City Media - Page 1299 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1299

विकासखंड स्तरीय पशु मेला प्रदर्शनी एवं किसान संगोष्ठी प्रतियोगिता का आयोजन

0

दल्लीराजहरा:- विकास खंड डौंडी के अंतर्गत ग्राम चिपरा में विकासखंड स्तरीय पशु मेला प्रदर्शनी एवं किसान संगोष्ठी प्रतियोगिता का आयोजन 5 जनवरी दिन बुधवार को किया गया है। प्रतियोगिता में सहभागिता बनने के लिए कार्यक्रम के पूर्व कला मंच चिपरा तथा पशु चिकित्सालय कुसुमकसा में निःशुल्क पंजीयन किया जाएगा।

ग्राम चिपरा (कुसुमकसा) विकासखंड डौंडी स्तरीय पशु मेला प्रदर्शनी व किसान संगोष्ठी सह केसीसी KCC शिविर दिनांक 5/1/2022 बुधवार को |

🔺 पशु पक्षी पंजीयन सुबह 9 बजे – 10 बजे

🔺 किसान क्रेडिट कार्ड शिविर 10 बजे से -1 बजे तक

🔺 किसान संगोष्ठी 11 बजे से -1 बजे तक

🔺 शासकीय योजनाओ की जानकारी व अतिथि उदबोधन 1 बजे से -2:30 बजे तक

🔺 पुरस्कार वितरण व समापन 2:30 – 3:00 बजे

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

प्रतियोगिता में सहभागी बनने किसान व पशु पक्षी पंजीयन अनिवार्य है. इस हेतु पशु पक्षी के साथ चिपरा कला मंच दिनांक 5/1/2022 सुबह 9 बजे पहुंचे. कार्यक्रम पूर्व पंजीयन हेतु संतोष नारंग पशु चिकित्सालय कुसुमकसा मोबाइल न. 9691493098 से संपर्क कीजिये.अधिक जानकारी हेतु कार्यक्रम प्रभारी डॉ बी डी साहू मोबाइल 9752203090 से संपर्क किया जा सकता है.

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मुख्यमंत्री ने दी चेतावनी – छत्तीसगढ़ तीसरी लहर की ओर, लग सकता है लॉकडाउन, सभी बड़े आयोजनों और सभाओं पर लगाई रोक

0

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की उच्च स्तरीय आपात बैठक ली। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा – हम निश्चित रूप से तीसरी लहर की ओर बढ़ रहे हैं। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ेंगे। इसकी जल्द पहचान और तत्काल इलाज शुरू कर स्थिति नियंत्रित की जा सकती है। बड़े आयोजनों और सभाओं पर रोक लगाने की आवश्यकता है। सीएम ने कहा कि मरीजों के बढ़ने पर लॉकडाउन का फैसला भी लिया जा सकता है।

अधिकारियों ने सीएम को कोरोना के मौजूदा हालात और दूसरे प्रदेशों में आ रहे केस के बारे में जानकारी दी है। अधिकारियों का कहना था, देश भर में मरीज बढ़ रहे हैं। यह तीसरी लहर की दस्तक है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सीएम भूपेश बघेल ने कोरोना संक्रमण के नियंत्रण और संक्रमित मरीजों के इलाज के पुख्ता बंदोबस्त करने को कहा है। उन्होंने सभी स्थानों पर कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा, लॉकडाउन हमारा अंतिम विकल्प होगा, कोरोना की रोकथाम के लिए विभागों को तैयार रहने के निर्देश |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पंजाब के स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने पहुँचे सांसद व विधायक…

0

🔺 स्वर्ण मंदिर दरबार में माथा टेककर बस्तर सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश हेतु की अमन,चैन व शांति की प्रार्थना..

⏭️आज बस्तर सांसद दीपक बैज सपरिवार एवँ हस्तशिल्प कला बोर्ड के अध्यक्ष व विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप पहुँचे पंजाब के स्वर्ण मंदिर जहाँ उन्होंने स्वर्ण मंदिर दरबार में माथा टेककर दरबार साहब का आशीर्वाद व पूजा अर्चना कर दर्शन लाभ लिया। साथ ही बस्तर सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए सुख,समृद्धि अमन चैन व शांति के लिए प्रार्थना की…

◾इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष जगदलपुर अनिता पोयाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष लोहंडीगुड़ा महेश कश्यप,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव दुर्गेश राय,सांसद प्रतिनिधि गीदम प्रवीण राणा,रमेश बैज,केदार ढेक,विमल सलाम,मुकुंद ठाकुर एवँ अन्य मौजूद रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

दल्लीराजहरा – परीक्षा देने दुर्ग जा रहे युवक की सिग्नल पोल से टकरा जाने से हुई मौत

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा से दुर्ग आ रहे युवक ने चलती ट्रेन से गेट में लटक कर बाहर झांक रहा था  इसी दौरान वह सिग्नल पोल से टकरा गया और ट्रेन के नीचे आ गया इससे उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दल्लीराजहरा निवासी पुष्पक मौर्य पिता विष्णु मौर्य (22) रविवार को दुर्ग सहायक श्रम परीक्षक का एग्जाम देने आ रहा था। वह अपने दोस्तों के साथ दल्लीराजहरा दुर्ग मेमू से गया था। पुष्पक गेट पर ही खड़ा था और गेट के बाहर झाँक रहा था अचानक सामने आये सिग्नल पोल पुष्पक के सिर से टकरा गया।

टक्कर लगने से पुष्पक ट्रेन से नीचे गिरकर पटरी में जा पहुंचा और उसका शरीर कई टुकड़ों में कट गया। जब ट्रेन रुकी तो उसके दोस्तों ने इसकी सूचना उसके घर वालों को दी। घर वाले सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। जीआरपी ने पंचनामा कार्यवाही करके शव का पोस्टमॉर्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

पुष्पक के पिता विष्णु मौर्य मेहनत मजदूरी करते हैं। पुष्पक तीन भाइयों में सबसे छोटा है उसके दोनों बड़े भाई सरकारी नौकरी में है | पुष्पक ग्रेजुएशन करने के बाद एमए प्रथम वर्ष में पढ़ रहा था और साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इतना पढ़ने के बाद भी वह एक छोटा सा सबक भूल गया। चलती ट्रेन में हाथ या सिर न निकालने की सलाह दी जाती है|

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

गांजे के दो मामलों में 258 किलो गांजा जप्त, 12 लाख से अधिक का गांजा बरामद, मलकानगिरी के 6 तस्कर गिरफ्तार

0

जगदलपुर – विगत 24 घंटे में दो आपराधिक प्रकरणों में 6 गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है. मामले में 258 किलो गांजा की जप्ती की गयी है. मामला दरभा थाना क्षेत्र का है.

मामले की जानकारी देते हुए दरभा थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि ग्राम छिंदवाड़ा में बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सुचना मिली थी, जिसमें दो व्यक्ति फंसे हुए हैं. उक्त बोलेरो वाहन क्र. ओडी-30-सी 5553 में जी गणेश उर्फ जी सनमुखा निवासी मलकानगिरी एवं केदारनाथ साबर निवासी मलकानगिरी (उड़ीसा) फंसे हुए थे. इस वाहन की जांच करने पर 144 किलो गांजा (अनुमानित कीमत 7 लाख 25 हज़ार) मिला जिसे जप्ती कर आगे की कार्यवाई की गयी. दुसरे मामले में सुकमा के ग्राम तोंगपाल की ओर से जगदलपुर की ओर आने वाले वाहन को दरभा फारेस्ट नाके के पास चेकपोस्ट लगाकर जांच की गयी. फोर्ड वाहन क्र. ओडी-02-पी-4955 में प्रभास रंजन परीदा, सौम्य रंजन महंती, सोमेश गौड़ा व पी नवीन राव सभी निवासी मलकानगिरी (ओडिशा) बैठे हुए थे. जांच करने पर उक्त वाहन से 114 किलो गांजा (अनुमानित कीमत 5 लाख 70 हज़ार रुपये) मिला, जिसे जप्त कर लिया गया. सभी आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20(बी) के तहत कार्यवाई कर अपराध पंजीबद्ध किया गया है.

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ के नागरिकों को दी गयी बड़ी सौग़ात

0

5000 वर्गफ़ीट तक के मकानों को परमिशन मिलेगी 1 सेकंड में….

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया नए भवन अनुज्ञा पोर्टल का शुभारंभ

15 दिवस के रिकार्ड समय में तैयार हुआ पोर्टल, मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा

बिना मानवीय हस्तक्षेप के जारी होंगी भवन अनुज्ञा…लाखों नागरिकों को मिलेगी राहत |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

Big Breaking दल्लीराजहरा में फिर बरपा कोरोना का कहर……

0

दल्लीराजहरा – जिले में कोरोना का आंकड़ा दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। दल्लीराजहरा के वार्ड क्र 26 निवासी जो कि सूरत से आया था एवं वार्ड क्र 07 सीआईएसएफ बैरक यह भिलाई से आया था कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है |

वहीं संक्रमण पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षात्मक कदम नहीं उठाया जा रहा हैं। इधर, जिले के लोग भी कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाह बने हुए हैं। दरअसल, दल्लीराजहरा में एक दिन में कोरोना के 2 नए केस मिले है।

कोरोना के मिल रहे मामलों के बाद भी लोग नहीं चेत रहे हैं और बेफिक्र होकर घूम रहे हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ विभाग भी इसको लेकर लापरवाह बना हुआ है। इतना ही नहीं, कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नहीं दिख रहे है। बाजार में लोग पहले की तरह बिना मास्क के घूम रहे हैं। इस पर अंकुश नहीं लगाया तो कोरोना के मामले और बढ़ने की संभावना हो सकती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

महिलाएं ही राज्य में बदलाव लाएंगी, लड़की हूं लड़ सकती हूं से बढ़ा महिलाओं में हौसला – रेखचंद जैन

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव एवं प्रयागराज दक्षिण विधानसभा चुनाव के पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने मोहशीनगंज एवं करैलाबाद बूथ कमेटियों की बैठक लेकर दिए बूथ कमेटियों को सशक्त बनाने के सुझाव

बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी से उत्साहित दिखे सभी नेता

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) एवं प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने कहा की आज जो इस सभा में बड़ी संख्या में माताएं बहनें आई हैं यह इस बात का संकेत है की महिलाओं ने ठान लिया है की इस अहंकारी और महिला विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना है उन्होंने कहा की याद कीजिए कैसे जब सीएए एन आर सी का विरोध किया जा रहा था तो महिलाओं के उपर कैसे अत्याचार किए गए भरी सर्दी में उनके कंबल भी यह सरकार पुलिसिया दमन से उठा ले गई थी अब इन चुनावों में महिलाओं ने इस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (विधि विभाग) के जिलाध्यक्ष अवधेश झा प्रयागराज शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमान, वरिष्ठ नेता विजय मिश्रा, जावेद ऊर्फी,श्याम शुक्ला,अरशद अली, अब्दुल शकूर, अनिल कुशवाहा, राकेश पाठक, हामिद वारसी,अनुप त्रिपाठी,नफीस अनबर, अंजुम नाज,नूर मोहम्मद समेत बड़ी संख्या में महिलाएं नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

जगदलपुर न्यू बस स्टैंड पुलिस चौकी द्वारा लगातार यात्रियों की सुरक्षा का ख्याल रखा जा रहा

0

जगदलपुर न्यू बस स्टैंड पुलिस चौकी द्वारा लगातार यात्रियों की सुरक्षा का ख्याल रखा जा रहा है। इसी कारण किसी भी प्रकार की घटना होने पर लोग चौकी प्रभारी से अपनी परेशानी बताते है। कल जय देव कश्यप जो कि नवरंगपुर ओड़िसा के रहने वाले है का टेक्नो कंपनी का स्मार्टफोन गुम हुआ । उसने चौकी प्रभारी से इस बाबत शिकायत की और पुलिस की सक्रियता से जयदेव को उनका मोबाइल मिल गया। नया बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी कान्तोपाणी ने उक्त बातें बताते हुए कहा कि विभाग द्वारा हमेशा लोगो की सुरक्षा का ख्याल रखना हमारा फर्ज है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नागालैंड राज्य के कोहिमा में आयोजित नेशनल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में बालोद जिले के 4 खिलाड़ियों का चयन

0

दल्ली राजहरा :-एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नागालैंड राज्य के कोहिमा में आयोजित नेशनल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में बालोद जिले के 4 खिलाड़ियों का चयन किया गया है जो कि छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।बिलासपुर में आयोजित 19वीं छत्तीसगढ़ स्टेट क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के विभिन्न वर्ग समूह में बालोद जिला एथलेटिक संघ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग में 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री में कु. भीमेश्वरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वही कु. पार्वती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । पुरुषों की 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ में विजेंद्र कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार अंडर 20 पुरुष वर्ग में भीखम कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा कोहिमा नागालैंड में आयोजित राष्ट्रीय क्रास कंट्री दौड़ में बालोद जिले से चार खिलाड़ियों के चयन होने पर राजहरा खदान समूह के सीजीएम तपन सूत्रधार, नगर पालिका दल्ली राजहरा के अध्यक्ष शीबू नायर ,बालोद जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष अनिल खोबरागड़े, सचिव सुरेश वर्मा, कोषाध्यक्ष संजय रावत, बालोद जिला खेल संघ के कोषाध्यक्ष पार्षद वेंकट राव, रामू भाई ने बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। बालोद जिले से चयनित खिलाड़ी छत्तीसगढ़ क्रॉस कंट्री टीम के साथ 11 जनवरी को कोहिमा नागालैंड के लिए प्रस्थान करेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS