City Media - Page 1305 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1305

रायपुर होमियोपैथिक एवं बायोकेमिक एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा संपन्न

0

रायपुर होमियोपैथिक मेडीकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, रामकुंड, रायपुर को वर्ष 1956 से संचालित करने वाली संस्था रायपुर होमियोपैथिक एवं बायोकेमिक एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा दिनांक 24-12-2021 (शुक्रवार) को महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुई। जिसमें महाविद्यालय को सत्र 2021-22 में NCH, आयुष मंत्रालय, नईदिल्ली द्वारा सीधी मान्यता एवं आयुष विश्वविद्यालय द्वारा निशर्त संबंद्धता प्राप्त होने पर सभी को बधाई दी गई एवं महाविद्यालय द्वारा किये गए विकास कार्य एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी संस्था के अध्यक्ष महेन्द्र चौबे द्वारा दी गयी।

बैठक में संस्था के पूर्व अध्यक्ष स्व. जीवेन्द्रनाथ ठाकुरजी को मरणोपरान्त आजीवन उपलब्धि सम्मान (Lift Time Achivement Award) परिवार के सदस्यों को दिया गया साथ ही वरिष्ठ आजीवन सदस्य अवनीन्दनाथ ठाकुर, एस. एम. कोण्डापुरकर, बी. आर यादव, लक्ष्मी कश्यप, शकुंतला यद्, डॉ. सुखनंदन सोनकर का श्रीफल एवं शाल से सम्मान किया गया।

बैठक के अंत में संस्था के आजीवन सदस्य रहे स्व. श्री पी. डी. राठी एवं स्व. श्री संजय व्यास जी (पूर्व सचिव) को सदस्यों द्वारा सादर श्रद्धांजली अर्पित की गयी।

बैठक में निम्नलिखित आजीवन सदस्य उपस्थित हुए महेन्द्र चौबे-अध्यक्ष, अवनीन्द्रनाथ ठाकुर, शकुतला यद्-उपाध्यक्ष संजय सिह ठाकर-सचिव, बिसाहूराम यादव-सहसचिव, एस. एम. कोण्डापुरकर-कोषाध्यक्ष, डॉ. सुखनंदन सोनकर, राजेश बिस्सा, देवेन्द्र अग्रवाल-कार्यकारिणी सदस्य, हरजीतसिंग जुनेजा, हरीश वर्मा, शिरीष अवस्थी-आजीवन सदस्य उपस्थित हुए। ।

बैठक के अंत में संस्था के सचिव संजय सिंह ठाकुर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात व्यवस्था के संबंध में थाना एवं यातायात प्रभारियों की ली मीटिंग

0

आज दिनांक 29/12 /2021 को नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा मनोज तिर्की द्वारा शहर के यातायात व्यवस्था के संबंध में अपने कार्यालय में थाना प्रभारियों एवं यातायात प्रभारियों की मीटिंग लिया गया । शहर की यातायात से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया गया। पूर्व में एसडीएम डौंडीलोहारा की अध्यक्षता में शहर में यातायात व्यवस्था के संबंध में मीटिंग हुई थी जिस के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। विगत कुछ दिनों से यह जानकारी प्राप्त हो रही थी कि नो एंट्री के समय का कुछ वाहन चालकों द्वारा उल्लंघन किया जा रहा है जिस पर थाना प्रभारी राजहरा एवं यातायात प्रभारी को नो एंट्री का पालन कराने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस के द्वारा एम.व्ही. एक्ट की ज्यादा से ज्यादा कार्यवाही की जावे ताकि लापरवाह वाहन चालकों में भय उत्पन्न हो एवं यातायात नियमों का पालन हो। कच्चे भानुप्रतापपुर अंतागढ़ की तरफ से आयरन भरकर आने वाले कुछ वाहन चालकों द्वारा शराब पीकर तेज गति से एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाया जाता है ऐसे वाहन चालकों पर कड़ाई से कार्यवाही किया जावे। ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटनाजन्य स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु स्टॉपर लगवाएं । राजहरा शहर में नगर पालिका एवं व्यापारी संघ राजहरा के सहयोग से सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को हटाया जावे । मीटिंग में यातायात प्रभारी बालोद नवल किशोर कश्यप थाना प्रभारी डौंडी अनिल ठाकुर थाना राजहरा से सहायक उपनिरीक्षक नंद किशोर सिन्हा व एन एल चौरसिया उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पीडीएस सिस्टम में फिर एक बार माफियाओं ने सेंध लगाया, गरीबों के निवाले पर कोलचूर में डाला डाका

0

सार्वभौम पीडीएस सिस्टम में फिर एक बार माफियाओं ने सेंध लगाया है और डाका कोलचूर राशन दुकान में सामने आई है जिसमें 20 से 25 हितग्राहियों का निवाला निगल गये हैं।एक घोटाला पिछले दो वर्षों से बदस्तूर जारी है किंतु राशन माफियाओं के खिलाफकार्रवाई नहीं

किया जा रहा है। वहीं बस्तर विकास खंड के ग्राम पंचायत कोलचुर उचित मूल्य की दुकान में पिछले 22महीने से अंत्योदय अन्न योजना विशेष कमजोर समूह वर्ग के 20-25 हितग्राहियों के राशन में घोटाला किया जा रहा है और मात्र 10किलो चावल दिया जाता हैं। जबकि अंत्योदय अन्न योजना विशेष कमजोर समूह को 35 से 40 किलो चावल आवंटन होता हैं जिसके साथ चना ,गुड़,शक्कर ,नमक भी दिये जाने का प्रावधान है लेकिन ग्राम पंचायत कोलचुर में 20 से 25 राशन कार्ड में घोटाला हुया है खाद्य विभाग से जानकारी मिली कि इन सभी राशन कार्ड में हर महीने का 35 से 40 किलो चांवल आवंटन होता हैं।उचित मूल्य संचालक अंतु पटेल 22 महीने से इन गरीब परिवार के हक का चांवल में डाका डालने में मशगूल हैं और जब संचालक से जानकारी मांगने से की कोशिश की जाती है तो वह बात को टाल देते है।

हितग्राहियों ने आरोप लगाया कि 22 महीने से 20 से 25 कार्ड चावल सहित राशन सामग्री का घोटाला किया जा रहा है। यदि राशन का बाजार भाव निकाले तो लगभाग 5 लाख 50 हजार रुपये का राशन घोटाला किया गया है।पीडित हितग्राहियों के नाम राशनकार्ड का नम्बर इस प्रकार है।

सुकरी लया 223745204692, पुनिता बाई 233749194500, कश्यप 223740349310, रधामती 2237419606551, सोनमती 223744419151,दिनमनी 223743185818,दयमंती 223746642229,स्मनी 223740154462,मानमती 223740524832, महादई 223743077854,चैती 223744599105, ललित 223744682562, शिवकुमारी 2237462 68978, मंगली 223747914722,रुकमणी223 741884928,कवल सिंह 223748281042,मुगाय22374 3117649, प्रारंभिक जानकारी में 20 से 25 राशन कार्ड में बंदरबाट किये जाने का मामला सामने आया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

भाजपा समर्थित सरपंच ने थाने में पहुंचकर पत्रकार को धमकाया, कहा शिकायत वापस लो

0

टाल-मटौल कर रहीं बस्तर थाना प्रभारी, अब तक आरोपियों की नहीं हुई गिरफ़्तारी
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन सौंपेगी भाजपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन, मामला पत्रकार पर हमले का

जगदलपुर

पत्रकार सुरक्षा कानून बनाकर पत्रकारों को सुरक्षा देने का दावा सरकार अवश्य करती है किन्तु आये दिन पत्रकारों पर हमले होते ही रहते हैं. पिछले दिनों पत्रकार केमेंद्र ठाकुर पर कोलचूर ग्राम पंचायत के सरपंच रमेश बघेल द्वारा राह रोककर जान से मारने की धमकी एवं अश्लील गाली-गलौज का मामला सामने आने के बाद इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक के पास की गई. शिकायत के कई दिनों पश्चात बस्तर थाना प्रभारी के द्वारा दूरभाष पर सुचना देकर प्रार्थी पत्रकार को रात्रि 08:00 बजे अपना बयान दर्ज कराने थाने बुलाया गया, किन्तु रात्रि पहर होने के कारण सुबह बयान देने की बात कहकर प्रार्थी जब दुसरे दिन दोपहर अपना बयान दर्ज कराने थाने पहुंचा तो थाने परिसर में हमलावर सरपंच पहले से ही मौजूद था और उसने प्रार्थी पत्रकार को देखते ही पुनः जान से मारने की धमकी देने एवं अश्लील भाषा में गाली देना प्रारंभ कर दिया.

विवाद बढ़ते देख उक्त पत्रकार ने अपने वरिष्ठ पत्रकारों को इसकी जानकारी दी. मामले की गंभीरता को समझते हुए जब पत्रकारों द्वारा बस्तर थाना प्रभारी से उक्त घटना पर चर्चा की गयी तो उनका कहना था कि मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है फिर भी मैं पता कराती हूँ कहकर मामले को टालने का प्रयास किया गया. किन्तु, थाने परिसर में उपस्थित थाने के सिपाही एवं कई अन्य लोगों द्वारा सरपंच को पत्रकार को गाली-गलौज कर धमकाते हुए देखा गया. जब इस मामले में बस्तर थाना प्रभारी द्वारा कोई विशेष रूचि नहीं दिखाई गयी एवं प्रार्थी पत्रकार से बयान लेने में भी आना-कानी की गयी तब प्रार्थी पत्रकार द्वारा भानपुरी के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी को दी गयी. उन्होंने मामले में तुरंत हस्तक्षेप करते हुए थाना प्रभारी को निर्देश दिए की इस मामले में अतिशीघ्र कार्यवाई की जाए. इस बीच प्रार्थी पत्रकार को बस्तर थाने से जुड़े एक सिपाही जो परचनपाल में निवासरत है, उनके द्वारा इस मामले में समझौता करने हेतु दबाव बनाया जा रहा है. सिपाही का कहना है कि इस मामले को आगे न बढाते हुए तुम समझौता कर लो नहीं तो भविष्य में तुम्हे अन्य मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

गौरतलब है कि उक्त घटना को करीब 72 घंटे से ऊपर हो चुका है लेकिन अब तक हमलावर सरपंच व अन्य लोगों पर कोई कार्यवाई नहीं की गयी है. इस घटना को निंदनीय बताते हुए छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश सचिव के नेतृत्व में उक्त भाजपाई सरपंच के विरुद्ध पत्रकारों का दल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित बस्तर जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी को ज्ञापन देगा और मांग करेगा की की समाज के चौथे स्तंभ पत्रकार जो अपनी जान जोखिम में रखकर समाज में घट रही घटनाक्रम को सामने लाने का प्रयास करते हैं उनके ऊपर उक्त भाजपा समर्थित सरपंच द्वारा अपना निजी स्वार्थ सिद्ध नहीं होने पर ऐसा कृत्य किया जाता है जिसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाई की जाए.

बेमौसम बारिश से धान खरीदी सोसाइटीयों से शासन को चोट, सोसाइटी प्रबंधकों की मौज……देखें विडियो

0

बालोद – जिले में कल रात झमाझम तेज बारिश के कारण खरीदी केंद्रों पर रखा लाखों क्विंटल धान भीग गया । इस विषय में किसानों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से शासन द्वारा देरी से खरीदी की जा रही है जिस कारण से सोसाइटीयों से धान का उठाव भी देरी से हो रहा है आजकल मौसम भी अचानक बदलता है कल रात हुए बेमौसम तेज बरसात के कारण ज्यादातर सोसाइटीयों के प्रबंधक अपने आपको असहाय महसूस किये एवं धान को ढक नहीं पाए | सोसाइटीयों में रखे हजारों क्विंटल धान को पानी से सुरक्षित कर पाना टेड़ी खीर हो जाती है ऐसे समय में सोसाइटी प्रबंधक पूर्व से व्यवस्था नहीं करते दिखाई देते | प्रशासन द्वारा भी समुचित व्यवस्था सोसाइटीयों को प्रदान नहीं की जाती है जिसका हाल रहा कि कल फागुनदाह, निपानी, पीपरछेड़ी, परसोदा,  तरौद, जगन्नाथपुर, सांकरा (क), बरही, सुर्रा, माहुद (बी), सिकोसा, लाटाबोड़, गुरुर, कुसुमकसा, साल्हे, चिखलाकसा, मंगलतराई सोसाइटी का हुआ जहाँ पर त्रिपाल रहते हुए भी समिति प्रबंधक की लापरवाही के कारण धान के रखरखाव की व्यवस्था नहीं की जा सकी चूँकि त्रिपाल द्वारा भी धान को पूरी तरह ढकना संभव नहीं हो पाया | मंगलवार रात एवं बुधवार की सुबह हुई अचानक तेज बारिश से धान भीग गया । बुधवार सुबह बारिश बंद होने के पश्चात् कई समिति प्रबंधक द्वारा सुबह से ही सोसाइटीयों में लीपापोती में जुटे रहे एवं पानी निकासी की व्यव्यस्था बनाते एवं धान को ढकते हुए दिखे |

नोडल अधिकारी सत्येन्द्र वैदे से बात करने पर कहा गया कि सोसाइटीयों को सम्पूर्ण सुविधा जैसे नाली, ड्रेनेज, त्रिपाल आदि की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई थी एवं पूर्व में ही समिति प्रबंधन को धान के रखरखाव के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया था | नोडल अधिकारी ने कहा कि समिति प्रबंधन द्वारा किसी भी प्रकार की अनियमितता बरती गई तो उन पर कार्यवाही की जाएगी |

सोसाइटी प्रबंधकों को शासन का लाखों का चूना लगाने से कोई परहेज दिखाई नहीं दे रहा है बल्कि उन्हें चांदी काटने का अवसर मिल गया चूँकि भीगे धान का वजन किसानों से ख़रीदे धान से अधिक होगा एवं ख़राब मौसम के धान सड़ने का हवाला दे दिया जायेगा | इस प्रकार की लापरवाही जानबूझ कर तो नहीं की जाती चूँकि मौसम विभाग द्वारा तीन दिनों पूर्व से ही बारिश की चेतावनी दी जा रही थी | भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष से इस सम्बन्ध में पूछा गया तो उनके द्वारा कहा गया कि इस वर्ष सोसाइटीयों में अत्यधिक अव्यवस्था है किसानों से सोसाइटी में धानों को भी सुख जाने की बात कहकर ज्यादा धान लिया जा रहा है | बोरों में एक से दो किलों अधिक वजन तौला जा रहा है | भूपेश सरकार कहीं भी भ्रष्टाचार का अवसर नहीं छोड़ रही है जानबूझकर धान को पानी से भीगने का बचाने का प्रयास नहीं करवा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्रख्यात बाल कलाकार सहदेव दिरदो के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

0

मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के अधिक्षक से दूरभाष पर चर्चा कर समुचित इलाज हेतु निर्देश दिए

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने बचपन का प्यार फेम बाल कलाकार सहदेव दिरदो के सड़क दुर्घटना में घायल होने पर उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधिक्षक से दूरभाष पर चर्चा कर समुचित इलाज हेतु व्यवस्था करने के निर्देश दिए |

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की सहदेव दिरदो ने बस्तर और सुकमा का नाम पूरे देश में किया है हमारी संवेदनशील सरकार उनके इलाज में कोई कमी नहीं होने देगी मैं बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं |

200 पदों पर भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैंप 5 जनवरी 2022 को

0

जगदलपुर, 28 दिसम्बर 2021/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा संचालित मॉडल कैरियर सेंटर बस्तर द्वारा 5 जनवरी 2022 को 200 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से स्वतंत्र माईक्रोफाईन प्रायवेट लिमिटेड हेतु ट्रेनी फिल्ड आॅफिसर के 50 पदों पर और किसान मिनरल प्राइवेट लिमिटेड हेतु रिटेल, मेसन और एक्टोमेटिव के 50-50 पदों पर भर्ती की जाएगी। ट्रेनी फील्ड ऑफिसर हेतु योग्यता 12 वीं उत्तीर्ण तथा रिटेल व एक्टोमेटिव हेतु दसवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं, वहीं मेसन हेतु 8वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ ही परिचय पत्र लाना भी आवश्यक है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

प्रधानमंत्री के फैसले का किया स्वागत… कहा – पीएम ने मान ली हमारी मांग…विक्रम ध्रुवे

0

अनु. जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 11वीं बार राष्ट्र के नाम संदेश में ओमिक्रॉन के खतरे से आगाह किया है । उन्होंने कहा कि आप सभी 2022 के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन उत्साह और उमंग के साथ ही ये समय सतर्क रहने का भी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

इस दौरान उन्होंने नए साल पर बच्चों को वैक्सीन की खुशखबरी सुनाई। सोमवार 3 जनवरी 2022 से 15 से 18 साल के किशोरों के लिए देश में वैक्सीनेशन की शुरुआत होने जा रही है। पीएम मोदी के एलान के बाद कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस पर प्रसन्नता जाहिर की। ध्रुवे ने खुशी जताई और कहा कि वह पहले से इसकी मांग कर रहे थे।राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी कहना है कि उन्होंने कई दफा पत्र लिखकर प्रधानमंत्री से इस संबंध में मांग की थी।इसके अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी बूस्टर डोज की मांग की अपील की थी। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने खुशी जताई । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को कोविड वैक्सीन की बूस्टर खुराक देने की घोषणा पर खुशी व्यक्त की, और कहा कि यह सभी को दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यह जानकर प्रसन्नता हुई कि अब 15-18 वर्ष की आयु के बच्चों को भी कोविड-19 का टीका मिलेगा।
इस सप्ताह की शुरुआत में, केजरीवाल ने केंद्र से आग्रह किया था कि वे पहले से ही टीकाकृत लोगों को बूस्टर खुराक देने की अनुमति दें और कहा कि दिल्ली सरकार के पास ऐसा करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

रेल के लिए धरने पर बैठे बस्तर के यंग टाइगर दीपक बैज की दहाड़…अभी तो ये अंगड़ाई है बाकी अभी लड़ाई है

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। केंद्र सरकार की बेरुखी के कारण बस्तर में बंद पड़ी रेल सेवा और रावघाट से जगदलपुर रेल लाइन विस्तार के साथ अपनी अन्य मांगों के लिए बस्तर सांसद दीपक बैज ने जदगलपुर रेलवे स्टेशन के सामने धरना दिया। अपने एक दिवसीय आंदोलन को सत्याग्रह आंदोलन बताते हुए श्री बैज ने कहा कि केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो एयरपोर्ट अथवा रेलवे को निजी हाथों में सौंपने का प्रयास कर रही है। उससे हमारे बस्तर की जनता काफी प्रभावित होगी। बस्तर में स्थित लौह खदानों से केन्द्र सरकार उत्खनन कर अपनी प्राथमिकताओं को पूरी करने का प्रयास करती है किंतु बस्तर की मांग पर केवल अनसुनीकरती रहती है। सांसद श्री बैज ने आगे कहा कि बस्तर संभाग में रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं होने के कारण आम नागरिक व्यापारीगण के साथ पर्यटन क्षेत्र पूरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। बस्तर आदिवासी बहुल्य पिछड़ा क्षेत्र है। जहां आर्थिक नुकसान के साथ ही विकास की संभावना अवरुद्ध हो रही है। छोटी-छोटी मांगें जिनका निराकरण तुरंत किया जा सकता है, उसको लेकर भारत सरकार व रेल प्रशासन गंभीर नहीं है। सम्बलेश्वरी एक्सप्रेस के संचालन के साथ नाइट एक्सप्रेस को सप्ताह में पूरे दिन चलाया जाये। दुर्ग-जगदलपुर एक्सप्रेस जिसे कुछ दिनों चलाने के पश्चात बंद कर दिया गया था उसका संचालन पुन: किया जाये। रावघाट- जगदलपुर तक रेलवे परियोजना को शीघ्र पूरा किया जाये।

बस्तर सांसद ने सुकमा तथा बीजापुर जिले को रेल लाइन से जोडऩे की मांग रखी है। जो बस्तर के दक्षिणी क्षेत्रों में विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। जगदलपुर के समीप ओवरब्रीज निर्माण, सरगीपाल, लामनी रेलवे क्रासिंग पर किया जाये। इसी प्रकार केशलूर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रीज एवं बड़े काकलूर रेलवे क्रासिंग पर अंडरब्रीज अथवा ओवरब्रीज का निर्माण किया जाये। जगदलपुर रेलवे स्टेशन में अबतक अपूर्ण वाशिंग लाईन का निर्माण शीघ्र किया जाये। बस्तर सांसद दीपक बैज ने इष्टकोष्ट रेलजोन भुवनेश्वर के महाप्रबंधक एवं रेलजोन कलकत्ता के महाप्रबंधक के साथ विशाखापटनम रेलमंडल प्रबंधक को भी इस विषय पर आवश्यक कार्यवाही तत्काल करने को कहा है। साथ ही साथ बस्तर सांसद ने रेल मंत्रालय को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर हमारी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए तत्काल इसे पूरा नहीं किया गया तो भविष्य में रेल रोको आंदोलन के साथ साथ अनिश्चित कालीन धरना कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा। आज एक दिवसीय धरना कार्यक्रम के दौरान नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ युवक कांग्रेस एवं कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। धरना कार्यक्रम के पश्चात सांसद दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने रेलवे के अधिकारियों को अपना मांग पत्र सौंपा। सांसद के सत्याग्रह को आम जनता और बस्तर चेम्बर ने भी समर्थन दिया।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से मृत वरिष्ठ अधिवक्ता के परिजनों को मिली दो लाख की आर्थिक सहायता

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन के प्रयासों से किडनी के गंभीर रोग से पीड़ित मृत वरिष्ठ अधिवक्ता स्व अनवर खान पिता स्व सुभान खान निवासी पथरागुडा की पत्नी नजमा बानो को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के दो लाख रुपए का चेक प्रदान किया |

विदित हो की स्व अनवर खान पिता स्व सुभान खान किडनी के गंभीर रोग से पीड़ित थे तथा आर्थिक अभाव में अपना इलाज कराने में असमर्थ थे इसलिए उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान करने का निवेदन किया था जिस पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने संवेदनशीलता से दो लाख रुपए प्रदान करने की अनुशंसा की थी पर इसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई परिवार के भरण-पोषण एवं आर्थिक परेशानियों को देखते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की अनुशंसा पर उनकी पत्नी नजमा बानो को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से दो लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

इस अवसर पर स्व अनवर खान की पत्नी नजमा बानो ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा की प्रदेश के संवेदनशील कांग्रेस सरकार के इस आर्थिक सहायता के लिए वे आभार व्यक्त करती हैं उनके परिवार को जो यह आर्थिक सहायता प्रदान की गई है उसके लिए वो और उनका परिवार हमेशा आभारी रहेंगे |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा वरिष्ठ नेता कुलदीप भदौरिया एवं विजय सिंह उपस्थित रहे |

MOST POPULAR

HOT NEWS