City Media - Page 1283 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1283

दल्ली राजहरा में हुआ NSUI की मुहिम कैंपस चलो यात्रा का पोस्टर विमोचन

0

आज बालोद जिले के दल्ली राजहरा में कैंपस चलो यात्रा का आयोजन किया गया जिसमे NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे जी के निर्देश अनुसार बालोद जिला कैंपस चलो अभियान के प्रभारी फराज अहमद ,आदित्य नारंग, दामेंद्र परघनिया जी का आगमन राजहरा हुआ जिनका छात्र नेता भरत देवांगन के नेतृत्व में फूलमाला पहनाकर जोशीला स्वागत किया गया |

जिसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर , एल्डरमैन प्रमोद तिवारी एवं प्रभारियों द्वारा महाविद्यालय के बाहर अभियान का पोस्टर विमोचन किया गया तत्पश्यात कैंपस चलो यात्रा के प्रभारियों द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य के साथ बैठक की गई एवं महाविद्यालय के संबंध में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जिसके पश्चयात कैंपस चलो अभियान के प्रभारियों द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के आफिस में कार्यकर्ताओं की बैठक ली गयी एवं अभियान के विभन्न मुद्दों पर प्रकाश डाला जिसमे प्रभारियों द्वारा बताया गया की अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं को छात्रों तक पहचाना है एवं छात्र छात्राओ कि सभी समस्यओ का निराकरण करना है उक्त मौके पर विशेष रूप से छात्र नेता , दिनेश यादव, अशोक श्रीवास्तव, रंजीत बघेल, एस निशा, अभय बंबेश्वर, कुलदीप साहू, आकाश सिंघ, चंदन ठाकुर, निहाल उके, नीरज साहू, राज, देवयानी, राजन, सिद्धार्थ, सुधीर, रवि रंगारी, रौनक, अमन जायसवाल, हेमंत पटेल , निखिल कड़पति, दीपक , रोहन, देवनारायण, हिमांशु मेश्राम, खिलेष पटेल, आयुष दुबे, आत्माराम ,नंदकुमार, प्रवीण यादव, परदेसीराम एवं अन्य साथी उपस्थित थे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

गोपी साहू अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी की सराहनीय पहल, जरुरतमंदो को कंबल वितरित किया

0

गोपी साहू अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी के माध्यम से जरुरत मंदो के लिए कंबल वितरित करना सराहनीय पहल |

लोकेश्वरी साहू अध्यक्ष के मुख्य अतिथि, विद्या शर्मा उपाध्यक्ष के अध्यक्षता और मुख्य नगरपालिका अधिकारी के सानिध्य में कार्यक्रम संपन्न, जरुरत मंदो के मदद के लिए मकरसंक्रांति में नगर पंचायत में परोपकारी आयोजन मे उपाध्यक्ष विद्या शर्मा और पार्षद व मुख्य नगरपालिका अधिकारी रहे उपस्थित – लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा

वरिष्ठ एवं बुजुर्ग नगर के नागरिकों के स्वास्थ्य की कामना करते हुए अति जरूरतमंद लोगों को अध्यक्ष एवं पार्षदों के कार्यकाल 2 साल पूरे होने के अवसर पर बांटे कंबल एवं मास्क |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अध्यक्ष व पार्षदो ने मास्क लगाने व कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की भी अपील की..अध्यक्ष ने मकरसंक्रांति कि समस्त नगर वासियों को दी बधाई और सभी नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए किए मंगलकामना |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

डौंडीलोहारा. नगर पंचायत डौंडीलोहारा अंतर्गत नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू व पार्षदो ने मकरसन्क्रान्ती पर्व व दो वर्ष का कार्यकाल पुरा होने के अवसर पर विभिन्न जरुरतमन्दो को कम्बल व मास्क वितरित किया.अध्यक्ष ने कहा की ठंड के मौसम मे कइ जरुरतमन्दो के पास कम्बल आदि की व्यव्स्था नही होने से उन्हे परेशानी हो रही थी जिसकी सुचना मिलने पर उन्होने अपने पार्षद साथियो के साथ जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर भी मास्क व कम्बलो का वितरण किया. इस दौरान लगभग 20 जरुरतमन्दो को कम्बल,मास्क व तिल के लड्डू वितरित किये .इस दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष विद्या शर्मा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान पार्षद झुमुक कोसमा, ममता शर्मा, दशोदा भुआर्य, अनिता साहू, सोहद्रा देवान्गन रहिमत कोसमा सब इंजीनियर भानु प्रकाश घोष पंकज चंद्राकर रामयश पटेल राम गुलाल सिन्हा महेंद्र साहू दीपक प्रकाश ठाकुर नीलकंठ ठाकुर ईश्वर आर्य गोविंद उइके पुरुषोत्तम चंद्राकर लक्ष्मी तिवारी सुभाष श्रीवास्तव अन्य लोग भी मौजुद रहे.

बालीकोंटा में त्रिकोणीय मुकाबले से रोमांचक मुकाबले के आसार, बिसात बिछी लेकिन नहीं जम चुनावी रहा रंग, कोरोना और मौसम के कारण इस पर व्यापक असर

0

जगदलपुर। बस्तर जिले में त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के तहत पंचायतों में उपचुनाव कराए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में जगदलपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के बालीकोंटा में भी चुनाव हो रहा है। बालीकोंटा में त्रिकोणीय मुकाबले से रोमांचक मुकाबले के आसार हैं किंतु कोरोना गाइडलाइंस और मौसम में गड़बड़ी के कारण चुनावी रंग नहीं जम पा रहा है।

जगदलपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के बाली कोंटा में पंचायत आम चुनाव में तायमनी कश्यप सरपंच निर्वाचित हुई थी किंतु स्वास्थ्यगत कारणों से उनकी मौत हो गई जिसकी वजह से उपचुनाव हो रहा है जिसमें 3 लोगों में सरपंच बनने के लिए नॉमिनेशन भी किया है जिसके तहत 20 जनवरी को चुनाव होगा। चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है और प्रशासन द्वारा कोरोना गाइडलाइंस के कारण आम सभा, चुनावी रैली एवं अन्य प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है जिसके वजह से प्रत्याशी सिर्फ घर घर जाकर ही प्रचार प्रसार कर सकते हैं। इस कारणवश किसी भी प्रकार का रंग गांव में नहीं जम रहा है और रही सही कसर मौसम ने भी पूरी कर दी है। विगत 4 दिनों से बस्तर जिले में बारिश के कारण शाम को चुनावी रंगत नहीं जम पा रही है।

लक्ष्मनी ,लच्छनी और फूलमती चुनाव मैदान में बालीकोंटा पंचायत उपचुनाव में लक्ष्मनी, लच्छनी और फूलमती चुनाव मैदान में हैं। लक्ष्मनी कश्यप वर्तमान में पंच हैं और कार्यवाहक सरपंच की जवाबदारी संभाल रही है। वहीं लच्छनी पूर्व सरपंच तायमनी की देवरानी सरपंच कुर्सी घर में रहे उसके लिए प्रयासरत हैं। इसी प्रकार फूलमती जो कि पूर्व सरपंच रह चुकी है और पिछले चुनाव में तायमनी कश्यप से हार चुकी है जिससे वह सरपंच बनने एड़ी चोटी का जोर लगा रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

Breaking Corona – जाने ! आज दल्लीराजहरा से कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में बहुत तेजी से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है | कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित होने में समय नहीं लगेगा |

आज 14/01/2022 को आये कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के अनुसार डौंडी ब्लॉक में सबसे अधिक दल्लीराजहरा से 10 एवं ग्रामीण क्षेत्रों से 02 कोरोना पॉजिटिव मिले |

वार्ड के अनुसार कोरोना पॉजिटिव की संख्या इस प्रकार रही –

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

निलंबित आईपीएस अधिकारी जी पी सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो ने 4 दिन की रिमांड पर फिर से लिया

0

निलंबित आईपीएस अधिकारी जेपी सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो ने 4 दिन की रिमांड पर फिर से ले लिया है एसीबी का कहना है कि जीपी सिंह ने 2 दिन की रिमांड में किसी प्रकार का सहयोग नहीं किया है | उन्होंने माननीय न्यायालय में 5 दिन की रिमांड की मांग की थी जिसे न्यायालय ने 4 दिन की करते हुए पुलिस रिमांड दी गई है |

कोर्ट से निकलने के बाद जीपी सिंह ने लिफ्ट में चढ़ने से पहले मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि मुझे राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है मैंने ऐसी भी कि 2 दिन की रिमांड में पूरा सहयोग किया है और ऐसी भी जितना भी रिमांड में लेना चाहे ले ले हम तैयार हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

प्रभारी मंत्री कवासी लखमा एवं विधायक चंदन कश्यप ने स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर रामक़ृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस तथा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में उद्गार व्यक्त किए

0

जगदलपुर। देश के महान संत स्वामी विवेकानंद ने देश-दुनिया को जीवन की सार्थकता का ज्ञान दिया। किस तरह जीवन को सफलता के रास्ते पर ले जा सकते हैं उसका संदेश दिया। अबुझमाड़ के बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार सिखा कर रामकृष्ण आश्रम काफी अच्छा काम कर रहा है। इससे अबुझमाड़ जैसे विषम परिस्थिति वाले इलाके में ज्ञान की ज्योति जल रही है। बच्चों को स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलकर जीवन को सफल बनाना है। प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर रामक़ृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस तथा आजादी की अमृत महोत्सव कार्यक्रम में यह उद्गार व्यक्त किए। अपने चिरपरिचित अंदाज में उन्होंने कहा कि मेरा पिता भी अबुझमाड़िया जैसा था, मुझे पढ़ाया नहीं। बावजूद मैंने जीवन भर कड़ी मेहनत की और आज गांव का एक साधारण आदमी मंत्री के रूप में आप लोगों के सामने खड़ा हूं। यहां आश्रम में आकर काफी सुखद अनुभव होता है। शासन प्रशासन आश्रम की व्यवस्था पर हर संभव मदद करते हैं। आगे भी लगातार सहयोग देते रहेंगे।

विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को ऊर्जावान और सही दिशा में काम करने के लिए हमेशा प्रेरित किया। उनका आदर्श हर किसी के लिए सफल भविष्य का मार्ग दिखाता है। देश भक्ति और राष्ट्र सेवा का उन्होंने संदेश दिया। इसलिए आज उनके जयंती दिवस पर हम सभी को यह संकल्प लेना है कि गरीब और असहाय लोगों की मदद करना है तथा देश की उन्नति के लिए योगदान देना है। रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी व्यापतानंद महाराज ने अपने सारगर्भित उदबोधन में कहा कि 36 साल के सफर में सबके प्रयास से अबुझमाड़ के बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने में काफी काम हुए हैं। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि आने वाले 50 साल में देश स्वतंत्र होगा आखिरकार 1947 में देश आजाद हुआ। उनकी सोच थी देश के युवा शिक्षित, चरित्रवान, बलवान, साहसी बने। उन्होंने कहा कि शिक्षा का लक्ष्य नौकरी नहीं होना चाहिए बल्कि एक अच्छा इंसान बनना मुख्य बात है। इसलिए स्वामी विवेकानंद ने कहा था एक अच्छा इंसान जीवन में हर क्षेत्र में ऊंचाईयों को छू सकता है। छात्र निर्मल उसेंडी ने स्वामी विवेकानंद के संदेश को शानदार तरीके से सबके सामने रखा। इस नन्हें बालक से मंत्री ने पूछा बड़े होकर क्या बनोगे उसने कहा खैरागढ़ जाकर संगीत सिखूंंगा। फिर मंत्री ने पूछा क्या बनोगे उसने कहा अबुझमाड़ के बच्चों को तबला सिखाऊंगा। इस बालक के जवाब से स्वामी विवेकानंद के बताए शिक्षा का संस्कार नजर आया। क्योंकि उसने कलेक्टर या शिक्षक बनने की जगह अबुझमाड़ के लोगों के भलाई की बात कही।

कार्यक्रम में कैलाश पोयाम, देवलाल उसेंडी, अमित भद्र, राजेश दीवान समेत कलेक्टर, एसपी और जनप्रतिनिधि एवं आश्रम के संत और शिक्षक सहित बच्चे मौजूद थे।
सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

Breaking बालोद जिले में रात्रिकालीन कर्फ्यू को लेकर कलेक्टर ने संशोधित आदेश जारी किया

0

बालोद जिले में रात्रिकालीन कर्फ्यू को लेकर कलेक्टर ने संशोधित आदेश जारी किया –

ठंड के मौसम में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, तीन दिनों में 22 से 23 मिलीमीटर बरसात

0

जगदलपुर। बस्तर जिले में ठंड के मौसम में बारिश हो रही है जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और ठंड भी बढ़ गई है। तीन दिनों में 22 से 23 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

स्थानीय मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार , गुरुवार व शुक्रवार को देर शाम को बारिश हुई। गुरुवार सुबह से शुक्रवार सुबह तक 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज किया गया जबकि बुधवार- गुरुवार के बीच दो मिलीमीटर बारिश दर्ज हुआ। वहीं शुक्रवार शाम से बारिश अनवरत जारी है किंतु आंकड़े बारह बजे तक संग्रहित किए जाने से अभी आंकड़े बताना असंभव है। मौसम विभाग के अधिकारी एस आर सोरी ने बताया कि द्रोणिका व खाड़ियों से आ रही नमी के कारण बस्तर में बारिश हो रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

कांग्रेस की विचार गोष्ठी, एकजुट रहकर पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प, विधायक अनूप नाग ने कार्यकर्ताओं को पार्टी का संघर्षपूर्ण इतिहास एवं रीति नीति के बारे में दी जानकारी

0

दीपक पुड़ो कांकेर – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पखांजूर द्वारा अंतागढ़ विधायक अनूप नाग एवं राज्य योजना आयोग की सदस्य कांति देवी नाग की मौजूदगी में विचार गोष्ठी एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन किया।
जिसमें विधायक अनुप नाग द्वारा कांग्रेस पार्टी के इतिहास एवं जीवनी पर प्रकाश डाला गया। बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। साथ ही देश के संविधान एवम एकता को बचाये रखने का संकल्प लिया गया।

विधायक नाग ने कार्यकर्ताओं को पार्टी का इतिहास और रीति-नीति के बारे में जानकारी दी एवं पार्टी के संघर्ष पूर्ण इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और गठित कांग्रेस सरकारों द्वारा किये गए लोकहित, भूपेश बघेल सरकार की लोकहित एवं जनहित उपलब्धियां और राष्ट्र के निर्णयों पर विचार व्यक्त किये गये । इस दौरान कई वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के 137 वर्ष का गरिमामय इतिहास है। आजादी के लिए कांग्रेसियों के योगदान पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कहा कि आज संविधान पर प्रहार हो रहा है।

राज्य योजना आयोग सदस्य कांति नाग ने लोगों को अधिक से अधिक पार्टी की विचारधारा से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा 137 वर्ष पुरानी पार्टी देश को आजाद काने से लेकर मोबाइल युग की जनक हैं उन्होंने आगे कहा की शुरू से आज तक कांग्रेस ने नैतिक मूल्यों, समाजवादी सोचो और जन कल्याणकारी कामों से देश की तरक्की व उन्नति में अपना अहम योगदान से आधुनिक भारत की नींव रखी ।
विधायक अनूप नाग ने संगठन के पदाधिकारियों संग आंतरिक चुनावों से पहले सदस्यता अभियान की समीक्षा की बैठक में विधायक नाग एवं कांति नाग ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा की, सुधार के तरीकों पर चर्चा की और सभी जोन से लेकर सेक्टर, बूथ स्तर तक जन जागरण अभियान की रिपोर्ट का आकलन किया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया हमने ऑफलाइन और डिजिटल दोनों तरह से सदस्यता अभियान में तेजी लाने, प्रशिक्षण शिविरों को सख्ती से आयोजित करने और आने वाले दिनों में नागरिकों के मुद्दों को उठाने का संकल्प लिया है।

इस दौरान कांग्रेस की विचारधारा एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की रीति नीति और विधायक अनूप नाग की कार्यशैली से प्रभावित होकर लगभग 40 युवाओं ने सदस्यता फॉर्म भरकर कांग्रेस सेवादल की सदस्यता ग्रहण की जिसके उपरांत विधायक अनूप नाग ने फूल माला पहनाकर युवाओं का पार्टी में स्वागत किया साथ ही विधायक ने कहा अब सदस्यता अभियान को ज्यादा बल देंगे ।

इन्होंने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता

छोटू बर्मन, नीलेश पटारी, सुमन मिस्त्री, प्रणव गाइन, सौरव घोष, मनतोष मंडल, राहुल बड़ाई, कौशिक बाला, इम्लेश बैरागी, बिप्लब मिस्त्री, इंद्रजीत विश्वास, श्रीवास दास, पापिया अधिकारी, रोहित दास, प्रियंका बर्मन, अजय विस्वास, मुकेश ताम्रकार, करण मिस्त्री, तुषार विस्वास, राहुल वर्मन, राजेश बर्मन, राहुल बर्मन, जयतोश मिस्त्री, अमरदीप बाला, तनमय बाला, शेखर घरामी, चंदन राय, सूजन हालदार, मिथुन बड़ाई, मन्तोष विस्वास, सुब्रत हालदार आदि ।

ये रहे मौजूद

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज साहा, विधायक प्रतिनिधि टुलु भट्टाचार्य, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रजीत विश्वास, दुर्गेश ठाकुर, संतोष कीर्तनिया, निरंजन ढाली, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान कांग्रेस, जोन सेक्टर बूथ के पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि गण समेत सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

जनपद सदस्य संजय बैस ने लंच बॉक्स की व्यवस्था स्वयं के खर्चे पर कर आँगन बॉडी केंद्र के 155 बच्चों के लिये गर्म भोजन लेकर घर घर पहुचे

0

आज जनपद सदस्य संजय बैस ने कुसुमकसा के समस्त आँगन बॉडी केंद्र के 155 बच्चों के लिये गर्म भोजन लेकर घर घर पहुचे उसके लिये लंच बॉक्स की व्यवस्था अपने स्वयं के खर्चे पर वितरित किये आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओं ने जनपद सदस्य संजय बैस को उन्होंने बताया था कि बच्चों को गर्म भोजन देने में टिफिन की दिक्कत आता है | बच्चे अपने घर से कुछ भी बर्तन ले आते है जिसमे हमे देने में दिक्कत का सामना होता है | संजय बैस ने तुरंत समस्या समझते हुए बच्चों के लिये 155 टिफिन बॉक्स की व्यवस्था किये | संजय बैस ने बताया कि हमारे गाँव के बच्चे आंगनबाड़ी में कुछ भी बर्तन से भोजन लेने जा रहे थे सबको एक समान ऐसी व्यवस्था हो जो सबको समान लगे और उनको पर्याप्त भोजन मिल सके इस लिये उनके लिये लंच बॉक्स की व्यवस्था किये है और इस कोरेना कार्यकाल में बच्चों की ऊर्जा और पौष्टिकता मिलते रहे जिससे बच्चे हष्ट पुष्ट स्वस्थ रहे करके बच्चो को टिफिन की व्यवस्था किये है |

कुसुमकसा के सरपंच ने बताया कि कोरेना कार्यकाल के कारण आंगनबाड़ी केंद्र बन्द है परंतु बच्चो को घर घर गर्म भोजन देना है | गर्म भोजन देने के लिये हमारे जनपद सदस्य संजय बैस जी का मैं आभार व्यक्त करता हु | उनका यहाँ कार्य प्रशंसनीय है | आँगन बॉडी के सुपरवाइजर श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि 6 वर्ष से 10वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र बन्द के बावजूद उनको गर्म भोजन देना है आज हमको 155 बच्चो के लिये टिफिन की व्यवस्था हमारे जनपद सदस्य संजय बैस किया है मैं अपने पूरे आंगनबाड़ी स्टाप की तरफ से उनका दिल से धन्यवाद देती हूं इस टिफिन बॉक्स वितरण में सरपंच शिवराम सिन्द्रामे उपसरपंच दीपक यादव डॉ नसीम खान देवराज जैन योगेंद्र सिन्हा होमन कौशिक गिरजा सिन्हा स्वेता श्रीवास्तव उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS