिधियों को भी नोडल बनाया जाएगा। बंसल ने हेरीटेज सोसायटी के अन्तर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने वाले समाज प्रमुखों को प्रोत्सोहन राशि प्रदान करने की जानकारी भी दी।

बैठक में संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन धीरज नशीने ने आमचो बस्तर हेरीटेज सोसायटी के उद्देश्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि इसके उद्देश्यों को पूरा करने हेतु पांच संस्थाओं का संचालन किया जा रहा है। जिसमें बस्तर ऐकडमी आॅफ डांस, आर्ट एण्ड लिटरेचर (बादल), बस्तर आर्ट गैलरी, बस्तर कलागुड़ी, थिंक बी एवं ट्रेवल बस्तर को शामिल किया गया। इस दौरान 16 फरवरी 2022 को इस सोसायटी अन्तर्गत संचालित संस्थाओं हेतु प्रस्तुत किए गए ऐजेण्डा अनुसार लिए गए निर्णय को सर्वसम्मति से पारित भी किया गया।

HDFC BANK PARIVARTAN व VRUTTI संस्था द्वारा डौंडी ब्लॉक के दो गाँव में किसानों को सोलर आधारित कृषि यंत्र दिया गया।

0

HDFC BANK PARIVARTAN व VRUTTI संस्था द्वारा डौंडी ब्लॉक के दो गाँव मंगलतराई और मरकाटोला में 5 -5 किसानों को समूह में सोलर आधारित कृषि यंत्र (solar Irrigation) दिया गया।

किसान अब गर्मी के समय मे भी आसानी से गर्मी फसल उत्पादन कर सकता है सोलर आधारित कृषि यंत्र कम से कम 8 से 10 एकड़ कृषि भूमि तक पानी पहुचा सकता है अब किसान को बारिश के भरोसे बैठे रहने की जरूरत नही है अब किसान वर्ष में दो से तीन फसल का उत्पादन कर सकता है यह यंत्र सूर्य की ऊर्जा से चलने वाला यंत्र है इसमें बिजली की कोई खपत नही है आसानी से 8 से 10 एकड़ कृषि भूमि में पानी उपलब्ध करा सकता है पानी की सुविधा न होंने की वजह से किसानों का आय सीमित हो गया था वे साल में एक ही फसल लेते थे जिसे की उनकी आजीविका में बहुत बड़ी समस्या थी अब वे आसानी से फसल उत्पादन कर अपनी आय को बढ़ा सकते है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दोनों गाँव के किसानों द्वारा HDFC BANK PARIVARTAN व VRUTTI संस्था का आभार व्यक्त किया।जिसमें मुख्य रूप से वृत्ति संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर ज्ञान दास जी, एग्रीकल्चर विशेषज्ञ राहुल राजपूत जी , एग्रीबिजनेस मैनेजर स्वाधीन स्वाई, MIS PARSON प्रवीण साहू जी व विलेज कोऑर्डिनेटर डॉली कचलामे, दीपिका मसीह, किसान भाई बहन उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is gangu.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS