City Media - Page 1303 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1303

आदिवासियों के हित में काम करने वाले अफसरों को हटाना आदिवासियों के लिए चिंताजनक : प्रकाश ठाकुर

0

आबकारी मंत्री कवासी लखमा के नेतृत्व में आदिवासी समाज प्रमुख कल मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात

बस्तर कमिश्नर को यथावत रखने की करेंगे मांग

170 ख मामले की निष्पख जांच कराने की करेंगे मांग

जगदलपुर – आदिवासी समाज के संभागीय अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने बताया कि तत्कालिन कमिश्नर मनोज पिगुआ के बाद वर्तमान कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र द्वारा आदिवासियों की जमीन के 170 ख मामले की निष्पक्ष जांच कराने के आदेश जारी करने के एक दिन बाद बस्तर कमिश्नर का तबादला किया जाना सरकार की मंशा स्पष्ट दिखती है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के हित में काम करने वाले अफसर को समयसीमा के पूर्व तबादला किया जाना आदिवासी समाज के लिए चिंता का विषय है। ठाकुर ने बताया कि आबकारी मंत्री कवासी लखमा के नेतृत्व में संभाग के सभी विधायक एवं सभी जिले के जिला प्रमुख सहित पदाधिकारी का दल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर वर्तमान कमिश्नर को यथावत रखने की मांग के साथ-साथ 170 ख के मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करेंगे।

ज्ञातव्य हो कि बस्तर कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र के द्वारा दो दिन पूर्व एक आदेश जारी किया गया था जिसमें आदिवासियों की भूमि पर गैर आदिवासी द्वारा किए गये कब्जा को चिन्हांहित कर सर्वेक्षण के निर्देश जारी किये गये थे। संभाग के भी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को धारा 170 ख के तहत राजस्व न्यायालय में प्रकरण दर्ज कर सुनवाई के आदेश जारी किये गये थे। कमिश्नर के जारी आदेश के बाद भूमाफियाओं में हड़कम्प मच गया था। ऐसी खबर है कि भूमाफिया का एक दल राजधानी में संपर्क कर उक्त कमिश्नर का ही तबादला यहां से सरगुजा संभाग में करा दिया गया है। कमिश्नर चुरेन्द्र के तबादले की खबर के बाद आदिवासी समाज भी लामबंद होने लगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

कवासी लखमा की अगुवाई में मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकातः

आदिवासी समाज के संभागीय अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आदिवासियों के हित में काम करने वाले अफसर को हटाया जाना आदिवासियों के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान कमिश्नर का कार्यकाल एक वर्ष ही हुआ है। इन्हें ढाई वर्ष रखा जाना चाहिए था। श्री ठाकुर ने कहा कि चुनाव के समय आदिवासिया के हितैषी होने की बात करने वाले नेता जब आदिवासियों के हितों की बात आती है तो नेता अपना रंग बदल लेते है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी का काम तो अधिकारी ही करते है। ठाकुर ने कहा कि आबकारी मंत्री कवासी लखमा एवं बस्तर संभागभर के सभी विधायक एवं संभागभर के आदिवासी समाज के जिला प्रमुख एवं पदाधिकारी का दल मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और बस्तर कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र को यथावत रखते हुए 170 ख के मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करेंगे। ठाकुर ने कहाकि आदिवासी समाज के इन दो मांगों पर सरकार नहीं मानती है तो आदिवासी समाज धरना प्रदर्शन करेंगे।

बूथ कमेटी कांग्रेस की अंतिम इकाई यदि इसे मजबूत कर लिया तो हम हर चुनाव जीत सकते हैं – रेखचंद जैन

0

प्रियंका गांधी जी के मुहिम ” लड़की हूं लड़ सकती हूं “के पक्ष में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भरी हुंकार

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) एवं प्रयागराज दक्षिण विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने आज दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के नैनी के वार्ड क्रमांक 11 जहांगीराबाद में 13 बूथ कमेटियों की बैठक लेकर बूथ कमेटियों को मजबूत करने एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जी के संदेश को घर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया |

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव तथा प्रयागराज दक्षिण विधानसभा चुनाव के पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने कहा की बूथ कमेटी हमारी अंतिम इकाई है और यदि हमने बूथ कमेटियों को मजबूत कर लिया तो हम हर चुनाव जीत सकते हैं हमारी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा जी ने जो संघर्ष उत्तर प्रदेश में किया है उसे उसे घर घर तक पहुंचने की जरूरत है यदि हमने उनके प्रतिज्ञापत्र की सभी बातों को लोगों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाते हैं तो हम इन चुनावों को बड़ी आसानी से जीत सकते हैं विगत 32 वर्षों में सरकारों ने जो उत्तर प्रदेश की दुर्दशा की है वह जनता के सामने है इसे आप सभी लोगों के बीच लेकर जाएं |

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (विधि विभाग) के जिलाध्यक्ष अवधेश झा नमन कुमार कुशवाहा, राकेश श्रीवास्तव,अंजुम नाज, निजामुद्दीन, अनवर अली पं विरेन्द्र शर्मा ,शुनील रावत, अशोक सैनी,अजय सिंह,एस जौन, कुमारी अंजलि, रिया सिंह,सलमा, सुमन समेत नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

कोविड 19 – ओमिक्रोंन वैरिएंट के संक्रमण में वृद्धि को देखते हुए रोकथाम एवं उपचार के सम्बन्ध में प्रशासन ने जारी किये दिशा निर्देश

0

ओमिक्रोंन वैरिएंट के संक्रमण में वृद्धि तथा खतरे से रोकथाम एवं उपचार के सम्बन्ध में प्रशासन ने जारी किये दिशा निर्देश –

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह धर्म संसद में किसके बुलावे में गए थे?

0

राहुल गांधी सत्य के साथ खड़े हैं और डॉक्टर रमन सिंह झूठ के साथ

रायपुर – भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और भाजपा से हिन्दू होने का प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है पहले खुद ही डॉक्टर रमन सिंह तय कर ले कि वह गांधीवादी विचारधारा को मानते हैं कि गोडसेवादी है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी गांधीवादी हैं सत्य के साथ खड़े हैं और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और भाजपा मुंह में राम बगल में नाथूराम की नीति पर चलती है। 15 साल मुख्यमंत्री रहने के बाद डॉ रमन सिंह की हालात यह है कि अपने ही 15 साल के कार्यकाल का बखान करने से डर रहे हैं और एक बार फिर आरएसएस के शिक्षा और दीक्षा के अनुसार धर्म से धर्म को लड़ा कर सामाजिक समरसता सौहार्द्र को बिगाड़ कर छत्तीसगढ़ की शांत धरा को अशान्त कर राजनीति रोटी सेकना चाहते है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को बताना चाहिए कि धर्म संसद के आयोजन में किस के बुलावे और शोभायात्रा में शामिल हुए थे? धर्म संसद के आयोजन के पहले पुजारी पार्क में भाजपा नेताओं ने आम लोगों को आमंत्रित किया और बैठक की। इससे समझ में आता है कि धर्म संसद के आयोजन में आरएसएस भाजपा की महती भूमिका है। धर्म संसद के मंच से कालीचरण ने आरएसएस भाजपा के मंसूबों को ही प्रदर्शित किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विरुद्ध अभद्र अमर्यादित आपत्तिजनक टिप्पणी किया। देश के पहले आतंकवादी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे की जयकारा लगाई। जिसका पूरा छत्तीसगढ़ के साथ देशभर में निंदा हुई। तब भाजपा नेता धर्म संसद के आयोजन से पल्ला झाड़ रहे। आरएसएस और भाजपा के खिलाफ लोगों के गुस्से को देखते हुए भाजपा के नेता अब किनारा कर रहे हैं। यह पहला अवसर नहीं है। महाराष्ट्र में भी कालीचरण के ऊपर इसी हरकतों के चलते एफआईआर दर्ज हुई है। इसके पहले भी देश में कई स्थानों पर हुई धर्म संसद के आयोजन में भी कुछ लोगों के द्वारा सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वैमनस्यता का जहर की फैलाने की कोशिश की गई। हरिद्वार में हुई धर्म संसद को लेकर ही देश भर में आक्रोश है। भारत की गंगा जमुनी तहजीब को खंडित करने का षड्यंत्र रचा गया है। ढोंगी कालीचरण के पहले भी भाजपा के सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर साक्षी महाराज सहित अन्य नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति आपत्तिजनक एवं अमर्यादित भाषा का उपयोग किया जिसकी निंदा पूरे देश में हुई। भाजपा शासित मध्यप्रदेश में गांधी के हत्यारे की मंदिर बनाकर महिमामंडित करने का षड्यंत्र किया गया जिसका विरोध होने के बाद कार्यवाही की गई। इससे समझ में आता है कि भाजपा कालीचरण के अपराधिक कृतियों को अप्रत्यक्ष तौर संरक्षण दे रही है। कालीचरण आरएसएस भाजपा के पोषित है। कालीचरण जैसे लोग ही आरएसएस और भाजपा के प्रियवर है। कालीचरण के गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेताओं की बौखलाहट बता रही है दाल में कुछ काला नहीं बल्कि पूरी दाल काली है। अब कालीचरण पुलिस के सामने सच्चाई बताएंगे तब धर्म संसद की आड़ में भाजपा नेताओं के द्वारा वैमनस्यता फैलाने को षडयंत्र का पर्दाफाश होगा।

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की बैठक हुई संपन्न

0

जगदलपुर – आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में विशेष रूप से सांसद दीपक बैज, विधायक लखेश्वर बघेल, जिला कलेक्टर रजत बंसल उपस्थित थे | बैठक के पश्चात् सांसद दीपक बैज मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सेंट्रल गवर्नमेंट की जितनी भी योजनाए चल रही है उसकी समीक्षा की जाती है |

आज जो बैठक हुई वह लगभग 2 घंटे चली एवं सभी विभागों द्वारा बेहतर काम किया जा रहा है लेकिन अफ़सोस के साथ कहना पड़ रहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जिसमे 60% केन्द्रीय सरकार एवं 40% राज्य सरकार अनुदान देती है जिसमे केन्द्रीय सरकार द्वारा 2019-20 की एक किश्त नहीं आई है | 2020-21 में जिले में लगभग 7 हजार आवास की स्वीकृति हुई है उसकी अभी तक एक रुपये भी नहीं आई है और अभी 2021-22 की स्वीकृति मिली ही नहीं | वित्तीय वर्ष भी मार्च में समाप्त हो जाएगी किन्तु केंद्र सरकार द्वारा इस प्रकार गरीबों के हक का पैसा जो प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम से आता है नहीं रोकना चाहिए | लोकसभा में यह मुद्दा उठाया जायेगा और माननीय प्रधानमंत्री को पत्र के माध्यम से अवगत कराएँगे कि बस्तर जैसे पिछड़ा क्षेत्र जहाँ ज्यादातर गरीब लोग निवास करते है उनके हक के पैसे को जल्द से जल्द दिया जाये | इसके अलावा राज्य सरकार की समस्त योजनाये जैसे नरवा घुरवा बाड़ी सभी योजनाये बेहतर कार्य कर रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने पुराने बस स्टैंड में शराब दुकान खोलने के विरुद्ध लिखा कलेक्टर बस्तर को पत्र

0

जनभावनाओं के अनुरूप शराब दुकान खोलने के निर्णय को वापस लिया जाए – रेखचंद जैन

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने कलेक्टर बस्तर को पत्र लिखकर कहा की शहर के पुराने बस स्टैंड में प्रीमियम शराब दुकान खोलने का निर्णय अव्यवहारिक है तथा यह जनभावनाओं के अनुरूप नहीं है प्रीमियम शराब दुकान को शहर के हृदय स्थल में खोलना उचित नहीं होगा अतः यह निर्णय उचित नहीं है और इस निर्णय को तत्काल वापस लिया जाए |

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

उन्होंने कहा की हमारी सरकार जनता के निर्णय और जनादेश पर कार्य करती है यदि शहर की जनता शहर के मध्य में शराब दुकान खोलने के विरुद्ध है तो वे भी इस निर्णय के विरुद्ध है तथा मांग करते हैं की इस निर्णय को वापस लिया जाए |

युवा नेता द्वारा लगाया नगरपालिका के अधिकारी पर राजनीति करने का आरोप….

0

दल्लीराजहरा :- नगर के युवा नेता श्याम जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आज कुछ नगरपालिका द्वारा बीएसपी प्रबंधन द्वारा यूजर चार्ज की राशि भुगतान नहीं करने पर पालिका द्वारा टाउनशीप क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था आगामी माह से पूर्णत: बंद करने पर विचार किया जा रहा है । यह बातें मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कही है। श्याम जायसवाल ने कहा कि ऐसा उन्हें कुछ वेब न्यूज के माध्यम से जानकारी मिली है। इस पर श्याम जायसवाल ने नगरपालिका के जनप्रतिनिधियों को आड़े हाथ लेते हुवे कहा कि लगता है कि जनप्रतिनिधि घर बैठ गये है । उनका कहना है कि अब नगर पालिका के अधिकारी यह बतायेगे की शहर में क्या होगा। टाउन शिप की जनता ने नेताओ को जिताकर नगर पालिका में बैठाया है और ऐसे में कोई अधिकारी यह कहे कि टाउन शिप में सफाई अगले माह से बंद करने पर विचार किया जा रहा उन सभी नेताओं के मुंह पर तमाचा है। जिन्हें जनता अपना प्रतिनिधि बनाकर नगर पालिका में भेजे है। नगर पालिका के अधिकारी यह भूल चुके  है कि सरकार उन्हें वेतन और पद केवल जनता के हितों में काम करने के लिए नियुक्त किया गया है न कि खुद बैठकर नेतागिरी करने के लिए | इतना ही नहीं श्याम जायसवाल द्वारा कहा गया कि राजनीति करने का शौक है तो सरकारी पद से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ लेवे । श्याम जायसवाल ने आगे कहा बीएसपी से जो टैक्स की वसूली करनी है तो वह बिल्कुल वसूल करे पर जनता की सुविधाओं को रोकने का विचार अपने मन से निकाल दे |

इस सम्बन्ध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी नारायण साहू से चर्चा की गई तो उनके द्वारा आरोप को निराधार बताया एवं कहा कि टैक्स के सम्बन्ध में बीएसपी प्रबंधन को पूर्व में भी तीन बार पत्र लिखा जा चूका है एवं स्वयं नगरपालिका अध्यक्ष बीएसपी प्रबंधन से इस सम्बन्ध में प्रत्यक्ष संपर्क कर चर्चा की जा चुकी है | बीएसपी प्रबंधन द्वारा अपने कर्मचारियों से समेकित कर प्रत्येक माह लिया जाता है किन्तु इसका भुगतान नगरपालिका में नहीं किया जा रहा है जिस वजह से नगरपालिका सफाई कर्मचारियों के भुगतान में विलम्ब होता है यह एक शासकीय प्रक्रिया है | बीएसपी को पत्र जारी करने के बाद सुनवाई न होने पर शासकीय नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी |

मुख्य नगरपालिका अधिकारी नारायण साहू

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र द्वारा बस्तर जिले शासकीय रेशम केन्द्रों में कृषक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया

0

क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र, धरमपुरा, जगदलपुर द्वारा दिनांक 29.12.2021 को शासकीय रेशम केंद्र , ग्राम मसगांव ,ब्लॉक-बकावंड, जिला – बस्तर मे कृषक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय रेशन उत्पादन अनुसंधान केंद्र के सुनील कुमार परीछा, वरिष्ठ तकनीकी सहायक, ने की। मुख्य अतिथि के रूप मे मधुराम कश्यप,सरपंच , जुनावानी,एवं विशेष अतिथि में मंगल साय कश्यप, उपाध्यक्ष वन सुरक्ष्या समिति, जुनावानी, ए.आर. रिज़वी, प्रक्षेत्र अधिकारी ग्रामोद्योग विभाग (रेशम प्रभाग) मसगांव योगदान दिए ।

कार्यक्रम की शुभारंभ मुख्य अतिथि मधुराम कश्यप, सरपंच, जुनाबानी दीप प्रज्वलन कर केंद्र के सुनील कुमार परीछा ने सभी अतिथियों और हितग्राहियों अभिनन्दन करते हुए क्षेत्रीय रेशमकीट अनुसंधान केंद्र द्वारा बताये गये नई तकनीकियाँ , प्रशिक्षण व्यबस्था, कीटपालन के दौरान एल. एस. एम् जीवन सुधा सोडियम ह्यपोक्लोरिड टी.के.ओ का प्रयोग बिधि के बारे में बिस्तृत रूप से समझाये और इसे कीडों का मृत्युदर कम किये जाने का सुझाव दिए ।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

मुख्य अतिथि मधुराम कश्यप,सरपंच अपने वक्तब्य में उपस्थित हितग्राहियों को समूह बना कर रेशम उत्पादन की हर पहलू को अच्छी से समझने की सलाह दिये, रेशम कीटपालन एवं धागाकरण आज की स्थिति में स्वरोजगार की उत्तम माध्यम वताये। रेशम कीटपालन रोजगार के साथ ही साथ बन की सुरक्षा भी देता है. उन्होने पंचायत की माध्यम से जो भी सहायता हो सकता वो देने की आश्वासन दिए. केंद्रीय रेशम बोर्ड से आये अधिकारियों एवं प्रक्षेत्र अधिकारी को ऐसे ही कार्यक्रम अन्य प्रक्षेत्र में भी करने की आग्रह किए।

विशेष अतिथि ए.आर. रिज़वी, प्रक्षेत्र अधिकारी महोदय ने मंच संचालन करते हुए ने अपने भाषण मे सभी हितग्राहियों कोसा की गुणवत्ता एवं उत्पादन बृद्धि हेतु नई तकनिकी को अपनाने की सलाह दी एवं सरपंच महोदय से पंचायत से जंगल उपलब्ध कराने एवं कीटपालन शुरू करने की आग्रह पर प्रकाश की. कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों जुनावानी के के लगभग कुल 51 पुरुष और महिला हितग्राहियों ने भाग लिया।

राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत स्कूलों के छात्र-छात्राए एवं शिक्षक भी जुटे सफाई अभियान में

0

जगदलपुर (लोहंडीगुड़ा) राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत आज हायर सेकेंडरी स्कूल बड़ाजी में शाला के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा स्कूल की साफ-सफाई की गई। इसके अलावा छात्रों ने स्कूल के आसपास के क्षेत्रों में भी सफाई अभियान चलाया। इसके तहत स्टेट बैंक एवं अन्य कई सरकारी भवनों में जाकर सफाई का कार्य किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

जलसा-ए-पाक का आयोजन

0

जगदलपुर। हर साल की तरह इस साल भी जलसा-ए-पाक का आयोजन दिनांक 1 जनवरी दिन शनिवार को संतोषी वार्ड कुम्हारपारा में किया गया है। जगदलपुर में एक जलसे का एहतमाम खादिम आसिफ रिजवी के मकान में किया गया है। फातिहा के बाद लंगर का का भी इंतजाम किया गया है। आप सभी लोगों से गुजारिश है कि जलसे में शिरकत फरमाकर सवाबें दारेन हासिल करें। उक्त जानकारी मो. आसिफ रिजवी संतोषी वार्ड जगदलपुर द्वारा दी गई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS